Category: uttar-pradesh

  • वाराणसी में माता-पिता के साथ एसएसपी कार्यालय के बाहर दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर

    [object Promise]

    वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के बाहर एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता और उसके माता-पिता ने सोमवार को जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस की लापरवाही ने उन्हें यह चरम कदम उठाने के लिए मजबूर किया।

    हालांकि, एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि मामले के दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए टीम का गठित की गई है।

    एसएसपी ने कहा, “एक महीने पहले ही मामला दर्ज कर गाजीपुर जिले के रहने वाले एक आरोपी विशाल मौर्य को गिरफ्तार किया गया। इसके कुछ दिन बाद वाराणसी के रहने वाले मुख्य आरोपी जमीर आलम को भी गिरफ्तार किया गया। हालांकि, मामले का तीसरा आरोपी उत्कर्ष तिवारी अभी भी फरार है।”

    पुलिस के अनुसार, लड़की के पिता ने उसके लापता होने के एक दिन बाद, 20 अक्टूबर को छावनी पुलिस स्टेशन में विशाल और उत्कर्ष के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

    जमीर, विशाल और उत्कर्ष के खिलाफ 15 नवंबर को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। जब 17 वर्षीय लड़की वापस घर लौटी और पुलिस को अपना बयान दिया।

    सर्कल अधिकारी (कैंट) मोहम्मद मुश्ताक ने कहा, “पीड़िता के बयान के बाद उत्कर्ष, विशाल और जमीर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में धारा 376 (दुष्कर्म) को भी जोड़ा गया।”

    पीड़िता के अनुसार, कैंट रेलवे में स्टेशन जब वह अक्टूबर के पहले सप्ताह में बलिया जा रही थी तब रेलवे टीटीई होने का दावा करने वाले जमीर से उसकी पहचान हो गई।

    लड़की के बताने पर जब जमीर को पता चला कि वह अभिनेत्री बनना चाहती है, तो उसने कहा कि उसके बॉलीवुड के लोगों के साथ अच्छे संबंध है।

    लड़की ने 19 अक्टूबर को अपना घर छोड़ दिया और वह कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां उसे जमीर मिला। उसके साथ उत्कर्ष और पांच अन्य लड़कियां भी थीं। पीड़िता ने बताया कि सभी मुंबई के लिए रवाना हुए।

    पुलिस ने कहा कि लड़की के अनुसार, मुंबई में वह एक होटल गई, जहां पर उसके खाने में कुछ मिला दिया गया और वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने खुद को निर्वस्त्र अवस्था में पाया और उसे एहसास हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। उसने यह भी कहा कि विशाल नाम के व्यक्ति ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसके बाद एक महिला ने उसे आकर कहा कि जमीर ने उसे बेच दिया है। पुलिस के अनुसार, लड़की किसी तरह से उनकी कैद से खुद को आजाद कर 15 नवंबर को वापस वाराणसी पहुंची।

  • ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद त्रिलोकचंद्र”बबलू” के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने मनाया जश्न

    [object Promise]

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    बल्दीराय/सुल्तानपुर। झारखंड में कांग्रेस महागठबंधन की जीत पर कांग्रेसियों ने मंगलवार को पारा चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद त्रिलोकचंद्र बबलू के नेतृत्व में जश्न मनाया,और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुँह कराया, मिठाइयां भी बांटी। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद त्रिलोकचंद्र बबलू ने कहा कि यह जनता की जीत है। नरेंद्र मोदी और अमित साह के अहंकार को जनता ने तोड़ दिया।देश की एकता और अखंडता की विजय है।आशीष यादव ने कहा कि झारखंड की जनता ने कांग्रेस गठबंधन को अपना मत दिया।विकास यादव ने झारखंड की जनता को धन्यबाद देते हुए कहा कि राहुल प्रियंका की बढ़ती लोकप्रियता व सक्रियता का उदाहरण हैं जो आज महाराष्ट्र के साथ झारखंड में दिखा है।
    इस मौके पर मोहित गुप्ता,रवि तिवारी,अकबर रजा,रामसरन यादव,आलोक श्रीवास्तव,मिट्ठू लाल मौर्य,जुनेद अहमद,हौसिला पांडेय,शिवप्रसाद यादव ,लल्लू मिश्रा,आदि कांग्रेसी शामिल थे।

  • शौचालय निर्माण में अनिमितता पाए जाने पर दो ग्राम प्रधानों के अधिकार प्रतिबंधित करने का डीएम ने दिया आदेश

    [object Promise]

    ग्राम पंचायत संग्रामपुर के प्रधान को ₹9603 वसूली का नोटिस

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार के आदेश के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि श्रीमती देवमती ग्राम प्रधान गरथोलिया विकासखंड शाहगढ़ व कृष्ण मोहन तिवारी ग्राम प्रधान बदलापुर विकासखंड संग्रामपुर को जांचोपरांत शौचालय निर्माण एवं अंत्येष्टि स्थल विकास कार्यों में अनिमितता पाए जाने पर दोनों ग्राम प्रधानों के अधिकार प्रतिबंधित कर तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है और अंतिम जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि श्रीमती वंदना सिंह ग्राम प्रधान संग्रामपुर को ₹9603 वसूली करने का नोटिस जारी किया गया है। ग्राम प्रधान संग्रामपुर विकासखंड संग्रामपुर की जांच प्राविधिक परीक्षक अयोध्या मंडल अयोध्या द्वारा की गई, जिसमें रूपए 28809 की वसूली किए जाने की संस्तुति की गई। ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट के कार्य की जांच हेतु परियोजना अधिकारी नेडा अमेठी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

  • लखनऊ : गरीबों के लिए अटल जयंती पर स्वास्थ्य मेला

    [object Promise]

    लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लखनऊ में दो दिवसीय अटल समर्पण स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है। वाजपेयी ने लोकसभा में पांच बार लखनऊ का प्रतिनिधित्व किया था।

    नारायण सेवा संस्थान (एनएसएस) के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित मेला मातृत्व स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण और कुष्ठ रोगियों के लिए आयोजित किया गया है।

    अनाथों, गरीब दिव्यांगों और वांछितों को ट्राईसाइकिलें, व्हीलचेयर्स, कृत्रिम अंग और कैलिपर्स निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    कुछ विशेष रूप से दिव्यांगजनों को भी ऑपरेशन के लिए चुना गया है।

    नारायण सेवा संस्थान प्रदेश में हर महीने निशुल्क कृत्रिम अंग मापन और वितरण आयोजित करता है। इसके माध्यम से एनएसएस दिव्यांगों का जीवन आसान करता है, जिससे वे बेहतर जीवन जी सकते हैं।

    एनएसएस के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा, “यह दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास है। हमारा उद्देश्य उनका इलाज, पुनर्वास कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाना है।”

    पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को हुआ था।

  • CAA हिंसक प्रदर्शन के पीडि़तों से मिलने मेरठ जा रहे राहुल और प्रियंका को पुलिस ने रोका

    [object Promise]

    मेरठ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ मेरठ में पिछले सप्ताह हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने मंगलवार को शहर में प्रवेश करने से पहले रोक दिया, जिसके बाद वे वापस दिल्ली लौट गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल और प्रियंका दोनों को मेरठ के बाहर परतापुर से वापस लौटा दिया गया।

    दोनों नेताओं के मेरठ में मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए दिल्ली से रवाना होने की खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें कोई आदेश नहीं दिखाया गया, लेकिन उन्हें वापस जाने के लिए बोल दिया गया।

    उन्होंने कहा, “हमने पुलिस से कहा कि हम सिर्फ तीन लोग जाएंगे, लेकिन वे राजी नहीं हुए।” राहुल और प्रियंका के साथ पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी भी थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय साहनी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जिले में लागू निषेधाज्ञा के कागज दिखाए गए और ‘वे खुद लौट गए।’

    कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने पीड़ित के परिजनों से कथित तौर पर फोन पर राहुल, प्रियंका की बात कराई। एसएसपी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के मेरठ दौरे से धारा 144 का उल्लंघन हो जाता और तनाव उत्पन्न होता।

    राज्य में सीएए विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 16 लोगों के मारे जाने की आधिकारिक सूचना मिली है। प्रियंका ने पहले बिजनौर का दौरा किया था और हिंसा में मारे गए दो लोगों के परिजनों से मुलाकात भी की थी। सोमवार को राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले शुरू करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश को उसके कपड़ों से पहचानते हैं, क्योंकि वे दो करोड़ रुपए का सूट पहनते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के उस बयान का हवाला दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि सीएए के विरोध में आंदोलन करने वाले अपने कपड़ों से पहचाने जा सकते हैं।

  • डीएम ने रैन बसेरा में किया निशुल्क कंबल वितरण

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने देर शाम गौरीगंज ब्लाक स्थित रैन बसेरा में वृद्ध जनों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरण किया। इस दौरान डीएम ने सभी एसडीएम व ईओ को निर्देश दिए कि लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाएं तथा गरीब, असहाय लोगों को कंबल भी वितरण करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी गौरीगंज राकेश कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

  • गाजियाबाद में दिल्ली में बचे AAP MLA अमानतुल्ला खान के खिलाफ FIR, पीछे पड़ी UP पुलिस

    [object Promise]

    नई दिल्ली। दिल्ली के दंगों (जामिया नगर) में जैसे-तैसे आफत गले में पडऩे से बचे आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान अब उत्तर प्रदेश में जा फंसे हैं। यूपी पुलिस ने गाजियाबाद के थाना कोतवाली में एमएलए के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। रविवार 18 दिसंबर 2019 को गाजियाबाद के कोतवाली थाने में दर्ज एफआईआर में अकेले आम आदमी पार्टी एमएलए को मुलजिम बनाया गया है।

    बुधवार को इस मामले में आईएएनएस से बात करते हुए गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि एमएलए के खिलाफ 6 विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इनमें एक धारा सूचना प्रोद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की भी जोड़ी गई है। यहां उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करके घेरे जाने से ठीक दो-तीन दिन पहले एमएलए का नाम दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में हुई खूनी हिंसा-दंगों को लेकर भी चर्चाओं में आया था।

    दिल्ली पुलिस इस मामले में कोई ठोस कानूनी कार्यवाही करने के लिए विधायक के खिलाफ सबूत-आरोप जुटा पाती, उससे पहले एमएलए अमानतुल्ला खान को यूपी पुलिस ने गाजियाबाद कोतवाली में एफआईआर दर्ज करके घेर लिया। दर्ज एफआईआर में एक अदद आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान का ही नाम मुलजिम के बतौर दर्ज है।

    शिकायतकर्ता हरिओम पाण्डेय द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, लोकसेवक होने के बाद भी विधायक अमानतुल्ला खान ने सीधे-साधे युवाओं को नौकरी और लाखों रुपए देने का लालच देकर पहले तो बरगलाया। बाद में गुमराह हुए इन्हीं युवकों के जरिये समाज में विद्वेष की आग भडक़ा दी। विधायक के भडक़ाने के बाद ही देशभर में उस नागरिकता संशोधन बिल को लेकर एक जाति-वर्ग विशेष में खलबली मच गई, जिसका अभी तक सही रूप-स्वरूप तक तैयार होकर सामने नहीं आया है।

    एफआईआर के मुताबिक दो-तीन दिन के अंदर गाजियाबाद में भी जितने दंगा-फसाद हुए, वे सब अमानतुल्ला खान के इशारे पर ही हुए हैं। ऐसे में शिकायतकर्ता ने आरोपी विधायक के खिलाफ कठोर कार्यवाही किए जाने की शिकायत 22 दिसंबर को गाजियाबाद कोतवाली में दी थी। प्राथमिक छानबीन में जब आरोप सही पाए गए तो, उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर रविवार के दिन दिल्ली के जामिया नगर इलाके में हुए दंगों में भी अप्रत्यक्ष रूप से इसी एमएलए का नाम उभरकर सामने आया था।

    सीधे कोई सबूत न होने के चलते दिल्ली पुलिस लाख चाहकर भी अमानतुल्ला खान पर हाथ नहीं डाल सकी। तमाम संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने के बाद से ही गाजियाबाद पुलिस आरोपी विधायक की तलाश में जुटी हुई है। कई जगह छापे भी डाले गए, मगर नामजद विधायक का गाजियाबाद पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।

    गाजियाबाद पुलिस भले ही खुलकर कुछ न बोले, लेकिन हां, यूपी पुलिस के ही एक उच्च पदस्थ सूत्र ने सोमवार को आईएएनएस से कहा कि आरोपी विधायक की गिरफ्तारी के लिए गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस से भी मदद मांगी है। इसकी वजह साफ है कि आरोपी दिल्ली का विधायक है। दिल्ली पुलिस के पास उसकी सही और सटीक जानकारी यूपी पुलिस से कहीं ज्यादा होना लाजिमी है। इस सिलसिले में कोशिश करने के बाद भी अमानतुल्ला खान से संपर्क नहीं हो सका है।

  • सपा ने उठाए सवाल अखिलेश के संवाददाता सम्मेलन में LIU की मौजूदगी पर

    [object Promise]

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के संवाददाता सम्मेलन में लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) के सदस्य की मौजूदी पर पार्टी ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से जवाब मांगा है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानना चाहा है कि रविवार को हुए संवाददाता सम्मेलन में एलआईयू कर्मी को किसके निर्देश पर भेजा गया था।

    सपा के वरिष्ठ नेता पवन पांडे ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रम में एलआईयू कर्मी की मौजूदगी गंभीर मामला है।

    उन्होंने कहा, “इससे पता चलता है कि प्रदेश सरकार प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा से डर गई है। हम सरकार को बताना चाहते हैं कि नेताओं की ताक-झांक से हम आम आदमी के मुद्दे उठाने से नहीं डरेंगे।”

    अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया था। सम्मेलन में उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला किया था।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निर्दोष लोगों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सीएए लाया गया है।

    इस संवाददाता सम्मेलन में सपा नेताओं ने पत्रकारों के बीच एक एलआईयू कर्मी को बैठे देखा था।

  • CAA : PFI लखनऊ में हिंसा का मास्टरमाइंड, मिले सबूत इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व प्रत्यक्षदर्शियों से

    [object Promise]

    लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और दावा किया कि राजधानी में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गुरुवार को हिंसा का मास्टरमाइंड यही संगठन है। राजधानी में हुए सीएए विरोधी प्रदर्शनों में गुरुवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए थे।

    गिरफ्तार लोगों की पहचान पीएफआई अध्यक्ष वसीम अहमद, कोषाध्यक्ष नदीम, मंडल अध्यक्ष अशफाक के रूप में हुई है। लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने सोमवार रात पत्रकारों से कहा कि पीएफआई सदस्यों ने पूरे शहर में कई बैठकें कीं। उन्होंने कहा कि पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और प्रत्यक्षदर्शियों के माध्यम से ठोस सबूत मिले हैं।

    एसएसपी ने कहा कि पीएफआई ने विभिन्न कॉलोनियों में सीएए और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) से संबंधित आपत्तिजनक जानकारियों की पंपलेट, तख्तियां और अन्य वस्तुएं वितरित कीं तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित कीं। उन्होंने कहा कि पीएफआई कार्यकर्ताओं ने रिहाई मंच समेत अन्य संगठनों के साथ शहर में भीड़ जमा की। रिहाई मंच का एक कार्यकर्ता रॉबिन वर्मा पहले ही जेल में है।

    [object Promise]

  • पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

       सुलतानपुर।  जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में पोषण/कन्वर्जेन्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार सम्पन्न हुई। जिसमें कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों की सूची परियोजना कार्यालय पर प्राप्त पुष्टाहार के सत्यापन समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन सुपोषित गांव आंगनबाडी़ केन्द्र  पर आधार भूत सुविधाओं की उपलब्धता आदि बिन्दुओं की गहन समीक्षा की गयी।
    

    बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में 100 आंगनबाड़ी केन्द्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने, आंगनबाड़ी केन्द्रों की पेन्टिंग आकर्षण युक्त कराये जाने तथा समुदाय आधारित गतिविधियों को सही ढंग से चलाने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये। इसके साथ ही समस्त उप जिलाधिकारियों को परियोजना कार्यालय पर प्राप्त होने वाले पुष्टाहार की नियमित जाॅच किये जाने तथा नवीन निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्रों की गुणवत्ता की जाॅच गठित टीम द्वारा कराये जाने के निर्देश दिये।