Category: uttar-pradesh

  • कश्मीरी राजनीतिक कैदी की उत्तर प्रदेश में जेल में मौत

    [object Promise]

    प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की नैनी जेल में कश्मीर के एक राजनीतिक कैदी की मौत हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति की शनिवार को जेल में मौत हो गई। जम्मू एवं कश्मीर के प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के सदस्य गुलाम मोहम्मद भट पर जुलाई में जन सुरक्षा कानून (पीएसए) अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

    साठ साल से ज्यादा आयु के भट के पारिवारिक सदस्यों के अनुसार, उन्हें शुक्रवार शाम बताया गया कि भट की तबीयत ठीक नहीं है। भट के बेटे हनीफ मोहम्मद ने बताया कि शनिवार सुबह, मुझे उत्तर प्रदेश भेजा गया। शाम को मेरे नैनी जेल पहुंचने पर मुझे बताया गया कि मेरे पिता की मौत हो गई।

    हनीफ को उनके पिता का शव ले जाने की अनुमति दे दी गई और रविवार शाम हंदवाड़ा के कुलनगाम गांव में भट का अंतिम संस्कार किया गया।

    हनीफ ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों पहले बताया गया था कि उनके पिता की तबियत ठीक नहीं है।

    उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस से उन्हें वापस ले जाने के लिए कहा और बताया कि परिवार वहां उनकी बेहतर देखभाल करेगा, लेकिन हमारी किसी ने नहीं सुनी। हमें मौत का कारण नहीं पता। जेल के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें लिवर में परेशानी थी।

  • झारखंड की जीत पर कांग्रेसियो ने मनाया जश्न,बाटी मिठाईया

    [object Promise]

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना/अमेठी। झारखंड विधान सभा चुनाव नतीजे में जहां भाजपा की पराजय और कांग्रेस गठबंधन की जीत पर कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया। इस अवसर निजामुद्दीनपुर चौराहे पर कांग्रेसजनों ने मिठाइयां बांटीं और जमकर आतिशबाजी की।
    समस्त कार्यक्रम की अगुवाई सेवादल के वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता ने की। अपने संबोधन में संजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा जिन वायदों के साथ सरकार में आई थी उसे वह पूरा नहीं कर पाई, न ही देश में अच्छे दिन आए और न ही दो करोड़ नौजवानों को नौकरी मिली। सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल साबित हुई। सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी तानाशाह की तरह काम कर रही है।उसी का नतीजा है कि आज झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की जीत हुई।
    राजू ओझा ने कहा कि मोदी-शाह की जोड़ी द्वारा कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखा गया था, परंतु जनता के साथ इनके द्वारा विश्वासघात करने के कारण जनता ने कांग्रेस में अपना भरोसा जता दिया है।.हनुमन्त विश्वकर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी सर्वश्रेष्ठता साबित की है. भाजपा नेताओं का घमंड, खुद को सुपीरियर समझना, कांग्रेस मुक्त भारत की बात करना, सामने वाले को अपमानित करना जैसे भाजपा के कृत्यों पर जनता का प्रहार है।इस मौके पर हुसैन हैदर,हनुमन्त विश्वकर्मा, फिरोज खान,मोहित गुप्ता,सुरेश यादव,विशाल मौर्या, डॉ रिपन,आशीष विश्वकर्मा, राजेन्द्र कुमार,जशवंत कुमार,रामसरन यादव आदि रहे।

  • सुमधुर वेद ऋचाएं गाते हैं उत्तर प्रदेश के वजीरगंज के मुस्लिम बच्चे

    [object Promise]

    गोंडा। इन दिनों नागरिकता संशोधन (CAA) और एनआरसी को लेकर पूरे देश में घमासान मचा है। धर्म के आधार पर भेदभाव की बात कही जा रही है, लेकिन गोंडा जिले के वजीरगंज के एक स्कूल में पढ़ने वाले मुस्लिम बच्चों के कंठ से संस्कृत की वेद ऋचाएं निकल रही हैं। इनकी सुमधुर आवाज अनायास ही सबकी निगाहें अपनी ओर खींच रही है।

    वजीरगंज के श्री स्वामी विवेकानंद संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में ये बच्चे संस्कृत की पढ़ाई कर रहे हैं। एक साथ पढ़ने वाले हिंदू-मुस्लिम बच्चे न सिर्फ गीता के श्लोकों का अभ्यास कर रहे हैं, बल्कि ज्योतिष, दर्शन और कर्मकांड की भी पढ़ाई भी कर रहे हैं। यहां के मुस्लिम बच्चों के कंठ से निकलने वाला शांति पाठ ‘सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया’ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

    करीब आधा दर्जन मुस्लिम छात्र गायत्री मंत्र और संस्कृत श्लोक का उच्चारण फर्राटे से कर रहे हैं। अभिभावकों को भी कुछ बुरा नहीं लग रहा है। इनके लिए धर्म से अधिक ज्ञान मायने रखता है।

    उत्तर प्रदेश के गोंडा-अयोध्या हाइवे पर वजीरगंज विकास खंड मुख्यालय के बगल में स्थित श्री स्वामी विवेकानंद संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में वर्ष 2019 में 7 और वर्ष 2018 में भी 7 मुस्लिम छात्रों ने दाखिला लिया था। वे संस्कृत भाषा लेकर दसवीं में उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष भी संस्कृत स्कूल में दाखिला लेने वाले कुल 131 छात्रों में 7 संख्या मुस्लिम छात्रों की है।

    वजीरगंज स्थित संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि हमारे विद्यालय को सरकार से अनुदान मिलता है। यह विद्यालय वर्ष 1981 से ही चल रहा है। वर्ष 1994 से मुस्लिम बच्चे यहां पर प्रवेश लेने लगे हैं। तब से लेकर अभी तक यह सिलसिला चल रहा है। अभी हमारे यहां बच्चों की संख्या 132 है। यहां पर पढ़ने वाले छात्र बिना भेदभाव के संस्कृत की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि इनके संस्कृत पढ़ने पर अभिभावकों और किसी को कोई एतराज नहीं है। इन बच्चों को गीता और गायत्री मंत्र कंठस्त हैं। इन बच्चों की पढ़ाई के बीच में कभी धर्म-मजहब नहीं आया है।

    छात्र साहिल रजा ने बताया कि मैं उत्तर मध्यमा कक्षा में पढ़ रहा हूं। मुझे गीता के श्लोक और गायत्री मंत्र जुबानी याद हैं। यहां मैं चार सालों से पढ़ रहा हूं। संस्कृत मेरा रुचिकर विषय है। हमारे अभिभावक किसान होते हुए भी संस्कृत पढ़ने को प्रेरित करते हैं।

    वहीं, अजमत अली ने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है, इसलिए उनके अभिभावक ने इसकी पढ़ाई कराने का फैसला किया है। उसने कहा कि संस्कृत के जरिए ही मैं उपशास्त्री (इंटर) शास्त्री (स्नातक) और आचार्य (परास्नातक) करना चाहता हूं।

    गुलौली बलरामपुर निवासी दसवीं का छात्र अनवर अली, आगे की पढ़ाई संस्कृत माध्यम से करना चाहता है। गुलाम अली के लिए संस्कृत पसंदीदा विषय है।

    ये छात्र 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को भी स्कूल आने को प्रेरित करते हैं। वे ज्ञानवान बनकर देशसेवा और समर्पण भाव को खुद में जगाने की ललक पैदा करने को प्रयासरत हैं।

    संस्कृत उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले मुस्लिम विद्यार्थियों में चांद बाबू, मैनुद्दीन और शेर खां अपना घर चलाने के लिए सुबह-शाम दिहाड़ी मजदूरी भी करते हैं।

    वेद, ज्योतिष, दर्शन और कर्मकांड की पढ़ाई करने वाले ये मुस्लिम छात्र उन लोगों को आईना दिखा रहे हैं जो योग को भी धर्म के चश्मे से देखते हैं और सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दे पर हायतौबा मचा रहे हैं।

  • UP के इन 15 जिलों में बढ़ी INTERNET बैन की सीमा

    [object Promise]

    लखनऊ । नागरिकता कानून को लेकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए शासन-प्रशासन द्वारा बड़ा फैसला किया गया है। लखनऊ सहित कई जिलों में सोमवार को 12 बजे तक इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं बंद रहेंगी। इसके मद्देनजर मोबाइल ऑपरेटर्स को गृहमंत्रालय द्वारा आदेश भेजे गए हैं।

    जारी आदेश के मुताबिक, लखनऊ, सहारनपुर, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बरेली, मऊ, संभल, आजमगढ़, आगरा, कानपुर, उन्नाव, मुरादाबाद, प्रयागराज जिले में सोमवार दोपहर 12 बजे तक बंद कर दी गई हैं।

    Monalisa Sexy Dance Video : सेक्सी गर्ल Monalisa के सेक्सी डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगायी आग, ठुमकों ने फैंस को किया पागल

    जानकारी के मुताबिक, कई अन्य जिलों में भी इंटरनेट सेवाओं को बंद रखने का फैसला वहां के डीएम पर छोड़ा गया है। स्थितियों के अनुरूप वे इंटरनेट सेवाओं को प्रतिबंधित कर सकते हैं। लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शनिवार शाम कहा कि लखनऊ में इंटरनेट सेवाएं 23 दिसंबर तक निलंबित कर दी गई हैं।

    बता दें कि उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। इन घटनाओं में तकरीबन 11 लोगों की मौत होने की खबर है। हिंसा के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अबतक तकरीबन तीन हजार लोगों को हिरासत में लया है। जिन जिलों में ज्यादा तनाव है, वहां के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले 21 जिलों में शनिवार रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद रखने का निर्देश था। हालांकि, स्थितियों को देखते हुए कुछ जगहों पर इस अवधि को बढ़ा दिया गया है।

    Neha Sharma Sexy video : नेहा शर्मा का सेक्सी वीडियो देख फैंस की फटी रह गयी आंखें, हाॅट अवतार देख फैन्स का छूटा पसीना !

    नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में शुक्रवार को कानपुर , मेरठ, बिजनौर, गोरखपुर, फिरोजाबाद, भदोही, बहराइच, फर्रूखाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, शामली, वाराणसी और संभल में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। यहां धारा 144 का उल्लंघन करते हुए लोग सड़कों पर उतर आए।

    यूपी के कई जिलों में नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर हो रही हिंसा को ध्यान में रखकर लगाई धारा 144

  • उत्तर प्रदेश : अदालत के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज

    [object Promise]

    चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले की कर्वी कोतवाली में रविवार को अदालत के आदेश के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ एक महिला से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कर्वी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिल सिंह ने सोमवार को बताया, “मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) के आदेश पर रविवार को कुंजन पुरवा निवासी सतीश, अखिलेश, नीरज, मधुवा व राजेश के खिलाफ घर में घुसकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए आईपीसी की धारा 376 डीए, 452ए, 342 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और आज पीड़िता को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया है।”

    सिंह ने बताया, “पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में घटना दो माह पुरानी बताई है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है, मामले की जांच की जा रही है।”

  • CAA : मुजफ्फरनगर में 67 दुकानें सील कथित प्रदर्शनकारियों की, कठोर कार्रवाई की CM ने कही थी बात

    [object Promise]

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 67 से ज्यादा दुकानों को सील कर दिया गया है, क्योंकि राज्य सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों की पहचान करने की कवायद शुरू कर दी है। कथित तौर पर ये दुकानें उन लोगों की हैं, जो हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल थे और सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि अगर जांच के दौरान उनकी संलिप्तता की पुष्टि हुई तो दुकानों को जब्त कर लिया जाएगा।

    सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हिंसा में शामिल लोगों से जुर्माना वसूलने या उनकी संपत्तियां कुर्क करने की बात कहने के बाद राज्य प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई। योगी आदित्यनाथ ने कहा था, राज्य में कई जिलों में हिंसा और सार्वजनिक और निजी संपत्ति नष्ट हो गई है और हम इससे सख्ती से निपटेंगे।

    सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की सभी संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा और उन्हें नीलाम कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्यादातर अपराधियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और घटनाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए की जा रही है। यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि प्रशासन द्वारा अपराधियों के रूप में मुजफ्फरनगर में दुकानों के मालिकों की पहचान कैसे की गई।

    मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक यादव ने कहा, इन दुकानों के बाहर भीड़ जमा हो गई थी और हम अब भी जांच कर रहे हैं कि हिंसा के लिए कौन जिम्मेदार है। राज्य के अन्य 12 जिलों सहित मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को हिंसा हुई थी।

    जुमे की नमाज के तुरंत बाद दोपहर में हिंसा शुरू हो गई थी। लगभग 10 बाइक और कई कारों को आग लगा दी गई और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। लगभग 30 लोग घायल हो गए, जिनमें से 12 पुलिस अधिकारी थे। राज्य के हिस्सों में अभी भी निषेधात्मक आदेश लागू है। अब तक 879 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और पुलिस ने 131 मामले दर्ज किए हैं।

  • CAA Protest : UP के RAMPUR में प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर तो पुलिस ने बरसाई लाठियां, हिंसक हुआ प्रदर्शन, इंटरनेट सेवा बंद

    [object Promise]

    रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर शहर में शनिवार को नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बेरिकेड्स तोड़े और पुलिस पर पत्थर फेंके। इसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां भांजी और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है। यह घटना शहर के ईदगाह इलाके में हुई। बता दें कि हिसंक प्रदर्शनों को देखते हुए राज्य के कई जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

    सूत्रों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बेरिकेड्स तोड़े और पुलिस पर पत्थर फेंके। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़क शहर के ईदगाह इलाके में हुई। इसके बाद शहर में मोबाइल इंटरनेट और ब्रॉडबेंड सेवा को बंद कर दिया गया।

    बता दें, यूपी में हिंसक प्रदर्शनों में अभी तक करीब 10 लोगों की मौत हो चुकी है। नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हालात बिगड़ गये। करीब एक दर्जन ज़िलों में हिंसा हुई। वहीं यूपी के डीजीपी ओ पी सिंह ने NDTV से बात करते हुए पुष्टि की है शुक्रवार को हुई हिंसा में 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

    कानपुर में पुलिस ने गोली चलाई जिसमें सात लोग घायल हो गए. कई की हालत गंभीर है। शुक्रवार को मेरठ, बुलंदशहर, बहराइच, गोरखपुर- हर जगह तोड़फोड़ और हंगामा देखने को मिला था। डीजीपी ने कहा कि पुलिस की फ़ायरिंग में किसी की मौत नहीं हुई है। जो भी मौतें हुईं हैं वो प्रदर्शनकारियों के बीच हुई क्रॉस फ़ायरिंग में हुई हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे। डीजीपी का कहना है इस घटना की न्यायिक जांच कराने के लिए भी वो तैयार हैं।

  • धरती पर शांति की स्थापना करने के लिए आए थे यीशु,इसीलिए मनाया जाता है पडरौना मे क्रिसमस का त्योहार-फादर सोनी के

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : दुनिया भर में क्रिसमस का त्योहार को मनाए जाने को लेकर तैयारिया जोरो पर है । इसके लिए कुशीनगर मे सभी चर्च दुल्हन की तरह सजाया जायेगा । वहीं पडरौना शहर की बात करें तो यहां कई स्कूलों में इस त्योहार को देखते हुए कई कार्यक्रम भी किए जाते हैं। जबकी बच्चों को हर कोई केक व गिफ्ट देने को तैयारी कर रहा है।
    बेशक : पडरौना नगर के सुबाष चौक स्थित सेंट थ्रेसस स्कुल के फादर सोनी के कहते है की
    बाईबिल की वर्स 9:2 में लिखा है- जो लोग अंधेरे में चल रहे हैं उन्हें एक दिन रोशनी मिलेगी। जो लोग अंधेरी जमीन में रहते हैं उनके ऊपर रोशनी जरूर पड़ेगी। इस लाइन से पता चलता है यीशु धरती पर शांति की स्थापना करने के लिए आए थे। एेसे मे इस बार ढेर सारी खुशियों को लेकर क्रिसमस का यह त्योहार 25 दिसबंर को आ रहा है ।
    हालाकी जनपद के विभिन्न स्कूलों में क्रिसमस पर कार्यक्रमों का आयोजन होता है। क्रिसमस को लेकर हर जगह क्रिसमस की सप्तरंगी छटा बिखर रही है। जगह-जगह क्रिसमस को लेकर कार्यक्रम होना हैं।
    रंग-बिरंगी लाइटों से पडरौना नगर के सेंट थ्रेसस स्कुल का चर्च सजाया जा रहा हैं। वहीं नगर से सटे परशौनी कला गांव स्थित गिराजा घरों को भी सजाने को लेकर तैयारी जोरो पर है। ईसाई समुदाय के लोगों के घर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग इस त्योहार पर होता है । लोग एक-दूसरे के घर जाकर कैरल (भक्ति गीत) के माध्यम से प्रभु यीशु का संदेश बच्चो के आलावे लोगो को देते हैं।

  • मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा 01 वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना/अमेठी। पुलिस अधीक्षक जनपद अमेठी के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना जनपद अमेठी के मार्ग दर्शन में थाना मुसाफिरखाना पुलिस टीम जनपद अमेठी द्वारा वाछिंत/NBW/अभियुक्त सत्यापन के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम अनखरी थाना मु0खाना के पास 01नफर अभियुक्त तारकनाथ पुत्र मिश्रीलाल थाना मु0खाना जनपद अमेठी को जिन्हे हिकमत अमली से समय करीब 06.30 AM पर गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर फौज0वाद संख्या 42/07 मु0अ0स0 1369/06 धारा 302 भादवि मे वांछित है।
    गिरफ्तारी टीम-
    प्र0नि0 अवधेश कुमार यादव थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    उ0नि0 अशरफ अली खां थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    का0 मनोज कुमार यादव थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    रि0कां0 देवेन्द्र कुमार थाना मु0खाना जनपद अमेठी।

  • इंटरनेट शटडाउन बढ़ाया गया लखनऊ में

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंटरनेट शटडाउन को अब बुधवार मध्यरात्रि तक के लिए बढ़ा दिया गया है। शटडाउन का मंगलवार को पांचवां दिन है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से ठीक पहले शटडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर लोक भवन में उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

    जिला अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने सोमवार रात निर्णय लेते हुए कहा कि शटडाउन दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।

    राजधानी में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा होने के बाद इंटरनेट सेवाएं 19 दिसंबर से बंद हैं। जिससे क्रिसमस पर ई-कॉमर्स व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है और उपभोक्ताओं के डेबिट या क्रेडिट कार्ड्स का प्रयोग करने में असमर्थ होने के कारण विभिन्न व्यापारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

    इसके अलावा फूड डिलीवरी तथा कैब सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह कदम मोदी के दौरे को देखते हुए लिया गया है।