Category: uttar-pradesh

  • अमेठी: पलटने से बची वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, हिचकोले खाने लगी ट्रेन, कूद कर भागे यात्री

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन/हर्ष यादव

    अमेठी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पैकिंग कार्य में बरती गई लापरवाही की वजह से मंगलवार शाम लखनऊ से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस बेपटरी होने से बची। ट्रेन लड़खड़ाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री ट्रेन से कूदने लगे तो चालक व गार्ड ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। स्टेशन अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर इन दिनों रेल लाइन दोहरीकरण, प्लेटफार्म उच्चीकरण व उपरिगामी पैदल पुल निर्माण के चलते सभी ट्रेनों को प्लेटफार्म संख्या दो से संचालित किया जा रहा है।कार्यदायी संस्था की ओर से कराए जा रहे इन कार्यों के बीच विभाग की ओर से प्लेटफार्म संख्या दो के ट्रैक की पैकिंग व लिफ्टिंग कराई जा रही है। सेक्शन इंजीनियर रेल पथ बिना ब्लॉक किए ट्रैक के दोनों तरफ लाल झंडा लगाकर कार्य करवा रहे थे। कर्मियों की ओर से ट्रैक के नीचे से गिट्टी हटाकर उसे दोबारा डाला जा रहा था। इसी बीच वाराणसी-लखनऊ डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ की ओर से आती दिखी।ट्रेन को आता देख पैकिंग कार्य में लगे कर्मियों ने लाल झंडा हटा दिया। ट्रैक खाली देख चालक ने गौरीगंज में स्टॉपेज होने के कारण ट्रेन को धीमी गति से आगे बढ़ाया। ट्रेन प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची ही थी कि अचानक कई जगह ट्रैक धंस गया। ट्रैक धंसने से ट्रेन लड़खड़ाने लगी तो यात्रियों में भगदड़ मच गई। कई यात्री अपना सामान ट्रेन में ही छोड़ बाहर कूद गए।इसी बीच ट्रेन के चालक व गार्ड ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन के रुक जाने से बड़ा हादसा टल गया।ट्रेन खड़ी होने के बाद चालक, गार्ड व स्टेशन पर तैनात अफसर व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अफसरों की मौजूदगी में ट्रैक के नीचे गिट्टी डलवाकर ट्रेन को करीब आधा घंटा बाद कॉशन के सहारे वाराणसी के लिए रवाना किया गया।

    ट्रेन के बेपटरी होने के बाद भी अफसरों ने नहीं लिया सबक

    मंगलवार शाम यात्री ट्रेन के बेपटरी होने से बचने के बाद भी पैकिंग कार्य में लगे अफसरों व कर्मियों ने सबक नहीं लिया। इसके चलते बुधवार को मालवाहक डिब्बों को लाने के लिए एसीसी फैक्टरी की ओर जा रहे मल्टीपल इंजन के पहिए भी ट्रैक से रगड़ने लगे। खतरा
    भांपकर चालक आशीष पाल ने इंजन को रोककर इसकी जानकारी मेमो के माध्यम से स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह को दी। रेल अधिकारियों के अनुसार चालक ने सूझ-बूझ का परिचय नहीं दिया होता तो हादसा हो सकता था।

  • कुशीनगर में पडरौना के खिरिया टोला में सीएबी बिल के विरोध में लाठीचार्ज,पुलिस ने घर में घुसकर की तोड़फोड़ का आरोप

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर में कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के खिरिया टोला में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच पथराव व लाठीचार्ज में पुलिस कर्मियों ने एक घर में घुसकर सारे सामान तोड़ देने के साथ घर के सदस्यों से मारपीट करने की खबर है। मकान मालिक सना उल्लाह का पुलिस पर आरोप है कि जिस वक्त पुलिस उनके घर में घुसी,अंदर केवल महिलाएं ही थीं। पुलिस कर्मियों ने घर में रखी दो बाइक,फ्रिज,टीवी,कंप्यूटर समेत अन्य सामान तोड़ दिए। बिजली का केबिल भी तोड़ दिया। जिसके चलते घर में अंधेरा छा गया। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। जबकि हमारे परिवार का इस आंदोलन या पथराव से कोई लेना देना नहीं था।
    कोतवाल बोले
    पडरौना के कोतवाल पवन कुमार सिंह का कहना है कि धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों से एक बार ज्ञापन लेकर मामला खत्म करा दिया गया। बताया भी गया था कि निषेधाज्ञा लागू होने से प्रदर्शन और सड़क जाम करना गैर कानूनी है। लेकिन कुछ उत्पाती लोगों ने पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया। इस मामले में बलवा समेत कई धाराओं में केस दर्ज करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

  • डीएम, एसपी ने जनपदवासियों से अमन चैन के साथ रहने की अपील करते हुए सुरक्षा का दिया भरोसा

    [object Promise]

    जनपद में सकुशल सम्पन्न हुई जुमे की नमाज़, तैनात रहा भारी संख्या में पुलिस बल,जुमे की नमाज़ को दृष्टिगत रखते हुए डीएम, एसपी ने किया रूटमार्च

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुल्तानपुर। सम्पूर्ण जनपद में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। नमाज़ के दौरान नमाज़ स्थलों एवं अन्य प्रमुख बाज़ारों, स्थानों आदि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जिलाधिकारी सी इंदुमती, पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार, एडीएम प्रशासन हर्ष देव पांडे, , एएसपी डॉ मीनाक्षी कात्यायन समस्त एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी आदि द्वारा मयफोर्स के रूटमार्च कर लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने की अपील की।

    डीएम ने इस दौरान बताया कि सम्पूर्ण जनपद में वर्तमान में धारा 144 लागू है, इसके प्राविधानों का पूर्णतः पालन किया जाए। किसी तरह की अफवाह व अशांति फैलाने की कोशिश करने पर उसके विरुद्ध त्वरित कठोर कार्यवाही की जाएगी। संदिग्ध लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, उपद्रव की स्थिति पैदा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा। यदि कोई व्यक्ति फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, यूट्यूब आदि पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट करेगा या आगे फॉरवर्ड करेगा तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।

  • कुुशीनगर में कैब एनआरसी को लेकर सड़क पर उतरे लोग,पडरौना के खिरिया टोला में पुलिस व युवकों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद पथराव

    [object Promise]

    उपेंद्र कुशवाहा

    कुशीनगर । कैब व एनआरसी को लेकर सपा समेत विभिन्न दलों द्वारा बुलाये गये प्रदर्शन के दौरान नगर के खिरिया टोला में अचानक पत्थरबाजी शुरू हो जाने के अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। शुक्र रहा कि मौका रहते ही प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए आक्रोशित लोगों से उनका मांग पत्र लेकर शासन तक पहुंचाने का वादा कर मामले को शांत कराया। वही पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह समेत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रदर्शन कर रहे सपाई, बसपा व अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को उनके आवास से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना देने में सफल रहे लेकिन उन्हे भी एडीएम ने कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर पुलिस लाइन परिसर में नजरबंद कर दिया गया। प्रशासन के रवैये से क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल कर धरने पर बैठ गए।
    नागरिकता संशोधन विधेयक सहित विभिन्न मुद्दों पर समाजवादी पार्टी, बसपा,कम्युनिस्ट समेत विभिन्न विरोधी दलों द्वारा गुरूवार को बुलायी गये । प्रदर्शन के दौरान नगर के खिरिया टोला में पुलिस व युवकों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। लेकिन प्रशासन ने संयम का परिचय देते हुए युवकों को समझाया और युवा नेता बंटी राव के नेतृत्व में मांग पत्र लेकर युवकों का प्रदर्शन खत्म कराया। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए जिलों में चप्पे चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस-पीएसी तैनात किया गया था।

    पूरे दिन सपा नेताओं को रोकने व गिरफ्तारी का सिलसिला जारी रहा। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुरुवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने जा रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सहित 50 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि नागरिकता संशोधन विधेयक, महंगाई व गन्ना समर्थन मूल्य वृद्धि सहित कुल 18 बिंदुओं पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अन्सारी व पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र को कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने नोनियापट्टी चैराहे पर गिरफ्तार कर लिया गया।

    इसी तरह रामकोला में पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती समेत खड्डा, रामकोला, तुर्कपट्टी, नेबुआऋनौरंगिया, हाटा, तमकुहीराज, सेवरही आदि स्थानों पर भी सपाइयों को गिरफ्तार किया गया। जिन्हे देर शाम प्रशासन द्वारा निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

  • CAA : पश्चिम बंगाल में रची गई साजिश उजागर, पकड़े गये युवक निकले मालदा निवासी

    [object Promise]

    लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस पर पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस इसकी जांच में जुटी है और छह लोगों को हिरासत में लिया है, जो पश्चिम बंगाल के मालदा के निवासी हैं।

    खुलासा हुआ है कि गिरफ्तारी के बाद जब इनसे परिचय पत्र मांगा गया तो इन्होंने काबूूल किया कि ये पश्चिम बंगाल के मालदा के निवासी हैं और महज हिंसा फैलाने के लिए उन्हें लाया गया था।

    इन युवकों की शिनाख्त असलम, शाह आलम, सागर अली, संजू अली, खैरुल और सहेदुल के तौर पर हुई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमन-चैन में शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शनों द्वारा खलल डालने वालों की गिरफ्तारी में हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं।

    जांच में पता चला है कि पश्चिम बंगाल से मुस्लिम युवकों को गाड़ियों में भरकर लखनऊ लाया गया था। लखनऊ पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस से ऐसे लोगों की लिस्ट मांगी है, जो संभावित हिंसा में लिप्त हो सकते हैं। यूपी खुफिया पुलिस की टीम भी पश्चिम बंगाल में रची गई साजिश को उजागर करने की जांच में लगी हुई है।

    ये सभी मुस्लिम युवक मालदा के हरिशचंद्रपुर और आसपास के निवासी हैं। लखनऊ पुलिस ने इनकी रिपोर्ट पश्चिम बंगाल पुलिस को भेजी है। यहां भी पुलिस जांच में लग गई है। सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ के परिवर्तन चैक पर हुए विरोध प्रदर्शन में लगभग 200 से अधिक बाहरी लोग आए थे, जिसमें पश्चिम बंगाल बल्कि अलीगढ़ और दिल्ली से भी लोगों को लाया गया था। बाहरी महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल थीं, जिन्होंने भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया था।

    बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए मुश्किल हालात: अमेरिका

  • जब सास ने दामाद संग रचा ली शादी, बेटी बन गई अपनी मां …!!

    [object Promise]

    श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले की भिनगा कोतवाली के वीरपुर गांव में एक युवक अपने भाई की सास को भगाकर घर ले लाया।परिवारवालों ने विरोध किया तो दामाद ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं आई है।

    जानकारी के मुताबिक, विजय कुमार पुत्र ननकू बाबा अपने बड़े भाई की सास को मलखनवा गांव से भगाकर घर ले आया। सास भी दामाद के साथ सहमति से आ गई। इसकी जानकारी जब परिवारवालों को हुई तो दोनों के घर में रुकने को लेकर बवाल हो गया। डरे सहमे दामाद विजय ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जब जांच पड़ताल की तो वह मामला सुनकर हैरान रह गई। मारपीट न करने की चेतावनी देकर पुलिस लौट गई।

    गांव में घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। बेटी अब अपनी ही मां की जेठानी बन गई है। घरवाले रिश्ते को किसी भी कीमत पर स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। घटना का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। थाना कोतवाली भिनगा प्रभारी ददन सिंह ने बताया कि प्रकरण उनकी जानकारी में नहीं है। सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने और पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने कहा कि दोनों बालिग हैं। सहमति से रहने की छूट कानून देता है। प्रकरण में कोई तहरीर थाने में नहीं आई है।

  • मृतक आश्रित को डीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जनपद के मुसाफिरखाना तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात रहे पलिया चंदापुर निवासी स्वर्गीय राजकरन की सेवा काल के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो जाने के बाद आज सोमवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने मृतक आश्रित जितेंद्र कुमार को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद मृतक के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों ने जिलाधिकारी महोदय का आभार व्यक्त किया। इस मौकै पर अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव मौजूद रहीं।

  • सदफ जफर की निर्देशक मीरा नायर ने की रिहाई की मांग

    [object Promise]

    लखनऊ। फिल्मकार मीरा नायर ने ‘ए सूटेबल बॉय’ की अभिनेत्री सदफ जफर की रिहाई की मांग की हैं, जिन्हें लखनऊ में नागरिकता (संशोधन) कानून के एक विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के चलते गिरफ्तार किया गया था। नायर ने ट्वीट किया कि यह अब हमारा भारत है-भय पैदा करने वाला: हैशटैगसूटेबलबॉय अभिनेत्री सदफ जफर को लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए पीटा गया और जेल में डाल दिया गया। उनकी रिहाई की मांग में मेरे साथ जुड़ें।

    क्विंट के मुताबिक, सदफ की भतीजी ने कहा कि उन्हें अब लखनऊ के जेल में भेज दिया गया है। उन्हें पुलिस की बर्बरता का सामना करना पड़ा।

    विक्रम सेठ के उपन्यास पर आधारित ‘ए सूटेबल बॉय’ को पर्दे पर चित्रित करने के लिए मीरा ने 7 सितंबर को लखनऊ में इसकी शूटिंग शुरू की थीं। मीरा की इस परियोजना में कलाकार के तौर पर तब्बू, ईशान खट्टर और नवागंतुक तान्या मानिकतला हैं।

  • कुशीनगर में ट्रेन की पटरी काटने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा शख्स , गया जेल

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर : में दो माह पूर्व कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर पडरौना व कठकुइयां के बीच बसहिया गांव के समीप तीन स्थानों पर काटी गई ट्रेन की पटरी के मामले में दर्ज मुकदमे में रेलवे की पटरी काटने वाले शख्स की तलाश में जुटी कोतवाली पडरौना की पुलिस ने आखिर इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चलें कि पडरौना कोतवाली सिधुआ चौकी पुलिस द्वारा पकड़े गए पारस पुत्र जय गोसाई थाना कोतवाली पडरौना निवासी जंगल बनवीरपुर शख्स के द्वारा रेलव की पटरी काटी गई थी। हालांकि समय रहते रेलवे मैन की नजर पडऩे से इस मार्ग पर ट्रेनों का संचलन रोक दिया गया था,जिससे कोई हादसा नहीं हुआ था।

    घटना दो माह पुर्व गुरुवार दिन में लगभग साढ़े तीन बजे की थी। रेल प्रशासन ने मामले की जांच का आदेश कोतवाली पडरौना की पुलिस को दिए जाने के बाद इस मामले में आखिरकार सिधुआ बाजार पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रमोद कुमार की सक्रियता के वजह से रेलवे की पटरी काटने वाले शख्स गिरफ्तार हो गया । रेलवे की पटरी काटने वाले शख्स के पास से लोहे की एक अदद आरी बरामद कर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा मुकदमा अपराध संख्या 509/19 धारा 150 रेलवे एक्ट में अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में शामिल कोतवाली पडरौना के चौकी इंचार्ज सिधुआ बाजार प्रमोद कुमार के अलावे सिपाही रामानंद यादव सत्यप्रकाश आदि शामिल थे।

    दो माह पूर्व पटरी काटने की सूचना पर रोकी गई थी ट्रेन

    पटरी काटने की सूचना के बाद कप्तानगंज से थावे जा रही सवारी गाड़ी संख्या 75010 को पडरौना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था। इसके बाद पीडब्ल्यूआइ राकेश राव व अब्दुल मन्नान टीम के साथ किमी 91.3 व 91.4 के बीच पहुंचे, जहां तीन स्थानों पर कटी पटरियों को बदला गया आ। लगभग चार घंटे बाद शाम 7.32 बजे सवारी गाड़ी थावे के लिए रवाना हो पाई थी।

    ट्रेन से कटकर हुई भाई के मौत से खफा था रेलवे की पटरी काटने वाला पारस गोसाई

    दो मांह पुर्व पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुआ मिश्रौली रेलवे ढाले के निकट रेलवे की पटरी काटने की मनसा के पीछे भले ही पुलिस के हत्थे चढ़े शख्स को लेकर लोग तरह-तरह के अटकलें  लगा रहे हो लेकिन दूसरी ओर ग्रामीणों की माने तो इस शख्स ने रेलवे पटरी काटने का ज़िद इसी रेलवे पटरी के पास कई कुछ वर्ष पहले इसके बड़े भाई की ट्रेन से कटकर हुई मौत से जुड़ी हुई थी। सूत्रों की माने तो रेलवे की पटरी काटने के मामले में गिरफ्तार होने के बाद जेल गए पारस गोसाई ने अपने भाई की ट्रेन से कटकर हुई मौत का बदला लेने का ज़िद लिए रेलवे की पटरी काटकर ट्रेन गिराने का मन बनाकर पटरी काटा था ?

  • CAA Protest: UP पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस नेताओं को लखनऊ आने की नहीं दी इजाजत

    [object Promise]

    लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजनशिप (NRC) के विरोध में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कुछ राजनीतिक नेता लखनऊ आने वाले थे लेकिन धारा 144 लागू होने के कारण उन्हें यूपी पुलिस ने इजाजत नहीं दी है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया, “हमें पता चला है कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ राजनीतिक नेता यहां (लखनऊ) आना चाहते हैं।

    हम उन्हें इसके लिए अनुमति नहीं देंगे क्योंकि क्षेत्र में धारा 144 लागू है और यह माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना सकता है।” इसके अलावा डीजीपी ने आगे बताया कि 879 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और राज्य भर में लगभग 5,000 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई. 135 आपराधिक मामले अब तक दर्ज किए गए हैं और 288 पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं जबकि 15 लोग हताहत हुए हैं।

    वहीं सोशल मीडिया पर भी पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है. आईजी ने बताया कि सोशल मीडिया के 14,101 आपत्तिजनक पोस्टों से संबंधित लोगों पर कार्रवाई की गई है। इनमें टि्वटर की 5965, फेसबुक की 7995 और यूट्यूब की 142 आपत्तिजनक पोस्टों पर कार्रवाई की गई है। इनमें 63 एफआईआर दर्ज की गई हैं, वहीं 102 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनके अलावा 442 पाबंद किए गए हैं।

    संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण देश में शरण लेने आए हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के उन लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी, जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 तक भारत में प्रवेश कर लिया था. ऐसे सभी लोग भारत की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे।

    इस कानून के विरोधियों का कहना है कि इसमें सिर्फ गैर मुस्लिमों को ही नागरिकता देने की बात कही गई है, इसलिए यह कानून धार्मिक भेदभाव वाला है, जो कि संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है।