Category: uttar-pradesh

  • UP में नाबालिग को किया निर्वस्त्र छेड़खानी की करने जा रही थी शिकायत, आरोपी गिरफ्तार

    [object Promise]

    गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की को सड़क पर अर्धनग्न करने की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पीड़ित लड़की रविवार को जब अपनी भाभी व अपने पिता के साथ जिले के चौरी चौरा इलाके के पुलिस थाने में इन आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाने जा रही थी, तभी रास्ते में इन दो आरोपी भाइयों ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया।

    पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कथित तौर पर लड़की के कपड़े फाड़ दिए और जब उसके पिता इसका विरोध करने के लिए आगे आए तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। दोनों आरोपी सोमवार को गिरफ्तार कर लिए गए।

    पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि दो भाई गौतम और मुकेश उसका पीछा किया करते थे और भद्दी टिप्पणियां करते थे। लड़की के परिवार ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो इन दो भाइयों को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।

    हालांकि इन्होंने लड़की को परेशान करना जारी रखा, जिससे तंग आकर लड़की के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का फैसला किया। रविवार शाम जब लड़की अपनी भाभी और पिता के साथ चौरी चौरा पुलिस स्टेशन जा रही थी तभी दोनों आरोपियों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया।

    चौरी चौरा की क्षेत्राधिकारी रचना मिश्रा ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री डाॅ0 कौशिक का जनपद भ्रमण कार्यक्रम कल को

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 18 दिसम्बर/ उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री उ0प्र0 राज्य युवा कल्याण परिषद डाॅ0 विभ्राट चन्द्र कौशिक का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 19 दिसम्बर को प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उपाध्यक्ष 10ः30 बजे पी0डब्ल्यू0डी0 के गेस्ट हाउस पहंुचेगे। 12 बजे पब्लिक इण्टर कालेज, चैकिया, लम्भुआ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
    

    शासी निकाय की बैठक 24 दिसम्बर को

    सुलतानपुर 18 दिसम्बर/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक 24 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10ः45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दी।

  • मा. मुख्यमंत्री जी के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

    [object Promise]

    पासिंग आउट परेड व अन्य कार्यक्रमों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। सीआरपीएफ कैंप त्रिशुंडी में 21 दिसंबर को होने वाले पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में मा. मुख्यमंत्री जी के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी अरुण कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहीं सीआरपीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक दलजीत सिंह लक्खा व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बुधवार को सीआरपीएफ कैंप सुंडी का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने हेलीपैड, पासिंग आउट परेड स्थल, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल कैंप, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था सहित कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर स्विस कॉटेज बनाने का निर्देश दिया। मा. मुख्यमंत्री जी की विशेष सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित अधिकारियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

  • कोषागार में हुआ पेंशनर दिवस का आयोजन

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसुदुल हसन

    अमेठी। आज कोषागार गौरीगंज में वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक राजवंशी की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पेंशनरों के समस्याओं पर चर्चा की गई। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कहा कि पेंशनरों की जो भी समस्याएं हैं उनका तत्काल निराकरण किया जाएगा। इस दौरान पेंशनर ददन सिंह, राम चंद्र पांडे, जय शंकर अवस्थी, अजय द्विवेदी आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

  • बुलंदशहर मां-बेटी संग सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी की मौत

    [object Promise]

    बुलंदशहर। बुलंदशहर में 2016 में एक हाईवे पर मां-बेटी संग सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी सलीम बावरिया की रविवार को सरकारी अस्पताल में किडनी की बीमारी के चलते मौत हो गई। वह लंबे अरसे से इस बीमारी से ग्रसित था। इस मामले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तीन साल पहले उसके और दो अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

    बावरिया बुलंदशहर की जिला जेल में बंद था।

    पुलिस अधीक्षक (एसपी) अतुल कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, बावरिया ने हाल ही में दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डायलिसिस कराया था। रविवार तड़के उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे बुलंदशहर के जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    गौरतलब है कि जुलाई 2016 में कुख्यात बावरिया गिरोह ने राजमार्ग पर एक परिवार के सभी पुरुष सदस्यों को बंधक बनाने के बाद, एक 13 वर्षीय लड़की और उसकी मां के साथ दुष्कर्म और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

    छह सदस्यों वाला परिवार 29 जुलाई और 30 जुलाई, 2016 की रात दिल्ली-कानपुर राजमार्ग पर यात्रा कर रहा था, जब यह घटना घटी।

    पुलिस जांच बावरिया गिरोह पर केंद्रित थी और इसने बाद में इस गिरोह के तीन सदस्यों को इस अपराध के लिए गिरफ्तार किया था।

    मामला बाद में सीबीआई को सौंप दिया गया था, जिसने तीन आरोपियों -सलीम बावरिया, जुबैर और साजिद- के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

    जुबैर और साजिद फिलहाल बुलंदशहर जेल में बंद हैं।

  • नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के संबंध में शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर डीएम ने की बैठक

    [object Promise]

    शांति एवं सद्भाव का वातावरण कायम रखने की किया अपील,अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही…….डीएम

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के संबंध में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद के धर्मगुरुओं, राजनीतिक दलों, विद्यालय के प्रधानाचार्यों, व्यापारियों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक किया। बैठक में उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलाएं, सोशल मीडिया पर भी कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी न करें और न ही लाइक व शेयर करें। जनपद में धारा 144 लागू है धरना, प्रदर्शन, जूलुस आदि निकालना प्रतिबंधित है, ऐसा करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी अफवाह की सूचना सबसे पहले जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि अमेठी जिले का इतिहास रहा है कि अभी तक यहां पर कोई भी घटना नहीं हुई है

    इसे आप लोग बनाए रखेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कहीं पर कोई घटना होने की संभावना बनती है या कोई भी आपत्तिजनक स्थिति पैदा होती है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 9305548317 व पुलिस प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 94544 17412 पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, सहित विभिन्न संप्रदाय के धर्मगुरु, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, विद्यालय के प्रधानाचार्य, व्यापारीगण एवं संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

  • नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) – लखनऊ में कई इलाकों में हिंसा , पुलिस चौकी फूंकी

    [object Promise]

    लखनऊयूपी की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) को लेकर विरोध-प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। लखनऊ के कई इलाकों में हिंसा फैल गई है। उपद्रव के दौरान दो पुलिस चौकी भी जला दी गई, जबकि बाहर खड़े वाहनों को फूंक दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने लखनऊ के डालीगंज इलाके में भी जमकर उत्पात मचाया। इलाके में जमकर तोड़फोड़ और पथराव हुआ। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। उधर, पश्चिमी यूपी के संभल में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया।

    लखनऊ के डालीगंज इलाके में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पथराव और तोड़फोड़ की। हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान ठाकुरगंज में फायरिंग भी हुई है। हालांकि इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। प्रदर्शन के दौरान दो पुलिस चौकी को भी निशाना बनाया गया। मदेयगंज के बाद ठाकुरगंज स्थित सतखंडा चौकी फूंकी गई। चौकी के बाहर खड़े वाहनों को भी फूंक दिया गया। खदरा इलाके में भी तोड़फोड़ और आगजनी हुई और यहां उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी।

    हिरासत में लिए गए यूपी कांग्रेस चीफ अजय लल्लू
    इससे पहले लखनऊ में एसपी और कांग्रेस के नेता विरोध प्रदर्शन करते हुए विधानसभा के मुख्य गेट पेर चढ़ गए। पुलिस को उन्हें वहां से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया। यूपी कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

    लखनऊ में कई इलाकों में भीषण जाम
    नागरिकता कानून पर विरोध प्रदर्शन के चलते लखनऊ में जगह-जगह भीषण जाम लग गया है। प्रदर्शन के चलते हजरतगंज, निशातगंज पुल से लेकर परिवर्तन चौक, हनुमान सेतु तक भीषण जाम लगा हुआ है। भीषण जाम के चलते हजारों लोग फंसे हुए हैं। केडी सिंह बाबू स्टेडियम से डीएम आवास तक प्रदर्शनकारियों की भीड़ इकट्ठा हो गयी ।

    केडी सिंह मेट्रो स्टेशन बंद, सुरक्षा कड़ी
    इस बीच नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के कारण लखनऊ मेट्रो सेवा बाधित हुई है। यूपी पुलिस के कहने पर केडी सिंह मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। यहां पर ट्रेन नहीं रुक रही है। लखनऊ मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन ने केडी सिंह मेट्रो स्टेशन पर टिकटों की बिक्री बंद कर दी है। इसी के मेट्रो स्टेशन के गेट भी बंद कर दिए गए हैं।

    संभल में 2 बसों में आगजनी, पुलिस गाड़ियों में तोड़फोड़
    संभल में प्रदर्शनकारियों ने राज्य परिवहन निगम की दो बसों को नुकसान पहुंचाया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने दो बसों में आगजनी की और पुलिस गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। सुपिरिंटेंडेंट यमुना प्रसाद ने बताया कि दोपहर में चौधरी सराय इलाके में एक बस में आग लगा दी गई

  • हिन्दू-मुस्लिम के बीच खांई बना रही सरकार : अखिलेश यादव

    [object Promise]

    सीतापुर। मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ जा रहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश सिंह यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने शहर के बाहर खैराबाद टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया।

    इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर असफल है। रोजगार दे नहीं पा रहे हैं इसलिए जब से सरकार बनी है।

    तब से भाजपा मुसलमानों को कैसे नाराज किया जाए कैसे हिन्दू मुसलमानों के बीच खांई बने इस पर कार्य कर रही है। अपनी असफलता छिपाने के लिए 370 ले आए और अब सीएए बना डाला।

    उनकी साजिश यही है कि समाज बंटा रहे, जातियां बंटी रहे और उनकी राजनीति चमकती रहे। लेकिन इस देश की जनता जागरूक है। इसलिए आज विरोध में जनता सड़कों पर निकल आई है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री देश के पहले सीएम होंगे।

    जिन्होंने अपने व डिप्टी सीएम के ऊपर से गम्भीर धाराओं के मुकदमें वापस लिए। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आज जो व्यक्ति सीएम कार्यालय में जाकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाता है या तो वह मार दिया जाता है या उस पर कानून कार्यवाही हो जाती है।

    उन्होने कहा कि सरकार के विरूद्ध अभी तो भाजपा विधायक कम संख्या में बैंठे है जो मुझे जानकारी मिल रही है। उसके हिसाब से 300 से अधिक विधायक सीएम से नाराज हैं। जो उनकी कार्यशौली की पोल खोलते हैं।

    एक सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता आज सड़कों पर हैं। जो लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं उनके खिलाफ  अपनी आवाज बुलन्द कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितनी ही प्रदेश में धारा 144 कमजोर है उतनी ही सरकार कमजोर है। आज हमारे कार्यकर्ताओं ने धारा 144 को तोड़ा है कल सरकार गिराएंगे।

  • कुशीनगर में माहौल बगाडने वाले पर होगी कार्रवाई-एडीजी

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। एडीजी रेंज जय नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील जनपदो मे शुमार कुशीनगर जिले मे पहली बार सभी त्यौहार सकुशल हम लोगो ने संपन्न कराया है। 370 कानून व अयोध्या फैसले आने के बाद जनपद मे “ला एण्ड आर्डर ” व शान्ति व्यवस्था पूरी तरह से कायम रही। इसमें पुलिस टीम के साथ साथ जनपदवासियो की सराहनीय भूमिका रही है।

    एडीजी श्री सिंह बुधवार को एसपी कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थे। नागरिकता कानून के बाद देशभर मे मचे बवाल को ध्यान मे रखते हुए रूटीन निरीक्षण मे आये एडीजी जय नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों मे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन पुरी तरह से सर्तक है, सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर है अफवाह फैलाकर माहौल बगाडने वाले किसी कीमत पर बक्से नही जायेगे। एडीजी रेंज श्री सिंह ने कहा कि जोन के सभी एसपी को अलर्ट और एलआईयू को सक्रिय कर दिया है। इसके अलावा सभी राजनीतिक दल व सभी धर्म के लोगो से मिलकर शान्ति व्यवस्था बनाये रखना हमारी प्राथमिकता है।

    [object Promise]
    किसी भी मामले मे लापरवाही बर्दाश्त नही
    एक सवाल के जबाब मे एडीजी रेंज जय नारायण सिंह ने कहा कि छेड़खानी के मामले हो या अन्य कोई घटना, लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होंने सभी थानाध्यक्षो को हिदायत देते हुए कहा कि अगर कोई फरियादी किसी मामले को लेकर शिकायत करता है तो उसकी शिकायतो को गंभीरता से सुने और मामले की जांच कराकर कार्रवाई सुनिश्चित करे।
    [object Promise]
    न्यायालय गेट पर बढायी जायेगी सुरक्षा
    बिजनौर की घटना को गंभीरता से लेते हुए एडीजी श्री सिंह ने कहा कि जोन के सभी एसीपी व सीओ को निर्देशित किया गया है कि न्यायालयों के गेट पर सुरक्षा बढा दी जाए ताकि बिजनौर जैसी घटना की पुर्नावृत्ति न हो।
    [object Promise]
    एडीजी ने किया पडरौना कोतवाली और विभिन्न इकाईयों का किया निरीक्षण
    एडीजी ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण के तहत पुलिस प्रशासन के विभिन्न इकाई पुलिस लाइन, थाना, क्राइम ब्रांच, साइबर सेल, सर्विलांस सेल, महिला प्रकोष्ठ आधुनिक सेल आदि इकईयो के पिछले एक वर्ष का लेखा-जोखा का निरीक्षण किया गया इसी क्रम सोमवार को पडरौना कोतवाली का भी निरीक्षण किया गया जहां अभिलेखों का रखरखाव ठीक पाया गया। उन्होंने कहा कि पडरौना कोतवाली मे नये कार्यालय व बैरक बनायी गयी है लेकिन पुरानी कंडम विल्डिंगे उसी तरह से पडी हुई है। उन्होंने कहा कि स्टाफ के आवास की कमी को देखते हुए कंडम विल्डिंगो को नियमानुसार ध्वस्त कर आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिया गया है।
    [object Promise]
    चौकीदारो से मिले
    पडरौना कोतवाली के निरीक्षण के दौरान एडीजी जय नारायण सिंह वहा मौजूद सभी चौकीदारो से मिले उनकी समस्याए पूछे। चौकीदारो ने ग्रामीण क्षेत्रों मे होने वाले दिक्कतो से अवगत कराया जिसे एडीजी ने एसीपी को शीघ्र निस्तारित कराने निर्देश दिया।

  • कुशीनगर में सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह समर्थकों संग भूख हड़ताल पर,अरेस्ट कर लाया गया है पुलिस लाइन

    [object Promise]

    रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर :कुशीनगर कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना दे रहे सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह को अरेस्ट कर लिया गया है। अरेस्ट कर उनको पुलिस लाइन में लाया गया है। यहां वह भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अधिकारी उनको मनाने में लगे हैं। पूर्व मंत्री के साथ भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद हैं।
    कुशीनगर में नागरिकता संशोधन विधेयक सहित विभिन्न मुद्दों पर समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कुशीनगर अलग अलग जगहों पर सपा नेताओं समेत अन्य जिलों में बड़े नेताओं को जगह-जगह गिरफ्तार किया गया। उधर पडरौना नगर से सटे खिरियाटोला में पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। सपा के प्रदर्शन को देखते हुए जिलों में चप्पे चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस-पीएसी तैनात किया गया था। पूरे दिन सपा नेताओं को रोकने व गिरफ्तारी का सिलसिला जारी रहा।

    हालांकि विरोध प्रदर्शन के दौरान पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरियाटोला में प्रदर्शनकारियों व कोतवाली पुलिस से झड़प हो गई इस दौरान प्रधान शिकारियों के बीच से पत्थरबाजी की गई,पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए जमकर लाठियां भांजी व दौड़ा कर घरों में बदलने का कार्य किया ।