Category: uttar-pradesh

  • महिलाओं की शिकायतों के अनुश्रवण हेतु महिला नोडल अधिकारी नियुक्त

    [object Promise]

    अपर जिलधिकारी करेंगी प्रतिदिन महिलाओं की शिकायतों का अनुश्रवण

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में महिलाओं की शिकायतों/समस्याओं के तवरित निस्तारण एवं निराकरण के लिए जनपद स्तर पर एक महिला नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं जो महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई कर उन्हें समयबद्ध ढंग से निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण तरीक़े से उनकी समस्याओं शिकायतों का अनुसरण करें। उन्होंने बताया कि मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में सुश्री वंदिता श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमेठी को महिलाओं की शिकायतों/ समस्याओं की सुनवाई के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि अपर जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन महिलाओं की शिकायतों समस्याओं का अनुसरण करेंगी एवं समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए उन्हें सप्ताहिक रूप से कृत कार्यवाही से भी अवगत कराएंगी ।

  • UNNAO RAPE CASE:कोर्ट आज सुनाएगा फैसला उन्नाव गैंगरेप मामले में

    [object Promise]

    उन्नाव/नई दिल्ली। उन्नाव गैंगरेप केस में दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में आज तीन बजे फैसला सुनाया जाएगा। इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मुख्य आरोपी है। सेंगर तिहाड़ जेल में बंद है। 4 जून 2017 को गैंगरेप की एक वारदात को अंजाम दिया गया था। इस साल 28 जुलाई को गवाही देने इलाहाबाद हाई कोर्ट जा रही पीड़िता के साथ रायबरेली में एक्सीडेंट हो गया था। इसमें उसके चाची-मौसी की मौत हो गई थी। लड़की और उसके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में भी मुख्य आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर बताए जा रहे हैं। दोनों मामलों की जांच सीबीआई कर रही है।

    दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को उन्नाव दुष्कर्म मामले पर अपना निर्णय सुरक्षित रख दिया था। यह मामला विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़ा हुआ है।

    इस केस में अगर कुलदीप सिंह सेंगर पर दोष सिद्ध होता है तो उसे उम्र कैद की सजा सुनाई जा सकती है। इस केस में एक अन्य आरोपी शशि सिंह पर आरोप है कि वे पीड़िता को विधायक कुलदीप सेंगर के पास लेकर गई थीं, जहां कथित तौर पर कुलदीप सेंगर ने पीड़िता के साथ रेप किया था। इस पूरे मामले में 5 एफआईआर दर्ज हैं, जिसमें 16 दिसंबर को फैसला आ सकता है। आपको बताते जाए कि अन्य 4 मामलों में भी सुनवाई अभी चल रही है। इस मामले में दूसरी एफआईआर पीड़िता के साथ हुए गैंगरेप को लेकर दर्ज की गई थी। जबकि तीसरी एफआईआर पीड़िता के पिता के साथ मारपीट और फिर पुलिस कस्टडी में हुई उसकी मौत से जुड़ी है। इसके अलावा आखिरी एफआईआर पीड़िता के साथ हुई कार एक्सीडेंट से जुड़ी हुई है। इसमें पीड़िता के परिवार की महिलाओं की जान भी चली गई थी।

  • हिंदू मुस्लिम आस्था का प्रतीक बुडन शाह पीर सबुरन बाबा के मजार पर उर्स मेला में जायरीनों ने की चादरपोशी

    [object Promise]

    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : जिले के पडरौना तहसील क्षेत्र के जंगल शाहपुर गांव के निकट वुडन शाह पीर यानी सबुरन बाबा के दरगाह पर उर्स मेला दो सप्ताह पहले ही से शुरू हो गया था। यूपी बिहार नेपाल के अलावे कोने-कोने से आये जायरीन बाबा की मजार पर अपने श्रद्धा के फूल न्योछावर कर रहे थे। जायरीनों के आने का सिलसिला उर्स शुरू होने से लेकर पूरे एक महीने तक जारी रहेगा। समय के साथ-साथ अकीदतमंदों की भीड़ भी बढ़ती जाएगी। शाम होते-होते बड़ी दरगाह की हर गलियां जायरीनों की भीड़ से खचाखच भर गई थीं। मेला क्षेत्र में तो पैर धरने की जगह बड़ी मुश्किल से मिल पा रही थी।

    युपी,बिहार के अलावा कई राज्यों से आते है जायरीन

    :- उत्तर प्रदेश,बिहार,नेपाल व अन्य राज्यों के जायरीन पहुंच चुके हैं। कोई बस या अपने निजी वाहन से तो कोई अपनी बडी वाहनों से यहां पहुंचे हैं। अधिकांश अकीदतमंदों का मानना है कि यहां मैं खुद नहीं आया,बल्कि बाबा का बुलाया आया है। हर किसी के नसीब में यहां की जियारत नहीं होती। किसी अच्छे कामों के नतीजे में यहां आने का मौका मिला है।

    मेले में सजी है सैकड़ों दुकानें

    :- जंगल शाहपुर गांव के निकट वुडन शाहपुर पीर यानी सबुरन बाबा बाबा के दरगाह पर उर्स में लगे मेले क्षेत्र में तरह-तरह की दुकानें सज गयी हैं। कोई मिठाई बेच रहा था तो कोई फूल से सजी चादरें। बहुत सारे दुकानदार दूसरे राज्यों के प्रसिद्ध सामान भी मेले में उतारे हैं। सभी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटनी शुरू है। हर कोई अपनी पसंद के सामान खरीदने में जुटे हैं। हालांकि मेले में आए जायरिनों के साथ युवा बच्चे विभिन्न झूले का भी आनंद लेते नजर आए,इतना ही नहीं इन सबके अलावा इस मेले में सबसे बड़ी खासियत यह रही की मौत की कुआं का आनंद लेने के लिए भारी भीड़ रही ।

    महिलाओं के साथ बच्चों होती है अधिक भीड़

    :- बाबा की मजार पर दूर-दूर से आए जायरीनों में मर्द से अधिक महिलाओं की संख्या रहता है। कहीं बच्चों का हाथ थामे महिलाएं फूल की चादर खरीद रहीं हैं तो कोई बच्चों की जिद्द के आगे मजबूर होकर उन्हें मिठाई दिलाती नजर आयीं। तो कहीं कोई महिला नकाब में तो कोई चादर से चेहरे ढंके बाबा की मजार पर चादरपोशी करतीं दिखीं।

    बाबा के दर पर आने से बन जाते हैं बिगड़े काम

    मान्यता है कि यहां आने वाले अधिकांश लोगों के बिगड़े काम बन जाते हैं। यहां जो भी दुआ मांगी जाती है,वह पूरी होती हैं। बाबा की मजार हिन्दू-मुस्लिम की मिशाल स्थापित है। गंगा जमुनी संस्कृती का असल रूप में है

  • UNNAO RAPE CASE: MLA कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव गैंगरेप केस में कोर्ट ने माना दोषी,CBI को लगाई फटकार

    [object Promise]

    उन्नाव/नई दिल्ली। उन्नाव गैंगरेप केस में दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी माना है। कोर्ट ने सह आरोपी महिला शशि सिंह को बरी कर दिया। शशि सिंह नौकरी दिलाने के बहाने पीड़िता को कुलदीप सेंगर के पास लेकर गई थी, जिसके बाद सेंगर ने पीड़िता का बलात्कार किया। सजा पर बहस 19 दिसंबर को होगी।

    मिली जानकारी के अनुसार, शशि सिंह नौकरी दिलाने के बहाने पीड़िता को कुलदीप सेंगर के पास लेकर गई थी, जिसके बाद सेंगर ने पीड़िता का बलात्कार किया। कोर्ट ने कहा कि पीड़िता ने अपनी और परिवार की जान बचाने के लिए इस केस को देर से रजिस्टर कराया। कोर्ट ने कहा कि हम पीड़िता की मन की व्यथा को समझते हैं, कोर्ट ने कहा कि गैंगरेप वाले केस में सीबीआई ने एक साल चार्जशीट दाखिल करने में क्यों लगाया?

    तीस हजारी कोर्ट ने विधायक कुलदीप सेंगर और शशि सिंह को धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 363 (अपहरण), 366 (शादी के लिए मजबूर करने के लिए एक महिला का अपहरण या उत्पीड़न), 376 (बलात्कार और अन्य संबंधित धाराओं) और POCSO के तहत दोषी ठहराया है।

    आपको बताते जाए कि 4 जून 2017 को गैंगरेप की एक वारदात को अंजाम दिया गया था। इस साल 28 जुलाई को गवाही देने इलाहाबाद हाई कोर्ट जा रही पीड़िता के साथ रायबरेली में एक्सीडेंट हो गया था। इसमें उसके चाची-मौसी की मौत हो गई थी। लड़की और उसके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में भी मुख्य आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर बताए जा रहे हैं। दोनों मामलों की जांच सीबीआई कर रही है।
    दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को उन्नाव दुष्कर्म मामले पर अपना निर्णय सुरक्षित रख दिया था। यह मामला विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़ा हुआ है।

    इस केस में अगर कुलदीप सिंह सेंगर पर दोष सिद्ध होता है तो उसे उम्र कैद की सजा सुनाई जा सकती है।इस पूरे मामले में 5 एफआईआर दर्ज हैं, जिसमें 18 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी। आपको बताते जाए कि अन्य 4 मामलों में भी सुनवाई अभी चल रही है। इस मामले में दूसरी एफआईआर पीड़िता के साथ हुए गैंगरेप को लेकर दर्ज की गई थी। जबकि तीसरी एफआईआर पीड़िता के पिता के साथ मारपीट और फिर पुलिस कस्टडी में हुई उसकी मौत से जुड़ी है। इसके अलावा आखिरी एफआईआर पीड़िता के साथ हुई कार एक्सीडेंट से जुड़ी हुई है। इसमें पीड़िता के परिवार की महिलाओं की जान भी चली गई थी।

  • मुसाफिरखाना पुलिस ने 70 किलो गोमांस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना/अमेठी। आज मान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अमेठी के कुशल निर्देशन में व मान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व मांन् क्षेत्राधिकारी महोदय मुसाफिरखाना जनपद अमेठी के मार्ग दर्शन में थाना मुसाफिरखाना पुलिस टीम जनपद अमेठी द्वारा दौरान बार्डर चेकिंग मुखबिर की सूचना पर शिवपुर तिराहा निकट बैरियर ग्राम जाखाशिवपुर के पास 01 नफर अभियुक्त शौकत पुत्र रफिउल्ला नि0 कोटिया थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर को हिकमत अमली से समय करीब 06.50 AM पर गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध अभियुक्त से 70 KG गोमांश बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 461/19 धारा 3/5/8 गोबध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को जिला कारागार सुल्तानपुर बाद पेशी भेजा गया।

  • बाल स्वास्थ्य पोषण माह का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

      सुलतानपुर 18 दिसम्बर/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने जिला महिला चिकित्सालय में पहंुचकर दीप प्रज्जवलित कर एवं 5 बच्चों को दवा पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारम्भ किया तथा जन सामान्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।
      बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारम्भ करते हुए जिलाधिकारी ने जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर संचालित किये जाने वाले स्वास्थ्य सम्बन्धी अभियानों के अन्तर्गत दी जाने वाली दवायें, टीका, टैबलेट को निःसंकोच लेना चाहिये, ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रबल हो सके और जानलेवा बिमारियों से बचा जा सके।
    

    बाल स्वास्थ्य पोषण माह की चार सेवाओं की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटमिन ए की खुराक सम्बन्धित एएनएम द्वारा पिलायी जायेगी। इसी प्रकार बच्चों का वजन कर कमजोर बच्चों को अस्पताल में रिफर करना, स्तनपान को बढ़ावा देना, 6 माह तक केवल स्तनपान 6 माह के बाद स्तनपान के साथ पूरक आहार देना तथा आयोडिन युक्त नमक के प्रयोग को बढ़ावा देना आदि।
    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला डाॅ0 उर्मिला चौधरी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ0 एन0एन0 राय, डीपीएम संतोष यादव, डाॅ0 एस0के0 गोयल, डाॅ0 राम आसरे, डाॅ0 लालजी, डाॅ0 वरूण सहित आदि उपस्थित रहे।

  • नागरिकता कानून को लेकर पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार की अध्यक्षता में नागरिकता कानून को लेकर पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई, जिसमें सभी धर्म गुरुओं / धर्म के लोगों ने एक सुर में जनपद की गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखने का वचन दिया l
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद का अमन-चैन बरकरार रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी को हस्तक्षेप की इजाजत नहीं होगी l उन्होंने बताया कि जनपद में धारा 144 प्रभावी है, जिसके चलते धरना, प्रदर्शन, समूह में एकत्रित होने की पूर्ण पाबंदी है l यदि किसी को अपना विरोध प्रकट करना है, तो वह शांतिपूर्ण ढंग से, सीमित संख्या में आकर, अपना ज्ञापन प्रस्तुत कर सकते हैं,

  • थाना जामो पुलिस द्वारा चोरी के माल के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण में अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज को उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 376/19 धारा 380 भादवि में वांछित अभियुक्त गुलफाम पुत्र फरीद नि0 निहालगढ़ थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को समय 12:55 बजे दिन में सम्भई चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में दिनांक 05.12.2019 को फाइव स्टार वर्कशॉप से वैकूम क्लीनर व फेमवॉश का चोरी करना स्वीकार किया । अभियुक्त की निशादेही पर चोरी का माल नोनार घाट पहलवान बीर बाब मंदिर के पीछे से बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

    गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान – सम्भई चौराहे के पास से दिनांक– 18.12.2019 समय– 12:55 बजे सुबह

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
    गुलफाम पुत्र फरीद नि0 निहालगढ़ थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी
    बरामदगी विवरण
    1. इलेक्ट्रानिक वैक्यूम क्लीनर 01 अदद ।
    2. फेमवॉश मशीन 01 अदद ।

    पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
    मु0अ0सं0 376/19 धारा 380,411 भादवि थाना जामो जनपद अमेठी ।

    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
    1.उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह थाना जामों जनपद अमेठी
    2. हे0का0 घनश्याम यादव थाना जामो जनपद अमेठी

  • कांग्रेस यूपी में मैदान में उतरेगी महिला अपराधों को हथियार बनाकर

    [object Promise]

    लखनऊ। मिशन-2022 की तैयारी कर रही कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महिला अपराधों को बड़ा हथियार बनाकर मैदान में उतरना चाह रही है। इसी रणनीति को कारगर बनाने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी नई टीम को तैयारी करने के लिए कहा है।

    सहारनपुर, उन्नाव, मैनपुरी में तो प्रियंका ने खुद कमान संभाली थी। इसके बाद से वह अपनी नई टीम को इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने का सबक देकर गई हैं। भले ही अभी राज्य विधानसभा के चुनाव में ढाई साल का वक्त बाकी हो, लेकिन वहां सियासी गर्मी अभी से बढ़ने लगी है।

    कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कहा कि आने वाले समय में हमारी पार्टी महिला अपराध और दुष्कर्म पीड़िताओं के मुद्दे पर जिले-जिले में प्रदर्शन करेगी। उनके मुद्दे बाकायदा सोशल मीडिया पर भी उठाए जाएंगे। इसके बाद राजधानी में एक बड़ा आंदोलन करने की तैयारी है।”

    उन्होंने बताया कि बीते दिनों लखनऊ आईं प्रियंका ने बैठक में तय किया कि पार्टी महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर लगातार आंदोलन चलाएगी। कार्यकर्ता ने बताया कि कुछ जगह इस पर अमल शुरू हो गया है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। यह आगे भी चलता रहेगा। महिला अपराध के खिलाफ अभी जिलों के हमारे अध्यक्ष और महामंत्री इन मुद्दों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। आगे चलकर एक बड़ा आंदोलन राजधानी में किया जाएगा, जिसमें हर जिलों की महिलाओं को बड़ी संख्या में जुटाया जाएगा।”

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रदर्शन के जरिए वह जनता को संदेश देना चाहते हैं कि महिलाओं की सुरक्षा करने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। अभी महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को सड़क से लेकर सदन तक घेरा जाएगा।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिला अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी हर मासूम और परेशान महिला की सशक्त अवाज बनेगी।

  • पेंशनर की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें अधिकारी- जिलाधिकारी

    [object Promise]

    डीएम ने चार माह से लंबित पेंशन प्रकरण पर अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई खण्ड-49 का रोका वेतन व स्पष्टीकरण

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 17 दिसम्बर/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार गत वर्ष की भाॅति स्थानीय कोषागार द्वारा आज पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में पेंशनर दिवस पर राज्य सरकार के पेंशनरों की समस्या एवं सुझाव विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पेंशनरों की समस्याओं को जिलाधिकारी द्वारा गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 15 दिन में सेवानिवृत्त कार्मिकों का पेंशन आदि का निस्तारण कर दिये जायें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
    जिलाधिकारी द्वारा पेंशनरों की समस्याओं को सुनते हुए पाया कि अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई खण्ड- 49 कार्यालय के 05 कार्मिकों के पेंशन प्रकरण 04 माह से लंबित पाये जाने पर अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई का स्पष्टीकरण तथा एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिये। डीएम ने निर्देशित किया कि 15 दिन में लंबित प्रकरणों का निस्तारण नियमानुसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ 15 दिन में सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष करना सुनिश्चित करें। पिछले पेंशनर दिवस के 07 माह से लंबित प्रकरणों पर जिलाधिकारी ने रोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष निस्तारण करायें।
    उन्होंने पेंशनर की मांग पर प्रत्येक त्रैमास में त्रैमासिक बैठक कोषागार स्तर पर आयोजित कराने के निर्देश वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे को दिये तथा उसकी रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध करायी जाये। चिकित्सालयों, बैंकों व अन्य स्थानों पर वरिष्ठ काउन्टर बनाये जाने का सुझाव पेंशनरों द्वारा दिये जाने पर डीएम ने गम्भीरता से लेते हुए इस पर विचार कर प्रयास किया जायेगा। उन्होंने अधिक से अधिक पेंशनरों एवं समस्त कार्यालयाध्यक्षों द्वारा प्रतिभाग करने पर भी जोर दिया गया। पेंशनर दिवस पर आज 19 शिकायतें विभिन्न विभागों की जिलाधिकारी के समक्ष आयी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि 15 दिन में आयी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किये जायें।
    पेंशनर दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा 03 वरिष्ठ पेंशनर 100 वर्ष की आयु से अधिक यथा इस्लाम खान, राम प्रताप आर्मी पेंशनर तथा राम स्वरूप मिश्रा पेंशनर व्यापार कर विभाग को माला पहनाकर व शाल भेंटकर सम्मानित किया। संगोष्ठी के आयोजन से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर माॅ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी का स्वागत वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे एवं मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला चिकित्सालय ने पुष्प भेंटकर किया। संगोष्ठी का संचालन कोषागार के वरिष्ठ सहायक नन्दलाल ने किया।

    इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्ष/अन्य अधिकारीगण, सहायक कोषाधिकारी अरविन्द खरे, पी0 राम, राम सहाय, अब्दुल रऊफ, संतोष खरे, पुष्कर श्रीवास्तव सहित कोषागार के समस्त कार्मिक तथा पेंशनर आदि उपस्थित रहे।