Category: uttar-pradesh

  • बरेली में गिरफ्तार भाजपा नेता विनय कटियार को धमकाने वाला

    [object Promise]

    बरेली। भाजपा नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को यूपी पुलिस ने बरेली जिले के नवाबगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शख्स का नाम मकसूद है। विनय कटियार के सुरक्षा प्रभारी उप्र पुलिस के इंस्पेक्टर श्योराज सिंह ने 12 दिसंबर को नई दिल्ली जिले के नार्थ एवेन्यू थाने में इस बाबत लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि 11 दिसंबर को आधी रात के वक्त पूर्व सांसद विनय कटियार जब दिल्ली में सरकारी बंगले में थे, उसी वक्त उनके निजी मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई।

    दिल्ली पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, “अनजान शख्स ने पूर्व सांसद के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। विनय कटियार ने जब अनजान शख्स से उसकी पहचान पूछी तो वह बोला कि ‘जंतर मंतर से बोल रहा हूं। तेरे अब बहुत कम दिन बचे हैं। मार डालूंगा’।

    मामला चूंकि भाजपा के एक कद्दावर नेता को जान से मारने की धमकी से जुड़ा था, लिहाजा आधी रात को ही दिल्ली पुलिस के तमाम आला अफसरान घटनास्थल पर पहुंच गए।

    नई दिल्ली जिले के डीसीपी डॉ. ईश सिंघल ने शनिवार को आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। डीसीपी ने बताया कि बरेली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। ज्यादा जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए शख्स की तलाश शायद यूपी पुलिस को किसी अन्य मामले में भी थी।

  • किसान अपने खेतों में पराली न जलाएं

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में पराली/अपसिस्ट को खेतों में न जलाने को लेकर प्रेस प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की। अपर जिलाधिकारी ने बताया की किसान अपने खेतों में फसलों के अवशेष को कदापि न जलाएं, इससे हमारा वातावरण शुद्ध एवं स्वच्छ रहेगा। इसके लिए किसानों को व जनसामान्य के मध्य समाचार पत्र, होर्डिंग के माध्यम से जागरूक किया जाए व उससे होने वाली छति तथा उससे होने वाले दुषपरिणामों से भी किसानों को अवगत कराया जाए। प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने बताया कि पराली/अपसिस्टों को जलाने से वातावरण में प्रदूषण फैल जाता है जिससे अनेकों प्रकार की घातक बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है जो आम जनमानस के साथ ही जीवों पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों एवं राजस्व निरीक्षकों की ड्युटी लगाई गई है वे स्वयं आकस्मिक रूप से चेक करने के लिए जायेंगे और इस दौरान पराली/अप्सिस्ट जलती हुई मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी साथ ही आर्थिक दण्ड भी लगाया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि पराली को जलाएं नहीं बल्कि एकत्रित करके इसकी सूचना प्रशासन को दें।

  • 15000 का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना/अमेठी ।पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
    पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग व अपर पुलिस अधीक्षक दया राम सरोज के निर्देश पर कोतवाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में अपराधियों की धर पकड़ व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चला रही है ।इसी क्रम में बीते वर्ष 2016 से वांछित चल रहे अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार यादव उपनिरीक्षक शत्रुघ्न यादव कां सुरेश मिश्र व बिजेन्द्र वर्मा के साथ मुखबिर की सूचना पर वांछित चल रहे 15000 रूपये के इनामी विनोद कुमार तिवारी पुत्र शिव शरण तिवारी निवासी खानपुर थाना मोहनगंज अमेठी को गौरीगंज रोड स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार यादव ने बताया कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।

  • राम मंदिर के लिए हर परिवार से योगी ने मांगे 11 रुपये, पत्थर

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक नया विवाद खड़ा कर दिया। यह विवाद उनके कथित तौर पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के हर परिवार से 11 रुपये व एक पत्थर मांगे जाने की वजह से खड़ा हुआ है। यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री कद के किसी भाजपा नेता ने मंदिर के निर्माण के लिए लोगों से योगदान देने को कहा है।

    मुख्यमंत्री ने झारखंड में चुनाव रैली के दौरान यह बात कही। वह भाजपा उम्मीदवार नागेंद्र महतो के लिए जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    आदित्यनाथ, बागोदर में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 500 साल पुराने विवाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से सुलझाया जा सका।

    उन्होंने कहा, “कांग्रेस, राजद, भाकपा-माले व कुछ अन्य पार्टियां लंबे समय से चले आ रहे विवाद का हल नहीं चाहती थीं।”

    उन्होंने कहा, “बहुत जल्द अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनेगा। हर परिवार को राम मंदिर के लिए 11 रुपये व एक पत्थर का योगदान देना चाहिए।”

    झारखंड चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार को वोट देने के लिए लोगों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं उस प्रदेश से आता हूं जिसने भगवान राम दिया और उनके शासन की प्रणाली को रामराज्य कहा गया, एक प्रणाली जिसमें नीतियां गरीब, युवा, महिला और समाज के हर तबके को ध्यान में रखते हुए बगैर भेद के बनाई जाती हैं। वही कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है।”

    योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया।

    उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह, हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई व पारसी अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में यातना दी गई और शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं, कांग्रेस, राजद, भाकपा-माले जैसी पार्टियां इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं।

    उन्होंने प्रधानमंत्री की बात दोहराते हुए कहा, “कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है।”

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन पार्टियों-कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गठबंधन पर हमला किया और कहा कि वे गरीब, युवा और समाज के अन्य लोगों की सेवा किए बगैर किसी तरह सत्ता पाना चाहते हैं।

  • पोते की आत्महत्या के सदमे ने 36 घंटे के भीतर ही ले ली दादी की भी जान

    [object Promise]

    बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के जसपुरा कस्बे में पोते द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की घटना के 36 घंटे के दौरान सदमे में उसकी बुजुर्ग दादी की शुक्रवार को मौत हो गई। जसपुरा में विकास खंड कार्यालय के पीछे रह रहे कामता प्रसाद ने बताया कि बांदा के सरस्वती इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ रहे उसके बेटे विपिन (17) का शव बुधवार को बांदा शहर में अतर्रा चुंगी चौकी के पास किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे में लटका मिला था। विपिन की मौत के बाद उसकी दादी शिवरानी (65) ने खाना-पानी छोड़ दिया था, शुक्रवार दोपहर उनकी भी मौत हो गई।

    बांदा नगर कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि छात्र विपिन की आत्महत्या के मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले में फंदा कस जाने से दम घुटने के कारण मौत होना लिखा गया है।

  • फतेहपुर कांड : पीड़िता की बात झुठला प्रशासन जुटा लीलापोती में

    [object Promise]

    फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक लड़की को कथित रूप से दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने की कोशिश के मामले में प्रशासन पीड़िता की बात को नजरअंदाज करते हुए लीलापोती में जुट गया है। पीड़ित लड़की जहां दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने की कोशिश की बात खुलकर कह रही है, वहीं अधिकारी यह साबित करने में जुट गए हैं कि प्रेम प्रसंग में बंदिश लगाए जाने से क्षुब्ध होकर लड़की ने ‘आत्मदाह की कोशिश’ की।

    दुष्कर्म पीड़िता 18 साल की दलित लड़की ने शनिवार को जिला अस्पताल में मीडिया को स्पष्ट तौर पर बताया था कि उसके पड़ोसी युवक मेवालाल ने दुष्कर्म करने के बाद उस पर मिट्टीतेल छिड़क कर आग दी। मगर प्रशासन के अधिकारी आरोपी को बचाने के लिए नई कहानी गढ़ने में जुट गए हैं।

    पीड़िता के पिता का कहना है कि वह मजदूरी करने गया था और परिवार के अन्य सदस्य भी काम पर चले गए थे। उनकी बेटी घर में अकेली थी, उसी दौरान पड़ोस के युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। उनका आरोप है कि पुलिस उन्हें अपनी बेटी से मिलने तक नहीं दिया।

    वहीं, फतेहपुर पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक मीडिया बाइट पर गौर करें तो जिलाधिकारी संजीव सिंह कहते हैं कि “शनिवार सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों की पंचायत में लड़की और लड़का दोनों मौजूद थे। पंचायत में तय हुआ था कि लड़की की शादी दूसरी जगह होने तक लड़का गांव से बाहर रहेगा और दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करेंगे। इसी बीच लड़की पंचायत से उठकर अपने घर जाती है और खुद को आग लगा लेती है। घर में धुंआ उठता देखकर पंचायत में मौजूद ग्रामीण किसी तरह आग बुझाते हैं।”

    प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सुजीत पांडेय भी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के हवाले से मीडिया को लगभग यही कहानी बताते हैं। वह कहते हैं कि “लड़की और लड़का के घर सटे हैं। दोनों के घर से महज कुछ दूरी पर पंचायत हो रही थी, जिसमें दोनों को दूर रहने की कसम दिलवाई गई थी। तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।”

    गौरतलब है कि लड़की के पिता का कहना है कि वह सुबह की पंचायत में मौजूद नहीं थे। मजदूरी करने घर से बाहर चले गए थे और घर में सिर्फ लड़की थी। सवाल यह है कि पिता की गैर मौजूदगी में पंचायत कैसे हो गई।

    सूत्र बताते हैं कि महिला थानाध्यक्ष नमिता सिंह ने अपने मोबाइल फोन पर पीड़िता का जो बयान रिकार्ड किया है, उसमें भी पीड़िता ने दुष्कर्म के बाद जलाए जाने की बात कही है। साथ ही नायब तहसीलदार को दिए कलमबंद बयान में भी उसने यही दोहराया है।

    ट्विटर पर जारी अपने बयान में पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने दावा किया कि मुकदमा अपराध संख्या-306/19 (दुष्कर्म और हत्या की कोशिश) में नामजद आरोपी मेवालाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

    अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि पंचायत में दोनों (लड़की-लड़का) को अलग रहने का फरमान सुनाया गया और एक-दूसरे से बात न करने की कसम दिलवाई गई, जिससे क्षुब्ध होकर लड़की ने आत्मदाह की कोशिश की है तो जाहिर है कि प्रेम प्रसंग में लड़की उस लड़के से अलग नहीं रहना चाहेगी और ऐसी स्थिति में लड़की लड़के के खिलाफ बयान क्यों देगी, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही।

    यदि पुलिस की जांच और कहानी पर भरोसा करें तब पंचायत में शामिल सभी ‘पंच’ लड़की को आत्मदाह के लिए बाध्य करने के दोषी हैं। उन पर कानूनी शिकंजा कसा जाना चाहिए। पुलिस ऐसा करेगी क्या?

  • ब्लाक शाहगढ़ स्थित नवनिर्मित किसान कल्याण केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसुदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज ब्लाक शाहगढ़ स्थित 85.43 लाख की लागत से नवनिर्मित किसान कल्याण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टोर रूम, प्रशिक्षण हॉल, खाद एवं बीज कक्ष, शौचालय सहित अन्य चीजों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र के सामने लेबलिंग कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने किसान कल्याण केंद्र के पास स्थित तालाब को मनरेगा के अंतर्गत सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, उपकृषि निदेशक सत्येंद्र चौहान, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, खंड विकास अधिकारी शाहगढ़ सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

  • भड़की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी हिंसा, 5 जनवरी तक बंद विश्वविद्यालय

    [object Promise]

    अलीगढ़ । दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाद उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में भी रविवार की रात हिंसा भड़क उठी। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में छात्र यहां प्रदर्शन कर रहे थे। एएमयू के छात्रों ने दिल्ली में जामिया मिलिया में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया।

    पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया।

    आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाए गए हैं। रैपिड एक्शन फोर्स को भी परिसर में तैनात किया गया है।

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को 5 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। यह फैसला नागरिकता कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों को देखते हुए लिया गया है।

  • अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। आज पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी दयाराम द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थाना अध्यक्ष के साथ गोष्ठी कर विगत 5 वर्षों में लूट, डकैती के अपराधियों का सत्यापन, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी आदि के संबंध में आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए।

  • फतेहपुर दुष्कर्म पीडि़ता को जलाने के मामले की न्यायिक जांच की कांग्रेस ने की मांग

    [object Promise]

    लखनऊ। कांग्रेस ने फतेहपुर की दुष्कर्म पीडि़ता को जलाने के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है, जिसे शनिवार को उसके ‘चाचा’ ने आग के हवाले कर दिया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला और कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा सहित कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीडि़ता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए लाला लाजपत राय अस्पताल का दौरा किया और रविवार को उसके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

    आराधना मिश्रा ने सोमवार को कहा कि घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पीडि़ता 90 प्रतिशत जल गई है। परिवार पूरी जांच चाहता है और खुद की सुरक्षा भी चाहता है। पुलिस इसे आत्महत्या के प्रयास के एक मामले में बदलने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने उन डॉक्टरों से भी मुलाकात की जो पीडि़ता का इलाज कर रहे हैं और परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

    उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म और जलाने के मामले बढ़ रहे हैं और राज्य सरकार ने ऐसी घटनाओं की जांच के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। हम परिवार को समर्थन और मदद को लेकर आश्वस्त करने के लिए यहां आए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी नेताओं को पीडि़ता और उसके परिवार से मिलने के लिए भेजा था।