Category: uttar-pradesh

  • सीएबी विरोधी प्रदर्शन को लेकर अलीगढ़ में प्रशासन सतर्क

    [object Promise]

    अलीगढ़। नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में तनाव की स्थिति को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई है। अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध और जुमे को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से खासी सतर्कता बरती जा रही है।

    अलीगढ़ के एडीएम सिटी राकेश मालपाणी ने बताया, “इंटरनेट सेवा गुरुवार रात 12 बजे से ही बंद कर दी गई है। यह रोक शुक्रवार शाम पांच बजे तक रहेगी। इसके अलावा शहर को 25 सेक्टरों में बांटा गया है। दो पालियों में 25-25 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। तहसील स्तर पर एसडीएम व सीओ को सेक्टर बनाकर मजिस्ट्रेट तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि शांति मार्च निकालने के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है।”

    विधेयक के विरोध में एएमयू छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष मो़ सलमान इम्तियाज ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद परिसर से जिलाधिकारी कार्यालय तक विशाल जुलूस निकालने की घोषणा की है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से जुलूस में शामिल होने का आह्वान किया है।

    इम्तियाज ने कहा कि एएमयू के छात्रसंघ ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एएमयू से डीएम ऑफिस तक शांतिपूर्ण रैली निकालने का फैसला किया है। जुमे की नमाज केवल जामा मस्जिद में होगी। इसके बाद डीएम को राष्ट्रपति और सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश को संबोधित एक ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस जुलूस में सभी 32 हजार छात्र भाग लेंगे।

    इसके पहले नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में एएमयू में गुरुवार को प्रदर्शन हुआ था। विद्यार्थियों के आंदोलन का स्वराज पार्टी के संस्थापक योगेंद्र यादव व गोरखपुर आक्सीजन कांड के चर्चित डॉ. कफील खान ने समर्थन किया।

  • रेप पीड़िता के परिवार से मिलने पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री उन्नाव

    [object Promise]

    रिपोर्टर योगेंद्र गौतम

    उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एवम राष्ट्रीय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को रेप पीड़िता के परिवार से मिलने भाटन खेड़ा पहुँच कर परिजनों को सांत्वना प्रदान किया और परिवार को भरोसा दिलाया कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए हम संघर्ष करेंगे। उन्होंने रेप पीड़िता के पिता से वार्ता किया और स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही के बारे में जानकारी ली।

    उन्होंने परिजनों को अस्वस्त करते हुए कहा कि बेटी के साथ अमानवीय कृत्य करने वाले आरोपियों को सजा दिलाने में समाजवादी पार्टी आखिरी पायदान तक संघर्ष करेगी।मीडिया के साथ वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बहु बेटियां अपने आप को डरी हुई महसूस कर रही है।

    बहु बेटियो की सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया है।बेटियो की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपियों को भाजपा सरकार बचाने का काम कर रही है।उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी बेटियो को न्याय दिलाने का काम अंतिम पॉयदान तक करेगी और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।बताते चले कि उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में पिछड़ी जाति की युवती के साथ सवर्ण समाज के लोगो ने दुष्कर्म के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। इस हॄदय विदारक घटना से उन्नाव से लेकर पूरा देश आक्रोशित होकर आरोपियों को फांसी देने माँग कर रहे है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नरेतत्व में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हजारो सपाइयों को सड़कों पर उतरना पड़ा।विरोध प्रदर्शन से बैक फुट में आई प्रदेश की बीजेपी सरकार ने अपनी नाकामी को छिपाने के लिए पीड़ित परिवार को 25लाख की आर्थिक सहायता, दो मकान,म्रतक पीड़ता की बहन को सरकारी नौकरी और सुरक्षा के लिए शस्त्र देने की बात कहकर म्रतक पीड़िता का अंतिम संस्कार कराया।

    पीड़ित परिवार अपनी बेटी के आरोपियों को कड़ी से कडी सजा दिलाने की मांग कर रहा है।अब देखना होगा कि रामराज्य की बात करने वाली भाजपा सरकार म्रतक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करेगी य फिर मृतक़ा की आत्मा न्याय पाने के लिए भटकती रहेगी। इस अवसर पर पूर्व सीएम के साथ एमएलसी सुनील साजन,पूर्व विधायक उदयराज यादव,सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी,सपा जिलाध्यक्ष धर्मेद्र यादव,पूर्व मंत्री सुधीर रावत सहित अन्य सपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा 55 ग्राम अवैध स्मैक हिरोइन (कीमत लगभग रुपए दो लाख पचास हजार ) के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह के नेतृत्व में तथा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के निकट नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के रोकथाम तथा पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के क्रम मंब शनिवार को उ0नि0 देवेन्द्र प्रताप सिंह थाना मोहनगंज मय हमराह द्वारा बहुआ से आगे पूरे राम सिंह मोड़ खडंजा मार्ग पर समय 07.05 बजे सुबह अभियुक्त अनिल सिंह पुत्र स्व0 राम नरेश सिंह नि0 पूरे राम सिंह मजरे मिर्जागढ़ थाना मोहनगंज अमेठी व अभियुक्त शिव प्रसाद पुत्र गया प्रसाद नि0 रोहना थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त अनिल सिंह के कब्जे से 30 ग्राम स्मैक व अभियुक्त शिव प्रसाद से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर क्रमश: मु0अ0सं0 435/19 धारा 8/18/22 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 436/19 धारा 8/18/22 एनडीपीएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
    1. अनिल सिंह पुत्र स्व0 राम नरेश सिंह नि0 पूरे राम सिंह मजरे मिर्जागढ़ थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
    2. शिव प्रसाद पुत्र गया प्रसाद नि0 रोहना थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी ।

    गिरफ्तारी दिनांक, स्थल व समय
    दिनांक 14.12.2019 स्थानः– बहुआ से आगे पूरे राम सिंह मोड़ खडंजा मार्ग पर समय 07:05 बजे सुबह ।

    बरामदगी का विवरण
    1. 30 ग्राम स्मैक (अभियुक्त अनिल के कब्जे से) ।
    2. 25 ग्राम स्मैक (शिव प्रसाद के कब्जे से)
    (कुल कीमत लगभग रुपए 2.50 लाख)
    पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः
    1. मु0अ0सं0 435/19 धारा 8/18/22 एनडीपीएस एक्ट थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
    2. मु0अ0सं0 436/19 धारा 8/18/22 एनडीपीएस थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
    आपराधिक इतिहास
    (अनिल सिंह पुत्र)
    1. H.S. No.93A
    2. मु0अ0सं01305/09 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 जगदीशपुर अमेठी
    3. मु0अ0सं0215/10 धारा 394/411/120बी IPC व 2/3 उ0प्र0 गैंगे0 एक्ट मोहनगंज अमेठी
    4. मु0अ0सं0251/10 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 अमेठी
    5. मु0अ0सं0 327/12 धारा 379 IPC जामों अमेठी
    6. मु0अ0सं089/10 धारा 394 IPC अमेठी
    7. मु0अ0सं0130/12 धारा 394 IPC हलियापुर सुल्तानपुर
    8. मु0अ0सं0245/15 धारा 380 भादवि मोहनगंज अमेठी
    9. मु0अ0सं0397/16 धारा 380/411 भादवि जगदीशपुर अमेठी
    10. मु0अ0सं0123/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मोहनगंज अमेठी
    11. मु0अ0सं0435/19 धारा 8/18/22 NDPS Act मोहनगंज अमेठी

    (शिव प्रसाद)
    मु0अ0सं0 60/19 धारा 379/411 भादवि मोहनगंज अमेठी
    मु0अ0सं0 436/19 धारा 8/18/22 NDPS Act मोहनगंज अमेठी

    गिरफ्तार करने वाली टीम
    1. उ0नि0 देवेन्द्र प्रताप सिंह थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
    2. उ0नि0 बुद्धी राज सिंह थाना मोहनगंज जनपद अमेठी
    3. का0 गुरूशरण यादव थाना मोहनगंज जनपद अमेठी

  • थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा चोरी के माल मशरूका के साथ 01 नफर अभिय़ुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी तिलोई राज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु के क्रम में शनिवार को उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा अभियुक्त फैज मोहम्मद पुत्र ललई नि0 रमई थाना मोहनगंज को मु0अ0सं0 396/19 धारा 380,411 भादवि के माल मशरूका के साथ नहर पुलिया मुकन्दपुर तहसील रोड बहद ग्राम मुकन्दपुर के पास समय 09:20 बजे सुबह गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
    फैज मोहम्मद पुत्र ललई नि0 रमई थाना मोहनगंज
    बरामदगी का विवरण
    • 01 अदद कढ़ाई, 01 अदद कलछुल लोहे की, 01 अदद कलछुल स्टील की, 04 अदद स्टील गिलास, 04 अदद स्टील कटोरी, 02 अदद स्टील चम्मच, 01 अदद तावा लोहा, 01 अदद चिमटा लोहा ।
    पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
    • मु0अ0सं0 396/19 धारा 380,411 भादवि थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।

    गिरफ्तार करने वाली टीम

    1. उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
    2. का0 सुभाष सिंह थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
    3. का0 सौरभ अग्रहरि थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।

  • UP : फतेहपुर में किशोरी को दुष्कर्म बाद जिंदा जलाने की कोशिश

    [object Promise]

    फतेहपुर। उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता की जलाकर हत्या करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शनिवार को फतेहपुर में दरिंदगी की शिकार एक किशोरी पर आरोपी ने कथित रूप से मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी युवती को कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में किशोरी अकेली थी। आरोप है इस बीच गांव का एक युवक घर में घुस आया और किशोरी के साथ उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद घर में ही किशोरी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी और फिर वहां से भाग गया। आग की लपटों में घिरी किशोरी को देखकर पड़ोसी दौड़े और उसकी आग बुझाई।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, और डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया है।

    90 फीसदी झुलसी किशोरी को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।

    पीड़िता के पिता ने बताया, “मेरी 18 वर्ष की पुत्री घर में अकेली थी। रिश्ते में 22 वर्षीय चाचा उस पर गंदी नीयत रखता था। शनिवार दोपहर घर में अकेला देखकर वह घर में घुस आया और बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी ने परिवार में शिकायत करने की बात कही तो उसने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी।”

    सीओ सिटी कपिलदेव मिश्रा ने बताया, “पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।”

    डीएम संजीव सिंह और एसपी प्रशांत वर्मा पीड़िता को रेफर किए जाने के बाद उसके गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों से घटना के बारे जानकारी ली और परिजनों को भरोसा दिया कि आरोपित को सख्त सजा दिलावाई जाएगी।

    एसपी प्रशांत वर्मा के पीआरपो ने बताया, “इस मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है।”

    फतेहपुर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. नरेश विशाल ने बताया, “पीड़िता 90 फीसदी झुलस गई है। पैर के निचले हिस्से ही शेष बचे हैं। बाकी शरीर बुरी तरह झुलस गया है। पीड़िता को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

    हैलट अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुराग राजूरिया ने बताया, “पीड़िता को सेंट्रल ऑक्सीजन लाइन डाली गई। उसे माइनर ऑपरेशन थियेटर(ओटी) ले जाया गया है। उसे स्टेबल करने के बाद बर्न वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।”

    अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक प्रो़ आर.के. मौर्या का कहना है की शासन को मौखिक जानकारी दी जा रही है। युवती का बेहतर उपचार शुरू कर दिया गया है।

  • कच्ची शराब के साथ सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    [object Promise]

    लखनऊ। माल पुलिस ने गश्त के दौरान तीन महिलाओं सहित सात आरोपियों को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

    पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक प्रेम चंद्र यादव ने गश्त के दौरान आरोपी सियाराम पुत्र राजकुमार, विकास पुत्र हरी प्रसाद, प्रमोद पुत्र देवी, अंते पासी पुत्र माधव निवासीगण बहिर को उन्हीं के गांव से गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं, उपनिरीक्षक रणवीर सिंह ने गस्त के दौरान महिला कॉन्स्टेबल संध्या कुमारी के साथ ग्राम गोंडवा से महिला आरोपी रुकमणी पत्नी स्वर्गीय किशन, राम दुलारी पत्नी हरिप्रसाद और केतकी पत्नी बृजेश निवासीगण बरौकी को गोंडवा से गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस ने संबंधित थाने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।

  • नौकायन करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया गंगा नदी का मुआयना

    [object Promise]

    कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कानपुर के चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी में नेशनल गंगा काउंसिल की पहली बैठक में नमामि गंगे परियोजना पर मंथन किया। बैठक के बाद पीएम मोदी ने अटल घाट पहुंचकर स्टीमर के माध्यम से गंगा की सफाई का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इससे पहले गंगा काउंसिल की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटल घाट पर गंगा नदी में नाव की सवारी की। इस योजना के बारे में जाना। नौकायान करते देखने के लिए वहां बहुत बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्‌ठा हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने वहां से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया है। इससे पहले पीएम ने यहां नमामि गंगे प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंगा बैराज स्थित अटल घाट पहुंचे। इससे पहले पीएम मोदी की यात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। कड़े सुरक्षा इंतजामों के चलते सीएसएयू और गंगा बैराज के आसपास के गेस्ट हाउसों में एक दिन के लिए शादी समारोह आदि स्थगित कर दिए गए हैं। ट्रैफिक बंदिशों के चलते शहर के कई स्कूलों में छुट्टी का भी ऐलान किया गया है। आपकाे बताते जाए कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

  • प्रशासन मुस्तैद उन्नाव सीमा में सुरक्षा को लेकर

    [object Promise]

    शुक्लागंज: कानपुर में गंगा बैराज स्थित अटल घाट पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उन्नाव सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम और एसपी ने शुक्रवार को तैयारियां की समीक्षा की। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक गेस्टहाउस में डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने पुलिस अधिकारियों के साथ ब्रीफिग की। प्रधानमंत्री के आने पर कहीं पर भी चूक न होने का पाठ पढ़ाया। एडीशनल एसपी ने पुलिस अफसरों को बताया कि बैराज मार्ग पर ट्रांसगंगा सिटी से कोई हरकत नहीं होने पाए। यातायात जाम नहीं होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाएं।

    डीएम ने बताया कि डिप्टी सीएम, कई मंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी, अन्य विभागों के सचिव व पुलिस के आला अधिकारी बैराज मार्ग से आवागमन करेंगे। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि रूट को तीन जोन में बांटा गया है। जोन नंबर एक बंथरा से जाजमऊ लखनऊ से आए सीओ अमित राय की निगरानी में रहेगा। जोन नंबर दो बदरका तिराहे से मरहला तक रायबरेली से आए सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी देखेंगे। जोन नंबर तीन गंगा नदी किनारे का पूरा क्षेत्र बांगरमऊ सीओ गौरव त्रिपाठी देखेंगे। इसके अलावा रूट पर सात सेक्टर बनाए गए हैं जिसे इंस्पेक्टर सोहरामऊ, इंस्पेक्टर अजगैन, इंस्पेक्टर उन्नाव कोतवाली, इंस्पेक्टर अचलगंज, इंस्पेक्टर बीघापुर, इंस्पेक्टर सफीपुर व इंस्पेक्टर गंगाघाट देखेंगे। लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रायबरेली व उन्नाव का फोर्स रहेगा। आठ सीओ, 15 एसएचओ, 70 एसआई, 250 कांस्टेबल, 70 महिला कांस्टेबल व 300 होमगा‌र्ड्स तैनात रहेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बल का रिहर्सल कराया गया। पुलिस बल ने मॉक ड्रिल की।