Category: uttar-pradesh

  • विपिन अग्नीहोत्री : जर्नलिज्म से फिल्म मेकिंग और फिर राजनीति तक में पाया मुकाम

    सक्रिय राजनीति समाजसेवा का रूप होती है : विपिन अग्नीहोत्री

    Vipin agnihotri

    लखनऊ। वर्ष 2016-17 में 5 लघु फिल्म, 4 म्यूजिक एल्बम तथा 15 से अधिक एड
    फिल्मों का निर्देशन कर चुके विपिन अग्नीहोत्री ने एक खास बातचीत में जीवन की
    परतें खोलते हुए कई राज़ बताए। विपिन आज कल फिल्मों के साथ साथ सक्रिय राजनीति
    में भी हाथ आजमा रहे हैं और सामाजिक मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं।

    विपिन बतातें है कि महर्षि विद्या मंदिर से इंटर पास करने के बाद एलयू से
    बीएससी और फिर कानपुर यूनिवर्सिटी से गणित में एमएससी करने के साथ साथ
    जयपुरिया इंस्टिट्यूट से जर्नलिज्म का कोर्स किया। पत्रकारिता की पढ़ाई याद
    करते हुए विपिन अपने गुरू रतन मनी लाल की यादों में डूब जाते हैं। वे कहते हैं
    कि लाल सर और संजय मोहन जौहरी से ना केवल पत्रकारिता के गुर सीखे बल्कि जीने
    का फलसफा भी सीखने का मौका मिला।

    जर्नलिज्म का कोर्स करने के बाद विपिन ने अंग्रेजी अखबार पायनियर से अपना
    कैरियर शुरू किया और टाइम्स आफ इंडिया, हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ साथ डे
    आफ्टर इंडिया में काम किया। अपने खट्टे-मीठे अनुभवों को सांझा करते हुए बताया
    कि जर्नलिज्म का कोर्स करने के दौरान अमित भनोट, अनिरुद्ध यादव, शलभ सक्सेना व
    मनमोहन राय ने उन्हें हमेशा मोटीवेट किया है।

    भावुक होकर विपिन बतातें है कि उनकी जिंदगी में तब एक ऐसा मोड़ आया जब उनके
    विजीटर्स फैकल्टी रहें निर्देशक अतुल अरोड़ा ने उनकी मुलाकात मशहूर निर्देशक
    डॉ एस अब्बास से करवाई। उन्होंने कहा कि डॉ अब्बास ने उनके अंदर छिपे हुए हुनर
    को ना केवल पहचाना बल्कि अपने जौहर दिखाने का भरपूर मौका दिया। फिल्म इंडिया
    कम्युनिकेशन के बैनर तले डां अब्बास ने मार्गदर्शन किया और फिल्म लाइन की
    बारीकियां सिखाई। हाल ही में एक कलैंडर शूट करने की बात करते हुए विपिन बतातें
    है कि प्रदेश स्तर पर फिल्म लाइन में मुकाम हासिल करने के बाद अब राजनीति में
    भी हाथ आजमाने की सोच रहे है।

    Read More : भाजपा नहीं ये ‘ब्रांड मोदी’ की जीत है

    हमेशा से समाज के लिए संवेदनशील रहें विपिन का कहना है कि मैं उन सामाजिक
    मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहता हूं जिन्हें लोग खानापूर्ति समझ कर छोड़
    देते हैं। बीजेपी को पसंदीदा दल बतातें हुए कहा कि सुषमा स्वराज उन्हें
    प्रभावित करती है और यदि मौका मिला तो वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना
    चाहेंगे और राज्यसभा सदस्य बन कर देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहेंगे।

    Read More : उत्तर प्रदेश के हर गांव शहर को मिलेगी 24 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    नीला रंग पसंद करने वालें विपिन ब्रायन लारा, अजय देवगन, रनवीर कपूर, विद्या
    बालन, मुकेश अंबानी के फैन हैं और खाली समय में हैरी पॉटर को देखना पढ़ना नहीं
    भूलते हैं। जीन्स टी-शर्ट को आरामदायक मानने के साथ विपिन काटन के वस्त्र पसंद
    करते हैं पर मोबाइल फोन में केवल आई फोन पर ही विश्वास रखते हैं। गोवा और
    बर्सीलोना को मन पसंद जगह बताने वाले विपिन अग्नीहोत्री कहते हैं कि अभी जीवन
    में बहुत काम करने की जरूरत है।

  • महात्मा गाड़गे का चित्र भारतीय मुद्रा पर अंकित किया जाए: धोबी समाज

    धोबी समाज ने मनाई संत गाड़गे की पुण्यतिथि 

    लखनऊ। धोबी समाज विकास संस्थान तथा धोबी समाज परिवार कल्याण समिती ने बुधवार को राजधानी में गांधी प्रतिमा पर संत गाड़गे की 62 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए धोबी समाज की मांगों को रखा।

    सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने बाबा संत गाड़गे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
    प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजेश कनौजिया ने बताया कि 6 सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी जी को ज्ञापित किया जा रहा है।
    मांगों के बारे में बताते हुए यशपाल सिंह कनौजिया ने कहा कि अन्य आयोगों की तरह धोबी समाज धुलाई आयोग का गठन किया जाए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही आवासीय योजनाओं का नामकरण  संत गाड़गे के नाम पर किया जाए। कपड़े प्रेस करने के लिए धोबियों को स्थाई दुकानें आवंटित करने के साथ चबूतरें भी दिए जाए। लखनऊ नगर निगम ने जो धोबी घाट बनवाए थे उन पर अवैध कब्जे हो चुके है उन घाटों को धोबी समाज को दिया जाए। प्रदेश में किसी भी जिले और स्टेडियम का नामकरण संत गाड़गे के नाम पर किया जाए। भारतीय मुद्रा पर महात्मा गाड़गे का चित्र अंकित किया जाए।
    बीजीपी की प्रदेश महासचिव मनोरमा हाड़ा के साथ कई संघटनों के लोग प्रदर्शन में शामिल रहे।

  • शून्य लागत पर प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    20 से 25 दिसम्बर तक चलेगा प्रशिक्षण शिविर

    लखनऊ। राजधानी में नवल किशोर मार्ग स्थित लोक भारती के कार्यालय में मंगलवार को मशहूर कृषि विशेषज्ञ पद्मश्री सुभाष पालेकर ने शून्य लागत पर प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण शिविर की जानकारी दी। ये शिविर डॉ भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय में 20 से 25 दिसम्बर तक चलेगा।
    20 को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस शिविर का उद्घाटन करेंगे और 1500 किसानों को सुभाष पालेकर प्रशिक्षित करेंगे। उद्घाटन समारोह में सीएम योगी के साथ मंत्री सूर्य प्रताप शाही, रीता बहुगुणा जोशी, आशुतोष टंडन, ब्रजेश पाठक तथा स्वाती सिंह मौजूद रहेंगे।
    शिविर में प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए श्री पालेकर ने बताया कि रासायनिक खेती से लगातार भूमि को नुकसान पहुंच रहा है और पैदावार भी घट रही है। बढ़ती जरूरतों तथा भूमि की सुरक्षा के लिए आज प्राकृतिक खेती की आवश्यकता महत्वपूर्ण हो गई है। शून्य लागत पर कृषि करने की बात करते हुए पालेकर ने बताया कि महाराष्ट्र में यह प्रयोग सफल रहा है और भूमि सुधार के साथ साथ दुगने के आसपास उत्पादन हो रहा है। जैविक खेती में लागत अधिक लगती है और ये लगातार बढ़ती जाती है इसलिए प्राकृतिक खेती का कोई विकल्प नहीं है। प्राकृतिक कृषि में लागत शून्य और उपज का दुगना मूल्य प्राप्त होता है और इससे पर्यावरण संरक्षण भी होता है। प्राकृतिक खेती प्रदूषण नियंत्रण करती है और मानव जीवन को पोषण प्रदान करती है। इस खेती में कीटनाशकों का प्रयोग नहीं किया जाता है जिसमें जल तथा पृथ्वी दोनों सुरक्षित रहते हैं। लोगों का कृषि के प्रति लगातार रूझान घटता जा रहा है और किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। ऐसे में प्राकृतिक कृषि हर दृष्टिकोण से देश हित में है और इससे कृषि पालायन रूकेगा। गन्ना, धान, गेहूं, दाल आदि की खेती प्राकृतिक तरीके से करने की जानकारियां देते हुए पालेकर ने बताया कि इस माध्यम से मैदानी क्षेत्रों में भी पहाड़ी फसलों को उपजाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में पड़ोसी देशों के किसान भी भाग लेंगे और उपज से लेकर बिक्री तक की जानकारियां किसानों को दी जाएंगी।

  • दिल दहला देने वाला खुलासा किया मुस्लिम युवक ने , जानकर आप हैरान रह जायेंगे !

    नई दिल्ली । देश के मुस्लिम युवक ने अपने सगे भाई और पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका छोटा भाई और अब्बू उसकी बीवी का रेप करते हैं। युवक का कहना है कि जब वो घर से बाहर रहता था तो उसका छोटा भाई उसकी पत्नी के साथ रेप करता था फिर थोड़े दिनों बाद उसके अब्बू भी इसमें शामिल हो गए। युवक के इस तरह के खुलासे के बाद ये मामला इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस मुस्लिम युवक का कहना है कि जब उसने इस बारे में अपने अब्बू और छोटे भाई से बात की और समझाने की कोशिश की तो दोनों ने मिलकर उसे मारा।
    युवक के अब्बू और भाई ने न केवल उसे मारा पीटा बल्कि घर छोड़कर जाने के लिए भी कहा। इस मामले के खुलासा उस वक्त हुआ जब यह मुस्लिम युवक अपनी शिकायत लेकर आईजी मेरठ के पास पहुंच गया। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में इसकी काफी चर्चा की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, युवक का नाम मोहम्मद शाहनवाज है जो हापुड़ का रहने वाला है। मोहम्मद शाहनवाज के मुताबिक उसका निकाह गाजियाबाद की रहने वाली अफसाना के साथ 2006 में हुआ था। दोनों के दो बेटी और एक बेटा है। मुस्लिम युवक का कहना है कि एक दिन वह घर पर नहीं था तो उसके छोटे भाई वसीम ने उसकी पत्नी के साथ रेप किया।
    युवक के मुताबिक, इस बात का विरोध करने पर उसके चारों भाईयों और पिता हाजी रफीक ने उसके साथ मारपीट की। युवक के मुताबिक, वह अपने भाईयों और अब्बू से परेशान होकर 6 महीने तक कोलकाता में भी रहा। इस दौरान उसने अपनी पत्नी और बच्चों को उसके मायके छोड़ दिया था। लेकिन, उसके अब्बू ने यहां भी उसकी पत्नी का पीछा नहीं छोड़ा और मायके से विदा कराके अपने घर ले आये। जब उसने इस बारे में अपने अब्बू और भाइयों से बात की तो उसके छोटे भाई ने उसे गोली से जान से मारने की कोशिश भी की।
    मोहम्मद शाहनवाज के मुताबिक, उसकी शादी की सालगिरह के दिन जब वो अपनी पत्नी अफसाना के कहने पर रमजान के लिए सामान लाने के लिए कहा। वह जैसे ही सामान लेने बाहर गया उसका अब्बू आया और उसकी पत्नी व बच्चों को अपने साथ लेकर चला गया। इस मामले के सामने आने के बाद काफी चर्चे हो रहे हैं। इस तरह अपने ही अब्बू और भाईयों द्वारा सताये गए इस मुस्लिम युवक की कहानी इन दिनों काफी चर्चा में है।

    Read More : स्थानीय भाषाओं में भी हो कोर्ट की सुनवाई: राष्ट्रपति कोविंद

  • सामूहिक विवाह में लाभार्थी को मिलेंगे पैंतीस हजार

    फर्रुखाबाद। विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयेाजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाधिकारी मोनिका रानी ने की। इस अवसर पर अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया गया।
    डीएम ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करके अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाभान्वित किया जाए। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अल्पसंख्यक समुदाय के सभी वर्गो के गणमान्य लोगों को बुलाकर बैठक आहूत की जाए ताकि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले अभिभावकों की पुत्रियों की शादी हेतु धनराशि 35000 रुपए प्रति लाभार्थी को दिए जाने हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई गई है। जिसमें आवेदक की आय सीमा शहरी क्षेत्र के लिए 56460 तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए 46080 रुपए निर्धारित की गई। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में न्यूनतम 10 जोडे जरूर होने चाहिए। एक जोडे पर करीब 35000 रुपए व्ययभार आएगा। कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली और गृहस्थी की स्थापना हेतु 20000 रुपए उसके खाते में अंतरित किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दुबे मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • गुजरात व हिमांचल में भाजपा की बड़ी जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

    रायबरेली।  सुपरमार्केट स्थित कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप यादव के नेतृत्व में भाजपाई बड़ी संख्या में एकत्र होकर हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की, इस खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मुंह मीठा करते हुए  जीत का जश्न  मनाया , एक दूसरे को जीत की बधाई दी, जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत वर्ष के 19 प्रदेशों में आज भाजपा की  सरकार है, भाजपा की यह बड़ी जीत आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से रायबरेली लोकसभा जीतने में सहायक सिद्ध होगी, जीत से खुश होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में गोले पटाखे छुड़ाए, इस अवसर पर जिला मंत्री जय तलरेजा विशाल पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष आरबी सिंह,  डॉक्टर धनंजय सिंह, डॉ अनुराग पांडे, जन्मेजय सिंह, भगवत किशोर सिंह, विनोद बाजपेई, विस्तारक अनुराग त्रिपाठी, रमाकांत मिश्रा, विजय सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मुनीष अग्रवाल, संतोष गुप्ता, आनंद रस्तोगी, सुनील सिंह डॉक्टर जी बी सिंह राम मनोहर पटेल, आदि लोग मौजूद रहे.

  • Commonwealth Wrestling Championships में अमरनाथ ने जीता रजत पदक

    Commonwealth Wrestling Championships

    गोरखपुर : दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में आयोजित कामनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप के 82 किलोग्राम ग्रीको रोमन में गोरखपुर के खिलाड़ी अमरनाथ यादव ने रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। अमरनाथ इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं।

    जनपद के भौवापार के निवासी राधेश्याम यादव के पुत्र अमरनाथ पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यरत हैं। भारतीय टीम के ग्रीको रोमन कुश्ती कोच चंद्रविजय सिंह ने बताया कि महिलाओं में पूर्वोत्तर रेलवे की गार्गी भी फाइनल में पहुंच गई है। चंद्रविजय सिंह के अनुसार इस चैंपियनशिप में भारत ने पहला व पाकिस्तान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अमरनाथ की उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष एके सिंह, महासचिव पीके अग्रवाल, सीपीआरओ संजय यादव, कुश्ती सचिव जेपी सिंह, क्रीड़ाधिकारी प्रेममाया, अंतरराष्ट्रीय पहलवान जनार्दन यादव आदि ने बधाई दी है।

    अमरनाथ के गांव में हर्ष की लहर

    कुसमौल संवाददाता के अनुसार अमरनाथ की इस उपलब्धि से उनके गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। भौवापार के प्रधान प्रतिनिधि धनंजय सिंह, राजनराम त्रिपाठी, शत्रुघ्न सिंह, अभय सिंह, ओपी त्रिपाठी, कन्हैया गुप्त, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, चंद्रभान सिंह चड्ढा, अशोक तिवारी, सोमेश प्रताप सिंह, विकास सिंह, बुद्धू यादव, पहलवान एवं साध्वी नंदन पांडेय ने अमरनाथ की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

  • 25 भारांक को लेकर बीटीसी अभ्यर्थी सड़क पर किया विरोध प्रदर्शन , देखें वीडियो

    लखनऊ। विधानसभा सत्र के दौरान राजधानी लखनऊ की सड़कों पर भी हंगामा देखा जा सकता है। बीटीसी व टीईटी पास अभ्यर्थियों ने सोमवार को शिक्षा मित्रों को दिया जाने वाला 25 अंक भारांक नियम वापस लिए जाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा। अभ्यर्थी पहले तो भाजपा कार्यालय का घिराव करने की तैयारी में थे लेकिन पुलिस के रोके जाने के बाद अभ्यर्थियों ने जीपीओ गांधी प्रतिमा से बेसिक शिक्षा निदेशालय तक पैदल मार्च निकाला।

    Read More : उत्तर प्रदेश के हर गांव शहर को मिलेगी 24 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    संयुक्त मोर्चा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि अभ्यार्थी चाहतें हैं कि एक लाख सहायक अध्यापकों के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी करने के साथ परीक्षा लिखित न होकर ओएमार शीट पर कराई जाए और 30-40% कट ऑफ अंक निर्धारित किए जायें। अभ्यर्थी परीक्षा का मॉडल पेपर जारी करने की मांग कर रहे थे।

    Read More :“मोदी मैजिक” गुजरात में फिर चला , कांग्रेस 22 वर्षों बाद भी सत्ता से दूर

  • फिर हुई चोरी की वारदात, प्राचीन मंदिर से नवग्रह की दर्जनों मूर्तियां चोरी

    ब्यूरो चीफ- कामेश्वर पाण्डेय
    देवरिया,  रुपई गांव के पवहारी महराज की कुटी से जुड़े प्राचीन मंदिर से  नवग्रह की एक दर्जन मूर्तियां चोरी हो गई हैं। चोरी की जानकारी मंदिर के पुजारी को तब हुई जब  बुधवार की सुबह मंदिर में पूजन-अर्चन करने पहुंचे तो मंदिर का ताला खुला था और उसमें से मूर्तियां गायब थी। इसकी सूचना पुजारी द्वारा मन्दिर के प्रबंधक व खुखुन्दू पुलिस को दी। चोरी हुई मूर्तियो में से तकरीबन 300 साल पुरानी बतायी जा रहीहैं।
    खुखुन्दू थाना क्षेत्र के रुपई गांव में पवहारी महराज की कुटी द्वारा संचालित प्राचीन नवग्रह मंदिर है। मंदिर के पुजारी कामेश्वर पाण्डेय रोज की भांति मंगलवार की रात आरती के पश्चात घर चले गए। सुबह जब वह मंदिर में पूजा के लिए प्रवेश किये तो गर्भगृह का ताला खुला देख उनके होश उड़ गए। अंदर पहुंचे तो वहां स्थापित राम, लक्ष्मण, सीता, कृष्ण सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां जिन्हें नवग्रह के नाम से जाना जाता है गायब मिली। आनन-फानन में उन्होंने इसकी सूचना खुखुन्दू पुलिस व मंदिर के प्रबंधक अंगद तिवारी को दी।
    सूचना पाकर मौके पर मंदिर के प्रबंधक व खुखुन्दू पुलिस पहुंच कर घटनाक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मुझे यह याद नहीं कि मैने रात को घर जाते समय ताला लगाया था कि नहीं। पुजारी के अनुसार मूर्तियों की कीमत तकरीबन 40 से 50 लाख बतायी जा रही है। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मंदिर बैकुण्ठपुर स्थित करीबन सौ वर्ष पुराना है। मंदिर के प्रबंधक अंगद तिवारी ने एक दर्जन मूर्तियों के चोरी होने की तहरीर पुलिस को दे दी है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय पाठक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

  • गुजरात चुनाव के परिणाम से प्रदेश कांग्रेस में नए उत्साह का संचार

    गुजरात चुनाव के परिणाम से प्रदेश कांग्रेस में उत्साह नहीं है, लेकिन मायूसी कम है। भाजपा को तीन अंकों तक नहीं पहुंचने देने का श्रेय राहुल गांधी को देते हुए कांग्रेसियों का मानना है कि अब यूपी में मजबूती से लड़ाई होगी। वर्ष 2019 में भाजपा को यूपी में ही घेरने को रणनीति बदलने की पैरोकारी करने वालों को कहना है कि संगठन की मजबूती के साथ साफ्ट हिंदुत्व को ही आजमाने और पार्टी का यूथ एजेंडे में बदलाव जरूरी है।
    कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को भी आम दिनों जैसे हालात थे। गुजरात की चुनावी समीक्षा के साथ प्रदेश में पार्टी के भविष्य को लेकर चिंता जताई जा रही थी। गुजरात में भाजपा को हरा न पाए तो थका देने का भी सुकून रहा। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का कहना है कि नतीजे चाहे जो रहे हो परंतु कांग्रेस में नए उत्साह का संचार हुआ। राहुल गांधी का नेतृत्व जिस तरह निखरा है, उसका लाभ कांग्रेस को निश्चित तौर पर मिलेगा।
    प्रदेश में कांग्रेस के लिए मिशन 2019 की तैयारी आसान होगी क्योंकि गुजरात माडल का भ्रम खत्म हो गया है। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर ही नए संगठन को तैयार किया जाएगा। दिल्ली में संसद का शीतकालीन सत्र खत्म होने के बाद आगामी तैयारी होगी।

    Raed More : इस लड़की की खूबसूरती के दीवाने हुए लोग, फोटो वायरल होने के बाद लड़की के साथ हुआ कुछ ऐसा

    प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती को मुख्य संगठन के साथ ही फ्रंटल इकाइयों की सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है। युवाओं को जोड़ने के लिए बाहरी कंधे तलाश करने के बजाए अपने कार्यकर्ताओं को आगे लाने की पैरोकारी करते हुए पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र का कहना है कि युवाओं व छात्रों के बीच पैठ बढ़ाने के लिए रणनीति बनानी होगी, जिस पर गंभीरता से अमल करना कांग्रेस की वापसी के लिए जरूरी है।

    Raed More : “टाइगर ज़िंदा है” : सिनेमाघरों में दस्तक देगी 22 दिसंबर को , देखें वीडियो सुपरहिट गाना स्वैग

    गुजरात में आजमाए साफ्ट हिंदुत्व फॉर्मूले को यूपी में भी आजमाने की वकालत करते हुए प्रदेश सचिव रामप्रकाश सिंह का कहना है कि भाजपा को धुव्रीकरण का मौका न मिलेगा तो वह खुद-व-खुद कमजोर हो जाती है। नोटबंदी व जीएसटी जैसे मुद्दों के बजाए अन्य मसलों पर फोकस करना अधिक फायदेमंद होगा। आम कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच बढ़े फासले कम करने की कार्ययोजना अमल में लानी होगी।