Category: uttar-pradesh

  • भाजपा सरकार में श्रम कानूनों का हुआ सरलीकरण: डाॅ. दिनेश शर्मा

    इलाहाबाद । प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का दावा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में केंद्र तथा उत्तर प्रदेश में श्रम कानून में सरलीकरण हुआ है। डॉ. दिनेश शर्मा ने आज इलाहाबाद में सामूहिक विवाह समारोह में पधारे थे। डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार भाजपा सरकार में श्रम कानूनों का सरलीकरण हुआ है। इस दौर में असंगठित व संगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए कई कल्याण कारी योजनाएं शुरू की गई हैं। यह सामूहिक विवाह समारोह इसी कड़ी में है। जिसमें गरीब-मजदूरों की बेटियों की शादी में प्रदेश सरकार उनके परिवार का अंग बनकर सहभागी बनी है। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने संगम तट के पास परेड मैदान में श्रम विभाग की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में कहा कि देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए समग्र रूप से योजनाएं तैयार की गई हैं। इस आयोजन से न सिर्फ दहेज प्रथा पर अंकुश लगेगा बल्कि प.दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय की धारणा भी साकार हो रही है। प्रदेश सरकार ने वह कार्य किया जिससे गरीब मजदूर भी सम्मान व स्वाभिमान से जीवन जी सकें। आज उन लोगों की बरात में भी हाथी, घोड़ा, बैंड बाजा शामिल हुआ जो दूसरों की शादी में यह लोग देखते थे। यह मन ही मन इच्छा रखते थे कि इनके विवाह में भी यह धूमधाम हो। आज इनको इसका मौका सरकार ने दिया। काबीना मंत्री आशुतोष टंडन, नंद गोपाल गुप्ता नंदी व राज्य मंत्री मनोहर लाल ने भी परिणय सूत्र बंधन में बंधने वाले जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सरकार का संकल्प है, कि समाज का अंतिम पायदान भी सम्मान के साथ जीवन जी सके। इसी कारण यह आयोजन किया गया।

    Read More : BJP जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता ‘‘मेरे सैंय्या सुपरस्टार’’ पर झूमकर नाचीं

  • पीसीएस अधिकारियों की भर्तियों की सीबीआई जांच शुरू: यूपी के 2488 पीसीएस अफसर सीबीआई के रडार पर

    पीसीएस 2011 से 2015 तक की भर्तियों की सीबीआई जांच शुरू

    प्रदेश के 2488 पीसीएस अफसर सीबीआई के रडार पर होंगे। यह वे अफसर हैं जिनका चयन सपा शासनकाल के दौरान हुई लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2011 से 2015 तक की पांच भर्तियों में किया गया। सीबीआई इन भर्तियों में चयनित अफसरों से भी पूछताछ कर सकती है।
    पीसीएस 2011 से 2015 तक की परीक्षाओं में चयनित 2488 अफसरों में 184 डिप्टी कलेक्टर यानी एसडीएम और 200 डिप्टी एसपी शामिल हैं। ये चयनित अफसर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात हैं। यूं तो सीबीआई एक अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2017 के बीच हुई आयोग की सभी भर्तियों की जांच करेगी पर इसमें पीसीएस परीक्षा सबसे अहम होगी क्योंकि सबसे ज्यादा विवाद पीसीएस भर्ती को लेकर ही रहा। सूबे में प्रशासनिक सेवा की यह सर्वोच्च भर्ती होती है।

    Read : गायब हो जाता है ‘मिस्टर इंडिया’ की तरह यह शख्स, देखें इसका विडियो
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर भर्तियों की सीबीआई जांच शुरू हो गई है। इसके बाद से ही पीसीएस में चयनित इन 2488 अफसरों समेत अप्रैल 2012 से मार्च 2017 के बीच आयोग की विभिन्न भर्तियों में चयनित सभी अभ्यर्थियों की बेचैनी बढ़ गई है।
    आयोग में खुल सकता है दफ्तर
    माना जा रहा है कि केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय से सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी होने के बाद अब सीबीआई की सक्रियता तेजी से बढ़ेगी। सीबीआई लोक सेवा आयोग दफ्तर में कैंप कर अपना एक अस्थायी दफ्तर भी खोल सकती है क्योंकि उसे जांच के लिए सभी जरूरी दस्तावेज यहीं से प्राप्त होंगे। सूत्रों की मानें तो सीबीआई ने भर्तियों के भ्रष्टाचार से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि आयोग के अफसरों का कहना है कि उन्हें अब तक सीबीआई जांच के संबंध किसी भी प्रकार की अधिकृत जानकारी नहीं मिली है पर प्रदेश के गृह विभाग के सचिव भगवान स्वरूप ने सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी होने की पुष्टि की है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय ने सपा शासनकाल के दौरान आयोग की प्रमुख भर्तियों में शामिल रहे पदों और विवाद की वजह का ब्योरा तैयार किया है। बकौल अवनीश वह यह ब्योरा सीबीआई को सौपेंगे।

    Read : आखिर जेब में कितने रुपए अपने साथ लेकर चलते हैं मुकेश अंबानी, सुन कर उड़ जाएंगे होश
    पीसीएस भर्तियों पर विवाद
    पीसीएस 2011-त्रिस्तरीय आरक्षण तथा जाति विशेष को स्केलिंक में अधिक अंक देने के कारण विवादों में रही।
    पीसीएस 2012-सेंटर आवंटन में मनमानी, मार्कशीट की गोपनीयता और गलत प्रश्नों की वजह से विवाद हुआ।
    पीसीएस 2013-कॉपियों का सही मूल्यांकन न होने, परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के गलत उत्तर की वजह से विवाद हुआ।
    पीसीएस 2014- परिणाम केवल अनुक्रमांक के आधार पर घोषित किए जाने के कारण विवाद हुआ क्योंकि आयोग के इतिहास में ऐसा पहला मौका था जब अंतिम परिणाम में सफल अभ्यर्थियों के नाम का उल्लेख नहीं था। आरोप है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि यह ज्ञात न हो सके कि चयनित होने वाले अभ्यर्थी किस जाति के हैं। पीसीएस 2015- प्रारंभिक परीक्षा का पेपर आउट कराने से लेकर मुख्य परीक्षा की कॉपी बदलने तक का मामला सामने आया। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के परिणाम भी जल्दबाजी में घोषित किए गए थे।

    Read : डोकलाम फिर गरमाया: चीन ने चली चाल, 1800 चीनी सैनिकों ने डाला डेरा

  • मिशन स्थापना सप्ताह समारोह रैली को प्रभारी जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

    DM pratapgrah

    प्रतापगढ़ , मिशन स्थापना सप्ताह समारोह के अन्तर्गत कौशल विकास मिशन की वृहद रैली को प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री सोमदत्त मौर्य द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व प्रभारी जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में कौशल विकास मिशन की आयोजित गोष्ठी में कहा कि कौशल विकास मिशन सरकार की एक बहुत महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अन्तर्गत 14 से 35 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं को हुनर मंद बनाकर स्वरोजगार/रोजगार में नियोजित करके इस योग्य बनाना है कि राष्ट्र के आर्थिक विकास में सहयोग दे सके।
    प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना होने के बाद रैली रिजर्व पुलिस लाइन, टेªजरी चैराहा, भंगवा चुंगी चैराहा सहित शहर के व्यस्ततम मार्गो से होते हुये, सबको हुनर सबको काम कौशल विकास की यही पहचान आदि नारों से गूंजती हुयी हादीहाल पर पहुॅची वही पर जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन श्री प्रभात कुमार मिश्रा के सम्बोधन के साथ समाप्त हुई। रैली में दोनो एम0आई0एस0 मैनेजर अशोक कुमार सिंह तथा कन्हैया लाल वैश्य सहित लगभग 500 कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षण पूर्व कर चुके/प्रशिक्षरणरत लाभार्थी केन्द्र संचालक सहित बड़ी संख्या में जनपद वासी उपस्थित थे।

  • गुजरात माॅडल का झूठा प्रचार करते है भाजपाई : अखिलेश

    लखनऊ । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के अंदर कूड़ा ज्यादा है। लेकिन वही लोग झाड़ू पकड़े हुए है। उनसे कहीं सफाई नहीं हुई है। गुजरात में भी कूड़ा ज्यादा था। भाजपाई गुजरात माॅडल का झूठा प्रचार करते है। उनके विचारों में गंदगी भरी है। वस्तुतः झाड़ू की समस्या नहीं है, समस्या कूड़े की है। अब इस कूड़े को साफ करने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी को उठानी होगी। अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय के डाॅ0 लोहिया सभागार में नवनिर्वाचित नगर निगम के पार्षदों, नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चैधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्वमंत्री राजेंद्र चैधरी, शिव प्रताप यादव, दुर्गा यादव तथा विधायकगण एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह तथा सुनील यादव साजन भी उपस्थित थे। अखिलेश यादव ने निर्वाचित पार्षदों एवं अध्यक्षांे को बधाई देते हुए कहा कि आपकी जीत से पार्टी का सम्मान बढ़ा है। आप समाजवादी पार्टी की बुनियाद हैं। समाजवादी पार्टी आपका हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने साथ ही चेताया कि भाजपा के झूठ से सभी को सावधान रहना है। भाजपा अफवाहें फैलाती है और मुद्दों के साथ खिलवाड़ करती है। लड़ाई बड़ी है और संघर्ष करना है। सन् 2019 में लोकसभा का बड़ा चुनाव है, उसे भी लक्ष्य मान कर काम करना है। श्री यादव ने कहा समाजवादी प्रत्याशी ईवीएम की तुलना में बैलेट से ज्यादा जीतकर आए हैं। अयोध्या में राम जन्मभूमि वार्ड से समाजवादी पार्टी जीती हैं। अपनी जीत का भाजपा कुप्रचार करती है। उत्तर प्रदेश में 9 महीनों में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया हैं अपराध रूक नहीं रहे हैं। नोटबंदी और जीएसटी से अर्थव्यवस्था तबाह हुई है। बेरोजगारी बढ़ी है। न तो भ्रष्टाचार खत्म हुआ है और नहीं पता चला कि कालाधन कहां चला गया। बिजली की दरें बढ़ा दी गई है जिससे किसान पर बोझ बढ़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की कमर टूट जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा स्मार्ट सिटी की बड़ी बातें करती है लेकिन यह स्मार्ट सिटी क्या है और कहां है, इसका अता पता नहीं मिलता है। भाजपा ऐसे ही अफवाहें फैलाती है और झूठ के सपनें दिखाती है। भाजपा सरकारों ने अब तक कोई भी उल्लेखनीय काम नहीं किया हैं। गांव, गरीब, किसान नौजवान सभी परेशान है। भाजपा ने नगर निगम के महापौर के चुनावों का इस तरह शोर मचाया था जैसे चुनाव सिर्फ नगर निगमों में ही हुआ हो। पूरे राज्य में नगर पंचायत और नगरपालिका परिषद के चुनावों की भाजपा ने चर्चा तक नहीं की। सच्चाई तो यह है कि इन चुनावों में भाजपा बुरी तरह पराजित हुई है। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं पार्षदों द्वारा एक प्रस्ताव के जरिए अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया गया कि उन्होंने समाजवादी पार्टी का चुनाव निशान देकर सेवा का अवसर दिया। प्रस्ताव में कहा गया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध संघर्ष में कोई पीछे नहीं रहेगा। नगर पंचायत और नगरपालिका परिषद के अध्यक्षों तथा नगर निगम के पार्षदों ने संकल्प लिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को भरोसा दिलाया कि वे भाजपा से अच्छा काम करेंगे और विकास कार्यों में किसी से पीछे नहीं रहेंगे। वे पूरी ईमानदारी तथा निष्ठा से कार्य करेंगे। समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षद एवं अध्यक्ष उत्साह से लबालब थे। इनमें से सैकड़ों ने सŸाारूढ़ दल के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के प्रत्याशियों को पराजित किया था। नगर निकाय के चुनाव में जीते प्रत्याशियों ने कहा कि वे इस बात से गर्वान्वित हैं कि हमारे नेता अखिलेश यादव हैं जो एक बहादुर, ईमानदार और दूरदृष्टि वाले नेता हैं। अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में पांच वर्षों में अखिलेश यादव जी ने राज्य का सर्वतोमुखी विकास किया। अब सन् 2019 में सभी मिलकर भाजपा को पराजित कर देंगे।

    Raed More : India’s Most Wanted फेम सुहैब इलियासी पत्नी अंजू की मौत के मामले में दोषी करार, 20 दिसंबर को सजा!

  • सांसद व प्रशासन के बीच टकराव बढ़ा, भाजपा सांसद के चहेतों ने फूंका डीएम का पुतला

    बाराबंकी । अक्सर चर्चा में रहने वाली बाराबंकी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रियंका रावत तथा जिला प्रशासन आमने-सामने हैं। आज एसडीएम सिरौली गौसपुर ने  सांसद प्रतिनिधि सहित 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके जवाब में सांसद के चहेतों ने डीएम का पुतला फूंक दिया।

    आइएएस अधिकारी एसडीएम सिरौली गौसपुर अजय कुमार द्विवेदी ने अभद्रता के मामले में सांसद के मुख्य प्रतिनिधि रमेश चंद्रा व जिला प्रतिनिधि राजेश वर्मा सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ आज मामला दर्ज कराया। इसमें भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सिरौली गौसपुर आलोक सिंह पर भू-माफिया की कार्रवाई की संस्तुति की है।

    सरकारी संपत्ति पर भाजपा नेता के अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करने पहुंची सरकारी मशीनरी के खिलाफ बदसलूकी करने और सरकारी कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में एसडीएम ने कल सांसद प्रतिनिधि समेत 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत चैला गांव में मंगलवार को देर शाम अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही के लिए एसडीएम अजय दिवेदी अपनी राजस्व की टीम के साथ पहुचे थे। भाजपा सांसद के दो प्रतिनिधियों और उनके समर्थकों ने एसडीएम और उनकी टीम के साथ बदसलूकी की। वहीं, सांसद प्रियंका रावत ने एसडीएम को बाराबंकी में जीना मुश्किल करने की धमकी दी थी।

    सांसद प्रियंका रावत और उनके दोनों प्रतिनिधि राजेश वर्मा व रमेश चंद्रा की बदसलूकी से नाराज होकर एसडीएम छुट्टी लेकर चले गए थे। पूरी घटना का वायरल वीडियो न्यूज चैनलों पर प्रसारित होने के बाद कल काम पर वापस लौटे एसडीएम ने मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार व लेखपाल के साथ सफदरगंज थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया।

    रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस में दर्ज शिकायत में एसडीएम ने सांसद प्रतिनिधियों और उनके समर्थकों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। दिलचस्प बात यह है कि मुकदमे में भाजपा सांसद प्रियंका रावत का नाम तक नहीं है।

    इसके जवाब में आज सांसद प्रियंका रावत के लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ आज नारेबाजी की। यह लोग सांसद प्रतिनिधियों के खिलाफ केस दर्ज होने का विरोध कर रहे थे। डीएम का सांसद प्रतिनिधियों ने फूंका पुतला। इसके साथ डीएम व एसडीएम सिरौली गौसपुर के खिलाफ पटेल चौराहे पर नारेबाजी की। सांसद व प्रशासन के बीच टकराव बढ़ा। डीएम ने इस मामले पर चुप्पी है, जबकि डीएम का पुतला फूंके जाने के दौरान पुलिस वहां तमाशबीन बनी रही।

  • पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ ,दो गिरफ्तार

     पुलिस अधीक्षक ने टीम को दिया 10 हजार का नगद इनाम

    रायबरेली ।शहर कोतवाली पुलिस ने आज अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।बाकी फरार लोगों की तलाश जारी है।पुलिस अधीक्षक ने इस कामयाबी पर टीम को 10 हजार रुपये का नगद पुरुस्कार से पुरष्कृत किया है।पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना ने आज कार्यालय के किरण हाल में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि शहर के सोनिया नगर के एक घर मे अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी ।सूचना के बाद से ही पुलिस लगातार प्रयाश कर रही थी ।जिसमे पुलिस को आज सफलता मिली।  पुलिस ने दीपू मिश्र के उक्त मकान पर रात एक बजे घेराबंदी कर दबिश दी । जिस दौरान पुलिस ने 7 अवैध तमंचे बरामद किया ।

    Read More : गुजरात में लोकतंत्र हार के कगार पर है , पार्टी चाहे कोई भी जीते !

    पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना ने बताया कि इस दबिश के दौरान दीपू मिश्र पुत्र योगेंद्र नाथ मिश्र निवासी सोनिया नगर और हिमांशु अवस्थी पुत्र स्व0 मन्नी लाल निवासी  रूपखेड़ा थाना हरचंदपुर को गिरफ्तार किया । पुलिस ने इनके पास से 4 अदद पिस्टल 32 बोर, 3 अदद तमंचा 315 , 11 अदद खाली कारतूस ,30 अधर्निर्मित मैग्जीन पिस्टल , 15 अदद स्प्रिंग मैग्जीन पिस्टल , 38 अदद छोटी बड़ी स्प्रिंग सहित तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किया । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में रमेश नि0 मटिहा कोतवाली नगर , अकील पुत्र रफीक नि0 नया पुरवा कोतवाली नगर व मंगल पुत्र अज्ञात नि0 मुंगेर बिहार मौके का फायदा उठाकर फरार हो गये । जिनकी तलाश जारी है । एस पी ने बताया कि दीपू मिश्र के ऊपर एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के पहले भी मुकदमे दर्ज है । उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि वे पिस्टल 20 से 25 हजार के बीच मे बेचते थे । इस कार्यवाही में वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली  राकेश सिंह , उ0नि0 विजय प्रताप सिंह ,उ0नि0 पुरषोत्तम ,आरक्षी राकेश सिंह , आरक्षी लक्ष्मी कान्त ,आरक्षी राम सजीवन , आरक्षी चालक मनोज कुमार ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई । पुलिस अधीक्षक ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है ।

    Read More : 71 करोड़ रुपये एक साल में कमाता है 6 साल का ये बच्चा

  • वैभव हत्याकांड: पुलिस के बिछाये जाल में फंस गए विक्रम सिंह, गिरफ्तार

    लखनऊ। 
    राजधानी लखनऊ के हजरतगंज जैसे हाई सिक्यूरिटी जोन में पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर स्थित कसमंडा अपार्टमेंट में रहने वाले भाजपा के पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश उर्फ जिप्पी तिवारी के पुत्र वैभव तिवारी की हत्या के मुख्य आरोपी विक्रम सिंह और सूरज शुक्ला 
    को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
     विक्रम कोर्ट में आत्मसमर्पण करने गया था लेकिन पहले से जाल बिछाए बैठी पुलिस ने उसे धर दबोचा। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि विक्रम सिंह और सूरज शुक्ला दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है दोनों की 
    पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी
    क्या है पूरा घटनाक्रम?
    गौरतलब है कि हजरतगंज चौराहे पर शनिवार रात भाजपा से तीन बार विधायक रहे प्रेम प्रकाश उर्फ जिप्पी तिवारी के पुत्र वैभव तिवारी (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वैभव डुमरियागंज के दमुआपुर, गांव का प्रधान था। रात करीब 9:00 बजे उसके परिचित सूरज शुक्ला ने फोन कर चौराहे पर बुलाया। किसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ तो सूरज के दोस्त और हिस्ट्रीशीटर विक्रम ने पिस्टल निकालकर वैभव के सीने में गोली मार दी। वैभव को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही है। डुमरियागंज से विधायक रहे जिप्पी कसमंडा अपार्टमेंट में पत्नी संध्या, बेटे वैभव और उसकी पत्नी शिवांशु तथा तीन साल की बेटी वैष्‍णवी के साथ रह रहे थे। वैभव प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। परिवारीजनों ने बताया कि वैभव की मां संध्या डुमरियागंज से बीडीसी हैं, वैभव इकलौता बेटा था। वैभव का रिश्तेदार गोमतीनगर निवासी आदित्य शनिवार को उनके घर आया था। आदित्य ने बताया कि दोनों अपार्टमेंट के बाहर पार्क रोड पर टहल रहे थे। उसी समय वैभव के परिचित अर्जुनगंज के खुर्दही बाजार निवासी प्रॉपर्टी डीलर सूरज ने फोन कर बिजनेस की बात करने के लिए हजरतगंज चौराहे पर बुलाया। इसी बीच, वैभव के पिता आ गए। आदित्य उनके साथ अपार्टमेंट चला गया। आदित्य के जाते ही सूरज और उसका हिस्ट्रीशीटर साथी नरही निवासी विक्रम सिंह काले रंग की सफारी से वहां आ गए। वैभव कसमंडा हाउस के गेट पर ही उनसे बातचीत करने लगा। आदित्य नीचे उतरा तो वैभव और सूरज के बीच तनातनी चल रही थी। उसने बीचबचाव किया तो सूरज ने धमकी और गालियां दी। वैभव ने विरोध किया तो विक्रम ने पिस्टल निकाल ली और वैभव पर फायर कर दिया। गोली लगते ही वैभव जमीन पर गिर गया। विक्रम और सूरज भाग खड़े हुए। आदित्य ने फोन कर पूर्व विधायक को बुलाया। दोनों कार से वैभव को लोहिया अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस की 6 टीमें सूरज की तलाश में दबिश दे रही हैं।

  • मुनीम को गोली मारकर सवा लाख की लूट

    देवरिया में हुई लूट की वारदात

    ब्यूरो चीफ- कामेश्वर पाण्डेय
     (देवरिया कार्यालय)
      देवरिया (खामपार) देशी शराब और बीयर की दुकान से रुपये लेकर जा रहे मुनीम को बदमाशों ने गोली मार दी और रूपयों से भरा लेकर चंपत हो गए। बैग में 1.25 लाख रुपये थे। गोली मुनीम के जंघे में लगी। यह वारदात सोमवार की सुबह करीब नौ बजे हुई। आस-पास के लोगों ने मुनीम को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गोली के प्वाइजन बढ़ने का खतरा देख चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
       खामपार थाना क्षेत्र के बलुअन गांव का रहने वाला अजय जायसवाल सलेमपुर के ब्लाक प्रमुख मंटू सिंह के यहां मुनीम का कार्य करता है। ब्लांक प्रमुख की शराब की दुकानों से रुपया एकत्र कर बैंक में जमा करने की जिम्मेदारी अजय के उपर है। रविवार को बैंक बंद होने के चलते वह सोमवार को भवानीछापर स्थित देशी शराब और बीयर की दुकान से 1.25 लाख रुपये लेकर रामभरोसा चैराहा स्थित दूसरी दुकान पर जा रहा था। अभी वह खामपार थाना क्षेत्र के मदनचक गांव के समीप ही पहुंचा था कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और रुपयों से भरा बैग छीनने लगे।
    मुनीम ने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके ऊपर पिस्तौल निकाल गोली दाग दी। गनीमत यह रही कि गोली मुनीम के जंघे आकर लगी। इससे वह सड़क पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के घरों के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। लोगों को अपनी तरफ आते देख बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल मुनीम को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से मुनीम को बीरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। खामपार के थानेदार मिथिलेश राय ने बताया कि बदमाशों की धर पकड़ का प्रयास किया जा रहा है।

  • नाटक ‘‘बेटी’’ समाज को बदलने के लिए एक सराहनीय प्रयास: कैबिनेट मंत्री

    “बेटी” नाटक समझा गया, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
    Chief Guest Mr. Surya Pratap Shahi

    मुख्य अतिथि श्री सूर्य प्रताप शाही, कैबिनेट मंत्री

    संस्कृत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं डा0 इन्द्र कुमार चौरसिया द्वारा आयोजित नाटक ‘‘बेटी’’ का मंचन दिनांक 17.12.2017 को सांयकाल 06 बजे राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग, लखनऊ में मंचन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री सूर्य प्रताप शाही, कैबिनेट मंत्री ने कहा डा0 इन्द्र कुमार चौरसिया द्वारा आयोजित एवं निर्देशित नाटक ‘‘बेटी’’ समाज को बदलने के लिए एक सराहनीय प्रयास है। अन्य अतिथि श्री रमापति शास्त्री, कैबिनेट मंत्री, श्रीमती स्वाती सिंह, स्वतंत्र प्रभार मंत्री, श्रीमती संयुक्ता भाटिया, महापौर, श्रीमती सरिता श्रीवास्तव, सचिव, उपस्थित थे। समापन समारोह में डा0 इन्द्र कुमार चौरसिया में आये हुए व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

    शहर में राम खेलावन नाम का गरीब आदमी है जो सर पर टोकरी रखकर फल बेचकर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा है। वो चाहता है कि उसके लड़का हो लेकिन एक-एक करके उसके दो लड़कियां हो जाती है। वो यही सोचता है कि इन लड़कियों की जगह यदि उसके लड़के होते तो उसके काम में हाथ बटाते। दोनों बच्चियाँ आरती और पूजा बहुत होनहार है, वो पढ़ना चाहती है तो राम खेलावन बड़ी मुश्किल में दाखिला कराता है।

    संस्कृत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं डा0 इन्द्र कुमार चौरसिया द्वारा आयोजित नाटक ‘‘बेटी’’

    लड़कियाँ इतनी होनहार होती है कि धीरे-धीरे छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाकर पैसे कमाकर अपनी फीस भरती है और साथ ही घर के खर्च में भी हाथ बटाती है। एक-एक करके दोनों लड़कियाँ हाईस्कूल में टाॅप करती है। हर बार राम खेलावन यही कहता कि इससे क्या होगा, नौकरी मिले तो जाने। एक दिन राम खेलावन दारू पीके आता है और अपनी पत्नी जानकी से वजीफा के रूपये छीनता है तब दोनों लड़कियाँ माँ को बचाती है साथ में यह कहती है कि ‘‘आज के बाद दारू पीके आये तो घर में घुसने नहीं देगे’’। लड़कियाँ दारू के साथ उसका बीड़ी पीना भी छुड़ा देती है। अब लड़कियाँ बड़ी हो गयी है, उनका खुद का पढ़ना और बच्चों को पढ़ाना दिन-रात चलता रहता है। काॅलेज टाॅप करती मेडल पहनकर घर आती है सभी प्रसन्न होते है, राम खेलावन को छोड़कर। इसके बाद लड़कियाँ आई.ए.एस. परीक्षा में बैठती है और दोनों का नाम आ जाता है, तब राम खेलावन को अहसास होता है कि वो गलत था, उसको लड़कियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना था। और अपनी लड़कियों से अपने व्यवहार के लिए माफी माँगता है।

    ‘‘लड़की बचाव लड़की पढ़ाव।’’ के साथ नाटक का सुखद समापन होता है

    साथ ही सब से कहता है- ‘‘लड़की बचाव लड़की पढ़ाव।’’ के साथ नाटक का सुखद समापन होता है।
    कलाकार-संजय त्रिपाठी, लक्ष्मी निगम, आदित्य कुमार ‘लिप्टन, अजय कुमार धीमान, ध्रुव तिवारी, सचिन सिंह, आरती गुप्ता, चारू शुक्ला, अनामिका शुक्ला, रश्मि रावत, फैसल, सपना, अश्वनी, प्रियांशु, समायर सिंह, मनीष सैनी, विनय वर्मा।

    Read More : पीएसी ने चुनौतीपूर्ण अवसरों पर अपनी बहुत महत्वपूर्ण सेवाएं दीं: मुख्यमंत्री

    Read More : स्वच्छता सर्वेक्षण में लखनऊ नम्बर वन आएगा: संयुक्ता भाटिया

  • विधानसभा चुनाव परिणाम : BJP की जीत के लिए समर्थकों ने वाराणसी में किया हवन, वोटों की गिनती जारी

    Assembly election result

    वाराणसी: गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों के वोटों की गिनती हो रही है. चुनाव के नतीजें दो राज्यों के आएंगे, मगर इन नतीजों पर पूरे देश की नजर है. शुरुआती रुझानों के मुताबिक, गुजरात और हिमाचल में बीजेपी आगे चल रही है. हालाकिं, कांग्रेस पूरी तरह से टक्कर दे रही है. बीजेपी की शुरुआती बढ़त से उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उल्लास देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी के कार्यकर्ता और सपोर्टर बीजेपी की जीत की दुआ के लिए वाराणसी में हवन कर रहे हैं.

    उधर गुजरात और हिमाचल में वोटों की गिनती हो रही है, तो इधर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ता हवन कर रहे हैं और पार्टी की जीत की दुआ कर रहे हैं. बता दें कि गुजरात में 182 सीटों के लिए वोटों की गिनती हो रही हैं, जहां बहुमत के लिए 92 सीटों की जरूरत है. इधर हिमाचल में 68 सीटें हैं और बहुमत के लिए 35 सीटों की जरूरत है. दोनों जगह पर रुझान में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं.

    Read more- उत्तर प्रदेश के हर गांव शहर को मिलेगी 24 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    गुजरात चुनाव में 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुए. पहले चरण में 89 सीटों के लिए 9 दिसंबर को वोटिंग हुई, वहीं दूसरे और आखिरी चरण में 93 सीटों के लिए 14 दिसंबर को वोटिंग हुई. नतीजे आने से पहले एग्जिट पोलों में गुजरात में बीजेपी को सबसे अधिक सीटें दिखाई गई हैं. गुजरात में 2012 में बीजेपी को विधानसभा चुनाव में 48.30 फीसदी वोटों के साथ 115 सीटें हासिल हुई थीं, जबकि कांग्रेस 40.59 फीसदी वोट के साथ 61 सीटें हासिल कर पाई थी.

    Read more-“मोदी मैजिक” गुजरात में फिर चला , कांग्रेस 22 वर्षों बाद भी सत्ता से दूर