Category: uttar-pradesh

  • कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

    आज खुलेगा प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

    आगामी एक दिसम्बर को नगरनिगम एंव नगर निकाय की मतगणना होनी है। जिसमें गोरखपुर विश्विद्यालय परिसर में बैडमिन्टन हाल, वाणिज्य संकाय एंव कन्वेन्शन हाल में नगरनिगम के विभिन्न वार्डों की गणना की जानी है। कानून एंव शांति व्यवस्था के दृष्टिगत गोरखपुर विश्वविद्यालय में एक दिसम्बर को शिक्षण कार्य बन्द रहेगा। उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने दी है।प्रत्याशी   जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि आज नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 का मतगणना परिणाम आने का बाद किसी भी विजयी प्रत्याशी को विजय जलूस निकालने की अनुमति नही है। प्रत्याशियों को विजयी प्रमाण पत्र लेने के उपरान्त शांतिपूर्ण ढंग से अपने गंतव्य को रवाना होगे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह, सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी गण, ग्राम प्रधान एंव स्थानीय जन उपस्थित रहे।

    डीएम ने गोद लिये गांव मे गर्भवती माताओं की गोद भराई में पौष्टिक सामान बाटे

    गोरखपुर। जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने आज विकास खण्ड चरगावंा के गोद लिए गांव जंगल धूषण के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों का जन्म दिन मनाने, 6 माह से उपर के बच्चों का अन्नप्रासन, गर्भवती माताओं की गोद भराई में पौष्टिक सामानों से भरी टोकरी वितरित किये।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि शासन प्रशासन की मंशा है कि बच्चे स्वस्थ्य हों और उसके साथ ही शिक्षित हों। उन्होंने माताओं से कहा कि वे अपने बच्चों का पूरा ध्यान रखें और जन्म के एक घंटे के बाद से अपना दूध पिलायें क्योंकि मां का दूध अमृत समान होता है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे के स्वास्थ्य के साथ साथ बच्चे की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। शासन द्वारा इस हेतु अनेक सुविधाएं मुहैया करायी जाती है। प्राथमिक विद्यालयों में निशुल्क डेªस, पाठ्य पुस्तकें, मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाता है।जिलाधिकारी ने आव्हान किया कि गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो, सभी स्कूल जायें और शिक्षित होकर गांव समाज क्षेत्र को विकसित करें। उन्होंने डीपीओ को निर्देश दिये कि गांव का कोई भी बच्चा कुपोषित नही होना चाहिए। बताया गया कि यहां 09 बच्चे कुपोषित हैं जिसे पोषित करने की कार्यवाही निरन्तर जारी है। इसके लिए जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को अलग से धन भी मुहैया कराया जिससे कुपोषित बच्चों को अण्डा, केला एंव अन्य पौष्टिक आहार दिया जा सके।मुख्य विकास अधिकारी ने गंदगी एंव बीमारियों से बचने के लिए कहा हर घर में स्वच्छ शौचालय का होना नितान्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं एंव अन्य लाभकारी योजनाओं में गांव को प्राथमिकता दिया जायेगा इसके साथ ही शत प्रतिशत शौचालय निर्माण कराकर ओडीएफ घोषित कराना भी प्राथमिकता में शामिल है।

    डीएम ने किया पशु चिकित्सालय का उद्घाटन

    गोरखपुर। जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने खोराबार ब्लाक का निरीक्षण कर वहां किये जा रहे कार्यों को देखा। इस दौरान उन्होने वहां के बीडीओ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के द्वारा किये जा रहे कार्यों को सराहा तथा जनपद के अन्य बीडीओ को सीख लेने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय पशु चिकित्सालय खोराबार के सौन्द्रर्यीकरण कार्य के पूर्ण हो जाने पर पशु चिकित्सालय का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में ही पी.एच.सी. का भी निरीक्षण किया।ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बदलाव के लिए सोच की आवश्यकता होती है। कोई भी अच्छी सोच कभी भी बदलाव ला सकती है। उन्होंने कहा कि कठिन कार्य करने से अधिकारियों के अन्दर निखार आता है। किसी भी बदलाव के लिए सोच जुनून की आवश्यकता है। उन्होंने वहां पर उपस्थित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा कि अपने अपने विद्यालय परिसर में भी बदलाव लायें और समय से कार्यों को निष्पादित करें। उन्होंने प्रधानाचार्यों को बच्चों के खेलकूद के लिए सामान देते हुए कहा कि स्कूलों में किसी टीचर को खेलकूद के लिए प्रभारी बनाये जिससे बच्चों को नियम से खेलकूद कराया जा सके।उन्होंने सफाई कर्मचारियों को जूता, गलब्स आदि वितरित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी पूरी मेहनत के साथ सफाई करें। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि हर गांव के सफाई कर्मी को गलब्स, जूता आदि वितरित किया जाये साथ ही सफाई के लिए श्रमदान की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने छोटे बच्चों की स्वच्छाग्राही टोली को टीशर्ट एंव सीटी वितरित किया, यह टोली गांव में खुले में शौच करने वाले लोगों को खुले में शौच न करने के लिए प्रेरित करेगी। इस टोली का नाम वानरी सेना रखा गया है।इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख खोराबार,मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एंव खण्ड विकास अधिकारी गण उपस्थित रहै।

    Read More : उत्तर प्रदेश: निकाय चुनाव खत्म होते ही लोगों को लगा बिजली का झटका, सरकार ने बढ़ाए दाम

     

     

  • निकाय चुनाव: मतदान के दौरान एटा में पथराव, बीजेपी विधायक घायल

    निकाय चुनाव: मतदान के दौरान एटा में पथराव, बीजेपी विधायक घायल

     

     

    लखनऊ। नगरीय निकाय चुनाव में उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह साढ़े सात बजे से तीसरे चरण का मतदान जारी है। मतदान के दौरान एटा बीजेपी और सपा समर्थकों के बीच पथराव हो गया, जिसमें विधायक समेत कई लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक मतदान शुरु होने के थोड़े समय बाद ही एटा जिले के जलेसर में मतदाताओं को पैसे बांटने को लेकर सपा और भाजपा समर्थकों के बीच विवाद शुरु हो गया। इस झड़प में दोनों गुटों में पत्थरबाजी हुई, जिसमें भाजपा विधायक संजीव दिवाकर समेत कई लोग घायल हो गए।

    uttar pradesh election

    बता दें कि घटना की जानकारी होते ही भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये और स्थिति पर नियंत्रण किया।  प्रदेश के 26 जिलों के पांच नगर निगम, 76 नगर पालिका परिषद व 152 नगर पंचायतों के लिए 4299 वार्डों में आज सुबह साढ़े सात बजे से तीसरे और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।





  • यासिर पर भारी पड़ी योगी की ये मंत्री, कहा- कब्र किसकी खुदेगी ये वक्त बताएगा

    यासिर पर भारी पड़ी योगी की ये मंत्री, कहा- कब्र किसकी खुदेगी ये वक्त बताएगा

     

     

    बहराइच। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में करारी हार झेलने के बाद समाजवादी पार्टी यूपी के निकाय चुनाव से लोगों के दिलों में वापस जगह बनाने का प्रयास कर रही है। इसी के साथ चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और बसपा भी अपना पूरा जोर लगाए हुए है। चुनावों में एक दूसरे के नेताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी अपने चरम पर पहुंच गई है। दरअसल अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यासिर शाह ने चुनावी जनसभा में कहा कि आने वाले दिनों में बहराइच की धरती से बीजेपी की कब्र खुदनी शुरू हो जाएगी। अखिलेश के मंत्री के इस बयान पर योगी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल ने करारा हमला बोला है। अनुपमा ने यासिर को करार जवाब देते हुए कहा कि हम विकास में यकिन रखते हैं और वो कब्र बनाने में यकिन रखते हैं। इसलिए वो अपना काम करें क्योंकि हम तो अपना काम कर ही रहे हैं।

    अनुपमा जयासवाल यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि यासिर की बयानबाजी से साफ झलकता है कि उन्होंने भी ये मान लिया है कि बीजेपी का उदय बहुत तेजी के साथ हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ विकास का पैमाना गड़ती है और अगर उन्हें विकास से प्यार है तो उनका हमारी पार्टी में स्वागत है। मंत्री ने कहा कि रही बात कब्र बनाने की तो ये वक्त ही बताएगा कि आने वाले दिनों में किसकी कब्र खुदेगी। हम ब्रम्हा नहीं हैं,लेकिन हमने सपा का भविष्य देख लिया है। मंत्री ने कहा कि हम बीजेपी वाले सकारात्मक सोच और सकारात्मक विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं।

    योगी की मंत्री ने कहा कि हम लोगों के सुख दुख में हमेशा खड़े होने का काम करते हैं। कब्र बनाना हमारा काम नहीं है और न ही हम बनाते हैं, जिन्होंने इस भाषा का इस्तेमाल किया है कब्र बनाना उनका काम है। अब तक न जाने कितनी कब्र बना चुके होंगे। गौरतलब है कि अखिलेश सरकार में मंत्री रहे यासिर शाह ने यूपी की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि बहराइच की पावन धरती से बीजेपी का केंद्र और यूपी की सत्ता में आगाज हुआ था, लेकिन आने वाले दिनों में अब इसी धरती से बीजेपी की कब्र खुदने का काम भी शुरू होगा। बताते चलें कि यासिर बहराइच में निकाय चुनाव में सपा की तरफ से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्रवृत्ति जोशी के लिए प्रचार करने आए थे।





  • पद्मावती के विवादित गाने घूमर पर थिरकती नजर आई मुलायम की बहू अपर्णा यादव

    पद्मावती के विवादित गाने घूमर पर थिरकती नजर आई मुलायम की बहू अपर्णा यादव

     

     

    लखनऊ। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर काफी विवाद छिड़ा हुआ है। विरोध करने वाले संगठनों का कहना है कि फिल्म पद्मावती में रानी पद्मावती का चरित्र गलत तरीके से बताया जा रहा है। वहीं इस फिल्म के गाने घुमर पर मुलायम सिंह की बहू डांस करती दिखी। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    aparna yadav

    दरअसल पिछले दिनों ही मुलायम की बहू अपर्णा यादव के भाई की सगाई हुई। इस दौरान याजव परिवार में से सगाई में सिर्फ प्रतीक यादव और अपर्णा यादव ही दिखाई दिए थे।दोनों ने सगाई में आए हुए मेहमानों का स्वागत भी किया। इसके अलावा अपर्णा ने विवादित फिल्म पद्मावती के गाने घूमर पर जमकर डांस किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने अपर्णा के डांस की काफी तारीफ की और उनको प्रोत्साहित किया।





  • विदाई के पहले दुल्हन ने किया मतदान देखें वीडियो

    विदाई के पहले दुल्हन ने किया मतदान देखें वीडियो

     

     

    फतेहपुर। मतदान महा दान क्योंकि देश के विकास में जनता के प्रतिभाग का मूल्य इनके वोटों पर होता है। जब मतदान का जादू सर चढ़ कर बोले तो समझना चाहिए कि जनता जागरूक है। यूपी में इन दिनों निकाय चुनाव की खुमारी सर चढ़कर बोल रही है। लोग मताधिकार का प्रयोग जमकर कर रहे हैं। लेकिन जब शादी के मंडप से उठकर दुल्हन भी मताधिकार का प्रयोग करने आए तो समझना चाहिए कि लोग अपने अधिकारों के लिए जागरूक हो गए हैं।

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शहर की नगर पालिका परिषद क्षेत्र के चित्रांश नगर मोहल्ले के वार्ड नंबर 11 की रहने वाली रागनी देवी है। जिनकी शादी 28 नवम्बर को हुई जिसकी विदाई जिले के अमौली कस्बे में होनी थी। लेकिन विदाई के पहले दुल्हन ने अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोगों को मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक होने का संदेश दिया है। विदाई से पहले शादी के जोड़े में दुल्हन ने मतदान केन्द्र पर पहुंच कर मतदान किया।

    इस बारे में दुल्हन रागनी से बात की गई तो उसका कहना था की सभी को अपने मतों का प्रयोग करना चाहिए। मेरी शादी कल थी और आज विदाई थी लेकिन पहले अपने मतदान का प्रयोग किया। वही दुल्हन के पिता ने बताया की मतदान करना अनिवार्य है लोगों को अपने मतों का प्रयोग करना चाहिए।





  • जी.आई.सी.में आयोजित मतगणना की तैयारियां पूर्ण

    रायबरेली।   निकाय चुनाव हेतु मतदान सम्पन्न होने के साथ ही अब कल 1 दिसम्बर को जी.आई.सी.में होने वाली मतगणना के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन की मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण हेतु मुख्य विकास अधिकारी देवेन्द्र नाथ पाण्डेय को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिनके सहयोग के लिए जिला विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तथा शिव सागर कुशवाहा प्र.प्र.अधिकारी को सहायक नियुक्त किया गया है। जी.आई.सी.की.मतगणना के लिए एस सुधाकरन उप जिला मजिस्टेªट प्रभारी होंगे। नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की मतगणना हेतु वार्ड संख्या 01 से 05 तक के लिए 06 टेबुल, वार्ड संख्या 06 से 10 तक के लिए 06 टेबुल, वार्ड संख्या 11 से 15 तक के लिए 07 टेबुल, वार्ड संख्या 16 से 20 के लिए 08 टेबुल, वार्ड संख्या 21 से 25 के लिए 08 टेबुल, वार्ड संख्या 26 से 30 के लिए 08 टेबुल तथा वार्ड संख्या 31 से 34 के लिए 06 टेबुल लगाई गयी हैं। नगर पालिका रायबरेली के सभासद पद के लिए वार्ड संख्या 01 से 05 टेबुल के लिए 04 टेबुल, वार्ड संख्या 06 से 10 तक के लिए 05 टेबुल, वार्ड संख्या 11 से 15 तक के लिए 05 टेबुल, वार्ड संख्या 16 से 20 के लिए 05 टेबुल, वार्ड संख्या 21 से 25 के लिए 05 टेबुल, वार्ड संख्या 26 से 30 के लिए 05 टेबुल तथा वार्ड संख्या 31 से 34 के लिए 05 टेबुल मतगणना हेतु लगाई गयी हैं।
    नगर पंचायत महाराजगंज की मतगणना तहसील महाराजगंज के मीटिंग हाल में होगी। यहां प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद तिवारी उप जिलाधिकारी महाराजगंज होंगे। यहां के सभी 10 वोर्डो की अध्यक्ष पद की मतगणना हेतु 02 टेबुल तथा सभासद पद की मतगणना हेतु 02 टेबुल लगायी जायेगी। नगर पंचायत बछरावां की मतगणना महाराजगंज तहसील के नायब तहसीलदार के न्यायालय कक्ष में होगी। यहां के सभी 11 वार्डो की अध्यक्ष पद की मतगणना हेतु 03 टेबुल तथा सभासद पद की मतणना हेतु 02 टेबुल लगाई जायेगी। नगर पंचायत सलोन की मतगणना सर्वोदय विद्यापीठ इन्टर कालेज सलोन में होगी। यहां श्रीराम सचान उप जिला मजिस्टेªट  प्रभारी होंगे। यहां के सभी 12 वार्डो की मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए 02 टेबुल तथा सभासद पद की मतगणना हेतु 02 टेबुल होंगी।
    नगर पंचायत परसदेपुर तथा नगर पंचायत नसीराबाद की मतगणना सर्वोदय विद्यापीठ इन्टर कालेज सलोन में होगी। नगर पंचायत परशदेपुर हेतु प्रभारी राजेश कुमार चैरसिया तहसीलदार सलोन तथा नगर पंचायत नसीराबाद हेतु ओ.पी. गुप्ता बन्दोबस्त अधिकारी  प्रभारी होंगे। नगर पंचायत परशदेपुर के सभी 10 वार्डो के लिए अध्यक्ष पद हेतु 02 टेबुल तथा सभासद पद हेतु 02 टेबुल होगी। नगर पंचायत नसीराबाद के सभी 15 वार्डो के लिए अध्यक्ष पद तथा सभासद पद हेतु 03-03 टेबुलें हांेगी।  नगर पंचायत डलमऊ की मतगणना तहसील मुख्यालय डलमऊ में होगी। यहां प्रदीप वर्मा उप जिला मजिस्टेªट डलमऊ  तथा देवी प्रसाद वर्मा  तहसील डलमऊ प्रभारी होंगे। यहां के सभी 10 वार्डो के लिए अध्यक्ष एवं सभासद पद की मतगणना हेतु 02-02 टेबुलें होंगी। नगर पंचायत ऊँचाहार की मतगणना तहसील परिसर के सभा कक्ष में होंगी। यहां पर मदन कुमार उप जिला मजिस्टेªट ऊँचाहार एवं अशोक कुमार यादव तहसीलदार ऊँचाहार प्रभारी होंगे। यहा के सभी 10 वार्डो के अध्यक्ष पद मगणना हेतु 03 टेबुलें तथा सभासद पद हेतु 02 टेबुलें होगी। नगर पंचायत लालगंज की मतगणना बैसवारा इण्टर कालेज के गोविन्द हाल में होंगी। यहां राजेश कुमार तिवारी उप जिला मजिस्टेªट लालगंज  तथा डाॅ. जगन्नाथ सिंह तहसीलदार लालगंज प्रभारी हांेगे। यहां वार्ड संख्या 1 से 08 तक अध्यक्ष पद हेतु 06 टेबुलें तथा सभासद पद हेतु 03 टेबुलें होगी। वार्ड संख्या 9 से 15 तक अध्यक्ष पद के लिए 04 टेबुलें तथा सभासद पद के लिए 03 टेबुलें होंगी। इस के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सम्पूर्ण जनपद तथा नगर मजिस्टेªट नगर क्षेत्र रायबरेली के लिए शान्ति एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी होंगे।
    मतदेय स्थलों एवं मतदान केन्द्रों की संख्या का सम्भाजन
    रायबरेली।   उप जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 राजेश कुमार प्रजापति ने आज यहां प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि आयोग के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली में विधान सभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों एवं मतदान केन्द्रों का सम्भाजन कर दिया गया है। जिसके अनुसार विधान सभा क्षेत्र 170 बछरावां (अ0जा0) की सम्भाजन से पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 338 एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 222 थी। जो अब सम्भाजन के उपरान्त 2017-18 के लिए वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 344 एवं  मतदान केन्द्रों की संख्या 223 हो गयी है। विधान सभा क्षेत्र 179 हरचन्दपुर की सम्भाजन से पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 323 और मतदान केन्द्रों की संख्या 244 थी। जो अब सम्भाजन के उपरान्त 2017-18 के लिए वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 329 एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 245 हो गयी है। विधान सभा क्षेत्र 180 रायबरेली की सम्भाजन से पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 350 और मतदान केन्द्रों की संख्या 209 थी। जो अब सम्भाजन के उपरान्त 2017-18 के लिए वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 365 एवं एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 210 हो गयी है। विधान सभा क्षेत्र 181 सलोन (अ0जा0) की सम्भाजन से पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 358 और मतदान केन्द्रों की संख्या 230 थी। जो अब सम्भाजन के उपरान्त 2017-18 के लिए वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 366 एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 230 हो गयी है। विधान सभा क्षेत्र 182 सरेनी की सम्भाजन से पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 367 और मतदान केन्द्रों की संख्या 290 थी। जो अब सम्भाजन के उपरान्त 2017-18 के लिए वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 387 एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 290 हो गयी है। इसी प्रकार विधान सभा क्षेत्र 183 ऊँचाहार की सम्भाजन से पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 337 और मतदान केन्द्रों की संख्या 252 थी। जो अब सम्भाजन के उपरान्त 2017-18 के लिए वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 354 एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 255 हो गयी है।
     
     निकाय चुनाव का मतदान भले ही सम्पन्न हो गया हो लेकिन कयासो का दौर अभी भी जारी है। मतगणना सुबह 8 बजे से बैसवारा इंटर कालेज में षुरू होगी जिसके बाद सारे सवालो पर विराम लग जायेगा। 
              मतगणना के संबध में जानकारी देते हुए आरओ अजय कुमार ने बताया कि मतगणना बैसवारा इंटर कालेज के गोविंद हाल में सुबह 8 बजे से प्रारम्भ होगी जो समाप्ति होने तक लगातार जारी रहेगी। अध्यक्ष पद की मतगणना 10 टेबलो में होगी जबकि सभासद के पदो की मतगणना 6 टेबलो में चार चक्रो में सम्पन्न होगी।
                  मतगणना के बाद नगर व आसपास की चाय, पान व होटलो की दुकानो में राजनतिक पंडितो के कयास जारी है। मतगणना में भले ही कुछ घंटे षेष रह गये हो लेकिन बयानबाजी व आकडेबाजी का दौर लगातार जारी है। प्रत्यासी भी अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे है। लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि आखिरी चक्र की मतगणना के बाद जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा।

  • योगी के गढ़ गोरखपुर में निर्दलीय की सेंध, अमेठी पर बीजेपी का कब्जा

    यूपी निकाय चुनाव 2017 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. इन निकाय चुनावों में सबसे कम मत प्रतिशत नगर निगम क्षेत्रों में हुआ. नगर निगम में औसतन 41.26 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं नगर पालिकाओं में 58.15 फीसदी और नगर पंचायतों में 68.30 प्रतिशत हुआ है. सबसे कम इलाहाबाद में 30.47 प्रतिशत मत पड़े.। नगर निकाय चुनाव नतीजे आने शुरू हो गए हैं उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जादू कायम है. मेयर के 16 सीटों में से अयोध्या मेयर सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है जबकि 13 दूसरी सीटों पर अपनी बढ़त कायम किए हुए है. बीएसपी के खाते में अलीगढ़ की सीट गई है और वह मेरठ सीट पर भी अपनी बढ़त बनाए हुए है. मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के वॉर्ड नंबर 68 से बीजेपी उम्मीदवार माया त्रिपाठी चुनाव हार गई हैं. यहां से निर्दलीय उम्मीदवार नादिर ने जीत दर्ज की है. इस वॉर्ड में ही गोरखनाथ मंदिर स्थित है. वहीं कांग्रेस के गढ़ अमेठी में बीजेपी को सफलता मिली है. यहां नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को जीत मिली है.।
    यूूूूपी निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. यूपी में 22, 26 और 29 नवंबर को वोटिंग हुई. इस चुनाव में 16 नगर निगम 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायत के लिए वोट डाले गए थे. यूपी निकाय चुनाव के नतीजों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की साख से जोड़कर देखा जा रहा है. उन्होंने इन चुनावों में प्रचार की शुरुआत 14 नवंबर को अयोध्या से की थी, एक महीने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 रैलियां कीं, इस दौरान वो सभी 16 जिलों में गए जहां नगर निगम चुनाव हुए. 2012 में मेयर चुनाव में बीजेपी ने 12 में से 10 सीटें जीती थीं.।
    यूपी निकाय चुनाव के तीसरे चरण में वोटिंग के बाद कांग्रेस नेता पुनिया ने कहा था, षड्यंत्र के तहत विरोधियों के नाम मतदाता सूची से काटे गए।
    राज्य निर्वाचन आयुक्त एस. के. अग्रवाल ने अनुसार, अंतिम चरण में 26 जिलों में पांच नगर निगमों, 76 नगर पालिका परिषदों तथा 152 नगर पंचायतों के विभिन्न पदों के लिये करीब 53 प्रतिशत मत पड़े. तीनों चरणों को समग्र रूप से देखें तो औसतन लगभग 52.50 प्रतिशत हुआ. वर्ष 2012 में 46.2 फीसदी मतदान हुआ था.।
    निकाय चुनावों में सबसे कम मत प्रतिशत नगर निगम क्षेत्रों में हुआ. नगर निगम में औसतन 41.26 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं नगर पालिकाओं में 58.15 फीसदी और नगर पंचायतों में 68.30 प्रतिशत हुआ है. सबसे कम इलाहाबाद में 30.47 प्रतिशत मत पड़े. तीसरे चरण में सहारनपुर, बागपत, बुलन्दशहर, मुरादाबाद, सम्भल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, महोबा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चंदौली, जौनपुर तथा मिर्जापुर में मतदान हुआ.।
    इस बार नगरीय निकाय चुनावों में कुल 36273 मतदान केंद्र बनाये गये और सिर्फ तीन में पुनर्मतदान की आवश्यकता पड़ी. वहीं, वर्ष 2012 में 33797 मतदान केंद्र में से 17 पर पुनर्मतदान हुआ था. इस दफा चुनाव ड्यूटी के दौरान एक भी मतदानकर्मी की मृत्यु नहीं हुई. मतदान के दौरान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को लेकर हुई शिकायतों का जिक्र करते हुए अग्रवाल ने कहा कि आयोग ने इस बार निकाय चुनाव में 32374 ईवीएम लगायी थीं. मानक के अनुसार दो प्रतिशत तक ईवीएम बदलना सामान्य बात है. इस दफा 503 ईवीएम विभिन्न कारणों से बदली गयीं. यह केवल 0.7 प्रतिशत है. इन 503 में से लखनऊ में ही 250 ईवीएम बदली गयी हैं. बहरहाल, ईवीएम को लेकर जो माहौल बनाया गया है, वह सही नहीं है. इसे बेवजह तूल दिया गया है.।

    Read More : निकाय चुनाव: वोट डालने के बाद बोले योगी, प्रचंड बहुमत से जीतेगी बीजेपी

  • इलाहाबाद में महापौर बीजेपी प्रत्याशी विजय की ओर

    इलाहाबाद में महापौर बीजेपी प्रत्याशी विजय की ओर

     

     

    इलाहाबाद। नगर निकाय चुनाव के दस बजे तक हुई मतगणना में लगभग एक तिहाई वोटों की गिनती पूरी हुई है। जिसमें भाजपा से महापौर की प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता काफी आगे चल रही हैं। 10 बजे तक हुई मतगणना में अभिलाषा गुप्ता 6232, कांग्रेस से विजय मिश्रा 2651, सपा से विनोद चन्द्र दूबे 2227 और बसपा से रमेश चंद्र केसरवानी 771 मत मिले।

    bjp

    बता दें कि इसी प्रकार नगर पंचायत की मतगणना में शंकरगढ़ के वार्ड 7 से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश चन्द्र गुप्ता एवं वार्ड एक से भाजपा प्रत्याशी सभासद कुसुमकली, मुण्डेरा के वार्ड 25 से भाजपा प्रत्याशी अनिल कुशवाहा तथा कोरांव नगर पंचायत के वार्ड छह से भाजपा के शैलेष सिंह विजयी घोषित हुए हैं।





  • उत्तर प्रदेश: निकाय चुनाव में आज होगा प्रत्याशीयों की किस्मत का फैसला, मतों की गणना शुरू

    उत्तर प्रदेश: निकाय चुनाव में आज होगा प्रत्याशीयों की किस्मत का फैसला, मतों की गणना शुरू

     

     

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में अपनी सारी ताकत झोंकने वाले योगी आदित्यनाथ के कामों पर आज फैसला हो जाएगा। यूपी के निकाय चुनावों के लिए डाले गए मतों की आज गणना की जा रही है। राजधानी लखनऊ सहीत 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में हुए मतों की गणना के बाद इन सभी को अपना नया मेयर और पार्षद मिल जाएगा। आपको बता दें कि निकाय चुनाव में आज 79,113 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना सभी 75 जिलों के 334 केंद्रो पर होगी। निकाय चुनाव में तीन चरणों हुई वोटिंग में कुल 52.50 फीसदी लोगों ने अपने मतों का इस्तेमाल किया था।

    उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश के 334 स्थानों पर एक साथ मतगणना शुरू हो चुकी है। पारिणाम आने में कोई देरी न हो इसके लिए 11,200 टेबल लगाई गई हैं। वोटों की गिनती के लिए 56 हजार सरकारी कर्मचारियों को काम पर लगाया गया है। नगर निगमों में ईवीएस से चुनाव हुए हैं इसलिए इसके परिणाम दोपहर 12 बजे तक बिल्कुल साफ होने शुरू हो जाएंगे। वहीं छोटी नगर  पंचायतों के परिणाम सुबह 10 बजे से ही आने शुरू हो जाएंगे। और शाम चार से पांच बजे तक सभी निकायों के परिणाम घोषित हो जाएंगे।

    ईवीएम की मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर चार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि बैलेट पेपर की गणना के लिए प्रत्येक टेबल पर पांच कर्मियों का दल रहेगा। नगरीय निकाय के अध्यक्ष व सदस्य दोनों पदों की गिनती अलग-अलग टेबलों पर एक साथ होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में एक दिसंबर को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। इस पर आयोग ने पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है।





  • BJP जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता ‘‘मेरे सैंय्या सुपरस्टार’’ पर झूमकर नाचीं

    सनी लियोनी पर फिल्माए मेरे सैंय्या सुपरस्टार पर जमकर झूमीं भाजपा नेता अपराजिता

    वाराणसी । निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को छोडने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के कारण चर्चा में रहीं अपराजिता सोनकर एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर ने अपने विवाह के पहले कार्यक्रम में सनी लियोनी पर फिल्माए गए गीत पर जमकर ठुमके लगाए। उनके ठुमकों की यह वीडियो वायरल है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के फिल्म पद्मावती के गाने घूमर पर डांस के बाद अब अपराजिता सोनकर का डांस सुर्खियां बना है।
    प्रदेश के निकाय चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल वाराणसी की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर के ठुमके बेहद चर्चा में हैं। उनके सनी लियोनी पर फिल्माए गए एक गाने पर डांस का वीडियो काफी वायरल है। उन्होंने अपने विवाह से पहले फैमिली फंक्शन में सनी लियोनी पर फिल्माए गाने श्मेरे सैंय्या सुपरस्टारश् पर जोरदार डांस किया है। इस मामले में अपराजिता ने कहा कि अपने घरेलू कार्यक्रम में डांस करना क्या बुरी बात है। मीडिया को इन खबरों पर अधिक ध्यान नहीं देना चाहिए। वीडियो किसने वायरल किया है, इसका मैं पता लगा लूंगी। अपराजिता सोनकर को निकाय चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने लखनऊ पार्टी कार्यालय में अपराजिता सोनकर को भाजपा की सदस्य्ता दिलाई थी।

    Read More : क्राइम फाइटर’ गेम खेलकर नाबालिग बेटे ने माँ-बहन को उतारा मौत के घाट

    Read More :इस देश में है स्वर्ग जाने का रास्ता, जिसने भी देखा हो गया हैरान

    इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी अपराजिता के उस डांस के खूब चर्चे हो रहे हैं। इस महिला संगीत में सिर्फ अपराजिता ही नहीं बल्कि शहर की कई नामचीन हस्तियां शामिल थीं लेकिन ये वीडियो उन्हीं की पार्टी में गेस्ट बनकर आईं महिलाओं ने अपने मोबाइल से बनाया और वायरल हो गया। सियासी गलियारे में निकाय चुनाव के समय हड़कंप मचाने वाली अपराजिता सोनकर की शादी वाराणसी के सांस्कृतिक संकुल में पूरे राजशाही ठाठ-बांट से संपन्न हुई थी और उनकी शादी के पहले महिला संगीत समारोह का आयोजन किया गया था।
    इस शादी समारोह में शहर की कई नामचीन हस्तियां और राजनीतिक लोग भी शामिल हुए थे। इस समारोह में वैसे तो कई लोगों ने डांस किया लेकिन जब अपराजिता स्टेज पर आईं तो वहां मौजूद महिलाओं का उत्साह फूले नहीं समाया और हूटिंग के साथ ही कई लोगों ने वीडियो भी बनाया और अब वीडियो सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो शहर के चैकाघाट स्थित सांस्कतिक संकुल के मंच की है। सांस्कृतिक संकुल से ही बीजेपी जिला पचांयत अध्यक्ष की शादी भी सम्प्पन हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर निकाय चुनाव से थी पहले सपा का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। उस वक्त सोशल मीडिया पर जिला पंचायत अध्यक्ष के बेवफा होने की बातें तेजी से वायरल हो रही थी और अब उनका डांस लोगों के बीच सुर्खिया बानी है। बीते दिनों सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा ने घूमर गाने पर डांस किया था। इसके बाद अपर्णा यादव की करणी सेना सहित कई संगठनों ने आलोचना की गयी थी।
    करणी सेना ने कहा था कि अपर्णा को यह गाना इतना पसंद है तो उन्हें कई और राजस्थानी गाने दिए जायेंगे। लखनऊ में अपर्णा यादव ने अपने छोटे भाई की सगाई समारोह में घूमर गाने पर नृत्य किया था। अपर्णा यादव का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वाराणसी से जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर का डांस वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। अपराजिता ने इसमें सनी लियोने पर फिल्माए मेरे सैय्याँ सुपरस्टार डांस किया है।