Category: uttar-pradesh

  •  फिनो बैंक आपकी मेहनत की कमाई को समझता है : हरिनाथ यादव

    ब्यूरो- कामेश्वर पाण्डेय
    रिपोर्टर- मन्नान अहमद
    देवरिया कार्यालय
    देवरिया । फीनो पेमेन्ट्स बैंक जनता की जरूरतो को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। यह बैंक विगत दस सालों से देश की बैकिंग सम्बन्धित जरूरतों को पूरा करता है।
    उक्त बातें शहर के सिविल लाईन स्थित फीनो बैंक के उद्घाटन के दौरान एरिया मैनेजर हरिनाथ यादव व शाखा प्रबन्धक रामायण त्रिपाठी ने कहीं। उन्होने कहां कि यह बैंक आपकी मेहनत की कमायी के महत्व को देखता है  और इसके अनुसार प्रोडक्षन उपलब्ध कराकर जनता को अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराता है। जो लोग व्यस्तता के कारण बैंक नहीं आ पाते उन्हें यह बैंक उनके घर या प्रतिष्ठान पर जाकर बैकिंग की सुविधा उपलब्ध कराता है।इस अवसर पर उद्घाटन के मुख्य अतिथि नीरज शुक्ल व राबी। शुक्ला ने फीता काटकर फीनों बैंक का उद्घाटन किया।इस दौरान  बैंक के कर्मचारी व वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।

  • यूपी निकाय चुनाव : तीसरे चरण का मतदान खत्म, फर्जी वोटिंग पर बीजेपी-बीएसपी में झड़प

    लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव के तीसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। इस चरण में 26 जिलों के 94 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणामों की घोषणा एक दिसंबर को की जाएगी। तीसरे चरण के चुनवा के दौरान कई जगहों पर वोटर लिस्ट में मतदाता का नाम न होने पर हंगामा हुआ। वहीं लखनऊ के नवाबगंज में फर्जी वोटिंग पर जमकर बवाल हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि बसपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव कर दिया। बसपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर के स्टैंडर्ड मॉरल स्कूल में बने केंद्र पर बसपा प्रत्याशी के समर्थन में पथराव किया। हालात को काबू में करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बुलानी पड़ी।
    तीसरे चरण में 26 जिलों में बरेली, सहारनपुर, झांसी, मुरादाबाद और फिरोजाबाद नगर निगम के साथ 76 नगर पालिका परिषद और 152 नगर पंचायतों में सुबह 7.30 बजे से मतदान हो रहा था।
    – दोपहर 12 बजे तक रायबरेली में औसतन 31.34 फीसदी मतदान।
    – सीतापुर में सुबह 11.30 बजे तक 29 प्रतिशत मतदान।
    – लखीमपुर खीरी में 12 बजे तक कुल 35 फीसदी मतदान।
    – संभल जिले में 26, चंदौसी में 21.05, बहजोई में 26.08, नरौली में 26, सिरसी में 27.05, गवां में 27, बबराला में 28, गुन्नौर में 23 प्रतिशत मतदान। जिले में 26 प्रतिशत हुआ मतदान।
    – बरेली के पॉश इलाकों में सुबह से ही मतदान का फीसद काफी कम चल रहा है। वोटर घर से निकले ही नहीं हैं। कहीं भी लाइन नजर नहीं आ रही। रामपुर गार्डन का राष्ट्रीय बाल शिक्षा स्कूल का मतदान केंद्र दोपहर बाद भी सूना रहा।
    – बलरामपुर में दोपहर 12 बजे तक औसत 28 प्रतिशत मतदान।
    – बरेली के भूड़ के वार्ड 54 में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां बताया जा रहा है कि 1250 वोटरों में करीब 600 लोगो के नाम वोटर लिस्ट में नहीं, जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में हैं वो या तो मर चुके हैं या वार्ड को छोड़कर किसी अन्य स्थान पर जाकर बस चुके हैं। बीएलओ को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। इसी तरह की परेशानी अभी अभी वार्ड 80 में भी आने की सूचना मिली है।
    – बरेली के वार्ड नंबर 66 बजरिया पूरनमल में वोटिंग लिस्ट में गड़बड़ी होने पर मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। मतदाताओं का आरोप है कि वोटर लिस्ट में उनकी जाति पटवा लिखी है, लेकिन वोटर पर्ची में देवल लिखाकर आई है। बूथ अफसर ने 10-12 लोगों को वोट डालने से रोक दिया, जिसको लेकर विरोध हुआ। लोगों का आरोप बीएलओ ने पहले ही ठीक नहीं की, जिस कारण गड़बड़ी हो रही है।
    – बाराबंकी में सिटी के पीरबातन पोलिंग बूथ के पास दो सौ मीटर के अंदर वोटरों को पर्ची बाटने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हालांकि, स्थिति काबू में है। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। कुघ्र्सियां तोड़ने के साथ-साथ पण्डाल भी उखाड़ दिए।
    – बाराबंकी में सुबह 9.00 बजे तक 8.30 प्रतिशत हुई वोटिंग।
    – बलरामपुर में सुबह 10 बजे तक 11.20 प्रतिशत मतदान।
    – सीतापुर में सुबह 9.30 बजे तक 12.83 प्रतिशत मतदान हुआ।
    इन जिलों में हो रहा है मतदान-
    सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, महोबा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चंदौली, जौनपुर और मिर्जापुर।
    पांच नगर निगमों में महापौर पद के लिए 74 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
    पांच नगर निगमों में महापौर पद के लिए 74 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। वहीं पार्षद के 350 पदों के लिए 3,175 प्रत्याशी मैदान में हैं। 76 नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष पद के लिए 914 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। नगर पालिकाओं में 2,002 वार्र्डों में सदस्य पद के लिए 11,637 प्रत्याशियों में संघर्ष है। 152 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 1,711 और 1,947 वार्डों में सदस्य पद के लिए 10,624 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। बुधवार को होने वाले मतदान में 94,05,122 मतदाता हैं। इनमें 53.09 प्रतिशत पुरुष व 46.90 प्रतिशत महिलाएं हैं।
    तीसरे चरण में 1,155 अति संवेदनशील प्लस बूथों पर वेबकास्टिंग होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के अपर आयुक्त वेदप्रकाश वर्मा ने बताया कि तीसरे चरण के लिए 364 जोनल मजिस्ट्रेट, 890 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 233 रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। वार्र्डों में पार्षद व सभासद के चुनाव के लिए 640 रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त होंगे। दो नगर निगमों में महापौर के 15 से अधिक प्रत्याशी होने के कारण 949 अतिरिक्त ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।
    पीएसी की 71 कंपनियां सुरक्षा में हैं तैनात
    शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्ध सैनिक बलों की 40 कंपनियों के साथ पीएसी की 71 कंपनियां तैनात की गई हैं। 361 पुलिस निरीक्षक, 7,333 उप निरीक्षक, 4,590 हेड कांस्टेबल, 36,111 कांस्टेबल और 1 नगर निगम बरेली में महापौर पद के लिए सर्वाधिक 25 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह यहां वार्ड नंबर 13 शांति विहार में पार्षद पद के लिए अधिकतम 32 प्रत्याशी हैं। झांसी जिले की कमथर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 32 प्रत्याशी मैदान में हैं। बागपत जिले की बड़ौत नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 गोसाईयान में सभासद के लिए 21 प्रत्याशी लड़ रहे हैं। मुरादाबाद में पाकबड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर 33 प्रत्याशी हैं। मऊ के चिरैयाकोट नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 सोहवत बगदासी में सदस्य के लिए 18 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं नगर पालिका परिषद के 8 और नगर पंचायत में सदस्य पद पर 7 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

  • बांके बिहारी के प्राकट्य उत्सव पर निधिवन में मची धूम

    बांके बिहारी के प्राकट्य उत्सव पर निधिवन में मची धूम

     

     

    नई दिल्ली। भगवान अपने भक्तों के लिए हमेशा हाजिर रहते हैं बस भक्त भगवान को सच्चे मन से याद करे। ऐसी ही एक भक्ति वृंदावन में कई शताब्दियों पहले देखने को मिली जब संगीत सम्राट तानसेन के गुरू स्वामी हरिदास जी को भगवान ने आकर दर्शन दिया। भगवान के इस प्राकट्य दिवस को तब से बांके बिहारी जी के प्राकट्य उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। वृंदावन में स्थित निधिवन में बांके बिहारी का एक दिव्य मंदिर है। इस मंदिर में श्याम वर्ण की बिहारी जी की प्रतिमा लगी हुई है। मान्यता है कि इस प्रतिमा में राधा-कृष्ण दोनों समाए हुए हैं। इस प्रतिमा का प्राकट्य मार्गशीर्ष मास की पंचमी तिथि को हुआ था। इस प्रतिमा और मंदिर के दर्शन मात्र से मानव जाति का कल्याण हो जाता है।

    बिहारी जी के प्राकट्य की कथा अद्भुत है, कहा जाता है कि संगीत सम्राट तानसेन के गुरू स्वामी हरिदास जी केवल भगवान कृष्ण को रिझाने के लिए ही गाना गाते थे। भगवान भी अपने भक्त के गायन पर रीझ कर रासस्थली निधिवन में रास करते थे। एक शिष्य में प्रभु के अद्भुत दर्शन की इच्छा व्यक्त की तो स्वामी जी ने भगवान के लिए गीत गाना शुरू किया । एकाएक राधा-कृष्ण की जोड़ी प्रकट हो गई। इसके बाद रास खत्म होने पर श्री कृष्ण और राधा ने हरिदास की इच्छा पर उन्होने नित्य दर्शन देने का आश्वासन दिया।

    जिसके बाद बताया जाता है कि वो दोनों एक ही विग्रह में समा गए और एक मूर्ति के स्वरूप में वहां प्रकट हुए। श्याम वर्ण की इस मूर्ति को स्वामी हरिदास ने बाके बिहारी का नाम दे दिया। निधिवन में स्थित इस मंदिर में कहा जाता है कि प्रत्येक शाम को सूर्य अस्त के बाद यहां पर कोई आता जाता नहीं है। भगवान यहां पर आकर कर नित्य रास करते हैं। दिन में सुबह यहां श्रृंगार का सामान बिखरा मिलता है। बिस्तर अस्त-व्यस्त हुआ मिलता है। यहां पर मौजूद विग्रह के दर्शन से भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं।

     





  • निजी कालेज के प्रिंसिपल ने किया दसवीं की छात्रा से रेप

    ब्यूरो-कामेश्वर पाण्डेय
    रिपोर्टर-मन्नान अहमद
    देवरिया कार्यालय,
     देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक निजी कालेज के प्रिंसिपल द्वारा दसवीं की छात्रा के साथ रेप किए जाने का मामला तब प्रकाश में आया,जब पिता शिकायत लेकर थाने पहुंचा। प्रिंसिपल प्रेक्टिकल की कापी लिखने के बहाने अवकाश के दिन छात्रा को कालेज में  बुलाया था। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ पास्को एक्ट व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।

      देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक निजी कालेज के प्रिंसिपल ने रविवार शाम 15 वर्षीय छात्रा को प्रेक्टिकल की कापी लिखने के बहाने कालेज पर बुलाया। दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा प्रिंसिपल की बातों में आकर बड़े भाई के साथ कालेज पहुंची। थोड़ी देर बाद प्रिंसिपल ने फोटो काफी कराने के बहाने छात्रा के भाई को चौराहे पर भेज दिया। छात्रा का आरोप है कि भाई के जाने के बाद प्रिंसिपल उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। मना करने पर भी नही माने और धमकी देकर दुसष्कर्म किया। इसी दौरान भाई के वापस लौटने पर धमकी देते हुए फरार हो गया। भाई के साथ घर पहुंची छात्रा ने परिवार वालों को आपबीती बताई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने निजी कालेज के प्रिंसिपल के खिलाफ पास्को एक्ट व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपी प्रिंसिपल घटना के बाद से फरार है।
     सदमे में पहुंचा भाई रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़ पड़ा
      बहन के साथ हुए इस घटना से साथ गया बड़ा भाई सदमे में है। 12 वीं का छात्र बड़ा भाई सोमवार को पीड़िता व घर वालों के साथ थाने पहुंचा था। एकाएक रोते हुए रेलवे ट्रैक की तरफ भागने लगा। किसी तरह घर वालो समझा बुझाकर वापस लाए।

  • उत्तर प्रदेश: मुस्लिम छात्रा से कहा स्कॉर्फ उतारो, वरना दाखिला जाकर किसी इस्लामिक स्कूल में लो

    उत्तर प्रदेश: मुस्लिम छात्रा से कहा स्कॉर्फ उतारो, वरना दाखिला जाकर किसी इस्लामिक स्कूल में लो

     

     

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बारंबकी से धार्मिक भेदभाव की एक खबर सामने आई है। यहां के आनंद भवन प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल ने एक छात्रा को इसलिए एडमिशन नहीं दिया क्योंकि वो सर पर स्कॉर्फ बांधकर आई थी। इसी को लेकर स्कूल कि प्रिंसिपल ने मुस्लिम छात्रा से कहा कि अगर तुम्हे स्कूल में आना है तो सर से स्कॉर्फ हटाकर आना होगा। इसी के साथ प्रिंसिपल ने बच्ची के माता पिता के हाथों  में एक फरमान थमा दिया, जिसमें लिखा था कि अगर आप स्कूल के आदेश को नहीं मानते है तो जाकर अपनी बेटी का दाखिला किसी मुस्लिम स्कूल में करवा दो।

    बताया जा रहा कि कक्षा सातवीं की छात्रा आनंद पर्वत स्कूल में अपने पिता के साथ दाखिला लेने पहुंची तो स्कूल प्रशासन ने उसके पिता को फरमान सुनाते हुए एक चिट्टी पकड़ा दी, जिसमें लिखा था कि स्कूल के आदेश का पालन करों वरना अपनी बेटी का एडमिशन जाकर किसी इस्लामिक स्कूल में करवा दो। इसी के साथ स्कूल प्रशासन ने ड्रेस कोड़ में किसी भी प्रकार की छुट देने से इंकार कर दिया। स्कूल से मिली चिट्टी लेकर छात्रा के पिता मोहम्मद राज रिजवी पुलिस थाने पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को सारी आप बीती सुना डाली।

    छात्रा के पिता ने कहा कि ये स्कूल अल्पसंख्यकों का माना जाता है। यहां की सभी शिक्षिका ईसाई है, इसलिए यहां पर मेरी बेटी को दाखिला नहीं मिला और साथ ही मेरी बेटी के सर से स्कॉर्फ को भी हटा दिया गया। जबकि इससे पहले एक छात्रा के सिर से खुद शिक्षिका ने जबरदस्ती स्कॉर्फ हटवा दिया था। छात्रा के पिता ने बताया कि इसके बाद स्कूल प्रशासन ने हमें एक पत्र थमा दिया, जिसमें कहा गया कि या तो आदेश का पालन करों या फिर बच्ची का दाखिला जाकर किसी इस्लामिक स्कूल में करवा दो।

    इस पूरे प्रकर्ण को लेकर जब स्कूल की प्रिंसिपल अर्चना थॉमस से पूछा गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा किसी कि भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, लेकिन हां मैंने ये जरूर कहा कि अगर आपको यहां के अनुशासन से कोई दिक्कत है तो जाकर अपनी बच्ची का दाखिला किसी दूसरे स्कूल में करवा लें। उन्होंने कहा कि स्कूल का ड्रेस कोड़ सबके लिए एक ही है और स्कूल के लिए नियम भी एक ही है। स्कूल प्रशासन के नियमों का पालन हर छात्र के माता-पिता को करना पड़ता है, जिसकी जानकारी पहले से ही दाखिले के फार्म में मौजूद रहती है। लेकिन अगर फिर भी किसी को प्रॉब्लम है तो वो अपने बच्चे का एडमिशन किसी और स्कूल में जाकर करवा सकता है।





  •  ऐतिहासिक  यातायात महारैली निकालकर पुलिस व स्कूली बच्चो ने दिया सुरक्षा का संदेश  

    रैली में ढोल नगाड़े के साथ हाथी, घोड़े भी रहे शामिल

     रैली में ढोल नगाड़े के साथ हाथी, घोड़े भी रहे शामिल 

    ब्यूरो- कामेश्वर पाण्डेय
    रिपोर्टर- मन्नान अहमद
    देवरिया कार्यालय

    देवरिया।यातायात माह नवम्बर के मद्देनजर  आज पुलिस अधीक्षक  राकेश शंकर के निर्देशन पर पुलिस द्वारा ऐतिहासिक यातायात जागरूकता महारैली को शहर के राजकिय इंटर कालेज के प्रांगण से आयोजन किया गया।रैली को एसपी ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    जिसमे  नागरिको को सुरक्षा का संदेश देने के लिए स्कूली बच्चों ने बैनर व स्लोगन के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए  व गाजा-बाजा हाथी-घोडे के साथ निकली स्कूली बच्चो की रैली मे हजारो बच्चो ने नागरिको से सड़क पर सुरक्षित चलने के लिये यातायात नियमो के पालन की अपील की।
    इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन मे कहा कि प्रत्येक बच्चे सर्वप्रथम यातायात नियमो के पालन की शुरूआत अपने घर से करें व अपने अभिभावको को यातायात नियमो के पालन के लिये प्रेरित करें साथ ही उन्हे सुरक्षा का एहसास कराये फिर समाज के अन्य लोगो को भी जागरूक करें। रैली मे राजकीय इण्टर काॅलेज के छात्र-छात्राओ के साथ बेगम रहमत नूरी बालिका विघालय, सरस्वती विद्या मन्दिर, बीआरडी इण्टर काॅलेज, सनबीम स्कूल, के अलावा एनसीसी कैडेट्स भी शामिल रहे।_
    इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री सुरेन्द्र बहादुर, क्षेत्राधिकारी नगर श्री संदीप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री लल्लन यादव, बीएसए श्री उपेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर काॅॅलेज श्री प्रदीप शर्मा, महिला सुरक्षा को-आर्डिनेटर श्री विजय श्रीवास्तव, यातायात प्रभारी श्री रामवृक्ष यादव, खण्ड शिक्षाधिकारी श्री प्रभात श्रीवास्तव, श्री संजय मिश्रा, श्री सुजीत कुमार सिंह, श्री अखिलेन्द्र शाही, श्री अमिताभ बारी, श्री कुलनन्दन मिश्रा के साथ-साथ अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

  • यूपी में निकाय चुनाव के अंतिम दौर का प्रचार खत्म, बुधवार को 26 जिलों में डाले जाएंगे वोट

    यूपी में निकाय चुनाव के अंतिम दौर का प्रचार खत्म, बुधवार को 26 जिलों में डाले जाएंगे वोट यूपी में स्थानीय निकाय चुनाव के दो चरण संपन्न हो चुके हैं ।

    लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रचार सोमवार शाम को समाप्त हो गया. 29 नवंबर यानी बुधवार को तीसरे दौर में 26 जिलों में वोटिंग होगी. नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 22 नवंबर को हुआ था, जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 नवंबर को संपन्न हुआ. अब 29 नवंबर को तीसरे और अंतिम चरण का मतदान है. मतगणना 1 दिसंबर को होगी. निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने जोरदार प्रचार किया, जबकि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बड़े नेता इन चुनावों में प्रचार से दूर रहे.

    Read More : Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav : दांव पर लगी भाजपा और योगी की साख

    Read More : राजधानी में हर तीसरे बच्चे ने फेफड़े को ख़राब कर दिया है, डॉक्टरों का कहना है

    अंतिम दौर में जिन जिलों में वोट डाले जाएंगे, वे हैं- सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सम्भल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, महोबा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चंदौली, जौनपुर और मिर्जापुर. राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने सोमवार को इन जिलों के जिला मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं मतदान के लिए नियुक्त किए गए प्रेक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदान की तैयारियों की समीक्षा की.।

  • कोहरे के कारण दर्जनो ट्रेनें एक दिसंबर से रहेगी निरस्त

    गोरखपुर। घने कोहरे एवं खराब मौसम से उत्पन्न परिचालनिक कठिनाइयों के कारण रेल प्रशासन ने कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण, आवृत्ति में कमी, मार्ग परिवर्तन एवं आंशिक निरस्तीकरण 1 दिसम्बर से 13 फरवरी,2018 तक करने का निर्णय लिया है।पूर्ण निरस्तीकरण 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस लिच्छवी एक्सप्रेस, 14006 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस, 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस सत्याग्रह एक्सप्रेस, 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस, 12179 लखनऊ जं0-आगरा कैण्ट एक्सप्रेस, 12180 आगरा कैण्ट-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस, 15209 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 15210 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 01 दिसम्बर, 2017 से 13 फरवरी, 2018 तक तथा 12583 लखनऊ जं0-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 12584 आनन्द विहार टर्मिनस-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस 1 दिसम्बर से 11 फरवरी, 2018 तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 2 दिसम्बर, से 12 फरवरी, 2018 तक निरस्त रहेगी ।आंशिक निरस्तीकरण 11123/11124 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 1 दिसम्बर,2017 से 13 फरवरी,2018 तक लखनऊ स्टेशन पर टर्मिनेट होगी तथा वहीं से ओरिजिनेट होगी ।आवृत्ति में कमी12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस, 15012 चण्डीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, 14523 बरौनी-अम्बाला एक्सप्रेस 1 दिसम्बर,2017 से 13 फरवरी,2018 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी। 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस, 15204 लखनऊ जं0-बरौनी एक्सप्रेस, 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 1 दिसम्बर से 13 फरवरी,2018 तक प्रत्येक शुक्रवार को निरस्त रहेगी।

    Read More :  चित्रकूट के पास ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतरे, तीन लोगों की मौत,रेलवे ने की मुआवजे की घोषणा

    15203 बरौनी-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस, 12333 हावड़ा-इलाहाबाद सिटी एक्सप्रेस, 14524 अम्बाला-बरौनी एक्सप्रेस 1 दिसम्बर से 13 फरवरी,2018 तक प्रत्येक मंगलवार को निरस्त रहेगी।15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, 12226 दिल्ली-आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस, 12334 इलाहाबाद सिटी-हावड़ा एक्सप्रेस, 15011 लखनऊ जं0-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 1 दिसम्बर से 13 फरवरी,2018 तक प्रत्येक बुधवार को निरस्त रहेगी।15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 1 दिसम्बर से 13 फरवरी,2018 तक प्रत्येक सोमवार को निरस्त रहेगी।मार्ग परिवर्तन13237 पटना-कोटा त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस 2 दिसम्बर,2017 से 13 फरवरी,2018 तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर-फर्रूखाबाद-कासगंज-मथुरा-अछनेरा-भरतपुर के रास्ते चलाई जायेगी।13238 कोटा-पटना त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस 1 दिसम्बर,2017 से 11 फरवरी,2018 तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर भरतपुर-अछनेरा-मथुरा-कासगंज-फर्रूखाबाद-कानपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

    Read More : उत्तर प्रदेश: बागपत में तीन मौलवियों की पिटाई कर ट्रेन से नीचे फेंका

    13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन 1 दिसम्बर,2017 से 12 फरवरी,2018 तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर-फर्रूखाबाद-कासगंज-मथुरा-अछनेरा-भरतपुर के रास्ते चलाई जायेगी।13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस (सप्ताह में चार दिन 2 दिसम्बर से 10 फरवरी,2018 तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर भरतपुर-अछनेरा-मथुरा-कासगंज-फर्रूखाबाद-कानपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

  • देवरिया  में 11 निकायों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान समन्न, कुल 62.18 फीसदी मतदान

     
    ड्रोन कैमरों की निगरानी में जिले में मतदान हुआ। प्रेक्षक के अलावे डीएम व एसपी लगातार मतदान केन्द्रो का जायजा लेते रहे। 

    देवरिया कार्यालय

    ब्यूरो- कामेश्वर पाण्डेय
    रिपोर्ट- मन्नान अहमद
     
    देवरिया,26 नवम्बर। जिले की 11 निकायों के लिए रविवार की सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हुआ। जिले में कुल 62.18 फीसदी मतदान पड़े I

    जिले की नगर पालिका परिषद देवरिया और गौरा बरहज के अलावे नगर पंचायत गौरीबाजार, रामपुर कारखाना, मझौलीराज,भाटपाररानी, सलेमपुर, बरियारपुर, भटनी, लार और रुद्रपुर में लिए मतदान हुआ। 11 निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 145 और सभासद के 166 पदों के लिए 959 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे।वहीं जिले के कुल 2 लाख 71 हजार 603 मतदाताओं को इनके भाग्य का फैसला करना था। निर्धारित समय के अनुसार मतदान सुबह 7:30 बजे से शुरू हुआ।ठंड के कारण बूथों पर पहले दो घंटे में लाइनें काफी छोटी रहीं और मतदानकर्मी मतदाताओं की राह देखते नजर आए। सूरज चढ़ने के साथ मतदाताओं की लाइनें बड़ी होती गयी। जिलें के सभी मतदान केन्द्रो पर पुलिस बल के अलावे पीएसी व पैरा मिलेट्री फोर्स लगाई गई थी। मतदान केंद्रों पर मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं होने से कुछ मतदाता काफी परेशान दिखे। एक मतदान केंद्र पर नाबालिग को एजेंट बने देख डीएम के निर्देश पर उसे हिरासत में ले लिया गया। कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में गड़बड़ी होने से मतदाता काफी परेशान दिखे।
     जिलें के दो नगर परिशदों सहित नौ नगर पंचायतों में मतदान का कुल 62.18 फीसदी रहा।जिसमें नगर पालिका परिषद देवरिया 49.64,गौरा बरहज 62 फीसदी, के अलावे नगर पंचायत गौरीबाजार71, रामपुर कारखाना65.1,मझौलीराज 57 ,भाटपाररानी62, सलेमपुर60,बरियारपुर 63, भटनी 70, लार 60.1 और रुद्रपुर 61.53 में फीसदी मतदान हुआ।इस तरह जिलें के दो नगर परिशदों तथा नौ नगर पंचायतों के 62.18 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सभी प्रत्याषियों के भाग्य का फैसला कर मतपेटिका में बन्द कर दिया।

  • सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किए 150 छात्रों के एडमिशन, कॉलेज फीस के साथ दे 10-10 लाख रुपये का मुआवजा

    सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किए 150 छात्रों के एडमिशन, कॉलेज फीस के साथ दे 10-10 लाख रुपये का मुआवजा

     

     

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ के एक मेडिकल कॉलेज को लताड़ लगाते हुए उसे 150 छात्रों की फीस लौटाने को कहा है और साथ में छात्रों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी हुक्म सुनाया है। इसी के साथ कोर्ट ने कॉलेज पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कॉलेज की पैरवी कर रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट को भी लताड़ लगाई है। आपको बता दें कि मेडिकल कॉलेज को लेकर सीनियर एडवोकेट विकास सिंह और एडवोकेट गौरव शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि कॉलेज को केंद्र सरकार से औपचारिक अनुमति नहीं थी, फिर भी हाईकोर्ट ने एडमिशन की इजाजत दे दी थी।

    इन दोनों वकीलों ने बताया कि कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल सुविधाएं और टीचर्स की कमी है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कहा कि एडमिशन की इजाजत देकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की है क्योंकि इस फैसले से संस्थानिक समस्या खड़ी हो सकती है। गौरतलब है कि ये कॉलेज जीसीआरजी मेमोरियल ट्रस्ट का है। सीबीआई कॉलेज के गलत तरीके से एडमिशन देने के मामले की जांच कर रही है।

    इसमें सीबीआई ने पिछले दिनों ओडिशा हाईकोर्ट के जज आई एम कुदुसी को गिरफ्तार किया था और  उन पर कॉलेज को फेवर कर लाभ पहुंचाने का आरोप है।  कुदुसी ओडिशा से पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज थे। इसके अलावा सीबीआई ने पुडुचेरी के दो आईएएस अफसरों पर FIR दर्ज की थी। पूर्व स्वास्थ्य सचिव बी आर बाबू और केंद्रीय प्रवेश समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पर गलत तरकी से एडमिशन कराने का आरोप है।