Category: uttar-pradesh

  • निकाय चुनाव: वोट डालने के बाद बोले योगी, प्रचंड बहुमत से जीतेगी बीजेपी

    निकाय चुनाव: वोट डालने के बाद बोले योगी, प्रचंड बहुमत से जीतेगी बीजेपी

     

     

    गोरखपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुराना गोरखपुर के वार्ड संख्या 68 स्थित कन्या पाठशाला के बूथ संख्या 699 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद योगी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अतिक्रमण को दूर करने और लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए निकाय चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि रुझान भाजपा के पक्ष में है।

    yogi adityanath

    बता दें कि काफी खुश दिख रहे योगी ने सुबह 7.50 बजे ही मतदान स्थल पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने जा रहे मुख्यमंत्री योगी मुस्कुरा रहे थे। वह काफी प्रसन्न मुद्रा में थे। अपनी पहचान में मुताबिक उन्होंने गेरुआ रंग धारण किया था और तेजी से कदम बढ़ाते हुए बूथ के भीतर प्रवेश करने को आतुर थे। शायद उन्हें केवल मताधिकार का प्रयोग करना ही लक्ष्य के रूप में दिख रहा था।

    वहीं मतदान केंद्र के अंदर जाते हुए योगी वहां मौजूद पत्रकारों द्वारा किये जाने वाले सवालों पर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ रहे थे और जवाब देने के बजाय केवल मुस्कुराकर विक्ट्री का सिम्बल दिखाना ही मुनासिब समझा। इस दौरान प्रशासन ने मीडियाकर्मियों को बूथ के बाहर ही रोक रखा था। बूथ के भीतर तकरीबन तीन मिनट तक जरूरी प्रक्रिया पूरी कर मताधिकार का प्रयोग कर लौट रहे योगी ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। हालांकि बाद में उन्होंने निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा किया।





  • यूपी निकाय चुनाव में योगी ने डाला वोट

    उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। पहले चरण के तहत उप्र के 24 जिलों में मतदान हो रहा है। …
    एजेंसी
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। पहले चरण के तहत उप्र के 24 जिलों में मतदान हो रहा है। बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने के मद्देनजर मंगलवार की शाम से ही जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना वोट डाला और कहा कि विपक्ष किसी भी कीमत पर नहीं जीत पाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड बहुमत से आएगी।

    यह भी पढ़ेे: निकाय चुनाव: वोट डालने के बाद बोले योगी, प्रचंड बहुमत से जीतेगी बीजेपी

    सभी 24 जिलों में बुधवार सुबह 7.30 बजे ही कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। बदायूं में भारी संख्या में सुबह से ही वोट डालने के लिए भीड़ जुटी हुई है। पुरुषों व महिलाओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। लोग मतदान करने के इंतजार में खड़े हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुबह से ही पुलिस बल तैनात है और तलाशी के बाद वोटरों को मतदान कक्ष में प्रवेश करने दिया जा रहा है। इस चरण में राज्य के 24 जिलों श्यामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और नक्सलवाद से प्रभावित सोनभद्र जिले में मतदान जारी है।

    यह भी पढ़ेे: बीजेपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज़, कहा- मैं किसी को ‘पद्मावती’ नहीं देखने दूंगा

    पहले चरण में सबसे दिलचस्प चुनाव अयोध्या नगर निगम का माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मेयर पद के लिए किन्नर गुलशन बिंदु चुनावी मैदान में हैं। किन्नर के चुनाव लड़ने की वजह से अयोध्या का चुनाव लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अयोध्या में पहली बार मेयर और पार्षदों का चुनाव होगा क्योंकि अयोध्या को हाल ही में नगर निगम बनाया गया है।

  • “शहर का विकास ही पहली प्राथमिकता”: श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव

    रायबरेली। सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह ने क्षेत्र की जनता से नगरपालिकाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव को चुनने की अपील की। सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से कर्मठ और ईमानदार छवि वाली पूर्णिमा श्रीवास्तव जी को टिकट दिया गया है। क्योंकि विकास ही हमारी प्राथमिकता है। सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि पूर्णिमा श्रीवास्तव जी के नगर पालिकाध्यक्ष बनने के बाद शहर में गरीबों की बस्तियों और जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों पर रोक लगाकर सरकारी प्रक्रिया के तहत 90 साल का पट्टा कराकर उनका मालिकाना हक दिलवाया जाएगा। क्योंकि कांग्रेस पार्टी गरीबों की पार्टी है। सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि इस समय कांग्रेस से मैं विधायक हूँ, आदरणीय सोनिया गाँधी सांसद है एवं नगर पालिकाध्यक्ष हमारा होने से हम शहर का विकास दोगुना रफ्तार से करा पाएंगे। कांग्रेस विधायक ने कहा कि आज यातायात दिवस है। इसलिए मैं सभी से निवेदन करती हूँ कि शहर में यातायात करते समय सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि पूर्णिमा श्रीवास्तव के पालिकध्यक्ष बनने के बाद हम रायबरेली में यातायात व्यवस्था को तेजी से विकसित करेंगे।
    सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि नगरपालिका के अधिकारीगण, कर्मचारीगण और खुद पालिकाध्यक्ष , जनता के बीच रहकर, जनता के बीच जाना शुरु करेंगी। जिससे लोगों को हो रही तमाम समस्याओ का निराकरण होगा।

    Read More :    MLA Aditi Singh ने अग्रवाल समाज से की अपील, विकास के लिए पूर्णिमा श्रीवास्तव को चुने चैयरमैन

    सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के नम्बर एवं उनकी उपस्थिति जनता के बीच सुनिश्चित की जायेगी। जिससे जनता को सफाई को लेकर कोई असुविधा न हो। क्योंकि शहर में सबसे अधिक समस्यायें नाली – खंडन्जा को लेकर आती है। अगर नगर पालिका हमारे पास नही होगी तो हम सम्पूर्ण विकास करने में समर्थ नही हो पाएंगे।
    सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि मार्केट एवं सामाजिक स्थलों पर महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध की जायेगी एवं पेयजल, बिजली एवं अन्य सुविधाएं भी जनता तक सीधे पहुंचाई जाएंगी।

    रायबरेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला और पार्टी के रायबरेली शहर अध्यक्ष सैदुल हसन ने कांग्रेस की नगर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव को लोगों से समर्थन देने की अपील की।

    जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि इससे पहले चुने गए नगर पालिकाध्यक्ष की ओर से शहर का विकास नही कराया गया। ये जनता के साथ धोखा है। इस बार जनता ऐसे लोगों को अपना समर्थन नही देगी। जनता का वोट विकास की इच्छाशक्ति रखने वाले प्रत्याशी को जाएगा, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव सबसे आगे हैं।

    वीके शुक्ला ने कहा कि पार्टी संगठन पूर्णिमा श्रीवास्तव के समर्थन में पूरी तरह से सक्रिय है। प्रत्याशी को हर वर्ग का साथ भी मिल रहा है। जिससे इस बार नगर पालिकाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव की विजय बिल्कुल स्पष्ट दिख रही है। जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने भाजपा पर जुमलेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आते ही बीजेपी की ओर से स्मार्ट सिटी का राग अलापा जा रहा है। जो केवल जनता का वोट पाने का एक लुभावना वादा है। चुनाव बाद ये सब वादे हवा-हवाई हो जाएंगे। इसको रायबरेली की जनता पूरी तरह से समझ चुकी है। इसलिए इन जुमलेबाजों के चक्कर मे नही पड़ने वाली।

    वीके शुक्ला ने कहा कि पिछले दिनों एनटीपीसी ऊंचाहार में राज्य सरकार की लापरवाही के चलते दर्जनों मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी। क्योंकि एनटीपीसी को अधूरा निर्माण में ही शुरू कर दिया गया था। जिसका खामियाजा मजदूरों को उठाना पड़ा। वही रायबरेली में यूपीए सरकार की ओर से शुरू की गई कई योजनाओं को राजनैतिक द्वेष के चलते पूरा नहीं करवाया गया। जिसमें रायबरेली एम्स प्रमुख रूप से शामिल है। केंद्र को मोदी सरकार की ओर से एम्स रायबरेली का बजट रोक दिया गया। ऊंचाहार की संवेदनशील घटना पर भी एम्स के विकास को लेकर भाजपा की और से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गयी। जिससे जनता के लिए भाजपा का रवैया साफ तौर पर उजागर हुआ है।

    शहर अध्यक्ष सैदुल हसन ने कहा कि पिछले पालिकाध्यक्ष की ओर से शहर की जनता को स्वच्छ पेयजल तक मुहैया नही करवा पाया गया। नगर विकास को लेकर समरसेबल टंकी की मरम्मत एवं रखरखाव को लेकर भी नगर पालिका असफल रही है।

    सैदुल हसन ने कहा कि श्रीमती सोनिया गाँधी जी के प्रयासों से शहर में सिटी रिसोर्स सेन्टर की स्थापना के लिए 8 अक्तूबर 2013 को इसकी आधारशिला रखी गयी थी। जिसका निर्माण भी अभी तक पूरा नही हो पाया है। क्योंकि इसके बाद सरकारों की ओर से राजनैतिक द्वेष के चलते बजट ही मुहैया नहीं कराया गया। जोकि सरकार की विफलता का एक प्रमाण है।

  • विडियो: अस्पताल के गेट पर ही कराया महिला का प्रसव

    विडियो: अस्पताल के गेट पर ही कराया महिला का प्रसव

     

     

    हरदोई। मानवीय संवेदना को तार तार करता हुआ एक वीडियो भारत खबर को हरदोई के जिला अस्पताल के बाहर से रिपोर्टिंग के दौरान आपके संवाद सूत्र के जरिए मिला। जहां सूबे में योगी सरकार जच्चा और बच्चा के लिए लगातार जननी सुरक्षा जैसी मातृत्व सेवा जैसी योजनाएं लगा रही हैं। लेकिन वास्तविक धरातल पर ये योजना सफेद हाथी साबित हो रही हैं।

    ताजा मामला जिला अस्पताल का सामने आया है । जहां एम्बुलेंस से लाई गई प्रसूता की जिला महिला अस्पताल गेट पर ही डिलीवरी करा दी गयी । अस्पताल के स्टाफ ने इतनी भी जहमत नही उठाई और लेबर में ले जाने का कष्ट उठाए। लेबर रूम ले जाने के बजाए गेट के बाहर ही डिलीवरी करा मानवीय़ संवेदना को तार-तार कर दिया। अब इसमें किसको जिम्मेदार माना जाए, हांलाकि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद से जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया है।

    सूबे में सीएम योगी ने सरकार सम्भालते हुए ही लगातार जिलों का दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होने अस्पतालों का निरीक्षण किया। लेकिन हालते तस्वीर आपको इस वीडियो में साफ देखने को मिल जायेगी।

     

     





  • सीएम योगी को मेरठ में दिखाए गए काले झंडे

    सीएम योगी को मेरठ में दिखाए गए काले झंडे

     

     

    नई दिल्ली। सीएम योगी निकाय चुनावों में भाजपा को जिताने के लिए तूफानी दौरे पर हैं। 18 नवम्बर को सीएम योगी का दौरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में था। जहां पर उन्हे मेरठ,मुज्जफरनगर के साथ गाजियाबाद में जनसभाएं करनी थीं। मेरठ में जैसे ही सीएम योगी पहुंचे तो पहले उनका भव्य स्वागत हुआ। जैसे वो मंच पर पहुंचे तो पहले तो पंडाल में दंगल का आगाज दो पक्षों के बीच शुरू हो गया। एक दूसरे ने जमकर कभी थप्पड़ मारे तो कभी लात और जूतों की बारिश हुई।

    बाद में पता चला कि ये लोग सीएम योगी का विरोध करने के लिए आये थे। इन लोगों का कहना था कि चुनाव के दौरान भाजपा ने जो वादा किया था वह उस पर खरी नहीं उतरी है। इसका का विरोध करने के लिए ये लोग सीएम योगी को काला झंडा दिखाने आये थे। जैसे ही झंडा दिखाना शुरू किया तुरंत ही भाजपाई कार्यकर्ताओं और इन लोगों के बीच जमकर मंच के नीचे जूतम-पैजार हुई। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने इन लोगों को हटा लिया।

    सीएम योगी को ये लोग किसान विरोध बता रहे थे। इनका कहना था, किसानों के हित में सरकार ने कुछ भी काम नहीं किया है। जैसा कि सरकार ने वादा किया था। हांलाकि इस उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए इन लोगों को हिरासत में लिया है।





  • लखनऊ से बसपा की मेयर प्रत्याशी का वादा, शहर में महिलाओं के लिए बनेंगे ”पिंक टॉयलेट”

    लखनऊ से बसपा की मेयर प्रत्याशी का वादा, शहर में महिलाओं के लिए बनेंगे ”पिंक टॉयलेट”

     

     

    लखनऊ। यूपी में निकाय चुनाव की बिसात बिछने के बाद हर प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता से वादे कर रहा है। इसी बीत लखनऊ से बीएसपी की महापौर पद की प्रत्याशी बुलबुल गोदिया ने कहा कि अगर वो चुनाव जीतती हैं तो वो नवाबो के शहर लखनऊ में वाईफाई सुविधा के विस्तार के लिए कार्य करेंगी, साथ ही शहर में महिलाओं के लिए अलग से पिंक टॉयलेट्स का निर्माण करवाया जाएगा। आपको बात दें कि बीएसपी 17 साल बाद अपने चुनाव चिन्हा हाथी पर चुनाव लड़ रही है। बसपा की मेयर पद की प्रत्याशी ने कहा कि लखनऊ के कुछ पॉश इलाकों में तो वाईफाई की अच्छी स्पीड है, लेकिन शहर के कई इलाके ऐसे हैं जहां इसकी स्पीड कुछ खास नहीं हैं।

    इस समस्या को लखनऊ निकाय में बसपा की सरकार बनने के बाद बदला जाएगा और वाईफाई की स्पीड बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने केवल महिलाओं के लिए शहर में पिंक ऑटो रिक्शा को नवजीवन देने का भी फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में शुरू हुए ये पिंक ऑटो रिक्शा महज शोपीस ही बनकर रह गए हैं और परिवहन साधन के रूप में उनकी कोई अहम भूमिका नहीं है। वहीं बसपा प्रत्याशी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी ने महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट्स की उनकी अवधारण की नकल की है।

    आपको बता दें कि बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में प्रमुख सार्वजनिक जगहों पर मुफ्त वाईफाई और महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा बसपा की मेयर प्रत्याशी ने कहा कि हम नगर निगम के लिए एक हेल्पलाइन बनाना चाहते हैं, जहां जनता अपनी समस्यांए दर्ज करा सकेगी। उसके बाद शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा और फीडबैक प्राप्त किया जाएगा। बताते चलें कि  उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनावों के लिए तीन चरणों में मतदान 22 नवंबर से शुरू होगा और इसके नतीजे 1 दिसंबर को आएंगे।

     





  • निकाय चुनाव के दौरान गाजियाबाद के निवर्तमान सपा पार्षद पर चली गोली

    निकाय चुनाव के दौरान गाजियाबाद के निवर्तमान सपा पार्षद पर चली गोली

     

     

    लखनऊ। प्रदेश के गाजियाबाद जिले में अज्ञात बदमाशों की गोली से घायल सपा पार्षद रहे इस्लामुद्दीन से पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस की मानें तो सपा नेता पर गोली चलने का मामला संदिग्ध है और पुलिस मामलें की विवेचना करने बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कह सकती है।

    ghaziabad

    जानकारी हो कि बीते मंगलवार की रात नौ बजे करीब दो अज्ञात बदमाशों ने अभी तक सपा पार्षद इस्लामुद्दीन पर गोली चला दी। गोली हाथ में लगी और वह घायल अवस्था में नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर गये। जहां से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर रात्रि 12 बजे तक परिवार के सदस्यों को पहुंचना हुआ और पुलिस विभाग के अधिकारियों की एक टीम भी पहुंची। इस्लामुद्दीन के उपचार के बाद उनका बयान पुलिस ने बुधवार को सुबह दर्ज किया।

    बता दें कि लोनी बार्डर थाना के प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार ने बताया कि उक्त मामलें में पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है। घायल हुए पार्षद समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए है। वहीं उनकी पत्नी शहनाज वार्ड चुनाव में प्रत्याशी के रूप में लड़ रही है। वह चुनाव कार्यालय से घर की ओर जाने के लिए निकले ही थे, तभी मोटरसाइकिल से आये दो बदमाशों ने उनका नाम पुकारते हुए गोली चला दी।

    वहीं नगरीय निकाय चुनाव के दौरान हुई घटना की जांच की जा रही है। वैसे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है। सपा पार्षद इस्लामुद्दीन की पत्नी शहनाज ने मीडिया से वार्ता कर कहा है कि उनके पति को निशाना बनाकर गोली चलायी गयी है। चुनाव को कमजोर करने की यह साजिश हो सकती है। पुलिस को जांच कर हमलवरों को गिरफ्तार करने की वह मांग करती है।





  • Ayodhya में मस्जिद नहीं बचाते तो… मुलायम ने अपने 79वें जन्मदिन पर किया खुलासा

    लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने अपनी पार्टी को आज भी मुसलमानों का समर्थन हासिल होने का दावा करते हुए कहा कि अगर वह अयोध्या में मस्जिद नहीं बचाते तो ठीक नहीं होता क्योंकि उस दौर में कई नौजवानों ने हथियार उठा लिये थे. मुलायम ने अपने 79वें जन्मदिन पर सपा राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मुसलमानों ने सपा का साथ नहीं छोड़ा है. पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के नेता उनका वोट नहीं डलवा सके. अगर वोट डलवा दें तो मुसलमान सपा को उसी तरह का वोट दे रहा है, जितना पहले दे रहा था. जिन मुसलमानों ने वोट दिया उनमें से 90 प्रतिशत नेसपा को ही दिया. इस कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष अखिलेख यादव भी मौजूद थे. उन्होंने कहा आमतौर पर मुसलमान आज भी सपा के साथ सहानुभूति रखता है, लेकिन (मौजूदा हालात को) आप कैसे ठीक करोगे, बूथ कैसे चलवाओगे. उनकी मुसीबत में साथ देकर. सपा संस्थापक ने कहा, 1990 में अपने मुख्य मंत्रित्व काल में देश की एकता के लिये कार सेवकों पर गोलियां चलवायीं. उसमें 28 लोग मारे गये. अगर और मारने होते तो हमारे सुरक्षा बल और मारते. उन्होंने दावा किया आज हम आपको गोपनीय बात बता रहे हैं. अगर हम मस्जिद नहीं बचाते तो, उस दौर के कई मुस्लिम नौजवानों ने हथियार उठा लिये थे. (उन्होंने) कहा कि जब हमारा पूजा स्थल नहीं रहेगा तो देश हमारा है कैसे? इन सवालों को आपको जानना होगा. उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में सपा को महज 47 सीटें मिलने को शर्म की बात करार देते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में गोली चलवाने के बाद भी 1993 के विधानसभा चुनाव में सपा 105 सीटें जीत गयी थी और फिर उसकी सरकार बन गयी थी। उस वक्त सपा के नौजवान कार्यकर्ता जैसे थे, आज उन जैसे नौजवानों की कमी है. कई तो अपने गांव के बूथ नहीं जीता सकते. उन्होंने कहा कि यहां एक नेता ऐसे बैठे हैं, जिनके गांव के बूथ पर सपा हार गयी, तब भी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें कितना सम्मानजनक पद दे दिया. उन्होंने कहा, हम खुलकर बोल रहे हैं कि हम पार्टी को कमजोर नहीं देखना चाहते. मैंने अकेले यह पार्टी बनायी थी. सब मिलकर समाज को एक करके समता और सम्पन्नता के लक्ष्य को ले कर चलेंगे तो सपा पहले जैसी मजबूत हो जायेगी. मुलायम ने कहा, एक बार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकसभा में कहा था कि अयोध्या में गोली चलने से 56 लोगों की मौत हुई थी. हमने कहा कि अगर आप 56 की सूची हमें दे दे तो मैं पैर छूकर माफी मागूंगा. उनके पास सूची नहीं थी. सच्चाई यह थी कि 28 लोग मरे थे, उनमें से जो 12 उपेक्षित रह गये थे, उनके परिजन की मैंने चुपचाप मदद कर दी थी. सपा संस्थापक ने कहा कि आज उनका जन्मदिन भव्य तरीके से मनाया जा रहा है लेकिन आज भी 35 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो दिन में दो बार अरहर की दाल के साथ खाना नहीं खा सकते. उन्होंने कार्यकर्ताओं को ताकीद की हमारा जन्मदिन मनाना तब सफल होगा, जब संकल्प करके जाना कि जहां पर जो भी व्यक्ति अभाव में हो, उसका साथ दो. चुपचाप मदद करो ताकि उसे हासिल करने वाले व्यक्ति की बदनामी ना हो.
    मुलायम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि वे समाजवाद के प्रणेता राम मनोहर लोहिया की सात क्रांतियों का अनुसरण करें। वे भाषा, क्षेत्रीयता, जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव ना होने दें. देश को जोड़ने के लिये सब एक हों। कार्यकर्ताओं को लोहिया के विचारों को पढ़कर उन्हें अपने आचरण में उतारना होगा, गरीबों और वंचितों की मदद करनी होगी, तभी जनता के मन में उनकी और सपा की छवि अच्छी होगी. उन्होंने कहा , आज भी 65 प्रतिशत किसान अपने हाथ से खेती करते हैं. इसके अलावा 35 प्रतिशत ऐसे हैं जिनके पास खेती तो है लेकिन ना बैल है और ना हल. हम बार-बार कहते हैं कि जब तक किसान सम्पन्न नहीं होगा, देश सम्पन्न नहीं होगा. पूर्व रक्षा मंत्री ने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आ गयी है. उसने हर नागरिक को 15 लाख रुपये देने की बात कही थी. कई बार खजाने में कमी पड़ती है. अगर एक साथ नहीं दे सकते तो तीन-चार बार में दे दो. पांच साल में 15 लाख दे दो. एक साल में तीन लाख, दो साल में तीन लाख. कम से कम वादा तो पूरा होगा. वादाखिलाफी भ्रष्टाचार होता है. जो काम कर सकते हो, सिर्फ वही बोलना चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आज के दिन वह किसी को बुरा-भला नहीं कहेंगे.।

    Read More : राम मंदिर को लेकर बोले मुलायम, सिर्फ उत्तर भारतीयों के लिए पूजनीय हैं भगवान राम

  • गाजियाबाद निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की जीत मानी जा रही है पक्की, डूब सकती है विरोधियों की लुटिया

    गाजियाबाद निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की जीत मानी जा रही है पक्की, डूब सकती है विरोधियों की लुटिया

     

     

    गाजियबाद। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में गाजियाबाद निकाय से बीजेपी की जीत पक्की मानी जा रही है। गाजियाबाद से बीजेपी प्रत्याशी आशा शर्मा के प्रचार को देखकर बाकि पार्टियों के उम्मीदवारों ने अपने हथियार मतदान से पहले ही डाल दिए हैं। दिल्ली से जुड़े होने के कारण गाजियाबाद का चुनावी समिकरण दिल्ली पर भी अपना असर डाल रहा है। गाजियाबाद से बीजेपी ने आशा शर्मा, बसपा से मुन्नी चौधरी और सपा ने राखी गर्ग को अपना उम्मीदवार बनाया है। इनमे से आप प्रत्याशी डोली शर्मा और राखी चौधरी पहली बार राजनीति में हाथ अजमा रही है, जबकि आशा शर्मा बीजेपी संगठन से जुड़ी हुई है।

    बीजेपी  प्रत्याशी के पति ग़ाज़ियाबाद स्थित एक निजी कम्पनी में वरिष्ठ अधिकारी थे साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काफ़ी लोकप्रिय है। आशा शर्मा को अपने राजनीतिक अनुभव और आपने पति कि सामाजिक छवि का विशेष लाभ मिल रहा, बीजेपी संगठन के अलावा कई सामाजिक संस्थाएँ व ट्रान्स हींडन में कई रेज़िडेंट वेल्फ़ेर असोसीएशन चुनाव प्रचार में लगी हुई है। बीजेपी की परम्परागत सीट है, बीजेपी अपने बुरे वक़्त में भी यहाँ से जीती है।

    शहर के लोगों का मानना है की यदि बीजेपी का प्रत्याशी यहाँ से जीतता है तो देश व प्रदेश में बीजेपी की सरकार होने का लाभ ग़ाज़ियाबाद को मिल सकता है। अधिकतर मतदाताओं का मानना है कि कोंग्रेस का संगठन है ही नहीं सिर्फ़ पिता और बेटी चुनाव लड़ रहे है, बसपा के अधिकतर लोग या तो पार्टी छोड़ चुके है या निष्क्रिय है,सपा प्रत्याशी स्थानीय संगठन की पसन्द का ना होने के कारण संगठन रुचि नहीं ले रहा, इसलिए लोग बीजेपी की जीत यहाँ से निश्चित मान रहे है।





  • मतदान के दिन बन्द रहेंगे दुकान एवं वाणिज्यक अधिष्ठान : डी0 एम0

    ब्यूरो चीफ कामेश्वर पांडेय, रिपोटर-मन्नान अहमद
    देवरिया, । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) सुजीत कुमार ने जनपद में स्थित दुकान और वाणिज्य अधिष्ठानों के स्वामियों को मतदान के दिन 26 नवंबर को दुकान एवं वाणिज्यक अधिश्ठान बन्द करने क निर्देश दिया है। उन्होने कहा है कि यदि उनके क्षेत्र में बन्दी का दिन नही है तो उक्त दिनांक को अपना सप्ताहिक बन्दी दिवस मानकर प्रतिष्ठान को बन्द रखेगें। उक्त आदेश का अनुपालन न करने वाले स्वामियोंध्सेवायोजकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।