Category: uttar-pradesh

  • युवाओं ने “Padmavati” पर फिल्माए गए अपमानजनक दृश्यों के विरोध में निर्माता Sanjay Leela Bhansali का किया पुतला दहन

    कामेश्वर पाण्डेय

    Deoria । भारत देश में प्राचीन काल से ही महिलाओं का स्थान बहुत ही गौरवमयी रहा है। हर काल खंड में हमारी संस्कृति व समाज में ऐसी विदुषी और वीर महिलाओं का आगमन हुआ जिनके विवेक और शौर्य की गाथाएं सुनकर आज भी हमारा सिर गर्व से उंचा हो जाता है। भारत की जनता किसी भी सम्मानित नारी का अपमान और चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं करेगी। Bollywood फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली और उनकी टीम ने हिन्दू गौरव, राजपूताना की शान रहीं महारानी पद्मावती पर फिल्म बनाकर उनके कद के साथ अन्याय ही नहीं किया बल्कि फिल्म में अपमानजनक दृश्य डालकर पूरे भारत वर्ष की वीरांगनाओं का अपमान किया है।

    “Padmavati” पर फिल्माए गए अपमानजनक दृश्यों के विरोध में निर्माता Sanjay Leela Bhansali का किया पुतला दहन

    read moreफिल्म पद्मावती को लेकर विरोधों का दौर जारी

    read more-हरियाणा BJP नेता का ऐलान- भंसाली-दीपिका का सिर काटने वाले को 10 करोड़ रुपये

    महारानी Padmavati पर फिल्माए गए अपमानजनक दृश्यों के विरोध में आज दिनांक 19.11.17 दिन रविवार को शाम 4 बजे गोरखपुर के बेतियाहाता चौराहा, शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष महारानी Padmavati के चरित्र अपमान और ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेडछाड करने के विरोध स्वरूप शहर के हजारों की संख्या में उपस्थित जागरूक युवाओं द्वारा फिल्म निर्माता Sanjay Leela Bhansali का पुतला दहन किया गया तथा उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की गई कि फिल्म पद्मावती को उत्तर प्रदेश में रिलीज न होने दिया जाए।

    read moreपद्मावती विवाद: अब थरूर से भिड़ीं स्मृति, 3 नेताओं से पूछा ये सवाल

  • सदर विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव को जीत दिलाने के लिए क्षेत्र में घर-घर जाकर मांगा समर्थन

    रायबरेली । सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह नगर पालिकाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव को जीत दिलाने के लिए डोर टू डोर अभियान चला रही हैं। इस अभियान के तहत वह क्षेत्र में घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए समर्थन मांग रही हैं।इसी क्रम में सदर विधायक अदिति सिंह ने आज क्षेत्र के मुंशीगंज और गोराबाजार में जनसम्पर्क किया और लोगों से पूर्णिमा श्रीवास्तव को चुनने की अपील की।

    यह भी पढ़ेे:     Rahul Gandhi को कांग्रेस की कमान , जानें, 130 साल पुरानी पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर क्या होंगी                       राहुल की चुनौतियां

            यह भी पढ़ेे:    Congress के ये बड़े नेता 9 साल तक कोमा में रहने के बाद नहीं रहे

    वही बेलीगंज में आयोजित नुक्कड़ सभा में सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि नगर पालिका द्वारा बीते लंबे समय से क्षेत्र में विकास कार्य नही कराये गए हैं। जिससे क्षेत्र की जनता नाराज है। क्षेत्र के लोगों को ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो क्षेत्र में विकास करके लोगों की समस्याओं को हल कर सकें।
    उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव को चुनने की अपील की और कहा कि विकास की इच्छाशक्ति रखने वाले लोगों को चुनकर ही रायबरेली नगर को उन्नतशील बनाया जा सकता है। इसलिए आने वाली 29 नवंबर को पूर्णिमा श्रीवास्तव को अपना वोट देकर उनको जिताये। बता दें कि रायबरेली नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव 29 नवंबर को होना है। वही सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह के लगातार जनसंपर्क से नगर पालिकाध्यक्ष के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव की स्थिति बेहतर है।

  • निकाय चुनाव: मुजफ्फरनगर में गरजे योगी, कहा-हमारे राज में अपराधी जा रहे यमराज के पास

    निकाय चुनाव: मुजफ्फरनगर में गरजे योगी, कहा-हमारे राज में अपराधी जा रहे यमराज के पास

     

     

    मुजफ्फरनगर।  उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के लिए पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ निकाय चुनाव जीतने के लिए नहीं लड़ रही है, बल्कि शहरों के समग्र विकास की योजना को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम ने कहा कि मैं जनता से वादा करता हूं कि बीजेपी के संक्लप पत्र में किए गए हर एक वादे को पूरा किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि किसी भी शहर में किसी भी रेहड़ी-पटरी वाले को नहीं उजाड़ा जाएगा और सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कराकर जनता को जाम से निजात दिलाया जाएगा। इसी के साथ सफाई और पेयजल के भी बेहतर इंतजाम किए जाएंगे, जिसके लिए सरकार पहले ही सर्वे करवा चुकी हैं। 

    सीएम ने कहा कि हर शहर से अगर रेहड़ी-पटरी वालों को हटाने की नौबत आई तो पहले उनका पुर्नावास करवाया जाएगा और विकास की दिशा में पश्चिमी यूपी को पिछड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को ट्यूबल का कनेक्शन देगी। सीएम ने लोगों से कहा कि अगर आपको किसी अधिकारी से कोई परेशानी या फिर वो आपके काम में लापरवाही बरत रहा है तो आप इसकी शिकायत सीधे शासन-प्रशासन से कर सकते हैं। सूबे के मुखिया ने कहा कि चार साल पहले मुजफ्फरनगर ने दंगो की त्रासदी झेली थी, इसलिए मेरे लिए जैसे गोरखपुर है ठीक वैसा ही मुजफ्फरनगर भी है। पूरा प्रदेश मेरे लिए एक परिवार के समान है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हमने सबसे पहला काम राज्य में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए किया है।

    सीएम योगी ने कहा कि हमने अवैध बूचड़खाने बंद कराए। हमारे समय में प्रदेश के अंदर एक भी दंगा नहीं हुआ। अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में आज किसी में हिम्मत नहीं है किसी व्यापारी या उद्योगपति से रंगदारी मांग सके। सीएम योगी ने प्रदेश सरकार की तारीफो के पुल बांधते हुए आगे कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में विकास का ऐसा माहौल बना रही है, ताकि यहां के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े। सीएम ने कहा कि 15 साल तक प्रदेश में पुलिस अपराधियों से पिटती नजर आ रही है। सीएम बोले की बीजेपी के राज में पुलिस के हौसले बढ़े हैं और अपराधियों कि शमत आई है। अपराधी या तो जेल में नजर आ रहे हैं या फिर यमराज के पास।

     





  • SC ने Yogi Government से कहा- ‘दुनिया में ताजमहल एक ही है, दोबारा नहीं बनेगा’

    SC told the Yogi Government- ‘Tajmahal is the same in the world, it will not happen again’

    सुप्रीम कोर्ट ने Yogi Government को ताजमहल के आसपास मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया हैl सोमवार को एक पिटीशन पर हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “ताजमहल एक ही है l एक बार ये नष्ट हो गया, तो फिर दोबारा नहीं बनेगाl” सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में गाड़ियों के चलने पर प्रतिबंध जारी रहेगाl
    ताजमहल और उसके आसपास के इलाके ताज ट्रेपीजियम जोन (टीटीजेड) के संरक्षण के लिए यूपी सरकार की योजना पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की हैl यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से ताज संरक्षित क्षेत्र में मल्टी लेवल पार्किग बनाने के लिए 11 पेड़ काटने की इजाजत मांगी हैl
    सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा, “आगरा में प्रदूषण का स्तर ज्यादा हैl ऐसे में यूपी सरकार को इस तरह के निर्माण कार्य की इजाजत नहीं दी सकतीl” कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा, “आपके पास ताजमहल को संरक्षित रखने के लिए कोई लॉन्ग टर्म प्लान नहीं हैl यही सबसे बड़ी दिक्कत हैl”
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम किसी भी निर्माण के खिलाफ नहीं है, लेकिन निर्माण कार्य और पर्यावरण में संतुलन होना चाहिएl कोर्ट ने टीटीजेड अथॉरिटी को समन भेजकर जवाब मांगा हैl टीटीजेड अथॉरिटी के जवाब से पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही कोर्ट इस मामले पर कोई फैसला लेगा l

    बता दें कि यूपी सरकार ताजमहल के पूर्वी गेट से 1 किलोमीटर दूर मल्टी लेवल पार्किंग बनवाना चाहती हैl इसके पीछे सरकार का तर्क है कि पार्किंग न होने से ट्रैफिक की बड़ी समस्या हो रही हैl जिसपर कोर्ट ने कहा कि अगर आप चाहे तो इसे मैनेज कर सकते हैं, बस जरूरत इच्छाशक्ति की है l

    सुप्रीम कोर्ट ने कि पार्किंग को कुछ ही दूरी पर हैl पर्यटकों को ताज महल तक गाड़ियों पर सवार होने के बजाए चलकर आने देंl कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा कि आप विदेशी पर्यटकों की चिंता न करेंl वे पैदल चलना पसंद करेंगेl

    बता दें कि दुनिया के 7 आश्चर्यों में शामिल ताजमहल को यूपी सरकार ने अपने पर्यटन की बुकलेट से हटा दिया थाl योगी सरकार ने यूपी टूरिस्ट डेस्टिनेशन की लिस्ट जारी की थी, जिसमें ताजमहल का नाम नहीं थाl जबकि, गोरखपुर स्थित गोरखधाम मंदिर को इस लिस्ट में जगह दी गई थीl

  • निकाय चुनाव के पहले चरण में 55% मतदान, बदायूं में फाड़े बैलेट पेपर, होगी दोबारा वोटिंग

    55% voting in first phase of body election

    लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में करीब 55 फीसदी मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक करीब 55 फीसदी मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। बदायूं के बूथ नंबर 72 पर लोगों ने बैलेट पेपर फाड़ दिए थे जिससे आयोग ने यहां दोबारा वोटिंग करवाने का फैसला किया। पहले चरण के चुनाव में 24 जिलों में मतदान हो रहा था। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वोट डाला।

    राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त सतीश अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा। कहीं भी सांप्रदायिक या जातिगत हिंसा नहीं हुई। केवल बदायूं के एक बूथ पर पुनर्मतदान होगा।

    उन्होंने कहा कि वेबकास्टिंग से अच्छा परिणाम मिला।। नियमित मॉनिटरिंग केंद्रीय अर्द्घसैनिक बलों, पीएसी की तैनाती से भी फायदा हुआ। वहीं, कुछ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में न होने पर उन्होंने कहा कि लिस्ट पूरी तरह सही है।

    उन्होंने पहले चरण के चुनाव को परफेक्ट शो करार दिया और कहा कि यह मीडिया, प्रशासन, पुलिस और राजनीतिक दलों के सहयोग से सम्पन्न हुआ। ग्रामीणों क्षेत्रों में 74 फीसदी जबकि शहरों में काफी कम मतदान हुआ। ये एक विडम्बना है कि शहरों में लोग वोट नहीं करते।

    पहले चरण में कुल 1,09,26,972 वोटर और 26,314 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें से 15,997 पुरुष व 10,317 महिला प्रत्‍याशी थे। मतदान के लिए 3731 मतदान केंद्र और 11683 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 4095 वार्डों में से 4062 वार्डों के लिए पार्षद व सभासदों के लिए भी मतदान हुआ।

  • MLA Aditi Singh ने अग्रवाल समाज से की अपील, विकास के लिए पूर्णिमा श्रीवास्तव को चुने चैयरमैन

    रायबरेली। अग्रवाल समाज की बैठक में रायबरेली सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह ने अग्रवाल समाज के लोगों से अपील की कि वह कांग्रेस प्रत्यशी पूर्णिमा श्रीवास्तव को नगरपालिकाध्यक्ष के रूप में चुनकर क्षेत्र के विकास में अपना सहयोग करें।

    सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि अग्रवाल समाज मेरा ननिहाल है। इसी समाज के बीच में में पली-बढ़ी हूँ। इस समाज से मेरा गहरा नाता रहा है। सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि जिस तरह से अग्रवाल समाज ने विधानसभा चुनाव में मेरा पूरा समर्थन किया था। उसी तरह से इस बार भी अग्रवाल समाज के लोगों से अपील करती हूँ कि वह पूर्णिमा श्रीवास्तव को नगर पालिकाध्यक्ष बनाने में पूरा समर्थन दें और अधिक से अधिक वोट से जितवाकर पूर्णिमा श्रीवास्तव जी को चेयरमैन बनाये, जिससे शहर का सम्पूर्ण विकास हो सके।

    Read More :  Rahul Gandhi को कांग्रेस की कमान , जानें, 130 साल पुरानी पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर क्या होंगी राहुल की चुनौतियां

    सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि नगर पालिका द्वारा बीते लंबे समय से क्षेत्र में विकास कार्य नही कराये गए हैं। जिससे क्षेत्र की जनता नाराज है। क्षेत्र के लोगों को ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो क्षेत्र में विकास करके लोगों की समसयाओं को हल कर सकें। इसलिये अग्रवाल समाज पूर्णिमा श्रीवास्तव कप चेयरमैन बनाने में पूरा सहयोग दे।
    उन्होंने अग्रवाल समाज के लोगों से कहा कि विकास की इच्छाशक्ति रखने वाले लोगों को चुनकर ही रायबरेली नगर को उन्नतशील बनाया जा सकता है। इसलिए आने वाली 29 नवंबर को पूर्णिमा श्रीवास्तव को अपना वोट देकर उनको जिताये।
    इस मौके पर उमेश सिकरिया, मानकचंद जैन, सूरज अग्रवाल, विष्णु मुरारका, अमित अग्रवाल, प्रकाश मुरारका, अमित अग्रवाल, शत्रुघ्न खेतान, गिरजेश सिकरिया, महेश अग्रवाल, रतनलाल अग्रवाल, मन्जू अग्रवाल, प्रिया मुरारका, सन्दीप मुरारका आदि समाज के प्रतिष्टित लोग उपस्थित रहे।

    Read More : हिंदुस्तान को 5 तरह का नहीं, एक टैक्स चाहिए : राहुल

  • योगी राज में महफूज नहीं हैं बेटियां, मासूम बच्चियों के साथ हुई हैवानियत

    योगी राज में महफूज नहीं हैं बेटियां, मासूम बच्चियों के साथ हुई हैवानियत

     

     

    फतेहपुर। सूबे की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भारतीय जनता पार्टी की सरकार कानून व्यवस्था को चॉक-चौबंद करने के लाख दावे करे, लेकिन अपराधियों में पुलिसिया सिस्टम और कानून का डर कहीं नजर नहीं आ रहा है। खासतौर पर महिलाओं और लड़कियों के साथ आये दिन छेड़छाड़, लूटपाट और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला फतेहपुर का है, जहां एक हवस के दरिंदे ने ना उम्र देखा ना समाज का लिहाज और फूल जैसी मासूम बच्चियों के साथ ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।

    चार मासूम छात्राये चने का साग तोड़ने के लिए खेत गयी थी ।की तभी इंसानी रुपी भेड़िये की नज़र मासूम छात्राओ पर पड़ी तो आरोपी ने दो छात्राओं को पकड़ लिया और दो छात्राएं आरोपी के चंगुल से बच निकली । मगर दो छात्राओं को आरोपी अपनी हवश का शिकार बनाने की नियत से अश्लील हरकत करने लगा । उसी समय सामने से जंगली साड आ गया जिससे आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। वही ही पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाने क्षेत्र के गम्भरी गाँव में मासूम चार छात्राये खेत में चने का साग तोड़ने गयी हुयी थी। वही खेत में आरोपी रोहित पहले से खेत में बैठा था। इन छात्राओं को उसने झाड़ियों के अंदर साग तोड़ने के बहाने ले.गया। इसके चंगुल से दो छात्राये तो बच् निकली मगर दो छात्राये आरोपी का शिकार हो गयी। आरोपी अपनी मनमानी करता रहा। उसी समय सामने से जंगली साड आ गया जिसको देखआरोपी रोहित भगाने लगा मौका देख छात्राये वहा से अपनी जान बचाकर जैसे तैसे अपने घर आयी। अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। वही परिजनों ने स्थानी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की। वही पुलिस अधीक्षक श्री पर्णा गांगुली ने बताया की मामला दर्ज कर लिया गया हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।





  • मुलायम सिंह यादव के 79वें जन्मदिन समारोह से शिवपाल नदारद

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के 79वें जन्मदिन समारोह से उनके अनुज शिवपाल सिंह यादव नदारद रहे। पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में सपाध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सभी प्रमुख नेता नजर आये लेकिन नाराज शिवपाल समारोह में शामिल नहीं हुए। उनके समर्थकों के अनुसार वह इटावा में हैं। नगरीय निकाय चुनाव में अपने समर्थकों को चुनाव लड़ा रहे हैं।

    ‘यादव परिवार’ में एक साल से अधिक चले विवाद के शुरुआती दौर में लग रहा था कि मुलायम सिंह यादव अपने अनुज के साथ हैं और पुत्र अखिलेश से नाराज हैं। हाल ही में डा0 राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर लोहिया पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पिता-पुत्र एक साथ दिखे। अखिलेश ने अपने पिता का पैर छूकर आर्शीवाद लिया। इसके बाद दीपावली में पैतृक गांव इटावा के सैफई में पूरा परिवार साथ था। वहां भी अखिलेश ने पिता का पैर छूकर आर्शीवाद लिया था हांलाकि उन्होंने चाचा का भी पैर छुआ और आर्शीवाद लिया।

    यह भी पढ़ेे: जन्मदिन विशेष: मास्टर से मुख्यमंत्री तक मुलायम का कठिन सफ़र

    मुलायम सिंह यादव की पुत्र से बढ़ी नजदीकियों की वजह से शिवपाल अलग-थलग पड़ गये और वह अब पार्टी के सार्वजनिक समारोह में नहीं दिख रहे हैं। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। लोकगीत हुए। नेताओं ने श्री यादव का पैर छुआ। उनके दीर्घायु होने की कामना की। लोक गायकों ने अपने गीतों से लोगों को आकर्षित किया। इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष किरणमयनंदा, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, पूर्वमंत्री पारसनाथ यादव समेत काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • यूपी के पूर्व सीएम एनडी तिवारी की हालत गंभीर, सीएम योगी मिलने पहुंचे

    यूपी के पूर्व सीएम एनडी तिवारी की हालत गंभीर, सीएम योगी मिलने पहुंचे

     

     

    नई दिल्ली। तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी की हालत गंभीर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनडी तिवारी का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे। सीएम ने एनडी तिवारी के परिजनों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। एनडी तिवारी के बेटे रोहित ने सीएम योगी को तिवारी के स्वास्थ्य से जुड़ी सारी जानकारी दी। रोहित ने बताया कि पिताजी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें कि तिवारी आईसीयू में भर्ती है। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में फिजियोथेरेपी कराये जाने के दौरान उन्होंने प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया था।

    92 साल के एनडी तिवारी पिछले महीने चाय पीते समय बेहोश हो गए थे। ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद 20 सितंबर को तिवारी को नई दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां उनके बेटे रोहित शेखर तिवारी भी मौजूद  रहे। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर रखा गया था। एनडी तिवारी की बात करें तो वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। तिवारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जिस समय एक था उस वक्त राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकें है।

    एक जनवरी 1976 को वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। यह कार्यकाल बेहद संक्षिप्त था। 1977 के जयप्रकाश आंदोलन की वजह से 30 अप्रैल को उनकी सरकार को इस्तीफा देना पड़ा। तिवारी तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उत्तर प्रदेश के विभाजन के बाद वे उत्तरांचल के भी मुख्यमंत्री बने। केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्हें याद किया जाता है। तिवारी आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बनाए गए लेकिन यहां उनका कार्यकाल बेहद विवादास्पद रहा।





  • भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का तुरंत हो निदान

    भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का तुरंत हो निदान

     

     

    बलिया। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसको लेकर जहां सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार दौरे कर रहे हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य भी लगातर तूफानी दौरे पर हैं। इस दौरान वे निकाय चुनाव की जनसभा को सम्बोधित करने और पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने बलिया जनपद के सिकंदरपुर आए। इस दौरान उन्होने लोगों को कहा कि निकाय चुनाव में लोकसभा और विधानसभा से भी ज्यादा लहर है।

    भाजपा इस बार निकाय चुनाव में भी विरोधी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर देगी। डिप्टी सीएम मौर्य़ ने कहा कि नगर के विकास के लिए भाजपा ने रोडमैप तैयार कर लिया है ऐसे में केंद्र और राज्य के बाद निकाय में भी सरकार बीजेपी की होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होने अखिलेश और मायवती पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों के पास अपना कोई आधार नही बचा है। इसके साथ ही वो जनता के कम दर्शन से भी डर हुए है इसलिए प्रचार में नहीं निकल रहे हैं।

    वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होने प्रशासनिक अधिकारियों के पेंच कसते हुए कहा कि अगर पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता भी शिकायत लेकर आये या समस्या तो उसकी समस्या का निदान प्रथम प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। रामजन्मभूमि मद्दे पर बोलते हुए उन्होने कहा कि कोर्ट के निर्णय के आधार पर ही होगा मंदिर का निर्माण।