Category: uttar-pradesh

  • लखनऊ की सड़कों पर अब नहीं चलेंगी पुरानी पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार है. अब लखनऊ के डीएम ने अब साफ कर दिया है कि जल्द ही शहर में 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी सभी डीजल गाड़ियों पर रोक लगाई जाएगी. इससे पहले 15 दिसंबर तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि लोग अपनी गाड़ियों को खुद ही हटा दें।
    ।डीएम कौशल राज शर्मा ने मंगलवार को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के साथ आरटीओ, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और लखनऊ मेट्रो के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में शहर में एयर पॉल्यूशन के लिए जिम्मेदार विभागों को चेताया गया. साफ कर दिया गया कि किसी भी हाल में शहर की आबोहवा को जहरीला बनाने वाले फैक्टर्स बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.। उन्होंने कहा कि महीने भर में एयर इंडेक्स की गंभीरता से मॉनीटरिंग की जानी है. डीएम लखनऊ ने साफ कर दिया कि जिनके पास 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियां हैं. ऐसे गाड़ी मालिक माइंड मेकअप कर लें क्योंकि आने वाले वक्त में उन्हें अपनी पुरानी गाड़ी सड़क से हटानी ही होगी।

    यह भी पढ़ेे: लखनऊ: राम मंदिर निर्माण को लेकर श्री श्री ने की सीएम योगी से मुलाकात

    नपेंगे प्रदेश के 475 भ्रष्ट अधिकारी

  • दुर्योधन की मूर्ति लगवाने वाले को मिले सद्बुद्धि: सीएम योगी आदित्यनाथ

    दुर्योधन की मूर्ति लगवाने वाले को मिले सद्बुद्धि: सीएम योगी आदित्यनाथ

     

     

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निकाय चुनाव में प्रचार के लिए ताबड़तोड़ जनसभाओं की शुरूआत मंगलवार को अयोध्या से की। अयोध्या दौरे से पहले सीएम ने यहां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की चर्चा पर सपा सरकार को सद्बुद्धि आई है।

    yogi adityanath

    जिसके चलते अखिलेश यादव अपने गांव सैफई में भगवान कृष्ण की मूर्ति लगवाने जा रहे हैं। योगी ने अखिलेश के दुर्योधन की मूर्ति लगवाने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा काम करने वाले को सद्बुद्धि मिले।’

    बता दें कि योगी ने कहा कि विपक्ष मैदान छोड़कर भाग रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा सरकारों ने चहेतों को ठेके बांटे हैं। अयोध्या को लेकर विपक्ष राजनीति न करे। हम अयोध्या में दीपावली और मथुरा में होली मनाएंगे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में बीजेपी की शत प्रतिशत जीत होगी। निकाय चुनाव की जीत 2019 के लिए लाभप्रद है।





  • सपा नेता और राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने साधा पीएम मोदी और सीएम योगी पर निशाना

    सपा नेता और राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने साधा पीएम मोदी और सीएम योगी पर निशाना

     

     

    हरदोई। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का ऐलान होने के बाद सारे ही दलों के नेता अपनी अपनी जोर आजमाइश में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा । एसपी नेता और राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री जानबूझकर लोकसभा का शीतकालीन सत्र नहीं होने दे रहे हैं। उन्हें लगता है कि कहीं विपक्ष उनकी घेराबंदी करके गुजरात चुनाव में भाजपा को नुकसान ना पहुंचा दे।

    सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री डर के मारे पार्लियामेंट सेशन नहीं बुला रहे हैं क्योंकि गुजरात चुनाव सर पर है और पार्लियामेंट में जब मेंबर सत्य बात उठाएंगे तो गुजरात का चुनाव नरेंद्र मोदी हार जाएंगे जो प्रधानमंत्री अपने राज्य के चुनाव के लिए इतना डरा हो वह प्रधानमंत्री देश को क्या संभालेगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार देखने में आया है कि किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री निकाय जैसे छोटे चुनाव में जिले जिले में वोट मांगने की रणनीति बना रहा है। इसकी 14 नवंबर से अयोध्या से शुरुआत भी होने वाली है, इससे लगता है इस बार वह फिर ये लोग राम के नाम पर वोट मांगेंगे और जनता को गुमराह करेंगे। उन्होंने कहा जब प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी, जो कि भाजपा के स्टार प्रचारक कहे जाते है, वे नगर पालिका चुनाव में वोट मांग रहे है, इससे सिद्ध होता है कि भाजपा की स्थिति वास्तव में बहुत खराब है।





  • सपा की प्रत्याशी का अपशब्दों वाला वीडियो हुआ वायरल, पूर्व मंत्री भी थे मौजूद

    सपा की प्रत्याशी का अपशब्दों वाला वीडियो हुआ वायरल, पूर्व मंत्री भी थे मौजूद

     

     

    उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव अपने सबाब पर है, इस दौरान भाजपा, कांग्रेस, बसपा के साथ सपा ने अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। सूबे में भाजपा की ओर से खुद सीएम योगी आदित्यनाथ इस निकाय चुनाव में चुनावी अभियान की शुरूआत रामनगरी अयोध्या से करने जा रहे हैं। पहली बार रामनगरी अयोध्या नगर पालिका से नगर निगम बनी है। यहां पर विधायक भाजपा और जिले का सांसद भी भाजपा का है। ये नगर निगम फैजाबाद जिले के अन्तगर्त आता है। जहां पर विधान सभा की पांच सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

    नगर निगम बनने के पहले अयोध्या और फैजाबाद दोनों ही नगर पालिकाओं पर भाजपा का कब्जा रहा है। लेकिन इस बार भाजपा की राह आसान नहीं हैं। क्योंकि बीते 2012 में विधान सभा में अपनी चुनावी ताल ठोंक चुकी किन्नर गुलशन बिंदू मैदान में हैं। इस बार गुलशन बिंदू को समाजवादी पार्टी ने मैदान में उतारा है। लेकिन किन्नर गुलशन बिंदू की जुबान इतनी गंदी है कि पत्रकारों के सवाल के जवाब में उनके जुबान से गालियां आराम से निकल जाती है। ऐसा ही एक वीडियो उनका वायरल हुआ है। जिसमें उनके साथ पूर्व मंत्री तेजनारायण पान्डेय पवन भी खड़े हैं।

    गुलशन यहां पर अन्य प्रत्याशियों पर निशाना साध रही हैं। लेकिन बातों बातों में वो गाली दे जाती है, हांलाकि उन्होने बात को बाद में संभालने की कोशिश करते हुए कहा कि वो मिथिला की रहने वाली हैं। अयोध्या सीता की ससुराल है, इसलिए यहां के लोग जीजी लगते हैं। तो गाली देने का उनका हक है, और ये मिथिला की परम्परा है।





  • आधार कार्ड के बिना छात्र यूपी बोर्ड एग्जाम में नहीं पाएंगे बैठ

    यूपी बोर्ड परीक्षा में आधार कार्ड लेकर जाना हुआ अनिवार्य

    लखनऊ। अब आधार कार्ड के बिना छात्र उत्तर प्रदेश बोर्ड एग्जाम में नहीं बैठ पाएंगे. यूपी सरकार ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य किया. सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश की कॉपी भेज दी गई है। उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षा परिषद् ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए आधार अनिवार्य कर दिया है. परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होंगी।

    यह भी पढ़ेे: जानिए: कब होगी हाईस्कूल और इंटरमीडियट की परिक्षा, टाइम टेबल जारी

    मंगलवार को अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन केंद्र निर्धारण पर वीडियो कांफ्रेंस की थी. अपर मुख्य सचिव के हवाले से इलाहाबाद के डीआईओएस का कहना है कि यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान जो छात्र और छात्राएं अपने प्रवेश पत्र के साथ-साथ आधार कार्ड नहीं लाएंगे, उन्हें परीक्षा परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर आधार कार्ड के चलते कोई भी छात्र -छात्रा बोर्ड एग्जाम नहीं दे पाएगा तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी।

     

  • भाजपा नेता और सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या

    नई दिल्ली।. देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में बेलगाम बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया.घ्बदमाशों ने ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता शिव कुमार यादव समेत दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई. ये वारदात बिसरख थाना क्षेत्र तिगाड़ी गांव के पास हुई.घ्हमलावर बाईक से आए थे.घ्आते ही इन्होंने भाजपा नेता शिव कुमार यादव की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. अचानक हुए हमले के बाद उनके सुरक्षाकर्मी और ड्राईवर मौके से भागने लगे लेकिन बदमाशों ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर सुरक्षाकर्मी की भी गोली मारकर हत्या कर दी.।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए. लोगों ने हत्या के विरोध में हंगामा शुरु कर दिया. स्थिति को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस को घटना स्थल पर बुला लिया गया है. बताया जाता है कि शिव कुमार यादव भारतीय जनता पार्टी के नेता होने के साथ गांव के प्रधान भी थे. बताया जा रहा है कि शिवकुमार केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद महेश शर्मा के भी बेहद करीबी थे.।

  • गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में घुसा संदिग्ध, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने की आशंका

    गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में घुसा संदिग्ध, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने की आशंका

     

     

    गाजियाबाद।  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद में हिंडन एयरबेस के स्टेशन में संदिग्ध के घूसने से अफरा-तफरी मच गई। संदिग्ध को देखते ही सुराक्षाबलों ने उसके पैर पर गोली मारकर उसे घायल कर दिया और गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षाबलों ने उसे एयरबेस स्टेशन के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, वहीं उससे पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध का आतंकी कनेक्शन होने की बात कही जा रही है। दरअसल कल रात 11 बजे हिंडन एयरबेस में उस व्यक्ति ने दिवार फांगकर अंदर घूसने का प्रयास किया था। हालांकि सुरक्षा बलों ने उसके पैर में गोली मारकर उसे अंदर जाने से रोक लिया।

    मिली जानकारी के मुताबिक संदिग्ध की पहचान 25 वर्षिय सुजीत निवासी प्रतापगढ के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि उसके तार पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हो सकते हैं। इस मामले के सामने आने के बाद थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह और एएसपी अनूप सिंह मौके पर पहुंचे और एयरबेस के अफसरों संग सुजीत से पूछताछ की। खुफिया एजेंसियों ने वायु सेना को अलर्ट किया था कि लश्कर-ए-तैयबा के छह-सात आतंकी हिंडन एयरबेस स्टेशन को निशाना बना सकते हैं।

    इसके बाद वहां चौकसी बढ़ा दी गई थी। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि तीन पीसीआर वैन की  एयरबेस स्टेशन पर ड्यूटी लगाई गई है। गौरतलब है कि हिंडन एयरबेस एशिया में सबसे बड़ा और पूरी दुनिया में यह 8वां सबसे बड़ा एयरबेस है। हर साल 8 अक्टूबर को यहां एयरफोर्स डे मनाया जाता है। रक्षा की दृष्टि से भी हिंडन एयरबेस बेहद संवेदनशील माना जाता है। हाल ही में एयरफोर्स बेस को लेकर अलर्ट जारी किया गया था।





  • गुरूवार को अयोध्या जाएंगे श्री श्री रविशंकर कई लोगों से करेंगे बात

    गुरूवार को अयोध्या जाएंगे श्री श्री रविशंकर कई लोगों से करेंगे बात

     

     

    अयोध्या। अयोध्या विवाद पर मध्यस्थता की कोशिशें कर रहे। आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर गुरूवार को अयोध्या जाएंगे। वहां वो रामलला के दर्शन भी करेंगे। इसके अलावा वो वहां कई लोगों से बात भी करेंगे। श्री श्री ने बीते बुधवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की थी। बीते बुधवार को श्री श्री रविशंकर ने कहा था कि उनके पास कोई प्रस्ताव नहीं है। वह बस सभी लाना चाहते है। रविशंकर ने बीते बुधवार को दिगंबर अखाड़ा, विनय कटियार राजाराम चंद्र आचार्य, हिंदु महासभा के चक्रपाणी आदि से मुलकात की।

    sri sri ravi shankar

    बता दें कि रविशंकर गुरूवार को सुबह 11 बजे अयोध्या जाएंगे। वहां जाकर वो राम जन्मभूमि के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वो वहां जाकर इकबाल अंसारी से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वो राम जन्मभूमि श्राइन बोर्ड के चेयरमैन नृत्य गोपालदास से मुलाकात करेंगे। राम विलास दास वेदांत से भी मुलाकात करेंगे। दिगंबर अखाड़ा के महंत ज्ञानदास समेत अन्य 2-3 महंतों से भी मिलेंगे। वहीं निर्मोही अखाड़ा का दौरा, महंत दिनेंद्र दास से मुलाकात।

    4 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे श्री श्री रविशंकर

    साथ ही श्री श्री रविशंकर ने बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक CM हाउस में बातचीत हुई। वहीं इसम मामले को लेकर केंद्र मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी का कहना है कि श्री श्री रविशंकर जो भी मध्यस्थता कर रहे हैं। उसमें केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उनका कहना है कि अगर ये मामला बातचीत से सुलझाता है तो अच्छी बात है।





  • लखनऊ: राम मंदिर निर्माण को लेकर श्री श्री ने की सीएम योगी से मुलाकात

    लखनऊ: राम मंदिर निर्माण को लेकर श्री श्री ने की सीएम योगी से मुलाकात

     

     

    लखनऊ। यूपी की धर्म नगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और अध्यातमिक गुरु श्री श्री रविशंकर सीएम से मिलने लखनऊ पहुंचे। रविशंकर ने यहां सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से राम मंदिर निर्माण को लेकर मुलाकात कर चर्चा की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत चलती रहीं, हालांकि दोनों में क्या बातचीत हुई इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि मंदिर निर्माण को लेकर रविशंकर अब कुछ ही देर में पंडित अमरनाथ मिश्रा के आवास पर कुछ मुस्लिम संगठनों के प्रथिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि अध्यातमिक गुरु 16 नवंबर को अयोध्या जाएंगे और वहां जाकर मंदिर निर्मण से जुड़े पक्षकरों से भी मुलाकात करेंगे।

    हिंदू और मुस्लिम पक्षकरों से मिलकर श्री श्री के अयोध्या जाने के बारे में बताया जा रहा है कि वे अयोध्या पहुंचते ही सीधा मणिराम छावनी जाएंगे और राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात करेंगे। इसी के साथ वो न्यास के सदस्यों डॉ. रामविलास वेदांती, मस्जिद के पैरोकार स्वर्गाीय हाशिम अंसारी के बेटे इकबाल अंसारी से मुलाकात करेंगे। रविशंकर ने अयोध्या जाने को लेकर कहा कि वो अयोध्या विवाद में अपनी इच्छा से एक मध्यस्थ के तौर पर शामिल हैं और वो सभी हितधारकों से मिलने के लिए 16 नवंबर को अयोध्या की यात्रा करेंगे । कांग्रेस ने पिछले महीने रविशंकर को सरकार का एक एजेंट करार दिया था।

     

    गौरतलब है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल अयोध्या में राम मंदिर की संभावनाओं पर कहा था कि रायपुर भगवान राम का ननिहाल है, यहां राम मंदिर का निर्माण हुआ तो आगे का रास्ता भी अपने आप ही निकल जाएगा। सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मान्यता है कि भगवान राम के ननिहाल में मंदिर बनेगा तो आगे का रास्ता इपने आप ही निकल आएगा। बताते चलें कि पांच दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट मंदिर निर्माण को लेकर सुनवाई करेगा।  यूपी सरकार इसमें पार्टी नहीं है ये मानकर चलिए, जो होगा अच्‍छा होगा और अच्‍छी दिशा में होगा।





  • दिल्ली-मेरठ 7 लेन एक्सप्रेस वे के पहले चरण का 75 फीसदी काम पूरा: नितिन गडकरी

    दिल्ली-मेरठ 7 लेन एक्सप्रेस वे के पहले चरण का 75 फीसदी काम पूरा: नितिन गडकरी

     

     

    नई दिल्ली। दिल्ली से मेरठ के बीच बनने वाले एक्सप्रेस वे का पहला चरण दिसम्बर तक पूरा होने का अनुमान केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लगाते हुए कहा है कि यह देश का पहला ऐसा राष्ट्रीय राजमार्ग होगा जो कि 14 लेन का होगा, इसके साथ ही इस एक्सप्रेस वे पर ढाई मीटर का चौड़ा साइकिल पथ भी बनाया जायेगा।

     

     

    इस एक्सप्रेस वे के निर्माण की निर्धारित अवधि 30 माह की है लेकिन विभाग इसे 14 माह में पूरा करेगा। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इस एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद से 3 से 4 घंटे में तय होने वाला मेरठ का सफर मात्र 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इस परियोजना पर 7566 करोड़ रूपए के खर्च होने का अनुमान है। इस परियोजना का शिलान्यास साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।

    केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पहले चरण में निजामुद्दीन से उत्तर प्रदेश की सीमा तक का 75 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। इस एक्सप्रेस वे की खासियत है कि 6 लेन का ये एक्सप्रेस वे बीच में होगा और 4 लेन का राजमार्ग किनारे पर इसके बनने के बाद यातायात के साथ दिल्ली एनसीआर में जाम और प्रदूषण को भी कम करने में मदद मिलेगी।