Category: uttar-pradesh

  • हरदोई: आयोग ने निर्दलिय प्रत्याशियों को बाटे सिम्बल, किसी को मिला स्कूटर तो किसी को मिली शहनाई

    हरदोई: आयोग ने निर्दलिय प्रत्याशियों को बाटे सिम्बल, किसी को मिला स्कूटर तो किसी को मिली शहनाई

     

     

    हरदोई। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में मतदान का दिन निर्धारित होने के बाद सूबे में एक बार फिर सात महीने बाद चुनाव का माहौल बन गया है। राज्य में बीजेपी, कांग्रेस, बीएसपी, सपा में सीधी टक्कर है। जहां एक तरफ इन चुनावों में योगी के सात महीने के कामों की परीक्षा है, तो वहीं विधानसभा चुनाव में सुपड़ा साफ होने के बाद कांग्रेस,सपा और बीएसपी के लिए उत्तर प्रदेश में अपनी जमिन बचाए रखने का एक और मौका है। इसके अलावा इस चुनाव में बड़े पैमाने पर निर्दलिय प्रत्याशी भी चुनाव में उतर रहे हैं, खुद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की भतीजा बहु बीजेपी से टिकट न मिलने को लेकर कानुपर से निर्दलिय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहीं हैं।

    वहीं अगर ताजा आकड़ों की माने तो सबसे ज्यादा निर्दलिय प्रत्याशी हरदोई सीट पर खड़े हो रहे हैं। हरदोई के इन  प्रत्याशियों में अच्छा चुनाव चिन्ह पाने के लिए होड़ मच गई है। वहीं चुनाव आयोग तो चुनाव आयोग है वो अपने हिसाब से सबकों चुनाव चिन्हा महैया करवाएगा , जिनमें से आधो को चुनाव आयोग ने चुनाव चिन्ह दे भी दिए है। इन निर्दलिय प्रत्याशियों  को आयोग ने चुनाव चिन्हा के तौर पर किसी को शहनाई दी है तो किसी को बजाज का स्कूटर, किसी को चमक्ता सितारा तो किसी को उगता सूरज आयोग ने चुनाव चिन्हा के तौर पर दिया है। वहीं जिन्हे अभी आयोग ने चिन्ह नहीं दिया है उनके लिए आयोग ने लकी ड्रा का नया हथकंड़ा अपनाया है।





  • Akhilesh ने कहा-भाजपा की हार से बदलने लगा हवा का रुख

    नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के चित्रकूट विधानसभा उप-चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मिली हार के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि विधानसभा उप-चुनाव में बीजेपी की हार हवा के बदलते रुख को बता रही है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी और गुड्स एंड सर्वसेज टैक्स (जीएसटी) का सच देश की जनता को समझ में आने लगा है और बीजेपी की हार की हवा अब गुजरात तक भी पहुंचेगी.। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो ने कहा, श्चित्रकूट विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा की हार, हवा के रूख को बता रही है. नोटबंदी और ळैज् का सारा सच अब जनता को समझ आने लगा है. ये परिणाम जनता के मन में भाजपा के प्रति बढ़ते अविश्वास और विरोध का प्रतीक है. भाजपा की हार की हवा, अब गुजरात तक भी जाएगी। अखिलेश का यह बयान वैसे समय में सामने आया है, जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने चित्रकूट उप-चुनाव के नतीजों को राज्य की जनता के बदलते मिजाज के संकेत के तौर पर देखे जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है.। गौरतलब है कि गुजरात में कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी नोटबंदी और जीएसटी को मुद्दा बना रहे हैं.। बीजेपी की हार को स्वीकार करते हुए शिवराज ने कहा, चित्रकूट उपचुनाव में जनता के निर्णय को शिरोधार्य करता हूँ. जनमत ही लोकतंत्र का असली आधार है. जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूँ. चित्रकूट के विकास में किसी तरह की कमी नहीं होगी. प्रदेश के कोने-कोने का विकास ही मेरा परम ध्येय है.। चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी ने बीजेपी के शकंर दयाल त्रिपाठी को 14,100 मतों से शिकस्त दी है. इस सीट पर 9 नवंबर को विधानसभा के उप-चुनाव हुए थे.ं।

    यह भी पढ़ेे: यूपी की राजनीति में मारी भगवान राम और कृष्ण ने एंट्री, जाने कौन है आगे

  • सेना प्रमुख ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन, भारतीय सेना की सुरक्षा की मांगी दुआ

    सेना प्रमुख ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन, भारतीय सेना की सुरक्षा की मांगी दुआ

     

     

    वाराणसी। केंद्रीय मंत्री और सेना प्रमुख बिपिन रावत उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी काशी के दौर पर गए हुए हैं। वाराणसी के अपने दौरे के दौरान सेना प्रमुख ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और अपने परिवार के साथ पूरे रस्मो-रिवाज के साथ भगवान विष्णु की पूजा की। पूजा करने के बाद मंदिर से बाहर आए रावत पत्रकारो से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि मैंने पूजा के दौरान देश के जवानों के लिए भगवान शिव से प्राथर्ना की है। उन्होंने कहा कि मैंने सेना के जवानों की सुरक्षा और उनके बचाव के लिए भगवान शिव के समक्ष अरदास लगाई।

    बिपिन रावत ने सेना के पास हथियारों की कमी वाले सवाल पर कहा कि सेना के पास हथियारों की कोई कमी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सेना के हथियारों को बदलते वक्त के अनुरूप और बेहतर किया जा रहा है। इस तर्ज पर सेना को नई तकनीक से बने हथियारों से लैस करना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि हम दुश्मन देश पर विजय प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारी सेना हर मोर्चे से दुश्मन के दांत खंटे करने में सक्षम है और युद्ध की स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार है। रावत ने कहा कि देश के किसी भी नागरिक को दुश्मन के किसी भी हमले से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारी सेना पूरी तरह से तैयार है।





  • यूपी के पूर्व सीएम तिवारी की हालत में सुधार, ब्लड प्रेशर के चलते करवाया गया था अस्पताल में भर्ती

    यूपी के पूर्व सीएम तिवारी की हालत में सुधार, ब्लड प्रेशर के चलते करवाया गया था अस्पताल में भर्ती

     

     

    लखनऊ। यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण दत्त तिवारी को बिमारी के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार आ रहा है। तिवारी राज्य के मुखिया उस समय पर थे जब उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश एक राज्य हुआ करता था। मिली जानकारी के मुताबिक एन.डी तिवारी को ब्लड प्रेशर बढ़ने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार आ रहा है।

    92 वर्षिय तिवारी को पिछले महीने भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले महीने उन्हें लखनऊ के मैक्स सूपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में 26 अक्टूबर को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। उस समय वो बुखार और निमोनिया से जुझ रहे थे।  बताते चलें कि एनडी तिवारी ना सिर्फ उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे बल्कि केंद्र में भी मंत्री रह चुके थे। वे कांग्रेस की कई सरकार में मंत्री रह चुके हैं साथ ही वे आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उनका इलाज वरिष्ठ न्यूरोसर्जन जेटी मुखर्जी और कॉर्डियोलोजिस्ट सुमित सेठ की देखरेख में चल रहा है।





  • मार्टिना गुप्ता मार्डर की उलझी गुत्थी : जानिये किसने किया मार्डर ?

    लखनऊ । प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खलबली मचाने वाले मार्टिना गुप्ता हत्याकांड की गुत्थी उलझती जा रही है। अब यह मामला ऑनर किलिंग का बन गया है। लखनऊ के एसजीपीजीआई थाना क्षेत्र के उद्यान-दो में दो दिन पहले प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही मार्टिना गुप्ता की उसके घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मार्टिना की इस मौत को पहले आत्महत्या बताने का प्रयास किया गया। उसके शव में पांच गोलियां लगने के मामले में आत्महत्या की थ्योरी को खारिज कर दिया। कल मार्टिना के पिता राकेश बाबू गुप्ता को उसकी हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। राकेश बाबू गुप्ता के खिलाफ तहरीर उनकी पत्नी मालती ने ही दी थी। पुलिस ने कल राकेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था। आज राकेश बाबू के दो पुत्रों अजीत गोयल व यश गोयल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि मार्टिना गुप्ता की उनके किसी रिश्तेदार से बढ़ती नजदीकी पिता तथा भाइयों को पसंद नहीं थी। यह लोग मार्टिना की शादी तय कर रहे थे। मार्टिना के शादी से मना करने पर परसों पिता ने उसकी गोली मारकर की हत्या कर दी थी। कल पुलिस ने पिता राकेश बाबू गुप्ता को गिरफ्तार करने के साथ ही उसकी लाइसेंसी पिस्टल को भी अपने कब्जे में ले लिया था। चर्चित मार्टिना गुप्ता हत्याकांड मामले में पिता राकेश बाबू गुप्ता को गिरफ्तार करने के बाद आज पुलिस ने राकेश के दो पुत्रों दीपक और यश गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। मार्टिना गुप्ता के पिता से पूछताछ में बेटों की भी घटना को अंजाम देने में संदिग्ध भूमिका की पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस ने इन सभी को गुमराह करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

    माना जा रहा है कि परिवार की महिलाओं को भी हिरासत में लिया जा सकता है।
    पुलिस का कहना है कि पूछताछ में यह सामने आया है कि करीब एक सप्ताह से मार्टिना व उसके पिता के बीच कहासुनी चल रही थी। राकेश बाबू ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह मार्टिना की शादी करना चाहते थे, लेकिन वह बार-बार इन्कार कर दे रही थी। शुक्रवार शाम को भी दोनों में बहस हुई थी। शनिवार सुबह बातचीत के दौरान अचानक दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर राकेश ने बेटी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूत्रों का कहना है कि गुस्से में बेटी की छाती में तीन गोली उतारने के बाद राकेश वहीं पर बैठ गए थे। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया था। सोच विचार करने के बाद कुछ भी समझ में नहीं आने पर एक रिश्तेदार डॉक्टर को इलाज के लिए बुलाया गया था। पुलिस को संदेह है कि हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए मार्टिना की कनपटी के पास दो गोलियां मारी गई थीं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आरोपित ने हत्याकांड को उलझाने के लिए ऐसा किया होगा। यही कारण है कि शनिवार को परिवारीजन लगातार बयान बदल रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। 

    एसएसपी के मुताबिक पूरे मामले में परिवारीजनों ने घटना के बाद से पुलिस को गुमराह किया है। लगातार बयान बदलने एवं पुलिस की जांच भटकाने के आरोपितों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिवार के सभी सदस्यों के बयान दर्ज करेगी। वारदात में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    लोगों ने हत्या के पीछे ऑनर किलिंग को वजह बताई है। एएसपी उत्तरी का कहना है कि पुलिस हत्या के पीछे के हर बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। मार्टिना की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। ऑनर किलिंग की दिशा में भी जांच की जा रही है। इस हत्याकांड में अगर राकेश के अलावा उनके परिवार के किसी अन्य सदस्य की भूमिका उजागर होती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि एल्डिको उद्यान-दो, अभिषेक 4/89 निवासी स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त राकेश बाबू गुप्ता की बेटी मार्टिना (28) का शव शनिवार सुबह घर में गोलियों से छलनी मिला था। मार्टिना को पांच गोलियां मारी गई थीं, जिसे परिवारीजन आत्महत्या बता रहे थे। करीब छह घंटे बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई थी।

    यह भी पढ़ेे :  प्रद्युम्न मर्डर केस: आरोपी छात्र की रिमांड खत्म, आज कोर्ट में होगी पेशी

  • जानिए: क्यों पिता की अंतिम यात्रा में जमकर नाची ये बहनें

    जानिए: क्यों पिता की अंतिम यात्रा में जमकर नाची ये बहनें

     

     

    नोएडा। नोएडा में 4 बेटियों ने अपने पिता की अंतिम यात्रा इस तरह निकाली कि देखने वाले हैरान रह गए। दरअसल बेटियों ने अपने पिता की अंतिम यात्रा को पूरे धूम-धाम और बैंड बाजे के साथ निकाला और पूरे रास्ते चारों बेटिया नाजती गाती हुई गई और पिता का अंतिम संस्कार किया। इस बीच जहां जहां से उन्होंने अपने पिता की अंतिम यात्रा को निकाला लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए।

    noida

    बता दें कि द्योगपति और नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरी भाई लालवानी का नोएडा में निधन हो गया था। उनकी बड़ी बेटी का कहना है कि पापा की ये आखरी इच्छा थी कि जैसे बच्चे के जन्म का उत्सव मनाया जाता है ठीक वैसे ही उनकी मौत का भी जश्न मनाया जाए और उनकी अंतिम यात्रा को उत्सव की तरह निकाला जाए।

    वहीं अनिता का कहना है कि पापा का मानना था कि मौत जिंदगी से ज्यादा खूबसूरत होगी। जिसे पाने के लिए जिंदगी को कुर्बान करना पड़ाना है। इसलिए खूबसूरत मौत से मिलने का उनका सफर इस दुनिया में अंतिम उत्सव के रूप मनाया जाए। इसलिए हम चारों बहनों ने अपने पापा की अंतिम इच्छा को पूरा किया और वो जैसा चाहते थे उमकी अंतिम यात्रा को ठीक वैसे ही निकाला और हम बहनों ने खूब डांस किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि हमें देख कर हमारा समाज क्या कहेगा। हमें अपने पापा की खुशी के लिए सब कुछ मंजूर है।





  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने दिया पत्नी को व्हाट्ऐप पर तलाक

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने दिया पत्नी को व्हाट्ऐप पर तलाक

     

     

    अलीगढ़। तीन तलाक देश के सबसे जटिल सामाजिक मुद्दों में से एक था। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट की5 सदस्यों कि संविधान बेंच ने 22 अगस्त को अपना फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी लोग कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अलीगढ़ से एक ऐसा हा मामला सामने आया है। जहां यास्मीन खालिद ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति ने व्हाट्सऐप के जरिए उसे तलाक दे दिया है। इतके साथ हा यास्मीन ने धमकी दी है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वो अपने बच्चो के साथ वायस चांसलर के घर के सामने आत्महत्या कर लेगी।

    professor divorce

    बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में संस्कृत विभाग के चेयरमैन खालिद की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पहले तो गलत तरीके से उन्हें तलाक दिया और फिर व्हाट्सऐप पर टेक्स्ट मैसेज भेज कर तलाक दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वेक वीसी तारीक मंसूर के घर के सामने अपने बच्चों समेत आत्महत्या कर लेंगी। यास्मीन का कहना है कि खालिद ने उसे घर से निकाल दिया है और अब वो इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। लेकिन किसी से उसे न्याय नहीं मिला। हालांकि पुलिस की मदद की वजह से उसे किसी तरह घर में रहने की इजाजत मिली।

    वहीं प्रोफेसर खालिद ने इन आरोपों का गलत साबित करते हुए कहा कि मैंने न सिर्फ उनको व्हाट्सऐप और एसएमएस के जरिए बल्कि शरिया के मुताबिक 2 लोगों की मौजूदगी में निर्धारित तय अवधि में मौखिक रूप से दिया है। इस मामले में खालिद ने खुद को पीड़ित बताया है। उनका कहना है कि मैं नहीं बल्कि मेरी पत्नी दो दशक से उत्पीड़न कर रही है। खालिद का कहना है कि उसने शादी से पहले मुझसे कई बाते छुपाई शादी से पहले वो कहती थी कि वो ग्रेजुएट है जबकि शादी के बाद पता चला कि वो ग्रेजुएट नहीं है।

    इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मैं उसे दो तलाक दे चुका हूं और तीसरा तलाक भी तय तारीख पर दूंगा और ऐसा करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता। वहीं यास्मीन का कहना है कि कि वो न सिर्फ ग्रेजुएट है बल्कि उसने एएमयू से एमए और बीएड भी किया है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि यास्मीन घर चली गई है। यास्मीन ने मामला पुलिस में दर्ज नहीं कराया है। और न ही काउंसलिंग का आग्रह किया। इस मामले में पुलिस विभाग ज्‍यादा कुछ नहीं कर सकता।





  • सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच हुई सकारात्मक मुलाकात

    सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच हुई सकारात्मक मुलाकात

     

     

    लखनऊ। उत्तराखंड और उसके पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश जिसका कभी उत्तराखंड अंग रहा है। कई योजनाओं और परियोजनाओं को लेकर दोनों राज्यों में आपसी सहयोग होता है। इसी को लेकर सूबे के मुखिया और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच एक औपचारिक मुलाकात बीते शनिवार को लखनऊ में हुई। जहां पर दोनों नेताओं के बीच कई बातों को लेकर साझा विचार विमर्श किया है।

    दोनों नेताओं ने लम्बे समय से रूकी हुई कई परियोजनाओं को और परिसंपत्तियों के आपसी बंटवारे को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तुरंत ही अधिकारियों को निर्देशित करते हुए इस संबंध में भारत सरकार के आदेशों का अनुपालन करने के लिए आदेशित किया है। इस बारे में सीएम योगी ने अधिकारियों की ओर से अनावश्यक बिलंम किए जाने पर रोष व्यक्त किया है ।

    इस मामले को लेकर दोनों मुख्यमंत्रियों के मध्य यह भी सहमति बनी कि शीघ्र ही मुख्य सचिव स्तर पर एक बैठक कर परिसंपत्तियों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय ले लिया जाए। बैठक में उत्तराखंड द्वारा रखे गए सभी तर्कों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सकारात्मक रुख दिखाया गया। बैठक में उत्तराखंड के प्रमुख सचिव गृह श्री आनंदवर्धन और उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस पी गोयल भी उपस्थित थे।





  • अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का हल शांति से निकालने के लिए शिया वक्फ निरंतर कर रहा कोशिश

    अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का हल शांति से निकालने के लिए शिया वक्फ निरंतर कर रहा कोशिश

     

     

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी अयोध्या में विवादित जमीन पर राम मंदिर का निर्माण कराने के लिए शिया वक्फ सेंट्रल बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी का प्रयास जारी है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बात न बन पाने के बाद आज वो इलाहाबाद में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से मिलने पहुंचे। इस दौरान वसीम रिजवी ने महंत नरेंद्र गिरि से कहा कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर हम बहुत गंभीर हैं इसलिए हम राम मंदिर को लेकर अपनी सुलहा की कोशिश को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि मंदिर विवाद का निवारण आसानी से हो जाए, जिसको लेकर हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि सुलाह की कोशिशे के बीच वसीम अयोध्या में संतों से भेट करने गए थे। अयोध्या में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद आपसी सहमति से हल होने की मुहिम के तहत अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी रामनगरी पहुंचे। उन्होंने यहां मंदिर निर्माण को लेकर रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास सहित नुिर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत धर्मदास औक दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेशदास से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होने से पहले मंदिर-मस्जिद विवाद से जुड़े प्रतिनिधियों ने महंत धर्मदास के सात बंद कक्ष में बैठक की।

    बैठक में कुछ ही देर में बाबरी मस्जिद के मो. इकबाल भी शामिल हुए। इस दौरान लगा कि विवाद के हल का कोई ठोस फार्मूला आकार लेने को है। इसी बीच बंद कक्ष का दरवाजा खुला और मो. इकबाल झल्लाए से बाहर निकले। उन्होंने शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रुख को सुन्नियों का अपमान बताया उन्होंने कहा कि देश की आजादी के पहले से ही बाबरी मस्जिद की लड़ाई सुन्नी लड़ते रहे हैं और शियाओं ने कभी कोर्ट-कचहरी तक जाने की जरूरत नहीं समझी।

     





  • निकाय चुनाव के ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने जारी किया सकंल्प पत्र

    निकाय चुनाव के ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने जारी किया सकंल्प पत्र

     

     

    यूपी। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इस घोषणा पत्र का नाम भी बीजपी ने संकल्प पत्र ही रखा है। यूपा के सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री कैशव मौर्य और दिनेश शर्मा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने पार्टी मुख्यालय में यह संकल्प पत्र जारी है।

    yogi adityanath

    इस मौके पर योगी का कहना है कि निकाय चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हो उसके जिसके लिए पार्टी ने एक सकंल्प पत्र जारी किया है। सरकार इसे पूरी प्रतिबध्दिता के साथ पूरा करेगी। हमारी सरकार में पहली बार 651 नगर निकाय के ईकाइयों में चुनाव और 16 नगर में चुनाव हो रहे हैं। जिसमें पहली बार आयोध्या में होने जा रहा है। नगर निकाय चुनाव में पहली बार इतनी संख्या में चुनाव हो रहे हैं।

    बता दें कि इस दौरान पूछे गए एक सवाल “क्या ये चुनाव आपके अब तक के कामकाज पर जनमत है?” के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर चुनाव सरकार के कामकाज की परीक्षा होती है और हम इसे ऐसा ही मानकर लड़ रहे हैं। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी संकल्प पत्र के साथ उतरी थी और प्रचंड बहुमत की सरकार बनी।

    अब हम निकाय चुनाव में भी संकल्प पत्र के साथ उतर रहे हैं। हम नगरीय जीवन को बेहतर बनाएंगे। सत्ता का उपभोग करना बीजेपी की संस्कृति नहीं रही है। बीजेपी विजन के साथ निकाय चुनाव में उतर रही है। विधान सभा में संकल्प पत्र के साथ गए थे जहां रिकॉर्ड बहुमत के साथ सत्ता में आए थे। उसी अनुपात में निकाय चुनाव जीतेंगे।