Category: uttar-pradesh

  • पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लुटेरों के गिरोह को किया गिरफ्तार

    पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लुटेरों के गिरोह को किया गिरफ्तार

     

     

    संत कबीर नगर। अब तक आपने चोरी और लूट की घटनाये बहुत सुना होगा की चोर और लुटेरे कभी भी अपना क़माल दिखा सकते है। पलक झपकते ही नकदी व् सामान को लूटकर फरार हो जाते है। इन लुटेरो द्वारा लुटे गए व्यक्ति हाय हाय करके रह जाते है। लेकिन संत कबीर नगर जिले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुनकर आप भी ढंग रह जायेगे जी हा ये मामला ही कुछ ऐसा है। जहां लुटेरो ने कोई छोटी मोटी चीज और पैसा नही बल्कि बारह चक्का ट्रक को ही लूटकर फरार हो गए थे।

    जिसे पुलिस ने मुठभेढ़ के दौरान गिरफ्तार किया है । कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेदुला बाईपास से चोरो ने एक बारह चक्का ट्रक को लूट कर फरार हो गए थे। जिसका खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। पुलिस ने कठिन परिश्रम करके घटना का पन्द्र्ह दिन में ही खुलासा करके। एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है । पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हाईवे से ट्रको को लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरो को गिरफ्तार किया है।

    पकडे गए इन लुटेरो के पास से पुलिस ने लूट के दो बारह चक्का दो ट्रक के साथ ही 315 बोर का दो तमंचा और एक खोखा बरामद किया है। जबकि इन शातिर ट्रक लुटेरो के दो साथी अभी भी फरार चल रहे है। जबकि गिरफ्तार रिजवान की माने तो वह बहेड़ी में ट्रांसपोर्ट का कार्य करता था। लूट की घटना से कमाए धन से उसने ट्रक और टैंकर के साथ ही साथ करोड़ों की सम्पति अर्जित कर रखा है। पकड़े गए इन आरोपियों को पुलिस ने गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। जबकि पुलिस अधीक्षक के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तो को कोई अपराधिक इतिहास नही है ।





  • police के हत्थे चढ़े तीन लुटेरें, भेजा जेल

    लखीमपुर-खीरी, । कोतवाली पुलिस ने तीन लुटेरों को धर दबोचा है। जिनकें पास से एक बाइक समेत लूट का माल भी बरामद हुआ। पुलिस ने तीन आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया जहां अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि रविवार की रात चैकी प्रभारी रामापुर उग्रेसन, चैकी प्रभारी महेवागंज अनिल कुमार सिंह, सुनीत, सिपाही विजय शर्मा के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने प्रतापीबेहड़ तिराहा पर कुछ लोगों को लूट के माल समते होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सदर कोतवाली के गांव रंगीलानगर निवासी मुस्लिम, मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी शरीफ और मुस्लिमनगर निवासी इरफान को दबोच लिया, जबकि थाना मितौली के गांव दरी ताजपुर निवासी शानू फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक, पीतल की धातु का पिटा हुआ मुकुट, दो तमंचा, चार कारतूस, मोबाइल और एक चाकू बरामद किया। उन्होंने बताया कि सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि तीन नवंबर की देर शाम उन्होंने बरामद बाइक रामापुर पुलिस चैकी क्षेत्र के पास से लूटी थी और सभी लोगों ने मिलकर पहली सितंबर की रात राजापुर चैकी क्षेत्र में स्थित वीरबाबा मंदिर से मुकुट चोरी किया था। सदर कोतवाल ने बताया कि बाइक की जांच की गई तो वह थाना खीरी के गांव पनगी खुर्द निवासी बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी सर्वेश कुमार की निकली, जो रामापुर चैकी के पास से लूटी गई थी, जिसकी रिपोर्ट भी सदर कोतवाली में दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।

    डीएम ने किया धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण
    डीएम ने दिए धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश

    लखीमपुर-खीरी, । सोमवार को जिलाधिकारी आकाशदीप ने तहसील गोला के धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर केन्द्रों की जमीनी हकीकत जानी। जिलाधिकारी आकाशदीप ने तहसील गोला स्थित एफसीआई, कर्मचारी कल्याण निगम, आवश्यक वस्तु निगम के एक-एक क्रय केन्द्र एवं विपणन शाखा के दो धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विपणन शाखा के केन्द्र प्रभारी हदय नारायण पाण्डेय अनुपस्थित मिले। जिसपर जिलाधिकारी आकाशदीप ने अंसतोष जाहिर करते हुए संबंधित केन्द्र प्रभारी का एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी आकाशदीप ने निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि धान खरीद में तेजी लायी जाये। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी।

    कलेक्ट्रेट में स्थापित हुआ निर्वाचन नियंत्रण एवं शिकायत कक्ष, दूरभाष नंबर जारी

    लखीमपुर-खीरी, । उपजिला निर्वाचन अधिकारी उमेश नारायण पाण्डेय ने बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतू कलेक्ट्रेट स्थिति ई-गर्वनेन्स कक्ष संख्या 14 में निर्वाचन नियंत्रण एवं शिकायत कक्ष स्थापित किया गया है। निर्वाचन नियंत्रण एवं शिकायत कक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अनवरत रूप से कार्यरत रहेगा। इसके प्रभारी अधिकारी सहायक श्रमायुक्त एखलाख अहमद बनाये गये है और तीन पालियों मेें सहायक प्रभारी अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। निर्वाचन नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 05872-279100 और 05872-279996 है। इस दूरभाष पर निर्वाचन से सम्बन्धित कोई भी शिकायत दर्ज करायी जा सकती है और सूचना और जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

  • ओवर लोडिंग शून्य के एआरटीओ के दावे को मुंह चिढ़ाते ओवर लोडिंग के ये ट्रक

    ओवर लोडिंग शून्य के एआरटीओ के दावे को मुंह चिढ़ाते ओवर लोडिंग के ये ट्रक

     

     

    फतेहपुर। सूबे में निजाम नया है वादे नए हैं विकास के साथ भ्रष्ट्राचार और अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का लेकर अगर लखनऊ के अफसरशाही गलियारों के बाहर की तस्वीरें देखी जायें तो आप की आंखे खुली रह जायेंगी। सरकार ने ओवरलोडिंग को लेकर कई निर्देश जारी किए हैं लेकिन जब प्रशासनिक अमले को ही निर्देशों का पालन करने में तकलीफ हो रही हो तो निर्देश की हालत क्या होगी। सूबे के फतेहपुर में प्रशासन की नाक के नीचे से ओवर लोडिंग के ट्रक गुजर रहे हैं।

    खनिज सम्पदा को लेकर नौ घनमीटर माल की रायल्टी जमा कर अट्ठारह से बीस घन मीटर मोरंग लाद कर निकल रहे ट्रकों द्वारा सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। ओवरलोडिंग को लेकर एआरटीओ फतेहपुर की भूमिका सवालों के घेरे में है। आखिर कैसे शहर के प्रमुख मार्ग तहसील रोड से ये ट्रक रोजाना गुजर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं। इन ट्रकों की आवाजाही वदस्तूर जारी है लेकिन एआरटीओ साहब पता नहीं किस नींद में हैं कि जागने को तैयार ही नहीं हैं।

    ये ट्रक नौ घनमीटर की रायल्टी देकर बीस से पच्चीस टन माल लद लेते हैं । जाहिर है इस ओवरलोडिंग के द्वारा सरकार को करोड़ों रूपये के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। वही स्थानीय लोगो की माने तो रात दिन ओवरलोड वाहनों के संचालन से कुछ दिन पहले ही बनी रोड गड्डों में बदल गयी है। जिसकी वजह से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है , एआरटीओ फतेहपुर सियाराम वर्मा इस मामले में एक महीने में अस्सी ट्रकों पर कार्यवाही की बात कहते हुए जिले में ओवर लोडिंग शून्यप्राय होने का दावा कर रहे हैं । लेकिन हालते तस्वीर कुल अलग ही बयां कर ही है।

     

     





  • नपेंगे प्रदेश के 475 भ्रष्ट अधिकारी

    सरकार के रडार पर पीसीएस, पीपीएस 456 अधिकारी एवं 19 वन रेंजर


    लखनऊ। प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के तहत सरकार एक बार फिर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। सूबे के 475 अधिकारी सरकार के राडार पर हैं। सरकार द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सर्विस बुक की जांच कराई गई है। जिसमें 456 पीसीएस एवं पीपीएस रैंक के अधिकारियों के साथ ही 19 वन रेंजर की सर्विस बुक में रोल खराब पाया गया है। इस संबंध में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा खराब रोल वाले अधिकारियों का नपना तय है। वह रविवार को शहर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों के लिये कोई जगह नहीं है। ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का जेल जाना तय है। मंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के मामलों की गम्भीरता से जांच करा रही है। कोई बख्शा नहीं जाएगा। बहुचर्चित खाद्यान्न घोटाले के संबंध में उन्होंने कहा कि बलिया एवं सीतापुर जनपद में घोटाले की जांच चल रही है।

    Also Read:

    1. ओवर लोडिंग शून्य के एआरटीओ के दावे को मुंह चिढ़ाते ओवर लोडिंग के ये ट्रक
    2. देखें क्या हालात है सीएम योगी विद्यालयों का
    3. धर्म नगरी मथुरा में हुआ रूसी महिला के साथ रेप
    4. भाजपा ने जारी की मेरठ नगर निगम के प्रत्याशियों की सूची

    रिपोर्ट का इंतजार है। जो भी दोषी पाया गया, दण्डित किया जाएगा। उन्हें सलाखों के पीछे जाना ही होगा। तिवारी ने कहा कि जांच की आंच कई बड़े ठेकेदारों को अपने लपेटे में ले रही है। खाद्यान्न की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बालू के अभाव में महीनों से ठप पड़े भवन, पुल निर्माण कार्य एवं बेरोजगारी का दंश झेल रहे राजमिस्त्री एवं श्रमिकों के साथ आसमान छू रही बालू कीमतों के कारण मकान निर्माण की योजना टालते आ रहे लोगों के लिये अच्छी खबर है। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बालू, गिट्टी एवं मोरंग पर लगने वाला ट्रांजिट शुल्क समाप्त कर दिया है। अब बालू की कमी नहीं होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि अब बिहार से आने वाले बालू को पुलिस एवं वन विभाग नहीं रोकेगा। तिवारी ने कहा कि डम्प कर व्यवयवसाय करने वालों को सेल टैक्स अदा करना पड़ेगा।

    Tags: पीसीएसलखनऊ19 वन रेंजर की सर्विस बुकLucknow, Service Book of 19 One Ranger

  • धर्म नगरी मथुरा में हुआ रूसी महिला के साथ रेप

    धर्म नगरी मथुरा में हुआ रूसी महिला के साथ रेप

     

     

    मथुरा। धर्मनगरी मथुरा में एक बैंक मैनेजर पर एक विदेशी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है। सूत्रों की माने तो बताया जा रहा है कि मैनेजर और महिला के बीच पैसों के लेन-देन का विवाद था। महिला मूल रूप से रूस की निवासी है। फेसबुक के जरिए मैनेजर और महिला की दोस्ती हुई थी।

    वृंदावन कोतवाली में महिला ने शुक्रवार देर शाम यूको बैंक के मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक तहरीर दी थी। पुलिस की माने तो तहरीर में महिला ने लिखा है कि आरोपी बैंक मैनेजर से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद जब भी उसका आना भारत हुआ तो मैनेजर से उसकी मुलाकात होती रहती थी। बीते 17 सितंबर को महिला अपनी मां के साथ टूरिस्ट वीजी पर वृंदावन आई थी। यहां पर वह कृष्ण बलराम रेजीडेंसी में ठहरी हुई थी। मोहन ने 22 सितंबर को पीड़िता को अपने घर पर बुलाया जहां पर मोहन ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

    विदेशी युवती की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बैंक मैनेजर के मुताबिक रूसी महिला जब वृंदा वन आई तो पड़ोस में रहने वाली वृद्ध रूसी महिला के घर में ठहरी थी। जहां पर इनकी मुलाकात हुई थी। पड़ोस की वृद्ध रूसी महिला ने पीड़िता से शादी करने का प्रस्ताव उसके पास रखा था। लेकिन आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया था। लेकिन दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी, पीड़िता आरोपी से समय समय पर पैसों की मांग भी करती थी। आरोपी बैंक मैनेजर ने अपने वाट्सअप मैसेज में पीड़िता का मैसेज भी दिखा है। आरोपी का कहना है कि उसने पीड़िता को 3 हजार रूपए भी उसके मांगने पर दिए थे। जब उसने महिला से रूपए की मांग की तो महिला ने उस पर गलत आरोप लगा दिए।





  • गरीबों को किस तरह मौत दी जा रही है इन फर्जी नसिंग होमों में

    Illegal nursing home in Ballia district of Uttar Pradesh

    बलिया।  उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अवैध नर्सिंग होम में हुई जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में बलिया के जिलाधिकारी ने देर रात नर्सिंग होम में मारा छापा। छापेमारी के दौरान फर्जी कागजातों के जरिये चल रहे नर्सिंग होम के संचालक डाक्टर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर अवैध नर्सिंग होम को सीज किया गया है।

    जिंदगियों के साथ हो रहा था खिलवाड़

    यूपी में आम आदमी की जिंदगी के साथ किस कदर खिलवाड़ किया जा रहा है। अवैध नर्सिंग होम और फर्जी डाक्टरों के मकड़जाल में फसी गरीब जनता को किस तरह मौत दी जा रही है। बलिया जनपद के लाइफ लाइन नर्सिंग होम में डाक्टर द्वारा गर्भवती महिला का आपरेशन करने के दौरान माँ और बच्चे की मौत की खबर को गंभीरता से लेते हुए बलिया के जिलाधिकारी ने देर रात लाइफ लाइन नर्सिंग होम पर छापा मारा और पूरे अस्पताल की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि नर्सिंग होम फर्जी कागजातों के जरिये संचालित हो रहा था। साथ ही नर्सिंग होम के संचालक और आरोपी डाक्टर की डिग्री सीजर करने के लिए योग्य नहीं पाई गई। जिलाधिकारी बलिया सुरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी डाक्टर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि नर्सिंग होम को सीज कर दिया गया।

     दलालों की सह पर फलफूल रहे है अवैध नर्सिंग होम

    बलिया में अवैध नर्सिंग होम जमकर फलफूल रहे हैं और दलालों के जरिये गरीब लोगों को इन अवैध नर्सिग होम तक लाया जाता है। बलिया के डिप्टी सीएमओ संजय सिंह का कहना है कि इस घटना के सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। साथ ही उन दलालों को चिन्हित किया जायेगा जो मरीजों नर्सिंग होम तक ले जाते है और सरकारी अस्पताल की आशा बहू को भी चिन्हित किया जायेगा।

     आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    वहीं इस मामले में गिरफ्तार आरोपी डाक्टर की पत्नी का कहना है कि वो मरीजों का इलाज नहीं करती थी। जबकि प्रशाशन का दावा है की आरोपी डाक्टर ने पूछ टाच में बताया है कि बिना किसी डिग्री के ही उसकी पत्नी आपरेशन में उसकी मदद करती थी। जिसके वजह से प्रशासन ने उसे भी दोषी माना हैं। किसी इन्सान के जीवन के साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जायेगा। बलिया जिलाधिकारी ने कहा जिस तरह से मानवीय स्लाटर हाऊस संचालित करते हैं उन के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Youngers की पहली पसंद कौन सी है राजनीतिक पार्टी जानिये !

    Akhilesh Yadav  की Samajwadi Party, पहली पसंद, BJP दूसरे नम्बर की पसंद

    सोशल आइकाॅन संस्था ने किया लखनऊ के 41, वाराणसी एवं कानपुर के 12-12 उच्च 

    शिक्षण संस्थाओं में सर्वे

    लखनऊ । सोशल आइकाॅन संस्था ने लखनऊ महान

    गर के लखनऊ विश्वविद्यालय सहित 41 महाविद्यालयों में व्यापक तौर पर सर्वेक्षण कर उ0प्र0 की प्रमुख टीम दलों – सपा, भाजपा व बसपा के पक्ष में जनमत संग्रह किया। सोशल आइकाॅन संस्था के संरक्षक डाॅ0 आर.एस.विश्वकर्मा के निर्देशन में 15 युवाओं की टीम ने कालेज परिसरों में छात्र-छात्राओं से अपनी पसन्दीदा पार्टी के बारे में जानकारी जुटाई गयी। युवाओं में वर्तमान प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली से युवाअेां विशेष कर युवतियों में काफी असंतोष देखा गया। युवतियों का कहना था

     कि भाजपा ने बेटियों के सम्मान में, भाजपा मैदान में, का नारा देते हुए भय मुक्त, अपराध मुक्त सुशासन देने का वादा किया था, परन्तु योगी सरकार ने सात महीने के कार्यकाल में कानून व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया है। योगी सरकार ने तो बहन – बेटियों की कब, कहां आबरू लूट जाये, कोई ठिकाना नहीं। अखिलेश सरकार इस सरकार से हर स्तर पर काफी बेहतर थी। भाजपा अभी तक विकास व जनकल्याण का कोई कार्य नहंी कर केवल बदले की भावना से काम कर रही है। सपा सरकार ने लैपटाॅप वितरण, समाजवादी पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्या धन, पिछड़े वर्ग की बेटियों की शादी सहायता योजना शुरू किया था, जो काफी महत्वपूर्ण व जनकल्याणकारी थी, पर योगी ने इन्हें खत्म कर बहुत ही गलत काम किया।

    समाजवादी पेंशन की सराहना मा0 उच्चतम न्यायालय ने भी करते हुए इसे बहुत ही बेहतर कदम बताया था।सर्वे टीम ने लखनऊ विश्वविद्यालय, आई टी कालेज, नेशनल पीजी कालेज, के.के.सी., के.के.वी., श्री गुरू नानक गल्र्स डिग्री कालेज, अमीनाबाद महिला पीजी कालेज, खुन खुन जी गल्र्स पीजी कालेज, अवध गल्र्स डिग्री कालेज, नारी शिक्षा निकेतन, करामत गल्र्स डिग्री कालेज, लखनऊ क्रिश्चियन कालेज, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस गल्र्स डिग्री कालेज, सिटी लाॅ कालेज, काली चरण डिग्री कालेज, गीता लाॅ कालेज, मुमताज पीजी कालेज, ए.पी.सेन. मेमोरियल गल्र्स डिग्री कालेज, रजत डिग्री कालेज, आजाद डिग्री कालेज, स्वतंत्र गल्र्स डिग्री कालेज, रामा डिग्री कालेज, नगर निगम डिग्री कालेज, विद्यांत डिग्री कालेज, शशि भूषण गल्र्स डिग्री कालेज, महानगर गल्र्स डिग्री कालेज, महाराजा बिजली पासी डिग्री कालेज, वी.एस.एन.वी. डिग्री कालेज, राजकीय डिग्री कालेज, विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज, पी.एम.एस. डिग्री कालेज, जीएसआरएम मेमोरियल डिग्री कालेज, शिया पीजी कालेज, एसडीएसएन डिग्री कालेज, रामाधीन डिग्री कालेज, सीडी गल्र्स डिग्री कालेज, डीएवी कालेज, अर्जुनगंज विद्या मंदिर के पिछड़े वर्ग के कुल 1879 छात्रों, 4195 छात्राओं, सामान्य वर्ग के 3062 छात्रों, 7201 छात्राओं व अनुसूचित जातिध्जनजाति के 1213 छात्रों, 2942 छात्राओं यानि सभी वर्गध्सम्प्रदाय के 6154 छात्रों व 14338 छात्राओं से कानून व्यवस्था, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के सन्दर्भ में प्रश्न कर जनमत संग्रह किया गया। कुल 20492 छात्र-छात्राओं में 4940 (24.11 प्रतिशत) , सपा को 11,118 (54.26 प्रतिशत) तथा बसपा को 3,864 (18.86 प्रतिशत) ने पसंद किया तथा 2.87 प्रतिशत ने स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। पंकज तिवारी, धर्मेन्द्र गौतम, सुनीता यादव, संगीता सिंह, शमा खाॅ की टीम ने 35 दिनेां तक कानपुर व वाराणसी महानगर के विश्वविद्यालयों व डिग्री कालेजों में जनमत संग्रह का कार्य किया। जिसमें महात्मा गांधी काशी पीठ विश्वविद्यालय, डाॅ0 सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, हरिशचन्द्र पीजी कालेज, उदय प्रताप आटोमास कालेज, वाराणसी डीएवी पीजी कालेज, आर्य महिला महाविद्यालय, फैकल्टी आॅफ आर्टस् बीएचयू, लोकबन्धू राजनारायण विधि महाविद्यालय, सुभाष चन्द्र महाविद्यालय, श्री अग्रसेन कन्या पीजी कालेंज, बसन्त कन्या महाविद्यालय पीजी कालेज, मे ओबीसी के 3096 छात्रों, 2439 छात्राओं, सामान्य वर्ग के 5597 छात्रों, 4575 छात्राओं व अनुसूचित वर्ग के 1752 छात्रों, 1721 छात्राओं से सम्पर्क किया गया। इनमें से 9730 की पसंद सपा, 6324 की पसंद भाजपा व तीसरे नम्बर पर 3130 की पसंद बसपा रही। कानपुर के डीएवी कालेज, दयानन्द वूमेन्स ट्रेनिंग कालेज, क्राइस्ट चर्च कालेज, ब्रह्मानन्द पीजी कालेज, जेपीसीएल मनोहर लाल महाविद्यालय, सरदार भगत सिंह डिग्री कालेज, आचार्य नरेन्द्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, दयानन्द गल्र्स पीजी कालेज, दयानन्द बृजेन्द्र स्वरूप कालेज, दयानन्द कालेज आॅफ लाॅ, जहुरी देवी गल्र्स डिग्री कालेज, महिला महाविद्यालय पीजी कालेज, कानपुर के पिछड़े वर्ग के 788 छात्रों, 1130 छात्राओं, सामान्य वर्ग के 1160 छात्रों, 2161 छात्राअेां व अनुसूचित वर्ग के 421 छात्रों, 835 छात्राओं से सोशल आइकाॅन संस्था की टीम ने सम्पर्क कर जनमत संग्रह किया। जिनमें से 13182 ने सपा केा पसंद किया, वहीं दूसरे स्थान पर 8076 ने भाजपा और तीसरे स्थान पर 4421 ने बसपा को पसंद किया। सामाजिक न्याय चिन्तक लौटन राम निषाद ने सोशल आइकाॅन संस्था की टीम के जवाब में कहा कि अखिलेश यादव की सरकार ने जनहित व प्रदेश के विकास में जितना अच्छा कार्य किया पूर्व की किसी सरकार ने न किया था और न भविष्य में सम्भव है। वर्तमान सरकार केवल झूठा प्रचार कर रही है। राम राज की जगह तुच्छ जातिवाद का राज कायम हो गया है। योगी सरकार में हर कार्य जाति देखकर किया जा रहा है। पिछड़े वर्ग के वोट बैंक की बदौलत सरकार बनाने वाली भाजपा पिछड़ों को दरकिनार कर मुख्य रूप से दो जातियों को ही बढ़ावा दे रही है। पूरे प्रदेश में जंगल राज का आलम कायम हो गया है। धार्मिक भावनाओं को भड़काने का राजनैतिक षड़यंत्र किया जा रहा है। पिछड़ा व दलित वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहा है। नोट बंदी व जीएसटी से व्यापारी व कामगार वर्ग काफी परेशान है। मजदूर वर्ग भी रोजी रोटी की तलाश में भटक रहा है। अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा औंधे मुंह गिरेगी।

    इसे भी पढ़े:

    BJP को छूटा पसीना, Mayor के पांच प्रत्याशी घोषित करने में,अभी 11 बाकी

    समाजवादी पार्टी: राष्ट्रीय कार्यकारिणी से शिवपाल यादव बाहर

  • ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण एवं विकास की दिशा में एक पहल योगी सरकार की

    720 गांवों के 90,000 से अधिक परिवार होंगे लाभान्वित

    करीब 6,00,000 लोग शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य, मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता और कृषि के क्षेत्र में होंगे सुधार
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एचसीएल फाउंडेशन की अब तक की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) परियोजना समुदाय का अनावरण किया।
    समुदाय: ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण एवं विकास की दिशा में एक पहल है, जिसने अब तक राज्य में लगभग 6 लाख लोगों के लिए काम किया है। एचसीएल फाउंडेशन, जोकि एचसीएल टेक्नोलॉजी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व शाखा है ने श्समुदायश् की शुरुआत 2015 में की थी। वर्तमान में यह परियोजना उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के तीन हिस्सों में कार्यान्वित की जा रही है। इसकी शुरुआत के बाद से यह पहल, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, पानी, स्वच्छता, आधारभूत संरचना और आजीविका के क्षेत्र में 720 गांवों के 90000 घरों में लगभग 6 लाख लोगों पर प्रभाव डाल चुकी है।
    अनावरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, मैं उत्तर प्रदेश में समुदाय को लॉन्च करने के लिए एचसीएल को बधाई देता हूं। मुझे इस बात पर गर्व है की एचसीएल, जिसने अपनी शुरुआत उत्तर प्रदेश से की थी अब एक वैश्विक संगठन बन चुकी है, और इन्होने उत्तर प्रदेश को ही अपनी सबसे बड़ी सीएसआर परियोजना के लिए चुना है। मुझे पूरा भरोसा है कि जिस भावना के साथ यह प्रोजेक्ट लागू किया जा रहा है, वह निश्चित रूप हर एक नागरिक के विकास में मदद करेगा।
    परियोजना के माध्यम से एचसीएल फाउंडेशन का उद्देश्य मॉडल गांवों का टिकाऊ और दोहराने योग्य ब्लूप्रिंट तैयार करना है। उत्तर प्रदेश में इन मॉडल गांवों का विकास, लोगों को उचित निर्णय लेने में मदद करेगा और उनके बच्चों के लिए जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में भी सहायता करेगा। इस लक्ष्य की ओर ’समुदाय’ के माध्यम से एचसीएल फाउंडेशन, केंद्रीय और राज्य सरकार, ग्रामीण समुदायों, गैर-सरकारी संगठनों, शिक्षा संस्थानों और सहयोगी पार्टनर्स के साथ काम कर रहा है।

    इसे भी पढ़े: हमीरपुर में बोले CM Yogi : बुंदेलखंड की जमीन पर हम किसी को प्यासा नहीं रहने देंगे

                 यूपी में विकास के लिए यूएस से होगा निवेश सरकार ने की पूरी तैयारी

    दो सालों से भी कम समय में, समुदाय ने 380 से अधिक सूचना और संचार प्रौद्योगिकी आधारित प्रौढ़ शिक्षा कक्षाओं की स्थापना के साथ साथ 1865 लोगों को नामांकित किया है। ’समुदाय’ के सहयोग से करीब 5000 किसानो को भागिदार बनाया गया है और समुदाय के अंतर्गत लगभग 5500 शौचालयों का निर्माण किया गया है, जो वर्तमान में उपयोग में हैं। इसके अलावा, 63 गांवों में 49 मिनी सोलर ग्रिड की स्थापना की जा रही है। विभिन्न निवारक, प्रबन्धक और रोगनिवारक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से 2000 गर्भवती महिलाओं और 7000 गंभीर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ के लिेए काम किया है। ग्रामीण क्षेत्र के हर तीसरे घर में किचन (पोषण) गार्डन की शुरुआत करके पोषण के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। एचसीएल के द्वारा इस प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य 100 फीसदी सीमान्त किसानो को आधुनिक और टिकाऊ कृषि पद्धतियों से अवगत करना है।
    एचसीएल टेक्नोलॉजी बोर्ड की सीएसआर कमेटी की चेयरपर्सन और एचसीएल कॉर्पोरेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोशनी नादर मल्होत्रा ने कहा, ष्एचसीएल फाउंडेशन का यह मानना हैं कि सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन, विकास के नए और रचनात्मक मॉडल द्वारा ही लाया जा सकता है। जहां से एचसीएल ने अपनी यात्रा शुरू की, उस स्थान से हमारी निकटता ने उत्तर प्रदेश को परियोजना शुरू करने के लिए सबसे सही बनाया। यह परियोजना एक बाहरी भागीदारी के रूप में ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव के बारे में नहीं बल्कि इस परिवर्तनकारी यात्रा में हमारे साथ समुदायों को आगे ले जाने के बारे में है। हम चाहते हैं कि ’समुदाय’ के माध्यम से हम एक मॉडल विकसित कर सकेंगे जो पूरे विश्व में टिकाऊ और दोहराने योग्य होगा। समुदाय परियोजना की निदेशक नवप्रीत कौर ने कहा की एचसीएल समुदाय शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, स्वच्छता और कृषि के क्षेत्रों में अपने विभिन्न प्रयासों के माध्यम से सकारात्मक प्रभाव लाने में मदद करेगा। हम उत्तर प्रदेश सरकार को उनके लगातार प्रोत्साहन और सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं। एचसीएल एक विविध वैश्विक एंटरप्राइज है जो श्टचिंग लाइफ्सश् के अपने मूल विश्वास के लिए प्रतिबद्ध है और 2011 में स्थापित एचसीएल फाउंडेशन के माध्यम से हमारा उद्देश्य सामाजिक जाग्रति और विकास करना है, जोकि राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है।
    हरदोई जिले के तीन हिस्से कच्छौन, बहेधर और कोथवान में कार्य किया जा रहा है।
    शिक्षा
    3 ब्लॉक में 380 से अधिक आईसीटी आधारित कक्षाएं संचालित हैं।
    1865 वयस्कों का प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम में नामांकन किया गया है।
    लाइवली हुड
    स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत 700 युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है।
    200 से ज्यादा स्व सहायता समूहों (एसएचजी) हैं।
    स्वास्थ्य
    7000 से अधिक बच्चों के कुपोषण की जांच की गई है।
    गर्भावस्था प्रबंधन इकाई (एचआरपीएमयू) के तहत 2000 गर्भवती महिलाओं की सहयता की गई है।
    इंफ्रा
    63 गांवों और तकरीबन 6000 घरों में बिजली देने के लिए 49 मिनी सौर ऊर्जा ग्रिड लगाई गई हैं।
    ऽ सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों का पुनर्वास किया है।
    जल, स्वच्छता और साफ-सफाई
    लगभग 5500 शौचालय का निर्माण किया है।
    20 ग्राम पंचायतों में पानी सप्लाई करने के लिए 20 कुओं और ओवर हैड टैंक लगाने का काम शुरू किया गया है।
    कृषि
    5000 से अधिक किसानों को रचनात्मक कार्यों में लगाया गया है।
    600 से अधिक एचएच (हाउस होल्ड) में पोषण बगीचें तैयार किए गए हैं।
    एचसीएल फाउंडेशन के बारे में
    एचसीएल फाउंडेशन (एचसीएलएफ) 2011 में स्थापित एचसीएल टेक का एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो समाज उत्थान और विकास में प्रयत्नशील है। फाउंडेशन का मानना घ्घ्है कि एचसीएल संगठनात्मक योगदान देता है। फाउंडेशन द्वारा कर्मचारियों के हित, सामुदायिक विकास और गतिविधियों की योजना बनाई जाती है। फाउंडेशन ने अपनी गतिविधियों का विस्तार हर साल किया है। कंपनी अपने एजेंडे को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

  • Cyber Crime : ऐसे करें साइबर अपराध से बचाव, एटीएम से पैसा निकालते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

    लखनऊ। सुविधाओं के आधुनिक दौर में साइबर अपराधियों की नजर हमेशा इसका लाभ उठाने वाले ग्राहकों की कमाई पर लगी हुई है। ऐसे करें साइबर अपराध से बचाव- इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल सर्वजनिक कंप्यूटर सिस्टम पर करने से बचें।- पासवर्ल्ड डालने के बाद रिमेंबर पासवर्ल्ड को कभी ओके न करें।- लालच देने वाले विज्ञापन या पॉप अप एड को क्लिक न करें।- डेबिट कार्ड से पेमेंट करते वक्त ध्यान दें कि आप खुद ही कार्ड स्वाइप करें। साथ ही देख लें कि मशीन में कोई स्कीमर न लगा हो।- डेबिट कार्ड के पीछे लिखे सीवीवी नंबर को हमेशा छुपाकर रखें।- फर्जी ईमेल से बचें, इससे आपके कंप्यूटर को हैक किया जा सकता है।- ई-वॉलेट एप पर पैसे जितना कम रखें, उतना सुरक्षा के लिहाज से बेहतर रहेगा।- एटीएम में पैसा निकालते वक्त ध्यान रखें कि कोई अपनी गुप्त सूचनाएं न देख रहा हो। इससे कार्ड क्लोनिंग का खतरा रहता है। ऑनलाइन साइबर अपराधियों की गतिविधियों का आलम राजधानी लखनऊ में यह देखने को मिला है कि गत एक साल में साइबर अपराध में बड़ा उछाल आया है। महज लखनऊ में ही साइबर अपराधियों ने विगत महीनोे में लोगों के खातों से एक करोड़ रुपये पर डाका डाल दिया। इस साल साइबर सेल में 1600 साइबर क्राइम की रिपोर्ट दर्ज हुई है। वहीं साल 2016 में यह आकड़ा 986 केस तक था। नोटबंदी के बाद तेजी से बढ़ा साइबर अपराध साइबर सेल के अधिकारियों का कहना है कि नोटबंद के बाद लोगों ने ज्यादा से ज्यादा ई-कॉमर्स का इस्तेमाल शुरु किया। ई-वॉलेट, पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) समेत अन्य ऑनलाइन लेन-देन व्यवस्थाओं का तेजी से उपयोग किया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने लोगों को तेजी से अपना शिकार बनाना शुरु कर दिया।

    इसका आलम यह रहा कि साइबर क्राइम का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है। वहीं लखनऊ में सभी मामलों को मिलाकर लोगों से एक करोड़ रूपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी हुई। कार्ड क्लोनिंग, ई-वॉलेट समेत कई हथकंडे साइबर अपराधी इन दिनों कार्ड क्लोनिंग ही नहीं बल्कि ई-वॉलेट में पैसा रखने वालों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। वहीं ई-कॉमर्स में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने की जगह डेबिट कार्ड का उपयोग करने वाले साइबर अपराधियों का आसान निशाना साबित हो रहें। साथ ही मैलवेयर (कंप्यूटर सिस्टम पर फर्जी पॉपअप विंडो, फर्जी सूचनाएं, संदेहपूर्ण गूगल सर्च), की-स्ट्रोक लॉगिंग व अन्य तरिकों से लोगों को शिकार बनाया जा रहा है। वहीं साइबर सेल के अधिकारियों का कहना है कि अगर पीड़ित ऐसे मामलों की तुरंत शिकायत दर्ज कराएं तो ज्यादा से ज्यादा केस सुलझाएं जा सकते हैं।

    इसे भी पढ़े: नोटबंदी के बाद लगातार बंद हो रहे हैं ATM

    ‘‘डेयर एंड ब्रेव’’ खतरनाक गेम, रहें सावधान

  • भाजपा ने जारी की मेरठ नगर निगम के प्रत्याशियों की सूची

    भाजपा ने जारी की मेरठ नगर निगम के प्रत्याशियों की सूची

     

     

    मेरठ। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों में टिकट पाने की होड़ लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने मेरठ नगर निगम के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूबे की राजधानी लखनऊ में घंटों के मंथन के बाद आखिरकार मेरठ निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो गई है।

    पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेन्द्र पान्डेय ने पार्टी के वरिष्ठों के साथ मंथन के बाद सूची जारी कर दी है। लेकिन मेयर के नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया है। हांलाकि देर रात पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। बताया जा रहा है कि पार्टी ने टिकट की घोषणा में जातीय समीकरण के आधार पर की गई है।

    पार्टी ने पहले से ही तय कर दिया था कि इस बार टिकटों में कार्यकर्ताओं को भी तवज्जों दी गई है। लेकिन पार्टी के टिकट बंटवारे के बाद अब कई कार्यकर्ताओं ने भाई भतीजावाद का आरोप भी लगाया है। वैसे भी मेरठ नगर निगम में भाजपा को लेकर पहले भी टिकटों की बिक्री का आरोप लग चुका था।