Category: uttar-pradesh

  • जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने जिले कि निकायो मे स्वच्छता के प्रति जिले मे प्रथम स्थान हसन उल्ला सभाषद पुरे शिवा तिवारी वार्ड नं॰ 6 नगर पंचायत मुसाफिरखाना जिला अमेठी को सम्मानित किया

    [object Promise]

    अमेठी। जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने जिले कि निकायो मे स्वच्छता के प्रति जिले मे प्रथम स्थान हसन  उल्ला सभासद पुरे शिवा तिवारी वार्ड नं॰ 6 नगर पंचायत मुसाफिरखाना जिला अमेठी को सम्मानित किया l

    इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी रेणुका एस कुमार एव समस्त नगर पालिका एव नगर पंचायत के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे ।

  • अमेठी में संगठन को धार देने के लिए भाजपा ने तेज तर्रार युवा दुर्गेश त्रिपाठी को सौंपी जिले की कमान

    [object Promise]

    रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन

    अमेठी । भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने चुनाव से पूर्व अमेठी में संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवा चेहरा दुर्गेश त्रिपाठी को पुनः भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया। वही जिलाध्यक्ष के पद पर रहे उमाशंकर पांडेय संगठन में ठीली पकड़ होने के चलते गत दिनों केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दौरे के दौरान आनन फानन में भाजपा के संगठन में जान फूंकने के लिये तेज तर्रार युवा नेता दुर्गेश त्रिपाठी को पुनः दोबारा जिले की कमान सौंप दी गई।

    इनके जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा नेता कृष्ण कुमार तिवारी,नगर चैयरमैन बृजेश गुप्ता,नकुल टंडन ,जिला पंचायत प्रतिनिधि धनवंत सिंह,आंनद प्रताप सिंह “कल्लू” सुरेश तिवारी,राम चन्द्र दूबे सहित आदि लोगों ने खुशी जाहिर की है।

  • BJP सरकार में कानून व्यवस्था व अपराध नियन्त्रण में नहीं : तेजनारायण

    [object Promise]
    By Reporter
    अयोध्या। भाजपा राज में अपराधी बेखौफ होकर जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में कानून व्यवस्था तथा अपराध नियन्त्रण में नहीं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि आगरा में कक्षा दस की छात्रा को जिन्दा जला देने तथा दूसरी छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटनाओं से स्पष्ट है कि प्रदेश में जघन्य अपराधी बेखौफ हो गये हैं।
    श्री पाण्डेय सपा महानगर कमेटी द्वारा हमारा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत हनुमानगढ़ी सेक्टर की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की इससे बड़ी दुर्गति और क्या हो सकती है कि पढ़ने जाने वाली बेटियों को असामाजिक तत्व दुष्कर्म कर और आग लगा दें और कानून व्यवस्था मुँह ताकती रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन ने कहा कि महानगर के सभी पच्चीस सेक्टरों में क्रमवार बैठकों का दौर जारी है।
    सेक्टर बैठक के माध्यम से बूथ के प्रभारी व सह प्रभारी और सदस्यों को आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिये जरूरी टिप्स दिये जा रहे हैं। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि बैठक का संचालन चैधरी बलराम यादव ने किया। प्रवक्ता ने बताया कि अगली बैठक वशिष्ठकुण्ड सेक्टर की 30 दिसम्बर को होगी। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक सपा व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष बद्री प्रसाद त्रिपाठी के आवास मोहल्ला हनुमानगढ़ी में हुई। जिसमें महानगर कमेटी द्वारा बूथ प्रभारियों व सह प्रभारियों और बूथ के सदस्यों को सम्मान पत्र दिया गया है।
    बैठक में महानगर उपाध्यक्ष कमलेन्द्र पाण्डेय, हामिद जाफर मीसम, महासचिव श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, मोहम्मद शोएब, शक्ति जायसवाल, महन्त अनिल मिश्रा, नन्दू गुप्ता, अश्वनी त्रिपाठी, महेन्द्र गुप्ता, संतोष मिश्रा, राकेश यादव, पार्षद लक्ष्मण कनौजिया, नीरज मिश्रा, मनीष गुप्ता, डाॅ0 विनोद मिश्रा, सूरज सिंह, विवेक मिश्रा, रामजी राय, सुनील कौशल, नीरज मिश्रा, सुरेश यादव, टिक्कू सिंह, अंकुर कुमार, पवन शर्मा, कुलदीप त्रिपाठी, शेषनारायण त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

  • देवमई विकासखंड के मिराई गांव में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी की 116वीं जयंती के अवसर पर प्राथमिक पाठशाला मिराई पर 60 मरीजों की आंखों का परीक्षण

    [object Promise]

    डॉ सर्वेश पटेल “नकुल, नेत्र परीक्षण द्वारा किया गया जिसमें ऑपरेशन के लिए 15 मरीजों का चयन किया गया मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन ज्योति संचय आई हॉस्पिटल बिंदकी में डॉक्टर अंगरिस वर्मा (नेत्र सर्जन) द्वारा किया जाएगा |

     

    कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता “रिकेश कुमार साहू जी” रहे | चोधरी चरण सिंह जी के कार्यों की चर्चा जिला महामंत्री नकुल पटेल ने विस्तार में बताया |

    इस बीच डॉ ज्ञान प्रकाश, रामू सिंह (पूर्व प्रधान), अमर बहादुर सिंह (बीडीसी), अरुण शुक्ला मंडल अध्यक्ष देवमई भाजपा, शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, रजत कुमार हिमेश कुमार, ऋषभ सिंह, सूरज सिंह, जय बहादुर सिंह, कुन्नू सिंह ,मयाराम गुप्ता, रमेश सविता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे |

  • परसौनी कला में बेहतरीन नमूना है कुशीनगर का सबसे पुराना गिरिजाघर

    [object Promise]

     

    रिपोर्टर उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कस्बे के समीप परसौनी कला में अंग्रेजों के जमाने का बेरुआ मसीही कलेसिया गिरिजाघर जिले में स्थापित सबसे पुराना गिरिजाघर है। स्वीडन के फादर हंसन ने वर्ष 1935 में सबसे पहले बेरुआ मसीही कलिसिया चर्च का निर्माण कराया। प्रोटेस्टेंट इसाई समुदाय के लोगों द्वारा प्रत्येक क्रिसमस को 9.30 बजे से 12 बजे तक आयोजित प्रार्थना सभा में 100 से 150 लोग शामिल होकर पूजन अर्चन करते हैं।

    साल में एक बार आने वाला क्रिसमस के त्योहार में इसाई समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। पूरे उत्साह व धूमधाम से मनाए जाने वाले त्योहार की तैयारियां एक माह पूर्व से शुरू हो जाती हंै। चर्च का रंग रोगन सहित पूरे परिसर की साफ सफाई कर सजाया संवारा गया है। फादर सुरेंद्र ने बताया कि स्वीडन के फादर हंसन ने पहली बार कुशीनगर जिले के परसौनी कला में चर्च का निर्माण कराया था। इसके बाद तमकुहीरोड में कुष्ठ रोगियों के लिए अस्पताल बनवाया था। उन्होंने बताया कि क्रिसमस पर बजने वाले कैरेल गाने की तैयारियां चर्च और स्कूलों में चल रही हैं। इसके लिए सुबह प्रभात फेरी निकालकर इसाई समुदाय के लोगों को कैरेल की तैयारी और प्रभु यीशू की महिमा को बताया जा रहा है।

     

    शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रसिद्ध रहा है यह चर्च

    प्रोस्टेटेंट समुदाय के लोगों द्वारा परसौनी कला में बनवाया गया चर्च क्षेत्र के लोगों के शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रसिद्ध रहा है। 1934 में स्थापित चर्च का 1987 में सुंदरीकरण कराया गया। इसके बाद से चर्च शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए क्षेत्रवासियों में मशहूर है। स्वास्थ्य सेवा 1967 से लेकर 1996 तक चलकर बंद हो गया, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसौनी कला लगातार चल रहा है। प्रधानाचार्य मिस आई थामस ने बताया कि स्कूल में मौजूदा समय में 700 सौ से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

    चर्च प्रमुख हस्तियों में शामिल हैं मिस होग्सटेड

    परसौनी कला बेरुआ मसीही कलिसिया चर्च की प्रमुख हस्तियों में नार्वे की मिस होग्सटेड शामिल हैं। उन्होंने परसौनी कला में 1967 से लेकर 1996 तक निवास किया था। इस दौरान चर्च के साथ गरीबों के लिए स्कूल खोलने, मरीजों के लिए अस्पताल का निर्माण करने के अलावा लोगों को प्रदुषित पानी से मुक्ति दिलाने के लिए हैंडपम्प, बाढ़ और अग्नि प्रभावितों को मदद करना उनका मुख्य कार्य रहा। मिस होग्सटेड के 1996 में पुन: नार्वे जाने पर अस्पताल बंद हो गया। 2001 में परसौनी कला चर्च के इस नामचीन हस्ती का निधन हो गया। स्थानीय लोग इन्हें मदर टरेसा के नाम से पुकारते थे।

    क्रिसमस पर गिरिजाघर में होंगे कई कार्यक्रम

    प्रोस्टेटेंट समुदाय के इस गिरिजाघर में 25 दिसंबर को प्रभु यीशू के जन्मदिन पर विविध कार्यक्रम का आयोजन होगा। फादर एसके पाल ने बताया कि क्रिसमस की तैयारियों पर जोरों पर चल रही है। प्रत्येक शाम 5 से 8 बजे तक गिरिजाघर में कैरेल्स गाने का रिहर्सल होता है, जो 24 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर की शाम 5 बजे से 12 बजे तक प्रभु के जन्म होने तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। क्रिसमस के दिन 25 को 10 बजे से 2 बजे तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

  • CM YOGI के मंत्री बोले-हनुमान जी थे बड़े खिलाड़ी

    [object Promise]

    Lucknow. भगवान हनुमान की जाति को लेकर जारी सियासी घमासान फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है. अब इस घमाासान में योगी सरकार में खेल मंत्री का ओहदा संभाल रहे चेतन चौहान ने एंट्री मारी है. पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने हनुमान की जाति तो नहीं बताई है लेकिन उनसे जुड़े कई राज खोले हैं. उत्तर प्रदेश के अमरोहा में चेतन चौहान ने कहा- हनुमान जी कुश्ती लड़ते थे, खिलाड़ी भी थे, जितने भी पहलवान लोग हैं, उनकी पूजा करते हैं, मैं उनको वही मानता हूं, हमारे ईष्ट हैं, भगवान की कोई जाति नहीं होती. मैं उनको जाति में नहीं बांटना चाहता. उन्होंने हनुमान को खिलाड़ी बताया है.

    आपको बता दें कि 5 राज्यों के चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ के एक बयान से हनुमान जी की जाति पर विवाद शुरू हुआ था. अलवर की रैली में योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जी को दलित बताया. बहस चली कि बजरंग बलि क्या दलित थे? फिर दावे किये गये कि वो आदिवासी थे. तो कुछ ने कहा कि नहीं-नहीं वो वनवासी थे. क्योंकि वो जंगल में रहते थे. चुनाव परिणाम आने के बाद अब भी हनुमान जी जाति ही नहीं घर्म पर भी नेताओं ने जुबानी रिसर्च शुरू कर दिया है. यूपी के बीजेपी नेता बुक्कल नवाब ने दावा किया है कि हनुमान जी तो मुसलमान थे. हनुमान जी के नाम पर ही रमजान, फरमान, कुर्बान जैसे नाम मुसलमानों में रखे जाते हैं.वहीं अब सांसद कीर्ति आजाद ने हनुमान जी को चीनी बता दिया है. कीर्ति आजाद ने कहा है कति, ‘हनुमान जी चीनी थे.

    हर जगह यह अफवाह उड़ रहा है कि चीनी लोग दावा कर रहे हैं कि हनुमान जी चीनी थे.’ वहीं, बीजेपी सांसद उदित राज ने हनुमान को आदिवासी बताया. उत्तर प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने विधान परिषद में बहस के दौरान हनुमान को जाट बता दिया.उन्होंने कहा था, ‘जो दूसरों को दिक्कत में देखकर कूद पड़ते हैं, वह जाट ही हो सकता है. इसलिए हनुमान जाट थे.’ केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सोंघ ने हनुमान को दलित नहीं आर्य बताया तो शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने उन्हें ब्राह्मण बताया. बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने तो यह तक कह दिया कि हनुमान तो बंदर थे और बंदर पशु होता है, जिसका दर्जा दलित से भी नीचे होता है. वो तो राम ने उन्हें भगवान बना दिया.

  • 12 दिनों से गायब युवक का शव मिला तालाब में गांव में मचा हड़कंप

    [object Promise]

     

    फरिहा – शुक्रबार को फरिहा थाना क्षेत्र में गाव अकबरपुर गीतम सिह के तालाब में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी लोगो की भीड़ जुटने के साथ फरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुँच गयी । लोगो ने मृतक युवक की शिनाख्त दिव्याग विनोद के रूप में की । जानकारी के अनुसार थाना खैरगढ़ के गाव नगला ढहर निवासी 25 वर्षीय विनोद पुत्र इंद्रपाल एक माह से मानसिक अवसाद से ग्रस्त था।

  • ब्राह्मण महासभा भारत के जिला महासचिव बने मोहित शर्मा

    [object Promise]

    रिपोर्टर रिहान अली

    फिरोजाबाद-ब्राह्मण महासभा भारत द्वारा आयोजित वार्ता में जिलाध्यक्ष पं. बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि महासभा का विस्तार करते हुये जिला महासचिव के पद पर मोहित शर्मा, नारखी ब्लाॅक के अध्यक्ष शरण उपाध्याय नियुक्त किये जाते हैं।

    आगे बताया कि संगठन का उददेश्य जिले के प्रत्येक बेरोजगार ब्राहा्रणों के लिये कार्य करना, निर्धन कन्याओं के विवाह कराने, तेरहवी जैसी प्रथाओं को खत्म कराना व निर्धन परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उनकी मदद को भी प्रयास किये जायेंगे। साथ ही बताया कि दहेज जैसी कुप्रथा को भी खत्म कराने को अग्रसर रहेंगे ।

  • पीजीआई में मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    [object Promise]

    लखनऊ। लखनऊ के एसजीपीजीआई में एक मरीज ने मफलर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 19 दिसंबर को लिवर ट्रांसप्लांट के लिए भर्ती हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    पीलीभीत का रहने वाला नितिन (33 वर्ष) लिवर ट्रांसप्लांट के लिए 19 दिसंबर को एसजीपीजीआई में भर्ती हुआ था और उसका इलाज चल रहा था। नितिन की पत्नी कुसुमलता ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे वह बाथरूम जाने के लिए निकला था। जब काफी समय तक वापस नहीं आया तो पत्नी ने खोजबीन शुरू की।

    नितिन का शव लिवर ट्रांसप्लांट विभाग की छठी मंजिल की सीढ़ियों से लगी रेलिंग पर मफलर के सहारे लटकता पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि नितिन अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान था। जिसके कारण उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया।

  • पुलिस अधीक्षक ने किया पीएनबी बैंक का निरीक्षण, और कहा – पुलिस आपको और आपकी मेहनत की कमाई को रखेगी सुरक्षित

    [object Promise]
    रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
    ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
    देवरिया ।जहाँ लोग  दिन-रात की हुयी मेहनत की अपनी कमाई को सुरक्षित रखने के लिये बैंको में अपना पैसा रखते है। जिसको लुटेरे व टप्पेबाज धोखे से उड़ा ले जाते है।ऐसे लुटेरों और टप्पेबाजों को पकड़ने व नजर रखने उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक एन0 कोलांची ने पीएनबी बैंक का निरीक्षण किया। साथ ही अपने मातहतों को अपने अपने क्षेत्रो में बैंक,स्टेशन,होटलो आदि सार सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
    बताते चले कि  26 दिसम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक  एन.कोलांची द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत होटल, सराय, धर्मशाला, ढाबा, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वाहन, संदिग्ध व्यक्ति की पुलिस टीम बनाकर चेंकिग करे एवं बिहार बार्डर, जनपदीय बार्डर की सघन चेकिंग प्रभावी रूप से करे। इसके अतिरिक्त बैंक/एटीएम एवं अनावश्यक रूप से बैंकों के आस-पास व बैंकों में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछ-ताछ करे, जिससे जनपद में लूट, छिनैती, चोरी जैसी कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके।
    जिसके परिप्रेक्ष्य में अपर पुलिस अधीक्षक(दक्षिणी),समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष देवरिया द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत, बिहार बार्डर आदि स्थानो की चेकिंग किया गया। वही पुलिस अधीक्षक एन0 कोलांची द्वारा स्वयं कोतवाली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरे को चेंक किया गया तथा व्यक्तियो से पूछताछ कर, बैंक के अधिकारी/कर्मचारी को सुरक्षा के आवश्यक निर्देश दिए गए।