फिरोजाबाद-शहर में श्री मुलायम सिंह यादव तृतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 27 दिसम्बर से शुरू होकर सात जनवरी 2018 को समापन होगा। जिसको लेकर स्थान पीडी जैन इंटर काॅलेज चुना गया। आज पीडी जैन ग्राउण्ड पर तैयारियां जोरों पर दिखीं l
इस दौरान मैदान पर जेसीबी द्वारा ग्राउंड को समतल किया जा रहा था तो नगर निगम का पानी का टैंकर अपना कार्य कर रहा था l ग्राउंड पर क्रिकेट टूर्नामेंट से जुड़े सपा के जिला उपाध्यक्ष योगेश गर्ग, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी सपा, आदर्श यादव धन्नू, पूर्व जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड अंकित जैन, प्रदेश सचिव छात्र सभा नीरज यादव बराबर मैदान को ठीक कराने में जुटे रहे l बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 51 हजार, उप विजेता टीम को 31 हजार, द्वितीय उपविजेता टीम को 11 हजार की राशि दी जायेगी l
टूर्नामेंट में भाग लेने वाली इच्छुक टीमें महावीर नगर स्थित यादु स्पोर्टस पर टीम की एन्ट्री करा सकते हैं। ऐन्ट्री कराने की अंतिम तिथि 24 दिसम्बर को होगी तथा जिसमें एन्ट्री फीस 1100 रूपये होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अक्षय यादव मौजूद रहेंगे l
फतेहपुर। लिल्स बगिया पटेल इण्टर कालेज में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया जिसमें विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सेंटाक्लॉज का भेष धारण कर त्यौहार पर जमकर मस्ती की। शहर के सिविल लाइन मोहल्ला स्थित लिल्स बगिया पटेल इण्टर कालेज में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में रंग बिरंगे कपड़ो में सेंटा क्लाज का भेष धारण किये नन्हे मुन्ने बच्चे बेहद आकर्षक लग रहे थे। क्रिसमस की धुन पर झूमने के साथ ही बच्चों ने जमकर धमाल मचाया तो वही प्रबंधिका नेहा सिंह सचान द्वारा बच्चों को क्रिसमस पर्व के बारे में बताने के साथ ही टाफियां एवं उपहार भेंट करते हुए क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दी गयी। प्रबंधिका नेहा सिंह सचान ने कहा कि क्रिसमस का त्यौहार आपसी एकता भाईचारा बनाने के साथ ही एक दूसरे के सुख दुख में साथ देने व गरीबो की मदद किये जाने का संदेश देता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य पूनम सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकायें एव कर्मचारी मौजूद रहे।
फतेहपुर। दिसम्बर माह के अन्तिम सप्ताह के साथ साथ पहाड़ी इलाको में बर्फबारी होने से मौसम में आये परिवर्तन से सुबह एव रात्रि के तापमान में गिरावट होने का दौर जारी है। मौसम के मिजाज में आये इस बदलाव से ठण्ड व गलन में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो गयी है जिसने आम जनमानस को बेहाल कर रख दिया है। मौसम बदलने के साथ लोगो को बाहर निकलने के लिये स्वेटर और जैकेट का सहारा लेना पड़ रहा है जबकि रात्रि में शीतलहर के कारण हड़कम्पाऊ ठण्ड होने रात्रि में आने जाने में अनेक समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। ठण्ड से बचने के लिये रेलवे स्टेशन और बस स्टाप समेत अन्य खुली जगहों पर रहने वाले गरीबो के पास पर्याप्त साधन न होने से वह अलाव का सहारा लेने को मजबूर है सर्दी के बढ़ते प्रकोप का खामियाजा दूर दराज की यात्रा करने वाले व फुटपाथ पर रहने वाले निराश्रितों को सबसे अधिक भुगतना पड़ रहा है। लगातार पारे के गिरने से और गलन बढ़ने से सर्दी अपने चरम सीमा पर है। वही रात्रि के समय गिरने वाली ओस भी लोगो को जमकर नुकसान पहुंचा रही है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा सर्दी के प्रकोप को देखते हुए लोगो की रात्रि के समय केवल जरूरत पर ही निकलने की सलाह दी गयी है। जबकि फुटपाथ पर जीवन जीने वाले गरीबो को अपने जीवन यापन करने में ढेरों कठिनायो का सामना करना पड़ रहा है।
ओवरलोड ट्रकों से मार्ग को बचाने के लिये तबरेज के साथ डीएम से मिले मोहल्लेवासी
फतेहपुर। शहर के राधानगर के जोनिहा चैराहे से गुजरने वाली ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई किये जाने के साथ मार्गो मे गडढामुक्त किये जाने की मांग मोहल्ले वासियों ने समाजसेवी तबरेज वारसी टीलू के साथ जिलाधिकारी से की।
सोमवार को समाजसेवी तबरेज वारसी टीलू की अगुवायी में खम्भापुर वार्ड के निवासियों ने राधानगर से जोनिहा बस स्टाप बादा सागर रोड से गुजरने वाले ओवरलोड ट्रकों के चलते मार्ग मे हो रहे बडे-बडे गडढो से उडने वाली धूलो से हो रही तरह-तरह बीमारियो से निजात दिलाने के लिये जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मांग किया कि उक्त मार्ग से गुजरने वाले ओवरलोड ट्रको पर कार्रवाई की जायें और स्वच्छता अभियान के तहत मार्गो के किनारे लगे मिटटी के ढेरो को नगर पालिका को आदेशित कर हटवाया जाये। क्योकि गुजरने वाले ट्रको की वजह से धूल पूरे दिन उडती रहती है जिससे स्थानीय लोगो का जीन दूभर हो गया है और दमा जैसी बीमारियो से ग्रसित होते जा रहे है। तबरेज वारसी टीलू ने यह भी अवगत कराया कि ओवरलोड ट्रको के चलते हर माह मार्ग का मरम्मतीकरण कराकर गडढो को भरवाया जाता है इसके बावजूद भी ओवरलोड ट्रको पर कार्रवाई न किये जाने से रोड एक महीने में ही उखड जाती है और राधानगर से जोनिहा बस स्टाप के बीच मार्ग गडढो मेे तबदील हो जाते है और रोड किनारे लगे मिटटी के ढेरो को तत्काल हटवाने लिये पालिका को आदेशित किया जाये। इस मौके पर डा0 शशि तिवारी, रघुनाथ, अरविन्द गुप्ता आदि मौजूद रहे।
डीएम के न मिलने पर किसान नही बता सके अपनी समस्यायें
[object Promise]
डीएम से मिलने के लिये कलेक्ट्रेट में खडे किसान।
फतेहपुर। किसानो की ज्वलन्त समस्याओ के निस्तारण के लिये भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आज बडी संख्या मे किसान कलेक्ट्रेट पहुचें। जहा जिलाधिकारी के न मिलने पर वापस लौट गये और 27 दिसम्बर को होने वाली महापंचायत में अधिकारियो के सामने रखने की बात कही। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम की अगुवायी में किसानो ने कलेक्ट्रेट पहुचे जहा बिजली, नहरो में पानी, खाद, बीज आदि समस्याओ के निस्तारण के लिये जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह से मिलने पहुचे लेकिन जिलाधिकारी के न मिलने पर किसान वापस लौट आये और कहाकि समस्याये जिलाधिकारी को ही अवगत कराकर निस्तारण की मांग करेंगे। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी के चलते किसानो को नहरो में पानी, समय से बिजली व बीज उपलब्ध नही हो रहे है। जिसके लिये जिलाधिकारी से वार्ता करने आये थे लेकिन उनके न मिलने से किसानो को लौटना पड रहा है। लेकिन भाकियू 27 दिसम्बर को बिन्दकी तहसील के चक्की नाका पर एक विशाल पचायत करेगी। जिसमें किसानो की हर समस्याओ को उठाया जायेगा। और मौके पर सक्षम अधिकारियो को बुलाकर समस्याओ का निस्तारण कराया जायेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिहं, सुरेन्द्र पटेल, प्रीतम सिंह, रामसहाय, धर्म, केपी सिंह, सर्वेष, राजू सिंह, अशोक उत्तम, भीखू आदि किसाना मौजूद रहे।
रजा ने अस्ती में चैपाल लगा परखी सफाई व्यवस्था
वार्ड में गन्दगी व जलभराव मिलने पर कर्मचारियों को लगायी फटकार
फतेहपुर। नगर पालिका क्षेत्र के अस्ती वार्ड में चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने सभासदो के साथ निरीक्षण किया और गन्दगी व जल भराव मिलने पर सम्बन्धित कर्मचारियो को जमकर फटकार लगातें हुये व्यवस्था को तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश दिये साथ ही चैपाल के माध्यम से वार्ड वासियो की समस्याये सुनी और निस्तारण का भरोसा दिलाया।
नगर पालिका परिषद द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के क्रम में सोमवार को चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा सभासदो के साथ नगर क्षेत्र के वार्ड अस्ती का भोर में पहुचकर निरीक्षण किया जहा वार्ड में कई जगह जलभराव व टूटी पाइप लाइन और गन्दगी मिलने पर सम्बन्धित कर्मचारियो को फटकार लगाते हुये वार्ड की समस्याओ जल्द से निस्तारण करने के निर्देश दिये और आम रास्ते पर बधने वाले जानवर मालिको को नोटिस देकर हटवाने की बात कही। इसी दौरान वार्ड के ही प्राइमरी प्राथमिक विद्यालय पहुचे जहा विद्यालय की प्रधानाचार्या आसिया बेगम ने हाजी रजा स्वागत किया तथा बच्चो ने स्वच्छता पर गीत सुनाया। बच्चो के इस गीत पर प्रसन्न होकर श्री रजा ने 2100 रूपये की नगद धनराशि बच्चो को पुरूस्कृत की। इस मौके पर वार्ड के सभासद इरशाद अहमद व सभासद विनय तिवारी, सदाब अहमद, दिनेश तिवारी खिलाफा, अतीश पासवान, राजकुमार उर्फ रामू, अरूण यादव, दिवाकर अवस्थी, अयाज अहमद उर्फ राहत के अलावा पालिका के सफाई प्रभारी दिलशाद अली, मोहम्मद हबीब, मोहम्मद आकिब, विजय कुमार, राधेश्याम आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
आवारा पशुओ से परेशान किसान रात भर जागने को मजबूर
फतेहपुर। बिन्दकी तहसील क्षेत्र के जहानाबाद इन दिनो किसान आवारा पशुओ से परेशान है मालूम हो कि इन दिनों पड रही भीषण ठण्ड मे किसानों को खेती मे बोई फसलों को अवारा पशुओं से बचाने के लिये रात-रात भर जागने को मजबूर होना पड रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के कलाना लहुरी संराय सराय, धरमपुर, रनूपुर, बंधरा चान्दीपुर चिल्ली, सिठर्रा, घनश्यामपुर नारायणपुर आदि सहित दर्जनो गांवों में इन दिनो घूम रहे अवारा पशुओं द्वारा किसानों द्वारा अपने खेतो में बोई गयी गेहू जौ मटर, लाही, सरसों, चना आदि फसले चट कर जाने से क्षेत्र के किसान बेहद परेशान है। आलम यह है कि आवारा पशुओं के झुण्ड खेती में पहुचकर फसले चट कर जाते हे। किसानो केा आवारा पशुओं से अपनी फसलें बचाने के लिये इन दिनो पड रही ठण्ड में खेती में रात काटने को मजबूर होना पड रहा है। क्षेत्र के सर्वेश, राजबहादुर, उत्तम शिव, ओम प्रकाश, आदि किसानों का कहना है कि आवारा पशुओ की संख्या दिन प्रतिदिन बढती जा रही हैं जिससे वे झुंड के झुड खेतो में जाकर फसले चट कर जाते हे। जिससे किसानांे को भारी नुकसान उठाना पड रहा है। किसानों ने गौशाला बनवाये जाने की मांग शासन से की है।
विद्युत की छापेमारी से हडकम्प, 37 निजी नलकूप संचालकों पर एफआईआर
फतेहपुर। विद्युत विभाग ने बकाया वसूली को लेकर जहा कडे कदम उठाये है वही बिजली चोरों के खिलाफ अभियान छेड दिया है। अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम प्रभाकर पाण्डेय की ताबडतोड छापेमारी व सख्ती से कटियाबाजों में दहशत है तो बकायेदार भी बिल जमा करने के लिये कार्यालय में नजर आ रहे है। अवैध रूप से संचालित 22 निजी नलकूप संचालको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो बिना बकाया जमा करे लाइन काटने के बाद पुनः खुद से जोडने वाले 15 निजी नलकूप संचालको पर एफआईआर दर्ज करायी। वही लाखो के बकाये पर घरेलू, वाणिज्यिक, कामर्शियल, मोबाइल टावर, पेट्रोल पम्पो के कनेक्शन काटे गये। अधिशाषी अभियन्ता प्रथम खण्ड प्रभाकर पाण्डेय के निर्देशन में मलवा, सौरा, हुसेनगंज, राधानगर एवं बहुआ में सघन चेंकिग अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय एसडीओं एवं अवर अभियन्ताओं ने टीम के साथ छापेमारी शुरू की तो 22 निजी नलकूप अवैध रूप से चलते पाये गये। सभी संचालाको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गयां। 15 निजी नलकूपों की लाइन बकाये के चलते काट दी गयी थी। बकाया जमा करे बगैर संचालकों ने पुनः लाइन जोड ली। चेकिग के दौरान यह सभी टीम के हत्थे चढ गये और सभी के खिलाफ धारा 138 के तहत एफआईआर टीम ने दर्ज करायी। शहर क्षेत्र मे ंअभियान के दौरान 18 लाख के बकाये पर 82 घरेलू कनेक्शनों सहित 6.50 लाख के बकाये पर 15 दुकानों, 1.50 लाख बकाये पर तीन आटा चक्कियों, 4.50 लाख के बकाये पर 8 मोबाइल टावरांे, 1.25 लाख के बकाये पर 2 पेट्रोल पम्पो की लाइन काटी गयी। मलवां क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी फूलचन्द्र भारती ने 7.50 लाख के बकाये पर 3 फैक्ट्रियो सहित 2.50 लाख के बकाये पर 5 ढाबों, 2.75 लाख के बकाये पर 3 पेट्रोल पम्पो की लाइन काट दी। चेतावनी दिया कि बिना बकाया जमा किये लाइन जोडी गयी तो मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। श्री पाण्डेय ने शहर क्षेत्र में घरेलू उपभोक्ताओं के मीटर के चेकिग के दौरान 5 उपभोक्ताओं के मीटर रीडिंग बैलेस पाये जाने पर फर्म केा उस क्षेत्र के मीटर रीडिर को तत्काल बाहर करने के निर्देश दिये। 6 उपभोक्ताओं द्वारा मीटर में छेडछाड किये जाने पर उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी। शहर क्षेत्र के 2 उपभोक्ताओं द्वारा अवैध रूप से केबिल खीचकर मकान निर्माण करते हुये पाये जाने पर दोनो के खिलाफ धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज करायी। अधिशाषी अभियन्ता श्री पाण्डेय ने बताया कि मुख्यालय से निर्देश है कि जो उपखण्ड अधिकारियों एवं अवर अभियन्ता बिजली चोरी रोकने तथा वसूली मे फिसडडी है उनका नाम भेजा जाये जिससे उन पर कार्रवाई की जा सके।
माध्यमिक शिक्षक संघ 11 जनवरी को देगे धरना
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप शुक्ल एवं मंत्री वीरेश सिंह तोमर ने बताया कि 11जनवरी को माध्यमिक शिक्षक निदेशक कार्यालय लखनऊ में चेतावनी स्वरूप धरना दिया जायेगा। पुरानी पेशन बहाली की मांग पर फिर भी पूरी न की गयी तो परिषदीय परीक्षाओं के मूल्याकन का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जायेगा। 21, 22 व 23 दिसम्बर को आगरा में हुये संघ के प्रादेशिक सम्मेलन के उद्घाटन में उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा के समक्ष पुरानी पेशन बहाली व वित्तविहीन व्यवस्था समाप्त करने की मांग की गयी थी लेकिन उसका उन्होने कोई संन्तोषजनक उत्तर नही दिया जिसके चलते ही संघ को धरना देने का निर्णय लेना पडा है।
परिवार नियोजन की सही जानकारी के लिये टोल फ्री नम्बर पर काॅल
फतेहपुर। सोमवार को जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ प्रताप सिंह कोश्यारी ने बताया कि अब फोन पर मिलेगी अन्तर छाया की जानकारी 28 तारीख को विशेष अंतरा दिवस अनचाहे गर्भधारण एवं असुरक्षित गर्भपात सभोग बचाव। महिलाओं हेतु गर्भ निरोधक साधन अंतरा और छाया को उठाने वाली भ्रांतियों का समाधान अब टोल फ्री नम्बर 180010333044 जारी कर दिया गया है। इस नंबर पर जहाँ फोन से ही लोगो को परिवार नियोजन की जानकारी मिल सकेगी व उनकी भ्रांतियों का भी समाधान आसानी से हो जाएगा। अनचाहे गर्भ के कारण उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था एवं प्रसवो में कमी लाने परिवार नियोजन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने अंतरा इंजेक्शन और छाया गोली की शुरूआत की थी।इसकी शुरूआत होने के बाद लोगो के जहन में कई तरह के सवाल आ रहे है जिनका समाधान आसानी से नही हो पाता इन्ही सवालो के जवाब देने और परिवार नियोजन की पूर्ण जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए शासन ने टोल फ्री नंबर जारी किया है ।आंकड़ो पर गौर करे तो नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2015-16 के अनुसार जिले की अनमेट नीड 18.6 प्रतिशत है यानी 18.6 प्रतिशत ऐसी महिलाएं है जिन्हें बच्चे भी नही चाहिए और गर्भ निरोधक साधन का भी प्रयोग नही करती । इन् परिस्थितियों में उन्हें अनचाहे गर्भ या असुरक्षित गर्भपात का सामना करना पड़ता है । उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जारी टोल फ्री नंबर ऐसे दम्पतियों की मदद करेगा जिन्हें बच्चे नही चाहिए या दो बच्चे में अन्तर रखने के लिए परिवार नियोजन साधन अपनाना चाहते है । फोन द्वारा ही लोग अंतरा और छाया इस्तेमाल की विधि के साथ-साथ अपनी भ्रांतियां नही दूर कर सकेंगे । आने वाली 28 तारीख को विशेष अंतरा दिवस मनाया जाएगा जिसकी सुविधा जिला महिला अस्पताल, पीएचसी हसवा, धाता, विजयीपुर, देवमयी, खजुहा, सीएचसी हथगाव, खागा, अमौली, जहानाबाद, खखरेडू, बिंदकी इन अस्पतालों में सुविधा मिलेगी।
अयोध्या । नौ दिवसीय रामकथा की शुरुआत करते हुए बापू ने कथा सत्र रामकथा से सबको तारने के आदर्श के अनुरूप गणिकाओं के लिए समर्पित किया। गणिकाओं (सेक्स वर्कर) के लिए अयोध्या के बड़ा भक्तमाल की बगिया में राम कथा सुना रहे मोरारी बापू ने दूसरे दिन उन्हें व्यास पीठ से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। यही नहीं, मोरारी बापू ने लोगों से उनकी मदद करने के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।
मोरारी बापू ने कहा कि शनिवार तक जो लोग मदद के लिए आगे आना चाहें, वह आ सकते हैं क्योंकि समाज की मुख्यधारा में ये (सेक्स वर्कर्स) जुड़ें इसलिए इनकी मदद जरूरी है। उन्होंने कहा, गणिका गुरु हैं, समाज का शगुन भी हैं। बंगाल की प्रथा है कि दुर्गा मूर्ति बनाने के लिए मिट्टी गणिका के घर से ही ली जाती है।
अप्सराएं भी स्वर्ग की गणिकाएं हैं। वे सोने के फ्रेम में मढ़ी हुई गणिकाएं है और ये मजबूरी झेल रही हैं। उन्होंने मानस गणिका के लिए अयोध्या का चयन करने का औचित्य प्रतिपादित किया। कहा, जो तारने वाली भूमि है, वहां गणिकाओं के लिए न आएं तो जाएं कहां। अपनी बात स्पष्ट करने के लिए बापू ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रसंग का भी मार्मिक विवेचन किया, जब विवेकानंद गणिका के गाए गीत से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें गणिका से दुराव की चूक का एहसास हुआ।
अद्वैत के उपासक संन्यासी और सीय राममय सब जग जानी के अनुरागी मानस के उपासकों के लिए भेद कैसा। मोरारी बापू ने कहा कि जो काम इल्मियों ने नहीं किया, वह काम फिल्मियों ने किया। अपना रुख स्पष्ट करते हुए बापू ने कहा, जो मरीज अत्यंत बीमार है और वैद्य के पास नहीं जा सकता, उसके लिए वैद्य का कर्तव्य बनता है कि वह उसके पास जाए और कम से कम मीठे बोल बोले। बापू ने कहा, मुझे अयोध्या पर भरोसा है यह ठाकुर की भूमि है और सबको तारने की ताकत रखती है।
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में चल रहे छात्रसंघ चुनाव के सम्बन्ध में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वैचारिक संगठन है तथा वह सदैव छात्रहित में संघर्षरत रही है।
अवन्तिका सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में जो अन्य संगठन अपने प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाये हुए हैं वह सभी विचार विहीन लोग हैं और गैंग का हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रसंघ चुनाव में चारों प्रमुख सीटों पर विजय पताका फहरायेगी। परिषद ने अध्यक्ष पद पर राजा बाबू पाण्डेय, महामंत्री पद पर अंकुर सिंह, उपाध्यक्ष पद पर विशाल कुमार वैश्य व उपमंत्री पद पर राजहंस मिश्रा को चुनाव लड़ा रही है और सभी अपने निकटतम प्रतिद्धंदियों को पराजित करेंगे।
इस मौके पर सुनील सिंह विद्यार्थी, निशेन्द्र मोहन मिश्र, राजमणि सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, सतीश चन्द्र भारती, अनुज श्रीवास्तव, अंकित त्रिपाठी, अनीश गुप्ता, नागेश प्रताप सिंह, शुहेन्द्र प्रताप सिंह, विनय प्रकाश सिंह, आद्या शंकर सिंह, सहित करीब 31 छात्रनेता मौजूद थे।
अयोध्या । मोरारी बापू को उनके भावपूर्ण शैली में तुलसीदास रचित राम चरित मानस की कथा कहने के लिए जाना जाता है। उन्होंने दुनियाभर में 800 से अधिक राम कथा की है। लेकिन पहली बार ऐसा है जब मोरारी बापू गुरुवार को कमाठीपुरा पहुंचे और यहां उन्होंने सेक्स वर्कर्स से मुलाकात की है। उन्होंने यहां तकरीबन 60 सेक्स वर्कर्स परिवार से मुलाकात की और उन्हें राम कथा सुनने के लिए अयोध्या आने का निमंत्रण दिया।
अयोध्या में मोरारी बापू तुलसीदास रचित मानस मनिका का पाठ करेंगे, जोकि तुलसीदास और सेक्स वर्कर्स के बीच संवाद पर आधारित है। देश के जाने-माने रामकथावाचक मोरारी बापू अयोध्या में सेक्स वर्कर्स को व्याख्यान देने पहुंचे तो यह बात भगवा ब्रिगेड को नागवार गुजरी। एक ओर जहां ये महिलाएं कार्यक्रम में बुलाए जाने से बेहद सम्मानित महसूस कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर दक्षिणपंथी गुटों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक से कर दी है।
उनका कहना है कि इससे अयोध्या की छवि खराब हो रही है। मोरारी बापू ने शनिवार को मुंबई से आईं 200 सेक्स वर्कर्स को व्याख्यान दिया। उन्होंने तुलसीदास की मानस गणिका पढ़कर सुनाई। इस बात पर डंडिया मंदिर के महंत भारत व्यास ने विरोध करते हुए कहा है कि भगवान राम की जन्मभूमि पर सेक्स वर्कर्स के आने से गलत संदेश जाएगा, उस पवित्र शहर में जहां श्रद्धालु अपने पाप धोने आते हैं।
ज्योतिष शोध संस्थान के प्रमुख प्रवीण शर्मा ने सीएम से शिकायत कर दी है। उन्होंने कहा, श्मैंने मोरारी बापू की शिकायत सीएम से की है। अगर वह सेक्स वर्कर्स के जीवन में बदलाव चाहते हैं तो उन्हें रामकथा पर खर्च करने की जगह उनके बीच पैसे बांटने चाहिए।श् धर्म सेना प्रमुख और बाबरी मस्जिद मामले में आरोपी संतोष दुबे ने कहा कि मोरारी बापू शहर की पवित्रता को भ्रष्ट कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, अगर बापू समाज में बदलाव चाहते हैं तो उन्हें माओवादी और रेड-लाइट इलाकों में रामकथा का आयोजन करना चाहिए। अयोध्या के वाचक महंत पवन दास शास्त्री ने तो यहां तक कह दिया कि जब विश्वामित्र और नारद भी महिलाओं से असर से बच नहीं सके तो अयोध्या में उनकी मौजूदगी तो एकदम स्वीकार नहीं की जा सकती।
हालांकि, मोरारी बापू पर इस विरोध का कोई असर नहीं है। उन्होंने कहा है, श्तुलसीदास ने गणिकाओं के बारे में रामायण में कहा गया है और उनके जीवन बदलने की बात कही है। उनका कहना है कि वह वंचित समाज के मुद्दे उठाते रहेंगे क्योंकि भगवान राम का जीवन लोगों को स्वीकार करने और बदलाव लाने पर आधारित था। बता दें कि मुंबई के कमाठीपुरा गए मोरारी बापू ने सेक्स वर्कर्स को न्योता दिया था। अयोध्या में नौ दिवसीय रामकथा शनिवार को बड़ा भक्तमाल की बगिया में हुई तो ये सेक्स वर्कर्स भी पहुंचीं।
उधर, इस बुलावे से सेक्स वर्कर्स बेहद सम्मानित महसूस कर रही हैं। उनमें से एक ने कहा कि यह जीवन का बेहतरीन अनुभव था। उन्होंने बताया कि वे लोग पहली बार किसी धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। एक अन्य ने कहा, श्हम भी चाहते हैं कि हमारी आत्मा भगवान के लिए समर्पण के जरिए सींची जाए। हम भी आस्था रखते हैं। इसमें शामिल होने के बाद मुझे लग रहा है कि आशीर्वाद मिल गया।
मुसाफिरखाना-अमेठी । शारदा सहायक खंड 49 के अधिशासी अभियंता एवम एई के मनमानी रवैये के चलते हजारो एकड़ गेंहू की फसल सूख रही है जिससे किसानों की फसलों को सिंचाई में देरी का सामना करना पड़ रहा है।
वही शारदा सहायक खंड 49 से निकली औरंगाबाद रजबहा लंबाई लगभग 25 किमी है यहाँ तक की नहर के टेल तक पानी ही नही है ।
किसान नहर में पानी न होने अपनी फसल को उगाने के लिये कैसे सींचे खेत वही सूबे की सरकार किसानों के हित की बात करती है। इसी क्रम औरंगाबाद रजबहा से निकली दादरा माइनर रसूलाबाद माइनर,मिठने पुर माइनर,में पानी छोड़ा ही नही गया है जिससे किसानों की फसलें सूख रही है।
किसानों को फसल उगाने में भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है,इस गंभीर समस्या को देखते हुए क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो आलम खाँ,समाजवादी नेता राम उदित यादव,बीडीसी मुस्तकीम अहमद,भाजपा नेता कृष्ण कुमार तिवारी, काँग्रेस नेता तहरीर हैदर,आदि ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बिभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की है ।
जौनपुर। जौनपुर के मछली शहर सीट से समाजवादी पार्टी विधायक के भाई द्वारा महिलाओं को लाठी-डंडे से पीटे जाने का मामला सामने आया है। घटना का विडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सभी आरोपियों को पार्टी से निकाल दिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा लापरवाही की भी बात सामने आई है। उत्तर प्रदेश में दबंगों के भीतर से पुलिस डर किस तरह से खत्म हो गया है इसका एक उदाहरण वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला. वायरल वीडियो में दबंग कुछ महिलाओं की डंडों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है।
सूत्रों हवाले से कहा है कि ये वीडियो ये वीडियो जौनपुर का है और पिटाई का आरोप अखिलेश सरकार में राज्यमंत्री रहे जगदीश सोनकर के भाई और ब्लाक प्रमुख दीपचंद सोनकर पर लगा है। पुलिस ने वीडियो वायरल होने का बाद मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी हैं ।
यह मामला जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोरगहना गांव का है. महिलाओं का आरोप है कि करंजाकला ब्लाक प्रमुख दीपचंद सोनकर अपने गुर्गों के साथ इनकी खेती की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करना चाह रहे थे, जिसका विरोध करने पर ब्लाक प्रमुख के इशारे पर गुंडों ने लाठी डंडे से उनपर हमला कर दिया. मामले में स्थानीय थाने में तहरीर के आधार पर मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।
बता दें कि सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे और वर्तमान में शाहगंज के विधायक जगदीश सोनकर के भाई करंजाकला के ब्लाक प्रमुख दीपचंद सोनकर बीते 14 दिसंबर को कथित रूप से गांव में अपने गुर्गों के साथ जमीन पर कब्जा करने के इरादे से गये थे. जब इस बात की भनक संबंधित लोगों को हुई तो महिलाएं विरोध करने लगी. इसके बाद ब्लाक प्रमुख के साथ गए हुए गुंडों ने कथित रूप से उन्हें गाली देने लगे और इसके बाद उन्होंने उन्हें पीटना शुरू कर दिया. इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज हो गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाँके बिहारी मंदिर के निरीक्षण के दौरान मंदिर में चल रहे बाउंड्री वाल व पार्क के निर्माण कार्य को देखा और कहा कि राजगीरों व मजदूरों की संख्या बढ़ा कार्य मे तेजी लाकर पूर्ण कराया जाय।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित की अतिक्रमण हटाने के दौरान निकलने वाले मलबे को उठवाकर सड़क व नाली को साफ कराया जाए जिससे रास्ता अवरुद्ध न हो । इस अवसर पर ईओ नगर पालिका, जिला सूचना अधिकारी आर एस वर्मा सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
अयोध्या। साकेत छात्रसंघ चुनाव में नाम वापसी के बाद अब जोड़तोड़ की गुणा गणित का दौर शुरू हो गया है। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। लक्जरी वाहनों से काफिले के साथ प्रत्याशियों का हुजूम मतदाताओं को रिझाने में जुटा हुआ है।
पैर छूने का दौर परवान पर है। मतदाताओं को अपनी ओर करने के लिए प्रत्याशी हर जुगत में लगे हुए हैं। इन सबके बीच प्रशासन भी पूरी सख्ती बरत रहा है।वहीं दूसरी तरफ छात्र संघ चुनाव की उल्टी गिनती ने प्रत्याशियों के साथ राजनीतिक दलों की बेचैनी बढ़ा दी है। नामांकन के बाद से जहां एक ओर प्रत्याशी जनसंपर्क कर चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में लाने के लिए सजग हो उठे हैं।
वहीं पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाने के लिए माननीयों ने भी कसरत तेज कर दी है। इसका नजारा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों में देखने को मिल रहा है।
पदाधिकारियों द्वारा न केवल सजातीय समीकरणों को साध कर प्रत्याशियों को सर्वाधिक मत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है बल्कि गैर सजातीय समीकरणों को साधने के पुरजोर प्रयास किया जा रहा है।
साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव मैदान में अपनी किसमत आजमा रहे प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की निगहबानी पुलिस कर रही है। रानोपाली क्रॉसिंग के इर्द-गिर्द स्थित प्रत्याशियों के कार्यालयों के बीच कोतवाली अयोध्या पुलिस ने भी अपने कार्यालय का तंबू लगा दिया है।
यही से पुलिस द्वारा प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की निगहबानी की जा रही है। रानोपाली चौकी प्रभारी निर्मल सिंह ने रविवार को बताया कि चुनाव की गतिविधियों के बीच लिखा पढ़ी व अन्य कार्य सरकार करने में काफी व्यवधान हो रहा है।
जिसकी वजह से अस्थाई रूप से पंडाल में पुलिसकर्मियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यहां से मॉनिटरिंग के साथ लिखा पढ़ी के कार्य भी निपटाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि चुनाव में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी