Category: uttar-pradesh

  • आरटीओ आफिस मंझनपुर में चला वृक्ष रोपण का कार्य

    [object Promise]

    कौशाम्बी l आरटीओ शंकर जी सिंह के नेतृत्व में किया गया बृच्छ रोपण का कार्य  l

     

    आरटीओ आफिस में निरीक्षण के दौरान वृक्षारोपण किया उप परिवहन अधिकारी आयुक्त कानपुर परीक्षेत्र ( चुन्ऩी लाल)शंकर जी सिंह आरटीओ कौशाम्बी और कार्यकर्ता मिलकर आरटीओ ऑफिस बाहर वृक्षारोपण किया l

  • प्रधानमंत्री ने गरीबो के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुषमान भारत योजना का शुभारंभ किया: सदर विधायक

    [object Promise]

    महाराजगंज। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबो की सच्ची हितैषी है। गरीब परिवार में जन्मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीबो की पीड़ा को समझा और उनके उत्थान व विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। इसी क्रम में गरीबो के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुषमान भारत योजना का शुभारंभ किया। इस योजना से गरीब परिवार के लोग 5 लाख तक का इलाज किसी भी बड़े से बड़े अस्पताल में करा सकेंगे। उक्त बाते सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने घुघली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया घुघली में 35 लोगो को आयुषमान भारत का कार्ड वितरित करने के उपरांत उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।

    उन्होंने कहाकि आज गरीबो की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री ने गरीबो को प्रधानमंत्री आवास,स्वछता अभियान के तहत शौचालय,महिलाओ को सम्मान देने के लिए उज्ज्वल गैस योजना,हर घर को मुफ्त बिजली कनेक्शन,छुटे गाव,टोलो व मजरो को सौभाग्य योजना के माध्यम से विद्युतीकरण करना जैसी तमाम योजनाए गरीब लोगों के लिए शुरू की। विधायक ने कहाकि पहली सरकार है जिसने गरीबो की चिंता की। पंडित दींन दयाल उपध्याय के दर्शन को अपना मूल मंत्र मानकर समाज मे पिछड़े व गरीब परिवारों के जीवन स्तर को उठाने का भगीरथ प्रयास योगी जी व मोदी जी कर रहे है।

    इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल,प्रभारी चिकित्सक डॉ द्विवेदी,डॉ आर के सिंह,वरिष्ठ नेता राजेश सिंह ने भी लोगो को संबोधित किया। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री रामाज्ञा यादव,राधेश्याम गुप्त,राकेश जायसवाल,हरी लाल गुप्ता,प्रधान वकील उपाध्याय,मनोज जायसवाल सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

  • स्वच्छ भारत अभियान: सोनौली सीमा पर साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

    [object Promise]
    नौतनवा(महाराजगंज)। स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोनौली सीमा पर शनिवार को भारत एवं नेपाल के नागरिकों जनप्रतिनिधियों एवं सुरक्षा तथा प्रशासन इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से नो मैंस लैंड पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर स्वच्छता अभियान में शामिल होने का संदेश देकर इसे सफल बनाने की अपील की गई।
    स्वच्छता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि यह एक महा अभियान है इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा शुद्ध वातावरण के लिए स्वच्छता सबसे जरूरी कदम है इसमें सभी को एक साथ सहभागी होने की जरूरत है।
    इस मौके पर सोनौली व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष बबलू सिंह,एसएसबी इंस्पेक्टर अमित सिंह,पुलिस चैकी प्रभारी विनोद कुमार राय,नेपाल की तरफ से एसपी राष्ट्रीय अनुसंधान कमल राज भट्टराई,सहायक सीडीओ चक्रपाणि गौतम,डीएसपी सशस्त्र प्रहरी गोविंद बहादुर खत्री,नेपाल भारत मैत्री संघ के श्रीचंद्र गुप्त,सभासद बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,सुरेन्द्र विश्वकर्मा, ताहिर सिद्दीकी सहित दोनों देशों के भारी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

  • मौत को दावत दे रहा सड़क के किनारे लगा ट्रांसफार्मर

    [object Promise]
    बृजमनगंज(महाराजगंज)। विद्युत उपकेंद्र बृजमनगंज क्षेत्र के कोल्हुई रोड पर सड़क से सटे लगा विद्युत ट्रांसफार्मर किसी बड़े दुर्घटना को दावत दे रहा। रोड के किनारे लगे हुए ट्रांसफॉर्मर के किनारे न तो कोई बैरिकेटिंग है ना ही कोई खतरे से सतर्क होने निशान लगा है। खुले में रोड के किनारे चबूतरे पर रखा ट्रांसफॉर्मर से कोई वाहन पास में इसके चपेट में आ सकता है।
    हाइटेंशन विद्युत सप्लाई बहाल होने से राहगीरों में दहशत रहता है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में पोल पर ही ट्रांसफार्मर लगाया गया था लेकिन पोल टूट जाने के बाद रोड के किनारे ही चबूतरे पर खुले में ही ट्रांसफार्मर रख दिया गया। विद्युत विभाग घटना घटने के बाद कार्रवाई करता है उससे पहले किसी भी कर्मचारी अथवा अधिकारी का ध्यान ऐसे खतरों वाले जगह पर नही पड़ता।

  • कुशीनगर के चर्चित बसहिया गांव में सीओ की अगुवाई में हुई छापेमारी में प्रतिबंधित पशुओं के मिले आधा दर्जन बछड़े

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र में पशु मांस के धंधे को लेकर चर्चित गांव बसहिया में सीओ पडरौना नितिश प्रताप सिंह के नेतृत्व में शनिवार के दिन सुबह छापेमारी हुई। छापेमारी में आधा दर्जन प्रतिबंधित पशु के अलावा अन्य दो भैंस के बछड़े मिले हैं, जिन्हें सिधुआ बाजार पुलिस चौकी पर लाने के बाद पुलिस इन सभी पशुओं को गौशाला में सुपुर्दगी करने के लिए भेजा जा रहा है। वहीं प्रतिबंधित पशुओं के साथ तीन कारोबारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

    सीओ सदर नितिश प्रताप सिंह के नेतृत्व में शनिवार की सुबह करीब 4 थानों की पुलिस ने गांव में छापेमारी शुरू की। हालांकि इस छापेमारी के पहले भी इस चर्चित गांव में सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई बार बड़े पैमाने पर छापेमारी हुई है। एसे में एक बार के दौरान हुई छापेमारी में तो कारोबारियों ने पुलिस टीम पर पथराव भी कर दिया था। इसके बाद हुई कार्रवाई के बावजूद इस गांव में पशु मांस का धंधा होने की शिकायतें मिल रहीं थी। सूत्रों की मानें तो अवैध मांस कारोबार होने लेकर मिली शिकायत के बाद कोतवाली पडरौना के पुलिस ने शनिवार को सुबह 5 बजे छापेमारी की। बताया जाता है कि वर्तमान में चल रहे बुडन बाबा शाह पीर के मजार पर लगने वाले मेले में बसहिया गांव से अवैध मांस को खपत करने के लिए प्रतिबंधित पशुओं को काटने के लिए गांव में छुपाया गया था | छापामारी में कोतवाली पडरौना के प्रभारी निरीक्षक बिजयराज सिंह कुबेरस्थान थानाध्यक्ष के आलावा तुर्कपट्टी, बिशनपुरा,सहित कोतवाली के सिधुआ चौकी इंचार्ज सुनील सिंह, मिश्रौली रामचंद्र सिंह यादव व कस्बा इंचार्ज यसवन्त सिंह, बिबेकानन्द यादव आदि पुलिसकर्मी शामिल थे |

  • सर्वोदय भारत पार्टी इकाई की बैठक सम्प्पन

    [object Promise]
    देवरिया।  सर्वोदय भारत पार्टी इकाई की बैठक श्री हनुमान मंदिर स्थित पोखरे पर हुई जिस में चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शुधेस्वर श्रीवास्तव ने जिले में ब्लॉक स्तर पर ऑफिस और ग्राम स्तर पर कमेटी बनाने की समय सीमा निर्धारित की।
     बैठक को संबोधित करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा की इस पार्टी का उद्देश्य राजनीति करना नहीं है बल्कि यह पार्टी लोक नीति करने के लिये उन्होने बताया कि भारतीय संविधान के अनुसार जैसा कि संविधान की उद्देशिका कहती है कि हम भारत के लोग और इसके बाद अपनी पूरी बात को कहते हुए उद्देशिका पूर्ण होती है कि आज 26 नवंबर सन 1949 एतद् द्वारा हम इसे अंगीकृत अधिनियमित और आत्मर्पित करते हैं अर्थात हम भारत के लोग कौन हैं?
    यह वही जनता है जो राजनेताओं का चुनाव करती है और वही राजनेता चुनाव जीतने के बाद शासन करना शुरू कर देते हैं जबकि संविधान के अनुसार असली मालिक जनता है और जितने भी राजनेता हैं खासकर के चुने हुए विधायक या सांसद यह वास्तविक जनता के सेवक हैं न की जनता इनकी दासी है बैठक में प्रदेश प्रवक्ता  रविकांत मणि त्रिपाठी ने बताया की सर्वोदय भारत पार्टी निश्चित रूप से समाज में हर उस वर्ग का उदय करने के लिए आई है जो अपने आप को शोषित और वंचित समझता है कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी धर्म जाति या बिरादरी का हो यदि वह सरकारी संसाधनों से किसी भी प्रकार छूट गया है तो उसे मुख्यधारा में लाने का कार्य हमारी सर्वोदय भारत पार्टी करेगी ।
    यह एक बड़ा ही हास्यास्पद सा तथ्य है कि आजकल बहुत सारी राजनीतिक पार्टियों में जातिवादी मानसिकता हावी है और यहां तक कि उन्होंने भगवान की भी जाति निर्धारण करने में अग्रणी भूमिका निभाई है मैं नहीं समझता कि आखिर ईश्वर, जो करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक है आखिर उनके ऊपर इस तरह की टिप्पणियां कहां तक उचित है ईश्वर के बारे में यह माना जाता है कि बिना उसकी अनुमति के पत्ता भी नहीं हिलता क्या उसको जाति धर्म संप्रदाय के बंधन में बांधा जाना ठीक है ? हमारी पार्टी मानववाद की प्रवर्तक है और मानव मात्र की सेवा यह हमारा संविधान भी कहता है और चूंकि यह देश संविधान से चलेगा इसलिए सर्वोदय भारत पार्टी का भी यही मानना है कि वह व्यक्ति जिसके मन में भी संवेदना हो जो भी एक दूसरे की मदद करने के इच्छुक हो वह हर व्यक्ति जो भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा होने के लिए तत्पर हो अथवा भारत के संविधान में अपनी आस्था रखता हो उन सभी का हमारी पार्टी में स्वागत है।
    इसी क्रम में हिंदू युवा वाहिनी के देवरिया सदर तहसील संयोजक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने लगभग 15 से अधिक साथियों के साथ सर्वोदय भारत पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्योंकि मैं एक अधिवक्ता हूं मैंने इस देश के संविधान को बड़ी ही नजदीकी से पढा है देखा है और समझा है और मैं यह बड़े दावे के साथ कहता हूं कि यह पूरे विश्व में सबसे बेहतर संविधान है श्री आलोक कुमार का फूल मालाओं से स्वागत कर प्रदेश अध्यक्ष शूधेश्वर श्रीवास्तव तथा प्रदेश सचिव अविनाश कुमार चौबे ने पार्टी की सदस्यता दिलाई आलोक कुमार श्रीवास्तव जी ने भी पूरी निष्ठा के साथ पार्टी में सहयोग करने का वचन दिया ।
    ज़िलाध्यक्ष दीपक मिश्रा जी ने बताया की आलोक जी के आने से हम सभी की राजनैतिक क्षमता में वृद्घि हुई है और हमारा प्रत्याशी ख़ुद इतना योग्य है की जनता उसे उत्साह के साथ पसंद कर रही है। बैठक में शैलेश कुमार शर्मा जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार श्रीवास्तव जिला महासचिव दीपक मिश्रा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार जिलाध्यक्ष युवा शक्ति महताब अंसारी सूरज यादव मनोज कुमार सिंह पवन कुमार शर्मा राम अवतार खरवार उपस्थित रहे ।

  • चूल्हे पर बनाया जा रहा मिड डे मील, बच्चो में वितरित जूते छोटे, ठण्ड में चप्पल पहनकर आने को मजबूर

    [object Promise]
    घुघली(महाराजगंज)। घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा तिलकवनिया में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील चूल्हे पर बनाया जा रहा है। जिससे विद्यालय के कमरे धुएं से काले हो रहे है। इस संबंध में रसोइयों से पूछने पर पता चला कि आजतक इस विद्यालय पर गैस उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिससे चूल्हे पर ही खाना बनाना पड़ता है।
    इस बाबत प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश ने बताया कि गैस सिलेंडर के लिए प्रधान और बिभाग में बहुत बार कहा गया, परंतु आज तक गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया। ग्राम प्रधान उमेश यादव से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बजट न होने के कारण चूल्हे पर ही खाना बनाया जाता है। इस विद्यालय में गेट भी नहीं लगा है तथा जो जूते बच्चो में वितरित किये गए है वह सभी छोटे है जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे कड़ाके के ठण्ड में चप्पल पहनकर आने को मजबूर है ।

  • क्षेत्र पंचायत की गयी बैठक, पंद्रह बिंदुओं पर किया गया चर्चा

    [object Promise]
    सिंदुरिया (महाराजगंज)। विकास खंड मिठौरा परिसर में आज दोपहर 12-00 बजे से क्षेत्र पंचायत की बैठक की गयी। जिसमे विकास खंड मिठौरा के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यो के साथ सभी ग्राम प्रधान सहित अन्य विभागों के लोग उपस्थित रहे। इस बैठक का संचालन ब्लॉक प्रमुख रामनिवास यादव कर रहे थे। इस बैठक का शुभारंभ माल्यार्पण के साथ किया गया। उसके बीडीओ रविंद्र वीर यादव ने सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में बिस्तृत  जानकारी दिया और योजनाओं संबंधित अधिकारी से उसके बारे में जानकारी प्राप्त किया।
    किसी को कोई समस्या हो तो उसके समाधान के बारे में भी बताया। वही पर बाल विकास परियोजना,शिक्षा विभाग,बोरिंग,स्वच्छ पेयजल,पेंशन,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवका अधिनियम,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा,कृषि,स्वच्छता,मनरेगा,
    चतुर्थ वित्त सहित अनेक बिन्दुओ पर जानकारी दी गयी। वही पर जो विभाग इस बैठक में नही उपस्थित था उसको नोटिस जारी करने की संतुति की गई। वही पर ब्लाक प्रमुख रामनिवास यादव ने उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों को कहा कि केवल नाली खड़ंजा या सीसी रोड बनवा देना ही हमारा विकास नही है जबकि गांवो में शिक्षा से लेकर स्वच्छता तक ध्यान देना है जिससे सबका विकास जुड़ा है।
    जब तक गांवो का सम्पूर्ण विकास नही होगा, तब तक हमारा विकास नही होगा। इस बैठक में जिला पंचायत सदस्य टीमल गुप्ता,जितेंद्र यादव,जे0ई0 वी के सिंघानिया,एपीओ दिलीप गौतम,एडीओ पंचायत नंदलाल यादव,एडीओ आईएसबी बिजय श्रीवास्तव,ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी,ग्राम विकास अधिकारी,तेजेन्द्र सिंह,रामकिशुन गुप्ता,जयहिंद भारती,नागेंद्र पांडेय,सुनील गुप्ता,अभिषेक त्रिपाठी, विकाउ प्रसाद,ग्राम प्रधान गोविंद पांडेय,सुनील गुप्ता,अर्जुन गुप्ता,जगत नरायन,वीरेंद्र राव,क्षेत्र पंचायत सदस्य मार्कण्डेय,मनोज पटेल,शिला देवी वहीदन निशा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

  • गाजीपुरः रोजगार मेले में सीएम के भाषण के बीच युवाओं ने जमकर मचाया उत्पात

    [object Promise]

    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजीपुर के स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज में रोजगार मेले का उद्घाटन करने पहुंचे। मेले में रोजगार की चाह में पहुंचे युवाओं ने कुर्सियों को फेंकना व तोड़ना शुरू कर दिया। सीएम के भाषण के दौरान शरारती तत्व लगातार हूटिंग करते रहे।

    सीएम योगी ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह गाजीपुर का सौभाग्य है कि रोजगार आपके घर आया है। अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले इसके लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्कील डेवेलपमेंट, कौशल विकास, स्टार्टप आदि योजना चलाई जा रही है। इसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

    आज गाजीपुर में आयोजित वृहद रोगजार मेला भी इसी का परिणाम है। यहां के युवाओं में काफी उर्जा दिख रही है। इसी ऊर्जा का सकारात्मक सही जगह देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार अनेक योजनाएं चलाकर एक मंच देकर देश के युवाओं को स्वावलंबी बनने के लिए कदम आगे बढ़ाया है। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और उनकी पूरी टीम को इस रोजगार मेले के लिए साधुवाद देता हूं।

    मुझे उम्मीद है कि इससे जिले के हजारों युवाओं के घर खुशहाली आएगी। उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्षों में एक लाख लोगों को सरकारी सेवाएं दी है। शीघ्र ही डेढ़ लाख और नौकरी देने वाले हैं। तमाम विभागों के खाली पदों को युद्ध स्तर पर भरा जा रहा है। वहीं सीएम योगी के संबोधन के दौरान अव्यवस्था के कारण कुछ युवा उग्र हो गए और थोड़ी देर के लिए भगदड़ जैसा माहौल हो गया। कुछ ही देर में कुर्सी पर लगे कपड़े नोचने व फेंकने लगे।

    [object Promise]
    DJL¦FFªFe´F¼S : SFZªF¦FFS ¸FZ»FF ¸FZÔ ´FW¼Ô¨FZ ¶FZSFZªF¦FFSÜ

    योगी शरारती तत्वों के उपद्रव को देख मुश्किल से पांच मिनट का भाषण देकर वहां से निकल लिए। किसी तरह से मुख्यमंत्री के हाथों से आयोजकों ने दो लोगों को नियुक्ति पत्र दिलाने के साथ कार्यक्रम समाप्त कराया। भाषण समाप्त होते ही कुछ शरारती युवाओं ने मंच की तरफ गमछा फेंका जिससे स्थिति और भी खराब होने लगी। जैसे ही मुख्यमंत्री मंच से उतरकर अपने वाहन के पास पहुंचे, युवा कंपनियों की ओर से लगाए गए स्टालों को तोड़कर पंडाल से बाहर निकल गए।

    यह उत्पात देख रहे सुरक्षा की कमान संभाल रहे पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने हुए थे। इसके पहले सीएम योगी का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हैलीपेड पर उतरा। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में केंद्रीय संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, विधायक संगीता बलवंत, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल तथा मंत्री उपेंद्र तिवारी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे। सीएम ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। वह जिले में 29 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

    मुख्यमंत्री ने विकास भवन में अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की, जिसमें कई अधिकारियों को लापरवाही के लिए फटकार लगाई। इसके बाद सीएम कासिमाबाद क्षेत्र के लिए निकले। वहां पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया, वहीं अफसर व कर्मचारी सीएम के दौरे से हांफते नजर आए।

  • धूम-धाम से मनाया गया स्कूल में क्रिसमस त्यौहार

    [object Promise]
    देवरिया ।” चाँद ने अपनी चांदनी बिखेरी है,सितारों ने आसमान को सजाया है,लेकर तोहफा अमन और प्यार का देखो स्वर्ग से कोई फरिश्ता सांता क्लॉज आया है”। ऐसे ही शब्दों के साथ आज साकेत नगर स्थित फुलवारी मॉडर्न पब्लिक एकेडमी के बच्चो ने स्कूल में आयोजित क्रिसमस डे कार्यक्रम पर सांता क्लाज का स्वागत करते हुए व्यक्त किया।
    इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य विवेक राय ने स्कूल के बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि ईसा मसीह असहाय लोगो की सहायता करने के साथ-साथ सच्चाई के रास्ते पर चलने का उपदेश दिया करते थे। हमे उनके बताए हुए रास्तो पर चलकर उनके उपदेशो का पालन करना चाहिए। हमे हमेशा सत्य बोलना चाहिए। इसके पूर्व स्कूल में बच्चो द्वारा बनाये गए क्रिसमस ट्री के सामाने मोमबत्ती जलाकर केक काटा गया। तथा एक दूसरे को बच्चो ने केक खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी।
    इस दौरान स्कूल के अध्यापिका पल्लवी राय,श्रद्धा मद्देशिया,जाग्रति,अंजली सिंह,यास्मीन,आकांक्षा तिवारी मनिशा शर्मा,समाज सेवी रिजवान अंसारी,प्रशांत मद्देशिया सहित स्कूल के छात्र/छात्राएं व अभिभावक गण मौजूद रहे।