Category: uttar-pradesh

  • रफ्तार ने छीनी महिला समेत चार लोगों की जिंदगी

    [object Promise]

    फतेहपुर । ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाकर हाईवे व जीटी रोड में बिना हेलमेट के फर्राटा भरने की वजह से शुक्रवार को अलग-अलग थानान्तर्गत एक महिला समेत चार की जिंदगिओं का सफर सड़क पर ही खत्म हो गया। हुसेनगंज थाने के डोलेपुर के समीप बेकाबू बाइकों की सीधी भिड़ंत में बिना हेलमेट लगाए दो युवकों की मौत हो गई। वहीं खागा कोतवाली के रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला ने नीचे गिर गई जिससे उसकी ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वहीं खड़े ट्रैक्टर से टकराने में पिकप चालक की मौत हो गई।

    हादसा एक –

    बाइकों की भिड़ंत में दो मरे, तीसरा हैलट रेफर

    हुसेनगंज : बकेवर थाने के शाहजहांपुर उर्फ मझिलेगांव निवासी 30 वर्षीय विकास सोनी पुत्र राजेंद्र बाबू सोनी अपनी ससुराल दतौली थाना ललौली में रहता था। ससुराल में बेबी स्वर्णकार की स्वभाविक मौत हो गई थी जिस पर वह तीमारदारों के साथ शव के अंतिम संस्कार में शामिल होने भिटौरा गया था। वहां से वह बिना हेलमेट के वापस ससुराल जा रहा था कि हुसेनगंज थाने के डोलेपुर गांव के समीप सामने तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार 20 वर्षीय नरायन प्रजापति पुत्र लक्ष्मन -बरौरा थाना मलवां व राजकिशोर -छिवलहा हथगाम से भिड़ंत हो गई जिससे विकास सोनी व नरायन प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई और राजकिशोर को हैलट रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर पाकर मृतक विकास की पत्नी साधना देवी व नरायन के परिजन रो-रोकर बेहाल रहें। हादसा इतना भयावह था कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। भिटौरा चौकी इंचार्ज जेपी यादव ने बताया कि दोनो बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।

    हादसा दो –

    ट्रक से कुचलकर पत्नी की मौत, पति-बेटी जख्मी

    खागा : कोतवाली के टिकुरी गांव निवासी अवधेश द्विवेदी (40) शुक्रवार दोपहर अपनी बेटी सोनी (15) व पत्?नी विमला देवी (38) को बाइक में बिठाकर खागा आए थे। काम निपटाकर तीनों लोग गांव वापस लौट रहे थे। अपराह्न दो बजे बाइक सवार आरओबी में चढ़े ही थे कि पीछे से निकल रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। झटका लगते ही बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। उसी बीच पीछे से निकल रहे तेज रफ्तार ट्रक ने विमला देवी को कुचल दिया। जिससे विमला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्री घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने ट्रक को रोकते हुए पुलिस को सूचना दी। आरओबी में मृतका का शव पड़े होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कुछ देर बाद ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

    हादसा तीन –

    खड़े ट्रैक्टर में पिकप घुसी, चालक की मौत

    ललौली : बकेवर थाने के बचईपुर गांव निवासी 42 वर्षीय पिकप चालक महेंद्र पांडेय पुत्र शिवदत्त गाड़ी में बकरियां लादकर बांदा जिले के माटा जा रहा था कि शिवरी गांव के समीप गाड़ी का टायर फट गया जिससे पिकप बेकाबू होकर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पिकप में फंसे चालक को बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे से मृतक की पत्नी संपत्ति, बच्चे मुस्कान, शुभम, हरिओम रो-रोकर बेहाल रहें।

  • UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : देखें पूरी लिस्ट – 19 आईएएस व 15 पीसीएस अफसरों के तबादले

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रविवार को बड़े पैमाने पर आईएएस और पीसीएस अफसर बदल दिए हैं। इसके तहत 19 आईएएस व 13 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए है। इस क्रम में आईएएस अफसर प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव जो कि यूपी डेस्को के प्रबंध निदेशक पद पर थे। उन्हें गृह विभाग के विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है।

    इन आईएएस अफसरों को इन विभागों में मिली तैनाती 

    अफसर– वर्तमान तैनाती- नवीन तैनाती
    काजल– प्रतीक्षारत्– निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय
    प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव– यूपी डेस्को, प्रबंध निदेशक– विशेष सचिव, गृहविभाग
    सुनील कुमार वर्मा– मुख्य विकास अधिकारी, सोनभद्र– नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान
    श्रुति सिंह– विशेष सचिव, कृषि विभाग– प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन
    राजेंद्र प्रताप पाण्डेय–प्रतीक्षारत्– विशेष सचिव, गृह विभाग

    राजकमल यादव– मुख्य विकास अधिकारी, प्रतापगढ़– विशेष सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग
    कृष्ण कुमार– अपर आयुक्त, अलीगढ़– अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा
    सी. इन्दुमती– विशेष सचिव, पर्यटन विभाग, राज्य पर्यटन विकास निगम–अपर गन्ना आयुक्त
    नेहा शर्मा– जिलाधिकारी, फिरोजाबाद को वर्तमान पद के साथ ही फिरोजाबाद के नगर निगम के नगर आयुक्त पद की भी जिम्मेदारी दी गई है।
    केदार नाथ सिंह– प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम, कानपुर– विशेष सचिव, पर्यटन विभाग

    अनिल कुमार मिश्र– विशेष सचिव, कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग–निदेशक, राज्य पोषण मिशन
    श्रीश चन्द्र शर्मा– अपर श्रमायुक्त, कानपुर– अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा
    चन्द्र भूषण सिंह– जिलाधिकारी, अलीगढ़ को वर्तमान पद के साथ ही अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा की भी जिम्मेदारी दी गई है।
    भावना श्रीवास्तव– उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, अलीगढ़– प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम, कानपुर

    शमीम अहमद खान– विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग– अपर आयुक्त, अलीगढ़
    फैसल आफताब– अपर आयुक्त, अलीगढ़– अपर श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश।
    ज्ञानेश्वर त्रिपाठी– प्रतीक्षारत्– विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग।
    राम मनोहर मिश्रा– नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान– विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं प्रोत्साहन विभाग
    अवनीश कुमार शर्मा– नगर आयुक्त, मुरादाबाद– विशेष सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग

    इन पीसीएफ अफसरों के हुए तबादले

    अफसर– वर्तमान तैनाती– नवीन तैनाती

    धीरेंद्र प्रताप सिंह– प्रबंध निदेशक, यूपी एग्रो– मुख्य विकास अधिकारी, प्रतापगढ़

    देवी शरण उपाध्याय– अपर आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा– मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़

    अनूप कुमार श्रीवास्तव– निदेशक, राज्य पोषण मिशन– मुख्य विकास अधिकारी, अम्बेडकरनगर

    रमेश चन्द्र– अपर जिलाधिकारी (कानून-व्यवस्था), मथुरा– मुख्य विकास अधिकारी, बदायूं

    महेंद्र कुमार मिश्रा– संयुक्त सचिव, विकास प्राधिकरण, लखनऊ– मुख्य विकास अधिकारी, सोनभद्र
    मनोज कुमार सिंह– नगर मजिस्ट्रेट, मथुरा को प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर, मथुरा की भी जिम्मेदारी दी गई है।
    हरीलाल यादव– पीसीएस- 2001 प्रतीक्षारत्–अपर आयुक्त, बरेली मण्डल, बरेली
    राजेंद्र प्रसाद सिंह– विशेष सचिव, सूचना विभाग– संयुक्त प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल संघ

    मनोज कुमार– विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग– सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग।
    रवीन्द्र पाल सिंह– नगर आयुक्त, नगर निगम, फिरोजाबाद– प्रबन्ध निदेशक, यूपी एग्रो
    लालजी मिश्रा– उपजिलाधिकारी, इटावा– नगर आयुक्त, नगर निगम, प्रयागराज

    कमलेश कुमार सिंह– मुख्य विकास अधिकारी, आजगगढ़– अपर आयुक्त, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा
    विजय नारायण पाण्डेय– अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट– मुख्य महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश, राज्य सड़क परिवहन निगम।

  • संजली के परिवार को आर्थिक सहायत व दोषियों को फांसी की मांग करते हुए फूंका पुतला

    [object Promise]

    देवरिया में फूंका गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला

     

    देवरिया । बहुजन यूथ संगठन के आह्वान पर शहर के सुभाष चौक पर धरना प्रदर्शन आयोजित कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका । धरना प्रदर्शन में युवाओ ने संजली जाटव के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने और फांसी देने की मांग कर रहे थे।

    इस दौरान यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित सिंह गौतम ने प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था ठीक करने के साथ ही दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दे। तथा संजली के परिवार वालो को सरकार द्वारा 50 लाख रुपये के आर्थिक सहायता दी जाये।

    इस दैरान अश्वनी भाष्कर , सतीश गौतम , संगम राव , अखिलेश गौतम , राजू कुमार आर्या , श्याम प्रसाद , मयंक उर्फ साहिल कुमार , एडवोकेट राज गौतम , रवि कुमार , आशीष गौतम , विशाल , राधेश्याम भारती , सूरज गौतम , मनीष गौतम , राजू पासवान , अंकित गौतम मेवालाल गौतम समेत दर्जनों बहुजन यूथ नेताओ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया ।

  • खडडा में युवाओं ने कमलनाथ के बयान के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ के ‘यूपी-बिहार’ वाले बयान का खासा विरोध हो रहा है। अब इसकी हनक यूपी के कुशीनगर जिला के खडडा तक पहुँच गयी है,कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए युवाओं ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया कमलनाथ ने कहा था कि मध्य प्रदेश के नौजवानों के हिस्से की नौकरी तो यूपी,बिहार वाले ले लेते हैं।
    इसी क्रम में खडडा एसडीएम को महामहिम राष्ट्रपति व राज्यपाल उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा ।इस दौरान युवा भाजपा नेता पवन राव,भाजपा आईटी विभाग के जिला सह प्रमुख आनन्द सिंह, भाजयुमो उपाध्यक्ष सुधीर पाण्डेय,आकाश राय,कर्मवीर साहनी,अरविंद पाण्डेय,अतुल राय,अमित मोदनवाल,राजेश्वर सिंह आनंद यादव,जितेंद्र गुप्ता सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे ।

  • पुलिस अधीक्षक ने किया थाने का वार्षिक निरीक्षण, मिला सबकुछ उत्तम, किया पुरस्कृत

    [object Promise]
    बाज़ारशुक्ल  | पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बाजारशुक्ल  का वार्षिक निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान विवेचनाओ व प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, उत्तम पाया गया, जिसके लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानाध्यक्ष श्री राजकेशर सिंह की प्रसंशा की गयी |
    थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों में समयानुसार प्रविष्टि एवं अभिलेखों के उत्तम रख-रखाव हेतु पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना कार्यालय में तैनात हे०का० उमेश यादव को 500 रु० व का०मु० सुधीर पटेल को 100 रु० के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया | बाद निरीक्षण पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनता से संवाद स्थापित किया गया | जनता से मिले फीडबैक के आधार पर उ०नि० श्री शिवजनम यादव को थाना का सर्वश्रेष्ठ उ०नि० घोषित किया गया तथा का० हरेन्द्र यादव व का० राजबहादुर साहनी के कार्यों की सराहना पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा की गई |

  • बेटी बचाओं-बेटी पढाओं सामाजिक संतुलन के लिए अति आवश्यक : डीएम

    [object Promise]
    रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
    ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
    देवरिया ।  बेटी बचाओं-बेटी पढाओं के प्रति लोगो में जन जागरुकता लाये जाने तथा इसे अभियान का रुप देने के लिए जिलाधिकारी अमित किशोर ने कलेक्ट्रेट से जागरुकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
    इस दौरान जिलाधिकारी श्री किशोर ने कहा कि बेटी बचाओं-बेटी पढाओं सामाजिक संतुलन के लिए अति आवश्यक है। इसके प्रति लोग जागरुक हो, इस उद्देश्य से इस वाहन को आज रवाना किया गया है।
    जो जनपद के सभी अंचलों एवं सुदुर गांवों में भ्रमण कर लोगो को जागरुक करने का कार्य करेगी। इस अवसर पर जिला परिवीक्षा अधिकारी प्रभात कुमार सहित अन्य संबंधित लोग व अधिवक्ता  उपस्थित रहे।

  • पार्षद पति सुनील मिश्रा ने लगवाया लीकेज पाइप लाइन का पता,अब मिलेगा साफ पानी

    [object Promise]

    फिरोजाबाद-वार्ड नंबर 31 सुभाष तिराहा के पास गली नंबर तीन में कई दिनों से सुबह गंदा पानी आने के कारण लोग परेशान थे। जब यहां की पार्षद के पति सुनील मिश्रा के संज्ञान में ये शिकायत आयी तो गली की दो दिन तक लगातार खुदाई करवाकर आखिरकार लीकेज पाइप लाइन का पता लगवा ही लिया। इस तरह से इस पाइप लाइन को दुरूस्त किया गया l

     

  • ठण्ड से राहत दिलाने के लिये आबूनगर स्थित मदरसा मोहम्मदिया में पयाम ए मोहम्मद एजुकेशन एवं वेलफेयर फॉउंडेशन के तत्वाधान में कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया

    [object Promise]

    गरीबो को भीषण ठण्ड से राहत दिलाने के लिये आबूनगर स्थित मदरसा मोहम्मदिया में पयाम ए मोहम्मद एजुकेशन एवं वेलफेयर फॉउंडेशन के तत्वाधान में कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कमेटी के अध्य्क्ष शमीम अहमद ने शिरकत करते हुए दो सैकड़ा लोगो को कम्बल वितरित किये।

     

    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि शमीम अहमद ने कहा कि इस्लाम अमन और शान्ति का सन्देश देने के साथ ही गरीबो की मदद करने की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से लगतार उनकी संस्था द्वारा घर-घर जाकर गरीबो एवं असहायों को चिन्हित कर भीषण ठण्ड से उन्हें बचाने के किये कम्बल वितरित करने का काम किया जा रहा है।

     

    साथ ही समाज की दशा सुधारने के लिये बेटे एवं बेटियों में किसी तरह का भेदभाव न करते हुए इस्लामिक शिक्षाओं के साथ साथ स्कूली शिक्षाएं दिलाये जाने का आह्वान किया। इस मौके पर मो. अरशद परवेज, सगीर अहमद, नौशाद अहमद, अमीरुल हसन, अहमद हुसैन, अहमद मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

  • जिला जेल में हो रहा है कूपन का घोटाला

    [object Promise]

    रिपोर्टर विकास कुमार गौतम

    कौशांबी । जेल मे नहीं रुक रहा है भ्रष्टाचार, जेल मे मिलने वाले कूपन बंदियों को ना देकर नगद पैसा लेकर देता है सामान ,10 गुना रेट पर बंदियों को मिलता है सामान ,जिसका जेलर को होता है सीधा फायदा ।

    टोकन बंदियों को ना मिलने से हो रहा है राजस्व की हानि ,अगर छह माह के टोकन की हुई जांच तो व्यापक स्तर पर निकलेगा टोकन घोटाला ।

    टोकन के मामले में भ्रष्टाचार होगा उजागर , सूत्रों की मानें तो ₹10 लाख रू0 से अधिक महीने ने जेलर बीएस मुकुंद की है अवैध वसूली ! इसी प्रकार रासन मामले में भी हो रहा है बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार ! हर मुलाकातियो से जेलर ₹20 की करवाता है वसूली ! अगर शासन ने सीसीटीवी कैमरा फुटेज निकलवा कर जांच कराई तो करोड़ों रुपए का निकलेगा जेलर का भ्रष्टाचार, और कैंटीन में कूपन तथा खाधान्य का घोटाला ! लोगों ने शासन में शिकायत कर जेलर के कारनामों की जांच की उठाई मांग ।

  • दिव्यांकों का हौसला बढ़ाने पहुंचे SSP फ़िरोज़ाबाद

    [object Promise]

    जिला फिरोजाबाद के तहसील टूंडला के स्थानीय कम्पनी बाग मैदान पर स्व० हरी शंकर दीक्षित अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। आज का मैच यू.पी.डी.एस.ए. दिव्यांग क्रिकेट club (लखनऊ) और आगरा इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें यू.पी.डी.एस.ए. दिव्यांग क्रिकेट club (लखनऊ) को 133 रनों का टारगेट मिला।

    SSP सचिन्द्र पटेल जी ने मैच के सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया।  खुद भी कुछ शॉट लगाए।जँहा बॉलिंग CO टूण्डला अरुण कुमार ने करायी। उन्होंने कहा इन दिव्यांकों को खेलता देख हमें इनसे कुछ सीक लेनी चाहिये। इस टूर्नामेंट के आयोजके देवेंद्र दीक्षित जी है ।उनके पिताजी की स्मृति मैं खेला जा रहा है मैच।