Category: uttar-pradesh

  • सरकारी भवन ही खाली नहीं करा पा रहा प्रशासन

    [object Promise]

    फतेहपुर: यूं तो जिले भर में अतिक्रमण व अवैध कब्जे हटाने का अभियान चल रहा है, नतीजा कि सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के मकान व दुकानें तोड़ी जा रही हैं। दूसरी तरफ प्रशासन को अपना भवन खाली कराना मुश्किल पड़ रहा है। दंबगों ने एक दो नहीं बल्कि बड़ी संख्या में गांव-गांव बने सरकारी भवनों का निजी प्रयोग शुरू कर दिया है।

    हमने यहां उदाहरण के लिए तीन स्थानों का जिक्र कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अधिकांश गांवों में पंचायत भवन, बरातघर, सामुदायिक मिलन केंद्र जैसे भवनों पर कब्जे हैं। जानकर भी प्रधान, लेखपाल व पंचायत सचिवों ने आंखे बंद कर रखी है। जिससे लाखों की लागत से तैयार यह भवनों पर सरकारी काम काज नहीं हो पा रहे।

    प्रकरण-1:

    विकास खंड खजुहा में एक गांव है बसन्तीखेड़ा यहां पर बने बरातशाला में लंबे समय से अवैध कब्जा है। अंधेर यह है कि अवैध कब्जे के कारण यहां पर एक भी बार इसमें बारात नहीं ठहरी। गांव के कई प्रभावशाली लोग बारातशाला का निजी उपयोग कर रहे हैं। बारातशाला में लकड़ी कंडे व भूसा भरा है। परिसर में मवेसी बांधे जा रहे हैं। यहां के रणमस्तपुर गांव के पंचायत भवन में भूसा भरा है।

    प्रकरण-2:

    अमौली विकास खंड का देवरी बुजुर्ग गांव भी दंबगों की दंबगई से प्रभावित है। यहां के पंचायत भवन में दबंगों का कब्जा लंबे समय है, जबकि शिकायत की जांच में लेखपाल व पंचायत सचिव इसे कब्जा मुक्त दिखा रहे हैं। इसी ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवन नसेनिया का भी हाल भी कुछ ऐसा ही है, यहां पर भी पंचायत भवन में भूसा व कंडे भरे हैं। यहां लोग शिकायत तक करने का दम नहीं रखते।

    प्रकरण-3:

    विकास खंड मलवां का अदमापुर गांव के सरकारी भवन भी अवैध कब्जे का शिकार हैं। यहां पर पंचायत भवन व आंगनबाड़ी केंद्र पर कुछ लोगों का अवैध कब्जा है। वर्तमान स्थिति यह है कि आंगनबाड़ी केंद्र में भूसा भरा है, जबकि पंचायत भवन में मवेशी बांधे जा रहे है। यहां भी ग्राम पंचायत के जवाबदेह कुछ भी रिपोर्ट ऊपर देने में भय खाते हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी कब्जे बरकरार है। कब्जों पर बीडीओ से मांगी जाएगी रिपोर्ट

    एसडीएम सुशील कुमार गोंड का कहना है कि पंचायत भवनों, बारातशालों पर कब्जे शिकायतें उन्हें भी मिली है। अमौली, खजुहा, देवमाई व मलवां बीडीओ से इस पर रिपोर्ट मांगी जाएगी। जहां भी कब्जे मिलेंगे उनको हटाया जाएगा। कब्जा की रिपोर्ट सही न देने वाले कर्मचारियों की सूचना डीएम को देते हुए उन पर कार्रवाई निर्धारित कराई जाएगी।

  • सिंगर आकाश मिश्रा के साथ ठुमका लगाते नजर आएंगी दीक्षिका सिंह

    [object Promise]
    रिपोर्टर उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : भोजपुरी गीतों के माने जाने वाले सिंगर आकाश मिश्रा के साथ मशहूर लेडी दीक्षिका सिंह महुआ टीवी के नहले पे दहला प्रोग्राम के बिजेता रहे सिंगर आकाश मिश्रा के बहुचर्चित एक गाने पर ठुमका लगाते दिखेंगी । सिंगर आकाश मिश्रा ने हाल ही में उस विशेष गाने की शूटिंग पूरी कर रहे है । कोरियोग्राफर बिजय लाला ने उस गाने को काफी खूबसूरत अंदाज में कोरियोग्राफ किया है ।

    आपको बता दें कि दीक्षिका सिंह ने अपने कैरियर में लगभग कई सांग में अपनी प्रस्तुति किया है । सिंगर आकाश मिश्रा ने बताया कि गाने का बोल जितना खूबसूरत है उसका फिल्मांकन भी उतना ही खूबसूरत और भव्य तरीके से किया जा रहा है ।
    फिलहाल सिंगर आकाश मिश्रा के गाए गए गीत … ओठवा के ललिया 2 … के शूटिंग में
    दीक्षिका सिंह के साथ ब्यत है,जबकि इसका शूटिंग मुंबई के पालघर भूत बंगला में हो रहा है |
    उधर सिंगर आकाश मिश्रा का यह गीत जल्द ही दर्शकों के बीच वीडियो के साथ एसआरके म्यूजिक के साथ यूट्यूब पर दस्तक देने वाली है । हालांकि सिंगर अकाश मिश्रा की मानें तो इनके साथ इनके इस गीत के अलावा अन्य गीतों में भी
    मुंबई में चल रहे है शूटिंग में रौशन,और राकेश सिंगर आकाश मिश्रा का साथ बखूबी से निभा रहे हैं |

  • साढ़े चार हजार करोड़ के निर्माण कार्यों की 366 परियोजनाओं का लोकापर्ण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ नगरी को दी बड़ी सौगात

    [object Promise]
     प्रयागराज। आगामी कुंभ मेले को दिव्य, भव्य और विश्वस्तरीय बनाने के लिए बीते वर्ष भर से चल रही तैयारियों के साढ़े चार हजार करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की 366 परियोजनाओं का लोकापर्ण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ नगरी को बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को संगम नगरी पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज सहित तेरह अखाड़ों के प्रतिनिधियों के और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संगम पूजन आरती की। पीएम मोदी ने हनुमान जी महाराज का दर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री पूरी तरह से भक्ति भाव में लीन दिखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘प्रयागराज’ नाम करण के बाद पहली बार संगम नगरी पहुचें थे। पीएम मोदी अक्षय वट का दर्शन पूजन कर आगामी कुंभ को सफल बनाने की कामना की। पीएम देर तक अक्षयवट को निहारते रहे। आस्था की नगरी में भक्ति में लीन पीएम मंच पर पहुचंते ही विरोधियों के खिलाफ हमला बोलना शुरू कर दिया। बिना किसी का नाम लिए मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर इंदिरा गाँधी पर हमला बोला।
    प्रयागराज
     खुशखबरी देने आया हूं
    पीएम ने कहा की तप, तपस्या संस्कृति और संस्कार की धरती तीर्थराज प्रयाग के जन-जन को मेरा सादर प्रणाम। जब भी प्रयागराज आने का अवसर मिलता है तो मन और मस्तिष्क में एक अलग ही ऊर्जा का संचार होता है। आज मैं आप सभी को एक खुशखबरी देने आया हूं। इस बार अर्धकुंभ में सभी श्रद्धालु अक्षय वट के दर्शन कर सकेंगे। जो कई पीढ़ियों से किले में बंद था। इस बार यहां आने वाला हर श्रद्धालु स्नान करने के बाद अक्षयवट के दर्शन का भी कर सकेगा। सरकार ने कुंभ के दौरान कनेक्टिवटी से लेकर यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया है। हमारा प्रयास प्रयागराज तक आने वाले हर रास्ते को मजूबत करने का सुधारने का है। चाहे वो रेलमार्ग हो या एयर कनेक्टिविटी हो या फिर सड़कों को सुधारने की बात हो।
    टर्मिनल
     को 
    रिकॉर्ड
     
    एक
     
    साल
     के 
    भीतर
     बनाया गया
    कुंभ को ध्यान में रखकर रेलवे मंत्रालय इस बार भी अनेक नई ट्रेनें चलाने जा रहा है। अभी शहर के बड़े फ्लाईओवर रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास बिजली व पेयजल की जिन परियोजनाओं का लोकार्पण मैंने किया है उससे यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर और क्नेक्टिविटी दोनों ही सुधरेगी। इस कार्यक्रम के बाद मैं यहां से आपके प्रयागराज एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करने भी जा रहा हूं। इस नए टर्मिनल को रिकॉर्ड एक साल के भीतर बनाया गया है। इस टर्मिनल से यात्रियों की सुविधा तो बढ़ेगी ही एवं देश के कई शहरों से प्रयागराज की कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी
    अर्धकुंभ
     में 
    तप
     से 
    तकनीक
     
    तक
     के 
    हर
     पहलू का 
    अनुभव
     मिलेगा
    सरकार का प्रयास है कि इस बार अर्धकुंभ में तप से तकनीक तक के हर पहलू का अनुभव दुनियाभर के लोगों को मिल सके।अध्यात्म आस्था और आधुनिकता की त्रिवेणी कितनी भव्य और बेजोड़ हो सकती है। इसका अनुभव लेकर लोग यहां से जाएं इसकी कोशिश की जा रही है। त्रिवेणी की शक्ति का एक बड़ा स्रोत हैं मां गंगा। मां गंगा स्वच्छ हों निर्मल हों अविरल हों इसके लिए सरकार तेज़ गति से काम कर रही है। प्रधानमन्त्री ने कहा आज जो प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण हुआ है उसमें गंगा की सफाई और यहां के घाटों के सुंदरीकरण से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। 1700 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवेज.ट्रीटमेंट प्लांट्स से शहर के करीब एक दर्जन नालों को सीधे गंगा जी में बहने से रोका जा सकेगा।
    गौरवशाली 
    अतीत
     के 
    दर्शन
     
    और
     वैभवशाली 
    भविष्य
     की 
    झलक
     दिखाने की 
    कोशिश
    वहीं नमामि गंगे परियोजना में करीब डेढ़ सौ घाटों का सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसमें से करीब 50 घाटों का काम पूरा हो गया है। केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर ये सुनिश्चित करने में जुटी है कि ये आयोजन दर्शनीय दार्शनिक और दिव्य बने। सरकार का पूरा प्रयास है कि यहां भारत के गौरवशाली अतीत के दर्शन और वैभवशाली भविष्य की झलक दुनिया को दिखने को मिले। कुंभ में आने वाले करोड़ों लोगों के साथ ही करोड़ों विचारों का प्रवाह भी भारत को समृद्ध और सशक्त बनाता रहा है।कुंभ का पर्व भारत और भारतीयता का सबसे बड़ा प्रमाण है। ये पर्व भूषा और भिन्नता को खत्म कर एक होने की प्रेरणा देता है। ये पर्व हमें जोड़ता है ये पर्व गांव और शहर को एक करता है। एक भारत.श्रेष्ठ भारत की सही तस्वीर यहां दिखती है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि यहां आने वाले हर अतिथि का ध्यान रखें। ये आयोजन सिर्फ श्रद्धा नहीं देश की प्रतिष्ठा का भी सवाल है।

  • पेंशनर दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी पेंशनरों की समस्याएं निराकरण के दिए निर्देश

    [object Promise]
    अमेठी। जिला अधिकारी शकुंतला गौतम ने पेंशनर दिवस के अवसर पर सभी कार्याध्यक्षों  से कहा कि शासन की मंशा के अनुसार पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका तत्काल निस्तारण करें और उनके सभी देयकों का भुगतान 31 दिसंबर तक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सोचना चाहिए कि सर्विस के पश्चात सभी अधिकारियों व कर्मियों को एक ना एक दिन सेवानिवृत्त होना पड़ता है।
    जिलाधिकारी ने जिला कोषागार में आयोजित बैठक में पेंशनरों की समस्याओं को सुनते हुए  उपस्थित विभागाध्यक्षों से  कहा कि पेंशनरों की समस्याओं से संबंधित प्रपत्रों को तैयार कर लें तथा ससमय उनका निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों /कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपना प्राण नंबर जरूर बनवाएं। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी 30 जून को रिटायर हो रहे हैं उनके सभी अभिलेख पेंशन प्रपत्र पूर्ण रूप से भरकर जमा करने के निर्देश दिए।
    वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक राजवंशी ने पेंशनरों की समस्याओं से संबंधित कई नियमों को पढ़कर सुनाया ताकि उनके जीपीएफ आदि के संबंध में सही जानकारी मिल सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रश्मि सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष तथा पेंशनर मौजूद रहे।

  • मोदी सरकार का ‘मेगा जॉबप्रोग्राम’, ऐसे पूरा होगा 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य

    [object Promise]
    बेरोजगारी की समस्या वर्तमान सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती है! 2019 लोकसभा चुनाव भी नजदीक आ गया है। ऐसे में मोदी सरकार की कोशिश है कि इस समस्या का निदान हर हाल में किया जाए क्योंकि विपक्ष के लिए यह बहुत बड़ा मुद्दा है। ऐसे में बेजोगारी की समस्या से निपटने के लिए मोदी सरकार मेगा जॉब प्रोग्राम चलाने जा रही है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, श्रम मंत्रालय और कौशल विकास मंत्रालय मिलकर एक विशेष कोर्स चलाने जा रही है जिसके तहत अंडर ग्रैजुएट युवाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी l
    फिर उन्हें रोजगार भी दिया जायेगा इस मेगा प्रशिक्षण प्रोग्राम के तहत नॉन-टेक्निकल अंडर ग्रैजुएट युवाओं को सरकारी और सरकारी फंडेड संस्थानों में ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरा होने के बाद जैसे ही वे युवा अपना ग्रैजुएशन पूरा करेंगे, उन्हें नौकरी दिलाने की कोशिश होगी। तमाम सर्वे में कहा गया है कि भारतीय ग्रैजुएट में इतनी क्षमता नहीं होती है कि वे किसी काम को अच्छे से कर पाएं। खासकर जब वे नॉन टेक्निकल बैकग्राउंड से हों। इसी को ध्यान में रखते हुए स्किल इंडिया प्रोग्राम को शुरू किया गया था।
    इससे आंशिक लाभ भी मिला है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो छात्र गैजुएट के अंतिम साल में हैं उन्हें 6-10 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उन्हें स्टाईपेंड भी मिलेगा। इस कोर्स को इस तह से डिजाइन किया गया है कि, उन्हें संबंधित फील्ड की ही ट्रेनिंग मिलेगी। पहले से मिली ट्रेनिंग की वजह से उन्हें उस फील्ड में नौकरी लेना आसान होगा l

  • विधानसभा के विजयपुर ब्लाक में भारतीय जनता पार्टी की कमल पदयात्रा

    [object Promise]

    फतेहपुर के खागा विधानसभा के विजयीपुर ब्लाक में भारतीय जनता पार्टी की कमल पदयात्रा शुरू की गई l जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों एवं कार्यों चलाई जा रही योजनाओं के विषय में पर्चे बांटकर उनका बखान किया l

    फिर से 2019 में भाजपा की सरकार मोदी लाओ देश बचाओ के नारों के साथ पदयात्रा निकाली जिसमें प्रमुख रूप से फतेहपुर की सांसद वा केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जी एवं खागा की विधायिका श्री कृष्णा पासवान जी महामंत्री दीनबंधु जी मंत्री मनोज द्विवेदी सामाजिक कार्यकर्ता ऋतु सिंह जी और अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने इस पदयात्रा में भाग लिया

  • बल्दीराय तहसील के थाना बल्दीराय में समाधान दिवस सम्पन्न हुआ

    [object Promise]
    बल्दीराय/सुल्तानपुर l बल्दीराय तहसील के थाना बल्दीराय में समाधान दिवस सम्पन्न हुआ जिसमें 3 शिकायती पत्र मिला जिसमें तीनों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
    [object Promise]एस डी एम बल्दीराय प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि सभी शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया थानाध्यक्ष बल्दीराय अशोक कुमार सहित राजस्व के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

  • थाना बाजारशुक्ल पुलिस का एक्शन, जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद सफारी गाड़ी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]
    अमेठी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक बी०सी० दूबे के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.12.18 को उ०नि० राजकेशर सिंह मय हमराह रात्रि गस्त चेकिंग, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश वाँछित पाण्डेयगंज तिराहे पर मौजूद था तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश सफेद रंग की सफारी गाडी से सुबेहा से बाजारशुक्ल की तरफ आ रहे है,जो अवैध असलहो से लैस है |
    इस सूचना पर सुबेहा रोड पर रामकुमार इण्टर कालेज के पास सुबेहा की तरफ से आने वाली गाडियों की चेकिंग करने लगे कि एक वाहन आता दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो टाटा सफारी का चालक पीछे भागने का प्रयास किया कि गाडी अचानक बन्द हो गयी तथा उसमें बैठे बदमाश पकडे जाने के डर से हम पुलिस वालो पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए गाडी से कूदकर भागने लगे कि 50 कदम की दूरी पर दौडा कर समय करीब 04:30 बजे प्रातः एक  व्यक्ति को पकड लिया तथा अन्धेरे का लाभ उठाकर दो व्यक्ति भागने में सफल रहे । पूछने पर उसने अपना नाम अजय कुमार सिंह बताया तथा दाहिने हाथ में 12 बोर SBBL स्माल बट मिला व कड़ाई से पूछने पर बताया कि पकडे जाने के डर से मेरे व वीर सिंह द्वारा फायर किया गया | पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न है-
    गिरफ्तार किये गए अभियुक्त का नाम व पता
    1. अजय कुमार सिंह पुत्र भुल्लन सिंह उर्फ़ सतनाम नि० सूखी बाजगढ़ जनपद अमेठी |
    2. वीर सिंह S/O लल्लन ग्राम इस्लामपुर थाना सुवेहा जिला बाराबंकी| *(फरार)*
    *बरामदगी*-
    *असलहा*-  01 अदद 12 बोर पम्प एक्शन गन,01 अदद SBBL स्माल बट, 01 अदद रायफल 3/5 बोर स्मालबट , 01 अदद 12 बोर देशी तमन्चा , 01 अदद तमन्चा 3/5 बोर देशी व 01 अदद अवैध रिवाल्वर देशी 38 बोर
    *कारतूस*- 4 अदद खोखा , 10 अदद कारतूस जिन्दा 12 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 38 बोर व  2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद सफारी गाड़ी संख्या UP 32 GM 0128  |
    पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
    1.मु०अ०स० 220/18 धारा 307 भादवि थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी |
    2.मु०अ०स० 221/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी |
    *आपराधिक इतिहास*-
    वीर सिंह
    मु०अ०स० 815/16 धारा 147,148,149,302,307,34,120B थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी |
    *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*-
    1. उ०नि० राजकेशर सिंह थानाध्यक्ष बाजारशुक्ल अमेठी
    2. उ०नि०श्री शिवजनम यादव, थाना बाजारशुक्ल अमेठी
    3. हे०का० लालमन, थाना बाजारशुक्ल अमेठी
    4. का०सूर्यप्रताप सिंह, थाना बाजारशुक्ल अमेठी
    5. का० विजय यादव, थाना बाजारशुक्ल अमेठी
    6. का०प्रदीप पाठक, थाना बाजारशुक्ल अमेठी

  • नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान में निर्भया कार्यशाला आयोजित, डीएम नेहा शर्मा ने महिलाओं को उनके परिवर्तित अधिकारों के बारे में बताया

    [object Promise]
    फिरोजाबाद । विकास भवन सभागार में जिला प्रशासन की ओर से नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान में निर्भया कार्यशाला के आयोजन के दौरान डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि आज का दिवस महत्वपूर्ण दिवस है। इस तिथि को याद करना आवश्यक है। आज की घटना निर्भया काण्ड के नाम से याद करते है।
    उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों में काफी परिवर्तन हुए हैं, जिनसे वह अपने अधिकारों को भली भांति पहचान सकें और उनका उपयोग करें। महिलाओं से कहा कि महिलाएं इस देश में जिन परिस्थितियों से गुजर रही हैं। उन्हें कानूनी अधिकारों को शिक्षित बनकर जानना होगा और अपने लिए लड़ना होगा। साहस और हिम्मत अपने-आप में रखनी होगी।
    उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस प्रकार की गोष्ठियों कार्यशालाओं में प्रतिभाग करें और सशक्त बनें और दीपक को अपने-अपने क्षेत्रों ज्वलन्त करें और बेटियों के जीवन में बदलाव लाएं तथा कार्यशाला में निर्भया काण्ड से सम्बंधित डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से घटना दिखाई और दोषियों को दण्डित करने के बारे में विस्तारपूर्वक तथा विभिन्न धाराओं में सजा दिलाने के प्रावधानों को बताया।
    डीएम नेहा शर्मा ने इस कार्यशाला में महिलाओं को अपना योगदान करने के लिएसराहना की उन्होंने कहा कि शिक्षा बहुत बड़ा हथियार है, शिक्षा से ही हम बड़ी से बड़ी परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि बच्चों में सोच और संस्कारों को अच्छी प्रकार से दें डीएम नेहा शर्मा ने पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली योजनाओं से लाभान्वित करने की बात कही और आर्थिक सहायता दिए जाने की भी जानकारी दी।
    मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों से आए प्रधानाचार्य एवं अध्यापिकाओं से कहा कि स्कूल कॉलेजों में छात्रों को शिक्षा के माध्यम से बताएं कि छात्राओं का सम्मान करें औ  उन्हें अपनी बहनों के समान ही समझे कार्यशाला में संयुक्त निदेशक अभियोजन संतोष कुमार सिंह और ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी विजय शंकर मिश्रा ने विभिन्न धाराओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की एफ.आई.आर. पुलिस महिला अधिकारी ही दर्ज करेगी। अपराध विधि संशोधन अधिनियम के तहत यह सुविधा की गई है। विभिन्न धाराओं में संशोधन करके महिलाओं को सुविधाएं प्रदान की गई हैं
    उन्होंने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण स्वेच्छानुसार किया जाएगा। दाऊ दयाल की प्राचार्या द्वारा बताया गया कि प्रत्येक शिक्षण संस्थाओं में नैतिकता एवं खेल-व्यायाम के लिए छात्राओं की कक्षाऐं स्थापित करें। कार्यशाला में जिला विद्यालय निरीक्षक रितू गोयल एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी अजय पाल ने अपने विचार विस्तारपूर्वक प्रकट किये

  • विभिन्न मांगो को लेकर कांग्रेसियो ने तहसील दिवस में दिया ज्ञापन

    [object Promise]
    रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन

    सुल्तानपुर। शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह सलूजा व शहर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महासचिव मोहसिन सलीम के तत्वाधान में विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में तहसील दिवस पर जिलाधिकारी महोदय की मौजूदगी में मुख्य विकास अधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया।

    मांगपत्र में जिला अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को कैंटीन खुलवाकर सस्ते दर पर भोजन उपलब्ध कराना,प्राइमरी पाठशाला अफ्लेपुर से उसरा बहादुरपुर तक की रोड का निर्माण कराना,रुद्रनगर मोहल्ले में गौरव गेस्ट हाउस के पीछे स्थित नाले को सब्जी मंडी मोड़ तक सफाई कराना व पयागीपुर से बस स्टेशन तक इ रिक्शा चालकों द्वारा मनमाने किराये पर अंकुश लगाने की मांग किया गया।

    इस अवसर पर जाकिर हसन वरिष्ठ कांग्रेस नेता,आसिफ जब्बिर पूर्व जिला महासचिव युवा कांग्रेस,मोहम्मद एकराम जिला उपाध्यक्ष सेवादल,महेश अस्थाना,रोशन पाल,शिवान्सु जायसवाल,शुभम सिंह,चन्दन पांडे,मनोज श्रीवास्तव सहित आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।