Category: uttar-pradesh

  • जिलाधिकारी ने किया थाना मोहनगंज, तहसील व ब्लाक तिलोई का निरीक्षण

    [object Promise]
    अमेठी । जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने आज थाना मोहनगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि गैर जमानती वारंट रजिस्टर में 207 प्रकरण दर्ज हैं जिसमें से 67 की गिरफ्तारी हुई है शेष अन्य की गिरफ्तारी अभी तक न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

    उन्होंने जिलाधिकारी संदर्भ के 05 प्रकरण जो पिछले कई माह से लंबित पाए जाने पर थाना प्रभारी डीके सिंह को कठोर चेतावनी देते हुए मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

    इसके बाद जिलाधिकारी ने तहसील तिलोई का निरीक्षण किया। जिसमें खतौनी पुनरीक्षण का कार्य ठीक से न करने पर लेखपाल नितिन कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश उपजिलाधिकारी तिलोई को दिया। उन्होंने नकल की प्राप्ति रजिस्टर में दर्द नहीं करने पर रजिस्टार कानूनगो अमरनाथ दुबे को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों की सूची न उपलब्ध कराने पर सीआरए धर्मेंद्र सिंह को कठोर चेतावनी देने के साथ ही 16 अगस्त 2017 से अभी तक कोई वसूली ना करने पर अमीन विनोद कुमार को कठोर चेतावनी देते हुए 10 बड़े बकायेदारों की सूची तहसील परिसर में लगाने के निर्देश दिए।

    उन्होंने तहसीलदार न्यायालय कक्ष के निरीक्षण के दौरान पुरानी पत्रावलियां लंबित रखने पर प्रदीप श्रीवास्तव पेशकार तहसीलदार को कठोर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने ब्लाक तिलोई का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय तथा राज्य वित्त/14वें वित्त आयोग से कराए गए कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बी सी दुबे, उपजिलाधिकारी तिलोई महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, परियोजना निदेशक साहित्य प्रकाश मिश्रा, खंड विकास अधिकारी तिलोई सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

  •  पेंशनरो की समस्याओं का ससमय हर संभव समाधान कराया जायेगा : जिलाधिकारी 

    [object Promise]
    रिपोर्टर मन्नान अहमद लारी
    ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
    देवरिया । पेंशनरो की समस्याओं का ससमय हर संभव समाधान कराया जायेगा, जो समस्या स्थानीय स्तर से संबंधित है, उसका त्वरित निस्तारण के साथ ही ऐसी समस्या जिसका समाधान शासन स्तर पर होना हो उसके लिए भी पहल की जायेगी और उसका समाधान कराया जाएगा।
    उक्त आशय का अश्वासन जिलाधिकारी अमित किशोर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित चौथे पेंशनर्स दिवस की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि पेंशनर्स संघ के लोग पेंशनरों की समस्याओं को संज्ञान में लाते रहे तथा जनता दर्शन में भी पेंशनर्स अपनी समस्याओ को रख सकते है, उसका भी सुनवायी कर निराकरण कराने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जायेगा। पेंशनर्स संघ द्वारा आज दिए गए ज्ञापन का अनुपालन कराये जाने एवं प्रत्येक माह पेंशनर्स की मिटिंग आयोजित कराये जाने का निर्देश वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज को दिया।
    कुछ पेंशनरों द्वारा अपनी असशक्तता के दृष्टिगत इसकी मीटिंग ग्राउण्ड तल पर कराये जाने की बात रखी गयी, जिसपर जिलाधिकारी ने अब आगे से पेंशनर्स की मीटिंग विकास भवन के गाॅधी सभागार में कराये जाने को कहा। इस अवसर पर 80 वर्ष से ऊपर के दर्जनों पेंशनरों को जिलाधिकारी ने अंग वस्त्र भेट कर व माल्यार्पित कर सम्मानित किया।
    मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने पेंशनरों द्वारा उठायी गयी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए सभी विभागो को 7 वें वेतनमान के पुनरीक्षण 15 दिन के अन्दर करते हुए उसकी आख्या  वरिष्ठ कोषाधिकारी को उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया तथा इसका अनुश्रवण भी बैठक बुलाकर इसके उपरान्त किये जाने को कहा। चिकित्सा कार्ड एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की ओर से शासन को पत्र भेजे जाने का निर्देश वरिष्ठ कोषाधिकारी को दिया गया। उन्होंने सभी विभागो से पेंशनरों के अवशेष पुनरीक्षण को पूरा करते हुए उनकी सस्याओं का समाधान प्रत्येक दशा में करने को कहा।
    वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज ने कहा कि पेंशनरों का पुनरीक्षण कार्यालयाक्षों द्वारा की जानी है, इसमें कोई अभिलेख आडे नही आयेगा, बल्कि सेवानिवृत्ति के अंतिम माह के प्राप्त वेतन के आधार पर निर्धारित प्रारुप में जानकारी पेंशन स्वीकृतिकर्ता स्तर पर भेजनी होगी, इसके उपरान्त उनका रिवाइज पेंशन आदेश प्राप्त होगा।
    उन्होने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के संबंध में यह भी बताया कि शासन स्तर पर इसका संज्ञान लिया गया है, शीघ्र ही इसका समाधान कर दिया जायेगा।  इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी राम सहाय यादव, वित्त लेखाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, जगदीश लाल श्रीवास्तव, उमेश राय, बृजेन्द्र पाण्डेय, पेंशनर्स लालसा यादव, यशोदानंद गुप्त, सहित अधिकांश पेंशनर्स कार्यालायध्यक्ष आदि संबंधित जन उपस्थित रहे।

  • किड्स कार्नर स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दिये कई संदेश

    [object Promise]

    रिपोर्टर रिहान अली

    फिरोजाबाद-कोई अपने बच्चे को डाक्टर के रूप में तो कोई सैनिक के रूप में तो कोई जज के रूप में कोई ट्रैफिक दारोगा, तो कोई पायलट आदि विभिन्न रूपों में नन्हे-मुन्ने बच्चों को देख खुश हो रहा था।

    हर किसी के मन में कोई न कोई सपना होता है, ऐसे में बचपन में उन सपनों की थोड़ी सी झलक देखने को मिल जाये तो सोचो कितनी खुशी की बात होगी ।

    [object Promise]

    कुछ ऐसा ही चल रहा था शहर के गांधी पार्क चौराहा स्थित किड्स कार्नर इंग्लिश मीडियम स्कूल में, जहां स्कूल सभागार में मंच पर विभिन्न स्वरूपों में नन्हे-मुन्ने बच्चे सजे हुये थे। तालियों की गड़गड़ाहट से परिसर गूंज रहा था ।

    किड्स कार्नर स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमती रूपाली भटनागर ने बताया कि प्ले वे, यूकेजी, नर्सरी क्लास के बच्चों के सिलेबस को ही उन्हें सिखाने के लिये एक अलग अनूठा कार्यक्रम आयोजित कराया गया। जिसमें किसी को डाक्टर, किसी को पायलट, कोई जज, इंस्पेक्टर आदि स्वरूप के साथ ट्रैफिक नियमों, स्वच्छता अभियान के अलावा कई प्रेरणादायक संदेश सुबह सुबह काॅलगेट करना, हैण्ड वाॅश करना आदि के बारे में बताया गया ।

    प्रबंधक डा. मयंक भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम क्रिसमस डे माह को लेकर आयोजित किया गया। जिसमें उन्होंने सभी अभिभावकों को स्वच्छता को लेकर बड़ा संदेश देते हुये कहा कि सबसे पहले जो लोग धूम्रपान, नशा करते हैं वे अपने बच्चों के लिये यह नशा छोड़ दें उसके बाद आप सब यह ठान लें कि अपने आसपास की गंदगी को खुद ही दूर करें। विदेशों में लोग ज्यादातर अपने काम खुद ही करते हैं, इसलिए जब हम बदलेंगे तो जग बदलेगा ऐसी कोशिश करिये ।

    कार्यक्रम में कई भावुक प्रस्तुतियां जिसमें विभिन्न किरदारों जैसे काॅलगेट एवं डेटोल, डस्टबिन में कूड़ा डालना, उसके बाद देश में नाम रोशन करने वाले किरदार जज, वैज्ञानिक, सोल्जर, नर्स, डाक्टर, दारोगा, पायलट व अन्य ने अभिभावकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। जिंगल बैल के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

    कार्यक्रम के बाद जिंगल बैल प्रस्तुति के बाद समापन किया गया। इस दौरान स्कूल प्रांगण में क्रिसमस माह को लेकर बनाये गये सेल्फी प्वाइंट सेंटा क्लाॅज पर सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों संग सेल्फी ली और बच्चों को स्वीट्स देकर रवाना किया गया ।

  • सड़क हादसे में प्रयागराज के एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

    [object Promise]
     प्रयागराज। सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना आते ही जयंतीपुर में मातम छा गया। विशंभरनाथ पूरे परिवार के साथ शादी में शामिल होने जबलपुर गए थे। घर में उनकी बहन और अन्य लोग थे, ऐसे में फोन कॉल आने के बाद चीखें गूंजने लगीं। फोन पर बताया गया कि जबरदस्त एक्सीडेंट में कार सवार विशंभरनाथ के साथ पांचों लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद रोना पिटना मच गया। रिश्तेदार और मुहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग यहां से कटनी के लिए रवाना हो गए।
    धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर इलाके में रहने वाले कारोबारी विशंभरनाथ के रिश्तेदार की जबलपुर में शादी थी। विशंभरनाथ उनकी पत्नी अंजना, इकलौता बेटा विमल, विमल की पत्नी एकता और उसकी 11 माह की बेटी कृधा कार से जबलपुर के लिए निकले थे। घर में विशंभरनाथ की बहन सावित्री और उनका परिवार भी था सावित्री के मुताबिक, शाम को विमल के साथ काम करने वाले एक कर्मचारी ने फोन किया कि कटनी में विमल की कार का एक्सीडेंट हो गया है। पांच लोग खत्म हो गए हैं। खबर सुन भावना के होश उड़ गए। वह चीखने लगीं तो अन्य लोग जमा हो गए।
    खबर सुन सभी बिलखने लगे। चीखें सुन पड़ोसी पहुंचे तो उनकी भी आंखे नम हो गईं। कुछ देर बाद कटनी पुलिस ने घरवालों से संपर्क कर हादसे के बारे में जानकारी दी। इसके बाद रिश्तेदार कटनी के लिए निकल पडे 63 वर्षीय विशंभरनाथ पुराने कारोबारी थे। उनकी मार्केट भी है। विमल केसरवानी उनका इकलौता बेटा था। एक बहन भावना है जिसकी शादी मध्य प्रदेश में हुई है। विमल की पत्नी एकता और उसकी इकलौती बेटी मासूम कृधा थी। विमल नेस्ले कंपनी मे मैनेजर थे रिश्तेदार की शादी में जबलपुर जाने के लिए उसने कंपनी से छुट्टी ली हुई थी। परिवार के लोगों का कहना है कि पहले सभी लोगों का ट्रेन से जाने का प्रोग्राम था लेकिन विमल ने कहा, कार से चलेंगे तो पूरा परिवार घूमते हुए चलेगा। सभी सुबह नौ
     बजे जयंती पुर से निकते हैं विमल की रिश्तेदार विनीता देवी भी जयंतीपुर स्थित घर में आंसू बहाती रहीं। विनीता ने बताया कि 26 जनवरी को कृधा का जन्मदिन है। उसकी मां एकता ने इस बार जन्मदिन धूम से बनाने की तैयारी की थी। पूरा परिवार दावत की तैयारी में लगा था। 11 माह की मासूम कृधा की फोटो देख पड़ोस की महिलाएं भी आंसू रोक नहीं सकीं।

  • कार सवार व्यक्ति से जसराना में लाखों की लूट 

    [object Promise]
     
    रिपोर्ट रिहान अली फ़िरोज़ाबाद 
    फ़िरोज़ाबाद । थाना जसराना क्षेत्र आबू अतुर्रा रोड पर मथुरा के कार सवार व्यक्ति से बीती रात लाखों की लूट हो गयी। साथ ही उसके एक साथी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। रविवार सायं उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि मथुरा जनपद के थाना मसानी क्षेत्र जयश्री कंपाउंड निवासी नितिन अग्रवाल पुत्र ब्रजबिहारी अग्रवाल बीती रात यहीं के निवासी अपने साथी दीपक शर्मा पुत्र हरिलाल शर्मा संग हरदोई से कार द्वारा लौट रहा था।
    कहना है कि फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र आबू अतुर्रा रोड पर एक काले रंग की कार रूकी और उसमें पांच छह लोग उतरे और उस पर कार की खिड़की खुलवाते हुये बंदूक तान दी। दस किलो चांदी, तीन लाख नगद, तीन मोबाइल और विरोध जताने पर साथी दीपक शर्मा संग मारपीट कर निकल गये। थाने में रविवार सायं तहरीर दी गयी। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है

  • आज समाधान दिवस असोथर थाने में थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुआ

    [object Promise]

    असोथर फतेहपुर l आज समाधान दिवस असोथर थाने में थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें 8 शिकायतें आई सभी शिकायतें राजस विभाग के थे l

    जिसमें 2 शिकायतों का निस्तारण हुआ इस मौके पर थाना अध्यक्ष कमलेश पाल व गोविंद सिंह चौहान सरकंडी चौकी इंचार्ज व लेखपाल असोथर राम चंद्र पांडे व कानूनगो लेखपाल बिलारी मऊ प्रधान पति रामकिंकर अवस्थी रमेश चंद्र पासवान पूर्व प्रधान मुन्ना शुक्ला आदि मौजूद रहे l

  • राहुल ने अमेठी के मंदिरों की ली सुध, जीर्णोद्धार के लिए जारी किया फंड, बीजेपी की आलोचना होना पड़ा शिकार

    [object Promise]

    अमेठी । मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनावों में कांग्रेस की जीत के पीछे राहुल गांधी के टेंपल रन के असर से इनकार नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि अब राहुल मंदिरों को लेकर सीरियस हो गए हैं। शायद इसी वजह से उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों की सुध लेनी शुरू कर दी है। राहुल ने अमेठी के कई मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए फंड जारी किया है। जिन मंदिरों में नियमित कीर्तन होते हैं वहां ढोल-मजीरे-हार्मोनियम जैसे वाद्य यंत्रों के लिए भी उन्होंने पैसा उपलब्ध कराया है।

    मंदिरों में राहुल गांधी की आवाजाही को भी हिंदुत्व की प्रयोगशाला कहे जाने वाले तीन हिंदी भाषी राज्यों में कांग्रेस की जीत की वजह माना ही जा रही है। यह बात शायद राहुल गांधी भी समझ रहे हैं। शायद इसलिए लोकसभा चुनाव से पहले वह अपने संसदीय क्षेत्र के मंदिरों की सुध ले रहे हैं।

    दरअसल, राहुल गांधी अमेठी के कई मंदिरों के जीर्णोद्धार की कोशिशों में लगे हैं। इसके लिए उन्होंने बाकायदा मंदिरों को पैसा भी उपलब्ध कराया है। वहीं बीजेपी ने राहुल गांधी की इस पहल को अच्छा तो माना है लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि उनकी नीयत सही नहीं है।

    राहुल गांधी ने अमेठी क्षेत्र में आने वाले मंदिरों को कीर्तन के लिए हार्मोनियम, ढोलक, मंजीरा और करताल जैसे म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट्स भी देने का फैसला किया है। वहीं अमेठी के ही गौरीगंज स्थित पूरे दुर्गा मंदिर में सोलर लाइट की भी व्यवस्था की है। इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने यहां एक सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए सितंबर में ही पैसा मंजूर कर दिया था। उन्होंने संग्रामपुर ब्लॉक स्थित कालिका देवी मंदिर में प्रकाश व्यवस्था के लिए भी फंड जारी किया है।

    राहुल गांधी के इस पहल को जहां विपक्षी दलों की आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है वहीं कांग्रेस समर्थकों में इस बात को लेकर काफी उत्साह का माहौल है। राहुल गांधी के इस बदले रूप को आरएसएस-बीजेपी के उन दुष्प्रचारों का जवाब माना जा रहा है जिसनें ये भगवा पार्टियां उनके हिंदू होने पर संदेह करती रही हैं।

    पार्टी की अमेठी ईकाई के एक वरिष्ठ नेता इस बाबत कहते हैं कि भगवा ब्रिगेड राहुल गांधी को क्रिश्चियन महिला का बेटा बुलाती हैं। वे ऐसा प्रचार करते हैं कि राहुल गांधी क्रिश्चियनिटी की ओर ज्यादा झुके हैं जबकि यह आधा सत्य है। उन्होंने आगे कहा कि यह उनकी साजिश है ताकि लोगों को राहुल गांधी की शिवभक्ति और हिंदू लोगों के प्रति उनके सम्मान-भाव को लेकर कन्फ्यूजन क्रिएट किया जा सके।

  • सीएम योगी आदित्यनाथ 26 को आ सकते है देवरिया

    [object Promise]

    देवरिया । जिले में आगामी 26 दिसम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी अमित किशोर एवं पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने उनके कार्यक्रम स्थल राजकीय इंटर कालेज मैदान तथा हेलीपैड स्थल पुलिस लाइन का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक  निर्देश दिए।

    इस दौरान जिलाधिकारी ने हेलीपैड स्थल पुलिस लाइन व कार्यक्रम स्थल राजकीय इंटर कालेज के मैदान की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश के साथ ही वाहनो के पार्किंग की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश देते हुए कहा कि नगर में सुगम स्थलों पर वाहनों की पार्किंग करायी जाये जिससे कि अवागमन में कोई असुविधा न उत्पन्न हो, इसके लिये उन्होने एस0एस0बी0एल0 ग्राउण्ड को भी पार्किंग बनाये जाने हेतु निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग डी0के0 चैधरी को कार्यक्रम स्थल पर जनसभा व मंचीय व्यवस्था का पूरा ले-आउट तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही पेय जल आदि की भी इस दिन व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया। कार्यक्रम स्थल में लोगो के प्रवेश हेतु अलग गेट तथा विशिष्ट लोगो के लिए अलग प्रवेश द्वार बनाये जाने को कहा।

    निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सीतारामगुप्त, उप जिलाधिकारी सदर रामकेश यादव,यातायात प्रभारी रामबृक्ष यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्त्र्यामी सिंह, संजय राव, अम्बिकेश पाण्डेय, विजय कुमार दुबे, अजय कुमार दुबे, जयनाथ गुड्डन, संजय तिवारी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व संबंधित अधिकारी जन उपस्थित रहे।

  • यूपी बोर्ड इंटर में 70 फीसदी अंक लाने पर मिलेगी नौकरी, इतना होगा सैलरी पैकेज

    [object Promise]

    लखनऊं। प्रदेश सरकार माध्यमिक शिक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। इंटरमीडिएट के बाद ही 70 फीसदी अंक पाने वाले जो विद्यार्थी रोजगार पाना चाहते हैं, उन्हें अब भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग और एचसीएल कंपनी के बीच अनुबंध हुआ है।

    आगरा में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि रोजगार के साथ शिक्षा को कैसे जोड़ सकें, इसके लिए आईटी विभाग के साथ बैठक हुई थी। इसमें एचसीएल का लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ अनुबंध हुआ।

    इसके तहत यूपी बोर्ड के जो विद्यार्थी 12 वीं की परीक्षा में 70 फीसदी अंक लाएंगे, उन्हें एचसीएल में नौकरी मिलेगी। फिलहाल इसका लाभ लखनऊ और इसके आसपास के छात्रों को मिलेगा। इन मेधावी विद्यार्थियों को कंपनी द्वारा 15 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान इनको 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

    इसके बाद वहीं से वह बीटेक, एमटेक, एमएससी कंप्यूटर जैसे प्रोफेशनल डिग्री ले सकेंगे। एचसीएल ने ई-लर्निंग प्रोग्राम के तहत राजस्थान के बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी एंड साइंस, पिलानी से अनुबंध किया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी नौकरी करते-करते प्रोफेशनल हो जाएंगे। उन्हें न्यूनतम 2.20 लाख का पैकेज मिलेगा।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 2700 कौशल विकास केंद्र खोले जाने हैं। सरकार की कोशिश है कि इनमें से अधिकांश केंद्र माध्यमिक विद्यालयों में खोले जाएं। ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ काम भी सीख सकेंगे।

  • CHC खखरेरु मे फार्मास्टि के सहारे मरीज का इलाज किया जा रहा है

    [object Promise]

    पूर्व मे डी एम महोदय के जॉच का असर CHC के डाक्टरो की परवाह नही जो कि इलाहाबाद के मूल निवासी होने के कारण प्राइवेट अस्पतालो मे काम कर रहे है l

    इस कारण से सप्ताह मे दो दिन आते है एक दो बजे आने के बाद वापस चले जाते है रात मे CHC मे कोई डाक्टर नही रुकते है जिससे झोला छाप डाक्टरो की चॉदी हो रही है सरकार द्वारा करोडो रुपये से बनी CHC आज भी अॉसू बहा रही है l

    क्षेत्र की जनता को इलाज सही ढगं से नही हो रहा है जो कि योगी सरकार इस ओर ध्यान न होने के कारण डाक्टरो की लापरवाही से गरीब मजलूमो का इलाज मुहैया नही होरहा है