Category: uttar-pradesh

  • थाना चाँदपुर से 7 नफर अभियुक्तगण के विरुद्ध 151 CRPC की कार्यवाही

    [object Promise]

    अपराध तथा अपराधियो पर रोकथाम के तहत आज दिनांक 15.12.18 को थाना चाँदपुर से अभियुक्तगण

    1. पप्पू पुत्र बिन्दा प्रसाद उम्र करीब 32 वर्ष निवासी मरवाही डेरा थाना चाँदपुर फतेहपुर

    2. गुड्डन पुत्र बिन्दा प्रसाद उम्र करीब 28 वर्ष निवासी मरवाही डेरा थाना चाँदपुर फतेहपुर

    3. चन्द्रशेखर पुत्र बिन्द प्रसाद उम्र करीब 24 वर्ष निवासी मरवाही डेरा थाना चाँदपुर फतेहपुर

    4. बादल निषाद पुत्र रामधनी उम्र करीब 58 वर्ष निवासी ग्राम धाना थाना चाँदपुर फतेहपुर

    5. शिवपूजन यादव पुत्र जसवन्त यादव उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम गोहरारी थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर

    6. मंगल सिंह पुत्र राम सजीवन यादव उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम गोहरारी थाना चाँदपुर जनपद फतेहपुर

    7. राहुल पुत्र रामनरेश यादव उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम गोहरारी थाना चाँदपुर जनपद फतेहपुर को अलग अलग मामलों में गाली गलौज व मारपीट करने के कारण शांति व्यवस्था कायम रखने के दृष्टिगत थानाध्यक्ष चाँदपुर श्री कैलाशनाथ व उ0नि0 विद्याराम यादव प्रभारी चौकी दपसौरा तथा हमराहीगणों द्वारा अन्तर्गत धारा 151/107/116 CRPC में गिरफ्तार व चालान कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

  • इस नगर निगम का खजाना खाली ? महापौर ने की रिक्शे पर यात्रा, शहरवासी हैरान !

    [object Promise]

    कानपुर। इस महानगर कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय को रिक्शे पर देख शहरवासी हैरान रह गये। शहर के लोगों का अचंभित होना तो जायज भी था। लेकिन महापौर का रिक्शे पर बैठकर जाना लोगों को हजम नहीं हो रहा था। इसके पीछे एक वजह थी जिसे जानकर लोगों की हैरानी और ज्यादा बढ़ गई। महापौर की रिक्शे से यात्रा करने का कारण था कार की सर्विस न होना।

    इससे भी बड़ी बात थी कि कार सर्विस के लिए खजाने में पैसे का न होना। इन सब सवालों ने लोगों को उलझाकर रख दिया था। साथ ही महापौर का गुस्सा और कार त्यागने का ऐलान सुनकर एक ओर जहां कुछ की सांसें अटकी पड़ी थीं तो दूसरी ओर लोग भी तरह-तरह की बातें कर रहे थे। महापौर को नगर निगम से एक सरकारी गाड़ी (इनोवा) मिली है। जलकल विभाग का अध्यक्ष होने के नाते वहां से भी एक कार मिली है।

    जलकल विभाग वाली कार सर्विसिंग के लिए गई थी। महापौर ने सुबह नगर निगम से मिली इनोवा भी सर्विसिंग के लिए सर्विस सेंटर भेजी, पर सर्विस सेंटर ने यह कहते हुए सर्विस करने से इनकार कर दिया कि पिछली दो सर्विस का भुगतान नहीं हुआ है। इस पर महापौर ने नगर निगम के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी रमेश निरंजन से बात की तो उन्होंने खजाना खाली होने का हवाला दिया।

    इससे गुस्साई महापौर ने सरकारी गाड़ी त्यागने का ऐलान किया।नगर निगम मुख्यालय स्थित अपने दफ्तर में जनता और पार्षदों से मिलने के बाद दोपहर में महापौर ने रिक्शा मंगाया और उसी पर बैठकर बकरमंडी, चुन्नीगंज, माल रोड होते हुए ग्रीन पार्क पहुंची।

    वहां आयोजित खेल महोत्सव के बाद नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने उन्हें मनाते हुए अपनी गाड़ी से घर भेजा। महापौर प्रमिला पांडेय के पीछे-पीछे स्कूटी से उनके पीए चल रहे थे। रास्ते में तमाम लोग यह नजारा देख हतप्रभ रह गए। महापौर ने ऐलान किया कि खजाने में धन नहीं है तो वह सरकारी गाड़ी से नहीं चलेंगी।

  • दबंग मिट्टी डालकर पाट रहे आबादी की भूमि, हो रहा है ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा

    [object Promise]

    कौशांबी। सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्हरौली मजरा बसांवनपुर गांव में 4 दबंगों ने ग्राम सभा भूमि मे मिट्टी डालकर कब्जा कर रहे हैं। जिसकी शिकायत की गई है । बसांवनपुर गांव के ग्राम सभा भूमि नंबर 967 (क) आबादी नंबर 600 11.4 पर गांव के ही शिव शंकर व शिवलाल शिव मूरत सुरेश पुत्र गंण जगन्नाथ पाल जेसीबी से मिट्टी खोद वाकर आबादी भूमि को पाट रहे हैं l शिकायत पर पहुंची कोखराज पुलिस चौकी इंचार्ज सुबे दार बिन्द शहजादपुर रोक दिया फिर भी रात में दबंगों द्वारा मिट्टी डालने का काम जारी रहा है। हल्का लेखपाल मुमताज अहमद को सूचित कर गांव वालों ने मौके के घटनास्थल पर अवगत कराया है। घटना स्थल पर पहुंचकर लेखपाल ने तरह तरह की बातें बताते हुए। बताया गया और दबंगों को कहा भी गया की आबादी से मिट्टी को तत्काल हटाया जाए ।

     

    वहीं सूचना पर पहुंचे मीडिया प़त्रकार ने हल्का लेखपाल मुमताज अहमद से पूछताछ की गई तो यह बताया गया की आबादी की भूमि है ।और यहां से मिट्टी को तत्काल हटवाने की बात कही । आबादी की भूमि को सुरक्षित रहने दें हल्का लेखपाल मुमताज अहमद ने पत्रकारों से यह बात बता कर चले गए। परंतु मुझिलका बयान सुना कर गांव वालों को सन्तुष्ट किया वहीं लोगों का कहना है। कि मिट्टी को यहां से तत्काल हटवाया जाए। दबंगों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो कुछ भी हो सकता है ।इसका जिम्मेदार राजस्व विभाग होंगे गांव के लोगों ने बताया की ऐसा ग्राम सभा की भूमि पर हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान को सांठगांठ कर कई तलाबी वह भूमि आबादी को मोटी मोटी रकम लेकर जमीन को बेच दिया गया है।

     

    ऊपर के अधिकारियों को गुमराह बातें बताकर या आश्वासनिक रिपोर्ट देकर कब्जा दिया जाता है । जैसे 965 तालाबी नंबर में मकान बनवाया गया है । जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है । ग्राम सभा की बम्हरौली में काफी ग्राम सभा की भूमि को हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान मिलीभगत से मोटी मोटी रकम लेकर डकारते तक नहीं है ।और गांव के व्यक्ति अपनी फरियाद लेकर अधिकारियों के पास जाकर न्याय की गुहार लगाती है ।परंतु फरियादों को न्याय नहीं मिलता है। ग्राम पंचायत बम्हरौली की ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा या निर्माण का कार्य नहीं रुक रहा है। हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान की मिली भगत से गांव में काफी तांडव मचा हुआ है। ।जिस भूमि पर मिट्टी डाली गई है। वह यथा स्थित कायम है ।ग्रामसभा बम्हरौली की भूमि को हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान मिलीभगत के कारण लोगों से मोटी मोटी रकम लेकर बेंच दिया जाता है। यह हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान का न्याय है। जिसका वीडियो वायरल है।

  • अब कस्तूरबा गांधी स्कूल में बनेंगे बालिका छात्रावास

    [object Promise]

    फतेहपुर : कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कक्षा आठ के बाद की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को आवास के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें पठन पाठन के साथ छात्रावास की सुविधा दी जाएगी। यूं तो जिले में दस कस्तूरबा गांधी विद्यालय संचालित हैं लेकिन चालू वित्तीय वर्ष में दो विद्यालयों में छात्रावासों का संचालन किया जाएगा। इस योजना की शुरुआत की सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। नए सत्र में कक्षा 9 की प्रवेशित 200 छात्राओं को छात्रावास की सुविधा दी जाएगी।

     

    जिले में 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिसमें हसवा ब्लाक के थरियांव एवं विजयीपुर ब्लाक के आधारपुर गांव में कक्षा 8 तक छात्राएं आवासीय सुविधा का लाभ उठा रही हैं। इन स्कूलों में कक्षा 9 और 10 का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। उच्च कक्षाओं के संचालन के साथ आवासीय सुविधा के लिए इन छात्राओं को छात्रावास की सुविधा दी जाएगी। शासन ने इसके लिए जिले के दो विद्यालयों का संचालन किया है। इनके भवन भी बनकर तैयार हो गए हैं।

     

    भवनों के बनाए जाने के बाद औपचारिक शुभारंभ किया जाना शेष है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक लेखाधिकारी आनंद विक्रम ¨सह ने बताया कि छात्रावासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। छात्रावास में तैनात किए जाने वाले स्टाफ की निविदा जल्द ही शासन के निर्देश पर आमंत्रित की जाएगी। जिससे कि छात्राओं को सुविधा का लाभ नए सत्र से दिया जा सके।

  • भाजपा विधायक भड़के महिला एसडीएम पर, बोले- मेरी ताकत का एहसास नहीं है, एक नौकर…!

    [object Promise]

    आगरा । फतेहपुरी सीकरी के विधायक भाजपा चौधरी उदयभान सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो उपजिलाधिकारी किरावली गरिमा सिंह को धमकाते नजर आ रहे हैं। विधायक का यह रूप देख वहां मौजूद उनके समर्थक भी हो-हल्ला करते हैं।

    कहते हैं सत्ता का लोभ आ जाता है तो इसका नशा सिर चढ़ कर बोलने लगता है। इसी को साकार किया है उत्तर प्रदेश के आगरा के बीजेपी के एक विधायक उदयभान चौधरी ने. बता दें कि उदयभान चौधरी फतेहपुर सीकरी से विधायक हैं. बीजेपी विधायक उदयभान चौधरी ने एसडीएम को धमकाते हुए कहा कि क्या तुम्हें पता नहीं है कि मैं एक विधायक हूं? तुम्हें मेरी पावर का अंदाज भी है, लोकतंत्र के पावर का एहसास है?

    दरअसल विधायक उदयभान किसानों के पास उनकी समस्याओं पर बात करने गए थे. जानकारी के मुताबिक वे आगरा के अछनेरा में किसानों की समस्या को लेकर उनसे बात करने के लिए पहुंचे हुए थे. यहां ड्यूटी पर तैनात एसडीएम गरिमा सिंह से उनकी किसी बात पर बहस हो गई. इस दौरान उन्होंने महिला एसडीएम को अपनी बातों से धमका दिया और कह दिया कि तुम्हें मेरी पावर का अंदाजा भी नहीं है, तुम एक नौकर…।

     इसी दौरान विधायक के समर्थक एसडीएम मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर देते हैं. इतना ही नहीं विधायक फिर एसडीएम बेहद गंदे लहजे में वापस अपने कार्यालय जाने को कह देते हैं।  अब इस पूरे मामले पर सियासत शुरू हो गई है. विधायक उदयभान चौधरी से माफी मांगने कहा गया लेकिन उन्होंने कहा मैं माफी नहीं मांगूंगा. उल्टा उन्होंने एसडीएम पर ही आरोप लगाया कि वे जनता की बात सुन नहीं रही थी और उनकी बात को गलत तरीके से पेश कर ररही थी. वहीं एसडीएम गरिमा सिंह ने विधायक के आरोपों को निराधार बताया है।

    उधर, एसडीएम गरिमासिंह का कहना है कि अब तक साढे़ 27 करोड़ रुपये किसानों के खाते में डाले गए हैं। कुछ किसानों के खाते बंद हैं। खाते में धनराशि पहुंची है। सभी वंचित किसानों से उनके खाते की पास बुक नकल खाता संख्या मागा था, उपलब्ध नहीं कराया है। हमने लेखपालों को काम में लगा दिया है। विधायक से नोकझोंक पर कहा कि उन्हें ठीक से बात करनी चाहिए थी।

  • निस्तारण न होने पर सम्बन्धित के खिलाफ होगी विभागीय कार्यवाही – जिलाधिकारी

    [object Promise]
    पान-मसाला खाकर पहुचे लेखपाल को प्रतिकूल प्रविृष्टि

    रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन

    अमेठी । जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तिलोई की अध्यक्षता करते हुए कहा कि दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, एवं गुणवत्तापरक पारदर्शिता से किया जाय।

    उन्होंने कहा सम्पूर्ण समाधान दिवस से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में करने का आदेश देते हुए 15 दिन से अधिक लम्बित रहने पर सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने का अल्टीमेटम दिया।

    सम्पूर्ण समाधान दिवस तिलोई में 156 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 09 का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश देते हुए पुलिस व राजस्व की 10 संयुक्त टीमें रवाना की गई। इसी प्रकार तहसील अमेठी 125 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 08 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, तथा शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश देते हुए पुलिस व राजस्व की 10 संयुक्त टीमें रवाना की गई, इसी क्रम में तहसील गौरीगंज में 94 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण किया गया व तहसील मुसाफिरखाना में 46 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए 04 पुलिस एवं राजस्व की टीमें भेजी र्गइं।

    जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों द्वारा खेखरूआ का कोटा 03 साल से रतवलिया गांव में सम्बद्ध होने की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक को गांव में खुली बैठक कराकर कोटा चयन करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में बिना बताए अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड-41 का वेतन रोकने के साथ ही तहसील सभागार कक्ष में पान-मसाला खाकर आने पर लेखपाल पशुपतिनाथ द्विवेदी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पूर्व में मिली शिकायतें जो 15 दिन से अधिक से लम्बित थी उन्हें उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी नियमित माॅनीटरिंग कर अति शीघ्र निस्तारित करवाना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को मा0 मुख्यमंत्री एवं अन्य संदर्भित मामलों का निस्तारण निर्धारित समय में पूरा कर निस्तारित प्रकरणों का विवरण आॅनलाइन कराने को कहा।

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी न्यायिक रश्मि सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेश मोहन श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी करन सिंह गौतम, उपजिलाधिकारी तिलोई महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • कुम्भ की भव्यता देखने प्रयागराज पहुँचे 71 देशों के राजनयिक

    [object Promise]
    प्रयागराज। संगम की रेती पर दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन तैयारियों को देखने के लिए प्रयागराज में शनिवार को 71 देशों के राजनयिक पधारे। इन अतिथि राजनयिकों को लेकर विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह संगम नगरी पंहुचे। सुबह 9:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर विशेष विमान से राजनायिको का आगमन हुआ। जहां मंत्रोच्चारण के बीच उनका भव्य स्वागत किया गया। मोदी और योगी सरकार शुरुआत से ही कुम्भ मेले की ग्लोबल ब्रांडिंग करने में जुटी है। जिसका आगज शनिवार को संगम की रेती पर हुआ। कुंभ को ब्रांडिंग के जरिये सशक्त बनाने के लिए राजनयिकों को प्रयाग लाया गया है।
    बमरौली एयरपोर्ट से संगम तट छह लग्जरी बसों में राजनयिकों को सख्त सुरक्षा घेरे में पहुंचाया गया। इस दौरान पूरे शहर में हाई अलर्ट रहा। संगम तट पर पहुंचे अतिथियों का भव्य स्वागत हुआ। जहां संगम नोज पर कुंभ की विशालता भव्यता की गौरव गाथा समेटे दिव्य प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया। संगम नोज पर लगाई गई दिव्य प्रदर्शनी में भारतीय संस्कृति सभ्यता और सनातन परंपरा की गौरव गाथा से दुनिया के 71 राजनायिक रूबरू हुए। इस दौरान विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कुंभ के आयोजन की विस्तृत जानकारी राजनायिकों दी। साथ ही प्रदेश के प्रभारी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अतिथियों को कुंभ की विशालता, भव्यता की हर तैयारी को साझा की।
    अरैल
     
    घाट
     
    पर
     71 देशों का 
    फ्लैगआन
    राजनयिकों को संगम तट से अरैल घाट कोलकाता से मंगाए गये ख़ास कस्तूरबा क्रूज से ले जाया गया। इस दौरान क्रूज से राजनयिकों को संगम का अलौकिक दृश्य देखने को मिला। अरैल घाट जहां पर 71 देशों के फ्लैगआन हुआ। राजनयिकों को विदेशी सैलानियों और अतिथियों के लिए बनाई गई टेंट सिटी से रूबरू कराया गया। टेंट सिटी बसाने और उसकी तैयारियों की जानकारी खुद प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दी। बता दें टेंट सिटी में पांच सितारा होटल की लग्जरी व्यवस्था की जा रही है। कुंभ के दौरान यहाँ अप्रवासी भारतियों को ठहराने की तैयारी है। राजनयिक अरैल घाट पर मौजूद सभी अधिकारीयों का अभिनन्दन किया और टेंट सिटी का जायजा लिया।
    वसुधैव
     
    कुटुंबकम
     का 
    संदेश
    आगामी कुंभ मेले में दुनिया को आमंत्रित करने के लिए मोदी सरकार शुरू से ब्रांडिंग कर रही है। और कुंभ नगरी से विश्वकल्याण और सर्व मंगल की कामना का विशाल अनुष्ठान कर भारत को विश्वगुरु बनाने में जुटी है। सनातन संस्कृति का संदेश देने के लिए योगी सरकार कुंभ को अलौकिक बनाने में कोई कसर नही छोड़ रही है। भारत के वसुधैव कुटुंबकम का संदेश विश्व को देने के लिए संगम तट पर 192 देशों को आमंत्रित किया गया है। फिलहाल शनिवार को 71 देशों का प्रतिनिधिमंडल संगम क्षेत्र पहुंचा। यहां पर तकरीबन 5 घंटे रुक कर प्रदर्शनी डॉक्युमेंट्री और मेले के अलौकिक दृश्य और संगम की महत्ता को जाना।
    प्रधानमंत्री की परिकल्पना पूरी 
    कर
     रहे योगी
    राजनयिकों की इस कार्यक्रम के प्रभारी सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि प्रयाग में दुनिया के 192 देशों के अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। वहां से आने वाले श्रद्धालुओं, भक्तों और पर्यटकों को प्रयाग में आने का आमंत्रण है। जिसके मद्देनजर आज महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजनयिकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया रही। सुरक्षा और मेले की तैयारी को लेकर सकारात्मक वातावरण बना है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी कुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने की जो परिकल्पना की थी उसे पूरा करने में यूपी की योगी सरकार अपना पूरा योगदान और सहयोग दे रही।
    कुंभ
     से 
    जोड़कर
     
    चुनाव
     को देखना 
    ठीक
     नहीं
    इन सारे आयोजन से मीडिया को बेहद दूर रखा गया। जिस पर मीडिया ने अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि अतिथियों को संगम नोज से अरैल घाट ले जाते समय जनरल वीके सिंह और सिद्धार्थ नाथ सिंह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि दुनिया के जिन देशों के अतिथि पधारे हैं, उन सब ने कुंभ को लेकर हर पहलू पर चर्चा की। जनरल वीके सिंह ने बताया की आतिथि कुंभ के कार्यों से संतुष्ट हैं और उन सब ने वादा किया है कि वह अपने देश जाएंगे और भारत के इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए वहां के लोगों से अपील करेंगे। उन्होंने कहा कुंभ को चुनाव से जोड़ कर देखना ठीक नहीं है 2013 में भी कुंभ का आयोजन हुआ था।
    72 
    प्रकार
     के 
    व्यंजन
     परोसे 
    गए
    संगम के तट पर आए राजनयिकों के लिए भव्य पंडाल में 72 प्रकार के व्यंजन परोसे गए। विदेशी मेहमानों के लिए होटल ताज गेटवे से व्यंजन के मीनू मंगाए गए थे। और इन्हें बनाने के लिए ताज के सेफ भी आये थे। मेहमानों को ग्रीक रशियन सलाद के अलावा दर्जनों विदेशी फलो जूस और दही जलेबी, गुलाब जामुन, उपमा, चूड़ा, मटर, गार्डन ,ग्रीन, सलाद, बादाम, शोरबा ,दही भल्ला, परोसे गए। संगम से विदा होते हुए मेहमानों ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया और संगम नगरी देख अभिभूत रहे।

  • ग्राम पंचायत दलियानपुर मे बने शौचालय ध्वस्त

    [object Promise]

    स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय धवस्त और अधिकतर शौचालय मे लगे हैं ताले जबकि यह गाँव ओ.डी.एफ. घोषित हो चुका है। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव के मनमानी और भ्रष्टाचारी के कारण आज भी गांव के लोग शौच के लिए बाहर जाते हैं। ग्राम सभा मे बने शौचालय पूरी तरह से मानक के विपरीत और बने शौचालय मे छत और शीटें नहीं लगे और न ही बने हैं।

    और सही ढंग से गढ्ढे भी नहीं बने। गाँव के मोहल्ले मे गंदगी का अंबार लगा रहता है। जिससे गाँव मे तरह तरह की बीमारियां फैल रही है। यहाँ के ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान मनमानी तौर से कार्य करता है और गाँव के लोगों की समस्याएं नहीं सुनता।

    जब ग्राम सभा दलियानपुर मे हमारी टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याएं बताने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि इस गाँव मे अपात्र को कॉलोनी दिया गया और कभी खुली बैठक भी नहीं हुई जिससे गाँव के लोगों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे मे जानकारी मिले।

  • पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण समय बद्ध व  गुणवत्तापूर्ण किया जाए – योगी आदित्यनाथ

    [object Promise]
    रिपोर्टर सैय्यद मकसूदुल हसन
    अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अमेठी जनपद में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि एक्सप्रेस वे के निर्माण में यदि कोई अवरोध हो तो उसे तत्काल आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निस्तारित कराकर निर्माण कार्य में और तेजी लाई जाएं, जिससे समय से कार्य पूर्ण हो सके। उन्होंने एक्सप्रेस वे से हाईटेंशन लाइनों को हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की भूमि के मुआवजे का भुगतान कतिपय कारणों से नहीं हो सका है उनका यथाशीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

    श्री मुख्यमंत्री आज यहां जनपद अमेठी के ग्राम भट्टमऊ स्थित यूपीडा के कैंप कार्यालय में जिला प्रशासन तथा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अधिकारियों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा में पाया कि अमेठी जनपद के 18 ग्राम पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में आ रहे हैं जिसके अंतर्गत अब तक 2475 किसानों को 02 अरब 17 करोड़ 83 लाख 44 हजार 886 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवशेष 376 किसानों जिनकी भूमि के मुआवजे का भुगतान कतिपय विवादों के कारण अभी तक नहीं हो सका है, उनका यथाशीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी शकुंतला गौतम तथा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अधिकारियों ने मा0 मुख्यमंत्री को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा आश्वस्त किया कि मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं का समुचित हल निकालते हुए निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।

    मा0 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सूचना राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, आवास एवं शहरी नियोजन व्यवसायिक शिक्षा तथा कौशल विभाग राज्यमंत्री सुरेश पासी, अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर जिलाधिकारी ईश्वरचंद, समस्त उपजिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय,उपाध्यक्ष कालिबख़्स सिंह,नगर पंचायत चैयरमैन बृजेश गुप्ता,कृष्ण कुमार तिवारी पिंकू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • व्यापारियों ने टांगा ‘चौक नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर

    [object Promise]

    अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध में तीसरे दिन रविवार को भी चौक बाजार बंद रहा। दुकानदारों ने चौक चौराहे पर धरना देकर बैनर बदलते हुए ‘चौक नहीं तो वोट नहीं का बैनर’ लगाकर नारेबाजी की। प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से मिलने का निर्णय लिया।

     

    चौक में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन और व्यापारी आमने-सामने है। हालांकि मानक को लेकर प्रशासन ने चौक में साढ़े नौ मीटर निर्धारित किया है, लेकिन व्यापारी सिर्फ नाली तक का अतिक्रमण हटाने को तैयार हैं। व्यापारी अनिश्चितकालीन बंदी का ऐलान कर धरने पर बैठे हैं। यहां के दुकानदारों का कहना है कि विकास के नाम पर व्यापारी चौपट हो रहा है। जब दुकानें ही नहीं बचेगी तो व्यापार कैसे होगा। सुबह से ही व्यापारी एकत्र हुए और चौक में जो दुकानें खुली थी उन्हे बंद कराया।

     

    इसके साथ ही जो लोग स्वयं से अतिक्रमण तोड़ रहे थे उन्हे भी समझाकर तोडना बंद कराया। व्यापारियों ने चौक में धरना स्थल पर चौक नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे, व्यापारी पप्पन रस्तोगी, जगन्नाथ प्रसाद गांधी, अक्षय, आनंद स्वरूप रस्तोगी, हरि ओम रस्तोगी, वकार, विनोद मौर्या, इरफान, नितेश, गोल्डी, श्याम नरायाण, ध्रुव रस्तोगी आदि व्यापारी रहे।