Category: uttar-pradesh

  • चौथी मंजिल से गिरकर महिला टीवी एंकर की मौत, शक दायरे में साथी एंकर गिरफ्तार

    [object Promise]

    नोएडा । थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि सेक्टर 77 में अंतरिक्ष फॉरेस्टा सोसाइटी में एक न्यूज चैनल में काम करने वाली महिला एंकर राधिका कौशिक (27) किराये पर फ्लैट लेकर रह रही थी , शुक्रवार सुबह अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना के समय महिला के फ्लैट में उसके साथ काम करने वाले उसके वरिष्ठ एंकर साथी भी मौजूद थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    पुलिस साथी एंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को मौके से शराब की बोतलें भी मिली हैं। मृतका के फ्लैट में घटना के समय उसके पुरुष मित्र तथा साथ में ही काम करने वाले वरिष्ठ एंकर राहुल अवस्थी मौजूद थे। पुलिस ने उनको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतका उसके दोस्त ने एक साथ बैठकर शराब पी, तथा किसी बात पर दोनों में बहस हो गई, जिसकी वजह से उसने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

    उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वे राजस्थान के जयपुर से नोएडा के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अगर मृतका के परिजन इस मामले में किसी के खिलाफ मामला दर्ज कराते हैं, तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

    थाना प्रभारी ने बताया कि न्यूज एंकर अविवाहित थी। उन्होंने बताया कि मृतका के मोबाइल फोन से भी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। उन्होंने बताया कि उसके साथ घर में मौजूद राहुल अवस्थी ने पुलिस को बताया कि सुबह पौने चार बजे के करीब मृतका के घर से किसी का फोन आया। बातचीत के दौरान वह उत्तेजित हो गई, जब वह फोन पर बात कर रही थी, उस समय वह बाथरूम में चले गए। इसी बीच उन्हें किसी के गिरने की आवाज आई, जब उन्होंने देखा तो मृतका फ्लैट के अंदर नहीं थी। जब उन्होंने नीचे जाकर देखा तो वह फर्श पर मृत पड़ी थी।
    थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। न्यूज एंकर की मौत की सूचना पाकर उसके साथ काम करने वाले कई पत्रकार घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। वहीं, अंतरिक्ष सोसाइटी में रहने वाले लोगों में इस घटना की वजह से दहशत है। वहां के लोग भी इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।

  • गन्ने के खेत के विवाद में युवक को मारी गोली, रिफर 

    [object Promise]
    फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक राहुल राज द्वारा क्षेत्र मे कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के उदेश्य से अपने पुलिस महकमे को अपराध व अपराधियो पर पैनी निगाह रखने के साथ वाछित अभियुक्तो को जेल की सलाखो के पीछे जहा ठकलने का पाठ पढाते हैं वही पुलिस की लचर कानून व्यवस्था के चलते अपराधी पुलिस को चुनौती दे घटना को अन्जाम देने में नही चूकते हैं इसी कडी में खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम भीमपुर में गन्ने के खेत के विवाद को लेकर गांव के कुछ दबंगो ने घर के बाहर बाइक से उतर रहे युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये।
    परिजन घायल को तत्काल उपचार के लिये जिला चिकित्सालय लायें जहा उसकी हालत गम्भीर देख उसे कानपुर के लिये रिफर कर दियां। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी लक्ष्मी नारायण मिश्रा का 26 वर्षीय पुत्र बृजेश मिश्रा जिसका गांव के बाहर एक भटठा है बताते है कि आज दोपहर मोटर साइकिल से घर आया जैसे ही उसने बाइक खडी की तभी पहले से ही घात लगाये बैठे रजोल, पिन्टू, भईया व मुख्खी ने उसे पर जान से मारने के इरादे से गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। पेट में गोली लगने के कारण बृजेश मौके पर ही गिरकर तडपने लगा वही घटना को अन्जाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये।
    जिस वक्त हमलावरो ने घटना केा अन्जाम दिया परिवार के सभी सदस्य खेतो पर काम कर रहे थे जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुचे और घायल को तत्काल निजी वाहन से थाने ले गये जहा उसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भेजा गया। हालत गम्भीर देख इमरजेन्सी मे तैनात चिकित्सक ने उसे कानपुर मेडिकल कालेज के लिये रिफर कर दिया। वही घायल के परिजनो की ओर से थाने मे नामजद तहरीर दी गयी है।

  • भाजपा की वार्ड नंबर 48 में निकली कमल संदेश यात्रा

    [object Promise]
    मेयर नूतन राठौर संग युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी और कई कार्यकर्ता रहे मौजूद l बताई केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाएं l फ़िरोज़ाबाद-नगर निगम मेयर नूतन राठौर संग युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कार्यकर्ताओं संग
    [object Promise]वार्ड नम्बर 48 से कमल संदेश यात्रा शुरू की l
    बता दें यह यात्रा गांधी स्मृति-150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है। जिसमें वार्ड वार्ड क्षेत्र क्षेत्र जाकर लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं बताई जा रही हैं और उनका लाभ लेने की अपील की जा रही है l
    यात्रा में आशीष यादव , सत्यवीर गुप्ता, लोकेश गुप्ता, मुकुल गुप्ता संग काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे l

  • धूमधाम से मनाया गया मानवाधिकार दिवस

    [object Promise]
    प्रयागराज। नगर पंचायत शंकरगढ़ में विश्व मानवाधिकार दिवस का कार्यक्रम शुक्रवार को नगर पंचायत शंकरगढ़ के वार्ड नं० 10 हज्जी टोला में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया।
    सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के बैनर तले विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप ब्लाक  प्रमुख शंकरगढ़ भारत सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार छेदी लाल साहू व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सुधा गुप्ता मौजूद रहीं व कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकरगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता ने किया।
    मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से बताया कि मानव को अपना अधिकार जानना चाहिए और जहां पर भी मानव के अधिकार का हनन हो वहां पर सभी मानव को एक साथ होकर होने वाले हनन को दूर करना चाहिए।
    कार्यक्रम में मौजूद भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुजीत केसरवानी ने किया व मुख्य रूप से बैठक मे प्रभाकर सिंह, सतीश त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, विनय द्विवेदी, जय द्विवदी, संजय सिंह, राम प्रताप सिंह  सहित कई लोग मौजूद रहे।

  • पी. डब्लू.डी.प्रान्तीय खण्ड के द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया गया था परंतु ठेकेदार को पूरा भुगतान नहीं किया गया

    [object Promise]
    अमेठी l गौरीगंज क्षेत्र के अन्नी बैजल से पूरे धूत का पुरवा में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड के द्वारा निर्माण कार्य करवाया गया था परन्तु सपा सरकार के जाते ही भाजपा सरकार के द्वारा धनाभाव के कारण 2 वर्ष बिताने के बाद भी पूरा भुगतान नहीं हुआ l
    जानकारी के मुताबिक गौरीगंज क्षेत्र के अन्नी बैजल से पूरे धुत का पुरवा जिसकी लंबाई 1.5 किमी अनुमानित लागत 50 लाख  रू.वर्ष 2016-17 ब्यापार बिकास निधि योजना अंतर्गत ठेकेदार योगेस्वर शुक्ला के द्वारा पूरी सड़क का निर्माण कार्य कर दिया गया था,जिसपर 19 लाख का भुगतान मात्र किया गया था  l
    परन्तु आज दो वर्ष बीत जाने के बावजूद सत्ता परिवर्तन के चलते धन अभाव के कारण भुगतान नही हुआ,जिससे ठेकेदार भुखमरी के कगार पर पहुच गया है

  • शंकरगढ राजभवन प्रांगण में लगा खादी ग्रामोद्योग व हस्तशिल्प प्रदर्शनी का मेला

    [object Promise]
    प्रयागराज। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजा महेंद्र प्रताप सिंह के राजभवन प्रांगण में खादी की पहचान को मजबूती देने और उसको बढ़ावा देने के लिए पीयूष ग्रामोद्योग सेवा समिति स्वदेशी इंडिया फाउंडेशन की ओर से 15 दिवसीय ‘खादी उत्सव-2018’ का आगाज शंकरगढ में हुआ। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर, फीता काटकर किया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में शंकरगढ ब्लाक प्रमुख भारत सिंह, एवम् अतिथि के रूप में सुधा गुप्ता, अमरेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

    मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खादी के उत्पादों को घर-घर तक पहुंचाना है। जिससे कि खादी ग्रामोद्योग व हस्तशिल्प प्रदर्शनी के प्रयास से अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार दिया जा सके। शंकरगढ स्थित राजभवन परिसर में स्वदेशी हस्तशिल्प खादी ग्रामोद्योग व प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें कुल लगभग 65 स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, बंगाल और जम्मू-कश्मीर के भी स्टॉल सजे हैं।
    इन स्टॉलों पर ऊनी शाल, सिल्क की साडिय़ां, सूती खादी के वस्त्र, कंबल, कुर्ता, गद्दा, रजाई, चादर, सदरी, गमछा, कारपेट के अलावा सिल्क, मटका, तोसा सिल्क, गरद, मूंगा सिल्क, कटिया, कश्मीर की हस्तशिल्प सूती, ऊनी, पश्मीना शाल व अन्य ऊनी वस्त्र, मधुबनी बिहार की मसलिन खादी, पश्चिम बंगाल की चंदेरी साड़ी प्रदर्शनी की शोभा बढ़ा रही है। प्रदर्शनी में ग्रामोद्योग उत्पादों में जैम, जेली, अचार, मुरब्बा, अगरबत्ती, नमकीन, फर्नीचर, आलमारी, बक्सा, आयुर्वेदिक औषधि, दर्द निवारक तेल आदि भी उपलब्ध हैं।
    खादी बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक पाण्डेय ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना, विपणन में सहायता और बिक्री के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रदर्शनी में दोपहर 12 से रात 8 बजे तक खरीददारी की जा सकती है। यह स्वदेशी शिल्प बाजार शंकरगढ़ के राजभवन में 14 दिसंबर से माह के अंत तक चलेगा।

  • सड़क हादसे में दो लोगों के जान गयी

    [object Promise]

    तेजरफ्तार बाइकों की आमने सामने हुई भिड़न्त में दो लोगों की मौक़े पर हुई मौत l आज दोपहर 2 बजे के करीब सलेमाबाद के समीप हुआ दर्दनाक हादसा l

    मृतकों में एक कि पहचान 30 वर्षीय विकास सोनी निवासी मंझलेगांव थाना बकेवर के रूप में हुई, दूसरे मृतक की पहचान नही हो पायी l घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज पुलिस मौक़े पर पहुंची और शव को पी एम के लिए भेजा l

    हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा मार्ग पर सलेमाबाद के समीप की घटना l

  • थाना संग्रामपुर मे समाधान दिवस के दौरान लोगो की शिकायत सुनते डीएम व एसपी

    [object Promise]
    रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने थाना संग्रामपुर में समाधान दिवस के दौरान समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समाधान दिवस के दौरान आये सम्पर्ण मामलों का निस्तारण करने मे विलम्ब न हो इसके लिये आये मामलो को गम्भीरता से लेते हुये उसका निस्तारण त्वरित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का निस्तारण अभी तक नहीं हो सका उन्हें भी जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नम्बर के साथ-साथ उनके मामलों को भी अंकित किया जाए और जल्द से जल्द मामलों के निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ।

    उन्होंनें राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्रों की शिकायत का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करना सनिश्चित करें।समाधान दिवस के दौरान थाना संग्रामपुर में कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम में मौके पर भेजकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

    पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि थाना दिवस पर प्राप्त मामलों के निस्तारण के लिए मौकें पर जाए और सही तथ्यों के आधार पर जांच कर मामलों को यथा शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि किसी भी थानें में निस्तारण लापरवाही की शिकायत पाई गयी तो संबंधित पुलिस कर्मी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इसके बाद जिलाधिकारी ने थाने का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अपराधों की संख्या में वृद्धि हुई है जिस पर उन्होंने थाना प्रभारी को चेतावनी देते हुए कहा कि मामलों का निस्तारण तत्काल किया जाए तथा अपराध को रोकने का प्रयास किया जाए। समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार अमेठी, थाना प्रभारी सहित राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल मौजूद रहे।

  • फिरोजाबाद : रहना में छापेमारी-नकली बालू बनाने का हुआ भंडाफोड़

    [object Promise]

    फ़िरोज़ाबाद – एसएसपी सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में नकली बालू बनाने वाले का हुआ भंडाफोड़। फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र रहना में पुलिस प्रशाशन का बड़ा छापा।

    छापे के दौरान अवैध रूप से बदरफुट तैयार करने की सामग्री मिली। पुलिस प्रशाशन की इस बड़ी कार्यवाही से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।

     

    जनता ने की पुलिस के इस कार्य की प्रसंशा की। छापे में एडीएम, एसडीएम सदर व सीओ सिटी संजय वर्मा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

  • दो शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार

    [object Promise]

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक बी0सी0दूबे के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बीते गुरुवार को उ0नि0 बनारसी यादव मय हमराह देखभाल क्षेत्र/वाहन चेकिंग बूढ़े बाबा कुटिया किशुनपुर मेला में मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति दो पल्सर मोटरसाइकिल के साथ पूरे बहेलिया प्राथमिक पाठशाला के पास खड़े हैं |

    इस सूचना पर तत्काल बताये हुए स्थान पर पहुँचकर उक्त संदिग्ध व्यक्तियों को घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए समय करीब 07:50 बजे शाम को पकड़ लिया गया | पूछने पर एक ने अपना नाम राजेन्द्र रावत व दूसरे ने मोहित बताया | मोटरसाईकिलों के बारे में पूछा गया तो राजेन्द्र ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की हैं तथा पकड़े जाने के डर से नम्बर प्लेट बदलकर हम लोगों द्वारा चलाया जा रहा था |