Category: uttar-pradesh

  • खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, तम्बाकू मिश्रित गुटखा मिला

    [object Promise]

    बिन्दकी l नगर के मीरखपुर मुहल्ले में संचालित तम्बाकू मिश्रित देशी गुटखा बनाने वाले कारखाने में खाद्य सुरक्षा टीम ने छापा मारा कर मौके पर मिली तम्बाकू मिश्रित सुपारी, गुटखे के पाउच, पाउच रोल व सहित अन्य सामान को सीज कर दिया। नगर में तम्बाकू मिश्रित देशी गुटखे का कारोबार चरम पर है। गुटखा कारोबार में पुलिस की संलिप्तता को लेकर उंगलियां उठाई जाती रही हैं। बुधवार को मध्यरात्रि में एसडीएम सुशील कुमार गोंड के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर ¨सह ने मीरखपुर मुहल्ले में देशी गुटखा बनाने वाले कारखाने में छापा मारा।

     

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया मौके में देशी गुटखे के पाउच से भरे 6 गत्ते, 60 किलो करीब तम्बाकू मिश्रित कटी सुपारी, गुटखा पाउच बनाने वाली एक मशीन, तराजू, रैपर, पाउच बनाने का रोल मिला है। पाउच पर सुगंधित सुपारी लिखा हुआ है, जबकि इसमें तम्बाकूयु़क्त सुपारी भरी मिली है। मशीन सहित पूरे माल को सीज कर दिया गया है। जांच के लिए नमूने भरे गए हैं, जिसे लैब भेजा जाएगा। गुटखे का निर्माण बाबूराम निवासी मीरखपुर द्वारा किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के दौरान कस्बा इंचार्ज विपिन यादव भी मौजूद रहे। उधर खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

    और कारोबारी भी निशाने पर

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकार ¨सह ने बताया तम्बाकू युक्त देशी गुटखा बनाने वालों का सुराग लगाया जा रहा है। जो भी नियमों की अनदेखी कर बिना लाइसेंस के गुटखे का निर्माण कर रहे हैं। उन सभी पर कार्रवाई होगी। जो भी सुपारी का लाइसेंस लेकर पै¨कग कर रहे हैं उन पर भी निगाह रखी जा रही है। गुटखे को लेकर एसडीएम सख्त l

    एसडीएम सुशील कुमार गोंड ने बताया ¨बदकी नगर में तम्बाकूयुक्त गुटखा बनाने की सूचनाएं काफी दिनों से मिल रही थी। बुधवार की रात कार्रवाई हुई है। यहां पर तम्बाकूयुक्त गुटखा मिला है। गुटखा करोबारी निमयों का उल्लंघन कर रहे हैं। बिना लाइसेंट गुटखा बनाया जा रहा है वह भी प्रतिबंध के बाद तम्बाकू मिश्रित की जा रही है। खाद्य विभाग को ऐसे लोगों को चिन्हित करने को कहा गया है। अभी और कार्रवाइयां होंगी।

  • विवादित होडिंग बनाने और लगाने के आरोप में तीन गिरफ्तार, अमित जानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    [object Promise]
    लखनऊ। 
     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विवादित होर्डिंग लगाने पर उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हजरतगंज के विक्रमादित्य मार्ग चौराहे पर बुधवार सुबह कुछ लोगों ने इस विवादित होडिंग को देखा तो इसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी थी। थोड़ी देर में ही फोटो वायरल हो गई। इसे देखकर पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची और नगर निगम को सूचना देकर होर्डिंग हटाए।
    इस संबंध में एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया शुरुआती जांच में पता चला कि हार्डिंग उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने लगवाई थी।लखनऊ में “मोदी हटाओ, योगी लाओ” के नारे लिखे होर्डिंग लगाने पर संगठन के खिलाफ हजरतगंज थाने में आईपीसी की धारा 188, 505 और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अमित जानी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
    धर्म संसद आयोजित करने का भी किया ऐलान  
    एएसपी ने बताया कि अमित जानी वही है जिसने 26 जुलाई 2012 को गोमती नगर स्थित अंबेडकर पार्क के पास बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती की मूर्ति तोड़ी थी। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एएसपी के मुताबिक हजरतगंज कोतवाली में उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अमित जानी से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। टीमों ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है लेकिन वह नहीं मिला। वहीं नवनिर्माण सेना ने 10 फरवरी 2019 को आशियाना के रमाबाई अंबेडकर मैदान में धर्म संसद आयोजित करने का भी ऐलान किया है।
    होर्गिंग डिजाइन करने वाला कम्यूटर भी पुलिस ने किया जब्त
    क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि होडिंग लगाने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें सुमित और इकरामुद्दीन को होर्डिंग लगाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस होल्डिंग का निर्माण शीला इंटरप्राइजेज में किया गया था। इसके मालिक मनीष अग्रवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उनके कार्यालय से होडिंग डिजाइन करने वाले कंप्यूटर को भी जप्त कर लिया गया है।
    अमित जानी के इस बयान पर हुआ विवाद
    लखनऊ में अमित जानी ने पांच राज्यों में हार के बाद “मोदी हटाओ, योगी लाओ” के नारे लिखे होर्डिंग्स लगवाए थे। इसमें “योगी नहीं, तो वोट नहीं” नारे के साथ उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने धर्म संसद का ऐलान किया था। साथ ही जनवरी तक भाजपा को राम मंदिर और जनसंख्या नियंत्रण के लिए संसद में कानून बनाने का अल्टीमेटम दिया था। साथ ही, कहा था कि यदि राममंदिर और जनसंख्या नियंत्रण कानून पर मौन साधा गया तो 10 फरवरी को रमाबाई अम्बेडकर मैदान लखनऊ में पांच लाख हिन्दुओं के साथ धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। अमित जानी ने कहा कि बौद्ध धर्म गुरु विराथु की भांति भविष्य में यदि भारत के हिन्दुओं को कोई कश्मीरी पंडितों की भांति मरने कटने से बचा सकता है तो वो सिर्फ योगी आदित्यनाथ हैं, बाला साहेब ठाकरे के बाद हिन्दू सम्राट का रिक्त स्थान खाली था, जिसको योगी जी ने भर दिया है।
    मोदी जी के जुमलों से देश की हिन्दू जनता तंग आ चुकी है
    अमित जानी ने कहा कि मोदी जी के जुमलों से देश की हिन्दू जनता तंग आ चुकी है, हिन्दुओं से धोखा हुआ है। इसी का परिणाम पांच राज्यों की पराजय है। अमित जानी ने कहा कि यदि योगी स्टार प्रचारक न होते तो पांच राज्यों में भाजपा खाता भी न खोल पाती। अब वक्त आ गया है जब राममंदिर बनाने, धारा 370 और जनसंख्या कानून जैसे मुद्दे हल करने होंगे। नहीं तो 2019 में उत्तर प्रदेश में 80 में से एक सीट की भी उम्मीद मोदी ने करें।
    योगी के समर्थन में दी दलीलें
    अमित जानी ने कहा कि योगी जी के दो दिन पूर्व दिए बयान को समझने की जरूरत है, जिसमें उन्होंने कहा है कि “यदि राम मंदिर बनाना उत्तर प्रदेश सरकार के हाथ में होता तो मैं 24 घंटे में बना देता”। ये बयान इशारा है कि दुर्भाग्य से मंदिर बनाने का कानून वह सरकार ला सकती है, जो जुमलेबाजों द्वारा संचालित की जा रही है। इशारा साफ है कि यदि योगी प्रधानमंत्री होते तो 24 घंटे में राममंदिर बन जाता।
     
    जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं: अमित जानी
    जानी ने कहा कि हिन्दुओं की नाराजगी न भाजपा से है ना मोदी से, लेकिन जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। अयोध्या से फैज़ाबाद नाम का कलंक धोकर, सदियों से वीरान पड़ी अयोध्या में दीपावली पर महोत्सव करके, अलविदा जुमे के दिन पड़ी होली को धूमधाम से मनवाने के लिए, अलविदा जुमा की नमाज को तीन घंटे पीछे हटवाकर, कांवड़ यात्रा में डीजे पर लगा प्रतिबंध हटवाकर, इलाहाबाद नाम से धर्मनगरी को प्रयागराज में तब्दील करके योगी जी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे सिर्फ हिन्दुओं की बात करेंगे और हिन्दू राष्ट्र को कायम करेंगे।

  • इज्जतघर के बिना नहीं मिलेगा बिजली का कनेक्शन नहीं

    [object Promise]

    फतेहपुर : अब बिजली का कनेक्शन लेना है तो घर में इज्जतघर होने का प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ लगाना होगा। यह प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान एवं सभासद का भी मान्य होगा। प्रमाण पत्र न देने वाले कनेक्शन का आवेदन करने वाले 145 लोगों के आवेदन विभाग ने वापस करते हुए शौचालय होने का प्रमाण पत्र लगाने को कहा है। विभाग के उच्चाधकारियों के इस निर्देश का अनुपालन जिले के तीनों तहसीलों में प्रभावी कर दिया गया है। मामले पर अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार का

    कहना था बिना शौचालय बिजली के कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे। कहा कि जरूरत पड़ी तो आवेदक के यहां शौचालय बना है या नहीं उसकी जांच कराई जाएगी। विगत छह माह में बत्ती पंखा के 4835, सहित व्यवसायिक के 2000 कनेक्शन हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत विभाग ने यह कदम उठाया है।

  • पांच दिन से जेल रोड मॉडर्न ग्लास के पास बीमार पड़ी गाय,कहां गए सारे गौरक्षक

    [object Promise]

    बताया अगर जल्द नहीं मिला इलाज तो जा सकती है जान

    फ़िरोज़ाबाद – जिला जेल रोड मॉडर्न ग्लास के पास पिछले पांच दिनों से एक गाय भूखी और बीमार पड़ी है। जिस पर किसी गौरक्षक का कोई ध्यान अब तक नहीं गया। आसपास के जो लोग फैक्टरी में कार्य कर रहे हैं l वे ही इस गाय के चारा पानी की व्यवस्था कर रहे हैं लेकिन उसे इलाज की भी सख्त जरूरत है।
    वैसे तो कई गौ सेवा संगठन गाय की मदद करते दिखाकर फ़ोटो खिंचाते रहते हैं l लेकिन पांच दिन से इस ओर कोई ध्यान नहीं गया l मॉडर्न ग्लास के कर्मी हरिओम रावत ने बताया कई लोगों को फोन कर मदद को अवगत कराया गया पर कोई मदद को नहीं आया। इसे इलाज की सख्त जरूरत है बस देख लिया गौ सेवा करने वालों को सब दिखावा है l

  • गौरीगंज पुलिस द्वारा 10-10 हज़ार के 02 इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक बी०सी० दूबे के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में आज थानाध्यक्ष गौरीगंज भरत उपाध्याय मय हमराह तलाश वांछित/वारंटी व देखभाल क्षेत्र सैठा बार्डर पर मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि 10-10 हज़ार के ईनामिया अभियुक्त नीरज पाण्डेय व रोहित राय इस समय धनापुर, जरियारी के पास पुलिया पर खड़े हैं |

     

    इस सूचना पर मय हमराह मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुंचे तो उक्त अभियुक्तगण पुलिस बल को देखकर भागने लगे कि घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए समय करीब 05:45 बजे सुबह पकड़ लिया गया |

     

    नाम पूछने पर एक ने अपना नाम नीरज पाण्डेय व दूसरे ने रोहित राय बताया | उक्त दोनों अभियुक्त मु०अ०स० 379/18 धारा 2/3(1)गैंगस्टर एक्ट थाना गौरीगंज अमेठी में वांछित थे तथा फरार चल रहे थे | जिन पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10-10 हज़ार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था |

  • पशु तस्करी में एक और कांस्टेबल निलंबित

    [object Promise]
    फतेहपुर। प्रतिबंधित और गैर प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के मामले सोमवार रात एक और हेड कांस्टेबल को निलंबित किया गया। इससे पहले एसटीएफ के रडार में आने वाले एक दरोगा समेत सात पुलिस कर्मी निलंबित हो चुके हैं। निलंबित हेड कांस्टेबल की लंबे वक्त से हाईवे पर तैनाती रही है।
    एसपी राहुल राज ने सोमवार रात खागा कोतवाली की मझिलगांव हाईवे की चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र यादव को निलंबित कर दिया। वह करीब चार साल पहले कौशांबी जिले से स्थानांतरण पर आया था। हेड कांस्टेबल कौशांबी में तैनाती के दौरान भी चर्चित रहा है।
    उसकी कौशांबी में हाईवे के थानों पर ही तैनाती रही है। मझिलगांव चौकी से पहले कल्यानपुर थाना हाईवे की चौडगरा चौकी में तैनाती रही है। जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क को बढ़ावा देने में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका मानी जा रही है। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक मझिलगांव चौकी में दो और पुलिस कर्मी रडार पर है। वह लंबे वक्त से चौकी में तैनात हैं। दोनों की पशु तस्करों से कनेक्शन होने की चर्चा सामने आई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसटीएफ और जिलास्तरीय लोकल जांच के बाद कार्रवाई की गई है।
     पहले की तैनाती वाले टू व थ्री स्टार भी घेरे में   
    फतेहपुर। जिले के हाईवे पर पशु तस्करों और पुलिस के बीच सालों पुराना नाता रहा है। तत्कालीन थानेदार, कई उपनिरीक्षक, सिपाही भी जांच के घेरे में हैं। भले ही इन दिनों वह साइड लाइन में है। तैनाती के दौरान हाईवे पर जमकर मलाई काटने की चर्चा में वह भी हैं। क्राइम कंट्रोल में असफल होने के बाद भी थानेदारों को हिलाया नहीं गया। एसटीएफ ने पशु तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए करीब छह माह से कर्मियों को रडार पर ले रखा है। इसी वजह से थानों में पहले से तैनात रहने वाले टू और थ्री स्टार भी जांच के दायरे में हैं।
     
    बिंदकी में मवेशियों की तलाश 
    फतेहपुर। बिंदकी थानाक्षेत्र में पुलिस ने मवेशियों की तलाश की है। बिंदकी कोतवाली के एसआई संतोष कुमार ने कानपुर देहात सट्टी थाने के अफसरिया निवासी शाहजादे और इश्तियाक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोडर में मवेशी लादकर जा रहे थे। लोडर में पांच भैंस बरामद की गई है।
     
    गोहत्या की सूचना पर एक गिरफ्तार 
    खखरेरू (खागा)। पुलिस ने गोहत्या की सूचना पर अढै़या गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन लोग मौके से भाग निकले। गोवंश को मुक्त कराकर सभी को थाने लाया गया। खखरेरू थाने से एसआई राममूरत सिंह, सिपाही प्रेमचंद्र पाल, रणविजय सिंह अढै़या गांव पहुंचे थे। पुलिस ने दबिश दी तो वहां गोवंश बंधे मिले। पकड़े गए युवक की पहचान गांव के ही सलमान पुत्र फैज मोहम्मद के रूप में की गई है। पूछताछ के बाद उसके अन्य तीन साथियों की तलाश की जा रही है।

  • प्रतिबंधित और गैर प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के मामले सोमवार रात एक और हेड कांस्टेबल को निलंबित किया

    [object Promise]

    एसपी राहुल राज ने सोमवार रात खागा कोतवाली की मझिलगांव हाईवे की चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र यादव को निलंबित कर दिया। वह करीब चार साल पहले कौशांबी जिले से स्थानांतरण पर आया था। हेड कांस्टेबल कौशांबी में तैनाती के दौरान भी चर्चित रहा है।

    उसकी कौशांबी में हाईवे के थानों पर ही तैनाती रही है

    मझिलगांव चौकी से पहले कल्यानपुर थाना हाईवे की चौडगरा चौकी में तैनाती रही है। जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क को बढ़ावा देने में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका मानी जा रही है। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक मझिलगांव चौकी में दो और पुलिस कर्मी रडार पर है। वह लंबे वक्त से चौकी में तैनात हैं। दोनों की पशु तस्करों से कनेक्शन होने की चर्चा सामने आई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसटीएफ और जिलास्तरीय लोकल जांच के बाद कार्रवाई की गई है।

    पहले की तैनाती वाले टू व थ्री स्टार भी घेरे में

    फतेहपुर। जिले के हाईवे पर पशु तस्करों और पुलिस के बीच सालों पुराना नाता रहा है। तत्कालीन थानेदार, कई उपनिरीक्षक, सिपाही भी जांच के घेरे में हैं। भले ही इन दिनों वह साइड लाइन में है। तैनाती के दौरान हाईवे पर जमकर मलाई काटने की चर्चा में वह भी हैं। क्राइम कंट्रोल में असफल होने के बाद भी थानेदारों को हिलाया नहीं गया। एसटीएफ ने पशु तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए करीब छह माह से कर्मियों को रडार पर ले रखा है। इसी वजह से थानों में पहले से तैनात रहने वाले टू और थ्री स्टार भी जांच के दायरे में हैं।

    बिंदकी में मवेशियों की तलाश

    फतेहपुर। बिंदकी थानाक्षेत्र में पुलिस ने मवेशियों की तलाश की है। बिंदकी कोतवाली के एसआई संतोष कुमार ने कानपुर देहात सट्टी थाने के अफसरिया निवासी शाहजादे और इश्तियाक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोडर में मवेशी लादकर जा रहे थे। लोडर में पांच भैंस बरामद की गई है।

    गोहत्या की सूचना पर एक गिरफ्तार

    खखरेरू (खागा)। पुलिस ने गोहत्या की सूचना पर अढै़या गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन लोग मौके से भाग निकले। गोवंश को मुक्त कराकर सभी को थाने लाया गया। खखरेरू थाने से एसआई राममूरत सिंह, सिपाही प्रेमचंद्र पाल, रणविजय सिंह अढै़या गांव पहुंचे थे। पुलिस ने दबिश दी तो वहां गोवंश बंधे मिले। पकड़े गए युवक की पहचान गांव के ही सलमान पुत्र फैज मोहम्मद के रूप में की गई है। पूछताछ के बाद उसके अन्य तीन साथियों की तलाश की जा रही है।

  • 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 30 सब सेन्टर पर हेल्थ वेलनेश सेन्टर का होगा निर्माण

    [object Promise]
    रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन

    अमेठी। शासन के निर्देशानुसार जनपद में 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 30 सब सेन्टर पर हेल्थ वेलनेश सेन्टर (आरोग्य केन्द्र) का निर्माण किया जाना है। जिसके तहत आज जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम की अध्यक्षता में कार्यदायी संस्था नामित करने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हेल्थ वेलनेश सेन्टर (आरोग्य केन्द्र) के निर्माण हेतु जिलाधिकारी द्वारा उ0प्र0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0 ईकाई-14 को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए 26 जनवरी 2019 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

    उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि हेल्थ वेलनेश सेन्टर के निर्माण में समय तथा कार्य की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। यदि कार्य की गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधित कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेश मोहन श्रीवास्तव सहित समस्त कार्यदायी संस्था मौजूद रहे।

  • ट्रक से कुचलकर माँ की मौत पुत्री घायल

    [object Promise]

    खागा फ़तेहपुर l  नगर के सत्यम टाकीज के पास ट्रक से कुचलकर एक 38 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई । वहीं उसकी 17 वर्षीय पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गई । जिस पर राहगीरों द्वारा घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेते हुए घायल युवती को इलाज के लिये 108 एम्बुलेंस की सहायता से नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया । चालक को ट्रक समेत मौके से गिरफ्तार कर लिया गया । जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गाँव काही निवासी अवधेश द्विवेदी अपनी 38 वर्षीय पत्नी विमला देवी व 17 वर्षीय पुत्री सोनी देवी के साथ अपनी निजी बाइक में सवार होकर निजी कार्य वश शहर आये थे ।

     

    जहाँ से लौटते वक्त जैसे ही बाइक सवार किशनपुर रोड स्थित ओवर ब्रिज के पास पहुँचे उनकी बाइक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बुलेरो ने टक्कर मारते हुए निकल गई । फलस्वरूप तीनो बाइक सवार बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े तभी महिला ट्रक की चपेट में आ गई । जिससे कुचलकर महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । वहीँ पिता पुत्री को मामूली चोटें आईं । जिस पर राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिये 108 एम्बुलेंस की सहायता से नजदीक के हरदो अस्पताल में भर्ती करवाया ।

     

    वहीं आकस्मिक घटित घटना से काल के गाल में समाई मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया । नाते रिश्तेदार जिन्हें ढाँढस बंधाते रहे । मृतका अपने पीछे दो अविवाहित पुत्री व एक पुत्र एवम पति को रोते बिलखते छोड़ गई । ट्रक चालक को मय ट्रक मौके से गिरफ्तार कर लिया मामले के बावत कोतवाली प्रभारी सुरेश चन्द्र ओह्महरे ने बताया कि ट्रक को चालक समेत मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है । घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है मृतका के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है । जैसे ही परिजन आ जाते हैं उनकी दी हुई तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ सुसंगत धारा में मुकद्दमा दर्ज कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया जाएगा ।

  • थाना प्रभारी दक्षिण प्रवेश कुमार संग उनकी टीम को मिली सफलता

    11 दिसम्बर को जवाहर नामक व्यक्ति को गोली मार किया गया था घायल

    अभियुक्त गिरफ्तार-एसपी सिटी ने वार्ता कर किया खुलासा

    फिरोजाबाद-थाना दक्षिण पुलिस ने 11 दिसम्बर 2018 को गोली मारकर एक व्यक्ति को घायल करने वाले अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त पिस्टल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। घटना का खुलासा एसपी सिटी राजेश कुमार ने किया l उन्होंने बताया कि 11 दिसम्बर 2018 को घटित घटना जिसमें मौहल्ला महावीर नगर गली नंबर-चार में जवाहर लाल पुत्र गरीब दास निवासी महावीर नगर को गोली मारकर जानलेवा हमला किया था।
    घटना के अनावरण के लिए एसएसपी सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में उनके तथा क्षेत्राधिकारी नगर अरूण कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार मय पुलिस टीम द्वारा 13 दिसम्बर 2018 को चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति-वाहन की करने के दौरान मुखबिर की सूचना पर जैन मन्दिर से इस घटना के मुख्य आरोपी अभियुक्त अरूण शर्मा उर्फ छोटू पुत्र मुकेश शर्मा निवासी गली नंबर नौ महावीर नगर को मय एक पिस्टल जिससे घटना की गयी है, के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया है। बताया गया कि उसका एक साथी फरार है जिसका नाम अभियुक्त भूरा यादव उर्फ मुनीष पुत्र नामालूम निवासी गली नंबर दो महावीर नगर थाना दक्षिण बताया गया l
    अभियुक्त से पूछताछ पर जानकारी में आया है कि अभियुक्त वर्ष 2017 में अपने मोहल्ले की एक लडकी से प्यार करता था जिससे वह वर्ष 2017 में भगाकर भी ले गया था पुलिस के द्वारा लड़की बरामद करने के पश्चात अरूण उपरोक्त को जेल भी भेज दिया गया था। जेल से छूटने के पश्चात अभियुक्त उक्त लड़की से बराबर सम्पर्क में बना रहा तथा लड़की की शादी जवाहर लाल के लड़के से होने पर वह इस बात से नाराज हो गया। उसने इस शादी का विरोध करते हुए वादी मुकदमा उपरोक्त अनूप के पिता तथा लड़की के पिता को भी यह शादी ना करने के लिए कहा था नहीं तो परिणाम बुरा होगा। इसी के चलते उसने इस घटना को 11 दिसंबर 2018 को अंजाम दिया। एक साथी फरार है उसे भी जल्द पकड़ा जायेगा l
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी दक्षिण प्रवेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल गौरव चाहल, विजय परमार, चालक हैड कांस्टेबल उदयवीर सिंह सभी थाना दक्षिण के शामिल रहे l