Category: uttar-pradesh

  • प्रयागराज: कुम्भ की तैयारियाँ देखने आधी रात सड़क पर निकले सीएम योगी, अधिकारियों के छूटे पसीने

    [object Promise]
    कहा एक हफ्ते में पूरा हो काम,सख्त तेवर से सहमे अधिकारी
    प्रयागराज। कुंभ की तैयारियों को देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आधी रात पूरे प्रशासनिक जत्थे के साथ संगम नगरी की सड़कों पर निकले। कई स्थानों पर आधे -अधूरे काम देखकर सीएम सख्त तेवर में दिखे। कुंभ के कार्यों को देखने के लिए सीएम बीते एक वर्ष में कई बार आए लेकिन उनका सख्त तेवर पहली बार देखने को मिला। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।
    सर्किट हाउस में बैठक के बाद सीएम सिद्धार्थ नाथ सिंह के बेटे के प्रीतभोज में शामिल हुए। देर होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को लगा कि मुख्यमंत्री निरीक्षण पर नहीं जाएंगे लेकिन देर रात बालसन चौराहे, बक्शी बांध, मेला क्षेत्र, झूसी पुल पार करके अंदावा तक सीएम का काफिला गुजरा कई स्थानों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रोककर वहां की स्थिति पर नाराजगी जाहिर की।
    नाराज मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूछा कब तक काम पूरा होगा। सीएम के तेवर देख विकास प्राधिकरण के अफसरों के हाथ पांव फूल गए। अधिकारियों ने बताया कि दिन-रात काम किया जा रहा है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जायेगा। सीएम ने इसे जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया तथा अधिकारीयों से कहा की किसी भी तरह की गड़बड़ी नही चलेगी।
    किला रोड पर लगभग रात 11:00 बजे मुख्यमंत्री पहुंचे तथा  साफ-सफाई के इंतजामों की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने डस्टबिन में कूड़ा डालने की प्रक्रिया के बारे में मुख्यमंत्री को बताया। अफसरों ने बताया कि मेले में बेहतर साफ- सफाई के इंतजाम किए गए हैं।
    सीएम लाल सड़क, पुलिस लाइन, सेक्टर 15 झूंसी रेलवे स्टेशन सहित मेला क्षेत्र में देर रात तक अधिकारियों के साथ जायजा लेते रहे। उन्होंने साफ लफ्जो में कहा कि एक हफ्ते के अंदर सारे काम पूरा हो। मुख्यमंत्री का तेवर देख सभी अधिकारी सकते में रहे जिला प्रशासन सहित मेला प्रशासन के अधिकारी कुछ बोलने से बच रहे थे।

  • संकट में चौक : दस मीटर पर निशान, टूट रहे व्यापारियों के अरमान

    [object Promise]
    फतेहपुर: चौक बाजार में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन व व्यापारियों में तना-तनी बरकरार है। अतिक्रमण दस्ता चौक बाजार का दोबारा सर्वे कर दस मीटर पर निशानदेही कर चुका है, तो वहीं व्यापारी इससे भारी नुकसान बताकर रियायत की उम्मीद बांधे हैं। उधर पूरे शहर की निगाहें चौक बाजार के लिए निर्धारित होने वाले मानक पर टिकी हैं। सोमवार को एक फिर अतिक्रमण दल की रिपोर्ट पर डीएम व व्यापारियों के बीच वार्ता होने जा रही है। जिसमें मानक निर्धारण पर अंतिम फैसला होने की उम्मीद है। रविवार को एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश तिवारी व अतिक्रमण दस्ते के साथ चौक का पुन: मूल्यांकन किया और पिछले दो दिनों में तैयार हुई दोबारा सर्वे की पत्रावली दुकानवार तैयार करके जिला अधिकारी कार्यालय को भेज दी।
    तैयार पत्रावली में अधिकांश दुकानों में मात्र एक मीटर की तोड़फोड व कुछ दुकानों में एक से दो फिट की अतिक्रमण बताया गया है, उधर चौक व्यापारियों का नेतृत्व कर रहे कुलदीप उर्फ पप्पन रस्तोगी ने कहा कि कहा कि प्रशासन ने जो नाप की है, उसमें दुकानें के अंदर पांच फिट तक निशान लगे हैं, चूंकि चौक में अधिकांश दुकाने किराए की है इस लिए दुकान से पांच फिट की जगह चली जाएगी तो व्यापार ही चौपट हो जाएगा।किसी भी दशा में व्यापारी इस तरह की बात नहीं मानेंगे। व्यापारी समाज सोमवार को डीएम से मुलाकात कर मानक पर चर्चा करेगा यदि प्रशासन जबरन दस मीटर का मानक लागू करता है तो आंदोलन भी किया जाएगा।
    अस्ती-कोतवाली रोड में काम तेज पत्थर कटा से आर्य समाज तक की अस्ती-कोतवाली रोड में अतिक्रमण अभियान तेज हो गया है। रविवार को अवकाश होने से अभियान तो बंद रहा, लेकिन स्वत: से अपना अतिक्रमण तोड़ रहे लोगों को देखने के लिए अतिक्रमण प्रभारी ने दस्ते के साथ भ्रमण किया। उधर चौक इलाके के पास ठठराही में मकान व दुकानें टूटने लगी। अतिक्रमण प्रभारी प्रेम प्रकाश तिवारी ने कहा जो लोग खुद अपना अतिक्रमण दायरा नहीं तोड़ रहे उनका अतिक्रमण हिस्सा तोड़ने के लिए सरकारी जेसीबी लगाई जाएगी।
    मुख्य सड़के खाली कराने में नहीं रूकेंगे कदम-डीएम
    डीएम आंजनेय कुमार  ने कहा शहर में मुख्य सड़कें और नाला-नाली खाली कराने का अभियान चल रहा है, यह रोका नहीं जाएगा। हमारा अभियान केवल मुख्य सड़कों पर है, हम उन गलियों तभी घुस रहे जहां से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। रही बात चौक की तो व्यापारियों ने वार्ता का समय मांगा था। पुन: सर्वे करा लिया गया है वार्ता कर उन्हें मानक बताए जाएंगे।

  • विकास की ओट से सोनिया के गढ़ पर योगी ने साधा निशाना

    [object Promise]
    रायबरेली। उन्होंने वहां पर संगठन के पदाधिकारियों और रेल कोच तथा जिला प्रशासन और शासन के अफसरों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रेल कोच फैक्ट्री में सालाना पांच सौ कोच बन रहे है। इसकी क्षमता को बढ़ाकर पांच हजार रेल कोच प्रतिवर्ष करना है। क्षमता विस्तार में धन का निवेश करके विकास व रोजगार के सृजन को बढ़ाना ही प्रधानमंत्री मोदी जी का मकसद है।
    सरस्वती प्रेक्षागृह और प्रशासनिक भवन के सभागार में हुई बैठकों में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा 1100 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास 16 दिसंबर को किया जाएगा। रेल बोगियों को हरी झण्डी दिखाने के साथ ही मेट्रों के कोच, बुलेट टे्रन कोच की भी बनाने की भी व्यवस्था केंद्र सरकार द्वारा की जानी है। विकास की दृष्टि से रायबरेली और उसके ईद-गिर्द जनपद व प्रदेश तथा देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।.
    विकास के मुद्दे पर रायबरेली में कांग्रेस को घेर रही भाजपा और उसके बडे़ नेता रेल कोच फैक्ट्री और एम्स का विकास कराने की बात तो कर रहे हैं, लेकिन रायबरेली में सांसद सोनिया गांधी के प्रयास शुरू की गई कई बड़ी परियोजनाएं अभी तक ठंडे बस्ते में पड़ी हुई हैं। आखिर उन परियोजनाओं का ्क्या भविष्य होगा, इस बारे में भाजपा के किसी बड़े नेता का कोई बयान नहीं आ रहा है। .
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली के विकास की बात कहकर सोनिया गांधी के गढ़ पर निशाना साधा है। उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए यह संदेश देने का प्रयास किया कि भाजपा रायबरेली के लोगों के लिए कांग्रेस का बेहतर विकल्प बन सकती है।.
    यदि रायबरेली के लोग भाजपा को अपना समर्थन दें तो उन्हें विकास के मुद्दे पर कोई निराशा नही होगी। उन्होंने कहा कि जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है रेल कोच फैक्ट्री की तरक्की में गति आई है और जिले का सुव्यवस्थित विकास शुरू हुआ है। कोई भी विकास कार्य रोका नहीं गया है। .
    बल्कि उसे और तेजी से कराने का प्रयास किया गया है। आगे भी उन्होंने एम्स का जिक्र करते हुए कहा कि वहां ओपीडी की शुरुआत करा दी गई है और बहुत जल्दी ही मरीजों के भर्ती किए जाने का काम भी शुरू होगा। सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल तक एम्स भी अपने पूर्ण रूप में काम करने लगेगा और वहां मरीजों की भर्ती का काम भी शुरू हो जाएगा । .
    उन्होंने कहा कि रायबरेली के विकास को लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकार बराबर ध्यान दे रही है। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर विकास की बात कहकर यह साफ करने का प्रयास किया कि यदि रायबरेली की जनता विकास को लेकर कांग्रेस से लगाव रखती है तो भाजपा रायबरेली में कांग्रेस से बेहतर विकास कराकर रहेगी।.
     पार्किग स्थलों में भी साफ-सफाई के साथ ही पानी शौचालय आदि की व्यवस्था रहे। बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ0 महेन्द्र सिंह एवं मंडलायुक्त अनिल गर्ग, आईजी राजीव कृष्ण, तीनों विधायक विधायक, एमएलसी तथा डीएम संजय कुमार खत्री सहित जिले के अफसर मौजूद रहे।.
     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक भवन के प्रथम तल पर दोपहर का लंच लिया। उनका लंच प्रशासनिक भवन के ग्राउंड फ्लोर में चल रही रामस्वरूप गुप्ता की कैंटीन में बना था। बिना लहसुन और प्याज के भोजन में मिक्स वेज, फ्राइ पनीर, अरहर की दाल, बूंदी का रायता, सलाद, पापड़, सफेद रसगुल्ला और चपातियां थीं। यह भोजन योगी जी को इतना पसंद आया कि उन्होंने यह पूछ ही लिया कि खाना कहां बना है। तत्काल रामस्वरूप गुप्ता को तलब किया। मुख्यमंत्री ने यही कहा कि भाई रामस्वरूप बहुत अच्छा खाना बना था। मजा आ गया।

  • आईवी स्कूल में चला मिजिल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान

    [object Promise]

    रिपोर्टर रिहान अली

    छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी नहीं हुई कोई दिक्कत-नंदिनी यादव

    किसी भी तरह की परेशानी को प्रशासन ने कराई थी एम्बुलेंस की व्यवस्था-पावन शर्मा

    फिरोजाबाद-आज आईवी इंटरनेशनल स्कूल मिजिल्स और रूबैला टीकाकरण किया गया जिसमें 15 साल तक के सभी बच्चो का टीकाकरण हुआ। जिसमें टीकाकरण अभियान टीम के संग प्रशासनिक अधिकारीगण भी मौजूद रहे ।

    स्कूल के प्रबंधक मनोहर सिंह ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया उनके साथ मौजूद रहे एवं सभी बच्चों को चॉकलेट वितरण की

    आईवी की प्रिंसिपल श्रीमती नंदिनी यादव ने कहा खसरा एवं रूबेला जैसी भयंकर बीमारियों से बचने के लिए प्रशासन द्वारा पूर्ण समर्पित होकर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है वो सराहनीय है टीकाकरण के दौरान किसी भी छात्र छात्राओं को स्वास्थ संबंधी कोई दिक्कत नहीं हुई

    स्कूल के इंचार्ज पावन शर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा टीकाकरण के दौरान बच्चों की तबीयत खराब होना या किसी भी तरीके की परेशानी के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था स्कूल प्रांगण में करवाई गई थी। अभिभावको ने उत्साह से अपने बच्चों को टीका लगवायेंगे अभिभावको का पूरा सहयोग मिला

    वैक्सीन टीकाकरण प्रभारी डा. दीपक यादव की अध्यक्षता में अभियान चलाया गया।।जिसमें डा.पंकज राकेश, डा.गंधर्व, डा.विवेक जैन साथ में मौजूद रहे

    *रिपोर्ट रिहान अली फ़िरोज़ाबाद*

  • नहरों की सिल्ट ठीक से हटवा टेल तक पहुंचाएं पानी

    [object Promise]
    फतेहपुर।  मंगलवार को ¨सचाई बंधु की बैठक में टेल तक नहरों में पानी न पहुंचने एवं बंद पड़े सरकारी नलकूपों के मामले पर छाए रहे। किसानों ने कहा कि 60 फीसद रजबहा एवं माइनरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचता है। इसीलिए किसान फसलों की पैदावार ठीक से नहीं ले पाते है। कहा कि सरकारी नलकूप आधे से अधिक बंद पड़े है, जिसमें नलकूप एवं विद्युत विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप मढ़कर अपना बचाव करते हैं।
    विकास भवन के सभागार में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हरिबंश ¨सह की अध्यक्षता में ¨सचाई बंधु की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि नहरों की सिल्ट सफाई की गुणवत्ता व मानक पर गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। परियोजना निदेशक अशोक कुमार निगम ने कहा रजबहा एवं माइनरों की सिल्ट सफाई का कार्य मानक के अनुसार हो। कहा मनरेगा से हो सिल्ट-सफाई वाली नहरों की निगरानी प्रधान ठीक से करें। प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय ने कहा कि नहरों की सिल्ट-सफाई में हर वर्ष खानापूरी की जाती है।
    प्रगतिशील किसान रणविजय ¨सह ,मनीष तिवारी, रामसरन ¨सह ने कहा कि सिल्ट-सफाई मानक पर कराई जाए। किसान जयदेव ¨सह समेत कई ने अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्रा,¨सचाई खंड के एक्सईएन महेश चंद्र, निचली गंगा कैनाल के वैभव ¨सह, नलकूप खंड केएल वर्मा, विद्युत के आरएन ¨सह विभागों के अधिकारी रहे।

  • चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने नगर पालिका परिषद भरवारी वार्ड नंबर 8 में औचक निरीक्षण किया

    [object Promise]

    रिपोर्टर विकास कुमार गौतम

    कौशाम्बी : आज चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने नगर पालिका परिषद भरवारी वार्ड नंबर 8 मौलवीय लियाकत अली नगर( रोही) में अचौक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को देखते हुए चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी भरवारी को कड़ी फटकार लगाते हुए जोन अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया और कहा की याहा पर साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए और फागिंग कराई जाए लगभग 8 खराब हैंडपंपों को तत्काल रिबोर कराया जाए व शिवलाल, विशेषज्ञ, मोती लाल पाल के दरवाजे नया हैंडपंप लगाने की विधायक ने घोषणा की।

    चंदर के दरवाजे खराब हैंडपंप, सुधिया देवी, श्री लाल के दरवाजे खराब हैंडपंप को तत्काल रिबोर करने की अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया । विधायक ने पूरे गांव में भ्रमण कर एक-एक गली का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सभी बुजुर्गों से व वहाँ की जनता से वहां का हाल चाल जाना।

    लगभग 1 किलोमीटर की इंटरलॉकिंग रोड बनाने की घोषणा की व अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि यहां पर कैंप लगाकर जल्द ही प्रधानमंत्री आवास और विधवा पेंशन ,वृद्धा पेंशन जैसी योजनाओं को लाभार्थियों को दिया जाए भ्रमण निरीक्षण के दौरान चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता जी ने लगभग 70 से 80 लाख रुपए की योजनाओं को गांव में देने की घोषणा की निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी भरवारी गिरीश चंद्र मीडिया प्रभारी सूरज यादव, मनोज कुमार साहू,जिला मंत्री अशोक केसरवानी पूर्व चेयरमैन भरवारी काले जी आदि सैकड़ो समर्थकों के साथ मौलवी लियाकत अली नगर का भ्रमण किया ।

  • पीपरपुर पुलिस द्वारा 10 हज़ार रूपये का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]
    रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पियूष कान्त राय के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक पीपरपुर श्यामसुन्दर मय हमराह चेकिंग,संदिग्ध व्यक्ति/वाहन,तलाश वाछिंत व देखभाल क्षेत्र दुर्गापुर चौराहे पर मौजूद थे कि वहीं पर स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 विनोद कुमार यादव मय टीम आ गये ।

    तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 379/18 धारा 2/3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से संबन्धित अभि0 राजेश यादव जो गैंगस्टर एक्ट थाना गौरीगंज का वांछित व दस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित है, इस समय प्रतापगंज नहर पुल पर खडा है जो भागने की फिराक मे साधन का इन्तजार कर रहा है, इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पीपरपुर व प्रभारी स्वाट टीम मय हमराह नहर पुल के बांये तरफ दुकान के पास अकेले खड़े एक व्यक्ति को घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दुकान से करीब 10 मी0 पहले प्रतापगंज नहर की पटरी पर समय 5:20 बजे सुबह पकड लिया गया ।

    पूछने पर उसने अपना नाम राजेश यादव पुत्र शीतला प्रसाद यादव बताया । उक्त अभियुक्त मु०अ०स० 379/18 धारा 2/3(1)गैंगस्टर एक्ट थाना गौरीगंज अमेठी में वांछित था तथा फरार चल रहा था | पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10 हज़ार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था |

    गिरफ्तार किये गय़े अभि0 का नाम पता
    राजेश यादव पुत्र शीतला प्रसाद यादव निवासी पूरे आसरे तिवारी का पुरवा मौजा बसायकपुर थाना व जनपद अमेठी
    अपराधिक इतिहास
    *1*.मु०अ०स० 73/18 धारा 147,323,325,504,427 भादवि थाना गौरीगंज अमेठी |
    *2*.मु०अ०स० 246/18 धारा 379,411 भादवि थाना गौरीगंज अमेठी |
    *3*.मु०अ०स० 303/18 धारा 147,148,149,307,भादवि थाना गौरीगंज अमेठी |
    *4*.मु0अ0सं0 379/18 धारा 2/3(1) यू0पी0 गैंगस्टर अधि0 थाना गौरगीजं जनपद अमेठी | *(वांछित/ईनामिया)*
    गिरफ्तारी करने वाली टीम -:
    1.श्यामसुन्दर – प्रभारी निरीक्षक पीपरपुर
    2.उ0नि0 हरदेव बहादुर सिंह – थाना पीपरपुर
    3.उ0नि0 विनोद कुमार यादव – स्वाट टीम प्रभारी
    4. का0 बृजेश विश्वकर्मा- सर्विलांस सेल
    5.का0 यशवन्त यादव- स्वाट टीम
    6.का0 सतीश कुमार गुप्ता- सर्विलांस सेल
    6.का0 ज्ञानेन्द्र सिंह- स्वाट टीम
    7.का0 नीरज यादव – थाना पीपरपुर
    8.आ0चा0 ओम प्रकाश मौर्या – थाना पीपरपुर

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल०वेंकटेश्वर लू ने किया जिला निर्वाचन कार्यालय का उद्घाटन

    [object Promise]
    रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन

    अमेठी। आगामी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल०वेंकटेश्वरलू के अमेठी दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल०वेंकटेश्वर लू ने अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे, जहां पर अमेठी जनपद के मुख्यालय गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट में बने जिला निर्वाचन कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी शकुंतला गौतम एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित जिले के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे तथा जिले के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई।

    इसके उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अमेठी कस्बे में स्थित रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया जिसमें विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी से आगामी चुनाव के विषय में जागरूकता फैलाने की अपील की और कहा की जागरूकता के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारी अमेठी को निर्देशित करते हुए कहा की सभी पोलिंग स्टेशनों पर दिव्यांगों के पहुंचने के लिए रैंप बनाएं जाएं तथा पोलिंग के दिन ई-रिक्शा तथा अन्य वाहनों की मदद से इन सभी को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होने कहा की एक भी व्यक्ति बगैर मतदान के छूटना नहीं चाहिए और इस प्रकार का माहौल इस बार बनाना है कि हर व्यक्ति बिना किसी दबाव के सुगमता से अपना मतदान कर सके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने सम्बोधन मे सभी को जाति, धर्म, क्षेत्र से ऊपर उठकर देश के लिए मतदान करने की अपील किया साथ ही उन्होंने ई0बी0एम0 के प्रति लोगों में फैली भ्रान्तिया दूर करने पर विशेष जोर दिया।

    संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 अलका वर्मा ने कहा हमें मतदान अवश्य करना चाहिए। मतदान के दिन हमें सभी कार्य छोड़कर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हम पहले मतदान का कार्य करें। मतदाताओं को साक्षर करने के लिए साक्षर क्लब का गठन किया गया है। लोगों को निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष मतदान के लिए किए गये प्रयासों से अवगत कराया। जिलाधिकारी अमेठी शकुन्तला गौतम ने जिले में किये गये मतदान जागरूकता कार्यक्रम से अवगत कराया और कहा कि युवाओं के ऊर्जा का उपयोग कर मतदान को बढ़ाया जा सकता है। इस वर्ष अमेठी जनपद में 30 हजार के आस-पास नये मतदाता बनाये गये हैं।

    अतिथियों का स्वागत करते हुए आरआरपीजी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 त्रिवेणी सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम मतदाताओं को जागरूक करने में सफल साबित होगा। सभी के प्रति आभार उपजिला निर्वाचन अधिकारी ईश्वर चन्द्र ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य सहायक निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 सुनीता सिंह, पुलिस अधीक्षक अमेठी अनुराग आर्य, इण्टर नेशनल शूटर रूचि सिंह, अपर जिला न्यायिक अधिकारी रश्मि सिंह, अमेठी जनपद के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला विद्यालय निरीक्षक, स्वीपकोआर्डिनेटर, जनपद के सभी विद्यालयों के प्राचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमाधिकारी एवं स्वयं सेवक उपस्थित थे।

  • खटारा बसें यात्रियों के लिये बनी आफत

    [object Promise]

    फतेहपुर l रोडवेज की खटारा बसें विभाग के आय में बढ़ोत्तरी नहीं होने दे रही है, इनमें यात्री बैठने से घबराते हैं और अन्य वाहनों के सहारे अपनी यात्रा पूरी करते हैं। ये बसें अक्सर रास्ते में तकनीकी खराबी आने पर खड़ी हो जाती हैं, जिससे मुसाफिरों को अन्य वाहनों से यात्रा पूरी करनी पड़ती है। हालांकि बसों को जर्जर बनाने में रूटों की उखड़ी सड़कें भी मुख्य वजह बनकर उभरी हैं।

    शहर के ज्वालागंज रोडवेज बस अड्डे से से नई दिल्ली, आगरा, बनारस, इलाहाबाद, बनारस, लखनऊ, बांदा, हमीरपुर कानपुर समेत कई जिलों के लिए बसें सवारी बैठाकर दौड़ती हैं। वही स्थानीय 16 रूटों पर रोडवेज की बसें दौड़ती हैं। इनमें कई रूटों पर दौड़ रही बसें खटारा भी हैं। इनसे विभाग को महीने में 22 लाख रुपये राजस्व मिलता था, लेकिन बसों के खटारा होने से प्रतिमाह 4 से 5 लाख रुपये का राजस्व कम आ रहा है।

     

    डग्गामारी की भेजी रिपोर्ट

    – एआरएम ने जीटी रोड समेत कई रूटों पर दौड़ रहे डग्गामार वाहनों की रिपोर्ट विभागीय मंत्री को भेजी है, जिसमें कहा है कि डिपो के सामने पर डग्गामार वाहन सवारी बैठाकर ले जाते हैं। कभी-कभार तो कर्मियों एवं डग्गामार वाहन के चालकों से मारपीट तक की नौबत आ जाती है। एआरएम ने छोटे एवं बड़े डग्गामार वाहनों की संख्या ढाई सौ दिखाई है।

    नई बसों की मांग विभागीय उच्चधिकारियों से की गई है, उम्मीद है कि एक-दो माह में नई बसें डिपो को मिल जाएगी। वैसे यात्रियों के आवागमन में बसों की कमी न खटके।- मक्खनलाल केशरवानी, एआरएम रोडवेज।

     

    दौड़ रही कुल बसें -112

    रोडवेज की -82

    अनुबंधित – 30

    मांगी गई नई बसें – 20

    अब तक मिली बसें – 3

  • उपजिलाधिकारी ने किया शारदा खंड 16 नहर का निरीक्षण,मिली खामियां, लगाई कड़ी फटकार

    [object Promise]

    रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन

    बल्दीराय-सुल्तानपुर। उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान व अधिशाषी अभियंता नहर विभाग वीरेंद्र कुमार सिंह ने शारदा सहायक खंड-16 से निकली रामनगर,महुली,धनजाई,डीह, देहरियावा,धनपतगंज रजबहा सहित कई नहरों की ख़ुदाई का किया निरीक्षण,मिली खामिया,लगाई कड़ी फटकार।