Category: uttar-pradesh

  • कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे गहलोत

    रिपोर्टर रामजी साहू

    चुनावी नतीजों से पहले रुझानों को देखते हुए अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी बिना मुद्दे के चुनाव लड़ी. चुनावी भाषणों में पीएम मोदी ने जिस भाषा का प्रयोग किया, वह भी गलत था.उन्होंने कहा कि आज देश में जो माहौल है, वह खतरनाक है.

    आरबीआई के गवर्नर का इस्ताफा देना काफी दुखद है. उन्हें मजबूर होकर इस्तीफा देना पड़ा. यह घटना असामान्य है. राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे उठाए, रोजगार, महंगाई के मुद्दे उठाए. ये जिस तरह से देश में शासन कर रहे हैं उससे देश में दुख का माहौल है. यह माहौल लोकसभा चुनाव का संकेत है.

    अशोक गहलोत ने कहा कि देश में अच्छे दिन आए नहीं. न तो 2 करोड़ लोगों को नौकरी मिली. न तो कालाधान विदेश से आया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बहुमत की सरकार राजस्थान में आ रही है. लोकतंत्र में सबको साथ लेकर चला जाता है. करीब 30 साल बाद इतने बहुमत से बीजेपी की सरकार बनी. मगर वह कांग्रेस को भी साथ लेकर नहीं चल पाए. विपक्ष की बातों को वह अनसुना करते रहे. कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे.

  • कांग्रेस की जीत की खुशी में मना जश्न,बटी मिठाई

    [object Promise]

    बल्दीराय। आज मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर क्षेत्र के पारा चौराहे पर कांग्रेसियो ने बल्दीराय ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह बबलू की अगुवाई में कांग्रेस कि जीत का जश्न मनाया,मिठाईया बाटी और कांग्रेसियो ने गोले पटाखे भी दागे ।

     

    सभी ने यह जीत की बधाई अपने प्रिय सांसद राहुल गांधी की देश मे बढ़ती लोकप्रियता की जीत को बताया।इस खुशी के पल पर बबलू सिंह ने कहा कि आज के ही दिन राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के निर्बिरोध अध्यक्ष चुने गए थे आज से ही देश से भाजपा का पतन शुरू होगा।

    इस मौके पर आलोक श्रीवास्तव,अंसार,राजकुमार,आदि मौजूद रहे।

  • राशन डीलर के खिलाफ कार्ड धारकों ने खोला मोर्चा

    [object Promise]
    रिपोर्टर अनुज कुमार गुप्ता

    औरैया जनपद के दिबियापुर नगर के राशन डीलर अनिल राजपूत के खिलाफ आक्रोशित राशन कार्ड धारकों ने मोर्चा खोला राशन कार्ड धारकों ने सप्लाई इंस्पेक्टर के सामने ही राशन डीलर पर मनमानी का आरोप लगाया। और बताया कि प्रति राशन कार्ड 5 किलो कम राशन एवं 5 रुपया प्रति कार्ड अतिरिक्त लेने की शिकायत पूर्व में जिले के अधिकारियों से की थी ।

    जिस पर अधिकारी के निर्देश पर सप्लाई इंस्पेक्टर जांच करने पहुंचे मौके पर सैकड़ों कार्ड धारकों ने कम राशन देने की शिकायत की जिस पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने राशन उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज की और उन्होंने कहा कि मैं अपनी रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को प्रेषित करूगा जिसके बाद उन्होंने कहा कि जिला पूर्ति अधिकारी के द्वारा कोटा डीलर के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

    सप्लाई इंस्पेक्टर के सामने कार्ड धारकों ने कोटा डीलर पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया उपभोक्ताओं ने सप्लाई इंस्पेक्टर से कहा कि कोटा डीलर कभी कभी कहता है कि जाओ मेरी शिकायत किसी अधिकारी से कर आओ हमारा कुछ नहीं होगा। राशन उपभोक्ताओं ने कोटा डीलर पर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

  • टीकाकरण से बच्चों को खसरा रूबेला जैसी बीमारी से बचाया जा सकता है:इरशाद हुसैन

    [object Promise]
    रिपोर्टर हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना। जहाँ जिले में चलाए जा रहे खसरा रूबेला टीकारण अभियान,बीमारियो से बचाव के लिये स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्यापक स्तर पर अभियान शुरू किया गया है वही इसी क्रम में सोमवार को डिवाइन पब्लिक स्कूल टीकारण के तहत 225 बच्चो को टीकारण किया गया।

    टीकारण की अभियान की शुरुआत करते हुए प्रबंधक इरशाद हुसैन,ने कहा कि टीकारण से बच्चों को खसरा रूबेला जैसे बीमारी से बचाया जा सकता है, इस लिये बच्चो को टीकाकरण करवाना अनिवार्य है।वही इस अभियान के तहत 14 वर्ष तक के बच्चो का टीकाकरण किया गया,और जो बिद्यालय नही आये उनके लिये किसी दूसरे दिन अभियान चलाकर उनको कवर किया जाएगा।

    छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर अभियान के तहत सम्मानित किया गया।इस मौके पर ,मो शरीफ,जुनेद अहमद,नवनीत,रणविजय,आशा बहुपिंकी विश्वकर्मा,इरशाद ,नौशाद हुसैन आदि रहे।

  • तीन राज्यो में कांग्रेस की सरकार बनने पर,कांग्रेस सेवादल ने मनाया जश्न,बटी मिठाई,दागे पटाखे

    [object Promise]
    मुसाफिरखाना-अमेठी। आज मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतगणना में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर चौराहे पर कांग्रेसियो ने संजय गुप्ता की अगुवाई में कांग्रेस कि जीत का जश्न मनाया,मिठाईया बाटी और कांग्रेसियो ने गोले पटाखे भी दागे ।सभी ने यह जीत की बधाई अपने प्रिय सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की देश मे बढ़ती लोकप्रियता की जीत को बताया।इस खुशी के पल पर संजय गुप्ता ने कहा कि ये जीत कांग्रेस के कर्मठ व ईमानदार कार्यकर्ताओ की मेहनत का है आज के ही दिन राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के निर्बिरोध अध्यक्ष चुने गए थे l
    आज से ही देश से भाजपा का पतन शुरू होगा,इससे साफ जाहिर दिख रहा है कि भाजपा से जनता ऊब चुकी है और कांग्रेस पार्टी की ओर चल पड़ी है हम दावे के साथ कहते है कि अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलेगा और देश के भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे।
    इसी क्रम में भनौली स्थिति अली इंडेन गैस सर्विस पर तहरीर हैदर और आन मोहम्मद के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जीत का जश्न मनाया और मिठाईया बाटी।
    इस मौके पर अरविंद त्रिलोकचंद बबलू,फिरोज अहमद,मोहित गुप्ता, हनुमंत विश्कर्मा,राजू ओझा,रवि तिवारी,डॉ रिपन,वसी उल्ला,राहुल गुप्ता,रोहित आलोक श्रीवास्तव,नरेंद्र यादव,आदि मौजूद रहे।

  • युवा मतदाता अपने मत का सही उपयोग करें : एसडीएम बल्दीराय

    [object Promise]
    रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन

    बल्दीराय – सुल्तानपुर । तहसील बल्दीराय के श्री शंकराचार्य इंटर कालेज बल्दीराय, पुरुषोत्तम सिंह महाविद्यालय सिंघनी व हर्ष महिला महाविद्यालय देहली बाजार में मातदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतरगत ईवीएम व वीवीपैट मशीन का प्रशिक्षण दिया गया।

    जिसमे मतदाताओं को ईवीएम/वीवीपैड मशीनों से मत देतें समय कौन कौन सी बातों को ध्यान में रखने की विभिन्न बारीकियों के बारे बताने की कोशिश की गयी हम अपने मत का प्रयोग कैसे करें,हमारे मत से क्या परिवर्तन हो सकता है एंव हमारे मत से देश प्रदेश का विकास हो सकता है उपजिलाधकारी बल्दीराय प्रति पाल सिंह चौहान ने छात्रों/युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही देश की नीव होती है युवाओं का अपने मताधिकार का बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये।

    प्रशिक्षक विनोद वर्मा व सर्वेश वर्मा ने वीवीपैट व ईवीएम मशीन के प्रयोग का तरीका बताया।इस मौके पर तहसील दार शैलेन्द्र चौधरी,नायब तहसीलदार ए एन पाल सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।

  • भाई अपने दोस्त से बहन की कराना चाहता था शादी, पिता ने किया विरोध तो बहन और दोस्त के साथ मिलकर मार दी गोली

    [object Promise]
    रिपोर्टर रामजी साहू

    फतेहपुर । यहां एक अजीबोगरीब मामला गुरूवार को सामने आया। जहां एक भाई अपनी बहन की शादी अपने दोस्त से कराना चाहता था लेकिन पिता ने जब विरोध किया तो बहन और दोस्त के साथ मिल साजिश रच कर पिता को गोली मार दी। पिता को मरा समझ उन्हें रोड पर छोड़ आये लेकिन किसी तरह उनकी जान बच गयी तब गुरूवार को मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर तीनो को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

    क्या मामला है –

    चांदपुर थाना क्षेत्र में गुरूवार को एक व्यक्ति गोली लगी जिंदा हालत में रोड की किनारे पाया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में एडमिट कराया था। बाद में चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख व्यक्ति को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। हालत में सुधार होने पर व्यक्ति ने जो खुलासा किया उससे सबके होश उड़ गए। घायल पप्पू पाल ने बताया कि उनका बेटा सुनील अपनी बहन सुनिलिका की शादी अपने दोस्त जोकि बेटी का प्रेमी है उससे कराना चाहता था ।

    लेकिन पिता पप्पू पाल द्वारा लगातार शादी का विरोध किया जा रहा था। जिसके बाद बेटे सुनील ने पैसा निकालने के बहाने पिता को कानपुर ले जाने की बात कहकर उसे घर से ले गया और कुछ दूर पहुंचते ही उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने पिता को गोली मार दी और धारदार हथियार से हमला कर अपने पिता को मृत समझकर घटनास्थल से भाग निकला। पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार ।

  • कूड़ा फैलाने वाले लोगो पर पंचायते लगाएगी जुर्माना

    [object Promise]
    फतेहपुर: शहर के साथ ही अब गांवों को भी साफ-सुथरा बनाने की मुहिम शुरू हो गयी है। गांवों की मुख्य सड़कों पर कूड़ा या घूर डालने वाले हो या फिर नालियों को अवरूद्ध करने वाले ऐसे लोगों को चिन्हित कर पंचायत स्तर पर जुर्माना लगाया जाएगा। डीएम ने गांवों में साफ-सफाई के लिए पंचायत सचिव, लेखपाल और ग्राम प्रधान को जिम्मेदार बनाया है। कूड़ा डालने वालों व नालियां रोकने वालों से वसूला गया जुर्माना ग्राम पंचायत के पक्ष में जमा होगा और पंचायत इस पैसे को गांव की स्वच्छता के लिए करेंगे।
    जिला प्रशासन ने करीब दो माह पूर्व गांवों में घूर हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी गांवों की साफ सफाई में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने इस ओर सख्त कदम उठाए हैं, जिसके तहत गांवों में गंदगी के जिम्मेदारों को प्रतिदिन जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम आंजनेय कुमार ¨सह ने कहा कि गांवों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती है, लेकिन एक सफाई कर्मी पूरे गांव की गंदगी साफ नहीं कर सकता है, प्रत्येक ग्रामीण को अपने कूड़े के निपटान के लिए स्वयं आगे आना होगा।
    उन्होंने कहा गांव के स्कूल, पंचायत घर या ग्राम सभा की सार्वजनिक स्थल उसकी साफ-सफाई कर्मचारी की नैतिक जिम्मेदारी है, लेकिन अपने घर के सामने कूड़ा का निस्तारण व नालियों की साफ सफाई व्यक्ति को स्वयं करनी होगी। खुली बैठक में तय की जाएगी जुर्माना राशि जिला पंचायत राज अधिकारी अजय आनंद सरोज ने बताया कि जुर्माना की राशि तय नहीं की गयी बल्कि पंचायत को जिम्मेदारी दी गयी है कि वह खुली बैठक करके जुर्माने की राशि तय करें और इसका लेखा-जोखा तैयार करने के साथ ही जुर्माना लागू करें। पंचायत अधिनियम के तहत ग्राम सभा अपनी आय बढ़ाने के लिए इस तरह के निर्णय ले सकती है, यह अधिकार पंचायत को एक्ट में प्रदान है।

  • लोकतंत्र ही हमें व्यवस्था के अनुसार जीवन जीने की आजादी देता है : डीएम

    [object Promise]

    रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी

    ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय

    देवरिया  । लोकतंत्र हमारी मजबूती है, इसको अक्षुण्ण रखने केलिए हम सभी को सदैव तत्पर रहना चाहिए। लोकतंत्र ही हमें अपनी व्यवस्था अनुसार जीवन जीने की आजादी देता है। इस लिए इसे बचाये रखने तथा और सुदृढ रखने के लिये हम सब को अपने महापुरुशो से प्रेरणा लेनी चाहिये और उनके आदर्षा के अनुरुप कार्य करना चाहिए।

    उक्त बाते कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी अमित किषोर ने कही। इस अवसर पर लोकतंत्र रक्षक सेनानी पूर्व विधायक राम छबीला मिश्र, विरेन्द्र चतुर्वेदी, सुरेष यादव, तथा रामआधार गुप्त ने अपने संस्मणों को सुनायातथा आगे भी इससे प्रेरणा लेकर लोकतंत्र की रक्षा के लिये कार्य करने का आवाहन किया। पूर्व विधायक सुरेष यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेंनानियों की भांति लोकतंत्र सेनानियों को भी सुविधा उपलब्ध कराये जाने की बात कही।

    राम आधार गुप्त ने अपने पाल्यों को दो प्रतिषत का आरक्षण दिए जाने की मांग रखी। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने लोक तंत्र रक्षक सेनानियों को
    माल्यार्पित व परिचय पत्र प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया।  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रषासन राकेष पटेल द्वारा भी लोक रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया गया। जनपद में 158 लोकतंत्र रक्षक सेनानी है।समारोह का षुभारम्भ लोक नायक जय प्रकाष नारायण के प्रेरक गीत रमजान अली द्वारा सस्वर प्रस्तुति से हुआ।

    आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक स्वामी नाथ यादव, रामाज्ञा सिंह चौहान, जय प्रकाष वर्मा, सुबाश चन्द्र उपाध्याय, रामअवध यादव, प्रेम
    नारायण श्रीवास्तव सहित अन्य लोक रक्षक सेनानी एवं उनके आश्रित उपस्थित रहे। संचालन कलक्ट्रेट के कर्मी अयोध्या प्रसाद द्वारा किया गया।

  • महीनों बाद वेतन पाकर खिले संविदाकर्मियों के चेहरे

    [object Promise]

    बल्दीराय,सुल्तानपुर। महीनों से रुके वेतन को पाकर संविदाकर्मियों के खुशी का ठिकाना नही रहा है,बताते चले कि जिले के बल्दीराय, हलियापुर, इसौली, तीनो विधुत केंद्रों पर तैनात संविदा कर्मियों को पिछले कई माह से वेतन नही मिला l

    जिसकी वजह से संविदा कर्मियों का जीवनयापन कठनाईयों से भर गया था,संविदा कर्मियों कर्मियी ने इसकी लिखित शिकायत भी की,मीडिया में खबरे प्रकाशित हुई l

    मीडिया के माध्यम के जिले अधीक्षण अभियंता अनूप चन्द्रा को संविदा कर्मियों का मामला संज्ञान में आया,मामला संज्ञान में आते ही मामले बल्दीराय अधिशासी अभियंता राम सेवक गुप्ता को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द संविदा कर्मियों के वेतन उन्हें सौपे जाए, और आज इसी कड़ी में अधिशाषी अभियंता बल्दीराय ने संविदा को चेक के रूप में वेतन प्रदान किया।