Category: uttar-pradesh

  • देखें Video…स्कूली छात्राओं ने एक मनचले को स्कूल परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, उतार दी सारी आशिकी

    [object Promise]

    बागपत । यूपी के बागपत जिले में स्कूल जाते समय लगातार छेड़खानी की घटना से तंग आकर एक गांव में लड़कियों के स्कूल में घुसे के एक मनचले युवक को छात्राओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना बागपत जिले के धरम सिंह इंटर कॉलेज की है। मनचले की पिटाई का यह विडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस पूरी कार्रवाई में छात्राओं को उनकी टीचर का भी साथ मिला।

    विडियो में साफ नजर आ रहा है कि तीन लड़कियों ने अपने चेहरे को ढंक रखा है और उनके साथ उनकी टीचर भी हैं। इन लड़कियों ने पूरी योजना के साथ मनचले की डंडे से पिटाई की। उन्होंने पिटाई करने से पहले स्कूल के गेट को बंद कर दिया था। उन्होंने छेड़खानी करने वाले को जमकर पीटा। अंततः जान बचाने के लिए मनचला स्कूल की छत से कूद कर भाग गया।

    सूत्रों ने बताया कि लड़कियों ने स्कूल प्रशासन से इसकी शिकायत की थी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने मनचले को खुद ही सबक सिखाने की योजना बनाई। लड़कियों द्वारा की गई इस पिटाई का दो विडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। लड़कियों की महिला टीचर ने भी डंडे से मनचले को पीटा। दूसरे विडियो में महिला टीचर कह रही हैं, हमने उस आदमी को अच्छा सबक सिखाया है।

    उधर, बागपत के एसपी शैलेश कुमार पांडे ने इस संबंध में कहा, हमने पूछताछ के लिए उस आदमी को हिरासत में ले लिया है। रविवार होने की वजह से हम उससे पूछताछ पूरी नहीं कर सके हैं। स्घ्कूल बंद था और लड़कियां या उनके टीचर आए नहीं थे। इसलिए हम उनसे संपर्क नहीं कर सके हैं। उन्होंने कहा कि वह औपचारिक शिकायत का इंतजार कर रहे हैं और शिकायत दर्ज कराने पर आरोपी लड़के को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • जाको राखे साईंया मार सके न कोय

    [object Promise]
    क्राइम रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
    ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
    देवरिया। ” जाको राखे साईंया मार सके ना कोई,बाल न बाका कर सके जो जग बैरी होय” यह कहावत आज उस वक्त सच साबित हो गया जब  एक बाइक पर सवार दो लोगो के ऊपर जेसीबी चढ़ गई। और उन्हें कुछ नही हुआ।जबकि बाइक के परखचे उड़ गए।
    आज करीब 11बजे शहर के सिविल लाइन रोड स्थित कंसल पेट्रोल पंप पर रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम परसा जंगल निवासी मनीष यादव अपने मित्र संजय के साथ बाइक में पेट्रोल भराने के लिए गए थे।
    वही पेट्रोल पंप पर एक जे सी बी भी में डीजल भराने के लिए ड्राइवर गाड़ी से नीचे उतरा हुआ था। तभी पेट्रोल पंप पर खड़े एक टैंकर ने जेसीबी को पीछे से ठोकर मार दिया,जेसीबी गेयर खड़ी होने के चलते धक्का लगते ही स्टार्ट हो गया।
    और पेट्रोल भरा रहे मनीष को बाइक को घसीटते हुए कुछ दूर तक लेकर चली गयी। ठोकर लगते ही मनीष और संजय बाइक से कूद गए।इस घटना बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। लेकिन मनीष और संजय बाल-बाल बच गए।

  • शिक्षा विकास विकास और समाज के निर्माण की आधारशिला : राष्ट्रपति

    [object Promise]

    गोरखपुर। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी ने कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी होती है। शिक्षा विकास और समाज के निर्माण की आधारशिला है। सही मायने में उसी समाज और व्यक्ति को शिक्षित माना जा सकता है, जहां प्रेम, करुणा और सद्भाव जैसे गुणों को समान महत्व दिया जाये। शिक्षा बच्चों को अच्छा इंसान बनाती है।
    यह विचार आज जनपद गोरखपुर में राष्ट्रपति ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह के समापन समारोह के अवसर पर महन्त दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।

    इस अवसर पर उन्होंने एक सप्ताह तक चलने वाली प्रतियोगिताओं के कुल 730 विजेता प्रतिभागियों में से 11 प्रतिभागियों, जिसमें गुरू गोरक्षनाथ स्वर्ण पदक-महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय जंगल धूषण, योगी राज गंभीरनाथ स्वर्ण पदक डाॅ. नीरज सिंह सर्वश्रेष्ठ शिक्षक, महन्त दिग्विजयनाथ स्वर्ण पदक सुश्री करिश्मा वारसी सर्वश्रेष्ठ स्नातकोत्तर छात्रा, महन्त अवेद्यनाथ स्वर्ण पदक सुश्री श्रेया त्रिपाठी सर्वश्रेष्ठ स्नातक छात्रा, महाराणा मेवाड़ स्वर्ण पदक श्री कृष्णामणि त्रिपाठी सर्व श्रेष्ठ माध्यमिक विद्यार्थी, भाषण प्रतियोगिता विजेता हिन्दी श्री मानस मिश्रा कनिष्ठ वर्ग, भाषण प्रतियोगिता संस्कृत उदयांश पाण्डेय कनिष्ठ वर्ग, भाषण प्रतियोगिता अंग्रेजी सुश्री ईरानी पाण्डेय कनिष्ठ वर्ग, रामचरित मानस प्रतियोगिता सुश्री अंशिका श्रीवास्तव, श्रीमद्भगवत गीता प्रतियोगिता पुनीत कुमार तथा पंडित बब्बन मिश्र पुरस्कार सुश्री अंशिका श्रीवास्तव सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता प्रतिभागी को अपने हाथों पुरस्कृत करते हुए सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

    राष्ट्रपति जी ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़ी आधुनिक शिक्षा प्रदान करने का एक अभियान शुरू हुआ। महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित बी.एच.यू. से लेकर ब्रह्मलीन महन्त दिग्विजयनाथ द्वारा महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना इसी शिक्षा अभियान का ज्वलन्त उदाहरण है। सन् 1932 में इस परिषद की स्थापना गोरखपुर तथा पूर्वी उ.प्र.में शिक्षा के विकास को गति और दिशा प्रदान करने में मील का पत्थर साबित हुई है।
    राष्ट्रपति जी ने कहा कि गोरखपुर में मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी आॅफ टेक्नोलाॅजी और बाबा राघव दास मेडिकल काॅलेज द्वारा तकनीकी और मेडिकल शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करायी गयी हंै। यहां एम्स का निर्माण भी प्रगति पर है, जिसके पूरी तरह से विकसित हो जाने के बाद इस क्षेत्र में चिकित्सा और मेडिकल एजुकेशन के स्तर में वृद्धि होगी। यहां टेक्निकल, मेडिकल और प्रोफेशनल एजुकेशन के क्षेत्र में अनेक निजी संस्थान भी अपना योगदान दे रहे हैं।

    राष्ट्रपति जी ने कहा कि इस परिषद के संस्थापकों ने बहुत सोच समझ कर इसे महाराणा प्रताप के नाम से स्थापित किया था। महाराणा प्रताप ने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आजीवन संघर्ष करते हुए पराक्रम और बलिदान के एक ऐसे स्वर्णिम अध्याय की रचना की है, जो सदैव हम सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं की सबसे बड़ी संख्या उत्तर प्रदेश में ही है, यह अपने आप में बहुत बड़ी सम्पदा है।

    राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। प्रदेश में इन्फाॅर्मेशन टेक्नोलाॅजी और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए नई नीति लागू की गयी है, इस नीति के तहत उ.प्र. स्टार्टअप फण्ड, आई.टी. पाक्र्स तथा ईज आफ डुइंग बिजनेस के सुधारों पर विशेष जोर दिया जा रहा है, युवाओं को जाॅब क्रिएटर बनने के लिए प्रोत्साहन और सुविधाएं प्रदान की जा रही हंै। इन प्रयासों से प्रदेश के विकास में युवाओं की भागीदारी और बढ़ेगी। पूर्वान्चल के विकास के बिना प्रदेश के समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2032 में इस परिषद का शताब्दी वर्ष मनाया जायेगा। उन्होंने आह्वान किया कि परिषद शताब्दी वर्ष तक सुविचारित योजनाओं और प्रयासों के बल पर गोरखपुर को ‘‘सिटी आॅफ नाॅलेज’’ के रूप में स्थापित करने का आप सभी संकल्प लंे।विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक जी ने छात्र-छात्राओं को निरन्तर आगे बढ़ते रहने का संदेश देते हुए कहा कि छात्र धर्म का पालन करें, अध्ययन करने के साथ साथ व्यायाम करें, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा, मुस्कुराते रहंे तथा अच्छा कार्य करने वाले की तारीफ करें जिससे वह प्रोत्साहित होकर आगे बढ़ेगा, किसी की अवमानना न करें, जो भी करें उसमें और अधिक अच्छा करने का रास्ता ढूंढंे।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना से लेकर शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद प्रगति की तरफ अग्रसर है। परिषद द्वारा शिक्षा एवं समाज सेवा के लिए कार्यरत 44 संस्थान चलाये जा रहे हैं, जिसमें 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न संस्थाओं में अध्ययनरत हंै। समाज एवं राष्ट्र निर्माण में यह शिक्षण संस्थान व्यापक एवं गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने हेतु कार्य कर रहा है।इस अवसर पर केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, शिक्षा परिषद के उपाध्यक्षध्पूर्व कुलपति प्रोफेसर उदय प्रताप सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद, विधायक, महापौर सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • विद्यालय में 91 बच्चो को लगा रूबेला,खसरा का टीका

    [object Promise]
    रिपोर्टर -मन्नान अहमद लारी
    ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
    देवरिया । पूरे देश में पोलियो की तर्ज पर खसरा और रूबेला नामक बिमारी से मुक्ति दिलाने की योजना बनाई गयी है। वहीं अभियान चलाकर चिकित्सालयो व स्कूलों में रूबेला व खसरा का टीकाकरण किया जा रहा है।।जिसके क्रम में साकेत नगर स्थित फुलवारी माडर्न पब्लिक एकेडमी में 91 बच्चों को टीका लगाया गया।
    इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेक राय ने कहा कि देश में जहां टीकाकरण कर पोलियो जैसी घातक बिमारी से हम मुक्त होने के कगार पर है। वहीं रूबेला व खसरा जैसी भयंकर रोग अपना पांव न पसार पाए इसके लिए सरकार द्वारा पहले से की कदम उठाकर इस बिमारी को रोकने का प्रयास अति सराहनीय है। उन्होने कहा कि सरकार की मंसा के अनुरूप इन दोनो घातक बिमारियों के लिए एक ही टीका तैयार किया गया है। जिसके लिए अलग-अलग टीका लगवाने की आवश्यकता नही है।
    इस ‘‘रोग मुक्त स्वस्थ भारत’’ अभियान में 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण की योजना है।इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका पल्लवी राय,श्रद्धा मद्धेशिया,जागृति सिंह,आकांक्षा तिवारी,मनीशा शर्मा, समाज सेवी रिजवान अंसारी सहित स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों सहित बच्चो के अभिभावक मौजूद रहें।

    Attachments area

  • अवैध कोयला भट्टी खबर कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता करते हुए मारने की धमकी व मोबाईल छीन कर किया डाटा डिलीट

    [object Promise]
    अवैध भट्टी संचालक धड़ल्ले से हर अधिकारी को हफ्ता देने का लगा रहा आरोप
    कौशाम्बी । सिराथू तहसील क्षेत्र के सैनी थाना  की अल्लीपुर जीता पुलिस चौकी के अंतर्गत दौलतपुर कसार गांव में धड़ल्ले से चल रहीं कोयला भट्टी में हरे पेड़ काटकर जलाये जाने की सूचना पर स्थानीय पत्रकार अपने सहयोगियों संग समाचार कवरेज करने पहुंचे जहां एक जगह पर ही थोड़ी – थोड़ी दूरी पर कोयला भट्टी धधक रही थी ।

     

    इस दौरान पहली भट्टी पर उमर पुत्र जुम्मन ने अपना परिचय देते हुए पिछले 6 माह से भट्टी संचालन की बात कही जिसपर वैध या अवैध भट्टी होने के जवाब में वैध व लाइसेंस धारक होने की बात बताई जबकि मौके पर कोई कागज मौजूद न होने की बात भी कही व कहा कि हमारे कागज रिनीवल के लिए संबंधित कार्यालय में जमा है जिसके बाद कुछ और ही दूरी पर दहक रही सदार पुत्र जुम्मन की भट्टी पर मीडियाकर्मी पहुंचे व खबर कवर करने लगे जिस पर सदार ने पत्रकार का हाँथ पकड़ कर मोबाइल छीन लिया व वीडियो डिलीट कर गाली गुफ्ता करते हुए भाग जाने की बात कही जबकि उसी का बेटा अफ़ज़ल लाठी लाकर मारने की बात कही व अन्य कुछ और लोग हांथापाई करने लगे जिस पर जब अन्य मीडियाकर्मी पहुंचे तो उल्टा सीधा कहते हुए नीचे से लेकर ऊपर तक हफ्ता भेजने की बात करते हुए कहा कि हम भट्टी ऐसे ही चलाएंगे कौन क्या कर लेगा?

     

    इतना होने के बाद पत्रकारों ने सैनी थानाध्यक्ष को फोन से घटना की सूचना दी जिस पर स्थानीय पुलिस भेजने का आदेश दिया वहीँ पीड़ित पत्रकार अपने साथियों सहित पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत किया जिस पर पुलिस द्वारा सदार को पकड़ कर लाया जबकि उसका बेटा व अन्य फरार हो गए थे। खबर लिखे जाने तक मामला में एफआईआर नहीं दर्ज हुई थी। इस घटना से पत्रकारों में काफी रोष व्याप्त है व आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की बात कही ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति पत्रकारों पर ऐसी हरकत करने की जुर्रत भी न करे।
    राष्ट्रीय मीडिया महासंघ पत्रकार साथी के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है एवं घटना को अंजाम देने वाले माफिया/दबंगों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कार्यवाही की आशा करता है।

  • पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी को दीया जीत का तोहफा

    [object Promise]

    रिपोर्टर विकास कुमार गौतम

    जनपद कौशांबी के नगर पालिका परिषद भरवारी के लोगों ने व कांग्रेस पार्टी जिला उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी व प्रोफेशनल कांग्रेस के सदस्य तंजील अहमद जी के अगुवाई में चार राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद मनो कांग्रेसियों में एक ऊर्जा को उत्पन्न हो गई कांग्रेसियों ने मिठाईयां बांटी व चुनाव के नतीजों को जनता के भीतर महंगाई युवा बेरोजगारी को लेकर जो आक्रोश था जनता ने इनको नकार दिया ।

    यही कारण है जो चारों राज्यों से इनका सफाया हो गया ओ साथी साथ कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा 1 वर्ष पूर्व राहुल गांधी आज ही के दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की शपथ ली थी उनके कार्यकर्ताओं ने उनको चारों राज्यों की जीत के रूप में उनको गिफ्ट दिया है ।

    शाहिद सिद्दीकी जिला उपाध्यक्ष तंजील अहमद प्रोफेशनल कांग्रेस सदस्य प्रदीप कुमार राजू जीशान सुनील कुमार मकसूद अहमद कुरेशी आकिब जावेद शिव बाबू रानू नीरज माली मोहम्मद अजीज देवेंद्र त्रिपाठी रजत अहमद रजा तसलीम अहमद अरकान अहमद आदि लोगों ने मिलजुलकर कांग्रेस की जीत पर अपनी खुशी का इजहार किया ।

  • जिले के बैंको लगातार जारी है पुलिस द्वारा सुरक्षा ब्यवस्था

    [object Promise]
    रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के द्वारा चलाये जा रहे जिले में बैंको की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त थानों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर बैंको ।

    ग्राहक सेवा केन्द्रों के आस-पास तथा बैंको के अंदर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी तथा बैंक प्रबंधक से बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों, सायरन तथा एटीएम पर लगे सुरक्षा गार्डो आदि की जानकारी ली गयी।

  • वाहन चोर गैंग का सरगना मानव क्रांति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, खुलासा हुआ तो लोगों के होश उड़ गए

    [object Promise]
    रिपोर्टर रामजी साहू

    यूपी के फतेहपुर जिले में पुलिस ने वाहन चोरों के गैंग का खुलासा किया है। चार शातिरों को दबोचा गया है। गैंग का सरगना स्कूल का प्रबंधक और उसके भाई को पुलिस ने फरार घोषित किया है। स्कूल प्रबंधक मानव क्रांति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। आरोपियों की निशानदेही पर दो बोलेरो और चार बाइक बरामद हुई हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया।

    पुलिस लाइन में एसपी राहुल राज ने बताया कि सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार की रात बोलेरो पकड़ी। थाने के देवारा गांव निवासी चालक शिवप्रसाद उर्फ गब्बर बोलेरो के कागजात नहीं दिखा सका। नंबर ट्रेस किया गया तो वह बाइक का निकला। छानबीन में बोलेरो चोरी की निकली। आरोपी ने बताया कि कौशांबी सैनी थाने के टाडा निवासी राकेश चौधरी और नरेश चौधरी ने उसे वाहन सौंपा है। वाहन चोरियों में वह उनके साथ रहा है।
    पूछताछ में पता चला कि चोरी के अन्य वाहन शहर के प्रेमनगर स्थित संत गाडगिल कान्वेंट स्कूल परिसर में खड़े हैं। पुलिस यहां छापेमारी कर एक बोलेरो और चार बाइक बरामद की गई। आरोपी ने गैंग के दूसरे साथियों के नाम कबूले। पुलिस ने थाना क्षेत्र के शोहदमऊ के रहिमापुर गांव निवासी सुरेश सिंह, सलेमपुर निवासी संजय यादव, आरामपुर बसई निवासी उमेश कुमार रैदास को गिरफ्तार किया ।

  • काले ऑटो शहर में हुआ प्रतिबंधित

    [object Promise]
    गोरखपुर। शहर में प्रदूषण करने वाली गाड़ियां टेंपो काली गाड़ियां पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर काली गाड़ियों टेंपो को सीज किया गया l श्री वर्मा ने बताया कि काली टेंपो का शहर में चलने के लिए पहले से प्रतिबंधित है लेकिन कुछ काले टेंपो के ड्राइवर अपना टेंपो शहर में चलाते हैं जिसे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है कोई भी काली टेंपो नहीं चलेगी जो चलाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही किया जाएगा l
    दो पहिया वाहन पर 3 सवारियां प्रतिबंधित है चाहे छात्र-छात्राएं ही क्यों न हो नियम सबके लिए एक समान है उसी के तहत तीन सवारी चलने वाली छात्राओं के ऊपर भी कानूनी कार्रवाई किया गया अक्सर देखा जाता है कि छात्र-छात्राओं के द्वारा नियम का उल्लंघन करते हुए 3 सवारियां बिना हेलमेट के चलते हैं l
    आज शास्त्री चौक पर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक 3 सवारियां दो पहिया वाहन पर चलने वाले और बिना हेलमेट के चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों के ऊपर कार्रवाई किया गया जो एक सराहनीय कार्य है  l हेलमेट का महत्व तब समझ में आता है  जब थोड़ी सी दुर्घटना से ऊपर चला जाता है l

  • सबुआं स्कूल में पुनः एसएमसी के अध्यक्ष शिव चौबे को किया गया नियुक्त

    [object Promise]

    रिपोर्टर विवेक चौबे

    कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-सबुआं में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर एक सभा आयोजित की गई।इस सभा की अध्यक्षता-राजकिशोर प्रजापति ने की।पर्वेक्षक के रूप में सत्येंद्र नाथ तिवारी,बीरेंद्र कुमार,जयप्रकाश लाल,शुक्ला जी उपस्थित रहे।ग्रामीणों की सर्वसम्मति से अध्यक्ष-शिव कुमार चौबे उर्फ बब्लू, उपाध्यक्ष-विन्दा देवी,संयोजिका-सुनीता देवी,सदस्य-प्रमोद कुमार,पुनिता देवी,ललिता देवी,रीता देवी,सबिता देवी,मानती देवी,तेतरी देवी,गुड्डी देवी को नियुक्त किया गया।

    बताते चलें कि दिनांक-26/11/2018 को ही चुनाव हुआ था,जिसमें शिवकुमार चौबे को अध्यक्ष व अनिता देवी को संयोजिका पद पर चयन किया गया था।पर्वेक्षक के रूप में बीरेंद्र कुमार थे।बीरेंद्र कुमार से पुनर्गठन को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पुनर्गठन के लिए चिट्ठी मिली इस लिए पुनर्गठन किया गया।दूसरी बात उन्होंने कहा कि अनिता देवी के बच्चे वर्तमान समय मे इस विद्यालय में नहीं पढ़ रहे हैं।
    मौके पर-प्रधानाध्यापक-नवीन दुबे,रामधारी मेहता,जगरनाथ प्रजापति,धर्मेन्द्र कुमार,सत्यनारायण ठाकुर,दीनानाथ कुमार सहित काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।