Category: uttar-pradesh

  • देसी शराब अवैध 20 लीटर के साथ एक युवक धराया

    [object Promise]

    रिपोर्टर विकास कुमार गौतम

    कौशाम्बी । थाना मंझनपुर क्षेत्र के अंतर्गत निवासी ग्राम धरुहापुर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उसके पास से एसएस इंटर कॉलेज nh2 अंदामा के पास से 20 लीटर देसी शराब बरामद किया देसी शराब का कारोबारी वह घर से दूसरे गांव में बिकवाली करने के लिए लेजा रहा था ।

    युवक निवासी धरुहापुर थाना मंझनपुर दिलीपकुमार पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल बेचने के फिरांक में था।पुलिस ने धर दबोचा पुलिस चौकी इंचार्ज शहजादपुर सुबे दार बिन्द अपने सिपाहियों के साथ हरिकेशसिंह यादव व शिवकुमार यादव 20 लीटर बनी हुई शराब बरामद की पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत लिखा पढ़ी करके चालान व न्यायालय किया।

  • अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे हुई मौत

    [object Promise]
    मुसाफिरखाना । कोतवाली क्षेत्र के पूरे मलिक के समीप बाइक सवार 35 वर्षीय राजबहादुर यादव पुत्र रामनाथ यादव को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,मौके पर युवक घायल हो गया।
    जानकारी के मुताबिक राजबहादुर उर्फ राजू पेट्रोल भरने के लिए पेट्रोल पंप पर गए थे लौटते समय पूरे मलिक के समीप अज्ञात वाहन ने  टक्कर  मार दी।
    घटना को स्थानीय लोगों ने पुलिस  को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंच कर एम्बुलेंस द्ववारा आस्पताल ले जाया गया।जहाँ चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया ,युवक ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

  • 350 नशे के इंजेक्शन जब्त लाइसेंस निरस्त करने के आदेश

    [object Promise]
    रिपोर्टर पंकज कुमार बाजपेयी / रामजी साहू

    फतेहपुर: सोमवार को प्रयागराज मंडल के असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग केजी गुप्ता ने कौशांबी, प्रतापगढ़ व जिले की ड्रग टीम के साथ शहर के अलग-अलग तीन मेडिकल स्टोर्स में छापेमारी की। चंदियाना स्थिति विनोद मेडिकल स्टोर से टीम ने नशे के लिए प्रयोग होने वाले 350 इंजेक्शन और इसी के साथ मिलाकर लगाया जाना वाला एबिल 1100 इजेंक्शन बरामद किया है। स्टोर संचालक न तो इनके बिल दिखा पाए और न ही बिक्री का ब्योरा दे पाए। टीम ने इंजेक्शन जब्त करते हुए नमूने जांच के लिए लैब को भेजे और असिस्टेंट कमिश्नर ने स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश दिया है।

    इसके बाद टीम ने पत्थरकटा चौराहा स्थिति सेवा मेडिकल स्टोर व करूणा जीवन ज्योति अस्पताल के अंदर बने मेडिकल स्टोर में दवाओं की जांच की। टीम का नेतृत्व कर रहे असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि जिले के कई मेडिकल स्टोर संचालक अधोमानक दवाओं की बिक्री करते हैं, उनके पास करीब डेढ़ दर्जन स्टोर की सूची है, लेकिन जैसे ही जिले में कार्रवाई शुरू की गयी तो इसकी जानकारी चारो तरफ फैल गयी।

    अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। जिसके कारण मात्र तीन मेडिकल स्टोर में छापेमारी की गयी। एक पर कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम की नजर जिले में टिकी हुई है, जो भी सूचनाएं मिल रही है उसके आधार पर छापेमारी कर अधोमानक दवाओं की बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

  • फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट देख आक्रोशित हुये भाजपाई

    [object Promise]

    रिपोर्टर – रिहान अली

    फिरोजाबाद-सोमवार को फेसबुक पर डाली गयी एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग थाना दक्षिण में जाकर तहरीर दी l जिसमें कहा गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा ताजमहल की टिकट 50 रूपये से 250 रूपये किये जाने पर अव्यवहारिक, असंतोषपूर्ण, भड़काऊ, समाज में वैमनस्यता फैलाने वाला कमेंट सुबूर अली नामक व्यक्ति द्वारा तुम आज भी मुगलों के टुकड़ों पर ही पलना चाहते हो…डाला है l
    इस कमेंट से वर्ग विशेष की भावनायें व मान्यतायें आहत हुयी हैं, यह कृत्य देशद्रोह की श्रेणी में आता है। इसलिए उक्त व्यक्ति के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गयी। थाना दक्षिण में भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता संग लोकसभा मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, आनंद अग्रवाल, राकेश शंखवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी, संजय कुशवाहा, हिमांशु वशिष्ठ, अनुराग रावत, देव शर्मा, प्रशांत शर्मा, केशव सिंह जूनियर, लक्ष्मीकांत अवस्थी जी जिला विस्तारक, निर्मल शर्मा, द्विजेंद्र राजपूत, केशवदेव शंखवार, कैलाश ओझा, संजय कुशवाह, दीपक गुप्ता कालू, सूरजपाल बघेल, हेमंत मित्तल, रामनरेश कटारा, सुनील बघेल, देवेंद्र राजपूत, सुमित तौमर, रितिक उपाध्याय, पुरूषोत्तम उपाध्याय, हैप्पी राठौर, अजय बघेल, बृजेश झा आदि सैकड़ों की संख्या में सुरेंद्र राठौर, उत्तम यादव, विशाल यादव आदि संग सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे l
    इस बारे में सुबूर अली का कहना था कि उस पोस्ट से उद्देश्य पार्टी को लेकर था किसी विशेष वर्ग, समाज को आहत पहुंचाना नहीं। बाकी इस मामले को बिना वजह तूल दिया गया है। अगर किसी को इससे दुख पहुंचा है तो उसके लिये वह माफी मांगने को तैयार हैं पर इस तरह मामले को बढ़ाया न जाये l

  • बेकाबू ट्रक की टक्कर से एंबुलेंस पलटी, चार जख्मी

    [object Promise]
    बहुआ : ललौली थाने के बांदा-टांडा हाईवे पर सिधांव के पास रविवार भोर पहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एंबुलेंस बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गई जिससे एंबुलेंस चालक समेत चार लोग जख्मी हो गए। सूचना पाकर पहुंची चौकी पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। एंबुलेंस महाराष्ट्र स्थित एक हास्पिटल कैंसर पीड़ित मरीज की मौत हो जाने पर उसके शव को ला रही थी। खखरेड़ू थाने के शिवपुरी गांव निवासी रवकीउल इस्लाम का बेटा सादाब अहमद कैंसर से पीड़ित था जिस पर उसके परिजन महाराष्ट्र स्थित एक हास्पिटल में उसे भर्ती कराए थे जहां इलाज दौरान बेटे की मौत हो गई थी।
    जिस पर रवीउल इस्लाम अपनी पत्नी निजहत फात्मा के साथ महाराष्ट्र से बेटे सादाब अहमद का शव गांव ला रहे थे। बांदा से आ रही एंबुलेंस ललौली थाने के सिधांव गांव के समीप पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा बालू लदा ट्रक एंबुलेंस में साइड से टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे एंबुलेंस सड़क से गड्ढे में उतरकर पलट गई। जिससे वृद्ध दंपती जख्मी हो गए और एंबुलेंस चालक व क्लीनर भी मामूली रुप से चोटहिल हो गए।
    चौकी इंचार्ज सत्यपाल ¨सह ने बताया कि घायल दंपती को दूसरी गाड़ी से बेटे के शव के साथ शिवपुरी भेज दिया गया है, एंबुलेंस का गैरेज में मरम्मतीकरण हो रहा है। एंबुलेंस चालक व क्लीनर ठीक हैं।

  • पार्क के अंदर प्रतिमा के आसपास तमाम गंदगी-कई जगह पड़ा रहता कूड़ा

    [object Promise]

    रिपोर्टर रिहान अली

    फ़िरोज़ाबाद-नगर निगम क्षेत्र में आने वाले गांधी पार्क के अंदर भारत माता महिला पार्क की महिलाएं जो सुबह सुबह टहलने आतीं हैं कई दिनों से यहां गंदगी, नियमित सफाई न होने और भारत माता महिला पार्क की प्रतिमा के आसपास गंदगी, पार्क के अंदर जगह जगह लगे गंदगी के ढेर से परेशान हैं ।

    आज सुबह महिलाओं ने एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए कहा हमें अपना पार्क नियमित स्वच्छ चाहिए, बताया सबसे बड़ी परेशानी गेट पर ही रोजाना सुबह सुबह होता जलभराव है बदलते सर्दी के मौसम में इस पानी से होकर ही गुजरना पड़ता है, पार्क के अंदर भी कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे थे ।

    आगे कहा कि वाकई ये बड़ी विडम्बना है कि एक ओर स्वछ भारत का नारा लगाया जा रहा है दूसरी ओर अपने शहर के भारत माता महिला पार्क में ही स्वच्छता अभियान को पलीता लगाया जा रहा है ।

    कहा कई बार नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बारे में मेयर नूतन राठौर को भी अवगत करा दिया गया है। अब देखना ये है कब होती है सुनवाई ।

  • महिला डांसर के साथ थिरक पड़े नेताजी और विडियो वायरल हो गया

    [object Promise]

    By Reporter

    प्रतापगढ़ । विधायक जी अपने कुछ समर्थकों के साथ पूरे रौ में डांस कर रहे हैं। मंच पर महिला डांसर के साथ युवा विधायक को देखकर समर्थक भी उत्साहित दिख रहे हैं और तालियां बजा रहे हैं।

    ‘नशा शराब में होता तो नाचती बोतल, नशे में कौन नहीं है ये बताओ तो जरा…लोग कहते है मैं शराबी हूं…।’ इस गाने पर महिला डांसर के साथ थिरक रहे नेताजी पूरी मस्ती में झूम रहे रानीगंज विधानसभा से बीजेपी के विधायक धीरज ओझा हैं। नेताजी का यह विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    एक समर्थक फूल की माला लेकर नीचे उत्साह बढ़ाने में जुटा है तो एक समर्थक मंच पर महिला डांसर और विधायक जी के साथ झूम रहा है। इस बीच कुछ और समर्थक मंच पर चढ़ गए हैं।

    ‘लोग कहते हैं मैं शराबी हूं…’ गाने पर नेताजी झूम रहे हैं और साथ में सारे समर्थक झूम रहे हैं। इस बीच एक समर्थक की निगाह लोगों द्वारा मोबाइल पर की जा रही रिकार्डिंग पर पड़ी तो उन्होंने लपक कर उन्हें ऐसा करने से मना किया। उधर, विधायक जी इन सबसे बेखबर ‘शराबी’के इस गाने पर झूमते रहे।स्त्रोत:TOI

  • पुलिस के पास पहुंचे पत्नी पीड़ित पतियों ने किये हैरान करने वाले खुलासे

    [object Promise]

    लखनऊ। अभी तक पतियों से पत्नियां पीड़ित होती थी। लेकिन ताजा स्थित ये है आज पत्नी पीड़ित पतियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लखनऊ स्थित पुलिस परामर्श केंद्र में पत्नी पीड़ित पतियों की शिकायतें लगातार बढ़ रहीं हैं। इतना ही नहीं पति अपनी पत्नियों के खिलाफ शिकायत करके अपने बचाने की पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। ठाकुरगंज निवासी एक युवक ने शिकायत दर्ज करायी है – साहब! पत्नी कमरा बंद कर बेलन और डंडों से पीटती है।

    विरोध करो तो बुजुर्ग मां और छोटी बहनों को पीटने पर आमादा हो जाती है… ये सारे आरोप यूपी की राजधानी लखनऊ के पुलिस परामर्श केंद्र में दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनकी पत्नी उनके पूरे परिवार को प्रताड़ित कर रही है। वह अकेले ऐसे शख्स नहीं हैं। उनकी तरह कई पुरुषों ने पत्नियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए परामर्श केंद्र का दरवाजा खटखटाया है।

    एक दूसरे व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि वह फैजुल्लागंज के रहने वाले है एक कि कई साल पहले उनकी शादी पुरनिया से हुई थी। आरोप है कि उनकी पत्नी शक्की हो चुकी है और पिछले पांच महीने से आए दिन लड़ाई-झगड़ा करती है। एक रात तो उन्हें डंडे से इतना मारा कि उनका हाथ टूट गया। उनका आरोप है कि पत्नी उनके बुजुर्ग पिता को भी खाना नहीं देती। यही नहीं, पुलिस परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के वक्त भी वह मारपीट पर आमादा हो जाती है।

    बल्दीखेड़ा निवासी युवक ने परामर्श केंद्र में की शिकायत में कहा है कि उसकी इसी साल 21 जून को शादी मोहद्दीपुर निवासी युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी मायके जाकर रहने लगी। जब उसने पूछा तो पत्नी ने कहा कि तुम सुंदर नहीं हो। जब हो जाओगे, तब आऊंगी। पति के प्रार्थना पत्र देने के बाद दोनों की काउंसलिंग की जा रही है। परामर्श केंद्र की इंचार्ज बबिता सिंह के मुताबिक, ऐसे में पत्नी को समझाने में समस्या आती है। अक्सर महिला अपने पति की नहीं सुनती या तलाक करवाने की धमकी देने लगती है। कई बार काउंसलिंग करनी पड़ती है।

  • हंगामा कर ग्रामीणों ने रोका पुल निर्माण कार्य

    [object Promise]
    रिपोर्टर रामजी साहू

    अमौली : नोन नदी पर बनाए जा रहे पुल में घटिया निर्माण सामाग्री लगाने जाने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा काटा। पुल का निर्माण काम रुकवा दिया। मौके पर पहुंचे जेई ने घटिया ईंट हटवाकर गुणवत्ता का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुए।

    अमौली ब्लाक के इटरा गांव के पास नोन नदी पर 2.86 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण का हो रहा है। निर्माण में घटिया सामाग्री का प्रयोग में लाए जाने को लेकर ग्रामीण भड़क गए। मौके में पहुंचकर काम बंद करा हंगामा शुरू कर दिया। ठेकेदार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को खबर दी। सूचना पर पहुंचे जेई ने मानक विहीन निर्माण सामाग्री हटवाई।

    तब मामला शांत हुआ और काम शुरू हो पाया। अवर अभियंता बीसी मोहन ने बताया पुल में खराब लगाई जा रही थी। इसे लेकर ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया था। खराब ईंट को हटवा दिया गया है। ठेकेदार को हिदायत भी दी गई है। ग्रामीणों से कहा गया है कि निर्माण की निगरानी करते रहें। ताकि पुल निर्माण में सामाग्री का सही उपयोग हो।

  • पत्रकार सविता शर्मा को मिला जिला अध्यक्ष की कुर्सी! पत्रकारों में हर्ष

    [object Promise]

    गाजियाबाद । सैक्टर-9, विजय नगर, मडिया कार्यालय पर अखिल भारतीय पत्रकार महासभा की बैठक की गई. बैठक में अच्छे कार्य व ईमानदार करवट कार्य के प्रति मेहंदी महिला सविता शर्मा को अखिल भारतीय पत्रकार महासभा संगठन का जिला अध्यक्ष एवं अब्दुल वाहिद को जिला सचिव का प्रमाण पत्र देकर अखिल भारतीय महासभा के पत्रकार व एबीपीएम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नरेश कुमार शर्मा द्वारा, तहे दिल से सम्मानित किया गया।

     

    वही देश में बढ़ते पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व अत्याचार को देखते हुए संगठन के सभी पत्रकारों ने निंदा किया तो वहीं अखिल भारतीय पत्रकार संगठन की जिला अध्यक्ष सविता शर्मा ने सभी पदाधिकारी एवं पत्रकार भाइयों का तहे दिल से धन्यवाद कहते हुए कहा कि आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि इन भाइयों का मुझे श्रेय मिला है मैं एक सम्मानित पोस्ट पर हूं।

     

    मैं इस पोस्ट की गरमा कभी धूमिल होने नहीं दूंगी। इसे मैं जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगी। इस बैठक में प्रमुख रूप से सर्व श्री एन०के०शर्मा (राष्ट्रीय महासचिव), नरेश राजपूत (राष्ट्रीय महासचिव संगठन), अशोक यादव (राष्ट्रीय सचिव), मुकेश गैरोला (प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड), विकास शर्मा (प्रदेश सचिव), दीपक चंदेल (जिला सचिव), सुधीर रस्तोगी (वरिष्ठ पत्रकार), समीर गोयल, एस डी वर्मा, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।