Category: uttar-pradesh

  • फतेहपुर जिले के खागा तहसील के ऐराया ब्लॉक में शिक्षा व्ययवस्था बद से भी बद्तर

    [object Promise]

    राम शंकर विश्वकर्मा की रिपोर्ट

    फतेहपुर जिले के खागा तहसील  के ऐराया ब्लॉक में शिक्षा व्ययवस्था बद से भी बद्तर हो गई है। जी हा हम सरसई खुर्द ग्रामसभा के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत कल्पना सिंह के बारे में बात कर रहे है जो विद्यालय आती तो है लेकिन सारा दिन मोबाइल से  बातचीत में व्यस्त रहना आम बात है आज 04:12:2018को मीडिया के पहुचने पर शिक्षा व्यवस्था के बारे जानकारी चाही तो कल्पना के द्वारा अभद्र व्यहार किया गया और धमकी दी गई की चुपचाप यहाँ से चले जाओ वरना ऐसा फसाउगी की जीवन भर जेल में सड़ोगे।

     

    क्यों की वहां सिर्फ लेडीज स्टाफ के अलावा जेंट्स कोई नही। हेड इंचार्ज का नाम पूछने पर अर्चना बताया गया जब कहा गया लिस्ट में तो अर्चना नाम की कोई है ही नही । इसके बाद कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दी। स्वेटर ,शू ,मोज़े के वितरण के बारे में पूछा गया उसमे बोली की मैं नही बताऊँगी। मुझे नही मालूम जाकर bsa से पूछ लो ।

     

    स्वेटर इतना रद्दी बाटा गया है कि रोये अभी से निकल आये है। इसके बाद बदसलूकी के साथ हमारे मोबाइल को छीन कर सारे रिकॉर्ड किये गए सबूत मिटा दिए गये जब इस सन्दर्भ में  विजय त्रिपाठी को जानकारी फि गयी तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों तक इस सन्दर्भ की बात पहुँचाने की कही।प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना मौर्य ने बताया की ये मैडम की शिकायत हमारे पास अक्सर आती रहती है।रसोइये का भुगतान भी नही कर रही है भ्रष्टता की जांच कराई जाए सब क्लेयर हो जाये। इसके पूर्व प्रधान जी से बात की गई बताये की मैं क्या यहा तो इस अध्यापिका के व्यवहार से सभी परेशान है। वही स्कूल परिसर में काम में लगे मजदूरों व् बच्चों से पूछा गया तो वो भी यही बताये की सारा दिन मोबाइल में व्यस्त रहती है।शिक्षा व्यवस्था के बारे जानकारी ली गई तो सुनकर पैरो के नीचे से जमीन खिसक जायेगी। सभी अध्यापिकाएं अधिकतर मोबाइल में ही समय बिताती है। जिसका किसी भी समय मूल्यांकन कर पकड़ा जा सकता है।

     

    इनका किसी भी अधिकारी का खौफ नही जिसके पास जाना हो जाओ जिससे कहना हो कह दो ।इतनी दबंगई है।जब क्षेत्र के एक विदयालय का ये हॉल है तोअन्यके क्या हाल होंगे।इसी के पूर्व brc कैम्पस में बच्चों से खाना  बनवाने का मामला दबा कर शांत कर दिया गया था।लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।

  • कुंभ मेले में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो हजार वॉलिंटियर्स करेंगे श्रद्धालुओं की मदद

    [object Promise]
    एनएसएस
     
    और
     एनसीसी के 
    कैडेट्स
     को मेले में 
    तैनात
     करने के 
    लिए
     अधिकारियों ने किया 
    संपर्क
    प्रयागराज
    । आगामी कुम्भ मेले को आकर्षित और सुरक्षित बनाने में जुटा मेला प्रशासन पूरब के एक्सपोर्ट के छात्रों का भी सहयोग ले रहा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय सहित अन्य महाविद्यालयों से छात्रों को कुम्भ मेला में वॉलिंटियर्स के तौर पर उतारने की तैयारी है। यह वालंटियर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के होंगे। इन वॉलिंटियर्स के जिम्में पर देश विदेश से आने वाले मेहमान होंगे। जिसके लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
    कुम्भ मेले में देश और दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है इन श्रद्धालुओं को मेले में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए अलग- अलग विश्वविद्यालयों स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को वैलेंटियर के रूप में उतारने की तैयारी की जा रही है। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना और नेशनल कैडेट कोर के वैलेंटियर शामिल होंगे। मेला अधिकारी विजय किरण आनंद ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर वैलेंटियर्स चयन के लिए कहा है।
    एनएसएस
     
    और
     एनसीसी के 
    कैडेट्स
     होंगे
    जिसके लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एन के शुक्ला ने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ बैठक कर मेले में कैडेट्स के चयन प्रक्रिया पर पूरा प्रबंध तैयार किया है। साथ ही विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालय और राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी कैडेट्स कोर के कैंडिडेट के लिए इंटर कॉलेजों में भी संपर्क स्थापित किया है। रजिस्ट्रार एन के शुक्ला ने बताया कि कालेजों और महाविद्यालयों से इच्छुक विद्यार्थियों का नाम मांगा गया है। जो कुम्भ में सेवा देने के लिए तैयार हों। उन सब की चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मेला में विश्वविद्यालय द्वारा 2000 वॉलिंटियर्स की तैनाती की जाएगी।
    विदेशी मेहमानों की करेंगे 
    मदद
    इलाहाबाद विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक मंजू सिंह ने बताया कि कुम्भ मेले के लिए दो हजार वैलिंटियर्स के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें संगठक महाविद्यालय के छात्र भी शामिल किए जा रहे हैं। इनमें से कुछ छात्रों का चयन विदेश से आने वाले अतिथियों की सहायता और सेवा के लिए किया जा रहा है।
    सबको मिलेगा 
    आईकार्ड
    कुम्भ मेले में तैनात किए जाने वाले वॉलिंटियर्स को सेवा मित्र के नाम से जाना जाएगा। कुम्भ मेला अधिकारी द्वारा इन चयनित छात्रों को एक आईकार्ड भी जारी किया जाएगा। ताकि मेले के अन्दर उनकी पहचान आसानी से हो सके। डॉ मंजू सिंह ने बताया कि हमने अपने वालंटियर को आपदा प्रबंधन, स्वच्छता, जागरूकता तथा भीड़ प्रबंधन जैसे आदि कार्यों के बारे में प्रशिक्षित किया है। साथ ही मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई भी जरूरत हो तो वह हमारे वैलिंटियर्स से संपर्क कर सकते हैं। उनकी मदद के लिए वह उनको उचित स्थान पर पहुंचाएंगे और उन्हें किसी भी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी।

  • जिलाधिकारी ने ग्राम कस्थूनी पूरब में चौपाल लगाकर शासन द्वारा संचालित योजनाओं का किया स्थलीय सत्यापन

    [object Promise]

    रिपोर्ट-सैय्यद मकसुदुल हसन / हर्ष कुमार यादव

    मुसाफिरखाना-अमेठी। जिला अधिकारी शकुंतला गौतम ने आज जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्राम कस्थूनी पूरब ब्लाक मुसाफिरखाना अंतर्गत गांव में प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर शासन द्वारा संचालित विकास योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि इस  इस गांव की कुल जनसंख्या 1927 है तथा इस ग्राम पंचायत में 08 मजरे हैं।  इस गांव में अंत्योदय 106 तथा पात्र गृहस्थी के 297 राशनकार्ड लाभार्थी हैं।
    इस गांव में एक पंचायत भवन बना है। इस गांव में वृद्धावस्था पेंशन के 26, विधवा पेंशन के 27 तथा दिव्यांग के 12 लाभार्थी हैं तथा सभी  को पेंशन मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास के 47 लाभार्थी हैं तथा सभी के आवास पूर्ण हैं। इस गांव में स्वच्छ पेयजल योजना के अंतर्गत 37 हैंडपंप हैं सभी चालू अवस्था में है। इस गांव में 182 लाभार्थियों को इज्जत घर निर्माण हेतु पैसा उनके खाते में दिया गया था तथा सभी के शौचालय पूर्ण एवं प्रयोग में हैं।
    इस गांव में मनरेगा के अंतर्गत 7 कार्य कराए गए हैं तथा राज्य वित्त एवं 14वें वित्त के अंतर्गत 17 कार्य कराए गए हैं। जिलाधिकारी ने मौजूद बच्चों से स्वेटर वितरण, ड्रेस एवं कॉपी किताब आज के बारे में जानकारी ली तथा सभी बच्चों से मिजिल्स  रूबेला टीका लगवाने की अपील किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना देवी दयाल वर्मा, जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरएम श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक साहित्य प्रकाश मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

  • पटेल नगर चौराहा फतेहपुर में गरीब किसान मजदूर कल्याण समित के द्वारा एक समर्थन सभा का आयोजन किया गया

    रिपोर्टर – पंकज कुमार बाजपेई
    राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्री राजेश सोनकर ने कहा की आजादी के बाद देश की अर्थव्यवस्था ठीक नहीं है तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने देखा कि इस देश में कोई उद्योग धंधा नहीं है तो देश को विकास किस तरह से होगा उन्होंने देश में एलान किया जैसी कंपनियों का निर्माण कर लोगों को रोजगार दिया l
    देश को आगे बढ़ाने में एम योगदान दिया श्री सोनकर जी ने कहा कि आज किसानों को सिंचाई के लिए नहर का पानी बंद कर दिया है यह सरकार किसान विरोधी सरकार है एक तरफ किसानों को पानी नहीं दिया जा रहा है दूसरी तरफ श्री योगी आदित्यनाथ जीके फरमान की वजह से आवारा जानवर किसानों की फसलों का फसलों को बर्बाद कर रहे हैं मजदूरों को काम नहीं दिया जा रहा है उत्तर प्रदेश में इज्जत घर(शौचलय) एवं प्रधानमंत्री आवास के नाम पर हितग्राहियों से ग्राम प्रधान ब्लॉक प्रमुख जैसे दलालों द्वारा कमीशन खोरी की जा रही है l
    महिलाएं असहयोग आपस कोअसुरक्षित महसूस करती हैं l  उपरोक्त मांगे हमारी पूरी नहीं की जाएगी तो प्रदेश व्यापारी आंदोलन किया जाएगा मुख्य अतिथि के रूप में  राजेश सोनकर विनोद सोनकर जगदीश राकेश सरोज सुनील विनीत विकास जी व अन्य साथी गण मौजूद रहे हैं

  • अब नही बच पाएंगे पुलिस की गिरफ्त से टॉप टेन अपराधी

    [object Promise]
    क्राइम रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
    ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
    देवरिया । अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले की पुलिस हर तरह से कमर कस चुकी। जिसके क्रम में कई टॉप टेन अपराधी जेल की सलाखों के पीछे अपने किये हुए गुनाहों का रोना रो रहे है। पुलिस गतिविधियों को तेज़ करने के मद्देनजर आज पुलिस अधीक्षक ने सुबह जनपद के समस्त थानो से आये प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष, आरक्षी,महिला आरक्षी के परेड का निरीक्षण किया।
     तदुपरान्त  जनपद में शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित की गयी।गोष्ठी को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक एन0 कोलांची ने अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), समस्त क्षेत्राधिकारी,प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षो को निर्देश देते हुए कहा कि वे प्रत्येक दिन बैंक की चेकिंग एवं शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, टॉप टेन में चिन्हित अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी फरियादी बड़ी उम्मीद के साथ अपनी फरियाद लेकर आता है कि पुलिस उसकी मदद करेगी।इसलिये  विवेचना के निस्तारण, समाधान दिवस, तहसील दिवस, आईजीआरएस से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय बद्धता और निष्पक्षता के साथ करे।
    इस दौरान गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शिष्यपाल, क्षेत्राधिकारी नगर वरूण मिश्रा, क्षेत्राधिकारी बरहज सीताराम, क्षेत्राधिकारी क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर मिथिलेश कुमार तिवारी एवं जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, पेशकार पुलिस अधीक्षक देवरिया रामअवध व पीआरओ पुलिस अधीक्षक नवीन चैधरी उपस्थित रहे।

  • जनाक्रोश रैली : शिवपाल का भाजपा हमला, PM MODI के 56 इंच के सीने में दम नहीं

    [object Promise]

    लखनऊ।  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पीएम मोदी का सीना 56 इंच का होगा लेकिन कोई दम नहीं है। आज देश कर्ज और कब्जे से दबा हुआ है। देश पर 51304 अरब का कर्ज है। 1086 वर्ग मील पर पाकिस्तान और 37 हजार किमी पर चीन का कब्जा है। शिवपाल ने कहा कि पीएम कहते हैं कि उनका 56 इंच का सीना है। अब एकाध इंच बढ़कर 57 इंच हो गया होगा, लेकिन उनके सीने में दम नहीं है। पाकिस्तान तक का कब्जा बढ़ता जा रहा है। देश कब्जा और कर्जा से मुक्त होना चाहिए।

    जनाक्रोश रैली में सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव और बहू अपर्णा यादव की मौजूदगी में शिवपाल ने भाजपा और पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर वार किए और कहा कि रैली देश से भाजपा को हटाने के लिए है। रमाबाई आंबेडकर मैदान में आयोजित रैली को सम्बोधित करते हुए शिवपाल ने कहा कि जब भी भाजपा की सरकार आई है। इसने भाई को भाई से लड़ाने का काम किया है। आज देश का नौजवान व किसान सब दुखी हैं। इसीलिए रैली का नाम जनाक्रोश रैली रखा है। इस रैली में दलित, मुसलमान, नौजवान व किसान सभी आए हुए हैं। यह बताता है कि जनता भाजपा से दुखी है।

    मुलायम की मौजूदगी में पार्टी प्रमुख ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर इशारों-इशारों में निशाना साधा और कहा कि हमने 40 साल तक नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के साथ काम किया है। मैंने कभी कोई पद नहीं मांगा, सिर्फ अपना सम्मान चाहा, लेकिन जब नहीं मिला तो नेताजी की अनुमति से पार्टी बनाई। आज चुगलखोरों व चापलूसों के कारण सपा का जनाधार खत्म हो गया है। भगवती सिंह, रामनरेश यादव गवाह हैं कि आपसे (मुलायम) पूछा था। दुबारा भी आपसे पूछा तब पार्टी बनाई।

    वहीं, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी शिवपाल के मंच पर पहुंचे और सम्बोधित किया। हालांकि, वह अपने भाषण में कई बार लड़खड़ाए। उन्होंने भाषण में बार-बार समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की बात कही। जब शिवपाल ने उन्हें बताया तो उन्होंने गलती में सुधार किया।

    मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि रैली में उमड़ा जनसैलाब उदाहरण है कि शेर को चोट नहीं देना चाहिए। लोहिया जी को चोट मिली तो जनसैलाब आया, नेता जी को चोट पहुंची तो तमाम पार्टियों को उखाड़ फेंका, अब चाचाजी को चोट पहुंची है आप समझ सकते हैं कि क्या होने वाला है। आज का जनसैलाब इसका प्रमाण है कि शेर को चोट नहीं देनी चाहिए।

    शिवपाल ने कहा कि देश को फिर से दंगे में झोंकने की साजिश है। आज लोग मुसलमानों का नाम लेने से डरने लगे हैं। 1989 में नेताजी मुख्यमंत्री थे तो बाबरी मस्जिद बचाई थी। दंगे रोके थे। लेकिन 1992 में क्या हुआ। उन्होंने कहा कि आज हाल ये है कि धारा 144 लगने के बावजूद अयोध्या में 25 नवंबर के बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। जब कानून-व्यवस्था नाकाम हो तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। हम देश को फिर दंगे में नही झोंकने देंगे। शिवपाल ने दावा किया कि उनके पास 44 छोटे-छोटे दलों का समर्थन है।

  • फर्जी झोलाछाप डॉक्टर की खुली पोल! दर्ज हुआ आपराधिक मामलों में मुकदमा

    [object Promise]
    डाक्टरी करने की नहीं है योग्यता और ना ही क्लीनिक का लाइसेंस
     
    वाराणसी। 
    जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश की जनता के लिये आयुष्मान भारत योजना व कई अन्य स्वास्थ्य योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। वहीं उनके संसदीय क्षेत्र में कुछ चिकित्सक ऐसे भी है। जिनका कोई न तो रजिस्ट्रेशन है और ना ही उनके द्वारा किसी प्रकार की कोई चिकित्सा से संबंधित योग्यता ही है। ऐसे चिकित्सक सरकार की मंशा को पलीता लगाने पर उतारू है। जिनका एकमात्र उद्देश्य सिर्फ पैसा कमाना है। इसके लिए क्यों न इंसान की जिंदगी से खिलवाड़ ही करना पड़े। आज हम एक ऐसे चिकित्सक के बारे में अवगत करा रहे हैं जिसने मानवता की हदें तोड़ दी हैं।
    कोतवाली थाना क्षेत्र के हरतिरथ व पीलीकोठी क्षेत्र में क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप चिकित्सक विशाल मलिक के बारे में  बीएम ब्रेकिंग न्यूज़ को  सूचना मिली थी कि उनके द्वारा बिना किसी चिकित्सकीय योग्यता के क्लिनिक का संचालन कर रहा है। जिसकी जांच के लिये पत्रकारों ने सीएमओ डॉ. वी.बी.सिंह से लिखित शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर सीएमओ द्वारा चिकित्सक डॉ पीयूष राय को जांच कर रिपोर्ट देने हेतु निर्देशित किया। डॉ पीयूष राय ने जांच के दौरान पाया कि विशाल मलिक चिकित्सकीय कार्य करने के योग्य नही है और न ही उसके पास कोई योग्यता है। साथ ही डॉ. राय ने रिपोर्ट में लिखा कि वह पूरे भारत वर्ष में कहीं भी चिकित्सक के रूप में कार्य करने के लिए अहर्य नहीं है और उसके क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। डॉ राय की रिपोर्ट के आघार पर सीएमओ डॉ वी.बी.सिंह ने एसएसपी व थाना प्रभारी कोतवाली को आवश्यक कार्यवाही करने के लिये पत्र लिखा। सीएमओ के पत्र को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने विशाल मलिक के खिलाफ धारा 419, 420 व इंडियन मेडिकल काउंसिल 1956 की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर ली। 
    ज्ञात हो कि बीएम ब्रेकिंग न्यूज़ ने ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चला रखा है। पूर्व में चैनल की मुहिम को देख बीएम ब्रेकिंग न्यूज के संपादक को झोलाछाप चिकित्सक विशाल मलिक के पिता डॉ. के सी मलिक द्वारा धमकी भी दी गई थी। लेकिन समय के साथ ही सच्चाई प्रशासन के समक्ष उजागर हो चुकी है। जबकि इस मामले में डॉ के सी मलिक का धनबल, बाहुबल और रायफल तीनो ही काम नही आया और मुंह की खानी पड़ी। बड़े बूढो ने जहां कहां है कि चोरी , हत्या और पाप छिपाने से भी नही छिपता जो आज सच के रूप में समाज के सामने है।
     
    वहीं जब बीएम ब्रेकिंग न्यूज़ के संपादक भुनेश्वरी मलिक फर्जी नर्सिंग होम के पर्दाफाश करने के लिए गई तो उन्हें डॉ. के.सी द्वारा गोली मारने की धमकी, तथा भद्दी- भद्दी गालियां देने लगा। डॉक्टर की इस करतूत से साफ जाहिर हो गया की पूरा का पूरा अपने नर्सिंग होम को फर्जी तरीके से चला रहा हैंं। यही नहीं डॉक्टर के परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कई जगहों पर फर्जी नर्सिंग होम को संचालित कर रखा हैंं। जिसका पुख्ता सबूत बीएम ब्रेकिंग न्यूज के पास मौजूद है।
     
    अब देखना यह है कि सीएमओ के द्वारा दर्ज कराए गये मुकदमे में समाजहित के मद्देनजर स्थानीय पुलिस की क्या भूमिका होती है, क्या वह आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करती है या फिर लचर कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए आरोपी को लाभ पहुंचाने का कार्य करती है। वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद सीएमओ वाराणसी को अब तक आरोपी विशाल मलिक के क्लिनिक को सीज कर देना चाहिये, परन्तु कहीं न कहीं सीएमओ वाराणसी भी आरोपी को लाभ पहुंचाने की दिशा में अग्रसर है, जो एक सोचनीय विषय है।

  • अतिक्रमण के दायरे में आने वाले क्या मंदिर क्या मस्जिद डीएम आंजनेय कुमार ने सभी को हटवाया

    [object Promise]
    रिपोर्टर – पंकज कुमार बाजपेई
    फतेहपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मजार को डीएम आंजनेय कुमार ने भोर पहर 4:00 बजे अतिरिक्त पुलिस बल व प्रशासन के साथ पहुंचकर मजार को तोड़वाकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया l
    आपको बता दें कि बीते 4 महीनों से लगातार चल रहे जनपद में अतिक्रमण अभियान के दायरे में आने वाले मंदिर मस्जिद को तोड़ने के लिए डीएम आंजनेय कुमार ने पहले ही सभी को बता दिया था l
    बावजूद इसके लोग विरोध कर रहे थे इसीलिए डीएम आंजनेय कुमार ने और प्रशासन ने इस कार्य को रात में पूरा कराया ताकि लोग वहां पहुंचकर किसी प्रकार की अव्यवस्था ना फैला सकें सुबह जब लोग जागे तो देखा कि मजार वहां से लापता है जिस पर सैकड़ों की संख्या में लोग मजार के समीप पहुंचे सुरक्षा के दृष्टिकोण से डीएम आंजनेय कुमार ने वहां पर पहले से ही पुलिस प्रशासन को खड़ा कर रखा है शांति का माहौल है ।

  • प्रदेश भर में योगी सरकार के खिलाफ गुस्सा, सपा प्रवक्ता ऋचा सिंह ने कहा सियासी फायदों के लिए कराए जा रहे दंगें

    [object Promise]
    Reporter Ajit soni

    प्रयागराज। सूबे के बुलंदशहर में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्याकांड के बाद प्रदेश भर में योगी सरकार के खिलाफ राजनीतिक दल सड़क पर उतरने लगे है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है।

    प्रयागराज में मंगलवार की शाम समाजवादी पार्टी सहित कांग्रेस नेताओं ने शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और योगी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।

    शहर के सिविल लाइन चौराहे पर समाजवादी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता ऋचा सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में सपाइयों ने बुलंदशहर में हुई वारदात के खिलाफ आवाज बुलंद की। चौराहे पर खड़े होकर इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या कांड के विरोध में नारे लगाए।दो मिनट का मौन रखकर शहीद इंस्पेक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान योगी सरकार के खिलाफ तानाशाही का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री को बुलंदशहर मामले में सामने आकर जबाब देने को कहा।
    लोकतंत्र

    पर

    भीड़तंत्र

    हावी
    सपा प्रवक्ता ऋचा सिंह ने योगी सरकार में प्रदेश भर में गिरती हुई कानून व्यवस्था पर हमला किया।उन्होंने कहा कि योगी सरकार में लोकतंत्र के ऊपर भीड़तंत्र हावी है उन्होंने कहा कि मोदी और योगी की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा सरकार सियासी रंग देने के लिए प्रदेश में दंगा करवाने और कट्टरपंथियों से सुनियोजित तरीके से बवाल करवाने की साजिश कर रही है । ऋचा सिंह ने कहा कि यूपी सरकार में पुलिस इंस्पेक्टर की खुलेआम हत्या से प्रदेशभर में हड़कंप मचा है।
    कांग्रेसियों ने किया

    प्रदर्शन
    वहीं कांग्रेसी नेता हसीब अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसी सड़क पर उतरे और योगी सरकार के खिलाफ नारे लगाए हसीब अहमद ने कहा कि योगी की सरकार में पुलिस सुरक्षित नहीं है कानून.व्यवस्था के साथ खुलेआम मजाक हो रहा है कभी गौरक्षा तो कभी किसी और नाम पर सरेराह लोगों को पीटा जा रहा है इंस्पेक्टर की हत्या कानून व्यवस्था के ऊपर सवालिया निशान है योगी सरकार को आने वाले समय में इसका जवाब मिलेगा।

  • राजस्थान में कांग्रेस नई इबारत लिखेंगी:अल्लू मियां

    [object Promise]

    राजस्थान । चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस की हिमायत में अमेठी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व स्टार प्रचारक मोहम्मद रफीक़ वारसी उर्फ अल्लू मियां ने आदर्श नगर विधान सभा क्षेत्र पहुंचे। आदर्श नगर के आज़ाद नगर इलाके में हज़ारों की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने राजस्थान की वसुंधरा सरकार पर निशाना साधते हुए आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार रफीक़ खान को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

    उन्होंने कहा राजस्थान से कांग्रेस नई इबारत लिखेगी और पांचों राज्यों के चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आएंगे। इस दौरान दिल्ली से आए हंजला उस्मानी, आज़म बेग और ख़ुसरो खान ने भी कांग्रेस के लिए वोट मांगा।

    अल्लू मियां लगातार पांच दिनों से राजस्थान के अलग अलग जगहों पर जनसभा को संबोधित कर डोर तो दूर  चुनाव प्रचार किये ।