Category: uttar-pradesh

  • थाना दक्षिण पुलिस ने लूट करने वाले 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कब्जे से लूट का माल व अवैध असलाह बरामद

    [object Promise]

    रिपोर्ट रिहान अली

    पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा लूट के मुकदमों के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थाना दक्षिण पुलिस द्वारा थाना हाजा पर दिनांक 02.12.2018 को पजीकृत मु0अ0सं0 835/2018 धारा 392 भादवि  में मुखविर व वादी की सूचना पर माल गोदाम रोड से दिनांक 02.12.2018  की रात्रि को लूटे गये माल सहित 04 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से उक्त अपराध में लूटा गया माल एक हरकुलिश साईकिल व 1500 रूपये नगद व अवैध असलाह  बरामद किया गया है ।

    नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
    1-रहीश उर्फ कबाड़िया पुत्र मौ0 निजाम निवासी गली न0 10 संजय गाँधी स्कूल के पास रसूलपुर की टंकी के पास पुराना रसूलपुर फिरोजाबाद ।
    2-सोहिल उर्फ बुन्दा पुत्र मौ0 हनीफ निवासी उपरोक्त ।
    3- इमरान पुत्र इकराम निवासी कासिम भाई की टाल के पास गली न0 02 दुर्गेश नगर रसूलपुर फिरोजाबाद ।
    4-अल्ताफ पुत्र रियाजुद्दीन निवासी ताड़ो वाली बगिया थाना रामगढ फिरोजाबाद ।

    बरामदगीः-
    1.एक मोटरसाइकल मो0सा0 सुपर स्पलैण्डर रंग काला लाल धारीदार सं0 UP 83 AJ 5298
    2.एक मो0 सा0 पल्सर रंग काला UP83 S 7444 (चोरी की)
    3.एक तमन्चा 12 बोर मय दो जिन्दा कारतूस
    4.दो छूरी
    5.साईकिल हरकुलिश व 1500 रूपये नगद ( लूट के )

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
    1.उ0नि0 ओमपाल सिंह थाना दक्षिण फिरोजाबाद ।
    2.उ0नि0 पुष्पेन्द्र कुमार थाना दक्षिण फिरोजाबाद ।
    3.उ0नि0 विकल कुमार ढाका थाना दक्षिण फिरोजाबाद ।
    4.आरक्षी चतुर्भुज बघेल थाना दक्षिण फि0बाद ।
    5.QRT कर्मचारीगण ।

  • इस प्राचीन Mandir को मिली बम से उड़ाने की धमकी!

    [object Promise]

    यह धमकी एक अज्ञात शख्‍स ने पत्र के जरिए दी है. इसमें कहा गया है कि मंदिर में मार्च 2006 से भी बड़ा धमाका किया जाएगा. यह पत्र मंदिर के महंत प्रफेसर विश्‍वंभरनाथ मिश्र को भेजा गया है. पत्र मिलने के बाद उसे भेजने वाले जमादार मियां और अशोक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बुधवार को बताया कि संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने मंगलवार की रात लंका थाने में तहरीर दी. उन्होंने पुलिस को बताया कि पत्र में लिखा था कि मंदिर में मार्च 2006 से बड़ा धमाका करेंगे.

    इसके साथ ही यह भी कहा गया कि इस धमकी को मन्दिर प्रबंधन हल्के में न लें, यह चेतावनी है. महंत ने पत्र भेजने वाले जमादार मियां और अशोक यादव के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. प्रो. मिश्र ने केंद्रीय गृह मंत्रालय, आईबी और एडीजी जोन को जानकारी दी.

    2006 में सात लोगों की हुई थी मौत

    सात मार्च, 2006 को दशाश्वमेध घाट संकट मोचन मंदिर और कैंट स्टेशन पर बम धमाका हुआ था. इसमें सात लोगों की मौत जबकि 100 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे. यह बम धमाका देश के 10 बड़े आतंकी हमलों में से था.

    इस सम्बन्ध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि तहकीकात में पता चला है कि प्रथम दृष्टया यह किसी की शरारत है, लेकिन इसे गंभीरता से लिया गया है. धमकी भरे पत्र में अशोक नाम के व्यक्ति का मोबाइल नम्बर पर है. इस सम्बन्ध में जांच पड़ताल की जा रही है. वहीं मन्दिर की सुरक्षा बढ़ाते हुए चिट्ठी भेजने वालों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

  • बड़े हर्षोल्लास के साथ पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा मनाया गया पुरातन छात्र समागम!

    [object Promise]

    गाजीपुर। जिले के चर्चित नवोदय विद्यालय में हर वर्ष की भाती आज नौ दिसम्बर रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रांगण में बड़े हर्षोल्लास के साथ पूर्व छात्र-छात्रा समागम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुभारम्भ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वन्दना से हुआ। उसके उपरान्त पूर्व छात्रा एवं अध्यापिका रश्मि शाक्य की पुस्तकें विद्यालय के पुस्तकालय को भेंट की। नारी सशक्तीकरण पर विद्यालय की छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत किया।

     

    पूर्व छात्र उपेन्द्रनाथ, आनन्द विक्रम सिंह, संजय कुमार, सौरभ सिंह, शिवबचन, संध्या, अन्जू, विवेक गुप्त, आलोक रंजन, शिवम यादव, रामकुबेर,गणेश प्रसाद,सतीश आदि ने अपने वक्तव्य के माध्यम से कौशल, भाषा, सामाजिकता, नैतिकता के साथ साथ अपनी क्षमताओं के माध्यम से समाज के विकास के लिए अपना योगदान देने के लिए बच्चों का आवाह्न किया। नवोदय के अपने बीते दिनों की यादों को नये छात्रों से साझा किया।

     

    कार्यक्रम की संयोजिका एवं संचालिका पुस्तकाध्यक्ष निर्मला कश्यप ने पुरातन छात्रों का ध्यान विद्यालय के प्रति उनकी जवाबदेही की तरफ आकृष्ट किया। विद्यालय के अध्यापक वीपी दूबे,शफ़क शमशी, संगीत शिक्षक श्री कमल कुमार ने अपने विचार व्यक्त किये। अंत में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री राकेश कुमार पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • सलूजा व इकरार को यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया सम्मानित

    [object Promise]
    सुलतानपुर l आज स्थानीय राजीव गांधी पार्क में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी  के जन्मदिवस अवसर पर युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में कार्यक्रम में शामिल होने आये युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केेेशव चंद्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर सिंह जी की मौजूदगी में वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान हुआ जिसमे रणजीत सिंह सलूजा व  इकरार अहमद को पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए अंगवस्त्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
    आयोजक मंडल के सदस्य श्री संदीप तिवारी पिंटू जी,श्री लालपद्माकर सिंह जी,श्री लक्ष्मी कान्त मिश्रा जी,श्री ओ पी चौधरी जी,नफीस फारुकी जी के साथ अपने सहयोगियों सर्वश्री मोहसिन सलीम,आसिफ जब्बिर जी,मोहम्मद एकराम,जाकिर हसन साहब,महेश अस्थाना जी,शुभम सिंह,मोहम्मद ऐश आदि मौजूद रहे।

  • अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन

    [object Promise]

    ब्यूरो रिपोर्ट : भुवनेश्वरी मलिक

    वाराणसी । मनीषा कोइराला की मां सुषमा का बाबा विश्वनाथ में अटूट श्रद्धा है। उन्होंने अपने बीते दिनों की चर्चा करते हुए कहा कि गंगा की सीढिय़ों पर दिन बीत जाते थे। बाबा की कृपा है कि मनीषा कैंसर से स्वस्थ होकर निकल आयी सो उनके दरबार में हाजिरी लगाने आयी हूं। मारकंडेय महादेव भी कोइराला परिवार के लिए आस्था के केन्द्र हैं और मां विंध्यवासिनी कुल देवी हैं। यहां दर्शन पूजन करने पहुंची मनीषा कोइराल ने लोगों के साथ मंदिर क्षेत्र में तस्‍वीरें भी खिंचवाईं।अभिनेत्री मनीषा कोइराला विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं ताे उन्‍होंने सविधि दर्शन-पूजन करने के बाद अन्‍नपूर्णा मंदिर गईं।

    इस दौरान मां अन्‍नपूर्णा की आरती उतारी और उप महंत शंकर पुरी ने प्रसाद स्वरूप मां की चुनरी, माला, रोली भेंट किया। वहीं मंदिर से बाहर निकलने के बाद सभी का अभिवादन स्वीकार किया। हालांकि उनका यह दौरा निजी रहा और कैंसर से पूरी तरह से उबरने के बाद धार्मिक अनुष्‍ठान के उददेश्‍य से ही काशी आईं थीं। सुबह उन्‍होंने बीएम ब्रेकिंग न्यूज़ के संपादक भुवनेश्वरी मलिक से बातचीत करते हुए बताया कि जन सेवा पसंद लेकिन इसके लिए पोलिटिकल रास्ता बेहतर नहीं।

    महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बताया कि मीटू मेवमेंट महत्‍वपूर्ण बदलाव है। वर्किंग कल्चर का दौर है लिहाजा घर और बाहर सुरक्षा होनी ही चाहिए। मीटू अभियान परिणाम तक जाना चाहिए। इसके लिए पुरुषों को भी साथ आना चाहिए हालांकि इस अभियान का दुरुपयोग न हो यह अधिक जरूरी है।

  • किसान मेला में बल्दीराय तहसील के नंदोली गाँव निवासी प्रगतिशील किसान जमील खान को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया सम्मानित

    [object Promise]

     

     

    रिपोर्ट तकी मेंहदी

    बल्दीराय-सुलतानपुर।नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में दो दिवसीय राज्य स्तरीय किसान मेला एवम कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया।

    इस अवसर पर कृषि मंत्री ने देश के किसानों के आर्थिक विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि आवश्यकता हमारे किसानों को अपने खेतों के भृमण व स्वयं कृषि कार्यों में रुचि लेने की है।इसी क्रम में आयोजित किसान मेला के मंच पर बल्दीराय तहसील के नंदोली गाँव निवासी प्रगतिशील किसान जमील खान को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सम्मानित किया।

  • आखिर मात्र 6 महीनों के लिए ही क्यों किया जा रहा महाबोधि एक्सप्रेस का ठहराव

    [object Promise]
    रिपोर्टर विकास कुमार गौतम

    कौशाम्बी. नई दिल्ली से गया 12397- 12398 सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस महाबोधि एक्सप्रेस( UP/DOWN )का आज से भरवारी रेलवे स्टेशन पर शुरू होगा ठहराव,सांसद विनोद सोनकर भरवारी से ट्रेन को दिखाएंगे झंडी,क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर।

    लेकिन यह खुशी की लहर के वाल 6 महीने के लिए ही है जैसे ही 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव खत्म हुवे फिर से वही पहले की तरह हो जाएगी भरवारी की जानत यह केवल चुनावी राज्य नीति है जिसे खुशियों की लहर बता कर संसद विनोद सोनकर अपनी कामयाबी व विकास कार्य बताने की कोशिश कर रहे है
    राजनीतिक तरीके से किया जा रहा है सुपर फ़ास्ट महाबोधि एक्सप्रेस भरवारी स्टेशन पर ठाहराव ।
    आखिर मात्र 6 महीनों के लिए लिए ही क्यों किया जा रहा ठाहराव ।
    भा जा पा राजनीति फायदे वोट बैंक को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है सुपरस्टार महाबोधि एक्सप्रेस का ठाहेराव ।
    आप को बता दे कि आज कौशाम्बी भाजपा सांसद विनोद सोनकर द्वारा आज शाम भरवारी स्टेशन पर महाबोधि एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया जाए गया रवाना लेकिन केवल 6 माह के लिए ही किया गया महाबोधि एक्सप्रेस का ठहराव बीजेपी सरकार जनता को बेवकूफ बना कर अपना वोट बैंक मजबूत करने मे माहिर आखिर कब तक ।

  • नई भोजपुरी फिल्म फिर होई हेरा फेरी का शूटिंग! फरवरी माह से

    [object Promise]

    ब्यूरो रिपोर्ट : भुवनेश्वरी मलिक

    वाराणसी। फिर होई हेरा फेरी फ़िल्म की शूटिंग आयुष मोशन पिक्चर के बैनर तले नई भोजपुरी फिल्म फिर होई हेरा फेरी का शूटिंग वाराणसी में फरवरी माह से शुरू होगा फिल्म की पृष्ठभूमि वाराणसी एवं पूर्वांचल के क्षेत्रों से जुड़ी हुई है. फिल्म की कहानी एक पारिवारिक व सामाजिक तानाबाना से जुड़ी हुई है उक्त जानकारी फिल्म के निर्माता सत्येंद्र तिवारी आरपी सिंह व राजेश यादव ने संयुक्त रूप से आज पराड़कर स्मृति भवन में पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत में दी है.

    ● उन्होंने बताया कि आज समाज में जहां अश्लील व भद्दी कथानक वाली फिल्में परोसी जा रही है वहीं उससे अलग हटकर यह स्वस्थ भोजपुरी फिल्म स्वस्थ संवाद, परिवारिक, वह हास्य पटकथा से लबरेज एक संदेशप्रद फिल्म है फिल्म की शूटिंग फरवरी माह में बनारस एवं पूर्वांचल के क्षेत्रों में होगी.

    ● वहीं जून माह तक पूरी कर ली जाएगी फिल्म के नायक गोपाल सिंह, अशोक कुमार, प्रमोद जोशी व नायिका रानी चटर्जी कनक पांडे सहित अनेक लोग हैं इस फिल्म में कुल 9 गाने हैं फिल्म में संगीत विनय बिहारी ने दी है इस अवसर पर फिल्म का आज शुभ मुहूर्त का पूजन किया गया पत्रकार वार्ता में फिल्म के निर्देशक प्रेम सिन्हा अजीत पांडे सहित सभी कलाकार उपस्थित रहे।

  • हर हाल में जिले को 10 दिसम्बर तक सौभाग्यशाली बनाने की कोशिश में विधुत महकमा

    [object Promise]

    सुल्तानपुर। सौभाग्य योजना के कार्यो में निरन्तर प्रगति देख भाजपा पदाधिकारी भी बढ़ चढ़कर कार्यो पर निरन्तर बनाये है नजर,आज काशी प्रान्त के उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र भाजपा जिला उपाध्यक्ष व कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विजय सिंह विधुत कार्यालय के सौभाग्य कक्ष में बैठ अधिकारियों के साथ सौभाग्य योजना के कार्य प्रगति का जायजा लिया l

    कार्यो से संतुष्ट दिखे भाजपाई,अधीक्षण अभियंता अनूप चन्द्रा की माने तो हर हाल में 10 दिसम्बर तक जिले को सौभाग्यशाली घोषित कर दिया जाएगा l

    सर्वे अनुसार जिले में अब 934 घर ही विधुत कनेक्शन से वंचित है और उन्हें ग्रिड से सप्लाई पहुँचाना नही है संभव,अधीक्षण अभियंता ने बताया इन बचे 934 घरों को सोलर सिस्टम के विधुत सप्लाई देने का काम शुरू कर दिया,तय तिथि तक पूरा जिला विधुतीकरण से पूर्ण होगा।

  • 170 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]
    रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन
    अमेठी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक बी0सी0 दूबे के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों के विक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06.12.2018 को उ०नि०यशवंत सिंह यादव मय हमराह देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित अपराधी ग्राम मऊ नहर पटरी होकर जा रहे थे कि भटगवा नहर पुल के पास पहुँचने पर सामने से दो व्यक्ति आते दिखाई दिए कि पुलिस वालों को देखकर भागने लगे जिन्हें आवश्यक बल प्रयोग कर समय करीब 07:40 बजे शाम पकड़ लिया गया ।

    पूछने पर एक ने अपना नाम अंसार उर्फ़ राजू तथा दूसरे ने आरिफ बताया । तलाशी से अंसार उर्फ़ राजू के कब्जे से 90 ग्राम स्मैक तथा आरिफ के कब्जे से 80 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । ,जिसमे गिरफ्तार अभियुक्त अंसार उर्फ़ राजू पुत्र बदरे आलम,आरिफ पुत्र शरीफ नि० शिवदास का पुरवा, मजरे नरौली थाना गौरीगंज के निवासी है।