Category: uttar-pradesh

  • त्याग व ममता की प्रतिमूर्ति है श्री मती सोनिया : संजय

    [object Promise]

    मुसाफिरखाना(अमेठी)। आज निजामुद्दीनपुर चौराहे पर अखिल भारतीय कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय व यूपीए की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का 72 वा जन्मदिवस कांग्रेसियो ने सेवादल जिला संगठन मंत्री संजय गुप्ता के नेतृत्व में स्थिति कार्यालय पर धूम धाम से मनाया। वही संजय गुप्ता ने उपस्थित सभी लोगो को लड्डू खिलाकर मुँह मीठा कराया।

    इस अवसर पर संजय गुप्ता ने कहा कि नेहरू गांधी परिवार ने हमेशा सत्ता से नही देश से प्रेम की जो अनूठी मिशाल पेश की थी उसी को श्री मती गांधी ने आगे बढ़ाया है।सोनिया गांधी देश की एक ऐसी महिला नेता है जिन्होंने  प्रधानमंत्री कुर्सी पाते हुए भी ठुकरा दिया और राजनीति के क्षेत्र में कभी सत्ता का मलाल नही रखा,देश के इतिहास में नैतिक मूल्यों को निभाने वाली राजनेता अबतक सोनिया गांधी के समान बिपक्ष क्या कांग्रेस में भी पैदा नही हुआ है।

    श्री गुप्ता ने कहना है कि ,”पत्थर के जिगर वालो गम में वो रवानी है,खुद राह बना लेगा बहता हुआ पानी है” उन्होंने सोनिया गांधी को त्याग व ममता की प्रतिमूर्ति बताया।इस मौके पर  डॉ रिपन राय, वसी उल्ला,राम सजीवन यादव,राहुल गुप्ता,नरेंद्र यादव,रोहित ,सना उल्ला,आशीष विश्वकर्मा,राम भवन यादव,डॉ राकेश श्रीवास्तव,डॉ प्रदीप,संतराम,रामसरन,आदि मौजूद रहे।

  • अनशन पर बैठे छात्रो ने जनप्रतिनिधियो व प्रशासन को जमकर कोसा

    [object Promise]

    देवरिया । बीआरडी पीजी कालेज भूमि बचाओ संघर्श समिति द्वाराआयोजित क्रमिक अनषन आज चौथे दिन भी जारी रहा है।अनषन पर बैठे छात्रो नेजनप्रतिनिधियों सहित जिला प्रषासन को जमकर कोसा।क्रमिक अनषन पर बैठे छात्रो को सम्बोधित करते हुए पूर्व छात्र संघअध्यक्ष नागेन्द्र षुक्ला ने कहां कि जनप्रतिनिधियों की षह पर जिलाप्रषासन कालेज की जमीन का बन्दर बांट कर रही है। जिसके चलते षैक्षणिकवातावरण तो खराब ही हो रहा है, और छात्र अब प्रषासन की इस रवैये से पकौड़ेबेचने के लिए मजबूर है।

    व्यास यादव ने कहां कि बीआरडीपीजी कालेज की जमीनको जिला प्रषासन षासन की मंसा के अनुरूप हड़पने का कार्य कर रहा है।इसीक्रम में छात्र संघ अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहां कि जनप्रतिनिधि और जिलाप्रषासन कालेज के अस्तित्व को समाप्त करने पर तूले है। बीआरडी पीजी कालेज की जमीन का मुद्दा अब जन मानस का मुद्दा बन चूका है। किसी भी कीमत पर छात्र विरोधी सरकार के मनसूबो को छात्र व आम जनमानस पूरा नही होने देगे।

    वही पूर्व उपाध्यक्ष अभिशेक यादव ने कहां कि अब छात्र सड़क पर उतर चूकाहै। और वह अपने आन्दोलन के जरिए षासन व प्रषासन को मुहतोड़ जवाब देगा।जिला प्रषासन ने कालेज प्रषासन बिना सूचना दिए ही एक पक्षीय आदेष उपजिलामजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए जिसकी छात्रां ने भर्त्सना की है।क्रमिक अनषन पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राधेष्याम षुक्ल,श्रवण कुमारषर्मा,सुधांषु,षिवाजी राय,अरविन्द गिरि,सुधांषु,मोहित धरी,श्रीचन्द
    मिश्र,सचिन्द्र मिश्र,कृश्णा मल्ल,नीरज यादव आदि लोग मौजूद रहें।

  • परीक्षा देने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, बिलख उठा दो माह का पुत्र

    [object Promise]

    वाराणसी। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर में ऑटो पलटने से राजकुमार राजभर (32) वर्ष पुत्र राम लगन की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान निवासी गाजीपुर शादियाबाद थाना क्षेत्र के चटमताली गांव के रूप में किया गया।

    आपको बता दें कि मृतक राजकुमार सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी की परीक्षा देने पायनियर कॉन्वेंट स्कूल काशीपुर रोहनिया ऑटो से जा रहा था, तभी भुल्लनपुर चौराहे के समीप सुबह लगभग 8 बजे बाइक सवार को बचाने में ऑटो चालक ने ब्रेक मारा जिससे ऑटो पलट गई, और राजकुमार ऑटो के नीचे दब गया l

    उसके चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह से बाहर निकाल कर मंडलीय हॉस्पिटल भेजा जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं मृतक की साली नीतू ने फोन पर बताया की जीजा घर कह कर गए थे की एक परीक्षा पास कर लिया हूँ और रविवार की परीक्षा पास करते ही नौकरी मिल जाएगी जिससे घर की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी, मृतक की शादी हो चुकी है l

    4 पुत्रियां और 2 महीने का एक पुत्र है, मृतक 4 भाइयों में दूसरे नंबर पर था. इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक की माँ दहाड़े मारकर रोने लगी। वही पत्नी का बोह़ोस पड़ी हैं, गांव में पूरा सन्नाटा पसरा हुआ है।

  • बिजली शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रक में लगी आग, ड्राइवर की मौके पर हुई मौत

    [object Promise]

    रिपोटर अनुज कुमार गुप्ता

    औरैया जनपद के अजीतमल मार्ग पर बाबरपुर चकसत्तापुर मंदिर के सामने एक ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, ट्रक न० NL 01 AA 8869 जो गुड़गांव से इंफाल जा रहा था।

    ट्रक ड्राइवर ट्रक को रास्ते मे खड़ा करके शौचक्रिया के लिए चला गया ड्राइवर जैसे ही लौटकर आया और ट्रक पर चढ़ने की कोशिश की तो उसकी करंट लगने के कारण मौके पर मौत हो गई और ट्रक में भीषण आग लग गई जिससे ट्रक में रखा जनरल स्टोर का समान धू धूकर जलकर राख हो गया।

    ट्रक की भीषण आग को बुझाने के दौरान छोटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पानी हुआ खत्म।
    बड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर पाया काबू।

  • आशा बहनों के कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं के निजात के लिए बनाई गई नीति

    [object Promise]
    रिपोर्ट-केशवा नन्द शुक्ला
    रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग और आमजन के हितों के लिए काम करने वाली आशा बहनों की समस्याएं निरंतर बढ़ती जा रहे हैं कार्यक्षेत्र में आशा बहनों को अपनी समस्याओं को लेकर दो चार होना पड़ता है। समस्याओं के निपटारे के लिए पंडित जालीपा प्रसाद विद्या मंदिर जगतपुर रायबरेली में महिला सशक्तिकरण के तहत आशा बहनों की समस्याओं को सुना गया जिसमें किशोरी लाल शर्मा शैलजा वीके शुक्ला सुरेश नारायण पांडे शिव कुमार प्रबंधन तापसी शुक्ला टीचर काला पांडे संस्थापक शामिल हुए।
    इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किशोरी लाल शर्मा ने कहा जिस तरह से आशा बहने समाज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं और सक्रिय योगदान करती हैं उसके तहत उनको भुगतान नहीं किया जाता है यही नहीं हर महीने तनख्वाह को भी लेकर उन्हें दो-चार होना पड़ता है।
    यदि यह समस्या बरकरार रहेगी तो उनके हौसले टूटेंगे और स्वास्थ्य विभाग मैं सक्रिय योगदान दे रही आशा बहने कहीं ना कहीं से पीछे हटेंगी। श्री शर्मा ने कहा प्रसूता से लेकर बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहने वाली आशा बहने विगत सालों से मांगे करती आ रही है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा उसे नजरअंदाज किया जाता रहा है। सामाजिक रूप से उनका योगदान बेहद उम्दा है यदि उनके लिए कोई रणनीति बनती है तो उसका स्वागत होगा उन्होंने कहा सांसद द्वारा जो भी मदद हो सकेगी उसे आशा बहनों के लिए किया जाएगा।
    इस मौके पर आशा बहनों के साथ साथ स्कूल के विद्यार्थी भी मौजूद थे जिन्होंने अपनी समस्याएं कांग्रेस कमेटी को बताएं उसी के साथ उन्होंने आशा बहनों के कार्य के बारे में भी जाना। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कांग्रेस पार्टी हर तबके के साथ खड़ी है जनता के हर सुख दुख में हमेशा की तरह साथी रही कांग्रेस उनके हक के लिए लड़ती रहेगी आशा बहनों की मांग जायज है और उसका निवारण प्रशासन को करना चाहिए जिससे वह अपने कार्य क्षेत्र मैं सक्रिय रूप से अच्छा योगदान दे सकें।

  • पप्पू, उबैद गिरोह चंदौली से उन्नाव तक गोवंश के कारोबारियों से हर माह करते थे करोड़ो की वसूली, सिपाही व दरोगा रुपये की वसूली में कराते थे मदद, निकलवाते थे ट्रक

    [object Promise]
    कौशाम्बी । गो-तस्करी का कौशाम्बी हब बन चुका है। चंदौली से लेकर उन्नाव तक गोवंश लादकर जाने वाले वाहनों से यहां के तस्कर हर माह करोड़ो की वसूली करते थे। इसमें पप्पू व उबैद की अहम भूमिका थी। पप्पू व उसके साथियों के एसटीएफ दबोच चुकी है। पूछताछ में तस्करों ने सिपाही व दरोगाओं का नाम खोला है। सिपाही व दरोगा तस्करों के लिए रुपया वसूलवाते थे। इसके अलावा गोवंश लदे ट्रकों को बड़ी आसानी से पार कराते थे। गो-तस्करी में जिले के तस्करों ने गहरी पैठ बना ली थी। चंदौली से लेकर उन्नाव जनपद के थानों में तैनात सिपाही व दरोगाओं का इनका मजबूत नेटवर्क था। इन्हीं की मदद से तस्कर गोवंश की तस्करी करते थे। इस खेल में पप्पू व उबैद गिरोह की हनक थी। दोनों अपना-अपना क्षेत्र बांट रखा था।
    हर माह दोनों मिलकर दो करोड़ रुपया की वसूली ट्रकों को पास कराने के नाम पर वसूलते थे। इसी रकम में से दरोगा व सिपाहियों को रुपया मिलता था। गो-तस्करी के नेटवर्क में शामिल दरोगा व सिपाही थानेदारों के बहुत करीबी होते थे। ये अधिकारी की गतिविधि बताकर गोवंश से लदे वाहनों को पास कराते थे। यदि कोई समाजसेवक अथवा जागरूक व्यक्ति राह में रोड़ा बनता था तो उसे तमाम तरीके से पुलिस कर्मी ही परेशान करते थे। इसके बाद भी बात बनने पर गो-तस्कर आपराधिक हथकंडा अपनाते थे।
    हाल ही में एसटीएफ ने धूमनगंज (प्रयागराज) में दबिश देकर पप्पू व उसके साथियों को उठा लिया था। पूछताछ में पप्पू ने ही इस पूरे खेल से पर्दा उठाया तो महकमे के उच्चाधिकारियों की आंख खुल गई। उच्चाधिकारियों ने इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच कराई तो कौशाम्बी में तैनात दरोगा अभिलाष तिवारी, सिपाही अखिलेश सिंह, आरक्षी चालक हरेंद्र मिश्र और आरक्षी चालक विनोद यादव का नाम सामने आया। इनको एसपी ने निलंबित कर इनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करा दी है।
    संगठनों के लिए फंडिंग की है आशंका 
    गो-तस्करी के जरिए कमाई गई रकम में से प्रतिबंधित संगठनों को फंडिंग होने की भी आशंका है। इसकी भी गोपनीय जांच करवाई जा रही है। पकडे़ गए तस्करों का प्रतिबंधित संगठनों से लिंक खंगाला जा रहा है। इसके अलावा एसटीएफ की जांच में जो नए नाम गो-तस्करों के सामने आए हैं, उनकी भी गतिविधियां खंगाली जा रही है। पुलिस विभाग ने इन पर एकदम से शिकंजा कस दिया है। पुलिस अफसरों को आशंका है कि गो-तस्करों की अवैध कमाई का गलत इस्तेमाल हो सकता है।
    साइकिल से चलने वाले पास दर्जनों लग्जरी गाड़ियां
    एसटीएफ के हत्थे चढ़ा एक तस्कर ऐसा है, जिसके पास 12 साल पहले तक चलने के लिए खुद की साइकिल नहीं थी। पंरपरागत उसका पेशा राजगीर का था। पिता व दादा यही करते आ रहे थे। अचानक 12 साल के भीतर इस तस्कर के पास दर्जनों लग्जरी गाड़ियां आ गईं। इतना ही नहीं लखनऊ, कानपुर के अलावा दिल्ली में उसके पास कई फ्लैट हैं। करेली में इस तस्कर का ठिकाना है।
    दरोगा व सिपाहियों की संपत्ति की होगी जां
    गो-तस्करों के मददगार दरोगा अभिलाष तिवारी, सिपाही अखिलेश सिंह, हरेंद्र सिंह और विनोद यादव की संपत्ति की भी होगी जांच। पुलिस अधिकारियों ने इसकी भी कार्रवाई शुरू कर दी है। गो-तस्करों के मददगार इन पुलिस कर्मियों के पास जमीन कितनी है, कहां-कहां संपत्ति बना रखी है। इसका एक-एक जानकारी जुटाई जाएगी। इसके अलावा इनके परिजनों की भी संपत्ति पर पुलिस की निगाह है।
    सपा सरकार में सिपाही कराता थानेदार का तबादला
    सिपाही अखिलेश सिंह इलाहाबाद जोन का चर्चित सिपाही है। सपा सरकार में इस सिपाही की हनक इतनी थी कि वह थाने को अपने हिसाब से चलाता था और थानेदार को उसके हिसाब से चलना होता था। एसपी व एएसपी से मिलने के लिए वह उनके बंगले व दफ्तर में बिना वदी जाता था। बेरोकटोक वह सीधे कार्यालय में घुसता था। दुस्साहस इतना था कि वह पुलिस अफसरों से हाथ भी मिलाता था। कोखराज में इस सिपाही ने लंबा समय बिताया। सपा सरकार में इस सिपाही के कोपभाजन का शिकार भी कई थानेदार हुए, लेकिन इस सिपाही का कुछ नहीं बिगड़ा। इसका सबसे ज्यादा सुर्खियों में नाम पत्थर लदे वाहनों की निकासी कराने में आया था। कोखराज में स्थितियां बदलीं तो यह पूरामुफ्ती थाने चला गया था।

  • कैंडल जलाकर सर्व समाज ने दी शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को श्रद्धाजंलि

    [object Promise]

    सुभाष तिराहे पर हुये एकत्रित उनके चित्र पर किया माल्यार्पण l फिरोजाबाद-देर सायं सुहागनगरी में सुभाष तिराहे पर सर्व समाज के लोगों ने बुलंदशहर हिंसा में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को नम आंखों से कैंडल जलाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की l

     

    साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुये उनको नमन किया। इसके साथ ही सुबोध सिंह अमर रहे आदि नारे भी लगाये।

     

    इस दौरान काफी संख्या में सर्व समाज के लोग एकत्रित रहे l

  • लखनऊ : नेहा कक्कड़ के कार्यक्रम में भगदड़, बेकाबू भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ पर्दे फाड़े

    [object Promise]
    लखनऊ। पार्श्व गायिका (Playback Singer) नेहा कक्कड़ के चारबाग रेलवे स्टेडियम में शनिवार रात तक चले लाइव कॉन्सर्ट में भीड़ को काबू करने में पुलिस फेल हो गई। बेकाबू भीड़ में भगदड़ मच गई। इससे लोगों के जूता चप्पल तक छूट गए। छेड़छाड़ भी हुई। भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और परदे फाड़ डाले। इतना ही नहीं आसपास के इलाके में लंबा जाम लग गया। जिसमें सैकड़ों लोग फंसे रहे। भगदड़ में कई लोग चोटिल हो गए। आखिरकार पुलिस को भीड़ बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। भगदड़ के चलते ही कार्यक्रम को जल्द बंद करवाया गया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। चारबाग रेलवे स्टेडियम में कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही नेहा बाहर निकली तो उनकी गाड़ियों का काफिला जाम में फस गया। जैसे तैसे काफी मशक्कत के बाद जाम से बाहर निकल सकी। इसके बाद वह होटल पहुंच पाईं। वहीं, कार्यक्रम के अन्य कलाकारों को भी जाम से जूझना पड़ा। जाम के चलते बर्लिंगटन चौराहा से चारबाग तक जाम लग गया था। आलमबाग, नाका हिंडोला और बंगला बाजार की ओर से भी गाड़ियां सड़क पर पैदल चलने वालों को भी काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। यहाँ तक कि जाम की वजह से कई लोगों की ट्रेनें तक छूट गईं।
    चारबाग रेलवे स्टेडियम में मौजूद थे आसपास के स्टेडियम के बाहर लगे थे नेहा कक्कड़ नेहा कक्कड़ मंच पर आई और गाना शुरू किया। इसी बीच भीड़ बेकाबू हो गई। गायिका की एक झलक पाने व फोटो लेने के लिए भीड़ मंच की ओर बढ़ गई। इसी बीच भगदड़ मच गई। पुलिस सिर्फ प्रवेश द्वारों का मंच के आस पास ही मौजूद थी। इसीलिए भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाई। लोगों ने पहले तो लोहे की बैरिकेडिंग को तोड़ डाला फिर पर्दे फाड़ दिए। भगदड़ की स्थिति यही थी कि लोग अपनी तो जैसे तैसे मचाते हुए बाहर निकल पाए। हालांकि भगदड़ से किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं मिली पर हालात बेकाबू हो सकते थे और बड़े हादसे में तब्दील हो सकते थे। इसके बाद रात करीब 9:20 बजे नेहा कक्कड़ की गायकी के कार्यक्रम को बंद किया गया। इसके बाद उन्हें देखने के लिए भीड़ निकास द्वार की ओर भागे तो पुलिस ने मोर्चा संभाला। हालांकि भीड़ के आगे पुलिस बेबस ही साबित हुई।
     
    नेहा कक्कड़  खनकती सुरीली आवाज  शहरवासियों को किया झूमने पर मजबूर
    मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी खनकती सुरीली आवाज में शहरवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लड़की ब्यूटीफुल… समेत एक से बढ़कर एक दिलकश नग्में सुनाकर नेहा ने दर्शकों का दिल जीत लिया और जमकर तालियां बटोरीं। चारबाग रेलवे स्टेडियम में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट में शनिवार को नेहा ने अपनी गायकी के जलवे बिखेरे। यह शहर में उनका पहला लाइव कॉन्सर्ट था। उन्होंने लंदन ठुमकदा…, दिलबर दिलबर…, हाई रेटेड गबरू… जैसे गाने सुनाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। नेहा कक्कड़ जैसे ही मंच पर पहुंचीं तो दर्शकों ने लखनवी अंदाज में उनका जोरदार स्वागत किया। नेहा ने भी दर्शकों का इस्तकबाल स्वीकारते हुए धीरे धीरे राजा…सुनाकर उन्हें अपने रंग से सराबोर कर दिया। इसी क्रम में नेहा कक्कड़ ने ऊंची है तेरी बिल्डिंग…, मैं तेरा बॉयफ्रेंड…, लड़की ब्यूटीफुल… सुनाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील भी की। उन्होंने जब टन टना टन.. व काला चश्मा… सुनाया, तो दर्शक अपनी जगह पर खड़े होकर डांस करने लगे। 
     
    भगदड़ के दौरान हुई छेड़छाड़
    नेहा ने दर्शकों की डिमांड पर सिम्बा मूवी का लेटेस्ट रिलीज गाना आंख मारे… और सुपरहिट सॉन्ग मिले हो तुम हमको…सुनाकर माहौल को एक अलग रंग में रंग दिया। हालांकि लाइव कॉन्सर्ट में भीड़ को काबू करने में पुलिस फेल हो गई। बेकाबू भीड़ में भगदड़ मच गई, इससे लोगों के जूते-चप्पल तक छूट गए। यहाँ तक कि लड़कियों से छेड़छाड़ भी हुई। भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और पर्दे फाड़ डाले। इतना ही नहीं आसपास के इलाके में लंबा जाम लग गया, जिसमें सैकड़ों लोग फंसे रहे।
    चारबाग स्टेडियम में करीब 25 हजार दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे। जबकि पांच हजार के आसपास स्टेडियम के बाहर लगे जाम में फंसे हुए थे। नेहा कक्कड़ मंच पर आईं और गाना शुरू किया। इसी बीच भीड़ बेकाबू हो गई। गायिका की एक झलक पाने व फोटो लेने के लिए भीड़ मंच की ओर बढ़ गई। इसी बीच भगदड़ मच गई।  पुलिस सिर्फ प्रवेश द्वारों व मंच के आसपास ही मौजूद थी, इसलिए भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाई।

  • केशरी देवी को प्रयागराज जिला पंचायत का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर हाई कोर्ट की रोक

    [object Promise]
    रिपोर्टर- अजीत सोनी
    प्रयागराज l इलाहाबाद हाई कोर्ट ने केशरी देवी पटेल को जिला पंचायत, प्रयागराज का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के आदेश पर रोक लगा दी है और राज्य सरकार से चार हफ्ते में जवाब मांगा है। यह आदेश जस्टिस शशिकांत तथा जस्टिस मंजूरानी चौहान की खण्डपीठ ने पूर्व अध्यक्ष रेखा सिंह की याचिका पर दिया है।
    कोर्ट ने याची के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की वैधता की चुनौती याचिका के साथ इस याचिका को भी सुनवाई के लिए पेश करने का निर्देश दिया है। याची का कहना है कि, केशरी देवी को हटाकर वह अध्यक्ष चुनी गयी थीं। इन्हीं के इशारे पर याची के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और याची के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया।