Category: uttar-pradesh

  • कौशाम्बी के परिषदीय विद्यालय मोहम्मदपुर चायल के बच्चों को बिजली बचाओ पृथ्वी बचाओ अभियान के बारे मे अवगत कराया गया

    [object Promise]

    Reporter Vikas kumar gautam

    बच्चों ने कहा हम फ़ालतू बर्बाद हो रही बिजली को बचायेगे.नही करेंगे फ़ालतू बिजली बर्बाद.बिजली बचाओ पृथ्वी बचाओ अभियान के चीफ sunil sahu अपनी टीम के सदस्यों कन्हैया साहू व बलराम साहू के साथ पहुँचें जनपद कौशाम्बी के मोहम्मदपुर परिषदीय स्कूल. स्कूल के टीचर ने कहा बहुत ही अच्छी पहल है ये बिजली बचाओ पृथ्वी बचाओ अभियान, इससे देश को बहुत होगा फ़ायदा.

    [object Promise]

    बच्चों को बिजली बचाने के तरीके भी बताये गये.और बिजली बचाने के फ़ायदे भी बताये गये. टीम के सदस्यों ने बच्चों को बताया की *जब एन.टी.पी.सी. मे कोयले से बिजली बनाई जाती है तो लाखों टन धुवाँ निकलती है जो पृथ्वी के वायुमण्डल को प्रदूषित कर रही है. कोयले के जलने से उडने वाली राख बनती है जिसे फ़्लाई ऐश कहते है. ये राख धरती को बंजर बना रही है. एक अनुमान के अनुसार लगभग 50 हज़ार एकड भूमि बंजर हो गई है.यदि ऐसे ही भूमि होती रही तो एक दिन कृषि योग्य भूमि नहीं बचेगी.

    यही नही जब कोयले से बिजली बनाई जाती है तो बहुत सारा जल बर्बाद होता है. एक अनुमान के अनुसार 1000 मेगावाट बिजली संयंत्र से साल भर मे 2800 करोड लीटर जल बर्बाद हो जाता है.इस समय हमारे देश मे कई विद्युत संयंत्र है. यदि हम बिजली फ़ालतू बर्बाद न करें तो कम विद्युत संयंत्र से ही पूरे देश मे बिजली उपलब्ध हो जायेगी. देश मे केवल दिन के समय घर के बाहर जल रहे बल्ब, स्ट्रीट लाइट से देश का अरबो रूपया बर्बाद हो रहा है आये इसे रोकने का प्रयास करे.

  • जवाहर नबोदय बिद्यालय में जिलाधिकारी ने किया जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ

    [object Promise]
    अमेठी । आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत 2018 -19 में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
    जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी में कक्षा 9 से 12 तक के प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को शामिल किया गया है उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में चयनित 10 बच्चों को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जो विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों द्वारा बनाई गई है उससे काफी अच्छा संदेश सीखने को मिला है उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से ट्रैफिक कंट्रोल, प्रदूषण से बचाव, स्मार्ट सिटी, भूकंप रोधी मकान, वर्षा जल संचयन आदि का संदेश दिया है।

     

    जिलाधिकारी ने सभी बच्चों की प्रदर्शनी के साथ डिजिटल डायरी बनाने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नारी सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत मौजूद छात्राओं तथा महिला अध्यापकों को जागरूक किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता, वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्रा सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

  • मिजिल्स रूबेला अभियान को जिलाधिकारी ने दिया समर्थन

    [object Promise]

     

    रिपोर्टर – रिहान अली

    सोमवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनपद में चल रहे एमआर विशेष टीकाकरण अभियान में अपनी बेटी को भी एमआर का टीका लगवाया। जिलाधिकरी लगभग 12 बजे एडिफाई स्कूल में चल रहे इस विशेष टीकाकरण अभियान में अपनी बेटी के साथ पहुंची और उसे टीका लगवाया। उन्होंने वहां पर पहले से टीका लगवा चुके बच्चों राधिका अग्रवाल, मानसी, मुस्कान, कुशाग्र आदि से वार्ता की जिन्होंने बताया कि टीका लगने पर उन्हें कोई परेशानी महसूस ही नहीं हुई। बच्चो ने प्रसन्नता भी व्यक्त की कि अब वह पूरे जीवन के लिये इन दो खतरनाक बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे।वहां पर मौजूद अभिभावक भी उत्साहपूर्वक अपने बच्चो को टीका लगवाते हुए दिखे।
    जिलाधिकारी ने बताया कि यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है तथा बच्चों को होने वाली मिजिल्स और रूबेला जैसी दो खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए लगाया जा रहा है। जनपद में 9 माह से 15 वर्ष तक के लगभग 9 लाख 55 हजार बच्चो  को यह टीका लगाया जाना था, जिसमें से एक लाख से अधिक बच्चों को यह टीका लगाया जा चुका है। अभियान माइक्रोप्लान के अनुसार नियमित सत्र आयोजित कराकर पूरे जनपद में संचालित किया जा रहा है और निर्धारित समय मे पूर्ण कर लिया जाएगा।
    डब्ल्यूएच ओ और यूनिसेफ की सजग निगरानी में है पूरा अभियान
    उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रबंध अच्छी प्रकार से किये गए है तथा अभियान की सतत निगरानी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सर्विलांस मेडिकल अफसर तथा यूनिसेफ की टीम द्वारा की जा रही है। इसके अतिरिक्त चिकित्सा विभाग के उच्चाधिकारी भी इस पूरे अभियान की नियमित समीक्षा कर रहें है, इससे अभिभावक पूर्णतः आश्वस्त रहें कि उनके बच्चे कुशल हाथों की सजग निगरानी में है तथा आगे आकर अभियान को सफल बनाने और अपने बच्चों को इन घातक बीमारियों से दूर रखने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं

  • कुंभ मेले में रेलयात्रियों को मिलेगी नई सुविधा, 15 दिन पहले बुक करें अनारक्षित टिकट, मगर यह है शर्त

    [object Promise]
    Reporter Ajit soni

    प्रयागराज। 2019 में प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेले को लेकर भारतीय रेलवे ने नई सुविधा देने जा रही है । अब रेलयात्री 15 दिन पहले अपना अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं ।

    प्रयागराज और उसके आसपास के स्टेशनों से यह सुविधा दी गई है। भीड़ से बचने के लिये रेलवे ने यह सुविधा दी है। रेलयात्री रेलवे के अधिकृत एप यूटीएस से या टिकट काउंटर से अपना टिकट बुक कर सकते हैं ।

    इन

    स्टेशनों से मिलेगी सुविधा:
    प्रयागराज जंक्शन
    प्रयागराज सिटी
    नैनी
    सूबेदारगंज
    प्रयाग
    प्रयाग घाट
    दारागंज
    झूसी
    फाफामऊ
    प्रयागराज छिवकी
    विंध्याचल
    इन टिकटों के साथ सभी रेलयात्रियों को मेला सरचार्ज भी देना होगा, लेकिन रेलयात्रियों के लिये परेशानी यह है कि अगर वह किसी वजह से यात्रा रद्द करते हैं तो उन्हें टिकट वापसी की रकम नहीं मिलेगी।

  • अपर पुलिस अधीक्षक ने किया जगदीशपुर थाना का औचक निरीक्षण

    [object Promise]
    अमेठी । अपर पुलिस अधीक्षक बी०सी०दूबे ने आज थाना जगदीशपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण थाना परिसर में गंदगी व अस्त व्यस्त अवस्था में खडे वाहनों को देख प्रभारी निरीक्षक को दिया दिशानिर्देश के साथ दी सख्त् हिदायत।
    वही अभिलेखों को अद्यतन कराने हेतु 05 दिन का दिया समय।

  • कमल संदेश पदयात्रा के दौरान निकाय के जिलाध्यक्ष से ग्रामीण महिला ने ग्राम के रास्तों का कराया निरीक्षण

    [object Promise]

     

    फतेहपुर में 150वी गाँधी जी के कमल संदेश पदयात्रा रैली के दौरान आज मिर्जापुर-मकरंदपुर सेक्टर प्रमुख द्वारा इस कार्यक्रम को मोदी मिशन 2019 की जीत हेतु इस पदयात्रा रैली का शुभारंभ निकाय के जिलाध्यक्ष जयसिंह सेंगर की अगुवाई में शुरुआत हुई और पार्टी के कुशल कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों के बीच जय श्रीराम के नारों बीच सम्पन्न हुई ।सैकापुर में पदयात्रा के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने रास्ते में फैली हुई गंदगी व बजबजाती हुई नालियों को दिखाया जहां साफ जगह में पैर रखने के लिए जगह नहीं है।खरंजे नालियां ध्वस्त दिखी।ग्रामीण महिलाओं में विमला, भगमनिया व अन्य लोगों ने ग्रमीण विकास की पोल खोली,जिसमें विकास के नाम पर विमला देवी द्वारा भद्दी -भद्दी गालियो से विकास के बारे में बताया तब पदयात्रा के दौरान पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के विकास के अपसब्दो के बारे में सुना तो कहा की ग्राम प्रधान ही ग्राम सभा की समस्याओं का निस्तारण करता है आप अपनी समस्या अपने ग्राम के मेम्बर से कह गांव का सुधार करवाएं तो इतने महिला और भी उत्तेजित होकर बोली कि यहाँ जो भी प्रधान बना सिर्फ वोट लेने के लिए बना परन्तु यहां कोई भी नहीं देखता यहां की जनता गन्दगी के बीच निवास कर रही है कुछ कहने पर धमकियां मिलती हैं।साहब यहां के विकास की जाँच करायी जाय। पदयात्रा घूमने के दौरान ग्राम बेराहरा में प्रधान से संबंधित शिकायतों पर शराब के नशे में एक ब्यक्ति द्वारा निकाय के जिलाअध्यक्ष से कहासुनी हो गई जिसमें बाजपेयी व चौरशिया व अन्य ने उसे समझाया । प्रधान की बात को लेकर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पिछले प्रधानों से वर्तमान प्रधान कार्य बिना रुपये लिये काम करता है कार्य भले ही कम हुआ है लेकिन सही हुआ है। इस पदयात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व नगर के सभासद महेश चौरशिया , मण्डल अध्यक्ष राजेश बाजपेयी,सेक्टर प्रमुख रामबहादुर निषाद,शिवकुमार त्रिवेदी, जय सिंह बूथ अध्यक्ष, मुखिया निषाद,शिवराम निषाद, रामसंकर, सुनील,धर्मेंद्र, शिवसंकर निषाद आदि के साथ अन्य ग्रमीण लोंगो ने मोदी द्वारा किये गए कार्यों को बताया जिससे जनता और भी जागरूक हुई।

  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से कई संघो का प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

    [object Promise]
    रिपोर्टर विकास कुमार गौतम

    कौशाम्बी । सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सिराथू स्थित आवास पर शुक्रवार को कई संघो के प्रतिनिधि मंडल डिप्टी सीएम से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा । डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ज्ञापन लेते हुए निस्तारण का आश्वासन दिया । साथ ही दिनभर डिप्टी सीएम के दरबार में शिकायतकर्ताओ का तांता लगा रहा।

    अधिवक्ताओं ने अपनी मांग को लेकर डिप्टी सीएम को सौपा ज्ञापन

    अधिवक्ता संघ सिराथू की ओर से एडबोकेट अभितोष मालवीय के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ताओं ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ताओं को लां बुक व पत्रिका खरीदने के लिये प्रति वर्ष पांच हजार रुपये वार्षिक प्रदान व अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि डेढ़ लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की मांग की । इस दौरान एडबोकेट संघ सिराथू अध्यक्ष बसन्त सिंह , विमल त्रिपाठी , कमलेश कुमार , दीपक कुमार , संजय मालवीय , जयदीप पांडेय , शिवमूरत सहित दर्जनों वकील मौजूद रहे ।

    नेशनल हाईवे में सही नाप व सही मुवावजा हेतु किसानों ने सौपा ज्ञापन

    नेशनल हाईवे चौड़ीकरण हेतु एनएचएआई द्वारा किसानों व भूस्वामियों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है जिसमे जिसमे एनएचएआई द्वारा किसानो की जमीन के अधिग्रहण हेतु मनमाने ढंग से मुवावजा व जमीन की नाप की जा रही है । शुक्रवार को दर्जनों किसानों ने अमृतलाल पाल के नेतृत्व में डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपते हुए किसानो की जमीन की सही माप व सही मुवावजे की मांग की इस दौरान जितेंद्र शुक्ला , सत्य प्रकाश द्विवेदी , मुलायम सिंह , संजय पांडेय , रामकुमार , अनिल तिवारी , सूर्यभान सहित तमाम किसान मौजूद रहे ।

    डिप्टी सीएम ने पत्रकारों के साथ बैठककर जनपद के विकास कार्यो पर की वार्ता

    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार संघ तहसील अध्यक्ष सिराथू अनिरुद्ध पांडेय के नेतृत्व में एक बैठक कर कौशाम्बी के विकास के लिए पत्रकारों से वार्ता कर चर्चा की ।

    इस दौरान पत्रकार राकेश सोनकर , अजय , आबिद हुसैन , विपिन गुप्ता , रवि अग्रहरि , रमेशचंद्र अकेला , अरविंद तिवारी , सतेंद्र खरे सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

    भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी डिप्टी सीएम ने की बैठक

    भाजपा कार्यकर्ताओं से भी डिप्टी सीएम ने बैठक कर पार्टी की गतिविधियों का जायजा लिया ।इस दौरान सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल , चायल विधायक संजय गुप्ता सहित दर्जनों से भी अधिक भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

    डिप्टी सीएम ने अधिकारियों के साथ कि बैठक

    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद के अधिकारियों के साथ भी एक बैठक कर जनपद के विकास कार्यो की भी समीक्षा ली । इस दौरान जनपद के दर्जनों अधिकारी मौजूद रहे ।

  • दानिश एजुकेशनल ग्रुप में जिलाधिकारी ने बच्चों को बताए सफलता के टिप्स

    [object Promise]

    रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन
    सुल्तानपुर-कुड़वार । गंजेहड़ी स्थित दानिश एजुकेशनल ग्रुप के तत्वावधान में आज “वृक्षारोपण /स्वच्छता अभियान कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह”का आयोजन हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विवेक तथा विशिष्ट अतिथि डॉ सुल्तान अहमद अपर गन्ना आयुक्त (सेवानिवृत्त) रहे ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी विवेक ने बच्चों से कहा कि यदि कोई पत्थर 10 वीं बार में टूटे तो शुरुआत के 9 वार को असफल नहीं कहा जाना चाहिए ।

    इसलिए सफलता के लिए हमेशा कोशिश करती रहनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने विद्वान सुकरात ,मलिक मोहम्मद जायसी,थॉमस एल्वा एडिशन का जिक्र करके बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।उन्होंने तैयारी कर रहे बच्चों के मूल मंत्र भी दिया और कहा कि सफलता के लिए जुनून और ज़िद भी बहुत ही जरूरी है।विशिष्ट अतिथि डॉ● सुल्तान अहमद ने अपना अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि उस समय कई किलोमीटर दूर विद्यालय हुआ करते थे ।

    फिर भी पैदल चल चलकर किसी तरीके से उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करके सरकारी नौकरी में आए ।उन्होंने बताया कि वह इसौली क्षेत्र के ही रहने वाले हैं । अब रिटायर होकर लोगों को मोटिवेशन का कार्य कर रहे हैं। प्रोग्राम के संयोजक दानिश एजुकेशनल ग्रुप के डायरेक्टर मिर्जा दानिश बेग ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए पौधरोपण और स्वच्छता अभियान कार्यक्रम पर प्रकाश डाला तदुपरांत जिलाधिकारी के हाथों दर्जनों अध्यापक छात्र एवं समाजसेवीयों को शॉल उढाकर शील्ड भी दिया। सम्मानित लोगों के सम्मान में लोगों ने तालियां बजाई। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रबंधक मिर्जा इरशाद बेग ने किया।

  • कांग्रेसियो ने किया नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान

    [object Promise]
    रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन

    सुलतानपुर। आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्म का आयोजन किया गया, जहाँ हाल ही में हुए युवाओं के चुनाव में जिन प्रत्याशियों ने अनपे दमखम से जीत का झंडा लहराया था उन सभी पदाधिकारियों को व मौजूद कांग्रेसजनों को वरुण मिश्र ने बधाई देते हुए सम्बोधित किया कि जिले के नौजवानों को गुटबाजी से दूर रहना होगा। और कांग्रेस में नौजवानों को आगे आना होगा पार्टी को नौजवानों की जरूरत है।

    नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में जिलाउपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ,राहुल तिवारी महासचिव, आवेश अहमद महासचिव, सुफियान खान अध्यक्ष,प्रदीप सिंह कादीपुर विधानसभा अध्यक्ष,मेराज अहमद लंभुआ विधानसभा उपाध्यक्ष, इरफान अहमद सुल्तानपुर विधानसभा उपाध्यक्ष को फूल माला पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, मीडिया प्रभारी शकील अंसारी, हाजी जमा खान,प्रेम भारती, अनूप यादव,जुनैद आलम, पवन मिश्रा,राहुल सिंह,अभिषेक यादव,मकबूल अहमद,बलराम त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा,कंचन सिंह,सुहेल अहमद,समर अशरफ,मो0अफसर, मो0 वसीम,राधा पांडेय, अर्जुन पाठक,आलोक उपाध्याय, सीटू पांडेय,गोपाल कसौधन,मनीष तिवारी,विनय त्रिपाठी,अजमत खान,सन्तोष त्रिपाठी,जयप्रकाश सिंह,मो0 अरशद,नसीम अहमद,विपिन गुप्ता,शिवांशु जायसवाल,आशुतोष मिश्र,मनीष साहू,शीतला साहू व सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

  • युवा विकास समिति द्वारा मलवॉ विकासखंड के तेंदूली गांव में युवा संगम समारोह कार्यक्रम

    [object Promise]

    भ्रष्टाचार निवारण दिवस के रूप मे मनाया गया तथा मलवा ब्लाक इकाई के नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष की ताजपोशी की गई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि  जिला परिवहन विभाग के अधिकारी एआरएम मक्खन लाल केशरवानी शामिल हुए,उनका माल्यार्पण करके स्वागत जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह गौतम ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा आज युवाओं की महती भूमिका समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए बहुत ही आवश्यक है।

    युवा ही समाज की दिशा और दशा बदलने का काम करते हैं। जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है।नेक राह मे चलकर समाज की समस्याओ को निवारण करते युवाओ की उन्होने सराहना किया। उन्होंने कहा युवा विकास समिति के ही सहयोग से दस वर्षों से चौडगरा ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर रही रोडवेज बसों को नीचे से चलाने का कार्य किया गया है।जिससे क्षेत्रीय आम जनमानस को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रूपी बुराई कैंसर की बीमारी का रूप अख्तियार कर लिया है कार्यालयों में कोई पैसे लेकर काम करता है तो अवस्य सूचित करे। अगर मेरे कार्यालय में भ्रष्टाचार मिलता है तो युवा हमें बताएं।ऐसे भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सब की एकजुटता जरूरी है।

     

    प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेद्र मिश्रा ने कहा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राजनीतिक शक्तियों को संगठित होना चाहिए जो ईमानदार लोग हैं उन्हें भ्रष्टाचार के कारण भयंकर मानसिक, शारीरिक, नैतिक, आर्थिक और सामाजिक यंत्रणाओं का सामना करना पड़ता है।कई बार भ्रष्टाचार के कारण ही गरीब आदमी आत्महत्या तक कर लेता है।युवाओं को भी जागरूक होना चाहिए यदि कार्यालयों में कोई घूस मांग रहा है पैसे लेकर काम कर रहा है तो उसका वीडियो बनाकर के संबंधित अधिकारियों के पास दिखाएं,जिससे कि भ्रष्टाचार पर नकेल लग सके।

     

    उन्होंने कहा कि युवा विकास समिति द्वारा पूरे जनपद में नेकी की दीवार जैसा सामाजिक कार्य करके गरीबों के ठंड को दूर किया जा रहा है,और भी लोगों को इस कार्य में साथ आना चाहिए और अपने अपने क्षेत्र में नेकी की दीवार बनाकर के जनमानस के लिए राहत देने का काम करना चाहिए।नवनियुक्त मलवा ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश विश्वकर्मा का समिति के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया तथा कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में उपेन्द्र सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया।