Category: uttar-pradesh

  • शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी : जिलाधिकारी

    [object Promise]
    Reporter sayyed maksudool hasan

    अमेठी । जिलाधिकारी श्रीमती शकुन्तला गौतम ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण नहीं होने से फरियादियों को जहां परेशानी का सामना करना पडता है। वहीं शासन की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पडता है। इस लिए शिकायतों का समय से निस्तारण करें।

    शिकायतों के लंबित रहने पर जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने आज मुसाफिरखाना तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण का आदेश दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुसाफिरखाना में कुल 136 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें 12 को मौके पर ही निस्तारित हो गई तथा शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व की 07 टीमें भेजी गईं। इसी क्रम में तहसील अमेठी में कुल 84 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए 10 टीमें भेजी गईं। तहसील गौरीगंज में कुल 122 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए 03 टीमें भेजी गईं। तहसील तिलोई में कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए 04 टीमें भेजी गईं।

    जिलाधिकारी ने 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन शिकायतों के लम्बित रहने से सामान्य जन पीडित होता है जो शासन की मंशा के विपरीत है ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के समस्त प्रकरणों अब समन्वित शिकायत निस्तारण योजना के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे मानीटरिंग की जा रही है। शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता करने वाले अब सीधे कार्यवाही की जद में होंगे। पूर्व में मिली शिकायतें जो लम्बित है उनकी नियमित माॅनीटरिंग कर अति शीघ्र निस्तारित करवाना सुनिश्चित करंे।

    जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को मा0 मुख्यमंत्री एवं अन्य संदर्भित मामलों का निस्तारण निर्धारित समय में पूरा कर निस्तारित प्रकरणों का विवरण आॅनलाइन कराने को कहा।सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आरएम श्रीवास्तव., जिला विकास अधिकारी वंशीधर सरोज, प्रभागीय वनाधिकारी करन सिंह गौतम, उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना देवीदयाल वर्मा क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश, तहसीलदार मुसाफिरखाना सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।

  • Lucknow में भाजयुमो नेता की हत्या, समर्थकों का हंगामा, भारी पुलिसबल तैनात

    [object Promise]

    लखनऊ। महानगर इलाके में हमलावरों ने भाजयुमो नेता प्रत्यूष मणि त्रिपाठी पर चाकू से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, अमीनाबाद के गगनी तालाब निवासी प्रत्यूष मणि त्रिपाठी सोमवार देरशाम बाइक से बादशाहनगर गए थे। वहां अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया।
    प्रत्यूष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके हादसे की सूचना दी। हत्या से आक्रोशित परिवारीजनों व समर्थकों ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर हंगामा किया। कई थानों की पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया है।

    जेब से मिले परिचयपत्र से प्रत्यूष की पहचान करने के साथ पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचे परिवारीजनों ने सीने पर धारदार हथियार की चोट का निशान देखते हुए हफ्ता भर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

    प्रत्यूष की हत्या का पता चलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी को ट्रॉमा सेंटर भेजा। कैसरबाग पुलिस की टीम ने प्रत्यूष के घर पहुंचकर परिवारीजनों से जानकारी की। क्षेत्राधिकारी कैसरबाग अमित राय ने बताया कि 25 नवंबर को प्रत्यूष मणि त्रिपाठी का मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हुआ था।

    एक युवती ने प्रत्यूषमणि पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रत्यूष का कहना था कि युवती ने फेसबुक पर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। उसे स्वीकार न करने पर अपने भाइयों से हमला कराया। पुलिस ने प्रत्यूष की भी प्राथमिकी दर्ज की थी। परिवारीजनों का कहना है कि हफ्ता भर पहले हमला कर चुके युवकों पर ठोस कार्रवाई न किए जाने के कारण वारदात अंजाम दी गई। प्रत्यूष मणि की जेब से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के उनके विजिटिंग कार्ड के आधार पर पुलिस ने पहचान की और उनके घर पहुंची। मौत की खबर सुनते ही पत्नी सीमा त्रिपाठी बिलखने लगी। परिवारीजनों ने सीमा के साथ उनकी बेटी रुद्राक्षी, बेटे वंश व दो महीने की बच्ची को किसी तरह संभाला।

  • ताम्बेस्वर मे शुरु की नेकी की दीवार,बाटे कपड़े

    [object Promise]

    रिपोर्टर – पंकज कुमार बाजपेई

    फतेहपुर। सामाजिक संगठन युवा विकास समिति ने शादिपुर,चौडगरा,बिन्दकी के बाद शहर के तांबेस्वर मन्दिर के समीप नेकी की दीवार के माध्यम से जनसेवा की एक अनूठी पहल की है। इस सर्दी में जरूरतमंदों के लिए युवा विकास समिति की तरफ से विभिन्न स्थानों पर गर्म कपड़ों की उपलब्धता के लिये लोगो से नेकी की दीवार मे कपड़े टागने की अपील किया गया l

     

    बल्कि समिति के पदाधिकारि खुद गरीबो के बीच जाकर उन्हें ये कपड़े वितरित किये। प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया जिले मे नेकी की दीवार के नाम से लगाई गई स्टॉल में लोगों से नए और पुराने गर्म कपड़े एकत्रित किए जा रहे है ताकि ठंड की वजह से किसी को जान ना गंवानी पड़े।

    प्रदेश अधय्क्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने कहा समिति कपड़ों के साथ-साथ जूते और जुराब भी एकत्रित करने की योजना बना रहा है जिससे सर्दी मे गरीबो का तन डका जा सके। प्रमुख संजय दत्त दिवेदी,रिसी बाजपाई,दिवाकर तिवारी,रूपंम मिश्रा,हरिओम बाजपाई,उपेन्द्र सिंह,शुसील त्रिवेदी,रौशन कुमार,घनश्याम तिवारी,ने गरीवो को कपड़े बाटे।

  • समन तामील कराने गए सिपाही को पीटा, मुकदमा दर्ज

    [object Promise]

     रिपोर्टर- अजीत सोनी

    अपराधियो के हौसले बुलंद। पुलिस का भी नही रहा डर। शंकरगढ़ थाने में तैनात एक सिपाही से की मारपीट। सरकारी प्रपत्र फाड़ा। सरकारी काम मे पंहुचाई बाधा। गये थे समन की तामील कराने। कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हमलावरों की खोज जारी।

    प्रयागराज। शंकरगढ़ थाना अंतर्गत शंकरगढ़ थाने के एक सिपाही समन की तामील कराने नगर पंचायत के धरकरान मोहल्ले में गए तो वहां मौजूद दबंग किस्म के लोगों ने सिपाही पर हमला बोल दिया। सिपाही ने शंकरगढ़ थाने तीन लोगों के खिलाफ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कुल चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
    जानकारी के मुताबिक शंकरगढ़ थाने में तैनात सिपाही राजू कुशवाहा पर उस समय कुछ लोगों ने हमला बोल दिया जब वह धरकरान मोहल्ले में कोर्ट से जारी समन की तामील कराने गए थे।
    उक्त सिपाही के मुताबिक जब मैं वंहा पंहुचा तो वंहा मौजूद गोपाल, कन्हैया, नेहरू व एक अज्ञात व्यक्ति ने मेरे ऊपर हमला कर दिया। किसी तरह से उसने भाग कर जान बचाई। सिपाही की लिखित शिकायत पर शंकरगढ़ पुलिस ने उक्त चारों अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 332, 353, 504, 506, 186, 189, 172 व 427 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर हमलावरों की खोज में जुट गई है।

  • विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

    [object Promise]

    फतेहपुर जनपद के देवमई विकासखंड के गंचौली गांव में श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड, चित्रकूट सतना (मध्य प्रदेश) के द्वारा नेत्र परीक्षण का कैंप लगाकर गांव के नेत्र रोगियों को देखा गया l जहां डॉ अनिल डेनियत, कैंप इंचार्ज राम सिंह, दिलीप दुबे प्रचारक ने कैंप में आए रोगियों का नेत्र परीक्षण किया शिव दुलारी पत्नी संतोष तिवारी, ननकी पत्नी राजेश, सविता, गंगा प्रसाद टिकरा, कृष्ण कुमारी ,रेखा पाल सहित एक सैकडा ग्रामीणों ने नेत्र परीक्षण कराया l

     

    जहां दो दर्जन नेत्र रोगियों को ऑपरेशन हेतु जानकी कुंड चित्रकूट ले जाया गया जहां निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा जहां कार्यक्रम संयोजक वेद प्रकाश द्विवेदी ,शैलेन्द्र सिंह , धीरज बाजपेई , भारत सिंह , शंकर सहाय पांडे, व्यवस्थापक के रूप में मौजूद रहे।

     

    वहीं भाजपा देवमई मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने क्षेत्रीय ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी को मरणोपरांत नेत्रदान, करना चाहिए जिससे ज्यादा ज्यादा से ज्यादा लोगों के जीवन में रोशनी भरने का काम किया जा सके।

  • Video : जल उठा बुलंदशहर, गुस्साई भीड़ की पिटाई से इंस्पेक्टर की मौत, हालात तनावपूर्ण

    [object Promise]

    बुलंदशहर । बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने पर कई हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बुलंदशहर स्याना रोड जामकर पुलिस पर पथराव भी किया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की मौत भी हो गई है। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी की गठन किया गया है। यह जानकारी एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने दी। जबकि दो पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं. इस बवाल के बाद भीड़ में शामिल सुमित की भी गोली लगने से हुई मौत. सुमित की मौत की पुष्टि एडीजी ने भी कर दी है।

    सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. आक्रोशितों को शांत कराने का प्रयास कर रही है. क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने फायरिंग की जिसमें दो लोग जख्मी हो गए।

    सोमवार को गोकशी के बाद मचे बवाल में गुस्साई भीड़ ने स्याना थाने के इंस्पेक्टर की पीट पीटकर हत्या कर दी. गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव करते हुए पुलिस के कई वाहन फूंक दिए और चिंगरावठी पुलिस चैकी में आग लगा दी।

    उधर, बुलंदहशहर में चल रहे इज्तेमा से लौट रहे कई वाहनों के फंसने से स्थिति गंभीर होती जा रही है. बताया जा रहा है कि थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव महाव के जंगल में रविवार की रात अज्ञात लोगों ने करीब 25-30 गोवंश काट डाले।

    गोवंश काटने की सूचना मिलने पर कई हिन्दू संगठनों सहित अन्य लोगों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोग घटनास्थल पर पहुंचे और गोवंश के कटे अवशेषों को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर चिंगरावठी पुलिस चैकी पर पहुंचे।

    गुस्साई भीड़ ने बुलंदशहर-गढ़ स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर रास्ता जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. सूचना मिलने पर एसडीएम अविनाश कुमार मौर्य और सीओ एसपी शर्मा पहुंचे. इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।

    पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की, जिसमें चिंगरावठी निवासी सुमित को गोली लग गई. इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. इसके बाद बेकाबू भीड़ ने पुलिस के कई वाहन फूंक दिए. साथ ही चिंगरावठी पुलिस चैकी में आग लगा दी। भीड़ की पिटाई के कारण स्याना कोतवाल सुबोध कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई. बवाल की जानकारी स्याना सहित अहार, बुगरासी,, बीबीनगर सहित आसपास के कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

  • ग्राम सभा बिलारी मऊ में न्यू निर्माणित सड़क का उद्घाटन व जनसभा का आयोजन

    विकास खंड हसवा ग्राम पंचायत बिलारी मऊ से कंधिया तक न्यू निर्माणित 1600 मीटर सड़क का उद्घाटन माननीय विधायक विकास गुप्ता (बबलू अग्रहरि) जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ l

    जिसमें बिलारी मऊ ग्राम प्रधान सुनील गुप्ता उर्फ(मुन्ना)व कंधिया ग्राम प्रधानपति देव कुमार उर्फ भोले पाल असोथर प्रधान पति रामकिंकर अवस्थी व क्षेत्र की जनता उपस्थित रहे l

    बिलारी मऊ में आयोजित जनसभा में माननीय विधायक जी ने बरात घर तथा ग्राम के विकास का आश्वासन दिया तथा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया व बिलारी मऊ में वर्षों से बंद पड़ी जल निगम की पानी टंकी को जल्द से जल्द चालू करवाने का आश्वासन दिया जनसभा में उपस्थित गणमान्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए

  • चलो कुंभ चले एल0ई0डी0 वैन को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    [object Promise]
    Reporter sayyed maksudool hasan

    अमेठी । जिला अधिकारी श्रीमती शकुंतला गौतम ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित “चलो कुंभ चलें” नामक एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एलईडी वैन जनपद के आम जनमानस को “चलो कुंभ चलें” का संदेश देकर व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी।

    आगामी 15 जनवरी 2019 से शुरू होने वाले कुंभ मेला को लेकर शासन की ओर से आम जनमानस में जागरूकता फैलाने के लिए एलइडी वैन को भेजा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह एलईडी वैन जनपद में एक माह हेतु जगह जगह जाकर प्रमुख चौराहों /सार्वजनिक स्थलों पर चलचित्र के माध्यम से चलो कुंभ चले का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी शिव दर्शन यादव समेत कलेक्ट्रेट के कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • प्रशासन की सख्ती से अवैध कब्जेदारों में मचा हड़कम्प, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सरकारी जमीन से हटाया गया टाल का अवैध कब्जा 

    [object Promise]
    By Reporter
    फतेहपुर। सरकारी जमीनो से अवैध कब्जो को हटाये जाने के लिये जिलाधिकारी आंजनेय सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को उप जिलाधिकरी प्रेम प्रकाश तिवारी व क्षेत्राधिकारी सदर कपिल देव मिश्रा की अगुवाई में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छोटी बाजार स्थित लकड़ी की टाल को हटाये जाने की कार्यवाही की गयी।
    बताते चले की प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कामकाज संभालते ही प्रदेश भर से सरकारी जमीनो से अवैध कब्जो को हटाये जाने का आदेश दिया था जिसको लेकर जिलाधिकारी आंजनेय सिंह द्वारा जनपद की तीनो  तहसीलों एवं ब्लाक स्तर पर टीमे गठित कर अवैध कब्जेदारों की सूची बनाकर उनसे कब्जा खाली कराया जा रहा है। बरसो से सरकारी जमीनो पर काबिज अवैध कब्जेदारों द्वारा कब्जा न हटाने पर प्रशासान द्वारा उनसे बलपूर्वक कब्जा खाली कराने की कार्यवाही की जा रही है।
    शहर की सड़कों पर फैले अवैध अतिक्रमण को मुक्त किये जाने का अभियान चलाया जा रहा है। तो वहीं अन्य स्थानो पर काबिज अवैध कब्जे को भी हटाया जा रहा है। पत्थरकटा चैराहे से आर्य समाज व चैक बाजार के चिन्हीकरण हो जाने के बाद व्यपारियों एवं प्रशासन के बीच वार्ताओं का दौर चल रहा है व्यपारी प्रशासन से मानक में और छूट दिए जाने की मांग कर रहे है तो प्रशासन द्वारा निर्धारित मानक को 12 मीटर से घटाकर 10 मीटर किये जाने की बात कही जा रही है।
    छोटी बाजार स्थित गेटवेल नर्सिंग होम के सामने लकड़ी की टाल की भूमि को जिला प्रशासन द्वारा ग्राम समाज की भूमि बताया जा रहा है जिला प्रशासन द्वारा टाल को खाली कराने के लिए नोटिस देने के बाद भी खाली ना किए जाने पर प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी टाल को खाली कराते हुए लकडि़यों को जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से हटवा कर अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।
    वहीं जानकारों की मानें तो प्रशासन द्वारा जगह को खाली करने का नोटिस मिलने के बाद भी लकड़ी माफिया द्वारा जगह को खाली कर से बचने के लिए भूमि को वक्फ बोर्ड की बताते हुए स्टे लाने की बात कही जा रही है। इस मौके पर सदर कोतवाल, चैकी इंचार्ज मुराइन टोला बाकरगंज, आबू नगर ,यातायात प्रभारी आशीष सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

  • हलियापुर थाना क्षेत्र से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट : तकी मेंहदी

    बल्दीराय-सुलतानपुर । बल्दीराय तहसील के हलियापुर  थाना क्षेत्र से पुलिस अधीक्षक,के निर्देशन में वांछित एवं फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना हलियापुर में मु0अ0सं0 164/18 धारा 376डी, 506 भा0द0वि0 एवं 3/4 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त

     

    राजकुमार पुत्र स्व0 राम दत्त उर्फ साधुराम यादव नि0 इटौंजा, थाना कुमारगंज, फैजाबाद को आम घाट पुल, थाना हलियापुर, सुल्तानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।