Category: uttar-pradesh

  • अलीपुरजीता चौकीप्रभारी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

    [object Promise]

    कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत  दिनांक 30. 11. 18. को यातायात माह नवम्बर में यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत अलीपुरजीता  चौकी प्रभारी  रजनीकांत , कां0  संदीप कुमार ,कां0 शिवसंकर सिंह  के  द्वारा अलीपुरजीता नहर के पास  पास सघन चेकिंग करते हुए l

    वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट ,व तीन सवारियों व तेज रफ्तार से फर्राटे भरने आदि नियमों के विषय पर  जागरूक किया गया ।साथ ही 4 दो पहिया वाहनों का चालान व 8000/ रु. समन शुल्क वसूला गया , वहीं चौकी प्रभारी की इस कार्यवाही से वाहनों में हड़कम्प मचा हुआ है।

  • एसडीएम को ट्रक से रौंदने की कोशिश, बाल-बाल बचे

    [object Promise]

    इटावा। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जांच कर रहे एसडीएम, खनन अधिकारी और पीटीओ को ट्रक से कुचलने का प्रयास किया गया। ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। अधिकारियों ने इस दौरान 31 ट्रकों सहित एक लिफ्टर डीसीएम सीज किए गए हैं। चकरनगर उपजिलाधिकारी का अवैध खनन व ओवर लोडिंग पर एक बार फिर से चाबुक चला है।

    इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश की ओर से आने वाले 31 ट्रकों को उपजिलाधिकारी चकरनगर इंद्रजीत सिंह (आईएएस) ने सीज किया। वहीं मध्य प्रदेश की सीमा पर डीसीएम को भी सीज किया गया है। इसमें लिफ्टर मशीन लदी हुई है। तीन दिन पहले ही एसडीएम ने ओवरलोडिंग में 17 ट्रकों को सीज किया था।

    लेकिन इस कार्रवाई के दूसरे ही दिन फिर से खनन माफिया के ओवरलोड ट्रक निकलने शुरू हो गए थे। कार्रवाई का परिणाम बेअसर देखते हुए एसडीएम इंद्रजीत सिंह शनिवार रात को खनन अधिकारी इटावा मनीष यादव व पीटीओ अरविंद जैसल के साथ तहसील मुख्यालय गेट पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। रात करीब 11 बजे से ट्रकों निकलना शुरू हो गया।

    जिस पर सहसों थाना क्षेत्र की ओर से आ रहे मौरंग भरे ओवरलोड ट्रकों को रुकवाया गया। ट्रकों को रोकने के लिए पुलिस की गाड़ी सड़क पर खड़ी कर दी गई। तभी एक चालक ने पुलिस व अधिकारियों को सड़क पर खड़ा देखकर ट्रक को उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन फुर्ती दिखाते हुए उपजिलाधिकारी व अन्य लोगों ने बचाव कर लिया।

    एसडीएम ने अन्य थानों को सूचना भेजकर ट्रक को पकड़वा लिया। लेकिन ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। इस चालक के अलावा पीछे आ रहे अन्य चालक भी अपना ट्रक छोड़कर भाग गए। यहां पकड़े गए ओवरलोड पांच ट्रकों को चकरनगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

  • दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 स्वच्छ भारत मिशन विशेष स्वच्छता रैली

    [object Promise]

    Reporter – Kameshwar Pandey

    उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के कर कमलों द्वारा शुभारम्भ किया गया और सबसे रैली के माध्यम से यह आग्रह किया गया कि अपने शहर व आस पास को स्वच्छ रखें जिससे तमाम प्रकार की बिमारियों से रक्षा हो सके l

    उक्त कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री माननीय सुरेश खन्ना जी व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल जी , एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह जी, विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल जी, विधायक विपिन सिंह जी, स्वच्छता अभियान के क्षेत्रीय संयोजक ऋषि त्रिपाठी जी,मीडिया संपर्क विभाग के संयोजक युवा नेता भाजपा अंकित मिश्रा राष्ट्रवादी जी , महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव जी महिला मोर्चा की अमिता गुप्ता जी, अनुपमा पांडेय जी, निहारिका त्रिपाठी जी , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा जी, सहमीडिया प्रभारी राहुल तिवारी जी, सहित भाजपा के सम्मानित पदाधिकारीगण तथा गोरखपुर महानगर स्थित विभिन्न शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थी एवं भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा l

  • खाकी पर जानलेवा हमला, दरोगा घायल, एक गिरफ्तार

    [object Promise]
    फतेहपुर। लगता है जनपद में इन दिनों कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है पुलिस न तो अपराधों को रोक पा रही है और ना ही अपराधियों को पकड़  पा रही है। आलम यह है कि दबंगों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि दबंग पुलिस को अपना निशाना बना रहे हैं। जिसके चलते खाकी के साथ मारपीट की जा रही है।
    ऐसा ही एक मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भदार गांव में रविवार की शाम को देखने को मिला जहां जांच के लिए गए चौकी इंचार्ज असनी विंध्यवासिनी तिवारी पर दबंगों ने पत्थरों से हमला कर दिया जिसके फलस्वरूप चौकी इंचार्ज बुरी तरह से जख्मी हो गए और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पर हुये इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है पुलिस ने भले ही दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हो।
    किंतु सोचने की बात यह है कि आखिर दबंगों के हौसले इतने बुलंद कैसे होते जा रहे हैं जो पुलिस पार्टी पर हमला कर उन्हें लहू लुहान कर दे रहे है।जानकारी के अनुसार अशनी चैकी इंचार्ज विंध्यवासिनी तिवारी बीती शाम अपने क्षेत्र के भदार गांव में प्रधान पति से विवाद की जांच करने अपने हमराही सिपाहियों के साथ गए हुए थे। तभी गांव के हिमांशु पटेल प्रेम सागर पटेल राजेश पटेल ने पुलिस पार्टी पर ई ट पत्थर चलाना शुरू कर दिया।
    जिसके फलस्वरूप चौकी इंचार्ज के सर पर चोट लग गई जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताते चलें कि गांव में तालाब खुदाई को लेकर प्रधान पति महेंद्र व बड़ा गांव के कुछ अराजक तत्व के बीच विवाद हुआ था जिसकी तहरीर प्रधान पति ने चैकी में दी थी। तहरीर के आधार पर चौकी इंचार्ज गांव में जांच के लिए गए हुए थे तभी उपरोक्त लोगों द्वारा पुलिस पर ईट पत्थरों से हमला कर दिया गया ।आखिरकार चाहे जो हो पुलिस पर हुए हमले से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।

  • निषाद कोर कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न ,शिक्षा ,रोजगार व् कृषि सम्बंधित विषयों पर हुई चर्चा

    [object Promise]

    रिपोर्टर – संदीप कुमार

    बगहा, सरकंडी / फतेहपुर l ग्राम बगहा सरकंडी में निषाद कोर कमेटी की बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में अरुण कुमार निषाद,मनोज निषाद, विनय निषाद, कु सुमन निषाद के द्वारा अपने समाज शिक्षा, रोजगार, एवं कृषि पर चर्चा की गई l  वही बैठक की अध्यक्षता कर रहे शिव प्रसाद ने समाज को एक सूत्र में बांधने का सन्देश दिया l

     

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा,सचिव राकेश मल्लाह ,जो मुबई से चल कर बगहा सरकंडी में जन समस्याओ को सुन कर सामाजिक एकता की बात की, जिस पर उन्होंने निषाद कोर कमेटी की अध्यक्षता कर रहे माननीय सन्तोष साहनी राष्ट्रीय अधयक्ष जी में अगुवाई में मंच के माध्यम से समाज को जोड़ने का प्रयाश किया गया ।

  • मामूली बात को लेकर दो पछो विवाद चले ईंट पत्थर दो घायल

    [object Promise]
    Reporter vikas kumar gautam

    कौशाम्बी जिले के सैनी थाना अंतर्गत आने वाले गाँव दौलतपुर में दबंगों द्वारा एक महिला को पिटा गया दबंग इस कदर पागल हुये की एक मुर्गी को मर दिया एक बकरी का भी पैर तोड़ दिया मौके पर डायल 100 ने झगड़े को कराया सांत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ।

    बता दे की पूरा मामला है कल सुबह अरबाज नाम का लड़का जो कि मानसिक रूप से बीमार है वो मुनौवार पुत्र नाजिर अली के घर के छत पर खेल रहा था अचानक वो नीचे आ गिरा उस बच्चे को लेकर अस्पताल जाते समय मुजफ्फर से उमर के पुत्र को धक्का लग गया धक्का को ले कर हुआ दोनों पाछो में झगड़ा सुरु हुआ गांव वालों के बीच बचाओ में उस वक्त झगड़ा शांत हो गया ।

    लेकिन दो घंटे बाद उमर बक्श पुत्र घना के बड़े भाई सदर बक्श पुत्र घना घर पहुचे तो वह अपने भाई के पछ में मुनौवार मुनौवर अली पुत्र नाजिर के घर पर इट पत्थर से हमला बोल दिया जिसमे कदरुन निशा 45 पत्नी तशैवर अली रेशम 40 पत्नी मुनौवर अली मो जैद 5 पुत्र मो हनीफ गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमे एक कि हालात नाजुक जिला अस्पताल से प्रयागराज के लिए किया गया रेफर ।

  • लूट का खुलासा: मोतिगरपुर में शराब की दुकान पर हुई लूट का एक अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    BY Sayed Maksoodul Hasan

    सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी कादीपुर के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी अख.डनगर ,वं प्रभारी स्वाट टीम अभियुक्तो की गिरफ्तारी ,वं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध मे क्षेत्र भ्रमण व गश्त मे मामूर थे की मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी की 04 बदमाश असलहे के साथ दो बाईक से सराय मोहद्दी की तरफ से थाना अख.डनगर की तरफ आ है। इस सूचना पर थाना प्रभारी अख.डनगर ,वं प्रभारी स्वाट टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये उच्चाधिकारियो को अवगत कराते हुये बजरंग तिराहे के पास छिप कर खड़े हो गये।

    कुछ समय बाद दो बाईक को आता देख उसे रोकने का प्रयास किया गया जिसमें से पीछे वाली बाईक द्वारा गाड़ी मोड़कर वापस भाग निकले तथा दूसरी बाईक भागाने का प्रयास किया गया तो बन्द हो जाने के कारण पीछे बैठा अभियुक्त दूसरी तरफ ,वं चालक दूसरी तरफ भागने का प्रयास किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया अपने आप को घिरा देख अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिस पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुये घेराबन्दी कर दबाव बनाकर आवश्यक बल प्रयोग कर 01 अभियुक्त को बजरंग तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम व पता विकास तिवारी पुत्र अजय तिवारी नि0 चैबहा, थाना सरपतहा, जौनपुर। (गिरफ्तार) अन्य अभियुक्त वीर तिवारी पुत्र अखिलेश चन्द्र तिवारी नि0 चैबहा, थाना सरपतहा, जौनपुर, छोटू उर्फ मनीष तिवारी पुत्र जय प्रकाश तिवारी, नि0 चैबहा, थाना सरपतहा, जौनपुर व शरद सिंह बताया ।

    पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म कबूल करते हुये बताया गया कि उसके ,वं उसके साथियांे द्वारा दिनांक 19-11-2018 को थाना मातिगरपुर में देर शाम एक अग्रेजी शराब ,की दुकान पर असलहे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस सम्बनध मे थाना मोतिगरपुर में मु0अ0सं0 238ध्18 धारा 392 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था।

    5.3ग्राम स्मैक के साथ,एक नफ़र गिरफ्तार
    अमेठी।। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त सोनू लोध पुत्र पचई लोध नि० पूरे लंगडा मजरे पाकड गांव थाना मोहनगंज अमेठी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.3ग्रा० अवैध स्मैक बरामद कर उसके विरुद्ध मु०अ०स० 435/ 18 धारा 8/18/22 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

  • सरकारी कांटे गन्ने के लग गए लेकिन गन्ने का मूल्य निर्धारण नहीं हुआ अंधेरे में है किसान

    [object Promise]

    रिपोर्टर राजेश सिंह

    पूरे फतेहपुर में गन्ने के लगभग 20 कांटे चल रहे हैं जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसान गन्ने की ट्राली लेकर अपने नंबर का इंतजार करते रहते हैं इसी तरह धाता ब्लाक में भी गन्ने का कांटा लगा हुआ है जिसमें तौल तो बराबर होती है ।

    लेकिन ना तो तौल करने वाला बाबू और ना ही किसान गन्ने के रेट के विषय में कुछ जानते हैं यह गन्ना हैदरगढ़ मिल में जाता है जिसका मूल्य निर्धारण अभी तक नहीं हुआ है इससे गन्ना किसानों में मायूसी छाई हुई है और वह भगवान भरोसे गन्ना दे रहे हैं ।

  • 3 December गांधी जी 150वी जयंती पर भाजपा ने निकाली पदयात्रा

    [object Promise]

    Reporter Ramji sahu

    खागा फतेहपुर । 3 दिसम्बर ग़ांधी जी की एक सौ पचासवीं जयंती पर तीसरे दिन कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया के नेतृत्व में सिठौरा,मुगलानीपुर,गौरी आदि गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर पार्टी की नीतियों का बखान किया।

    प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया ने मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ लालू के साथ सिठौरा,मुगलानीपुर,गौरी आदि ।

    गांवों का पैदल भ्रमण कर जनता से भेंट-मुलाक़त कर केंद्र एवं राज्य की योगी सरकार की विभिन्न नीतियों का बखान किया। बुकलेट वितरित कर योजनाओं की लिखित जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि हर परिवार को पांच लाख का मुफ्त इलाज के साथ हर हाथ को काम देने के अलाव आवास, बिजली सहित अनेक कार्य किये जा रहे हैं।पदयात्रा में राज्यमंत्री श्री सिंह के साथ अच्छी खासी भीड़ जुट रही है। लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता झंडे बैनर के साथ गांव-गांव घूम रहे हैं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

    पदयात्रा में संतोष नेता, देवशरण दुवेदी,डीडीसी गुलशन लोधी,सभासद अंजनी किशोर वाजपेयी,कल्लूमहराज,राजन जायसवाल,गुलाब सिंह यादव,विस्तारक रोबिन सिंह, कमलाकांत दुवेदी,सेक्टर प्रभारी पप्पू सिंह गौरी,विनीत तिवारी, विजय वाजपेयी,वीरू महराज, रवि चौरसिया,संतोष यादव,मीडिया प्रभारी विकास सिंह आदि अनेक नेता शामिल हुए।

  • प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) द्वारा आज जनाक्रोश मोटरसाइकिल रैली

    [object Promise]
    ब्यूरो चीफ- कामेश्वर पाण्डेय
     
    देवरिया।  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) द्वारा आज जनाक्रोश मोटरसाइकिल रैली नवलपुर चौराहा से प्रारंभ किया गया जो मझौली राज होते हुए चनूकी, लार ,पिपरा चौराहा, कुंडौली, धनौती सोहनाग आदि चौराहे होते हुए सलेमपुर पहुंचा उसके बाद नवलपुर चौराहे पर आकर संपन्न हुआ जिसमें हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता  रैली में सम्मिलित हुए इस मौके पर मुख्य अतिथि व पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरेंद्र प्रताप यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा ही दमखम पार्टी के सभी कार्यक्रमों में आप सभी कार्यकर्ता दिखाएं।
    [object Promise]
    समाजवादी पार्टी (लोहिया) द्वारा जनाक्रोश मोटरसाइकिल रैली

    सलेमपुर विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि कार्यकर्ता मनोयोग से लग जाए और लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर आप लोग हिस्सा लें। इस मौके पर मनीष सिंह, हरिवंश यादव, मणि यादव, तारकेश्वर मिश्र, विनय यादव, सिराज खान, अहमद रजा, सूर्य प्रताप सिंह,सल्लू भाई, ओम नारायण यादव, विनय सिंह अंकुर सिंह, जय किशन यादव, पवन यादव, दीपक यादव, गौतम सिंह, हरे कृष्ण यादव, चौधरी विजय यादव, हरीश यादव, जयप्रकाश यादव, कमलेश यादव, सतीश यादव, आनंद गुप्ता, नसीम अंसारी, विनोद यादव, रतन विश्वकर्मा, आदि क्षेत्रवासियों का काफी योगदान रहा।