Category: uttar-pradesh

  • जब मंत्री ही कानून तोड़ेंगे तो आम जनता के बीच क्या संदेश जाएगा ?  मामले ने तूल पकड़ा, जांच के आदेश

    [object Promise]

    बरेली। देश का कानून क्या सिर्फ आम जनता पर ही लागू होता है। जनता अगर कानून तोड़े तो उसे सजा मिलती है और अगर कोई माननीय कानून को तोड़ता है तो उसे अनदेखा कर दिया जाता है और उसे कानून तोड़ना नहीं माना जाता है। लेकिन देश का कानून तो हर नागरिक पर समान रूप से लागू होता है तो फिर माननीय पर यह क्यों लागू नहीं होता ? यह सवाल सीबीगंज के गांव खड़ौआ में कान्हा पशु आश्रय गृह का उद्घाटन करने आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना अपने पीछे छोड़ गए हैं।

    दरअसल जिस वक्त मंत्री का काफिला खड़ौआ पहुंचा, वहां रेलवे क्रॉसिंग बंद था। क्रॉसिंग खुलने का इंतजार किए बगैर ही सुरेश खन्ना झुककर उसके नीचे से क्रॉसिंग पार करने लगे तो हड़बड़ाए गेटमैन ने फाटक ही खोल दिया और मंत्री उनके पीछे मेयर उमेश गौतम, नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव समेत कई सरकारी अफसर भी क्रॉसिंग पार कर गए।

    मगर कुछ ही देर बाद ट्वीट के जरिये यह मामला रेल मंत्री तक पहुंचा दिया। लखनऊ के वरिष्ठ मंडल संरक्षा आयुक्त ने इसे जांच के लिए मुरादाबाद मंडल को रेफर कर दिया है।

    दरअसल नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना करीब एक घंटा 15 मिनट देरी से दोपहर 12.15 बजे पुलिस लाइन पहुंचे और यहीं से सीधे सीबीगंज के गांव खड़ौआ में बने कान्हा उपवन एवं पशु आश्रय गृह के लिए रवाना हो गए। खड़ौआ से कुछ दूर पहले जब उनका काफिला रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा तो क्रॉसिंग बंद मिला। नगर विकास मंत्री को जल्दबाजी में देखकर उनके काफिले में मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अफसर क्रॉसिंग को खुलवाने की कोशिश करने लगे। इसके बावजूद फाटक नहीं खुला तो नगर विकास मंत्री अपनी गाड़ी से उतर पड़े और नीचे झुककर क्रॉसिंग का एक बैरियर पार करके ट्रैक के पास आ गए। इसी बीच गेटमैन ने क्रॉसिंग खोल दिया।

    इसके बाद मंत्री समेत मेयर उमेश गौतम, नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर सीबीगंज जेपी सिंह और नगर निगम के उपसभापति अतुल कपूर समेत मंत्री के काफिले में मौजूद कई अफसर, जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता भी क्रॉसिंग पार कर गए।

    कुछ ही देर में मंत्री और अफसरों के बंद क्रॉसिंग को झुककर पार करते हुए फोटो वायरल हुए तो मामला चर्चा में आ गया।   डॉ. प्रदीप कुमार ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को ‘रूल मेकर ऑर रूल ब्रेकर’ टाइटल से ट्वीट करते हुए पूरे मामले की शिकायत कर दी।
    उन्होंने पूछा कि जब मंत्री ही कानून तोड़ेंगे तो आम जनता के बीच क्या संदेश जाएगा। इस ट्वीट का संज्ञान लेते हुए आरपीएफ लखनऊ के वरिष्ठ मंडल संरक्षा आयुक्त ने मामले को जांच के लिए मुरादाबाद मंडल के लिए रेफर कर दिया।

  • यूनिसेफ टीम ने स्वच्छता मिशन की जांची हकीकत

    [object Promise]
    बल्दीराय/सुल्तानपुर l बल्दीराय तहसील क्षेत्र के चार गावों में ओडीएफ हुए गावों मे स्वच्छता मिशन के अंतर्गत डिवीज़नल कंसेलटेंट संयुक्त राष्ट्र स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत यूनीसेफ के मंडलीय अधिकारी ने किया निरीक्षण। खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी के साथ ग्राम विकास अधिकारी रवि कुमार ग्राम सभा बघौना 403/305,नरसड़ा 304/१54,हेमनापुर985/510, सदुल्लापुर 426/340,चकमूसी 257/150ओडीएफ गांव का निरीक्षण कर हकीकत परखी और मातहतों को उचित दिशा निर्देश दिए।
    शौचालयों का निर्माण कराया गया है लगभग शौचालयों का निर्माण होना बाकी रह गया है बाकी बचे शौचालयों का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाये खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने अपने मातहतों के साथ साथ ग्राम प्रधानों  एंव कोटेदारों को भी कड़ा निर्देश देते कहा कि स्वच्छता मिशन में कोई भी लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी  कहा कि स्वच्छ भारत का संकल्प लेना है सत प्रतिशत ग्रामीण इलाकों में दो टैंक वाला शौचालय बनायें जिससे जल प्रदूषण एंव वायु प्रदूषण को रोका जा सके।
    बाहर शौच करना स्वास्थ्य लिए नुकसान दायक है उन्होने चौपाल के माध्यम से गांवों के प्रधान प्रतिनिधि, कोटेदार  प्राथमिक विध्यालयों में अध्यापकों एंव विद्यार्थियों को स्वच्छता मिशन की जानकारी दी।

  • उच्चाधिकारियों के आदेश पर ब्लाक कर्मचारियों ने गावों में लगाया कैंम्प

    [object Promise]
    रिपोर्ट:-तकी मेंहदी

    बल्दीराय/सुल्तानपुर l बल्दीराय तहसील क्षेत्र के चार गावों में ओडीएफ हुए गावों मे स्वच्छता मिशन के अंतर्गत डिवीज़नल कंसेलटेंट संयुक्त राष्ट्र स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत यूनीसेफ के मंडलीय अधिकारियों ने कैंम्प लगाया। 
    खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी के साथ ग्राम विकास अधिकारी रवि कुमार ग्राम सभा हेमनापुर मे सुबह 6 बजे से 7 तक चकमूसी मे सुबह 8 से सुबह 9 तक वलीपुर मे सुबह 10. बजे से 11बजे चक वही कस्बा माफियाात मे सुबह 1 से शाम 3 बजे तक ओडीएफ गांव का निरीक्षण कर हकीकत परखी और मातहतों को उचित दिशा निर्देश दिए।
    शौचालयों का निर्माण कराया गया है लगभग शौचालयों का निर्माण होना बाकी रह गया है बाकी बचे शौचालयों का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाये खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने अपने मातहतों के साथ साथ ग्राम प्रधानों  एंव कोटेदारों को भी कड़ा निर्देश देते कहा कि स्वच्छता मिशन में कोई भी लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी  कहा कि स्वच्छ भारत का संकल्प लेना है सत प्रतिशत ग्रामीण इलाकों में दो टैंक वाला शौचालय बनायें जिससे जल प्रदूषण एंव वायु प्रदूषण को रोका जा सके।
    बाहर शौच करना स्वास्थ्य लिए नुकसान दायक है उन्होने चौपाल के माध्यम से गांवों के प्रधान प्रतिनिधि, कोटेदार  प्राथमिक विध्यालयों में अध्यापकों एंव विद्यार्थियों को स्वच्छता मिशन की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी दयावंश सिंह,मौजूद रहे।

  • जन सन्देश स्वच्छता आभियान यातायात व मतदाता जागरूक रैली

    [object Promise]

    Reporter shushil kumar gautam

    खागा नगर मे निकाली गई आज दिनांक 30 नवंबर शुकदेव इण्टर कालेज खागा नगर मे रैली का आयोजन किया गया जिसमे कार्यक्रम के मुख्या आतिथी फतेहपुर जिलाधिकारी माननीय आन्जनेय कुमार सिंह खागा उपजिलाधिकारी राहुल कुमार विश्वकर्मा खागा विधायक क्रष्णा पासवान रहे।

    जिसमे खागा नगर के शुकदेव इण्टर कालेज खागा रानी चन्द्र प्रभा डिग्री कालेज सरस्वती विद्या मन्दिर उज्ज्वल सिह महाविद्यालय जनहित कारी इण्टर

    कालेज राम बहादुर सिंह इण्टर कालेज पुरइन अभय प्रताप इण्टर नेशनल स्कूल के छात्र छात्राओ को फतेहपुर जिलाधिकारी महोदय हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया समस्त विद्यालय के प्रधानाचार्य आध्यपक खागा पुलिस प्रशासन सी ओ खागा तहसील दार खागा थानाध्यक्ष मौजूद रहे ।

  • समाजवादी पार्टी कि आज मासिक बैठक कार्यालय मंझनपुर

    [object Promise]

    Reporter Vikas kumar gautam

    कौशांबी। आज दिनांक 1/12/2018 को सपा कौशांबी के कार्यकर्ता की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय मंझनपुर से पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री खड़क सिंह पटेल की अध्यक्षता से संपन्न हुई बैठक का संचालन जिला महासचिव अनवर अहमद खान ने किया बैठक में आगमी लोकसभा के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में सेक्टर एवं भूत के संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।

    [object Promise]
    बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष खड़क सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा की देश और प्रदेश की सरकार किसानों एवं नौजवानों की विरोधी है इनके पास किसानों एवं नौजवानों के हित में कोई योजना नहीं है यह अपने भाषणों में झूठ का सहारा लेकर किसानों और नौजवानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं ।
    जिला महासचिव अनवर अहमद ने कहा कि माननीय अखिलेश सिंह यादव ने जो जनहित की योजनाएं चलाई थी उसे भाजपा सरकार ने बंद करके जनता को धोखा देने का कार्य किया है जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इसका बदला लेगी।
    बैठक में प्रमुख रूप से कैलाश चंद केसरवानी, उधोश्याम यादव, चंद्रबली सिंह पटेल, आनंद मोहन सिंह पटेल, हेमंत कुमार अनीस अहमद भानु प्रताप सिंह यादव शाहनवाज अहमद राम सजीवन निर्मल अशोक यादव स्पीच ऑन कर मुजाहिद हुसैन दयाशंकर यादव भैया लाल पाल परवेज अंसारी हाजी आवेश बृजभान यादव शिव मूरत यादव शाहिद रजा शादाब पंकज राजू पासी रईस अहमद गया पाजी राम लखन भारतीय पप्पू यादव मान सिंह पटेल राजेंद्र यादव जय करण सिंह जावेद अहमद अंगद यादव लव-कुश मौर्य राजेश्वरी यादव अशोक गौतम विनय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

  • रेलवे में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत महिला का छह माह से सेक्सुअल हैरिस्मेंट

    [object Promise]
    Reporter Akhil kumar

    कानपुर नगर। रेलवे के झांसी मंडल से सम्बद्ध कानपुर नगर के भीमसेन रेलवे स्टेशन में हेल्पर के पद पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी का लगातार छह महीनों से वहीं पर तैनात 58 वर्षीय मनचले कर्मचारी द्वारा किऐ जा रहे सेक्सुअल हैरिस्ममेंट प्रकरण में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब पीड़िता आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए भीमसेन रेलवे स्टेशन में बने जी आर पी थाना प्रभारी शशिभूषण सिंह के पास पहुंची और उन्होंने पीड़िता की तहरीर लेने से ही इंकार कर दिया। और पीड़िता ने वहीं पर ऐलान कर दिया की अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।

    पीड़िता ने कि वह रेलवे कॉलोनी गोविंद नगर कानपुर नगर में निवास करती है। और वर्तमान में भीमसेन रेलवे स्टेशन में हेल्पर के पद पर कार्यरत है। पीड़िता के ही कार्यालय में टेक्नीशियन के पद पर काम करने वाले लक्ष्मी नारायण शर्मा, जो कि उसके पिता की उम्र के हैं परंतु मनचले टाइप के हैं, जब से वह भीमसेन रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी करने आयी है तब से वे मुझे बद नियति से घूरते रहते थे धीरे-धीरे उन्होंने मुझे छेड़ना, अभद्र बातें करना आरंभ कर दिया मैंने कई मर्तबा इन से विनती की कि आप मेरे पिता समान हैं, मगर वे नहीं माने और छेड़छाड़ करना चालू रखा।

    चूंकि मैं अनुसूचित जाति से हूं इसलिए जब मैंने मौखिक शिकायतें अपने उच्च अधिकारियों से की तो उन्होंने मुझे अपना मुंह बंद रखने को कहा और कहा कि मैनेज करना सीखो। दिनांक 25 मार्च 18 को जब पीड़िता भीमसेन स्टेशन पर अपनी ड्यूटी पर थी तभी लगभग 9:30 बजे लक्ष्मी नारायण आया और पीड़िता के शरीर के अंगों से इधर-उधर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। परंतु इस बार उसने मोबाइल के कैमरे में आरोपी की सारी हरकतें कैद कर ली। और उस वीडियो को पीड़िता ने अपने उच्च अधिकारी रमेश गुप्ता (एस.एम.ई) को दिखाया तो उन्होंने उसे कहा की इसको यहीं खत्म करो।

    पीड़िता ने विभाग के ही नीलकमल श्रीवास्तव जी से शिकायत की जो ए.ई. हैं, उन्होंने भी उसे धमकाया और कहा कि यह सब बंद करो नहीं तो सस्पेंड कर दूंगा। इसके बाद पीड़िता ने अपने सीनियर डी.जे. धर्मेंद्र कुमार यादव से शिकायत की तो उन्होंने भी चुप रहने को कहा। पीड़िता का आरोप है कि इसी सब के कारण आरोपी लक्ष्मी नारायण शर्मा के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ करना ज्यादा कर दिया और उसका व्हाट्सएप हैक करवा लिया है तथा एडिटेड फोटो वायरल करके पीड़िता को बदनाम कर रहा है।

    इस संबंध में जब संवाददाता ने जी.आर.पी. के एस.पी. झांसी से बात की गई तो उनका कहना था कि आरोपी पर कार्यवाही होगी। देखना यह है कि पीड़िता के आरोप मीडिया के सामने आने पर अब उच्च अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं। क्या पीड़िता को न्याय मिल पायेगा? पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जन एक्सप्रेस कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

  • अवैध असलहों के साथ पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ा 

    [object Promise]
    उन्नाव। पुलिस ने    तेज कार्यवाही करते हुए  पुलिस  अधीक्षक के निर्देश में   अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 02.12.2018 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 1562/18 धारा 307 भा0दं0वि0 व मु0अ0सं0 1564/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा गिरफ्तार करने वाली टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु 10000 रु0 के नकद पुरस्कार की घोषणा की गयी है।  पकड़े  गए अभियुक्तो  में अमित यादव पुत्र संतू नि0 ग्रा0 तौरा थाना पुरवा जिला उन्नाव है।
    पुलिस ने इनके पास से  1 अदद देशी तमन्चा 315 बोर मय 2 अदद जिन्दा कारतू1 अदद खोखा कारतूस बरामद किया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में  प्रभारी निरीक्षक  अरूण कुमार द्विवेदी, थाना कोतवाली, ललऊ खेड़ा चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह यादव, थाना कोतवाली, उ0नि0 हसीब अहमद थाना कोतवाली,उ0नि0 अमित सिंह थाना कोतवाली ,का0 ज्ञानेन्द्र सिंह थाना कोतवाली मौजूद रहे।

  • फतेहपुर जनपदीय दिवस डी०एल०एड०(बी०टी०सी०) प्रशिक्षु क्रीड़ा प्रतियोगिता

    [object Promise]

    Reporter Rama Shankar

    जनपदीय दिवस डी०एल०एड०(बी०टी०सी०) प्रशिक्षु क्रीड़ा प्रतियोगिता जनपद – फतेहपुर का आयोजन रानीचंद्रप्रभा महाविद्यालय खागा – फतेहपुर में परम

    आदरणीय जिलाधिकारी महोदय श्री आञ्जनेय कुमार सिंह जी के द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । सभी प्रशिक्षुओ को प्रतियोगिता में सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।

  • प्रयागराज में कुंभ मेले की तैयारी को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

    [object Promise]
    रिपोर्टर-राकेश केसरवानी
    प्रयागराज में कुम्भ मेले की तैयारियों में ढिलाई को लेकर हाईकोर्ट नाराजगी जहीर की ओर सरकार मॉनिटरिंग करें वरना हम कार्रवाई करेंगे l प्रदूषण पर भी हाईकोर्ट ने चिंता जताई कहा बुरा हाल है l जिस गति से काम हो रहा , पूरा होने की उम्मीद कम है  l
    शहर की नरकीय स्थिति बनी हुई है पूरा शहर धूल के गुबारे से भरा हुआ है हाई कोर्ट नाराज होकर अपर महाधिवक्ता को कहा मॉनिटरिंग करे और कहा कि आप एक हफ्ते मे शहर के विकास कार्यो की रिपोर्ट दे l

  • रैली में बोले राजा भैया, मजदूर-किसान और जवान के लिए संकल्पित है हमारी पार्टी

    [object Promise]
    लखनऊ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’ की शुक्रवार को रमाबाई आंबेडकर मैदान लखनऊ में विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर राजा भैया मौजूद रहे। राजाभैया को सुनने के लिए रैली में सात राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, गुजरात और महाराष्ट्र से उनके समर्थक पहुंचे थे। इस दौरान मंच से समर्थकों को संबोधित करते हुए राजा भैया ने अपने नयी पार्टी बनाने का मुख्य कारण बताया।
    विधायक राजा भैया का संबोधन :
    रामाबाई रैली स्थल पहुंचने पर राजा भैया का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंच से उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि 25 साल विधानसभा में पूरे होने पर सर्वे कराया गया, 20 लाख लोगों ने सर्वे में भाग लिया और 80 फीसदी से ज्यादा लोगों ने नए दल के गठन के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के नाम के लिए चुनाव आयोग में प्रक्रिया चल रही है, जनसत्ता दल, जनसत्ता पार्टी या जनसत्ता लोक तांत्रिक पार्टी में से कोई नाम मिलेगा।
    राजा भैया ने कहा कि मजदूर, किसान और जवान के लिए हमारी पार्टी संकल्पित है, हमारी पार्टी सेना और अर्धसैनिक जवानों के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का एजेंडा है कि सेना और अर्धसैनिक बल के जवानों के सीमा पर शहीद होने पर 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। हम लोग दलित और गैर दलित के बीच के खाई को समाप्त करेंगे।
    राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ समारोह :
    बाहुबली नेता, निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया शुक्रवार को ही राजा भैया के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसके चलते राजा भैया के समर्थकों ने रैली को राजा भैया रजत जयंती अभिनंदन समारोह का नाम दिया है। उन्होंने इस रैली के माध्यम से अपने नए राजनीतिक सफर की हुंकार भरी। लखनऊ के रमाबाई मैदान में आयोजित रैली में उन्होंने अपनी नई पार्टी के नाम के साथ ही एजेंडे का भी ऐलान किया। इस रैली को राजा भैया का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। बता दें कि राजा भैया ने 19 नवंबर को एक प्रेसवार्ता की थी। इसमें उन्होंने एसससी-एसटी एक्ट, प्रमोशन में आरक्षण का विरोध किया था। राजा भैया ने कहा था कि प्रमोशन का आधार वरिष्ठता और गुणवत्ता होनी चाहिए, जाति नहीं। इस दौरान उन्होंने नई पार्टी के गठन का ऐलान भी किया था। उन्होंने बताया था कि जनसत्ता पार्टी, जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी और जनसत्ता दल के नाम से पार्टी के लिए तीन नाम चुनाव आयोग को भेजे गए हैं। पार्टी सिंबल के लिए चुनाव आयोग को लेटर लिखा गया है।