Category: uttar-pradesh

  • अलीपुरजीता चौकी के समीप ट्रक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर  बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

    [object Promise]
    कौशाम्बी से विकास कुमार गौतम की रिपोर्ट

    कौशाम्बी । सैनी कोतवाली के अंतर्गत आने वाले दौलतपुर कसार मजरे सुल्तानपुर कसार निवाशी नितीश कुमार तिवारी 21  पुत्र शिवसंकर  तिवारी सुबह से 10:00 बजे अपने चाचा शिव कुमार तिवारी दौलतपुर मोड़ जा रहा था जैसे ही दौलतपुर मोड़ पहुचने वाला तभी अचानक सामने से जा रहे बालू लदा ट्रक्टर से ओवर अटेक कर पासलेते समय ट्रक्टर ड्राइवर के गलती से हुवा बड़ा हादसा बाइक  सवार नीतीश की मौके पर मौत डायल 100 1206 मौके पर पहुंच कर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया  परिवार में मचा कोहराम बता दे कि शिवसंकर तिवारी के एक ही बेटा था जिसकी  सड़क हादसे में  मौत हो गई कौन बनेगा परिवार का सहारा परिवार में छाया मातम।

  • उत्तर प्रदेश सहायक शिक्षक के 69,000 पदों पर भर्ती शुरू, बीएड पास को मिली बड़ी राहत, जानिये डिस्ट्रिक वाइज वैकेंसी

    [object Promise]

    प्रयागराज । उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने प्राथमिक स्कूलों में 69,000 सहायक शिक्षकों /अस्सिस्टेंट टीचर की भर्ती प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई. योगी सरकार ने इस भर्ती के लिए शासनादेश देर शाम जारी कर दिया है. इस हफ्ते के अंत तक ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू हो सकती है. सहायक भर्ती परीक्षा 6 जनवरी को राज्य के मंडल मुख्यालय वाले जिलों में 11 से 2.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा आयोजन की जिम्मेवारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी एलनगंज को दी गई है.।

    सबसे खास बात ये है कि इसमें बीएड डिग्री होल्डर को भी प्राथमिक स्तर की भर्ती में मौका दिया जा रहा है. बीएड पास को 07 साल बाद ये अवसर दिया जा रहा है जिससे बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को रहत मिलेगी. राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने इसी साल जून में नोटिफिकेशन को जारी कर बीएड पास को प्राथमिक स्तर यानि प्राइमरी स्कूल (क्लास 1 से 5 तक) की भर्ती में शामिल होने की इजाजत दी थी. प्राथमिक स्तर की टीईटी 2018 में भी बीएड अभ्यर्थियों को मौका मिला था।

    गौरतलब है कि हाल ही में हुए 68,500 शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में सब्जेक्टिव पेपर होने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इसी वजह से 69,000 की परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछने का निर्णय लिया गया है. उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा. इसमें प्राथमिक स्तर की टीईटी में पास उम्मीदवार शामिल होंगे जिसका रिजल्ट 05 दिसंबर तक घोषित होने की उम्मीद है. ऐसी सम्भावना हजतय जा रही है कि क्लास 1 से 05 तक की टीईटी में 3 से 3.5 लाख तक उम्मीदवार पास होंगे.।

    69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती का शासनादेश जारी होने पर माना जा रहा है कि सरकार ने अंतर पैदा करने के लिए पदों की संख्या 500 बढ़ा दी है। पहले सरकार ने 68,500 शिक्षकों दो भर्ती का निर्णय लिया था। लेकिन पिछली 68,500 शिक्षक भर्ती में विवाद होने के कारण 6 जनवरी को होने जा रही दूसरी भर्ती परीक्षा में पद 69,000 कर दिए गए हैं। पिछली भर्ती में विवाद के चलते ही उसमें रिक्त तकरीबन 27,000 पदों को नई भर्ती में नहीं जोड़ा गया है।

  • फतेहपुर जिले के धाता ब्लॉक और कस्बे में CSC अस्पताल का लगभग 10 दिन पहले हुआ उद्घाटन

    [object Promise]

    Reporter Rajesh singh

    जिसके बाद वहां जाकर औचक निरीक्षण में देखा गया कि वहां पर तैनात एमबीबीएस सरल सोनी मौजूद नहीं पाए गए और राजेंद्र प्रसाद एम ओ दिनेश कुमार आयुष चिकित्सक कुंवर लाल सिंह फार्मासिस्ट अतुल सिंह आदि मौजूद रहे जिससे क्षेत्र की जनता आती है और सही इलाज एवं दवाइयों के अभाव में उसे मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों की तरफ मुंह मोड़ना पड़ता है क्षेत्र की जनता परेशान है ।

    समय पर डॉक्टर नहीं मिलते अधिकतर दवाइयों को बाहर की दुकानों से खरीदने के लिए लिख दिया जाता है गरीब जनता के पास पैसा ना होने के कारण वह दवाई नहीं खरीद पाता शासन से गुजारिश है कि सीएससी धाता पर तैनात समस्त कर्मचारियों को औचक निरीक्षण करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए ।

    यहां पर एक्सरे मशीन ना होने के कारण एक्सरे और अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाते और डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है मशीन अभी तक मुहैया नहीं हो पाई ।

  • भाजपा द्वारा प्रयागराज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के उपलक्ष में पदयात्रा निकाली गई

    [object Promise]

    रिपोर्टर-राकेश केसरवानी

    बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वर्षगांठ पर पैदल मार्च का आयोजन किया जो आज 01/12/ 2018 से लेकर 15 दिन तक पैदल मार्च आयोजन किया गया है l

     

    बारा घूर पुर दंडी नैनी मुट्ठीगंज मैं पंडाल लगाकर जनसभा को संबोधित किया और प्रधानमंत्री जी के उपलब्धियों को बताया जिसमें  137 योजनाएं चलाई गई जो आज भी चल रहा है l

    इस कार्यक्रम में तीनों मंडल अध्यक्ष जिनका नाम चौक मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार केसरवानी मीरापुर मंडल अध्यक्ष विष्णु वर्मा नैनी मंडल अध्यक्ष राम लखन जी और सारे पदाधिकारी गण मौजूद रहे

  • बजरंगबली को दलित बुलाए जाने के बाद दलितों ने हनुमान मंदिरों पर किया कब्जा

    [object Promise]

    आगरा/लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा बजरंगबली को दलित बुलाए जाने के बाद देश के सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है. अब इस मामले दलित समाज के लोगों ने जहां आगरा के एक हनुमान मंदिर पर कथित तौर पर कब्जा कर लिया वहीं, लखनऊ के हजरतगंज में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दलितों ने पूजा अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। यह लोग मंदिर पर अपना हक जताने को लेकर तख्ती लेकर पहुंचे।

    जिस पर लिखा था, ‘दलितों के देवता बजरंग बली का मंदिर हमारा है’। तख्ती लेकर पहुंचे इंद्रजीत ने कहा कि राजस्थान की एक रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजरंग बली को ‘दलित’ बताया था, जिसके बाद हमने यह कदम उठाया है। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर पहुंचे दलित समाज के लोगों ने मंदिर उन्हें सौंपने की मांग की। लोगों की मांग थी कि हनुमान मंदिर में दलित पुजारी की तैनाती की जाए। जिसके लिए लोगों ने प्रदर्शन भी किया। हालांकि ये प्रदर्शन आंशिक था। इस दौरान दलित सेवा उत्थान समिति से जुड़े विजय बहादुर ने कहा कि जब मुख्यमंत्री योगी खुद कह चुके हैं कि बजरंगबली दलित समाज के थे तो मंदिर पर दलित पुजारी की नियुक्ति होनी चाहिए।

    इस विवाद में शंकराचार्य भी कूद पड़े. उन्होंने योगी आदित्यनाथ की कड़े शब्दों में निंदा की है. भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने दलित समाज से देशभर के सभी हनुमान मंदिरों पर कब्जा करने और वहां का पुजारी बनने का आह्वान किया है।

    इस बीच शनिवार को योग गुरु बाबा रामदेव ने भी हनुमान को लेकर बयान दिया. उन्होंने हनुमान को ज्ञानी और क्षत्रिय बताया.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगरा में कांग्रेस नेता अमित सिंह के साथ दलित समाज के लोगों ने शहर के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर अपना दावा ठोक दिया. मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और ऐलान किया गया कि अब हनुमान मंदिर के पुजारी और व्यवस्थापक दलित समाज के लोग होंगे।

    कांग्रेस नेता अमित सिंह ने खुद को दलित बताते हुए कहा कि अब से अपनी जाति के देवता हनुमान के सभी मंदिरों में हम ही पूजा करेंगे और इनके हम ही महंत होंगे. इतना ही नहीं बल्कि सभी को जनेऊ धारण कराया गया और संकल्प लिया गया कि देश में जितने भी हनुमान मंदिर हैं, उनका रखरखाव और पूजा करने वाला अब अनुसूचित जाति का व्यक्ति ही होगा. अखिल भारतीय कोली समाज के उपाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि हम मुख्यमंत्री योगी से यह भी निवेदन करते हैं कि बता दें कि कौन-कौन से दूसरे भगवान हमारे समाज से आते हैं.इतना ही नहीं आपको बता दें कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने भगवान हनुमान को ब्राह्मण बताया है।

    बजरंगबली की जाति को लेकर शंकराचार्य ने कहा कि तुलसीदास ने हनुमान के बारे में लिखा है कि कांधे मूज जनेऊ साजे, इसका सीधा अर्थ है कि वह ब्राह्मण थे न कि दलित. उन्होंने जबलपुर में कहा कि बीजेपी राम मंदिर के निर्माण को लेकर ईमानदार नहीं है. वह सिर्फ 2019 के लोकसभा चुनाव में लाभ हासिल करने के लिए राम मंदिर के मुद्दे को उछाल रही है. उन्होंने कहा कि त्रेतायुग में दलित शब्द था ही नहीं. सबसे पहले महात्मा गांधी ने वंचित वर्ग को हरिजन कहकर पुकारा और बाद में मायावती ने दलित शब्द इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

  • 5 वर्ष का दिव्यांग मासूम बच्चा बना एक दिन का विधायक, सुनी जनसमस्यायें

    [object Promise]

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पांच साल के एक मासूम दिव्यांग बच्चे को एक दिन का विधायक बनाया गया है। पीएम मोदी के दिव्यांग प्रेम को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने एक अनूठी मिशाल पेश की है। उन्होंने महोबा में एक गांव के पांच वर्षीय बच्चे को एक दिन का विधायक बनाने का साहस दिखाया। दिव्यांग इस बालक ने न सिर्फ लोगों की शिकायतें सुनीं बल्कि सरकारी सुरक्षा में भी रहा।

    विधायक बना यह बच्चा दिव्यांग है। एक दिन के विधायक प्रोटोकॉल के तहत बच्चे को सभी अधिकार भी दिए गए। नए नए विधायक बच्चे ने भी अपने अधिकारों का भरपूर उपयोग किया और जनसमस्याओं से लेकर औचक निरिक्षण तक सारी कारर्वाइ की। इसके अलावा पांच साल के विधायक देर रात चरखरी नगर कोतवाली के निरिक्षण करने भी जा पहुंचे। छोटे विधायक चैपाल गए और यहां पर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई लोगों की अर्जी स्वीकार की गईं। इसके बाद नन्हे विधायक को कोतवाली में ले जाया गया जहां नन्हें विधायक को दारोगा ने अपने हाथों से उठाकर कुर्सी पर बैठा दिया। यहां विधायक का स्वागत तो हुआ ही साथ ही शिकायतों के निस्तारण की क्या स्थिति है इसके लिए रजिस्टर भी दिखाया गया। एक दिन के विधायक के साथ लोगों ने सेल्फी खिचवाई।

    एक दिन का विधायक बनने का गौरव हासिल करने का श्रेय अरुण अहिरवार को मिला। यह यह बच्चा जन्म से ही बोल पाने में असमर्थ है। उसकी यह स्थिति को देखकर मां-बाप उसके भविष्य को लेकर चिंता में रहते हैं। विधायक बनाने की घटना ने बच्चे को तो खुश किया ही साथ ही उसके मां-बाप के चेहरे पर भी मुस्कान बिखर गई।

    चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने दिव्यांग को अपनी जगह जन चैपाल पर बैठा दिया। नन्हा अरुण विधायक की तरह जनसमस्याओं की अर्जी लेता रहा। उसने इशारों में कोतवाल को भी निर्देश दिए। अरुण का परिवार खुशी के मारे फूला नहीं समा रहा है। विधायक ब्रजभूषण का तामझाम लेकर नन्हें अरुण कोतवाली पहुंचे। यहां तैनात दरोगा ने उन्हें गोद में उठाकर कुर्सी पर बैठाया। कोतवाली में अरुण की खूब आवभगत हुई। अरुण को शिकायत निस्तारण रजिस्टर भी दिखाया गया।

    पेशे से दिहाड़ी मजदूर तुलसीराम के घर का चूल्हा मजदूरी मिलने पर जलता है। ऐसे में अरुण को पढ़ाने की व्यवस्था नहीं है। इस पर विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने अरुण को पढ़ाने का पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की। वह जहां तक पढ़ेगा, विधायक उसे पढ़ाएंगे। चरखारी के विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने कहा कि अरुण की सामान्य बच्चों से इतर महत्वाकांक्षी देख यह निर्णय लिया। उन्होंने आज थाने का निरीक्षण किया, संभव है कल जिलाधिकारी से भी मिलें। उन्हें एक दिन का पूरा वेतन भी मिलेगा। बुंदेलखंड के दिग्गज नेताओं में शामिल गंगाचरण राजपूत के पुत्र भी उनकी लाइन पर है। खानदानी राजनीतिक भाजपा के विधायक भाजपा के विधायक ब्रजभूषण राजपूत को चर्चाओं में रहने का शौक है।

  • राजा भईया की जनसत्ता पार्टी की रैली में 1200 वाहनों से हजारों के तादाद में युवा जायेंगे लखनऊ

    [object Promise]
    By Sayed Maksoodul Hasan
    अमेठी। राजा भैया की जनसत्ता पार्टी के रमाबाई मैदान में होंने वाली रैली में अमेठी से 1200 वाहनों  काफिले के साथ लखनऊ हजारों कार्यकर्ता जाएँगे उक्त जानकारी देते हुए जनसत्ता पार्टी के नेता लौलेश प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने बताया कि जनसत्ता पार्टी में पूरे जिले से हजारों लोग लखनऊ जायेगे वही
    उत्तरप्रदेश के चर्चित विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया के सियासी दल को प्रदेश भर के युवाओं का समर्थन बहुत तेजी के साथ मिलता नजर आ रहा है।
    राजा भैया इन दिनों अपने दल के गठन को लेकर सुर्खियों में बने हैं। अब तक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कुंडा से जीतने वाले विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया। जिसके बाद राजा भैया की पार्टी युवाओं को आकर्षित कर रही है और राजा उन्हें तरजीह भी दे रहे हैं। राजा भैया के सियासी दल में सूबे के कई बड़े चेहरों की आने की संभावना है।
    वहीं राजा भैया को मिलने वाला जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। राजा भैया की नई पार्टी के ऐलान के बाद उन्हें प्रदेश भर से समर्थन मिल रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या दिख रही है। राजा भैया ने अपने व्यक्तित्व से युवाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।वही अमेठी में विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप  सिंह उर्फ गोपाल जी द्वारा जगह जगह मीटिंग कर जनसत्ता पार्टी के लिए जन समर्थन माँग कर  रमाबाई मैदान लखनऊ में होने वाली रैली को कामयाब बनने के लिए युवाओं को संगठित कर रहे है

  • रेलवे क्रासिंग पर पेट्रोल वैगन से डंपर  टकराया, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा  रेल हादसा

    [object Promise]

    रिपोर्ट-योगेंद्र गौतम

    कानपुर-लखनऊ रेल  मार्ग  पर शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास सहजनी क्रासिंग पर पेट्रोल वैगन  सेे डंपर  टकरा गया। पलटा हुआ डंपर कुछ दूर तक ट्रेन में फंसकर घिसटता चला गया। डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं रफ्तार कम होने के कारण चालक ने ट्रेन को रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। डाउन लाइन की ट्रेनों को गंगाघाट स्टेशन के पास रोका गया है।

    इन दिनों सहजनी में मिट्टी खनन का कार्य तेज है। कानपुर से लखनऊ की ओर पेट्रोल वैगन ट्रेन आने का सिग्नल होने के बाद सहजनी क्रासिंग पर गेटमैन बैरियर बंद कर रहा था। बूम का लॉक ठीक न होने से गेटमैन को बंद करने में दिक्कत आ रही थी। इस बीच पूरी तरह बैरियर बंद नहीं हो पाया और जल्दबाजी में चालक मिट्टी लदा डंपर लेकर रेलवे लाइन के पास पहुंच गया। इस बीच पेट्रोल वैगन ट्रेन क्रासिंग से पास होने लगी, जिसमें लगे लोहे के एंगल से टकराकर डंपर पलट गया। कुछ दूर तक डंपर के घिसटने से चालक को भी गंभीर चोंट आईं।

    इधर किसी हादसे की आशंका के चलते चालक ने तत्काल पेट्रोल वैगन ट्रेन को रोक लिया। इससे डाउन लाइन पर यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। वहीं स्थानीय लोगों ने डंपर में फंसे घायल चालक को बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया। वहीं डाउन की ट्रेनों को गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया गया। इसके बाद पेट्रोल वैगन ट्रेन के लोको पायलट को उन्नाव का सिग्नल देकर घटना की जानकारी गेटमैन से की। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास मिश्रा ने बताया घटना में रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। डंपर को रेल पटरी से किनारे किया गया है और चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • अतिक्रमण अभियान के विरोध मे सड़कों पर उतरे व्यापारी

    [object Promise]
    फतेहपुर। जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान चौक बाजार का नम्बर आते ही व्यापारी एकजुट होकर प्रशासन से आरपार करने के मूड मे आ गया है जिसके तहत चौक के व्यापारियों ने अतिक्रमण के मानक को लेकर अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर सड़कों पर उतरकर विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां जमकर नारेबाजी कर मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा।
    शहर के डेढ़ सौ
    साल पुरानी चौक बाजार के अस्तित्व मे संकट आया तो व्यापारी सड़क पर उतर आये और प्रशासन के दस मीटर के मानक को नकारते हुए व्यापारियों ने नाली तक के अतिक्रमण व छज्जा के अलावा एक इंच भी तोड़-फोड़ करने देने का निर्णय लेते हुए सोमवार को बड़ी संख्या मे व्यापारियों ने एकराय होकर अपने-अपने प्रतिष्ठान बंदकर प्रशासन के विरोध मे सड़कों पर उतरकर कलेक्ट्रेट पहंुचे जहां जिलाधिकारी से मुलाकात न होने पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तोड़-फोड़ अभियान पर रोक लगाये जाने की मांग किया।
    साथ ही व्यापारियों ने यह भी चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें न मानी गयी तो चैक के व्यापारी अनिश्चितकालीन बंदी कर रामलीला मैदान से मंगलवार को जुलूस निकालकर शहर के मार्गों से होते हुए लखनऊ के लिए कूच करेगें जहां मुख्यमंत्री से मिलकर प्रशासन के मानक के हिसाब से तोड़-फोड़ न किये जाने की मांग करेगें। व्यापारियों का कहना रहा कि चैक बाजार बचाने के लिए उन्हें चाहे जो भी करना पड़े वह करेगंे लेकिन नाली के अलावा एक भी फिट तोड़-फोड़ नही करने देेगें।
    व्यापारियों ने कहा कि चैक बाजार डेढ सौ साल पुरानी है। नाली तक का तो हो सकता है इसके अलावा जो भी दुकानें व इमारतें उनकी निजी जमीन मे है। कहा कि प्रशासन की दस मीटर के मानक चैक के आधे व्यापारियों के प्रतिष्ठान अतिक्रमण के भेंट चढ़ जायेगें जिसे किसी कीमत पर बर्दास्त नही किया जायेगा। इस मौके पर व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष रवि दुबे, कुलदीप रस्तोगी, ब्रजेश सोनी, विनोद गुप्ता, गुड्डू मोदनवाल, रवि रस्तोगी, राधेश्याम हरायण, रामप्रकाश गुप्ता, सत्य भगवान, मो0 समीम आदि मौजूद रहे।

  • थाना समाधान दिवस में थाना प्रभारी ने सुनी समस्याएं

    [object Promise]
     रिपोर्ट – विकास कुमार गौतम

    कौशाम्बी ।  थाना सराय अकिल में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक फरियादी अपनी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने सभी की समस्याओं को कुशलता पूर्वक सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया।
    शनिवार को आयोजित थाना संपूर्ण समाधान दिवस में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने अनेक फरियादियों की फरियाद सुनी और उनका निस्तारण का आश्वासन दिया। कुछ समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया। थाना दिवस के के दौरान मुख्य रूप से उप निरीक्षक ईश्वर शरण राय, उप निरीक्षक  , उप निरीक्षक दिलीप कुमार गुप्ता , ,मुन्ना यादव , एवं थाना सराय अकिल छेत्र के समस्त लेखपाल मौजूद रहे ,आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहे।