Category: uttar-pradesh

  • लगातार पकड़े जा रहे जिले में अपराधी 

    [object Promise]

    By Sayed Maksoodul Hasan

     

    अमेठी।।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक बी0सी0दूबे के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में दिनांक आज उ0नि0 श्री संतोष सिंह थानाध्यक्ष मंुशीगंज मय हमराही के तलाश वंाछित अभियुक्त व वाहन चेकिंग मुंशीगंज चैराहा पर मौजूद थे कि स्वाट टीम प्रभारी मय हमराही के भी आ गये मुखबिर की सूचना पर दो मोटरसाईकिल 04 सदिग्ध व्यक्ति जो कि मुसाफिरखाना की तरफ से अवैध असलहे के साथ आ रहे है।

    इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय टीम के वैशिया नाला पुलिया कनकसिंह पुर के पास मोटर साईकिल सवार के आने का इन्तजार करने लगें कि कुछ देर बाद दो मोटरसाईकिले आती दिखायी दी जिन्हे रोका गया तो भागने के प्रयास में एक मोटरसाईकिल पर सवार पीछे बैठे व्यक्ति ने जान से मारने की नियत से हम पुलिस वालों पर फायर कर दिया तथा भागने के प्रयास में मोटरसाईकिल सहित गिर गये, जिन्हे घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर समय: 02.45 बजे रात्रि पकड़ लिया गया तथा एक मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्ति भाग गये।
    पकडे गये अभियुक्तों का नाम पता पूंछा गया तो एक ने अपना नाम सूर्य नरायण मिश्रा उर्फ नन्हे उर्फ गब्बर बताया, तलाशी से 02 अदद पिस्टल, मय 02 अदद मैगजीन, 07 जिन्दा  कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ। दूसरे ने अपना नाम माताफेर कोरी बताया जामा तलाशी से एक अदद पिस्टल मय मैगजीन 02 अदद जिन्दा कारतूस व 02 अदद तंमचा 315 व 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद हुयी। उक्त सराहनीय कार्य के उत्साहवर्धन हेतु गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 10000 रू० का पुरुस्कार की घोषणा की।

  • राजाभैया को मिल रहा युवाओं का साथ, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रनेता राजाभैया की पार्टी में

    [object Promise]
    By Ajit Soni
    प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के चर्चित विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया के सियासी दल को प्रदेश भर के युवाओं का समर्थन बहुत तेजी के साथ मिलता नजर आ रहा है। राजा भैया इन दिनों अपने दल के गठन को लेकर सुर्खियों में बने हैं। अब तक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कुंडा से जीतने वाले विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया। जिसके बाद राजा भैया की पार्टी युवाओं को आकर्षित कर रही है और राजा उन्हें तरजीह भी दे रहे हैं। राजा भैया के सियासी दल में सूबे के कई बड़े चेहरों की आने की संभावना है। वहीं राजा भैया को मिलने वाला जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। राजा भैया की नई पार्टी के ऐलान के बाद उन्हें प्रदेश भर से समर्थन मिल रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या दिख रही है। राजा भैया ने अपने व्यक्तित्व से युवाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।
    राजा की बेती कोठी पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रयागराज के युवाओं ने हिस्सा लिया। इलाहाबाद यूनिर्विटी के छात्रनेता अभिनव शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र सहित अन्य लोग राजा भैया की पार्टी में शामिल हुए। अभिनव शुक्ला ने एक समाचार चैनल को बताया कि राजा भैया से मुलकात हुई। और हम युवाओं को राजा भैया के नीतियों पर भरोसा है। राजा भैया से हम लोगों ने अपनी मांग रखी और कहा की आरक्षण के मुद्दे सहित पेंशन की बहाली और रोजगार के मामले पर राजा भैया युवाओं के साथ आएं। शुक्ला ने कहा अगर राजा भैया युवाओं का साथ देते हैं तो प्रदेश का युवा भी उन्हें निराश नहीं करेगा। अभिनव ने कहा की राजा भैया को पूरे प्रदेश से बड़ा समर्थन मिल रहा है और आज अन्य दलों से ज्यादा उन पर भरोसा किया जा सकता है।
    अभिनव शुक्ला ने कहा कि रघुराज प्रताप सिंह युवाओं में लोकप्रिय हैं अगर वह युवाओं को निराश नहीं करेंगे तो युवा भी उन्हें निराश नहीं होने देंगे। आज के समय में सम्मान की राजनीति के लिए राजा भैया का सामने आना जरुरी है। राजा भैया ने हम युवाओं से वादा किया है कि वह युवाओं को निराश नहीं करेंगे। अभिनव ने दावा किया कि हजारों युवा आने वाले समय में राजा भैया को मजबूत करने के लिए साथ आयेंगे। बता दें की अभिनव शुक्ला इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता रहे सुमित शुक्ला के चचेरे भाई हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सुमित शुक्ला की इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावास में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

  • भाजपा नेता व अवंतिका होटल के मालिक आलोक आर्य के गोलीकांड में दो सगे भाइयों को मिली जमानत

    [object Promise]
    Reporter sayyed Maksoodul hasan

    हाईकोर्ट से जमानत हुई थी मंजूर,बढ़ी धारा में सेशन कोर्ट से मिली राहत

    सुलतानपुर । बहुचर्चित अवंतिका गोलीकांड में हमले समेत अन्य आरोप में हाईकोर्ट से जमानत पाए आरोपी सगे भाइयों को तफ्तीश के दौरान बढ़ी दुष्प्रेरण की धारा में एडीजे प्रथम की अदालत से राहत मिली है। सत्र न्यायाधीश आरपी सिंह ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। मालूम हो कि कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित अवंतिका फूड माल के मालिक व भाजपा नेता आलोक आर्या पर बीते 29 जुलाई को असलहों से लैस बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। सरेशाम हुई इस दुस्साहसिक वारदात की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई।

    जिसके आधार पर अभियोगी कन्हैयालाल गौड़ ने आरोपी सत्य प्रकाश सिंह,रमन सिंह व सौरभ सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। तफ्तीश के दौरान हिस्ट्रीशीटर राहुल धुरिया,रीशू उर्फ देवांश सिंह,अतुल सिंह,मनोज सिंह,सिराज अहमद व जलीश उर्फ फिरोज अहमद का नाम प्रकाश में आया। आरोपी जलीश को हाईकोर्ट से राहत मिल गयी।शेष आरोपियों को जेल जाना पड़ा।

    मामले में आरोपी सगे भाई अतुल सिंह व मनोज सिंह की जमानत पहले हमले समेत अन्य आरोपो में खारिज हो गई।जिन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने दुष्प्रेरण का मामला पाते हुए धारा बढोत्तरी की।इसी मामले में दोनों भाइयों की तरफ से एडीजे प्रथम की अदालत में जमानत अर्जी प्रस्तुत की गई।

    जिस पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरबिन्द सिंह राजा व संदीप सिंह ठाकुर ने अन्य आरोपो में हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने का तर्क रखते हुए दुष्प्रेरण के आरोप में जमानत की मांग की।वहीं अभियोजन पक्ष ने जमानत पर विरोध जताया।उभय पक्षो को सुनने के पश्चात न्यायाधीश आरपी सिंह ने दोनों भाइयों की जमानत मंजूर कर ली है।

  • जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के लेकर प्रशासन सतर्क

    [object Promise]
    करेंगे बन रहे पूर्वाचल एक्सप्रेस वे का भूमि पूजन व शिलान्यास
    अमेठी। सूबे के मुख्यमंत्री आगामी 3 दिसंबर को शुकुलबाज़ार के ग्राम सभा भट मऊ में बन रहे पूर्वाचल एक्सप्रेस का भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला अधिकारी शकुंतला गौतम व एसपी अनुराग आर्य के साथ जिले के आला अधिकारी कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप देने में लगे रहे। जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने हैली पेड का निरीक्षण किया व वहाँ बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की आफिस में मुख्यमंत्री के साथ होने वाली संभावित मीटिंग का जायजा भी लिया।
    इस मौके पर एडीएम ईश्वर चंद्र,उपजिलाधिकारी देवी दयाल बर्मा,सीओ सूक्ष्मप्रकाश,सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।

  • लाभार्थीपरक योजनाओं के संचालन में शिथिलता बरतने पर होगी कार्यवाही : जिलाधिकारी

    [object Promise]
    क्राइम रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
    ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
    देवरिया।   निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में संबंधितों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनके विरुद्व कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी, जिसके लिये सम्बन्धित स्वयं  जिम्मेदार होगें। उक्त निर्देश जिलधिकारी अमित किशोर ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यो के समीक्षा बैठक के दौरान कार्यो में बरती जा रही शिथिलता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को दियें। उन्होने उप जिलाधिकारी व तहसीलदार सलेमपुर को लम्बित शिकायतों के प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगने, शौचालयों के कार्यो में शिथिलता पाये जाने पर  ए0डी0पी0आर0ओ0 का वेतन रोके जाने के निर्देश देते हुए खण्ड विकास अधिकारी बरहज पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आगाह किया कि जिओ टैग सहित सभी लम्बित कार्यो में तेजी लाते हुए शीघ्रता से पूर्ण करायें। उन्होने बी0डी0ओ0 बैतालपुर व भलुअनी को आगाह किया कि विकास कार्यो को तत्परता से पूर्ण करायें। साथ ही कराये गये विकास कार्यो की फोटोग्राफ भी कराये।
    जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत पात्रो के चयन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिये खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी से निभाते हुए इस कार्य को कराये। यह एक पुण्य का कार्य है, जिसका श्रेय आपको मिलेगा। साथ ही गरीब परिवार की बेटियों का विवाह भी सम्पन्न हो सकेगा। उन्होने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी उनके क्षेत्र में अन्त्योदय राशन कार्ड अपात्रो को दिये गये है, उनकी जाॅच कर उन्हे निरस्त करायें तथा निरस्त कराये गये राशन कार्डो की सूची जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराये, जिससे पात्रो को योजना से जोडा जा सके। उन्होने सभी संबंधितों को आगह किया कि 3 दिन के अन्दर लाभार्थियों का चयन पूर्ण कर ले और यह सुनिश्चित कर ले कि कोई भी पात्र लाभार्थी छूटने न पाये यदि बाद में कोई जानकारी प्राप्त होगी तो संबंधित के विरुद्व कार्यवाही की जायेगी। उन्होने चारागाह व पशु आश्रय स्थलों के लिये स्थल चयन करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें तेजी लाये और इनका नियमानुसार मनरेगा के माध्यम से कार्य करायें, जिससे छुट्टा जानवरों को वहां ले जाया जा सके। उन्होने पेंशन के लाभार्थियों के छूटे आधार को भी शतप्रतिशत आधार से जोडने के निर्देश दियें।
    जिलाधिकारी ने विधुत विभाग के कार्यो में शिथिलता पाये जाने पर अप्रशन्ता व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि वे आगामी दिवसो में उपभोक्ताओं को कनेक्शन मुहैया कराने के लिये कम्पो का आयोजन करें, साथ ही आयोजित होने वाले कैम्पो की सूची उपलब्ध करायें, जिससे आयोजित होने वाले कैम्पों में अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी उपभोक्ता/लाभार्थी को मुहैया करायी जा सके, जिससे शासन द्वारा संचालित योजनाओं लाभ पात्रो को मिल सके और योजनाओं की उद्देश्य पूर्ति भी हो सके।
    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजव सीताराम गुप्त, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश पटेल, जिला विकास अधिकारी श्री कृष्ण पाण्डेय, समस्त उप जिलाधिकारी, परियोजना निर्देशक डी0आर0डी0ए0 महेश नारायण पाण्डेय, डी0सी0मनरेगा गजेन्द्र तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी दीनानाथ शुक्ल, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, अर्थ संख्याधिकारी सच्चिदानंद, परियोजना अधिकारी डूडा, मुख्य अभियंता विधुत, खण्ड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

  • नेचर और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन काशी में

    [object Promise]
    ब्यूरो चीफ- कामेश्वर पाण्डेय
    क्राइम रिपोर्टर- मन्नान अहमद

    महात्मागांधी काशी विद्यापीठ में पर्यावरण कुंभ के अवसर पर महामना मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता संस्थान की ओर से नेचर और वाइल्डलाइफ फ़ोटो प्रदर्शनी का आयोजन l प्रदर्शनी का उद्धघाटन उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी ने फीता काट कर किया साथ मे संयोजक अनिरुद्ध पांडेय जी और आयोजक ओमप्रकाश सिंह जी ने फ़ोटो गैलरी दिखाया l
    इस आयोजन में उत्तर-प्रदेश ओडिशा,मध्य प्रदेश, झारखंड गुजरात,मणिपुर,हरियाणा,बिहार, महाराष्ट्र,तेलंगाना,गोवा उत्तराखंड, दिल्ली ,पश्चिम बंगाल इस तरह राष्ट्रीयस्तर के ख्याति प्राप्त छायाकारों के चित्र प्रदर्शनी मेंआई है l
    इस प्रदर्शनी में 14 प्रांतों से 300’तस्वीरें आईं जहाँ थीम के अनुसार चुनिंदा 50 तस्वीरे ही सलेक्ट हुई और गैलरी में सजी , प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ख्यति के वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर सौरव चक्रवर्ती ,शांतिनिकेतन कोलकाता के फोटोग्राफी विभाग के हेड, ओडिशा से करुनाकर सतपथी , फरीदाबाद से सुरेश्वर त्रिपाठी, बडोदरा से लेमेश राने ,अहमदाबाद से प्रशांत वैद्य गोरखपुर से धीरज सिंह ,देवरिया से संतोष विश्वकर्मा सहित कई नामचीन छायाकारों के चित्र देखने लायक है l

     

    आयोजित फ़ोटो प्रदर्शनी में लगी देवरिया के फोटोग्राफर की तस्वीर

    देवरिया जिले से संतोष विश्वकर्मा की वाइल्डलाइफ सम्बंधित फोटोग्राफी लगी जिसे देख कर लोगो ने बहुत सराहना किया ,

    वही प्रदर्शनी में आये मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी ने देवरिया जिले से संतोष विश्वकर्मा की तस्वीर देखते ही बोल बैठे की जीवन रूपी इस तस्वीर को देख कर यही भाव आता है की “जल है तो कल है” इस शब्द को बोलते हुए उपमुख्यमंत्री जी संतोष विश्वकर्मा  फोटोजर्नलिस्ट देवरिया से मिलने की बात प्रदर्शनी में कहे वही कार्यक्रम के संयोजक अनिरुद्ध पांडेय जी ने पूरे थीम के अनुसार फोटोगैलरी सजाकर बनारस वालो का मन मोह लिया l

  • बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिये रोटरैक्ट क्लब गोरखपुर द्वारा प्रतियोगिता आयोजित

    [object Promise]
    रिपोर्टर – कामेश्वर पांडेय
    रोट्रेक्ट क्लब गोरखपुर द्वारा ग्रीन लॉन स्कूल निकट ऊँचवा ,बक्सीपुर में दिनांक 02-1२- 2018 को रोटरैक्ट जेडआरआर अंकित मिश्रा राष्ट्रवादी के नेतृत्व में कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इसमें 115 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापिका ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बहुत सहयोग किया।
    इस प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप एंड सीनियर ग्रुप में बाँटा गया, जिसमें जूनियर ग्रुप से 1st prize आस्था गुप्ता और 2nd prize समीक्षा गुप्ता और 3rd prize प्रिया यादव को मिला । सीनियर ग्रुप मेंं 1st prize परी 2nd prize सादाब अख़्तर और 3rd prize जानवी शर्मा को मिला । इस कार्यक्रम का संचालन रोट्रेक्ट अध्यक्ष-संतोष कुमार वर्मा सचिव-आशीष प्रधान डायरेक्टर- जितेन्द्र के अलावा अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

     

  • जिलाधिकारी ने ग्राम मरदानपुर में चौपाल लगाकर शासन द्वारा संचालित योजनाओं का किया स्थलीय सत्यापन

    [object Promise]
    अमेठी ।  जिलाधिकारी श्रीमती शकुंतला गौतम ने आज जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्राम मरदानपुर  ब्लॉक बाजार शुकुल अन्तर्गत गांव में प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर शासन द्वारा संचालित विकास योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि इस गांव में विधवा पेंशन के 53 लाभार्थी, वृद्धावस्था पेंशन के 97 लाभार्थी, तथा दिव्यांग पेंशन के 16 लाभार्थी हैं  इस गांव में 244 लाभार्थियों को इज्जत घर निर्माण हेतु पैसा उनके खाते में दिया गया है तथा सभी इज्जत घर पूर्ण हो चुके हैं तथा उनका प्रयोग किया जा रहा है।

    इस गांव में 48 हैंडपंप हैं तथा पात्र गृहस्थी के 666 लाभार्थी एवं अंत्योदय के 195 राशनकार्ड लाभार्थी हैं। इस गांव में 40 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया है तथा सभी आवास पूर्ण है। इस गांव में लघु सिंचाई विभाग द्वारा 9 लाभार्थियों को निशुल्क बोरिंग अनुदान दिया गया है। इस गांव में मनरेगा के अंतर्गत 3 कार्य कराए गए हैं, तथा राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत 06 कार्य कराए गए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने सौभाग्य योजना के अंतर्गत समस्त ग्रामीण जनों से विद्युत कनेक्शन के बारे में जानकारी ली।
    उन्होंने समस्त ग्राम वासियों से अपील किया कि जो भी किसान हैं वह अपना धान सरकारी क्रय केंद्र पर ही बेचे। जिलाधिकारी ने समस्त ग्राम वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इज्जत घर का प्रयोग करेंगे कोई भी शौच के लिए बाहर नहीं जाएगा। चौपाल के दौरान जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा, उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना देवी दयाल वर्मा, परियोजना निदेशक साहित्य प्रकाश मिश्र, खंड विकास अधिकारी बाजार शुकुल तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

  • शहर के अनेकों चौराहों पर चल रहा सघन्य चेकिंग अभियान

    [object Promise]

    सुलतानपुर। शहर के अलग अलग चौराहों पर गाड़ियों के चेकिंग यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर का चालान कर सम्मन शुल्क  वसूला जा रहा है वहीं पायगीपुर चौकी इंचार्ज उमाकान्त शुक्ल व हमराही सिपाही संतोष यादव ने 21 वाहनो का जुर्माना वसूला , वहीं शास्त्रीनगर चौकी इंचार्ज सतीश सिंह व हमराही सिपाही मनीष कुमार ने भी 16 वाहनो से सम्मन शुल्क वसूला।

    बताते चले कि ये अभियान एक महीने का था आज आखिरी दिन होने के कारण देर रात तक  चेकिंग अभियान चेलेगा, जिसमें में सीट बेल्ट, हेलमेट, ओवरलोड, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट,इत्यादि पर चालान व जुर्माना वसूला जा रहा है।

  • आओ समाज की अच्छाई व बुराई को लोगो से उजागिर करें,यही इंसान का धर्म: राजू पंडित

    [object Promise]

    मुसाफिरखाना(अमेठी)।।विकासखंड के धरौली ग्राम सभा के नया कोट में कल देर रात्रि माँ भगवती देवी का जागरण का आयोजन हुआ।जागरण में ग्रामीण व इलाकों के भक्त बड़ी तादाद में माता के जगराते में सम्मिलित हुए।जागरण का शुभारंभ समाजसेवी राजू पंडित ने दीप प्रज्वलित व माता की आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की।जागरण का शुभारंभ करते हुए राजू पंडित ने कहा कि माँ देवी सभी भक्तों की रक्षा करने में कोई कसूर नही छोड़ती बल्कि अपने आप मे उस भक्ति का कर्म स्थापित करना होगा ।

    इसी कर्म को ध्यान देते हुए आओ हम सब इस समाज की अच्छाई और बुराई को समाज के लोगों से उजागिर करें यही एक इंसान का धर्म है।आयोजक मंडल द्वारा मुख्य अतिथि राजू पंडित को शाल व देवी प्रतिमा भेट कर जागरण स्थल पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की देख रेख कर रहे संजय तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार प्रगट कर सहृदय धन्यबाद दिया।जागरण में प्रमुख रूप से रवि तिवारी,हनुमंत विश्वकर्मा, संजय,शिवम तिवारी,जयंत मिश्र,आदि रहे।