Category: uttar-pradesh
-
विशेष मतदाता अभियान दिवस पर जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण
[object Promise]अमेठी । जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट शकुंतला गौतम ने आज विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जायस स्थिति मलिक मोहम्मद भारतीय इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र में बूथ संख्या 308, 309, 310, 311, 313 तथा 313 का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि सभी बूथों पर फार्म 6 के 241 फार्म 7 के 65 तथा फार्म 8 के 11 आवेदन प्राप्त हुए हैं।जिलाधिकारी ने 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए घर-घर जाकर सर्वे करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जेंडर रेशियो बराबर रखने के लिए महिला मतदाताओं का अधिक से अधिक मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जाए।उन्होंने कहा कि जो दिव्यांग मतदाता पेंशन पा रहे हो उनका नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों का नाम दो या दो से अधिक बार हो उनका नाम मतदाता सूची में एक ही बार दर्ज किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने डी- डुप्लीकेट फार्म के बारे में ना बता पाने पर लेखपाल हरिबक्स सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ ही बूथ संख्या 308 के बीएलओ विजय कुमारी को आवेदन फार्म ना भरने के लिए कठोर चेतावनी दिया। उन्होंने कहा कि जो मतदाता आ रहे हैं उनका नाम तथा मोबाइल नंबर सहित फार्म 6 भरवाया जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ईश्वर चंद, तहसीलदार तिलोई श्रद्धा सिंह, थाना प्रभारी जायस रविंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे। -
डग्गामार वाहनों की संयुक्त रूप से की जाए सघन चेकिंग – डीएम
[object Promise]अमेठी । जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत कक्षा 09 से 12 तक के बच्चों की जनपद स्तर पर भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम की तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में एआरटीओ एल0बी0 सिंह ने बताया कि शासन द्वारा सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत जनपद स्तर पर भाषण प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके तहत जनपद के 27 स्कूलों में 54 विद्यार्थियों को चिन्हित किया गया है lजिनसे दिनांक 28 नवम्बर 2018 को गौरीगंज के राजकीय बालिका इण्टर कालेज में सड़क दुर्घटना कारण एवं निवारण विषयक 05 मिनट की प्रत्येक विद्यार्थी से भाषण प्रतियोगिता कराई जायेगी। उन्होंने बताया िकइस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 21000, द्वितीय स्थान पाने वाले को 11000 तथा तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 7000 रूप्ये का पुरूस्कार दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत डग्गामार वाहनों, स्कूली वाहनों, टैम्पों तथा टैक्सी को एआरटीओ व पुलिस विभाग को संयुक्त रूप् से अभियान चलाकर सघन चेकिंग कर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़क दुर्घनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश एआरटीओ व पुलिस विभाग को दिया। जिलाधिकारी ने अधि0 अभि0 लो0नि0वि0 को टर्निंग प्वाइंट पर संकेतांक बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ईश्वर चन्द्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश, प्राचार्य जी जीआई सी गौरीगंज डा0 संगीता शर्मा सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे। -
आगामी 30 नवंबर से पूर्व विद्युत बकायेदारों से राजस्व वसूली सुनिश्चित करे- अधीक्षक अभियंता विद्युत
[object Promise]सुलतानपुर । अधीक्षण अभियंता ने अनूप चंद्रा ने बताया कि प्रबंध निदेशक अपने आगामी दौरे के दौरान राजस्व वसूली की समीक्षा करेंगे। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों एवं अवर अभियंताओं को कड़े निर्देश दिए है कि आगामी 30 नवंबर से पूर्व 05 कि0वा0 एवं रुपया 10 हजार से ऊपर के समस्त बकाएदार उपभोक्ताओं का विद्दुत विच्छेदन करते हुए यथासंभव प्राथमिकी दर्ज कराकर राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने सौभाग्य योजना की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान सरकार की कल्याणकारी सौभाग्य योजना का लाभ जिले के हर पात्र व्यक्ति एवं विद्दुत कनेक्शन से वंचित सभी गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस योजना को जनपद के 14 ब्लाकों के 1214 गांवों को सौभाग्य योजना के तहत ऊर्जीकृत कर लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ सभी वर्गों के लोगो को दिया जा रहा है। योजना से लाभान्वित होने वाले सरकार की चहुँओर प्रसंशा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्दुत कनेक्शन से वंचित लोगों का सौभाग्य योजना के तहत निःशुल्क कनेक्शन कर लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्दुत विभाग का लक्ष्य है कि जनपद में कोई भी गांव व मजरा विद्दुत न पाने की समस्या से वंचित न रहे, जिसके संबंध में जिले के सभी मा. विधायकों से सहयोग मांगा गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आगामी 10 दिसम्बर से पूर्व योजना से वंचित गांवों व मंजरों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।योजना से वंचित गॉव एवं मजरों की सूची उपलब्ध कराने हेतु जनप्रतिनिधियों अनुरोध किया गया है। ताकि 10 दिसम्बर तक जिले को सौभाग्यशाली घोषित किया जा सके। शासन द्वारा किसी भी शिकायत अथवा जानकारी व योजना से संबंधित कोई भी जानकारी हेतु टोल फ्री नंबर जारी किया गया है , जिसका नंबर 1912, कंट्रोल रूम 8004922015 बजाज प्रतिनिधि 6386900164 है। उक्त नंबरों पर जानकारी अथवा शिकायत की जा सकती है l -
आजम खाँ कोर्ट में हाजिर हो, नहीं तो जारी करेंगे गैरजमानती वारंट: स्पेशल कोर्ट
[object Promise]प्रयागराज। राष्ट्रविरोधी बयान देने के मुकदमे में उपस्थित न होने पर स्पेशल कोर्ट (एमपी/एमएलए) ने प्रदेश के पूर्वमंत्री आजम खां को चेतावनी दी है। कोर्ट ने कहा कि अगली तारीख पर यदि वह हाजिर नहीं हुए तो गैरजमानती वारंट सहित अन्य विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रकरण की अगली सुनवाई 21 जनवरी 2019 को होगी। यह आदेश स्पेशल कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी ने दिया है।
घटना 27 जून 2017 की रामपुर के सिविल लाइंस थाने की है। पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ राष्ट्रविरोधी बयान देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को इस मुकदमे में आजम खां को उपस्थित होना था। उनकी ओर से हाजिरी माफी अर्जी अधिवक्ता के द्वारा प्रस्तुत की गई। कोर्ट ने उनकी हाजिरी माफी अर्जी मंजूर कर ली और अगली तारीख पर उपस्थित होने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी है। इस प्रकरण के अलावा आजम खां के खिलाफ दो और मामले भी स्पेशल कोर्ट में लंबित है।
-
नोडल अधिकारी कामिनी रतन चौहान ने जनपद के विभिन्न विभागों का किया औचक निरीक्षण
[object Promise]By Sayed Maksoodul Hasan
अमेठी। जनपद की नोडल अधिकारी आयुक्त वाणिज्य कर कामिनी चैहान रतन ने जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम के साथ गौरीगंज स्थित 04.40 करोड़ की लागत से बन रहे निमार्णाधीन अग्निशमन केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधि0 अभि0 लों0नि0वि0 को बिल्डिंग में प्रयोग हो रहे मसाले की सैंपलिंग कराने के निर्देश दिये। अग्निशमन केन्द्र सी एण्ड डी एस यूनटि 51 रायबरेली द्वारा निर्माण किया जा रहा है उन्होंने बिल्डिंग को भूकम्प रोधी, उसमें पानी की व्यवस्था आदि सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय पचेहरी का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने, शौचालय में गंदगी को देखकर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए शौचालय की नियमित सफाई तथा समुचित पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिय। उन्होंने बच्चों को अभी तक स्वेटर वितरण न होने पर बीएसए से कारण पूछा तथा मिड-डे-मिल के बारे में जानकारी लिया।इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढाई के बारे में पूछा तथा मौजूद प्राधानाचार्य को बच्चों को हरी सब्जियों के बारे में बताने का निर्देश दिया। इसके बाद नोडल अधिकारी ने थाना जामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में 202 शिकायतों में से 04 शिकायतें लंबित पायो जाने पर उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो शिकायते राजस्व विभाग व भूमि विवाद से सबंधित है उनके निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर भेजने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जामों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ब्लाक जगदीशपुर का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने दिव्यांग छोटेलाल को ट्राईसाइकिल वितरित किया। -
इलाहाबाद के नैनी अरैल में फर्जी आरोप लगाकर कर रही थी ब्लैकमेल
[object Promise]रिपोर्टर राकेश कुमार केसरवानीइलाहाबाद प्रयागराज के नैनी अरैल में फर्जी आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने वाली महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया नैनीअरैल के प्रधान के दो पुत्रों को फर्जी बलात्कार मामले में फंसाने वाली महिला व उसकी मां को जांच अधिकारी नैनी भगौती सिंह ने रविवार को शहर के नेतराम चौराहे से गिरफ्तार किया।मां व बेटी को कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया नैनी जेल। फर्जी आरोपी महिला जांच अधिकारी को भी दे रही थी धमकी। नाम व पता ठिकाना बदल कर करती रही लोगों को ब्लैकमेल।
बता दें कि नौ अप्रैल 18 को कोर्ट में प्रधान पुत्रों को दोषमुक्त किया था।दोषमुक्त किए जाने के बाद भी आरोपी महिला प्रधान पुत्रों को अज्ञात नम्बर से ब्लैक मेल करने के लिए करती रहती है फोन। जिसका मुकदमा अपराध संख्या 1307/18 नैनी थाने में दर्ज किया जा चुका था। नैनी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ।
-
Train accident – मुरादाबाद से बरेली जा रही ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त
[object Promise]रिपोर्टर अखिल कुमार
रामपुर । मुरादाबाद से बरेली जा रही कोच के 11 डिब्बों मेंं से सात डिब्बे धमौरा स्टेशन पर दुगन्पुर गॉंव में पलटे। हलाकि खाली कोच होने के चलते कोई जनहानि का नुकसान नहीं हुआ है।ट्रैन में भारी क्षति, बिजली लाइन सहित ट्रेक क्षतिग्रस्त। रेल यातायात बाधित। बरेली और मुरादाबाद से रेस्कूय टीम एआरटी सहित एसपी रामपुर पुलिस बल मौके पर पहुँचे ।
-
Video : किसानों ने किया हंगामा किया, योगी सरकार को खूब जमकर कोसा, बुलानी पड़ा पुलिस बल को
[object Promise]रिपोर्टर विकास कुमार गौतम
कौशाम्बी में इन दिनों खाद की किल्लत बीजेपी सरकार के राज में भी डीएपी खाद की किल्लत इतनी महंगी होने के बाद भी नही पूरी हो पा रही है
खाद ताजा मामला अलीपुर जीता साधन सहकारी समिति में सुबह से ही किसान लाइन में लगे 200 बोरी डीएपी आने की खबर से किसान लगे लाइन पर लंबी लाइन देखकर किसानों के चेहरे मुरझाये, खाद के लिए काफी देर से हो रही है
मारामारी लाइन में लगने को लेकर जिससे मौके पर पुलिस बुलवानी पड़ी फिर भी पुलिस के आने बाद भी किसानों ने बहुत ही हंगामा किया किसानों सरकार के प्रति काफी नाराजगी देखने को मिली योगी सरकार को किसानों ने खूब जमकर कोसा और कहा कि यहाँ किसानों को खाद नही मिल पा रही है
और बीजेपी मंदिर और मस्जिद के पीछे पड़े है पूरे कौशाम्बी के छेत्र में जहाँ भी खाद आई वहाँ इसी तरह ही की लड़ाई झगड़ा होने की खबर है जैसे कोरियो व मोहहबतपुर जीता में इसी तरह की खबर है ।
-
बढ़ते भ्रष्टाचार और घोटाले को लेकर किसान यूनियन ने दिया ज्ञापन
[object Promise] -
मामूली कहासुनी में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या तीन नामजद
[object Promise]बल्दीराय/सुल्तानपुर -हलियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांपा गाँव मे पति ने ही अपनी पत्नी को धारदार हथियार से रुपा सिंह(27)की पति गोपाल सिंह ने हँसिया व चाक़ू से गला रेत कर हत्या कर दी घटना लगभग दिन में 11 बजे की है। मृतका रूपा सिंह अपनी सास कुमारा के साथ गांव में ही रहती थी आरोपी गोपाल सिंह लुधियाना में रहकर नौकरी करता था।आज सुबह आरोपी गोपाल सिंह लुधियाना से वापस आया था घर पहुंचने पर किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया बात बढ़ने पर हंसिया व चाकू से गला रेत कर हत्या दिया lजिससें पत्नी के शरीर से काफी खून बह गया जिससें उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी केशव तारनपुर थाना कुड़वार निवासी रूपा सिंह पुत्री केशव सिंह की शादी 2009 में हिन्दू रीति रिवाज़ से गोपाल सिंह पुत्र समर बहादुर निवासी कांपा थाना हलियापुर के साथ हुई थी। पिता ने आरोपी के मां सहित दो लोगों पर हत्या का इल्ज़ाम लगाया है lगाँव वालों की सूचना पर हलियापुर थानाध्यक्ष मौके पर स्थित का जायजा लिया। थानाध्यक्ष हलियापुर विष्णुकांत शुक्ला ने बताया कि पिता केशव सिंह ने तीन लोगों की नामजद तहरीर दी है आरोपी मौके से फ़रार हो गया है जिसकी ग्रिफ्तारी जल्द से जल्द कर के हत्या का खुलासा किया जाएगा। लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा करा कर शव विच्छेद ग्रह सुल्तानपुर भेजा जा रहा है पीएम रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्यवाई की जायेगी खबर लिखे जाने तक मौके पर सी ओ बल्दीराय दलवीर सिंह मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा ले रहें है।