Category: uttar-pradesh
-
ट्रेन से कट कर वृद्ध की मौत
[object Promise]कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका भरवारी रेलवे स्टेशन के पास लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्घ की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वृद्घ अपने गाँव असवाँ से भरवारी जाने के लिए । लाइन पार कर रहा था। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस के सिपाही रमेश सिहं ने वृद्ध की शिनाख्त करा कर। भरवारी चौकी इंचार्ज राजीव सिंह को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध का नाम रमतु प्रजापति पुत्र महावीर प्रजापति निवासी ग्राम सभा असवाँ बताया जा रहा है। वृद्ध शनिवार की दोपहर लगभग १२ बजे वृद्ध अपने घर से किसी काम से भरवारी के लिए। जा रहा था। तभी फरीदपुर गाँव के समीप वृद्ध रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी अप लाइन से मालगाड़ी आ गई । टे्न की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है। -
दबंग गर्ल पर लगा लाखों रूपयों की धोखाधड़ी का आरोप, इस कंपनी के मालिक ने की शिकायत
[object Promise]मुरादाबाद। फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मैनेजर समेत पांच पर इंडियन फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कंपनी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। दिल्ली में शो करने के लिए कंपनी से सोनाक्षी सिन्हा के खाते में 28 लाख रुपये डलवाए गए थे। हवाई जहाज के टिकट कराए गए, लेकिन एनवक्त पर उन्होंने आने से इन्कार कर दिया। रकम वापस मांगने पर सोनाक्षी की मैनेजर ने कंपनी के डायरेक्टर को मैसेज कर जान से मारने की धमकी दे डाली।
कंपनी के डायरेक्टर ने सभी दस्तावेज पेश कर एसएसपी से अभिनेत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ कटघर को सौंपी है। इंडियन फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कंपनी के मालिक कटघर के हनुमान मंदिर स्थित डबल फाटक शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा हैं। उनकी कंपनी ने दिल्ली के श्रीफोर्ट ऑडिटोरियम में फैशन शो कराने का ठेका लिया था। इस आयोजन के लिए जून में ही बुकिंग कर ली गई थी। प्रमोद शर्मा के मुताबिक, सोनाक्षी की कंपनी के मैनेजर अभिषेक सिन्हा, स्वाति सिन्हा, अभिनेत्री की मैनेजर मालादीका से ध्रुवमिला टक्कर और ऐल्डा के जरिये संपर्क हुआ था। 24 लाख की रकम जीएसटी लगाकर किस्तों में स्वाति सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा के खाते डाली गई थी।
30 सितंबर को होने वाले शो में आने के लिए सात एयर टिकट सुबह 10 बजे के बुक कराए गए थे। बाद में मैसेज आया कि दोपहर दो बजे के टिकट करा दिए जाएं। उस समय पांच टिकट ही हो पाए। टिकट पूरे नहीं होने पर मालादीका की ओर से मैसेज आया कि वो इस शो में शामिल नहीं हो सकते। सोनाक्षी के नहीं आने पर शो निरस्त करना पड़ा, जिस पर संचालक प्रमोद को पुलिस उठाकर ले गई। सभी कागजात दिखाने के बाद प्रमोद को छोड़ा गया। प्रमोद का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर सोनाक्षी की मैनेजर ने धमकी भरा मैसेज भेजा।
कंपनी के मैनेजर की ओर से की गई शिकायत पर सीओ कटघर को जांच के लिए कहा गया है। शिकायत में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनकी महिला मैनेजर समेत पांच पर रकम वसूली का आरोप लगाया गया है।
-
तमंचा, जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार
[object Promise]अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी अनुराग आर्य के आदेशानुसार व क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में धीरेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक मोहनगंज के निर्देशन में उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव थाना मोहनगंज द्वारा मय हमराही कल बीते शनिवार को मेला बारधर्मे में देखभाल क्षेत्र भ्रमण के दौरान मेला से ग्राम अचकवापुर जाने वाली सड़क पर मेले में आये हुए दर्शनार्थियों के सुरक्षार्थ गस्त करते हुए पहलवान वीर बाबा मन्दिर अचकवापुर से पहले नहर पुलिया पर एक व्यक्ति जो संदिग्ध दिखाई दे रहा था को रोका गया तो भागना चाहा कि घेर कर समय करीब 07:30 बजे शाम पकड़ लिया गया | पूछने पर उसने अपना नाम बाबादीन मौर्या बताया | जिसकी तलाशी से एक अदद देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । बरामदगी व कृत कार्यवाही का विवरण निम्न है –
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम व पता-
बाबादीन मौर्या पुत्र महादेव मौर्या नि0ग्रा0- बड़ा गोरियाना कस्बा जायस, थाना जायस अमेठीबरामदगी विवरण-
एक अदद देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर |
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
मु0अ0सं0- 425/18 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मोहनगंज जनपद अमेठी।आपराधिक इतिहास-
गिरफ्तार व्यक्ति थाना जायस का मजारिया हिस्ट्रीशीटर है जिसका हिस्ट्रीशीट क्रमांक 17ए थाना जायस का है इसके द्वारा किये गये अपराध रायबरेली अमेठी जिलों में बिभिन्न मामलों में वांछित था।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम –
1. उ०नि० श्री प्रदीप कुमार यादव, थाना मोहनगंज, अमेठी |
2. का0 फूलचन्द्र, थाना मोहनगंज, अमेठी |
3. का0 नन्द लाल, थाना मोहनगंज, अमेठी |
4. का0 राकेश सिंह, थाना मोहनगंज, अमेठी | -
अपराधियों का हौसला बुलंद दो युवकों को मारी गोली एक की मौत
[object Promise]रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसनबल्दीराय/सुल्तानपुर । थाना बल्दीराय क्षेत्र के बहुरहवा बाजार में सुनील पांडेय एंव अभिशेक नामक युवक को बदमाशों ने मारी गोली ,हालत गम्भीर ।बलदीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है इलाज । हमलावर को ग्रामीणों ने दौड़ाया घर में घुसे ।थाना बल्दीराय पुलिस मौकेपर ।
मामला थाना बल्दीराय के बहुरावां बाजार की है जहाँ पर शुनील पांडव नामक व्यक्ति को भरे बाजार मे गोलीबारी कर घायल कर दिया। ग्रामीणों नें बदमाशों की पीछा किया। वही बाजार मे ही एक शुक्ला नामक व्यक्ति के घर में घुस गये जहाँ पर अभिषेक नामक युवक ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर अभिषेक (16) को भून पर ही भून दिया परिजनों आनन फानन मे सीएससी बल्दीराय लेकर भागे जहाँ पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दूसरा घायल युवक को सीएससी बल्दीराय से सुल्तानपुर रिफर कर दिया गया है ।
-
समाधान दिवस में जुटी भारी भीड़ क्षेत्र में हो अमन चैन- आर.पी. दोहरे
[object Promise]रिपोर्टर अजीत सोनीशंकरगढ़, प्रयागराज। शनिवार को शंकरगढ़ थाने में आयोजित समाधान दिवस में भारी भीड़ जुटी, इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने फरियादियों की तमाम शिकायतें सुनीं और जल्द ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
समाधान दिवस में एसडीएम बारा दया शंकर पाठक, क्षेत्राधिकारी बारा रामप्रकाश दोहरे, नायब तहसीलदार दीपिका सिंह,एसओ भुवनेश कुमार चौबे, उपनिरीक्षक अर्जुन लाल समेत तमाम गांवों के लेखपाल मौजूद रहे। इस दौरान शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम अकौरिया के दर्जनों किसान, मजदूर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शालिगराम यादव, गुड्डी पटेल संग शंकरगढ़ समाधान दिवस में पहुंचे, जहां पिछले दिनों वन विभाग द्वारा गलत मुकदमा दर्ज किये जाने की शिकायत किया।किसान मजदूरों नेेेे अपनी समस्याएं बताते हुये बताया कि पिछले एक साल से हम सभी लोगो ने भूमि की पैमाइश को लेकर वन विभाग को पत्र लिखा था, बावजूद इसके वन विभाग ने कोई पैमाइश नहीं कराई और अब जबरन हम सभी के ऊपर मुकदमा दर्ज करा दिया है, जिस पर क्षेत्राधिकारी बारा राम प्रकाश दोहरे ने सभी को आश्वस्त किया कि अगर गलत मुकदमा दर्ज हुआ है तो मामला खारिज हो जायेगा, वहीं अगर वन विभाग की जमीन है तो आपको छोड़ना पड़ेगा। साथ ही सभी से क्षेत्र में अमन चैन स्थापित करने की अपील किया।
मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी बारा दयाशंकर पाठक ने कहा कि निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाय, शिकायतकर्ता एक ही बार में संतुष्ट हो जाए, उसे बार-बार भटकना न पड़े। -
पैराडाइजियल एकेडमी के तत्वावधान में नृत्य व गायन प्रतियोगिता का दूसरा ऑडिशन
[object Promise]ब्यूरो चीफ- कामेश्वर पाण्डेयदेवरिया। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था पैराडाइजियल एकेडमी के तत्वावधान में सीसी रोड स्थित शहनाई उत्सव स्थली में नृत्य व गायन प्रतियोगिता का दूसरा ऑडिशन भव्य रूप से शुरू हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर डॉ अशोक सिंह, राणा प्रताप सिंह व राजेन्द्र जायसवाल ने पुष्प अर्पित कर की। ऑडीशन की शुरुआत गायन विधा से विकास तिवारी ने धूप में जलते हुए की प्रस्तुति देकर की। कार्यक्रम को आगे की तरफ बढ़ाते हुए और भी के प्रस्तुतियां हुई जो इस क्रम को आगे की तरफ ले जाते हुए दूधनाथ…जिंदगी में तो सभी प्यार, अभिषेक …ओ मां- ओ माँ गीत सुनाकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।नृत्य और गायन की कला में एक और जोरदार धामाक शिल्पी की तरफ से हुआ जो कि सबका मन मोह लिया और राज.की तरफ से भी..हम तेरे शहर में आएं है मुसाफिर की तरह गीत सुनाकर ज्यूरी को खड़े होने पर मजबुर कर दिया वही दर्शको ने भी जमकर तालियां बजाई। खुशबू कुमारी…एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा, पर अद्भुत प्रस्तूति देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में मजबूती प्रदान कर आगे दीपक…माई के बिना केहू से, संजीव शर्मा…तेरी खुशबू, गौतम… हमरा खातिर भगवान तोहरा के,सत्य प्रकाश मणि… आज कल याद कुछ भी रहता, रंजीत पांडेय…हंगामा है क्यों बरपा पर अपनी दावेदारी को मजबूत की। प्रगति तिवारी…कमली-कमली, अन्या खान…दिल देता है रो रो दुहाई गीत से सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिया।नृत्य विधा से मेराज अंसारी… पैसे वाले नेता रीमिक्स सॉन्ग, अंशिका सिंह… ओ शराबी क्या शराबी, अमीषा व शिवम डुएट डांस… छम्मा छम्मा रीमिक्स, अमन विश्वकर्मा… पल ऐसा पल, साहिल… रीमिक्स डांस, अभिषेक कुमार… मिलता नहीं तेरा निशा, बॉलीवुड डांस ग्रुप… रीमिक्स पैच डांस की प्रस्तुति देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। अभिषेक सिंह… इस कदर आपसे हमको मोहब्बत हुई, पिंटू सिंह ग्रुप… रीमिक्स गीत,की इस प्रस्तुति पर झा कई युवा दिलो की धड़कने तेज कर दी वही शिवम… मैथिली गीत, जूही व नैनी… शोर मच जाएगा, निकिता सिंह बैंड ने अपने गिटार वाद्य यंत्रों से दर्शकों का दिल जीत लिया। नेहा दुबे… रीमिक्स गीत, प्रिंस जायसवाल… आ अंते अमलापुरम पर प्रस्तुति से नृत्य की प्रस्तुति से अपनी दावेदारी को मजबूत किया। कार्यक्रम का संचालन नीरज शर्मा ने किया। -
जय बहादुर यूथ कांग्रेस के बिधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए
[object Promise]रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन
अमेठी। आज यूथ काँग्रेस की सुबह मतगणना संपन्न हुई जिसमे गौरीगंज विधानसभा से मुसाफिरखाना निवासी जयबहादुर यादव 34 वोट से विजयी हुए वही उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा रहे जयबहादुर जीत का जश्न मनाते हुए मुसाफिरखाना स्थिति कांग्रेस कार्यालय पहुँचे जहाँ मोहित गुप्ता ने अपने युवा साथियो संग अध्यक्ष का स्वागत किया और सभी उपस्थिति युवा साथियो को लड्डू खिलाकर मुँह मीठा कराया।नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष जयबहादुर यादव ने युवा साथियो से कहा कि यह जीत हमारी नही आप सबके आशीर्वाद और स्नेह का फल है जिसका हम बड़ी जिम्मेदारी से निर्वाहन करेंगे और युवा साथियो को अग्रसर करेंगे श्री यादव ने कहा कि अब समय आ गया है हम सब अपने प्रिय नेता राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्प लेकर अभी से कर्मठता ,ईमानदारी से मेहनत में लग जाये जिससे हम सब का लक्ष्य सिद्ध हो।
वही मोहित गुप्ता ने अमेठी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष शकील इदरीसी व सभी बिधान सभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं एवम बधाई दी।इस मौके पर सत्यभान सिंह,राहुल गुप्ता,दीपक पांडेय,सुरेश यादव,डॉ रिपन राय,वसी उल्ला,रामभवन यादव,आशीष,हर्ष यादव ,जितेंद्र यादव,वसीम ,युवराज,शुभम, श्यामजी आदि रहे।
-
एंटी रोमियों टीम ने चलाया सघन अभियान, छात्राओं को दिया कानून की जानकारी
[object Promise]अनुराग वत्स का निर्देश पाकर एंटी रोमियो स्कवायड टीम नगर के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर महिला सुरक्षा के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर कई संदिग्ध युवकों को पकड़कर उनका नाम पता नोट करके हिदायद देकर छोड़ दिया गया । तदुपरांत स्कूल से निकल रही बालिकाओं को एंटी रोमियो टीम ने अपने मोबाइल नंबर देकर किसी भी विपत्ति के समय इस्तेमाल करने की सलाह दिया ।महिलाओं को सुरक्षा देने के मकसद से एंटी रोमियो स्क्वायड टीम नगर में सक्रिय है। समय-समय पर महिला थाने की पुलिस और होमगार्ड कमांडेड की टीम संयुक्त रूप से अभियान चलाकर शहर में महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को जागरुक करने का काम करती है।साथ ही उनमें आत्मविश्वास भरकर आत्मरक्षा के लिए मजबूत बनाना भी मुख्य उद्देश्य है।टीम नगर के गनपत सहाय डिग्री कॉलेज ,केएनआईटी, रामकली इंटर कॉलेज,केश कुमारी इंटर कॉलेज,पर्यावरण पार्क आदि जगहों पर पहुंचकर अभियान चलाया गौरतलब है कि अभी हाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था कि कानून और अधिकार न जानने के कारण भी महिलाओं का शोषण होता है । इसी क्रम में जिले में स्क्वॉयड टीम युवतियों को कानून की जानकारी भी मुहैया कराने में लगी है।इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष उषा देवी, होमगार्ड के कम्पनी कमांडर वीके द्विवेदी, होमगार्ड पारस नाथ सरोज, होमगार्ड उदयभान तिवारी, महिला आरछी रश्मि सिंह ,शशि पांडेय आदि मौजूद रहे। -
आज फिर अयोध्या की परीक्षा : विराट धर्मसभा में राम मंदिर के लिए उमड़ा रामभक्तों का रेला, सरकार का दम फूला
[object Promise]अयोध्या । अयोध्या में रविवार को दोपहर में बड़ा भक्तमाल की बगिया में विहिप की विराट धर्मसभा है। रामभक्तों का रेला रामनगरी पहुंचने लगा है। इसमें दो से 3 लाख से अधिक रामभक्तों के पहुंचने का अनुमान है। हाइवे पर वाहनों का रेला लगा हुआ है। पाबंदी के चलते धर्मसभा में जाने वाले जय श्रीराम का उद्घोष कर पैदल ही अयोध्या कूच कर रहे हैं।
गौरतलब है कि शनिवार को राम मंदिर निर्माण की हुंकार भरने अयोध्या पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सियासत में 34 साल से साथ रहे भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर निशाना साधा। शनिवार को 6 मिनट के भाषण में उन्होंने केंद्र सरकार को ललकारा। कहा, चार साल से सो रहे कुंभकर्ण को जगाने आया हूं। अब नारा नहीं, मंदिर निर्माण की तारीख बताएं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मंदिर पर संसद में अध्यादेश लाए तो शिवसेना उनका साथ देगी।
पहली बार अयोध्या आए उद्धव पत्नी व बेटे के साथ गौरी-गणेश की पूजा में शामिल हुए। लक्ष्मण किला पर आयोजित शिवसेना के संत समारोह और आशीर्वाद उत्सव में उद्धव ने कहा कि कुंभकर्ण रामायण काल में ही नहीं थे, आज भी हैं। रामायण के कुंभकर्ण तो 6 माह सोते और 6 महीने जागते थे। आज तो कुंभकर्ण चार साल से सोए हैं। मंदिर निर्माण के इंतजार में पीढ़ियां निकलती जा रही हैं।
उद्धव ने कहा- वादे पूरा करना ही हिन्दुत्व है। हिन्दू जो वादा करता है उसे पूरा करता है। मंदिर निर्माण को लेकर संघ व शिवसेना के बीच श्रेय को लेकर उठे सवाल पर कहा कि कोई मंदिर बना सकता है तो बनाए, हिंदू समाज मिलकर साथ देगा।उद्धव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना मित्र बताया। कहा कि यूपी में हमारे मित्र की ताकतवर सरकार है।
अयोध्या में रविवार को होने वाली धर्मसभा के मद्देनजर गोरखपुर में अलर्ट जारी किया गया है। जिले से अयोध्या गए लोगों की वापसी पर विवाद की स्थित न होने पाए इसे देखते हुए रविवार और सोमवार को पुलिस विशेष सर्तकता बरतेगी।
एसएसपी शलभ माथुर के मुताबिक रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, भीड़ वाले इलाकों में पुलिस तैनात रहेगी। वहीं मिश्रित आबादी वाले इलाक में पुलिस पैनी नजर रखेगी। वहां हर प्वाइंट पर पीएसी, क्यूआरटी सहित थाना पुलिस तैनात रहेगी। एसएसपी ने बताया कि प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस की मौजूदगी होगी। सभी अफसरों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी सूचना आने पर उसे गंभीरता से लें और मौके पर पहुंचे।
सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को हरिद्वार में कहा कि केंद्र सरकार को मंदिर निर्माण के लिए जल्दी ही पहल करनी चाहिए। देश श्रीराम मंदिर का निर्माण चाहता है और यह कार्य जल्द किया जाना चाहिए। इस बारे में संतों ने जो भी कार्ययोजना बनाने की सोची है, उसमें आरएसएस साथ है और सभी मिलकर कार्य करेंगे।
-
जिलाधिकारी ने जन-जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
[object Promise]अमेठी । जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने आज माॅडल प्राथमिक विद्यालय पचेहरी में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने अपने सामने 05 बच्चों को मिजिल्स रूबेला का टीका लगवाया, इसके बाद जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की जन जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।जिलाधिकारी ने बताया कि मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ आज 26 नवम्बर से किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण अभियान 05 सप्ताह तक चलाया जायेगा। जिसमें पहले चरण में विद्यालय/आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह ठीका 09 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को लगाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा जनपद अमेठी में 873998 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। उन्होेंने ग्राम प्रधानों, ब्लाक प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों तथा अभिभावकों से मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान में सहयोग प्रदान करने की अपील किया।उन्होंने बताया कि आज पहले दिन के अवसर पर पूरे जनपद में इस अभियान का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा छूटे न इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्ययोजना पहले से तैयार की जा चुकी है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0एम0 श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डीसी अग्रवाल, डा0 बंदिता सिंह, विकास सिंह सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे