Category: uttar-pradesh

  • हुसैनगंज क्षेत्र के भिटौरा रोड से गुजर रहे हैं ओवर लोड ट्रक

    [object Promise]

    रिपोर्टर रामजी साहू

    गत दिनों जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बड़े पैमाने पर ओवर लोड ट्रक व वाहनों के नंबरों में कई गई छेड़छाड़ के विरूद्ध छेड़े गए अभियान के तहत करीब 70 ट्रको की सीज किया गया था।जिसके चलते ट्रक मालिकों में हड़कंप मचने से अब चोर रास्ता से निकल रहे है ओवर लोड ट्रक, मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने हाइवे,नेशनल हाइवे अन्य मार्गो को सुरक्षित रखने के लिए ट्रको को अंडर लोड मोरंग,गिट्टी,बालू आदि ली जाने के आदेश जारी किए थे।

    लेकिन यहां बड़ी कार्यवाही के बाद भी ओवर लोड ट्रको का चोरी छिपे निकलना अब भी जारी है।यह ओवर लोड ट्रक अब सीधे हाइवे मार्ग से न गुजर कर चोरीछिपे अन्य मार्ग से निकल रहे हैं। यह ट्रक फतेहपुर के भिटौरा बाईपास से पहले भिटौरा गांव तक आते हैं।इसके बाद भिटौरा से थोड़ा आगे भोलापुर गांव के समीप खड़े हो जाते हैं।

    इसके बाद ARTO.का लोकेशन जानने के बाद वाहन को निकालते है। ऐसे ही भोलापुर गांव के समीप करीब 4 गिट्टी लड़े ओवर ट्रक खड़े थे,पूंछने पर खलासी ने बताया कि ट्रक गोरखपुर,फैजाबाद, बस्ती के है।ट्रक मालिक ने कहा है कि ट्रक सीज होने से बचने के लिए मुख्य मार्ग से न आकर चोर रास्ते से आना।अब फतेहपुर भिटौरा के रास्ते ओवर लोड ट्रकों के निकलने से मार्ग खराब हो रहा है। लेकिन इन ओवर लोड ट्रकों पर अंकुश नही लग पा रहा है।

  • फतेहपुर : बारावफात को मद्देनजर रखते हुए धाता में किया गया रूट मार्च

    [object Promise]

    SP श्री राहुल राज के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में बारावफात को मद्देनजर रखते हुए पुरानी बजार ,कैथाना टीकरापर में किया गया रूट मार्च।

    मुख्य रूप से उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, अमित सिंह, एवं समस्त पुलिस टीम मौजूद रही। बारावफात को सकुशल निपटाने के लिए थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने कसी कमर।

  • वॉलीबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए चर्चा

    [object Promise]

    Reporter – kameshwar pandey

    देवरिया। रुद्रपुर के प्रत्युष विहार रामचक विद्यालय में जिला वालीबाल चैंपियनशिप कराने के लिए एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में आगामी दिनांक 1 व 2 दिसंबर 2018 को होने वाली गहिला दुधैला  में स्थित जेएन एकेडमी मैं होने वाली वॉलीबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। इस प्रतियोगिता में देवरिया जनपद से टीमों का चयन होना है। प्रतियोगिता में इच्छुक टीमें भाग ले सकती हैं टीम व खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर होना है। चयनित टीमों व खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर खेलने का मौका भी मिलेगा। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव राणा प्रताप सिंह ने बताया कि यह समिति पूर्व में भी खेल के विकास के लिये अनवरत प्रयासरत रही है।
    पूर्व के वर्षों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय परशुराम सिंह की स्मृति में क्षेत्रीय वालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन जेएन एकेडमी गहिला दुधैला के प्रांगण में होता आया है। उन्होंने बताया कि इस बार हर्ष का विषय यह है कि जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष अखिलेंद्र शाही व प्रांतीय एवं जिला सचिव विवेक सिंह बंटी के सहयोग से जिला चैंपियनशिप कराने का असर रुद्रपुर की धरती को प्राप्त हुआ है। निश्चित रूप से यह आयोजन इस कछार क्षेत्र के ऊभर रहे खिलाड़ियों को एक अवसर प्रदान करेगा।
    हम इस समाचार के माध्यम से सभी खिलाड़ियों एवं टीमों को खेल भावना के साथ एक होकर खेलने के लिए 1 और 2 दिसंबर 2018 वॉलीबॉल खेलने के लिए आमंत्रित करते हैं। बैठक की अध्यक्षता डॉ अशोक कुमार सिंह व संचालन रत्नेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रेम कुमार मुफलिस, ओम प्रकाश गुप्ता, राम भगत शर्मा उद्धव गुप्ता, सरस चंद जयसवाल सत्राजीत मणि त्रिपाठी, शिवानंद विश्वकर्मा, तनमय दत्ता, यतींद्र देव गुप्ता असलम अली सिद्दीकी, विजेंद्र नारायण सिंह, रवि कांत मणि त्रिपाठी, विवेकानंद शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, रामकृष्ण शर्मा शाह आलम, सूर्यभान सिंह, राम सिंगार चौरसिया, राजू गुप्ता, प्रमोद कुमार सिंह तारकेश्वर विश्वकर्मा, दिनेश पांडे एवं तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • बांसी नदी के घाट पर गंदगी का अंबार

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : युपी बिहार के सीमा से सटे कुशीनगर बाडर्र स्थित एेतिहासिक बांसी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाले ऐतिहासिक बांसी मेले की तैयारी जोर शोर पर है। नेता लोग भी श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था में लगे हुए हैं। परंतु बांसी नदी का क्या हाल है, यह किसी को भी चिंता नहीं है। लाखों श्रद्धालुओं को मुक्ति देने वाली बांसी नदी खुद ही शैवाल एवं कीचड़ से पटी है।

    बांसी नदी पर लगने वाली कार्तिक पूर्णिमा का स्नान शुक्रवार के दिन है। परन्तु श्रद्धालुओं के स्नान करने वाला घाट गंदगी से पटी हुई है। स्नान के लिए कोई घाट सही नहीं है। प्रशासन की तरफ से बैरिकेटिंग भी नहीं किया गया है। जिसके कारण श्रद्धालुओं को दिक्कत हो सकती है । घाटों के सफाई के लिए अभी कोई सामाजिक कार्यकर्ता भी आगे नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार प्रशासन केवल मेला के डाक में लगी हुई हैं। परन्तु घाटों की चिंता नहीं है। गौरतलब है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूर दूर से आये लाखों श्रद्धालु बांसी नदी में स्नान कर दान पुण्य करते हैं। इसके बिषय में एक कहावत है। सौ कासी ना एक बांसी।

    अर्थात सौ बार कासी में स्नान करने का फल मिलता है उतना एक बार बांसी में स्नान से मिलता है। लोगों की मान्यता है कि विवाह उपरान्त प्रभु श्रीराम माता जानकी सहित सभी बारातियों के साथ बांसी नदी के तट पर विश्राम किये थे। कार्तिक पूर्णिमा के दिन बांसी नदी में स्नान किये थे। तभी से हर वर्ष लाखों श्रद्धालु इस दिन बांसी नदी में स्नान कर अपने को धन्य समझते हैं।

  • यातायात नवंबर माह : यातायात नियमों व यातायात सिग्नलो व ड्राइवरों के संकेतों के बारे में जानकारी प्रदान की

    [object Promise]

    यातायात नवंबर माह के क्रम में ज्वाला गंज, हुसैनगंज बाईपास ,सदर अस्पताल ,नवाबाग चौराहो पर लगभग 200 कमर्शियल तथा नॉन कमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाया गया l

  • अभिषेक मिश्र बने भाजयुमो के सदर विधानसभा संयोजक वही स्वाप्न्निल पटेल बने सतांव मडल प्रभारी

    [object Promise]
    रिपोर्ट-केशवा नन्द शुक्ला
    रायबरेली। अभिषेक मिश्र को भारतीय जनता युवा मोर्चा रायबरेली सदर विधान सभा संयोजक बनाये जाने गया, साथ ही सतांव मंडल अध्यक्ष स्वाप्निल पटेल को बनाया गया जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी व भारतीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिला।
     अभिषेक मिश्रा ने कहा हमारे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को भारतीय जनता युवा मोर्चा सदर विधानसभा संयोजक बनाये जाने के लिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व का ह्रदय से आभार मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसमे मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा,साथ ही साथ सतांव मडल प्रभारी बनाये जाने के बाद स्वाप्निल पटेल ने कहा की इतनी बडी जिम्मेदारी देने के बाद वहाँ अपनी पाटी के लोगो का आभार प्रकट किया।
    अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाने की बात कही जनपद में अतुलसिंह भाजपा नेता, डॉ विजय यादव, जिला अध्यक्ष श्रीरामदेवपाल जी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष #सुधीरभाई, #अनूपपाण्डेय जी (जिला महामंत्री भाजयुमो), #हिमांशुसिंह ( महामंत्री भाजयुमो),वैभव चौरसिया आदि मौजूद रहे .।

  • बिग बी ने कर्ज चुकाने के लिए UP के 70 किसानों को बुलाया मुंबई

    [object Promise]

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाएंगे। वह किसानों से खुद मिलेंगे और उन्हें बैंक के पत्र सौंपेंगे। अमिताभ बच्चन के प्रवक्ता ने कहा कि वह 70 किसानों के मुंबई आने और बैंक के पत्र ग्रहण करने का इंतजाम करेंगे।

    अमिताभ बच्चन ने किसानों के ऋण चुकाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ (ओटीएस) वन टाइम सेटलमेंट किया है। वह 26 नवंबर को किसानों से मुलाकात कर उनकी आवभगत करेंगे और खुद उन्हें बैंक के पत्र सौंपेंगे।

    इसके लिए उन्होंने 70 किसानों को मुंबई आमंत्रित किया है और उनके लिए ट्रेन का एक पूरा डिब्बा बुक किया है। इस बारे में अमिताभ के प्रवक्ता ने पुष्टि की और कहा कि अमिताभ ने उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों का ऋण चुकाया है।

    कुछ महीने पहले ही अमिताभ बच्चन ने महाराष्ट्र के 350 किसानों का कर्ज चुकाया था। इसके अलावा उन्होंने 44 शहीदों के परिवारों को भी आर्थिक मदद दी थी। बिग बी कहते हैं कि अपने देश के लिए शहीद होने वाले जवानों के परिवार के लिए कुछ करने से मुझे संतुष्टि मिलती है। आखिरकार वे हमारे लिए अपना जीवन कुर्बान करते हैं। वहीं, किसानों का कर्ज चुकाने का मकसद उन्हें आत्महत्या करने से रोकना है।

    Recommended

  • मंदिर निर्माण न होने पर आत्मदाह के लिए चिता पूजन

    [object Promise]

    अयोध्या। तपस्वीजी की छावनी के महंत परमहंस दास ने शुक्रवार शाम अपने आश्रम के सामने अपनी ही चिता का पूजन किया। वह कुछ हाल ही में बारह दिनों तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बेमियादी अनशन करने के बाद सुर्खियों में आए थे। उल्लेखनीय है कि परमहंस दास ने 6 दिसंबर तक मंदिर निर्माण नहीं शुरू होने पर आत्मदाह की चेतावनी दे रखी है।

    परमहंस दास ने इसी वर्ष 1 अक्टूबर से 12 दिनों तक मंदिर निर्माण की मांग पर अनशन किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जूस पिला कर उनका अनशन तुड़वाया था। आज चिता पूजन के समय परमहंसदास ने कहा कि भाजपा और मोदी योगी सरकार के पास 6 दिसंबर तक का टाइम है अन्यथा मैं आत्मदाह कर लूंगा। चिता का पूजन उसी आत्मदाह की प्रक्रिया है।

  • जिलाधिकारी ने किया धान खरीद केन्द्र का औचक निरीक्षण

    [object Promise]
    अमेठी। जिलाधिकारी  शकुन्तला गौतम ने आज जायस स्थित क्षेत्रीय विपणन धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि अभी तक कुल 17 किसानों से 727.60  कुन्तल की खरीद की जा चुकी है तथा अब तक 106 किसानों को टोकन दिया जा चुका है। केन्द्र प्रभारी राजकुमार ने बताया कि क्रय धान क्रय केन्द्र पर 10000 बोरों में से 1819 बोरों का उपयोग हो गया है तथा जो किसान आ रहे है उनकों क्रम से टोकन जारी किया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि इस क्रय केन्द्र का इस वर्ष का लक्ष्य 70 हजार कुन्तल  का निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 21 तारीख तक 9 किसानों को 412308 रुपए आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भुगतान कर दिया गया है जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों से समन्वय बनाकर प्रतिदिन 400 से 500 कुन्तल की खरीद की जाए।
    जिलाधिकारी ने  1 से 28 तक किसानों का  रजिस्टर में पंजीकरण संख्या ना लिखने पर  केंद्र प्रभारी राजकुमार को  चेतावनी देते हुए खरीद बढ़ाने तथा समय बद्ध भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने केन्द्र पर मौजूद कांटा, छन्ना तथा नमी मापक यत्रं के साथ ही किसानों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को  वापस ना किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ईश्वरचंद, तहसीलदार तिलोई श्रद्धा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • राम जन्मभूमि पर कोई मकबरा या मस्जिद नहीं बनने दी जाएगी: केशव मौर्य

    [object Promise]

    अयोध्या। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कहा कि मंदिर आंदोलन में शिवसेना की कोई भूमिका नहीं थी। मौर्य ने टेलीफोन पर कहा कि अगर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राम लला के दर्शन करने जा रहे हैं तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन राम मंदिर निर्माण के लिहाज से वह जो कुछ भी कर रहे हैं, अगर बाला साहेब ठाकरे जिन्दा होते, तो वह उद्धव को ऐसा करने से अवश्य रोकते।

    उन्होंने कहा कि मंदिर आंदोलन में शिवसेना की पूर्व में भी कोई भूमिका नहीं थी और वर्तमान में रूधर्म सभा मेंरू भी नहीं है। हालांकि विश्व हिन्दू परिषद को बाला साहेब ठाकरे का हमेशा समर्थन प्राप्त रहा। मौर्य ने कहा कि भगवान राम के भक्तों को बलिदान के बारे में जानकारी है। उन्हें यह भी पता है कि वर्तमान में कौन बलिदान कर सकता है और पूर्व में किसने बलिदान किया था। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि धर्म सभा के लिए सेना तैनात की जानी चाहिए। मौर्य ने कहा कि अखिलेश का बयान उनकी हताशा को दर्शाता है।

    इस सवाल पर कि मुसलमान धर्म सभा को लेकर सशंकित हैं, मौर्य ने कहा कि किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उत्तर प्रदेश में शांति है। सरकार ने पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किये हैं ताकि कोई अप्रिय घटना ना होने पाये। उन्होंने कहा कि भाजपा अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की समर्थक है। भाजपा के लिए यह चुनावी मुद्दा कभी नहीं रहा बल्कि यह आस्था का विषय है।

    मौर्य ने स्पष्ट किया कि राम जन्मभूमि पर कोई मकबरा या मस्जिद नहीं बनने दी जाएगी। राम मंदिर कब तक बनेगा, इस प्रश्न पर मौर्य ने कहा कि जब तक मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है, ना तो भाजपा और ना ही मंदिर आंदोलन से जुड़ा कोई संगठन तारीख बता सकता है। तारीख बताना भाजपा या सरकार का काम नहीं है। यह विहिप, श्रीराम जन्मभूमि न्यास और साधु संतों का काम है। भाजपा इस आंदोलन को नैतिक समर्थन देगी।