Category: uttar-pradesh

  • बड़ी खबर बेसिक शिक्षा विभाग से : अब सरकारी स्कूलों में लागू होगी बॉयोमैट्रिक हाजिरी जनवरी 2019 से मशीन में ही होगा अवकाश का प्रावधान

    [object Promise]

    नए साल में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों पर शिकंजा और कसने के लिए सरकार अब उनकी हाजिरी बॉयोमैट्रिक सिस्टम से लेने जा रही है। शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी स्कूल इंचार्जों से 25 दिसंबर तक बॉयोमैट्रिक मशीनों को दुरुस्त कर अपनी रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
    जिससे पहली जनवरी से यह व्यवस्था लागू हो सके प्रदेश सरकार ने सरकारी शिक्षकों की लेट लतीफी चलते यह कदम उठाया है। अब हर स्कूल में यह मशीन लगाई जाएगी।

    [object Promise]
    Demo pic

    जहां मशीनें खराब पड़ीं हैं, वहां उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराया जा रहा है। इन मशीनों को इंटरनेट के माध्यम से शिक्षा निदेशालय से जोड़ने का भी काम चल रहा है। बॉयोमैट्रिक सिस्टम को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी स्कूल हेड मास्टर की होगी। यदि कोई शिकायत मिली तो हेडमास्टर को 2500 रुपये जुर्माना लगेगा। साथ में उससे स्पष्टीकरण भी देना होगा। इस मशीन के जरिए सभी अनुबंध व नियमित कर्मचारियों की हाजिरी लगेगी।

    मशीन में ही होगा अवकाश का प्रावधान

    बॉयोमैट्रिक मशीन में स्टाफ के लिए यदि आकस्मिक अवकाश चाहिए तो उसकी भी व्यवस्था मशीन में की गई है। मशीन में इस बारे में ऑप्शन दिया गया है जिससे वो कर्मचारी आकस्मिक अवकाश भी ले सकता है, लेकिन उसका कारण व विवरण लिखित में माह के अंत में भेजना होगा। इतना सब करने के बाद में मशीन को ई-सैलरी सिस्टम से अटैच करने का प्रोग्राम है ताकि छुट्टियों के अनुरूप मासिक वेतन दिया जा सके।

    यदि स्कूल पहुँचने में देरी हुई तो कटेगा वेतन

    सभी स्कूल इंचार्जों को भेजे गए आदेश में शिक्षकों को भी स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि देरी हुई तो शिक्षक के वेतन से पैसा कटेगा, शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षकों को निर्धारित समय से 15 मिनट पहले स्कूल पहुंचने की हिदायत दी है। यदि अध्यापक तीन दिन लगातार 5 मिनट देरी से पहुंचेगा तो शिक्षक का एक दिन का वेतन और 10 मिनट देरी से पहुंचने वाले शिक्षक का आधा दिन का वेतन काटने का नियम है। शिक्षा निदेशालय हर महीने स्कूल इंचार्जों को ई मेल द्वारा शिक्षकों की वेतन संबंधित जानकारी प्राप्त करेगा।

  • शौचालयो के निर्माण मे हो रही अनियमितता

    [object Promise]
    रिपोर्टर विकास कुमार गौतम

    कौशांबी – सिराथू ब्लाक के ग्राम पंचायत गम्भीरा पूरब मे ग्राम प्रधान द्वारा कराये जा शौचालयो के निर्माण मे काफी अनियमितता देखने को मिल रही है जिसमे काफी धन का दोहन प्रधान द्वारा किया जा रहा है।प्रधान द्वारा शौचालयो मे पटश्याम ईटो का प्रयोग किया जा रहा है तथा मसाले मे बालू ज्यादा तथा सीमेंट का नाम मात्र प्रयोग किया जा रहा है और बालू घटिया किस्म की लगाई जा रही है जिससे शौचालयो की गुणवत्ता असंतोष जनक है तथा बिना नीव डाले निर्माण शुरू करने पर लाभार्थी ने बनवाने से मना कर दिया है।

    गम्भीरा पूरब मे शौचालय को सही तरीके बनवाये न जाने के कारण लाभार्थी महेश प्रसाद द्वारा मना कर दिया गया है उनका कहना है कि सही तरीके से बनाईये जिससे इसका इस्तेमाल हो सके इस तरह बनाने पर तो यह एक बारिश मे ही गिर जाये गी लेकिन प्रधान द्वारा इस पर कोई ध्यान नही दिया गया जिससे कार्य बन्द हो गया।आप को बता दे कि शौचालयो मे पूरी धन राशि नही लगायी जा रही है जिससे उनकी स्थिति सही नही है और लाभार्थिओ द्वारा उनका इस्तेमाल भी नही किया जा रहा है।

    इससे सरकार की इस योजना का कोई मतलब ही नही सिद्ध होता है और सरकारी धन का नुकसान भी हो रहा है जिससे सरकार का यह पैसा व्यर्थ ही जा रहा है।और साथ ही साथ सरकार का स्वच्छ भारत मिशन पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रहा है।और इस पर कोई कर्मचारी या आला अधिकारी ध्यान नही दे रहे है और शिकायत जाने पर उल्टा शिकायतकर्ता से ही नाराज हो जाते है और कहते है कि तुम्हारे पास और कोई काम नही है बस इतना ही काम है और शिकायत कचरे मे प्रधान के विपक्षी दल लिख कर शिकायत रद्द कर दी जाती है ।

  • कुशीनगर : पडरौना मे लाखों की लागत से बनी सड़क देखरेख के आभाव में तालाब में हुई तब्दील

    [object Promise]
    रिपोर्टर – उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। प्रशासनिक अधिकारी अपने कार्यों के प्रति लापरवाही करते देखे जा रहे हैं। जिसका जीता जागता प्रमाण वर्तमान समय में अंबे चौक से बेलवा चुंगी रोड की दुर्दशा है जिसे देखकर आने-जाने वाले लोगों की रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं कि कब किस समय गिर पड़ेंगे और कब एक्सीडेंट हो जाएगा। जबकि प्रदेेश के मुखिया महंत योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालते रोड को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया था और उन्हींं के करीबी कहे जाने वाले पडरौना के नपा अध्यक्ष की नगरी का ये हाल है। नपााध्यक्ष ने आज तक उस सड़क को देखने का विचार ही नहीं किया।
    बता दें कि जनहित को देखते हुए स्थानीय युवकों ने इस मार्ग को पक्की सड़क बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी कुशीनगर के संज्ञान में अपने धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी को महसूस नहीं हुआ की वास्तव में यह सड़क बननी चाहिए या नहीं।
    इन युवाओं ने जनहित को ध्यान में रखते हुए अपने व्यवसाय एवं शिक्षा को दरकिनार कर इस कदम को आगे बढ़ाया है। जबकि नगर पालिका अध्यक्ष एवं ईओ ने अभी तक इन युवाओं को आश्वस्त नहीं कर सके हैं। क्या वास्तव में यह सड़क शासन के नजर में एवं प्रशासन के नजर में ठीक है अगर ठीक है तो एक बार नगर पालिका अध्यक्ष एवं प्रशासनिक अधिकारियों को देखना चाहिए। बड़े बड़े वादे करने वाले नगर पालिका अध्यक्ष के लाखों की बजट से बनी सड़क को रखरखाव के वजह से आज यह सड़क मिट्टी में तब्दील हो गई है, आखिर इसकी भरपाई कौन करेगा ? धरना प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने प्रशासन का ध्यान अंबे चौक रोड की तरफ देने का अपने ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया है  l
    अगर ध्यान नहीं दिया गया तो यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन चलता रहेगा। इस अवसर पर मोहम्मद सद्दाम हुसैन, शाहिद अली, गोलू शुक्ला, एजाज खान, इनायत अंसारी, अखिलेश कुशवाहा, इरशाद अंसारी, उस्मान अंसारी, अवध किशोर गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, सुमित कुमार, सलाहुद्दीन, अमित कुमार, शाहिद लारी, सुशील तिवारी, चंदन जयसवाल, जितेंद्र जयसवाल, जावेद सिद्धकी, आजम, मोहम्मद आलम, मिंटू लारी एवं राकेश कुमार गौड़ इत्यादि युवाओं ने पक्की सड़क को बनवाने के लिए आज भी धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। इस बाबत जब ईओ पडरौना से बात करना चाहा गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। नपा अध्यक्ष से भी बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका भी मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
    क्या कहती है पुर्व चेयरमैन,शिवकुमारी देबी 
    इस बाबत पूर्व नगरपालिका पडरौना के अध्यक्ष श्रीमती शिवकुमारी देवी से इसके बारे में संवादाता ने बातचीत किया तो उन्होंने बताया कि जब मैं चेयरमैन थी तो लाखों रुपए की लागत से तीन टुकड़ों में इस रोड को मैंने बनवाने का अथक प्रयास किया। इसका परिणाम यह रहा कि नगर में आवागमन सुचारू रूप से चलता रहा। यह नगर पालिका प्रशासन का दायित्व बनता है कि नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले सभी सड़कों का देखरेख सुचारू रूप से करते रहना चाहिए ताकि नगर में आने-जाने वाले आम जनमानस को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।

  • पूरामुफ्तीथाना क्षेत्र मे चलाया गया चेकिंग अभियान

    [object Promise]
    कौशाम्बी l एस पी प्रदीप गुप्ता के कुशल निर्देशों का पालन करते हुये पूरामुफ्ती थाना अध्यक्ष काजीपुर तेरहमील मे सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमेपूरामुफ्ती थाना के अन्तर्गत काजीपुर तेरहमीलबाजार के पास पूरामुफ्ती थाना अध्यक्ष प्रदीपसिंह यसआई
    रामसजीवन साहू केदारनाथ राय कान्स्टेबल आनंद शंकर सिंह राजन दुबे के साथ मोटर साईकिल का सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें कागजात सही ना होने पर दो मोकरसाईकिल का चलान किया हेलमेट और तीन सवारी पर 5400.सौ का समन्न सुल्क वासूल किया साथ ही साथ हेलमेट लगाने कि हिदायत दी गई यातायात नियमों का पालन करनेको कहा गया l

  • नगर पंचायत शंकरगढ़ में एक विशाल स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा जागरूकता रैली निकाली गई

    [object Promise]
    रिपोर्टर अजीत सोनी

    प्रयागराज। नगर पंचायत शंकरगढ़ में एक विशाल स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा जागरूकता रैली निकाली गई, रैली को नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी शेर बहादुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली राजा कमलाकर इण्टर कॉलेज के मुख्य गेट से चलकर पुरानी बाजार, सदर बाजार, राम भवन चौराहा, सिन्धी टोला समेत नगर के विभिन्न वार्डों में घूम कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान राजा कमलाकर इण्टर कॉलेज के बच्चों ने बैनर और स्लोगन लिखकर पर्यावरण के प्रति सुरक्षा एवं स्वच्छता का संदेश देते हुए नारा लगाया कि हैम सब का एक ही नारा, साफ-सुथरा हो देश हमारा।

    स्वच्छ शंकरगढ़, स्वस्थ शंकरगढ़। स्वच्छ नगर से होगा स्वस्थ भारत। स्वच्छता है बड़ा अभियान, मिलकर सभी करो योगदान। प्लास्टिक हटाओ, बीमारी भगाओ। आदि ऐसे कई नारे लगाते हुए नगर परिषर में घूम कर लोगों को जागरूक किया।

    इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लल्लू कन्नौजिया व अधिशासी अधिकारी शेर बहादुर ने डोर टू डोर लोगों से मिलकर झोला (कैरी बैग) वितरित किया और यह आह्वाहन किया कि बाजार में खरीददारी करने जाएं तो अपने साथ कैरी बैग (झोला) जरूर साथ ले कर जाएँ और प्लास्टिक थैली का उपयोग बन्द करें और प्लास्टिक थैली का बहिष्कार कर नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करें।
    रैली में नगर पंचायत अध्यक्ष लल्लू कन्नौजिया, अधिशासी अधिकारी शेर बहादुर, कार्यालय लिपिक रफीक अहमद, प्रदीप सिंह, अमित कुमार, अखिलेश द्विवेदी तथा राजा कमलाकर इण्टर कॉलेज के अध्यापक ओम प्रकाश धारिया, अरविन्द कुमार गौतम वकील चन्द्र आदि लोग शामिल रहे।

  • प्रेमी प्रेमिका युगल पुलिस के हत्थे चढ़े

    [object Promise]

    खागा (फतेहपुर) कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव में एक सप्ताह पूर्व रैदास विरादरी के लड़के ने बिरादरी की बालिक लड़की को भगा ले गया। जिसे पुलिस ने दोनों लोगों को पकड़ कर थाने में बन्द कर दिया।

    बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर निवासी गंगा दीन का लडका अपनी ही विरादरी के पूर्व प्रधान की लड़की से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसे वह लगभग एक सप्ताह पूर्व भगा ले गया।जिसकी शिकायत लड़की के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दिया था। और आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव से ही दोनों को पकड़ लिया। तथा थाने ले जा कर बन्द कर दिया।

    ‌दोनो प्रेमी प्रेमिका के थाने में बन्द किए जाने को लेकर दोनों पक्षों के परिजनों का जमावड़ा थाने में बना हुआ है। लेकिन देर शाम तक अभी कोई सुला समझौता नहीं हो पा रहा है। एक ओर जहां पुलिस के लिए जहमत उठानी पड़ रही है। वही प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे के लिए मर मिटने के लिए तैयार हैं।

  • राम मंदिर निर्माण के लिए फतेहपुर टीम ने अयोध्या के लिए किया प्रस्थान

    [object Promise]

    “श्री राम मंदिर के निर्माण में-अब शिव सैनिक हैं मैदान में”

    इस नारे को लेकर फतेहपुर निवासी शिवसेना के लोगों ने अयोध्या की ओर प्रस्थान कर दिया है ताकि बहुमत के साथ मंदिर निर्माण का कार्य कराया जा सके और अब तक खुले में पड़े भगवान राम को एक स्थान उपलब्ध हो सके l

    राम मंदिर निर्माण के लिए वर्षों से राम भक्तों को इंतजार करना पड़ा है और कई सरकारों ने राम मंदिर का लॉलीपॉप जनता को दे रखा है परंतु आज तक मंदिर का निर्माण तो क्या पूरी कार्यवाही भी नहीं करा पाई है l

    कोई सरकार इस कार्यवाही को सक्रिय रूप देने के लिए और मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से शुरू करवाने के लिए पूरे भारत के शिवसैनिक और राम भक्तों ने अब मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया को जल्द पूरी करवाने का वीणा अपने हाथों में उठाया है जिसके चलते सभी भक्त अयोध्या के लिए प्रस्थान कर रहे हैं और मंदिर निर्माण से संबंधित जो भी उचित कार्यवाही है उसके लिए अपना अपना योगदान दे रहे हैं

  • तहसील मुख्यालय का रेलवे स्टेशन शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है

    [object Promise]

    अमेठी – मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन शाम होते ही बिजली के न जलने से अंधेरे में डूब जाता है जिससे आये दिन ट्रेन पे चढ़ने उतारने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जानकारी के मुताबिक देखने के लिए दर्जनों लाईटे लगी हुई हैं जो केवल सो पीस बानकर मुँह चिड़ा रही है l

    बिजली न रहने पर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा जनरेटर की व्यवस्था की गई थी परन्तु रेलवे विभाग के अधिकारियों द्वारा बड़े जनरेटर को सुल्तानपुर मंगा लिया गया जिससे रेलवे स्टेशन सालो से अंधेरे में डूबा हुआ  है जिससे प्लेटफार्म नंबर  2 से अंधेरे में पुल पर चढ़कर वृद्ध एवं महिलाओं को  प्लेटफार्म नंबर 1पर आने के लिए आये दिन चोटिहल होना पड़ता है रेलवे प्रशासन मूक दर्शक बनकर देख रहा है

  • मोहम्मद साहब की याद में जश्न, मोहम्मदी जुलूसे में शामिल हुए सैकड़ों लोग

    [object Promise]

    मुसाफिरखाना(अमेठी) पैंगम्बर हजरत मोहम्मद साहब जन्म विलादत के अवसर पर एक विशाल जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया, जुलूस को खिताब करते हुए मौलाना नूरुउलहसन नूरी ने मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि नबी की विलादत पूरी दुनिया के लिए रहमत है रसूल के इस जहाँ में आने से एक नया सूरज रोशन हुआ ,और जो लोग अपने खालिक मालिक को भूल चुके थे l

    रसूल की दावत से उन्होंने ने अपने मालिक और खालिक को पहचाना नूरी ने कहा कि पूरी दुनिया मे मुसलमानो को बदनाम करने की साजिश की जा रही है इस्लाम को आतंवाद का मजहब कहने वालों को इस्लाम के सिद्धांतों की जानकारी नही है। रसूले अकरम सारी कैनात के लिए रहमत बना कर भेजे गए थे उनके मानवता के संदेश पर मुसलमानों को मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने की अपील की।

    जुलूस को मौलाना आमिर ने खिताब किया । मोहम्मदी जुलूस में ग्रामीण क्षेत्रों की दर्जनों अंजुमनो ने नातिया कलाम पेश किया वही शहनवाज हुसैन ने अपने सैकड़ो मोटरसाइकिल वाहनों के साथ मोहम्मदी जुलूस में तिरंगा यात्रा निकाल कर हिंदुस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाए।

  • सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों ने कैम्प लगाकर 110 मरीजों का निःशुल्क किया उपचार

    खागा (फतेहपुर) सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सम्पन्न खागा सम्पूर्ण समाधान दिवस परिसर में कैम्प लगाकर 110 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क औषधियां वितरण किया।
    खागा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर खागा आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अरूण कुमार गुप्ता ने बताया कि समस्त आयुर्वेदिक चिकित्सक स्टाप के सहयोग से निःशुल्क रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प के माध्यम से 110 मरीजों का परीक्षण कर औषधियां वितरण कर उपचार किया गया।

    इस मौके पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अरूण कुमार गुप्ता,चीफ फार्मासिस्ट अश्वनी कुमार मिश्रा,नेहा गुप्ता,ईशा गुप्ता,विजय कुमार सिंह, कुमारी अर्चना देवी,शिव प्रसाद मौर्य सहित समस्त स्टाप उपस्थित रहे।