Category: uttar-pradesh

  • शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, पकड़े गए तो खुला एक बड़ा राज

    [object Promise]
    चंदौली । जिले में बिहार में शराबबंदी के बाद भी  जनपद से शराब तस्करी का धन्धा जोरों पर चल रहा है जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व मुग़लसराय पुलिस ने देर रात तस्करी में शामिल लग्जरी कार से जा रहे अपराधियों को मुग़लसराय के रेलवे ओवर ब्रिज के पास रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
    इसके बाद पुलिस ने इसके बाद हल्की मुठभेड़ को अंजाम देते हुए चार लोगों के साथ एक लाइसेंसी असलहे सहित तीन तमंचा तथा भारी मात्रा में कारतूस के साथ 68 हजार रुपये भी बरामद किए हैं ।
    गिरफ्तार लोगों में से कुछ का संबंध भाजपा के नेताओं से बताया जा रहा है, पकड़े जाने के बाद उन पर धौंस जमाने की भी कोशिश की गई है, लेकिन जब क्राइम ब्रांच ने तस्करी में शामिल ट्रक चालक से पुष्टि कराई तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया ।
    ट्रक चालक ने बताया कि कानपुर से उसे ट्रक सब्जी बताकर यहाँ भेजा गया था, लेकिन हमें कुछ अवैध माल की शंका हो गई थी। उसने कहा कि जब वह रविवार की रात चन्दौली पहुंचा तो उसे मालिक द्वारा सूचना दी गई कि गाड़ी उस व्यक्ति को देदो जो लेने जा रहा है।  मालिक के आदेश पर उसे गाड़ी दे दिया फिर मुझे दो घंटे बाद ट्रक खाली मिली।
    इसी ड्राइवर ने पकड़े गए लोगों की  पहचान कर ली है। हालांकि गिरफ्तार तस्करो में भाजपा नेताओं के करीबी होने से प्रशासन पर इनको छोड़ने का दबाव भी क्षेत्रीय नेताओं के द्वारा बनाया गया।  पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भारी भीड़ भी इकठ्ठा रही। हालांकि अभी तक ट्रक से आयी शराब की बरामदगी नही हों पाई हैं, जिसे बरामद करने के लिए पुलिस लगी है।

  • कुशीनगर मे पत्रकार सम्मान समारोह मे मृतक पत्रकार दिवाकर राय के प्रति श्रद्धांजलि देना तक भूल गए माननीय

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर :  कुशीनगर मे  गत दिनो जहां पत्रकार के पिता की हमलावरो ने हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दी थी ,वही पत्रकारिता जगत से जुडे लोग उनकी मौत के ठीक ठंग से अभी भूले ही नही थे की अगले दिन एपीएन न्यूज के पत्रकार दिवाकर राय की असमय मृत्यु ने सभी पत्रकारों को झकझोर कर रख दिया था। हालाकी दिवाकर राय तो संतोष गौड़ के पिता की गत दिनो हुई हत्या के बाद यहां के जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वाले पत्रकारों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए अगले सुबह जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौपें थे। लेकिन दुर्भाग्य से ठीक उसी दिन शाम को 8:00 बजे एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई ।  उधर इस दोनो दुखद : घटना से पत्रकारीता जगत मे मायूसी छा गई थी,इससे ठीक इतर होकर  जिले के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा पडरौना नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह में पत्रकारों को सम्मानित करने के दौरान मृतक पत्रकार दिवाकर राय के प्रति शोक संवेदना तक नही किया  जाना अखर के रह गया ।
    बताते चले की एक तरफ पत्रकार दिवाकर राय को चिता पर लिटा कर उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था तो दूसरी ओर जनपद के पत्रकारों को पडरौना मे सम्मानित किया जा रहा था । समारोह के दौरान दिवाकर राय की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखना मुनासिब नही समझा जा सका | जबकी इस सम्मान समारोह मे कई एेसे पत्रकारो ने कार्यक्रम स्थल गए ही नही गए और ना ही इस कार्यक्रम को तरजीह दी वजह साफ थी पत्रकार दिवाकर राय की दुर्घटना मे हुई मौत को लेकर | सवाल पत्रकार की मौत को तरजीह ऩ देना कही ना कही बडा सवाल खडा कर रहा है l
    ऐसे मे इस सम्मान समारोह को एक दो दिन के लिए टाला भी जा सकता था ? अहम बात तो यह भी रही की इस सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही हो या श्रम मंत्री सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य बातौर मुख्य अतिथि की भूमिका में रहने के बावजूद पत्रकार दिवाकर राय की मौत के बाद कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके । भले ही दोनो मंत्री का प्रोट्रोकाल को लेकर कोई कुछ भी कहे इन्होने तो पत्रकार की मौत को लेकर पत्रकार सम्मेलन न जाकर एक मर्यादा रखने का काम किया है वह भी एक चर्चा बिषय है |

  • बारावफात पर जुलूस निकालकर मुस्लिम भाइयों ने दिया मोहब्बत का पैगाम

    [object Promise]
    रिपोर्टर विकास कुमार गौतम

    कौशाम्बी । सराय अकिल में आज बुधवार को ईद-उल-मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर भाईचारे का पैगाम दिया। हजरत मुहम्मद साहब की पैदाइश इस दिन हुई और उनका जीवन में आने का उद्देश्य मोहब्बत था। वो हर व्यक्ति तक मोहब्बत का पैगाम पहुंचाना चाहते थे। मोहम्मद साहब ने पैगाम दिया है कि मोहब्बत से जीना ही जिंदगी है। दूसरों के बुरे समय में मददगार बनने वाला अल्लाह का नेक बंदा होता है।

    वो अल्ला के करीब होता है। जो दूसरों की मदद करता है अल्लाह उस पर रहमत बरसाते हैं। बुद्धपुरी तकिया से बारा वफात सुरु होकर थाना सराय अकिल के पास मस्जिद में सम्पात होकर वापस तकिया बुद्धपुरी के लिए रवाना हुई ।

    सराय अकिल में और भी जगह से बारा वफात के जुलुस निकाले गए जैसे की फकिराबाद , मौलवीगंज , पुरखास , कनैली , आदि सराय अकिल छेत्र में जुलुस निकाला गया। जुलुस के मौके पर थाना सराय अकिल प्रभारी प्रदीप कुमार राय के साथ दारोगा अमिताभ सिंह चौहान , दिलीप गुप्ता , दीपक कुमार , कामता प्रसाद , योगेश तिवारी के साथ मयहमराह फाॅर्स के साथ जुलुस को सकुसल सम्पन कराया।

  • शिकायत के बावजूद पीड़ित को नहीं मिला न्याय

    [object Promise]

    खागा (फतेहपुर) किशनपुर थाना क्षेत्र के महावतपुर असहट निवासी उमा देवी पत्नी इन्द्र प्रकाश ने सांस,नन्द व देवरानी के ख़िलाफ़ थाना प्रभारी किशनपुर को शिकायती पत्र दिया । और निजात पाने की गुहार लगाई। खागा तहसील क्षेत्र के थाना किशनपुर एस ओ को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि पति के परदेश चले जाने के बाद सास मुनिया देवी पति राम स्वरूप, नन्द संगीता पुत्री राम स्वरूप व देवरानी सुनीता पत्नी ओम प्रकाश यह तीनों लोग मारते पीटते व प्रताड़ित करते हैं।

    इन्होंने शिकायती पत्र के माध्यम से यह भी बताया कि दशहरा के दिन भी इन लोगों ने मारा पीटा और गाली गलौज किया।जिसकी शिकायत सम्बन्धित थाना प्रभारी किशनपुर को दिया। लेकिन इसके बावजूद भी आज तक कोई कार्यवाही न होने के कारण वह हौसले बुलंद हैं। और ताना दे दे कर प्रताड़ित करते हैं। तथा आज 20/11/2018 को ससुर के साजिसन में इन तीनों लोगों ने घर में ताला लगाकर खेत में काम करने चली गई।

    जिस पर मना करने पर तीनों लोग कमर पकड़ कर लिपट गई और मारने पीटने व गाली गुपतार करने लगी। जिससे पीड़ित इन सभी से तन्ग हो गई है। ऐसी स्थिति में पीड़ित को खाना बनाने व रहने के लिए दिक्कतें उठानी पड़ रही है।

  • बेख़ौफ़ अपराधियों ने कोतवाली से कुछ ही दुरी पर बस मालिक की कर दी हत्या

    [object Promise]
    क्राइम रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
    ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय।
    देवरिया । एक तरफ जहाँ पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने की जद्दोजहद में लगी है वही अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से नही कतरा रहे।अगर ऐसा नही होता तो बीती देर रात को शहर के बीचों-बीच कोतवाली से कुछ ही दूरी पर एक बस मालिक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। बताया जाता है कि इस हत्या का कारण  बस संचालन के विवाद के चलते हुआ।
    मिली जानकारी के अनुसार कुशीनगर धर्मपुर क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय अनूप राय शहर के भुजौली कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहते थे,और यही से अपनी प्राइवेट बस चलवाते थे।बताया जाता है कि बीते शाम को उनका बस संचालन को लेकर कसया ओवर ब्रिज के पास कुछ लोगो से विवाद हो गया था।किसी तरह वह विवाद खत्म कर मालवीय रोड पहुंचे ही थे कि रात करीब 9:30 बजे आधा दर्जन भर बाइक सवार  लोगो ने अनूप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
    यह देख आस पास के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को सूचना देने बाद लोगो ने अनूप राय को जिला अस्पताल पहुचाया जहाँ चिकित्सको ने अनूप को मृत घोषित कर दिया।मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।और घटना की छानबिन में जुट गयी।

  • बिजली विभाग की लापरवाही से प्राइमरी स्कूल की लाइट गुल

    [object Promise]
    रिपोर्टर राकेश कुमार केसरवानी
    इलाहाबाद प्रयागराज के थाना धूमनगंंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बमरौली लाहुर पार ग्राम में प्राइमरी स्कूल इंगलिश मीडियम होनें के बावजूद भी आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया जो 10 के वी का है। जिससे बच्चों को पढा़ई लिखाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्राम पंचायत बमरौली प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद कमाल हाशमी नें बताया की ट्रांसफार्मर लगभग तीन महीने से जला है इसकी शिकायत
    कई बार बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से की गई परंतु इस पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई इसी तरह भगवतपुर मोड़ जीटी रोड के डी कान्वेन्ट स्कूल से सौ मीटर दूरी पूरा पजावा रास्ते पर नया ट्रांसफार्मर लगा है जिसका केबल काफी दिनों से जमीन पर पड़ा था इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की गई की केबल को सही ढंग से लगवाया जाए तो बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी लगाने के बजाय केबल ही काट कर उठा ले गए इसी तरह पजवा गाव मे बलवंत सिंह पटेल के घर के सामने एक बिजली का खम्बा काफी दिनो से टूटा हुआ है और सारी केबल जमीन पर गिर गई थी लोगों ने इसकी सूचना विभाग को दी फिर भी झूठा अस्वाशन के सिवा कुछ नही मिला।

    लोगों ने किसी तरह से केबल को छत पर रख दिया है। जिसमे खतरा आज भी बना हुआ है। एक मामला दरबारी लाल इंटर कालेज के पास है जिसका खम्बा झुका हुआ एवं केबल लटकी हुई है जिससे कोई अप्रिय घटना घट सकती है इसका जिम्मेदार कौन होगा क्षेत्र के जनता का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों के कान मे जूँ तक नहीं रेघंती बल्कि आॅफिस मे बैठ कर मलाई काट रहें हैं।प्रधान जी का कहना है की बिजली विभाग की ताना शाही से जनता में भारी अक्रोश है इसके दूरगामी परिणाम हो सकतें हैं

  • पात्रों को राशन वितरण मे गड़बड़ी पर होगी कडी कार्यवाही – जिलाधिकारी

    [object Promise]

    रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन

    अमेठी । जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने आज जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के प्रांगण में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न/ मिट्टी तेल वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ एवं पारदर्शी कराए जाने हेतु जनपद के समस्त आपूर्ति स्टाफ /उचित दर विक्रेताओं के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान जिला अधिकारी ने बताया कि जनपद में ग्रामीण क्षेत्र में 744 उचित दर दुकान तथा नगरीय क्षेत्र में 12 दुकानें हैं। वर्तमान में जनपद के कुल 35 6276 राशन कार्ड धारक हैं जिसमें 70 378 योजना के लाभार्थी हैं तथा 28 5878 पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारक हैं।

    जिलाधिकारी ने राशन तथा मिट्टी के तेल का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश उचित दर विक्रेताओं को दिया। उन्होंने कहा कि साफ नियत तथा साफ मंशा के साथ राशन वितरण किया जाए जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति राशन से अछूता ना रह जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि यदि आप लोगों को पूर्ति विभाग द्वारा परेशान किया जा रहा है तो उसकी शिकायत सीधे मुझसे करें। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति यदि राशन से अछूता रह गया तो संबंधित उचित दर विक्रेता के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि 19 नवंबर 2018 को विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। उन्होंने स्वच्छता के प्रति कोटेदारों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोटेदारों की ना सिर्फ राशन बांटने की जिम्मेदारी है बल्कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कर उनके घरों में इज्जत घर निर्माण का प्रयोग तथा गांव की गलियों, नालियों को साफ सुथरा रखने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब बीमारी नहीं होगी तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होगा और स्वस्थ समाज ही विकास कर सकता है।

    जिलाधिकारी ने कहा कि जिस कोटेदार की शिकायत नहीं आएगी उसे जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि जिस के पास पक्का मकान, चार पहिया वाहन तथा घर में एसी आदि चीजें मौजूद हो उसका नाम सूची से हटा दिया जाए। जिलाधिकारी ने द्वितीय स्वच्छता सर्वेक्षण में सहयोग के लिए सभी कोटेदारों से अपील किया। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार समस्त पूर्ति निरीक्षक सहित कोटेदार तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

  • थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा 60 ली०(ओ०पी०) व 127 शीशी भरी हुई अपमिश्रित शराब अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    अमेठी । पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक बी०सी० दूबे के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब के विक्रय एवं निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में धीरेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उ0नि0 हरिवंश कुमार मय हमराही फ़ोर्स के दिनांक 23/24.11.18 को मेला बारधर्मे में देखभाल क्षेत्र/भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम फत्तेपुर के शिवशंकर अवस्थी उर्फ गुड्डू अवस्थी अपने मकान में अवैध मिलावटी शराब बनाकर बेचते है |

    इस सूचना पर मय हमराही फ़ोर्स के ग्रा0 फत्तेपुर थाना मोहनगंज पहुचकर शिवशंकर अवस्थी उर्फ गुड्डू अवस्थी को उसके मकान से समय करीब 01:45 बजे रात्रि पकड़ लिया गया |

    तलाशी से उसके मकान से अवैध मिलावटी शराब व ओ०पी० केमिकल आदि बरामद हुआ | पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि ओ0पी0/केमिकल में पानी व कलर मिलाकर अल्कोहल मीटर से तीव्रता नापकर खाली शीशी में भरकर स्वयं द्वारा बनायी हुई शराब बेचता था तथा बनायी हुई शराब को असली दिखाने के लिये उस पर फर्जी बना हुआ बारकोड व फर्जी छपा हुआ कम्पनी का रैपर शीशीयों पर लगाकर बेचता था । बरामदगी व कृत कार्यवाही का विवरण निम्न है –
    गिरफ्तार किये गयेअभियुक्तों का नाम व पता-
    शिवशंकर अवस्थी उर्फ गुड्डू अवस्थी पुत्र स्व0 रामउजागर अवस्थी नि0ग्रा0 फत्तेपुर थाना मोहनगंज अमेठी |

    बरामदगी विवरण-

    i. 60 ली0 अलग-2 गैलन में ओ0पी0/केमिकल
    ii. 127 पौवा निर्मित अवैध शराब
    iii. एक डिब्बा रंग का भरा हुआ व 05 खाली
    iv. 50 शीशी (पौवा) खाली प्लास्टिक की व ढक्कन 1596
    v. क्यू.आर.बार कोड स्लिप 10 अदद
    vi. कीप एक अदद
    vii. एल्कोहल मीटर 01 अदद
    viii. रेपर 740, 50 अदद गत्ता
    ix. खाली गैलन प्लास्टिक क्षमता 50 लीटर
    पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
    मु0अ0सं0 420/18 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 272 भादवि व 60/63 आबकारी एक्ट थाना मोहनगंज जनपद अमेठी|

    गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम –

    1.उ०नि०श्री हरिवंश कुमार थाना मोहनगंज, अमेठी |
    2. उ०नि० श्री सत्य प्रकाश थाना मोहनगंज, अमेठी |
    3. हे0का0 अरूण कुमार तिवारी थाना मोहनगंज, अमेठी |
    4. का0 विजय सिंह थाना मोहनगंज, अमेठी |
    5. का0 नरेन्द्र यादव थाना मोहनगंज, अमेठी |
    6. म0का0 रूपा पटेल थाना मोहनगंज, अमेठी |

  • इलाहाबाद प्रयागराज के प्रसिद्ध बाबा पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप एफआईआर दर्ज

    [object Promise]
    रिपोर्टर राकेश कुमार केसरवानी 
    इलाहाबाद l प्रयागराज में देश-विदेश में दर्जनों जगहों पर आश्रम चलाने वाले एक योगी पर उनकी ही बेटी ने कई दिनों तक बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है. बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संत समेत आश्रम से जुड़े कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस इस मामले को फिलहाल प्रॉपर्टी विवाद की पेशबंदी मानकर चल रही है, इसलिए उसने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं किया गया है इस मामले को लेकर. अफसरों का कहना है कि वह इस मामले में जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करेंगे.
    एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी संत ने खुद को बेगुनाह बताया है और कहा है कि प्रेम संबंधों की वजह से फटकार लगाए जाने से नाराज़ होकर बेटी बाहरी लोगों के दबाव में इस तरह के घिनौने आरोप लगा रही है. प्रयागराज में गंगा किनारे जिस आश्रम से यह मामला जुड़ा हुआ है, वहां बड़ी संख्या में विदेशी महिलाएं और साधक भी रहते हैं, इस वजह से प्रशासन भी इस पर गंभीरता से नजर बनाए हुए है. अफसरों का कहना है  की प्रयागराज में गंगा किनारे स्थित आश्रम के संचालक योगी दुनिया के कई देशों में कैम्प के जरिये प्रवचन करते हैं. उनकी एक बेटी और एक बेटा है. परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है. आश्रम प्रमुख योगी की बेटी ने बुधवार को शहर के कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराकर पिता पर कई दिनों तक बंधक बनाकर रेप करने का गंभीर आरोप लगाया. बेटी की एफआईआर में पिता के साथ ही आश्रम से जुड़े दूसरे लोगों पर भी मारपीट व दूसरे आरोप लगाए गए हैं.
    आरोपों पर योगी का कहना है कि बेटी का किसी युवक से प्रेम संबंध है और वही युवक कुछ बाहरी लोगों के साथ साजिश रचकर इस तरह के आरोप लगवा रहा है. बेटी अपने आरोपों पर कायम है, जबकि एफआईआर दर्ज करने के बाद भी पुलिस इस मामले को लेकर मुश्किल मे पडी है परिवार व आश्रम से जुड़े कुछ लोग पिता -पुत्री के बीच समझौता कराने की कोशिश में हैं

  • परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ो रोगियों की शूगर ,बी पी ,ब्लड व सांस की जांच हुई व निःशुल्क दवा वितरण किया गया

    [object Promise]

    By Rakesh Kesharwani

    नैनी, प्रयागराज l  प्रयागराज के नैनी स्थित कांशीराम आवास योजना में आज परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो लोग भी जानकारी के अनुसार परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मौके पर ही सुगर, बीपी, ब्लड व सांस की बीमारियों की जांच की गई तथा विभिन्न प्रकार के रोगो से ग्रसित मरीजो का स्वस्थ परीक्षण भी किया गया तथा निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया।

    इस शिविर में डॉ0 विनय कुमार द्विवेदी, एम0डी0, डॉ0 अरविंद कुमार मिश्र, चाइल्ड स्पेसलिस्ट, प्रिंस, एसआरएल डायग्नोस्टिक सी0एल0 प्रयागराज, अंकित शुक्ल, एम0आर0 सिप्ला,  विनोद, ओ0टी0 टेक्नीशियन ने अपनी इस अवसर पर सहयोग स्वरूप कमला देवी धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा सभी जांच व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण की निःशुल्क सुविधा प्रदान कराई गई l

    वेद प्रकाश मिश्र व जगदीश मिश्र द्वारा लोगो के बैठने व जलपान की व्यवस्था की गई तो आशुतोष पाण्डेय द्वारा छोटे बच्चों के मनोरंजन हेतु गीत की भी व्यवस्था थी। इस अवसर पर मनीषा पाण्डेय, अध्यक्ष, जगदीश प्रसाद त्रिपाठी, दशरथ मिश्र, लालता, श्रीनरेश, रामू, उर्मिला, पप्पू, दिव्या, निधि, रानू, केशवलाल, फातिमा व सोनू आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।