Category: uttar-pradesh

  • अयोध्या में 1992 वाली दिखी हलचल, किले में तब्दील हुई अयोध्या , सेना की मांग

    [object Promise]

    अयोध्या । रामनगरी अयोध्या में 25 नवंबर को शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के दौरे और विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा के चलते ठंड के मौसम में भी माहौल गर्म हो गया है। अयोध्या में एक बार फिर 6 दिसंबर 1992 जैसी हलचल तेज हो गई है। रविवार को आरएसएस के आनुषांगिक संगठन वीएचपी ने राम मंदिर के जल्द निर्माण के लिए दबाव बनाने के मकसद से धर्मसभा का आयोजन किया है। वीचएपी ने अपने कार्यक्रम को युद्ध के लिए बिगुल बजने से पहले का अपना आखिरी कार्यक्रम करार दिया है। इस बीच राजनीति भी तेज हो गई है और यूपी के पूर्व सीएम ने अयोध्या में सेना तैनात करने की मांग की है।

    वीएचपी ने यूपी के विभिन्न इलाकों से ट्रेनों, बसों, ट्रैक्टर ट्रॉलियों और टैक्सियों के जरिए लोगों को बुलाना शुरू कर दिया है। यही नहीं, आरएसएस भी अपने तरीके से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा है। अयोध्या के 200 किमी तक के दायरे को 1000 खंडों में विभाजित किया गया है और घर-घर जाकर लोगों से इस बाबत संपर्क किया जा रहा है ताकि हिंदू समाज को मोबिलाइज किया जा सके।

    पुलिस सूत्रों की मानें तो शिवसेना और वीएचपी के आह्वान पर रविवार को अयोध्या में दो लाख से अधिक बाहरी लोगों की भीड़ पहुंच सकती है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक लोकल इंटेलिजेंस यूनिटों को अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा शिवसेना चीफ के अयोध्या दौरे से पहले अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है। असल में योगी सरकार यहां दोनों मोर्चों पर सावधानी बरत रही है। एक तरफ उसका कहना है कि अयोध्या में राम भक्त जुट सकते हैं, दूसरी तरफ पुलिस और जिला प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है।

    पुलिस-प्रशासन की सतर्कता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को धार्मिक नगरी किले में तब्दील दिखी। प्रशासन ने कस्बे को 8 जोन और 16 सेक्टरों में बांटा है। राज्य सरकार ने पीएसी की टुकड़ियों की संख्या बढ़ाकर 20 से 48 कर दी है।

    इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अयोध्या में सेना तैनात करने की मांग करते हुए कहा है कि बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी को न सुप्रीम कोर्ट पर यकीन है और न ही संविधान पर। सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेकर यहां सेना को भेजना चाहिए।

  • यातायात जागरूकता मिशन के तहत बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को बड़े ही भावुक अंदाज में गुलाब का फूल देकर हेलमेट पहन कर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया

    [object Promise]

    बाकरगंज चौराहे में पुलिस अधीक्षक श्री राहुल राज के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी श्री कपिल देव मिश्र के नेतृत्व में व्यापार मंडल कंछल गुट व जिला वितरक एसोसिएशन के साथ यातायात जागरूकता मिशन के तहत बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को बड़े ही भावुक अंदाज में गुलाब का फूल देकर हेलमेट पहन कर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया l

    प्रत्येक वर्ष नवंबर माह में मार्ग दुर्घटनाओं को न्यून करने के उद्देश्य हर वाहन चालक तक मिशन के उद्देश्य को पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन एवं सामाजिक संगठन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं l

    आज के मिशन में पूर्व की भांति उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला वितरक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला महामंत्री रिजवान डियर युवा जिला अध्यक्ष अमित शिवहरे महामंत्री रजत शिवहरे नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी स्क्रैप संघ के जिलाध्यक्ष जलालुद्दीन महिला जिला अध्यक्ष मनोरमा शुक्ला उपाध्यक्ष सुनिधि तिवारी अर्पणा पांडे सोनी साहू ट्रांसपोर्ट के जिला अध्यक्ष दीपचंद शुक्ला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात निरीक्षक आशीष सिंह चौकी प्रभारी संदीप तिवारी एवं डॉ पयासी जितेंद्र तिवारी सहित सैकड़ों लोग गुलाब का फूल लेकर वाहन चालकों को हाथ में गुलाब का फूल देकर मिशन का संदेश देते रहे प्रेषक सुनील शुक्ला.

  • एण्टी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया- ACCI” की फतेहपुर शाखा द्वारा ‘सुरक्षित यातायात’

    [object Promise]

    यातायात माह के क्रम में  “एण्टी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया- ACCI” की फतेहपुर शाखा द्वारा  ‘सुरक्षित यातायात : नियमन
    जिन्दगी का’ पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन वृहस्पतिवार, 22-11-2018 को  प्रातः 10:00 बजे से सम्मेलन सभागार, रिजर्व पुलिस लाइन, फतेहपुर, मे किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के जिलाधिकारी आंजनेय सिंह व् पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने शिरकत की।

    कार्यक्रम में जनपद के दोनों एडिशनल एस पी आईपीएस पूजा यादव व् विनोद कुमार,सीओ राम सिंह, स्कूल के अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ बच्चे, पुलिस के जवान आदि भी मौजूद रहे

  • बेलवा चुंगी बाईपास सड़क को गड्ढा मुक्त बनाने को लेकर चल रहा है धरना के नौवें दिन मौके पर पहुंचे एसडीएम पडरौना,निकला समाधान

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना शहर में बेलवा चुंगी बाईपास सड़क को गड्ढा मुक्त बनाने की मांग को लेकर युवा नेताओं ने  लगातार नौ दिन तक धरना दिया। शहर के इस इकलौते बाईपास सड़क को लेकर विभाग के नजरअंदाज के कारण बाईपास सड़क गड्ढे में परिवर्तित हो गयी है, जिससे आवागमन में लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। एसे मे पहले से दी गयी चेतावनी के तहत युवा नेता सद्दाम के नेतृत्व में युवाओं ने अंबे चौक के पास धरना देते हुए सड़क को गड्ढा मुक्त बनाने की मांग लगातार नौ दिन तक की ।
    गौरतलब हो नगर पालिका परिषद पडरौना की विभागीय लापरवाही यहां भारी पड़ रही थी। सड़कों को गड्ढामुक्त न कराए जाने से आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।पडरौना शहर का प्रमुख बाईपास वाले मार्ग बेलवा चुंगी चौराहा होते हुए जटहां मार्ग से जुड़ता है। इस रास्ते शहर में आने वाले भारी वाहनों के अलावा जटहां और बांसी के रास्ते बिहार प्रांत के लिए भी गाड़ियां जाती हैं।
    हालाकी पडरौना नगर के बेलवा चुंगी मोड़ से निकलकर अंबे चौक होते हुए जटहां मार्ग को जोड़ने वाला बाईपास मार्ग का यहां मोड़ पर ही क्षतिग्रस्त है। मोड़ पर कई बार मालवाहक पलटने से भी बचे हैं।  इस वजह से बड़ी गाड़ियां इस रास्ते से सही ढंग से नहीं जातीं। बरसात के समय बाइक सवार भी इसमें गिरकर घायल हो जाते हैं। बेलवा चुंगी बाईपास सड़क को पक्का निर्माण कराने को लेकर नौ दिन तक धरना देने वालों में मोहम्मद सद्दाम हुसैन,शाहिद अली ,गौरव शुक्ला ,पूर्व महमंत्री मोहम्मद आजम ,अखलाक खान, समाजसेवी एजाज अहमद अंसारी ,राकेश कुमार गुप्ता, मिंटू लाल, अखिलेश कुशवाहा ,कृष्णा पटेल ,अवधेश कुशवाहा ,गोलू शुक्ला, तरुण कुमार गुंजन, राजेश जायसवाल ,नीरज कुमार, अवध किशोर गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे |

  • यात्रियों से भरी नाव यमुना में डूबी, मछुवारों ने सभी यात्रियों को बचाया

    [object Promise]

    रिपोर्टर विकास कुमार गौतम

    सराय अकिल : सरांय अकिल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव के समीप मंगलवार शाम यमुना नदी में नाव पलट जाने से उसमे बैठे यात्री डूबने लगे। शोरसुनकर यमुना नदी के किनारे मौजूद मछुवारों ने गोता लगाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित नदी से निकाल लिया। इशिपुर गांव निवासी कल्लू और गांव के अन्य लोग अपने परिवार एवं रिश्तेदारों सहित 25 यात्री लोग चित्रकूट धाम दर्शन करने गए थे। मंगलवार शाम करीब 8 बजे यमुना पार पर्दवा गांव के सामने से एक नाव में सवार होकर इस पार आने लगे।

    जैसे ही नाव यमुना नदी के किनारे पहुंची छोटी नाव पर अधिक सवारियां होने से पलट गई। नाव पलटते ही चीखपुकार की आवाजें सुन किनारे पर मौजूद मछुवारों ने नदी में कूदकर सभी यात्रियों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। मौके पर थाना सराय अकिल प्रभारी प्रदीप कुमार राय , तिलाहपुर चौकी इंचार्ज कामता प्रसाद व मयहमराह फाॅर्स के साथ मौके पर पहुचे।

    आप को बता दे की मल्हीपुर को पहले टापू के नाम से जाना जाता था यहाँ पर आने के लिए लोगो को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। मल्हीपुर गांव आने के लिए रास्ता नहीं था । चायल विधायक संजय गुप्ता ने मल्हीपुर गांव वासियो के लिए रोड की सौगात अभी कुछ दिन पहले दी है। पत्रकार धीरज पाठक की खास बातचीत हुई मल्हीपुर ग्राम प्रधान के साथ ।

  • समय सीमा पर प्राप्त शिकायतों का हो निष्टारण,नही होगी कठोर कार्यवाही:डीएम

    [object Promise]
    अमेठी। जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस, मुख्यमंत्री सन्दर्भ, आनलाइन सन्दर्भ, जनप्रतिनिधि सन्दर्भ की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में विलम्ब तथा अधिक सन्दर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में होने के कारण जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अधि0 अभि0 ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, परियोजना अधिकारी डूडा तथा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को प्रतिकूल प्रवृष्टि तथा थानाध्यक्ष थाना गौरीगंज/बाजार शकुल, तहसीलदार तहसील गौरीगंज/तिलोई, जिला कार्यक्रम अधिकारी को कठोर चेतावनी देने का निर्देश दिया।
    उन्होने  कहा कि समय सीमा के अन्तर्गत आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करें। यदि शिकायतें डिफाल्टर की श्रेणी में पायी गई तों संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि डिफाल्टर श्रेणी की शिकायतों का निस्तारण कर शून्य कर दिया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलिता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में शिकायतो की माॅनीटरिंग शासन स्तर से की जाती है, यदि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया जाता है तो शासन स्तर से सबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समय बद्ध तरीके से किया जाए।
    बैठक में अपर जिलाधिकारी ईश्वर चन्द्र, उपजिलाधिकारी गौरीगंज अमित कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0एम0 श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा सहित समस्त तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • प्रयागराज यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से हथियारों की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार

    [object Promise]
    रिपोर्टर राकेश कुमार केसरवानी
     प्रयागराज  l यूनिवर्सिटी के ताराचंद हॉस्टल से  पुलिस ने अवैध हथियार और बारूद बरामद किये  पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में हॉस्टल से साढ़े चार किलो से ज़्यादा बारूद, एल्मुनियम पाउडर, कई देसी बम, गिट्टियां, एक पिस्टल, दो मैगजीन, दो कारतूस और छह खोखे बरामद किये हैं. पुलिस ने इन अवैध हथियारों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार भी किया l
    पकड़े गए बीस हजार के ईनामी आकाश सिंह और भाष्कर पर बृहस्पितवार की रात को प्रयागराज में बीजेपी नेता के घर पर की गई फायरिंग व बमबाजी में शामिल होने का भी आरोप है. दोनों यूनिवर्सिटी के छात्र भी हैं. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आकाश और भाष्कर से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह हथियार किस मकसद से यहां इकट्ठे किये गए थे पुलिस का कहना है कि प्रयागराज में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजू शुक्ला के घर आधी रात को अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग-बमबाजी और तोड़फोड़ किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अज्ञात हमलावरों की यह करतूत घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी को चोट नहीं आई है.
    बीजेपी नेता की शिकायत पर प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. प्रयागराज में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व पार्षद राजू शुक्ला परिवार के साथ शहर के सलोरी इलाके में रहते हैं. बुधवार रात करीब साढ़े बारह बजे जब सभी लोग घर के अंदर थे, तभी चार से पांच की संख्या में अज्ञात बदमाश उनके दरवाजे पर पहुंचे. बदमाशों ने पहुंचते ही पहले घर के अंदर देसी बम फेंके और इसके बाद फायरिंग की.
    बदमाशों ने इसके बाद घर के बाहर खड़ी क्वालिस कार में जमकर तोड़फोड़ की और पथराव भी किया. हमले से कुछ देर पहले ही राजू शुक्ला का बेटा घर आया था. आशंका जताई जा रही है कि बदमाश उसका ही पीछा करते हुए घर तक पहुंचे थे. हमले के बाद से बीजेपी नेता के परिवार मे दहशत का माहौल बना हुआ है

  • ट्रैक्टर के रौदने से साइकिल सवार युवक की मौत

    [object Promise]
    अमेठी – मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के सुरपुर काशीपुर के समीप साइकिल से जा रहे एक युवक की ट्रैक्टर के चढ़ जाने से मौत हो गई जानकारी के मुताबिक राजाराम पुत्र रामकिशोर उम्र 45 वर्ष  निवासी ग्राम निजामुद्दीनपुर (जाखा) का रहनेवाला था ,जो अपने रिश्तेदारी सुरपुर काशीपुर जा रहा था l
    अचानक एक ट्रैक्टर रौदता हुआ फरार हो गया आनन फानन में ग्रामवासियों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंच  कर एबुलेंस द्वारा सी एच सी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरो ने मृतक घोषित कर दिया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गौरीगंज जिला मुख्यालय भेज दिया गया l

  • जिला अस्पताल मे डॉक्टर समय से पहले ही कुर्सी छोड़ कर समय से पहले ही चले जाते हैं

    [object Promise]
    मंझनपुर जिला अस्पताल मे मरीजों को डॉक्टर से मुलाकात करने मे होती है बड़ी परेशानियां और तो और डॉक्टर भी रहते है गायब कुछ मरीजों ने बताया कि यहां के डॉक्टर समय से पहले ही कुर्सी छोड़ कर समय से पहले ही चले जाते हैं जिससे मरीजों को होती है दिक्कत l
    चेस्ट फिजीशियन छाती रोग व खास रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव सिंह दरवाजे के पास एक व्यक्ति कुर्सी लगाकर बैठता और वो डॉक्टर से मरीजों को मिलने व पर्ची जमा करने से मना करता है और मरीजों को भगा देता है इससे मरीजों को बहुत बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

  • केले के पौध का हुआ वितरण

    [object Promise]

    मुसाफिरखाना(अमेठी)। संसदीय क्षेत्र अमेठी के मुसाफिरखाना विकास क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में टीसू कल्चर के केले की खेती से किसानों की आय दुगुनी करने की लिये सैकड़ो किसानों को केले के पौध का वितरण किया गया। क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर चौराहे पर स्थित बरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय गुप्ता के आवास पर  किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये अमेठी सांसद राहुल गांधी  द्वारा भेजे गए टिस्यू कल्चर केले के सैकड़ों पौध किसानों को वितरित किए गए।

    ग्रामीण मोहित गुप्ता की मानें तो निजामुद्दीनपुर, जाखा शिवपुर,पूरे गुलाम हैदर,पूरे निषाद, चकजंगली,कोडरी,आदि गांवों के किसान को टीसू कल्चर केले के पौध का बितरण किया गया। पौध वितरण करते हुए मोहित गुप्ता ने कहा कि सांसद राहुल गांधी की पहल किसानों के प्रति नई सोच एवम नई पहल ग्रामीण किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की है।

    किसान खेती के साथ केले का ब्यापार कर खुद आत्मनिर्भर बन सकते हैं और साथ में मुनाफा कमा सकते है । वही उन्होंने यह भी बताया कि, केले के पौधे को पार्टी कार्यकर्ताओं के जरिये गांव गांव में बाँटा जा रहा है,जो अभी अनवरत महीनों चलता रहेगा। उक्त मौके पर उदयराज निषाद ,डॉ रिपन, सनाउल्ला,राम भवन यादव,आशीष विश्वकर्मा, रामसरन,राहुल गुप्ता,दिलीप साहू,रिजवान,आदि मौजूद रहे।