Category: uttar-pradesh
-
पानी का पाइप लीकेज होने सैकड़ो लीटर पानी हो रहा सड़को पर बर्बाद
[object Promise]बीघापुर/उन्नाव। नगर पंचायत बीघापुर में मुख्य मार्ग में पिछले एक महीने से वाटर सप्लाई पाइप लाइन एक ही जगह से तीन बार लीकेज होने से जहां लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पाता है ।वहीं लाखों लीटर पानी बर्बाद होने के साथ-साथ मुख्य मार्ग को बार- बार खोद दिया जाता है। जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। नगर पंचायत प्रशासन ने एक अप्रशिक्षित प्लम्बर को नियुक्त कर रखा है जिसे टोटी लगाने के अतिरिक्त कुछ नहीं आता।इस प्लम्बर के कारण जहां नगर पंचायत को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। वहीं जगह-जगह टूटी पाइप लाइनों से लीकेज होता पानी तो बर्बाद हो ही रहा है तो साथ ही खुदे पड़े सड़कों के गड्ढे दुर्घटनाएं भी करा रहे हैं। अब ऐसा क्या है इस प्लम्बर में कि नगर पंचायत इसे हटाना नहीं चाहती जो पूरे नगर पंचायत के लिए परेशानी का शबब बना हुआ है। -
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ जारी हुआ गैरजमानती वारंट, हो सकती है कुर्की
[object Promise]प्रयागराज। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। 27 नवंबर को कोर्ट में पेश न होने पर उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर कुर्की का आदेश दिया जाएगा।
श्रम मंत्री मौर्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा रायबरेली जिले के डलमऊ थाने में दर्ज किया गया था। मंत्री के वकील ने कोर्ट में हाजिर होकर अनुरोध किया कि कठोर कार्रवाई न की जाए।
मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि मौर्य 27 नवंबर को हाजिर नहीं हुए तो गैर जमानती वारंट के साथ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य पर दर्ज दूसरे मामले में भी आचार संहिता उल्लंघन के तहत वारंट जारी हुआ है। दोनों ही मामलों में मौर्य की कोर्ट में न पहुंचने के कारण उन्हें यह चेतावनी दी गई है।
-
आयुष्मान भारत योजना के तहत 12 निजी अस्पतालों का हुआ चयन
[object Promise]रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसनसुलतानपुर। दो जून की रोटी का प्रबंध कर किसी तरह गुजर-बसर करने वालों का अब हाई-फाई प्राइवेट हॉस्पिटलों में भी मुफ्त इलाज होगा। उन्हें बस आधार कार्ड ले जाना होगा और अंगूठा लगाना होगा।इसके बाद चिकित्सा परीक्षण और परामर्श शुरू हो जाएगा।
सुलतानपुर में 12 निजी अस्पतालों का ऐसे गरीबों के लिए चयन किया गया है।आयुष्मान भारत योजना के तहत 12 निजी अस्पतालों का हुआ चयन।चयनित हॉस्पिटलों की सूची जिला पुरुष अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के बाहर चस्पा की गई है।इन सूची में दर्ज अस्पतालों में नि:शुल्क सेवा का प्रबंध किया गया है।इसके अलावा पुरुष जिला अस्पताल और महिला जिला अस्पताल में भी नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। सरकारी दोनों अस्पतालों में यह सेवा तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सीवीएन त्रिपाठी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत यह कार्य चल रहा है। सरकारी दो अस्पताल के साथ 12 निजी अस्पताल को सूची में शामिल किया गया है।हमारे यहां इसके लिए एक टीम है, जिसका चयन भी कर लिया गया है।जिला पुरुष अस्पताल व महिला अस्पताल के बाहर चयनित गरीब मरीजों की सूची भी तैयार कर ली गई है।अब गरीब लोग इसका लाभ उठा सकते हैं और नि:शुल्क इलाज करा सकते हैं।जनगणना 2011 में सूची में दर्ज परिवार ही इस योजना के असल लाभार्थी होंगे। आयुष्मान योजना के तहत इन्हें 5 लाख रुपये तक की नि:शुल्क चिकित्सा सेवा मिलेगी, जिसमें जांच, इलाज और दवाई का वितरण शामिल है। -
कुशीनगर : पत्रकार के पिता को गोली से नही , नुकीले हथियार से वार करके की थी हमलावरो ने हत्या
[object Promise]रिपोर्टर – उपेन्द्र कुशवाहाकुशीनगर । पडरौना कोतवाली के ग्राम भिस्वा सरकारी निवासी एक दवा व्यापारी की सोमवार की रात बदमाशों द्वारा किसी नुकीले हथियार से गर्दन पर घोप कर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित परिजनों के नामजद तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर 8 लोगों को अभियुक्त बनाया है,तीन को गिरफ्तार कर बाकी अभियक्तों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है । डाक्टरों ने यह हत्या गोली लगने से नहीं किसी नोकिले गुप्ती जैसे हथियार से करने की पुष्टी की है।घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जयराम गौड़ उम्र लगभग 60 वर्ष जो कसया रोड स्थित बेसिक शिक्षा दफ्तर के समीप दवा व जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं, रात लगभग 7:00 बजे अपने वाईक से घर वापस जा रहे थे कि ज्यों ही एआरटीओ दफ्तर के समीप पहुंचे कि पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक दी और गुप्ती से उनके गर्दन के दाहिने तरफ घोप दिया जिससे खून से लथपथ हो कर जमीन पर गिर बेहोश हो गए। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही एसपी एएसपी पडरौना कोतवाल पीएसी के जवानों के साथ मौके पर पहुंच उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया ,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।इस मामले में मृतक के पुत्र के तहरीर पर पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 302, 504 ,120 बी एससी एक्ट के तहत 8 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है और अगली कार्रवाई में जुटी हुई है। पीएम रिपोर्ट में जयराम की हत्या की पुष्टि गुप्ती जैसे हथियार से हुई है।
इस बावत पूछे जाने पर सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। -
रजाई गद्दे ले ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में डाला डेरा
[object Promise]हरदोई ।
सरकारी अधिकारियों की उदासीनता के चलते दूर-दराज से आए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलने के लिए रजाई गद्दा लेकर जिला अधिकारी कार्यालय के पास डेरा डाल दिया। उनका कहना है कि 70 किलोमीटर से आने में बहुत देर हो जाती और वह जिलाधिकारी के जनता दरबार में अपनी समस्या ना कह पाते।विडंबना है कि सरकारी मशीनरी की इस उदासीनता के चलते ग्रामीणों को परेशान होना पड़ता है जबकि प्रशासन स्तर पर समाधान,थाना दिवस आदि लगाए जाते हैं। यहां तक कि जिलाधिकारी के आदेशों को भी अधीनस्थ अधिकारी तवज्जो ना
देकर मनमानी से काम करते हैं और इसी का दुष्परिणाम है कि ग्रामीणों को अपनी समस्याएं लेकर जिला कार्यालय आना पड़ता है।मालूम हो कि जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर जिले के विकासखंड टोडरपुर इलाके के करसुआग्रंट गांव का यह मामला, जहां 4 माह पूर्व ग्रामीणों को राशन न बांटने की शिकायत पर कोटेदार विनीता के पास से गांव का कोटा निरस्त कर दिया गया था और राशन कोटा 8 किमी दूर स्थित गांव नगरिया के कोटेदार के पास अटैच कर दिया गया था।जिसके बाद पिछले 4 महीने में तीन बार कोटा चयन के लिए विकासखंड टोडरपुर के जिम्मेदार सरकारी अधिकारियों के द्वारा तारीख निश्चित की गई। गांव में लोग इकट्ठा भी हुए लेकिन सरकारी अधिकारियों ने कभी बीमारी का हवाला देकर तो कभी समय का हवाला देकर चुनाव नहीं कराया। ग्रामीणों के मुताबिक, इस दौरान गांव के लोगों को राशन लेने के लिए 8 किलोमीटर दूर स्थित नगरिया गांव जाना पड़ता है जिससे 3500 सौ की आबादी वाले इस गांव में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।इस बारे में ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी अधिकारियों की उदासीनता के चलते उनके गांव के कोटे का चयन नहीं हो पा रहा है और इसके लिए उनके गांव के लोगों को काफी तकलीफ उठानी पड़ रही है। लिहाजा आज वह लोग रात में ही रजाई गद्दे लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में रुके हैं और सुबह जिलाधिकारी से मिलकर ही वापस जाएंगे क्योंकि अगर वह लोग सुबह आते तो 70 किलोमीटर दूर से यहां आते तो जनता मिलन के समय के बाद पहुंचते। लिहाजा जिलाधिकारी से उनकी मुलाकात होना मुश्किल था। ग्रामीणों की माने तो वह लोग जिलाधिकारी से मिलकर जाएंगे और अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो इसके लिए वह लोग भूख हड़ताल पर भी बैठने को तैयार हैं।बहरहाल हाल, जिलाधिकारी सुबह ग्रामीणों से मिले। जिला अधिकारी ने बताया कि जिम्मेदार नहीं गए। उनके खिलाफ स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह की तारीख दे दी गई है ।ग्रामीण लोग तहसील दिवस में भी मिले थे उनकी समस्या हल हो जाएगी। -
संम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न सिर्फ दो शिकायतों का निस्तारण
[object Promise]रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन
बल्दीराय/सुल्तानपुर । बल्दीराय तहसील में मंगलवार को एसडीएम प्रतिपाल सिंह के नेतृत्व में संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया बल्दीराय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाली ग्राम सभा समरथपुर में ग्रामीणों द्वारा समूह बनाकर ग्राम सभा की वर्ग 6 की आबादी पर कब्जा जमाने की कोशिश की जिसमें ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की मौक़े पर पुलिस नें पहुचकर विवाद को शांत करा दिया।एक पक्ष की पैरवी पूर्व ब्लाक धनपतगंज कर रहे थे जिस कारण से आज इस विवाद पर तहसील परिसर में खूब चर्चा रहीं। आज समाधान दिवस में बल्दीराय तहसील से संम्बंधित 49 शिकायत आयीं थी जिसमें राजस्व से संम्बंधित 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया मौके पर सीओ बल्दीराय दलजीत सिंह, नायब तहसीलदार शैलेश चौधरी,एसओ अशोक सिंह मौजूद थे
-
मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर कांग्रेसी नेता ने किया फल का वितरण
[object Promise]रिपोर्टर मकसुदुल हसनसुल्तानपुर। शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रणजीत सिंह सलूजा शहर महामंत्री मोहसिन सलीम,समाजसेवी व अधिवक्ता अजीम किदवई के संयोजन में जिला अस्पताल में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर फल वितरण का आयोजन किया गया।
शहर अध्यक्ष सलूजा ने कहा की हजरत मोहम्मद साहब ने मरीजों,गरीबों व असहाय की सेवा करना एवं भाईचारा को बढ़ाने का सन्देश दिया था।हमारी अल्पसंख्यक कमेटी हर महान व्यक्तियों के संदेशों का अनुसरण करते हुए सामाजिक कार्य करती रहेगी।
[object Promise]इस अवसर पर मुख्य रूप से इकरार अहमद पूर्व प्रदेश सचिव NSUI,हाफिज जहांगीर खान कांग्रेस नेता,जाकिर हसन कांग्रेस नेता,बबलू चौधरी जिलाध्यक्ष मानवाधिकार विभाग,एकराम खान,आशुतोष झा लकी समाजसेवी,शेख नजर अहमद अधिवक्ता,महेश अस्थाना,सलीम खान,रोशन पाल,कल्लू भाई,शुभम सिंह,चन्दन पांडे,मोलू सिंह,ऋषभ सिंह,विनय मिश्रा,हेमंत शुक्ला,जाबिर भाई,मनोज श्रीवास्तव आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
-
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के 25 को अयोध्या आने का ये हो सकता है मकसद
[object Promise]लखनऊ । केंद्र सरकार को समर्थन दे रही शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे के 25 को अयोध्या आगमन को लेकर उनकी पार्टी के नेता बेहद गंभीर हैं। पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत तो बीते महीने से अयोध्या व लखनऊ के कई चक्कर लगा चुके हैं। आज उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। कहा जा रहा है कि भाजपा राम मंदिर मुद्दे को लेकर परेशान है। लगातार आ रहे बयान इस बाॅत का संकेत है क एक बार फिर भाजपा राम के बहाने वोटों का धुव्रीकरण करना चाहती है। ऐसे में उद्धव ठाकरे का अयोध्या पहुंचना भाजपा के लिए हानिकारक साबित न हो जाए।
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट करने के बाद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के 24 नवंबर को अयोध्या पहुंचने के विषय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा हुई। संजय राउत ने इसके बाद बस इतना ही कहा कि अंदर की बात अंदर ही। उन्होंने बताया कि उद्धव राम मंदिर निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर 24 नवंबर को अयोध्या पहुचेंगे। वहीं बनारस में विवादित बैनरों की बात पर संजय राउत ने साफ किया कि इसका शिवसेना से कोई संबंध नहीं है। ज्ञात हो कि राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर 24 नवंबर को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या पहुंच रहे हैं। शिवसेना ने नरेंद्र मोदी सरकार से 2019 के पहले संसद में अध्यादेश लाकर राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कराने की मांग की है।
24 नवंबर को उद्धव ठाकरे डेढ़ बजे अयोध्या पहुचेंगे। वह तीन बजे लक्ष्मण किले में राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में आशीर्वाद समारोह में शिरकत कर साधु-संत से आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद उद्धव ठाकरे 5 से 6 बजे के बीच सरयू आरती करेंगे। 25 नवंबर को सुबह नौ बजे उद्धव ठाकरे रामलला का दर्शन करेंग। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुलाबबाड़ी मैदान में मुम्बई, महाराष्ट्र समेंत पूरे देश से बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचने वाले राम भक्तो के साथ स्थानीय लोगो से जनसंवाद करेंगे।शिवसेना ने राम मंदिर निर्माण की लड़ाई तेज कर दी है। पार्टी का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार अयोध्या में मंदिर नहीं बनाना चाहती, अगर मंदिर बनाना होता तो अबतक अध्यादेश लाना चाहिए था। बाबरी विध्वंस के पीछे शिवसेना का हाथ बताते हुए पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जितनी जल्द हो सके अध्यादेश लाए और अयोध्या में मंदिर निर्माण कराए। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि लोग अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग उठा रहे हैं।
आज यह मांग कतई न उठती अगर 6 दिसबंर 1992 को शिवसैनिक विवादित मस्जिद का ढांचा न गिराते। राउत ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को अध्यादेश लाकर मंदिर निर्माण कराना चाहिए और उनकी पार्टी इसका पूर्ण समर्थन करेगी।राउत कहा कि शिवसेना अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। हमने इसके लिए लड़ाई लड़ी है। हमारे लिए राम मंदिर कोई जुमला नहीं है क्योंकि शिवसेना मानती है कि मुद्दा कोर्ट से नहीं जनभावना और राष्ट्र की प्रतिष्ठा के मुताबिक सुलझना चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही हमारा मुख्यालय मुंबई में है, लेकिन हम पूरे देश में मंदिर की लड़ाई जारी रखेंगे।
-
Video : अयोध्या में 25 नवंबर को रख दी जाएगी राम मंदिर निर्माण की नींव: साध्वी प्राची
लखीमपुर खीरी । हिंदू नेता साध्वी प्राची ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में शुक्रवार को कहा कि जब शाहबानो केस, जलिकुट्टी केस, सबरीमाला केस में कोर्ट तेजी से निर्णय कर सकती है तो राम मंदिर केस में क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान परस्त लोग और फर्जी जनेऊ पहनकर मंदिर में दर्शन करने का नाटक करने वाले मंदिर निर्माण में बाधा डाल रहे हैं।
साध्वी प्राची ने कहा, श्तीन अक्टूबर 1990 का दिन भी देखा है जब मुलायम सिंह ने कारसेवकों पर गोलियां चलवा दी थीं। शरद कोठारी और राम कोठारी की शहादत भी देखी है। 6 दिसंबर 1992 का दिन भी देखा है जब मस्जिद गिराई गई। तीस साल से मंदिर के संघर्ष में लगी हूं, जीवन का लक्ष्य है कि राम मंदिर बने। कुरआन में लिखा है कि मंदिर तोड़कर बनी मस्जिद कभी स्वीकार नहीं की जाती। जब तक हामिद अंसारी उपराष्ट्रपति थे, इकबाल को डर नहीं लगा, अब डर लग रहा है।
अयोध्या कह लीजिए या फिर राम जन्मभूमि, जिक्र आते ही रामायण की अलग-अलग तस्वीरें जेहन में उतरने लगती हैं। नगर निगम की पहल पर देशभर के चित्रकार राम नगरी की दीवारों में रामायण के विभिन्न प्रसंगों से भगवान राम के जीवन के विषय का चित्रण कर त्रेतायुग को जीवंत करने में जुट गए हैं। यह तैयारी ऐसे वक्त की जा रही है जब दीपोत्सव का पर्व बेहद करीब है।
अयोध्या मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा, श्बाहरी पर्यटक रामायण कालीन समय की अनुभूति कर सकें इसलिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है और आने वाले वर्ष में इस प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
तीन दिवसीय कला महोत्सव कार्यक्रम में देश से सैकड़ों चित्रकार प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे। सफल आयोजन के लिए शुक्रवार को बिड़ला धर्मशाला में सांस्कृतिक आयोजनों के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि रामवल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, विशिष्ट अतिथि मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और पुजारी रामदास समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम के आयोजक शांतनु गुप्ता हैं। वह कहते हैं, श्तीन दिनों में देश के 10 राज्यों के 150 चित्रकार अयोध्या की 100 दीवारों पर रामायण के आठ खंड…बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, सुंदरकांड, अयोध्याकांड, उत्तरकांड, लवकुशकांड एवं राम दरबार के विभिन्न प्रसंग दीवार पर उकेरेंगे। यह चित्रण सरयू घाट, नया घाट, राम घाट, राम जन्मभूमि कार्यशाला, बिड़ला धर्मशाला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन समेत कई अन्य जगहों पर किया जा रहा है।
राम जन्मभूमि में हो रहे इस आयोजन पर चर्चित लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, श्श्री रामचरितमानस के सातों कांड को दिव्यता से प्रस्तुत करते हुए युवा चित्रकारों को चित्र रचते देखना भी उतना ही दिव्य है। इस पहल के लिए बधाई और आभार।श्
अयोध्या की दीवार पर बनी यह खास तस्वीर उस दौरान की है जब रावण द्वारा हरण के बाद लंका में सीता को अशोक वाटिका में रखा जाता है। राम पहचान के रूप में अपनी अंगूठी हनुमान को देकर भेजते हैं ताकि सीता उन्हें पहचान सकें।
लंका पर वानरों की सेना के साथ चढ़ाई कर एक लंबे युद्ध के बाद भगवान राम ने रावण का अंत कर दिया। इसी के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय हुई। अयोध्या में जमकर उत्साह हुआ। दीवार पर यह तस्वीर लोगों को बहुत आकर्षित करती है।
राम जन्मभूमि यूं तो भगवान राम के अनंत किस्सों को समेटे हुए है लेकिन यह तस्वीर उस कथा का वर्णन करती है जब भगवान राम वानरों के साथ लंका को जीत लेते हैं।अयोध्या की दीवारों पर बनी ये तस्वीरें स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों का भी मन मोह रही हैं। इन तस्वीरों से लोग भगवान राम की कथाओं को खुद ब खुद जोड़ने लगते हैं।अयोध्या की दीवार पर खूबसूरती के साथ रंगों के जरिए उकेरता चित्रकार। दीपोत्सव से पहले ये तस्वीरें देखकर लोग खासा उत्साहित हैं।
बता दें कि राम जन्मभूमि यानी अयोध्या में यह आयोजन युवा फाउंडेशन, आरोहनम, आईआईपी फाउंडेशन और नगर निगम अयोध्या द्वारा किया गया है। रामायण थीम पर चित्र बनाने वाले स्कूली छात्रों को भी इसके लिए पुरस्कृत किया जाएगा। प्राची ने कहा कि 25 नवंबर को राम मंदिर की नींव रख दी जाएगी। उद्धव ठाकरे को सभा की अनुमति देना, न देना सरकार का काम है। साध्वी प्राची निघासन तहसील में ग्राम बैरिया स्थित गोशाला भी गईं। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को वह अयोध्या पहुंच जाएंगी।
-
अटैची बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन जनपदो से आए 8 अग्निशमन ने पाया आग पर काबू
[object Promise]क्राईम रिपोर्टर- मन्नान अहमद लारी
ब्यारो चीफ- कामेश्वर पाण्डेयदेवरिया के इंडस्ट्रीयल एरिया में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक बंद पड़ी अटैची फैक्ट्री में आज दिन के करीब 12 बजे आग लग
गई, जिसमें फैक्ट्री मे रखे लाखो की मषीनो सहित कई कीमती सामान जलकर खाक हो गए। आग की लपटो को देख स्थनीय लोगो ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दिया। मौके पर पहुचे अग्निषमन आग बुझाने की कोषिष करने लगे लेकिन आग तेज हवा के चलते फैलती चली गयी। जिससे अन्य जनपदो से अग्निषमन की गाड़िया बुलानी पड़ी।मिली जानकारी के अनुसार षहर के मोहन रोड निवासी मनीष रूंगटा की पुरवा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में मनीष इंटरप्राइजेज के नाम से अटैची निर्माण करने की फैक्ट्री है,जो करीब आठ माह से बंद पड़ी थी। बताया जा रहा है कि आग षार्ट षार्किट से लगी। आग की तेज लपटो को देख आस-पास के लोगो ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड को दिया। मौके पर पहुचे फायर ब्रिग्रेड के कर्मियो ने आग बुझाने की कोषिष करने लगे लेकिन हवा तेज होने के कारण आग फैलती चली गयी,जिससे अन्य जनपदो से फायर ब्र्रिगेड की गाड़िया मंगवानी पड़ी।देवरिया,गोरखपुर,कुषीनगर की 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। घटना की जानकारी होने पर डीएम व एसपी भी मौके पर पहुच गए, और आग की विकारलता को देखते हुए स्थानीय लोगो के साथ आग बुझाने की जद्दोजहद में जुट गए। करीब चार घण्टे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री बंद होने के चलते कोई अप्रिय घटना होने से बच गयी।
आग अगर फैल जाती तो हो सकता था बड़ा हादसा
इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित फैक्ट्री में जहां आग लगी थी l वहां आस-पास में कई वाहनो की एजेंसी सहित 33/11 केबी के विद्युत केन्द्र भी स्थित है। अगर आग फैलकर बाहर आ जाती तो वाहनो के ऐजेंसी व कई प्रतिश्ठानों का तो नुंकसान होता ही साथ ही विद्युत केन्द्र मे आग लग जाती तो आस-पास के सैकड़ो गांव के लोंगो को कई दिनो तक अंधेरे में गुजारना पड़ता।