Category: uttar-pradesh

  • मंदिर परिसर में प्रधान पति को गोलियों से छलनी किया, ट्रॉमा में मौत

    [object Promise]

    रायबरेली । जिले में आज सुबहभवरेश्वर मंदिर परिसर में प्रधान पति पर ताबड़तोड़ पर चार गोलियां दाग कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।रामपुर सुदौली गांव की प्रधान मंजू सिंह हैं। उनके पति बृजेश सिंह उर्फ रिंकू सिंह (46) सुबह लगभग सात बजे अपने पिता हरिश्चंद्र व चचेरे भाई के साथ भंवरेश्वर मंदिर पूजा अर्चना करने आए।

    लगभग 7.30 बजे रिंकू मंदिर से निकले और अपनी कार की तरफ बढ़े। तभी वहां इसी गांव के रहने वाले जिला सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर धर्मेंद्र मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा, मनोज त्रिवेदी, अमरेंद्र दीक्षित, अजीम, पप्पू सहित दो और लोग आ गए। सभी हथियारों से लैस थे। पहले इन लोगों ने बृजेश के साथ धक्का मुक्की की और फिर उस पर कई राउंड फायर झोंक दिया। एक गोली रिंकू के सिर पर, दो सीने में और एक कमर के नीचे लगी।

    वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। आननफानन में उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। हत्यारोपितों में से किसी एक को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

  • टूटा नाला दे रहा है बड़ी अनहोनी की दावत,किसी भी समय हो सकती है बड़ी घटना!

    [object Promise]

    रिपोर्टर रामजी साहू

    हथगाम(फतेहपुर),हथगाम नगर पंचायत के मउपारा से बाया टेकारी से खागा को जाने वाली प्रमुख मार्ग के मोड़ पर ही बने नाले के टूटे होने पर आए दिन राहगीरों को अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है,

    तो वहीं इसी नाले पर आए दिन पैदल एवं दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनों के फंस जाने की भी घटना आम बन चुकी है,पर इस संवेदनशील आमजनमानस की समस्या को ना तो स्थानीय सभासद को नजर आ रही है,और ना नगर पंचायत अध्यक्ष को,ताज्जुब की बात तो यह है कि इसी नाले से होकर रोज नगर की अधिशाषी अधिकारी महोदया भी निकलती है, और जानकारी के मुताबिक इसी मुहल्ले में रहती हैं

    और महोदया भी इस समस्या को गम्भीरता से नहीं ले रही हैं, और समस्या जस की तस बनी हुई है। मुहल्ले वालों का भी कहना है कि कुल मिलाकर लगता है जब कोई बड़ी दुर्घटना हो जाएगी तभी जाकर के इस समस्या का हल होगा। *ब्यूरो चीफ राम जी साहू की रिपोर्ट*

  • छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के द्वारा युवा महोत्सव शुभारंभ

    [object Promise]

    कानपुर. आज छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता  मेयर कानपुर नगर  प्रमिला पांडे एमएलसी अरुण पाठक  विधायक  अभिजीत सांगा  विधायक महेश त्रिवेदी  भाजपा जिला अध्यक्ष  सुरेंद्र मैथानी  दक्षिण जिला अध्यक्ष प्रमिला गुप्ता कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह एवं संयोजक डॉ सुधांशु राय के द्वारा किया गया सर्व प्रथम आगमन पर गुब्बारों को उड़ा कर युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर डॉक्टर दिनेश शर्मा  के द्वारा युवा महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा की गई तत्पश्चात  मीनल सक्सेना ने वंदना नृत्य पेश कर सभी का मन मोह लिया तो वही आईबीएम के छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य कर वहां पर उपस्थित अतिथियों और अन्य उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

    इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय आर्टिस्ट  अमित वर्मा ने 3 मिनट में मुख्य अतिथ  डॉक्टर दिनेश शर्मा जी का पेंटिंग बनाकर उन्हें बैठ गई जिस पर उप मुख्यमंत्री ने उनकी  प्रशंसा की और उस पेंटिंग को लखनऊ लाने का अनुरोध किया इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कार पार्किंग का शिलान्यास भी किया गया विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने मंच पर उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत किया तत्पश्चात विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता जी ने बताया कि इस बार विश्वविद्यालय का युवा महोत्सव एक नए रूप में मनाया जा रहा है जिसमें विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को मिलाकर एक कमेटी बनाई गई साथ ही साथ विश्वविद्यालय परिसर के संचालित समस्त विभागों के छात्र-छात्राओं हेतु युवा महोत्सव से पूर्व आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसका उद्देश्य युवा महोत्सव के लिए छात्र-छात्राओं को पूर्ण रूप से तैयार करना था जिसमें  छात्रों ने बहुत जोश और उत्साह से भागीदारी की उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ढाई लाख रुपए युवा महोत्सव के आयोजन के लिए जारी किए गए हैं.

    उन्होंने कहा कि आगामी 12 जनवरी को नेशनल लेवल पर आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा कांटे की टक्कर दी जाएगी और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाएगा उन्होंने माननीय उपमुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय हेतु अपना सकारात्मक रुख रखा जिसको विश्वविद्यालय उसी सकारात्मक तरीके से पूरा करेगा युवा महोत्सव के मुख्य अतिथि डॉक्टर दिनेश शर्मा ने विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए कहा की विश्वविद्यालय द्वारा यह अत्यंत सराहनीय कार्यक्रम रहा उन्होंनेi शिक्षा प्रणाली पर कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम नकल विहीन परीक्षा को कराएं और इस बार हम उस उद्देश्य में सफल भी रहे उन्होंने कहा की युवा महोत्सव के लिए तो ढाई लाख दिए गए हैं साथ ही साथ रोजगार परक कार्यक्रमों को भी हम लोग प्रोत्साहित कर रहे हैं .

    उन्होंने आगामी जनवरी माह में होने वाले नेशनल लेवल युवा महोत्सव में उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधित्व पर बल दिया और कहा कि हमारे प्रदेश देश में इन गतिविधियों में अपना नाम ऊंचा करेगा आज तीन विभिन्न स्थानों पर युवा महोत्सव की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें की ऑडिटोरियम में फोक डांस एवं ट्राईबल डांस का आयोजन हुआ और क्लासिकल डांस का भी आयोजन हुआ साथी साथ माइन और मिमिक्री  में भी छात्र-छात्राओं ने एक से एक बढ़कर कार्यक्रम पेश किए मल्टीपरपज हॉल में फाइन आर्ट की तीन इवेंट्स रंगोली मेहंदी और कोलाज आयोजित किया गया तो वही आईबीएस बीटीके ऑडी में डिबेट और एलोकेशन का आयोजन हुआ आज सुबह से ही विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या में आना शुरू कर दिया सबसे पहले मल्टीपरपज हॉल से प्रोसेशन शोभायात्रा निकली जिसको कि विश्वविद्यालय के कुलपति कुलसचिव एवं संयोजक डॉ सुधांशु राय ने अगवाई की  जिसमें  23 महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने छात्र-छात्राओं की रंगारंग ड्रेसेस के साथ प्रतिभा गीता की आज सुबह से ही विश्व विद्यालय कैंपस में उत्सव सा माहौल दिख रहा था सभी लोग अपने रंगो में व्यस्त थे युवा महोत्सव के संयोजक डॉ सुधांशु राय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से  छात्रों के अंदर आत्मविश्वास पैदा होता है और उन्हें अपने हुनर को प्रदर्शित करने का मौका भी मिलता है जो कि किसी भी व्यक्ति के सफल होने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है महोत्सव की सह संयोजी का डॉ बार्शी सिंह ने बताया की आज सुबह 23 महाविद्यालयों ने रिपोर्टिंग करी और लगभग हर विधाओं में 14 15 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया उन्होंने बताया कि कल लाइट वोकल स्केट वन एक्ट प्ले क्ले मॉडलिंग ऑन द स्पॉट पेंटिंग पोस्टर मेकिंग क्विज इंस्टॉलेशन क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल पाश्चात्य विवाद समूह गान वेस्टर्न वोकल फूंक ऑर्केस्ट्रा प्रतियोगिताएं ऑडिटोरियम मल्टीपरपज हॉल यूआईईटी और आईएसबीटी में आयोजित की जाएंगी ऑडिटोरियम में नृत्य कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अर्पणा कटिहार पीआईबी एसबीटी में डिबेट और एजुकेशन का संचालन डॉक्टर चारू खान और मल्टीपरपज हॉल के फाइन आर्ट्स प्रतियोगिताओं का संचालन डॉक्टर पहलाद सिंह द्वारा किया गया पूरे  कार्यक्रम का  संचालन  एंकर अमित शर्मा के द्वारा किया गया उद्घाटन समारोह का संचालन डॉक्टर शाहरुख खान ने किया आज नेट के जजेस में विपिन निगम सौम्या गुप्ता अमित सिंह शंकर लाल भट्ट रंगोली और हिंदी में प्रेम कुमारी मिश्रा कामायनी शर्मा डिबेट और एजुकेशन में उमंग अग्रवाल डॉक्टर शिवा श्री सुशील मिश्रा डॉ अलका दीक्षित निर्णायक मंडल के रुप में उपस्थित रहें इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर एसके श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी प्रोफेसर संजय स्वर्णकार चीफ प्रॉक्टर डॉ नीरज सिंह डॉ आशीष श्रीवास्तव डॉक्टर संदेश गुप्ता डॉक्टर डीके सिंह डॉक्टर अंजू दीक्षित डॉ रश्मि गौतम डॉ जितेंद्र डबराल डॉ दीप्ति राय डॉक्टर लोकेश्वर सिंह डॉ अजय यादव डॉ पुष्पा में मोरिया डॉ कल्पना अग्निहोत्री डॉ द्रोपती यादव डॉ विवेक सिंह सचान डॉ बृजेश कटियार डॉ संदीप सिंह डॉ अजय गुप्ता शाश्वत कटियार डॉक्टर देवबाग सिंह डॉ मनीष कुमार प्रोफेसर मुकेश नंगा डॉ विनय सचान डॉ प्रियंका डॉ रिचा सिंह डॉ ऋचा गुप्ता डॉ रवि त्रिपाठी संहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष शिक्षक गण एवं कानपुर शहर के विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्राचार्य डॉक्टर साधना सिंह डॉक्टर बीडी पांडे डॉ नूतन वोहरा प्रतिमा वर्मा डॉ निवेदिता शुक्ला डॉ सुनीता रिया डॉ दीप्ति सक्सेना सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में डॉ विवेक द्विवेदी डॉ दिवाकर मिश्रा श्री पंकज शर्मा  श्री मनीष धवन श्री संजय जी श्री महेश जी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे डॉक्टर सुधांशु राय संयोजक युवा महोत्सव छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर।     (अखिलेश कुमार भीमसेन)

  • देवरिया: लड़कियों की शादी पैसे लेकर दिव्यांग और उम्रदराज लोगों के साथ करवा दी जबरन

    [object Promise]

    देवरिया। देवरिया शेल्टर होम कांड को लेकर नित नवीन खुलासे हो रहे हैं. हाल में पुलिस ने एक और खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि शेल्टर होम में रह रही नौ लड़कियों की शादी उनकी उम्र से ज्यादा और दिव्यांग लोगों के साथ जबरन करवा दी गयी. हैरानी वाली बात यह भी है कि यह शादी उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कराई गई. इस मामले में शातिर आरोपियों ने अपना काम कर लिया और प्रशासन को कानोकान खबर नहीं लगने दी।

    बता दें कि कुछ महीनों पहले देवरिया के शेल्टर होम में लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया था. इस घटना को स्वत:संज्ञान में लेते हुए हाई कोर्ट ने सख्त निर्देश जारी किए थे. हाई कोर्ट के निर्देश के बाद यूपी पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई थी. देवरिया के शेल्टर होम कांड का खुलासा 5 अगस्त को यहां रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची ने किया था. वह किसी तरह शेल्टर होम से भागकर पुलिस के पास पहुंची थी और उन्हें शेल्टर होम में लड़कियों के साथ हो रहे शारीरिक शोषण का खुलासा किया था।

    एसआईटी ने जांच में पाया कि देवरिया के मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह की मालिक गिरिजा देवी ने नौ लड़कियों की उनकी मर्जी के खिलाफ शादी कराई. जब एसआईटी ने और जांच की तो पता चला कि उनकी शादी उम्रदराज आदमियों से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में कराई गई. एसआईटी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में यह चार्जशीट दायर कर दी है।

    चार्जशीट में कहा गया है कि एक लड़की की शादी एक बूढ़े व्यक्ति से कराई गई. इतना ही नहीं यह व्यक्ति शारीरिक अपंग है. लड़की उस व्यक्ति से शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन उसके साथ जबरदस्ती की गई. एक दूसरी लड़की की शादी एक दृष्टिहीन व्यक्ति से की गई. पूछताछ में सामने आया कि शादी करने वालों ने गिरिजा त्रिपाठी को इसके बदले मोटी रकम दी थी. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश के महिला एवं बाल कल्याण विभाग की पहल थी. एसआईटी ने पाया कि गिरिजा त्रिपाठी सीएम सामूहिक विवाह में शादी कराने के लिए हर एक शादी के 35,000 रुपये में 5,000 रुपये अपने पास रखती थी।

    इस योजना के अंतर्गत सिर्फ उत्तर प्रदेश की अविवाहित लड़कियों की ही शादी कराई जा सकती है. एसआईटी ने पाया कि इसमें बिहार की तीन लड़कियों की भी शादी गैर-कानूनी ढंग से जबरन करा दी गई. दो ऐसी लड़कियां एसआईटी को मिली, जिनकी शादी पहले हो चुकी थी. एसआईटी ने गिरिजा त्रिपाठी के ऊपर मानव तस्करी, धोखाड़ी, आपराधिक षणयंत्र करने की धाराओं सहित ट्रस्ट के नियमों का उलंघन करने और सरकारी फंड का दुरुपयोग करने की धाराओं में भी चार्जशीट दायर की है।

  • अवंटित खंड में बालू न होने के बहाने हो रहा अवैध खनन

    [object Promise]

    रिपोर्टर विकास गौतम
    जिले के आधा दर्जन बालू घाटों पर अवैध खनन जारी है। यमुना बालू घाटों का पट्टा तो ले लिया पर आवंटित भूखंड में बालू नहीं है। ऐसे में पट्टेधारक नाव, पनचक्की व पोकलैंड के सहारे खंड से हटकर अवैध खनन कर रहे हैं। आवंटी कहीं पट्टा न सरेंडर कर दें इसके भय से अफसर भी खामोश हैं।किल्लत ले के कटैया, भकंदा, दिया, पभोषा, दलेलागंज, डेढ़ावल समेत आधा दर्जन बालू घाटों का करोड़ो रुपए में पट्टा आवंटित किया गया है। इन खंडों में बारिश के बाद यमुना का पानी सूखा तो नजारा देख कारोबारी दंग रह गए। किसी खंड में अच्छी बालू नहीं तो किसी के खंड में बालू की जगह मिट्टी निकल रही है।

    खंड में बालू नहीं होने से पट्टेधारक यमुना नदी में पनचक्की व पोकलैंड चलाकर बालू निकासी कर रहे हैं तो कहीं पर स्थानीय नाविकों को लगाकर अवैध खनन कराया जा रहा है। बोट व पनचक्की से निकाली जा रही साफ बालू से पट्टेधारक अच्छी कीमत वसूल रहें हैं। इसकी आड़ में पट्टाधारक रायल्टी की किस्त देने में भी हीलाहवाली कर रहे हैं। प्रशासानिक अधिकारी भी इस उहापोह में हैं कि करें तो क्या करें।

    बहरहाल प्रशासन की मजबूरी का बालू पट्टेधारक भरपूर फायदा उठा रहे हैं।सरायअकिल थाने के महरनिया व पश्चिमशरीरा के सिंघवल बालू घाट का पट्टा किसी को आवंटित नहीं है। यहां पर एक इलाकाई व्यक्ति अपनी दबंगई के बल पर शाम होते ही अवैध खनन शुरू करा देता है। अवैध खनन कर निकाली गई बालू को चौकी पुलिस की नजर के सामने से बिकने के लिए भेज दिया है। स्थानीय पुलिस व विभागीय अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। पनचक्की व नाव के सहारे बालू निकाले जाने की जानकारी नहीं

  • डाकघर बन्द रहने से लोग परेशान

    [object Promise]

    रिपोर्टर राकेश कुमार केसरवानी 

    प्रयागराज : वकील और डाक कर्मी में हुई झड़प के बाद लगभग 25 दिनों से कचहरी डाकघर लगभग बंद रहा है।

    बवाल के बाद अब तक नहीं खुला नियमित रूप से कचहरी डाकघर। डाकघर बंद रहने से लोगों को हो रही है परेशानी।

  • वर्तमान राजनितिक परिवेश में अच्छे लोगों की राजनीति में सक्रिय हिस्सेदारी की जरुरत ,शिवकुमारी देवी

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : महिला कांग्रेस कमेटी कुशीनगर द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूली बच्चियों ने हिस्सा लिया जहाँ उन्हें वोट के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में महिला कांग्रेस की नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा को माला पहनाकर स्वागत करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगरपालिका परिषद की भूतपूर्व चेयरमैन शिवकुमारी देवी ने उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राजनितिक परिवेश में अच्छे लोगों की राजनीति में सक्रिय हिस्सेदारी की नितान्त आवश्यकता है ।

    और इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवा वर्ग के कन्धों पर ही है। आज भी कुछ अच्छे लोग राजनीति में हैं जिनकी पहचान हमें करनी होगी तथा ईमानदारी से विकास करने वाले नेताओं को वोट देकर उन्हें जिताना होगा। और ये तभी सम्भव है जब छात्राएं व जागरूक महिलाएँ आगे आकर अपनी जिम्मेदारी को निभायेंगी। और इसी प्रकार राजनीति में अच्छे लोगों की कमी दूर हो सकेगी।

    महिला जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने ‘प्रियदर्शिनी’ पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लौह महिला स्व० इन्दिरा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेकर कांग्रेस ने इस संगठन की शुरुआत की है और भविष्य में कुशीनगर में प्रियदर्शिनी से काफी बड़ी संख्या में 18 वर्ष से 35 वर्ष के आयु-वर्ग की छात्राओं को जोड़ा जाएगा। भविष्य की राजनीति में महिलाओं की प्रभावी भूमिका होगी जिसकी तैयारी प्रियदर्शिनी के माध्यम से प्रारम्भ कर दी गयी है। जिन छात्राओं के नाम 18 वर्ष पूरी कर लेने के बावजूद भी मतदाता सूची से नहीं जुड़ सके हैं उन्हें तत्काल अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लेने की आवश्यकता है।

    इस कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों छात्राओं ने फार्म भरकर प्रियदर्शिनी की सदस्यता ग्रहण की। सभा का संचालन डा० अनिता सिंह ने किया। इस अवसर पर महिला ब्लॉक अध्यक्षों के साथ-साथ जिला कोआर्डिनेटर संतोष श्रीवास्तव एवं जिला उपाध्यक्ष पंचानंद मिश्र ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

  • राजनीति की कुशल क्षेम खिलाड़ी थी स्व. इंदिरा: संजय

    [object Promise]

    Reporter Mohit Gupta

    मुसाफिरखाना(अमेठी)। क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर चौराहे पर कांग्रेस सेवादल के जिला संगठन मंत्री संजय गुप्ता की अगुवाई में सभी कांग्रेस जनों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की 101 वी जयंती पर उनके चित्र पर फूल माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।सभी कांग्रेसजनों ने बारी बारी से पुष्प चढ़ा व दो मिनट का मौन रख उन्हें याद किया।और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

    श्री गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संजय गुप्ता ने कहा कि,स्व इंदिरा गांधी राजनीति की एक कुशल क्षेम खिलाड़ी थी,जो दुश्मनों से डटकर मुकाबला करती थी,जहां आज के दिन पूरा देश उनकी सच्ची देश भक्ति का नाज करता है। उनकी एकता-अंखडता और देश की रक्षा में हुई कुर्बानी को कभी भी भुलाया नही जा सकता।

    श्री गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए स्व.गांधी के वसूलों को जन जन तक पहुचाने की अपील की,अंत में इंदिरा जी द्वारा देश के विकास के लिये किये गए उनके कार्यों ,त्याग,एवम बलिदान की चर्चा की।इसी क्रम में उपस्थिति सभी कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा जी की जीवनी पर प्रकाश डालकर उन्हें याद किया गया।इस मौके पर मोहित गुप्ता,डॉ रिपन राय,राम सजीवन यादव,डॉ राकेश श्रीवास्तव, जुबेर अहमद,सना उल्ला,वसीम खां, अजीत कुमार,राहुल गुप्ता,रोहित आशीष विश्वकर्मा, डॉ प्रदीप,आदि लोग रहे मौजूद ।

  • विजयीपुर बी डी ओ के भष्टाचार के खिलाफ प्रधानों ने की मुख्य मंत्री से शिकायत

    [object Promise]

    15 दिन के अन्दर बी डी ओ को हटाने की मांग,पूरी न होने पर प्रधान संघ का होगा धरना

    रिपोर्टर रामजी साहू

    खागा (फतेहपुर)‌विकास खण्ड विजयीपुर क्षेत्र की ग्राम सभा पहाड़पुर निवासी वर्तमान प्रधान मदन सिंह यादव ने विकास खण्ड अधिकारी गोपीनाथ पाठक विजयीपुर के द्वारा किये जा रहे भष्टाचार में रंगे हाथों पकड़े जाने व प्रधानों के उत्पीड़न के सम्बन्ध में मुख्य मंत्री के सम्बोधन में ग्राम प्रधान आयुक्त पंचम तल जवाहर भवन लखनऊ, जिलाधिकारी फतेहपुर, मुख्य विकास अधिकारी फतेहपुर,जिला पंचायत राज अधिकारी फतेहपुर, परियोजना निदेशक फतेहपुर व जिला प्रधान संघ अध्यक्ष फतेहपुर को रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायती पत्र दिया।

    इन्होंने अपने शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि सन 2016 में गोपीनाथ पाठक ब्लॉक बास गांव जिला गोरखपुर में बीडीओ के पद पर तैनात है वहां भी प्रधानों का उत्पीड़न करके भ्रष्टाचार में लिप्त थे जिसमें ग्राम प्रधान ओंकार नाथ यादव ग्राम कटवा विकासखंड बांसगांव जिला गोरखपुर के द्वारा किए गए शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर दिनांक 3 नौ 2016 के जांच के क्रम में जांच आख्या दिनांक 3 मई 2016 केदार प्रसाद गुप्ता निरीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिकारी गोरखपुर के क्रम में प्रमुख सचिव सतर्कता के आदेश दिनांक 5 नौ 2016 में रेप की संस्तुति की गई जिस पर दिनांक 79 2016 को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों सतर्कता टीम द्वारा पकड़े गए जिसमें दिनांक 7 नौ 2016 को गोपीनाथ पाठक के विरुद्ध थाना बांसगांव में एफ आई आर दर्ज कर जेल भेज दिया गया दिनांक 7 11 2016 तक लगभग 60 दिन जेल में रहे दिनांक 7:00 11 2016 को इनकी जमानत मंजूर हुई और अपने पद में निलंबित हुए।

    इसी तरह से ग्राम प्रधान की तहसील स्तरीय जांच आख्या लक्ष्मी नारायण द्वारा किए गए शिकायती पत्र दिनांक 21/7/ 2016 में उप जिलाधिकारी के आदेश दिनांक 22 साथ 2016 के क्रम में नायब तहसीलदार खागा टीम सहित दिनांक 31 साथ 2011 को जांच की गई जिनकी जांच आख्या दिनांक 18 2016 की छाया प्रति संलग्न हैं। वीडियो बिजाई गुरद्वारा ग्राम पंचायत पहाड़पुर की कराई गई जांच उच्चाधिकारियों को ना भेजने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी के पत्रांक 121 दिनांक 16-07-2018 व जिलाधिकारी के पत्रांक 141 दिनांक 4 साथ 2018 के क्रम में वीडियो बिजापुर द्वारा अपने प्रशासन 309 पृष्ठांकन संख्या 325 के क्रम में अवर अभियंता ग्रा0 अ0 वि0 से जांच कराई गई।

    जो दिनांक 15 नौ 2018 को की गई जो आवास व विकास कार्यों से संबंधित है परंतु उस जांच आख्या को वीडियो द्वारा अभी तक उच्चाधिकारियों को नहीं भेजी गई क्योंकि यदि जांच आख्या उच्च अधिकारियों को भेज देंगे तो पहाड़पुर ग्राम पंचायत के संबंध में उच्चाधिकारियों को गुमराह कैसे करेंगे वह वीडियो का भ्रष्टाचार कैसे फलीभूत होगा इसलिए दिनांक 15 नौ 2018 की जांच आख्या जिलाधिकारी व विकास खंड अधिकारी को नहीं भेजी गई वह जांच आख्या इनके निवास को शोभा बढ़ा रही है। वीडियो द्वारा ग्राम पंचायत पहाड़पुर की जांच हेतु त्रिस्तरीय समिति गठित कर अपने पत्रांक 442 दिनांक 8 नौ 2018 को की गई जिसकी जांच दिनांक 25 मई 2018 को हुई उसकी जांच आख्या भी उच्चाधिकारियों को नहीं भेजी गई ग्राम पंचायत पहाड़पुर के विकास का सत्यापन व जांच विकास खंड अधिकारी दिनांक 308 2018 विकास खंड अधिकारी द्वारा 5 10 2018 310 2018 411 2018 3010 2018 जिला पंचायत राज अधिकारी 311 2018 को भेजी गई ।

    वीडियो विजयीपुर द्वारा प्रधान से दिनांक 308 2018 से ही पैसे की मांग की गई पैसा देने हेतु टालमटोल किया जा रहा है प्रार्थी द्वारा जब पैसा नहीं दिया गया तब यह तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगे चुनावी रंजिश के विरोधी रामचंद्र शुक्ल पहाड़ पुरवा लक्ष्मीनारायण मनीपुर सिमरिया को बुलाकर लोहिया आवास लाभार्थियों व ग्राम सभा सदस्यों को शपथ पत्र में शिकायत उच्चाधिकारियों को देने हेतु उसका या जांच के समय उपलब्ध करा देने तथा वीडियो द्वारा यह कहकर तुम्हारे खिलाफ बड़ी बड़ी राजनीतिक हस्तियां पड़ी हुई है मैं ही हूं जो तुम को बचाए हूं ₹50000 दे दो वरना प्रधानी तो तुम्हारी चली ही जाएगी और तुम जेल भी जाओगे वीडियो विजयीपुर के विरुद्ध एक लेटर टाइप करवा कर उसमें पत्रांक वार दिनांक डलवा कर अपने पास ले लिया और सरकारी आवास विजयीपुर में बुलाकर पत्र पढ़ने को दिया जिसमें पत्रांक 639 दिनांक 23 10 2018 लिखा था ।

    उस पत्र में खंड विकास अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे जब प्रार्थी द्वारा लेटर पढ़ा गया और पढ़ने के बाद प्रार्थी ने वीडियो से पूछा कि क्या कारण है कि मेरे विरुद्ध यह लेटर लिख पाए हो तो उन्होंने कहा मैं कुछ सुनना नहीं चाहता हूं मुझे पैसे चाहिए यदि तुम ₹50000 दो-तीन दिन के अंदर नहीं देंगे तो मैं यह लेटर उच्च अधिकारियों को भेजकर तुम्हारा खाता बंद करवा दूंगा इस लेटर को उन्होंने अपने पास 8 दिन तक रखे रहे और कई प्रधानों व अन्य माध्यमों से पैसा देने के लिए करवाया गया कि पैसा दे दो नहीं तो खाता बंद हो जाएगा प्रार्थी द्वारा पैसा देने देने से इंकार करने पर दिनांक 31 2018 को लेटर उच्च अधिकारियों को रिसीव करा दिया वीडियो विजयपुर द्वारा सभी सप्लाई कर्मियों से ₹500 महीना वसूला जाता है जो सफाई कर्मी नहीं देता उसके खिलाफ निलंबित करने हेतु पत्र लिख देते हैं।

    इसी तरह गड़ा ग्रामपंचायत शासन द्वारा स्वीकृत है जिसमें प्रधानमंत्री आवास ब्लॉक में जितने आए थे घणा को देने के बाद 90 आवाज से इस थे उन सभी आवासों को वीडियो द्वारा ₹7000 प्रति आवास की दर से वसूल कर लगभग 10 ग्राम पंचायतों को भेजे गए जो प्रधान पैसा नहीं दे सके उन ग्राम पंचायतों को आवास नहीं दिए गए प्रधान वाला भारतीयों से जिस तरह पैसा वसूला गया उन प्रधानों के बयान वह लाभार्थियों के शपथ पत्र जांच के समय उपलब्ध कराए जाएंगे वीडियो द्वारा दिनांक 31 10 2018 को गढ़ा में दिए गए आवासों से पैसा वसूली हेतु लगाए गए दलालों से पैसा वसूली हेतु सुबह 8:00 बजे से ही घड़ा पहुंच गए यहां पर लाभार्थियों एवं जनता द्वारा इन को अपमानित करके खदेड़ दिया गया यह अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए जिसका वीडियो भी रिकॉर्ड है ।

    सुबह 8:00 बजे गाड़ी लेकर रोजाना किसी ना किसी एक ग्राम पंचायत में जाते हैं और बिना शिकायत की जांच का बहाना कर के प्रधान से रुपया मांगते हैं बहुत प्रधान डर के कारण पैसा दे देते हैं जो प्रधान पैसा नहीं देते उनका तरह तरह से उत्पीड़न किया जाता है रायपुर बस रोल प्रधान की जांच तीन बार इनके द्वारा की गई वहां कुछ विकास कार्यों में गड़बड़ी पाई गई उस गड़बड़ी का डर दिखाकर लाखों रुपए वीडियो द्वारा वसूले गए जांच के समय गड़बड़ी व पैसा वसूलने का सबूत भी दिया गया दिनांक 311 2018 को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई जिसमें ग्राम प्रधानों के मानदेय दिया जाता है प्रधानों से रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवा लिए गए और जो प्रधान 311 2018 को नहीं आए थे उनके भी हस्ताक्षर बाद में उपस्थिति रजिस्टर में करवाए गए पैसा किसी प्रधान को नहीं दिया गया।

    बल्कि यह पैसा वीडियो अपने लिए ले लिया वीडियो विजयीपुर धारा ब्लाक में खुलेआम घोषणा की जाती है कि मैंने जिले में अच्छी पकड़ बना रखी है और रोज सुबह ग्राम पंचायतों के दौरे का फोटोग्राफ जिलाधिकारी को भेजता हूं यदि मेरी शिकायत कोई करेगा तो उच्च अधिकारी विश्वास नहीं करेंगे हर ग्राम पंचायत से पैसा लेना है पैसा कमाना मेरा लक्ष्य है छोटी ग्राम पंचायतों से 50000 बड़ी ग्राम पंचायतों से ₹100000 लगभग 25 ग्राम पंचायतों से पैसा वसूल चुके हैं प्रार्थी द्वारा लगभग ₹500000 के राज्य वित्त द्वारा जूनियर हाई स्कूल पहाड़पुर वा प्राइमरी स्कूल पहाड़पुर में बाउंड्री निर्माण व मरम्मत का कार्य कराया गया है काम 3 माह पहले हो चुका है परंतु उसका भुगतान अवर अभियंता व ग्राम विकास अधिकारी हीरा लाल से कह कर रोक दिया गया है ।

    प्रार्थी द्वारा भुगतान रोकने हेतु लिखित मांगने पर नहीं दिया जा रहा है कार्यों की एमबी भी हो चुकी है और फाइल भी तैयार है वीडियो का कहना है कि जब तक मुझे पांच प्रतिशत नहीं मिलेगा तब तक कोई भुगतान नहीं होने दे दूंगा यही हाल लगभग हर ग्राम पंचायत का है मेरे कथन की पुष्टि करने के लिए अवर अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 90053 45099 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का मोबाइल नंबर 88746 07665 पर संपर्क करके पुष्टि की गई वीडियो बिजापुर गोपीनाथ पाठक जेल जाने पर भी नहीं सुधरे पूर्व की भांति भ्रष्टाचार का रवैया अभी इनका बना हुआ है विकासखंड भीमपुर से इनको हटा कर संपूर्ण बिंदुओं की जांच की जाए जिससे प्रार्थी व प्रधानों व ब्लॉक के सभी कर्मचारी व ब्लॉक की जनता को इन से आजिज हो चुकी है इन की कारगुजारी ओं से निजात मिल सके यदि इनको 15 दिन के अंदर इस ब्लॉग से नहीं हटाया गया तो संपूर्ण प्रधान व जिले का पूरा संगठन इन के विरुद्ध धरना व प्रदर्शन पर मजबूर हो जाएगा ।

  • फतेहपुर जनपद की पुलिस द्वारा अवैध वसूली का कारोबार फल फूल रहा

    [object Promise]

    फतेहपुर l जिले में डायल 100 गाड़ी नम्बर 1155 के सिपाही का एक नया वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे डायल 100 के सिपाही वसूली करते हुए साफ नजर आ रहे हैं | एक तरफ जिले के जिलाधिकारी के जनपद में वसूली का दौर शुरू है तो वही दूसरी तरफ जिले के पुलिस अधीक्षक निलंबित या फिर जाँच करने की बात कहकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं आखिर इन सब वसूलियों के पीछे जनपद के सम्बन्धित थाने का आखिर कौन सा वो चेहरा है जो पर्दे के पीछे रहकर वसूली का धन्धा चालू करे है |

    फतेहपुर जनपद में एक माह के अंदर लगातार पुलिस विभाग से ये पाँचवी मर्तबा पुलिस द्वारा वसूली करते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है |आखिर क्या वजह है जो इस तरह से जनपद में खुले आम वसूली का अड्डा बनता जा रहा है | अगर हम बात करें जिले के पुलिस अधीक्षक की तो उनके द्वारा निर्देश कड़े दिए जाते हैं लेकिन अमल कोई नहीं करता ठीक उसी तरह जिस तरह यातायात माह के नियमों को देखते हुए जनपद के समस्त थानों को निर्देश दिए गए लेकिन उन नियमों की धज्जियां सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा उड़ा दी गयी |

    ठीक उसी तरह अवैध वसूली को लेकर जिस तरह जनपद के सभी थानों को कड़े निर्देश दिए जाते हैं तो माननीय पुलिस अधीक्षक राहुल राज के निर्देशों की धज्जियां उन्हीं का विभाग उड़ाता हुआ दिखाई पड़ रहा है |

    अब सवाल यह उठता है कि क्या फतेहपुर जनपद जिले के जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय से नहीं सम्भल पा रहा फतेहपुर जनपद या फिर जिस तेजी के साथ फतेहपुर जिले के जिलाधिकारी का नाम जनपद में लिया जा रहा था उसी तेजी से अब जनपद में वसूली जैसी वारदात में लगाम लगा पाना इनके बस से बाहर होता नजर आ रहा है !