Category: uttar-pradesh

  • कुशीनगर मे उल्लास पूर्वक मनी इन्दिरा जी की जयंती

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० इन्दिरा गांधी जी जयंती कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनायी। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण में मनाए गए इस कार्यक्रम में इन्दिरा जी के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह ने कहा कि इन्दिरा जी ने जो कार्य किए उसका लोहा पूरी दुनिया आज भी मानती है ।
    जिला कोआर्डिनेटर संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि आयरन लेडी इंदिरा जी ने बहुत सारे इतिहास रचे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंचानंद मिश्र, मनीष जायसवाल, विजय सिंह, मुन्ना, नन्दलाल चौहान, रत्नेश मद्धेशिया इत्यादि उपस्थित रहे।

  • टीईटी की परीक्षा सकुशल सम्पन्न

    [object Promise]

    अमेठी । जिलाधिकारी  शकुंतला गौतम ने आज अपर जिलाधिकारी ईश्वरचंद तथा अपर पुलिस अधीक्षक वीसी दुबे के साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 (टीईटी) को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, आरआरपीजी कॉलेज अमेठी, मलिक मोहम्मद भारतीय इंटर कॉलेज जायस  तथा राजकीय इंटर कॉलेज जायस  का निरीक्षण किया।

    टीईटी  की परीक्षा में  आज दोनों पालियों में 9026 परीक्षार्थियों को प्रतिभाग करना था जिसमें प्रथम पाली में 6232 परीक्षार्थियों में से 276 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा द्वितीय पाली में 2794 परीक्षार्थियों  में से 135 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। टीईटी की परीक्षा जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। जिलाधिकारी द्वारा नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है इसके अलावा परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है ताकि किसी भी अव्यवस्था का संज्ञान लिया जा सके।

     

    उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर परीक्षा नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न की जा रही है परीक्षा दो पालियों में संपन्न की गई परीक्षा को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला अधिकारी  सहित सभी अधिकारी भ्रमणसील रहकर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न कराई।

  • 22 नवम्बर को विद्यालय के फ़ाउंडर देव बाबू के जन्म दिन के मौक़े पर कल्चरल नाइट का होगा कार्यक्रम

    [object Promise]
    कौशाम्बी l जनपद प्रदेश मे ही नहीं बल्कि देश मे किसी से पीछे नहीं है। प्रतिभाओं को मंच और मौक़ा दोनों ही कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल, मुहैया कराकर उनको तराशने का काम कर रहा है। इस कार्य में विद्यालय प्रबंधन के अलावा चेयरमैन और वर्तमान विधायक संजय गुप्ता की आधुनिक और अन्वेषी सोच मुख्य भूमिका निभा रही है।
    कौशाम्बी के इन्ही होनहारों का प्रदर्शन केपीएस मे मंगलवार से बृहस्पतिवार तक होगा। मौक़ा होगा विद्यालय का वार्षिकोत्सव। प्रदेश के पचहत्तर जिलों की सूची मे कौशाम्बी को शिक्षा और प्रतिभा के मामले मे पिछड़ा हुआ माना जाता रहा है। इस मिथ्या को दूर करने के लिए विधायक संजय गुप्ता ने विशेष क़दम उठाए हैं। अशिक्षा के अभिशाप को दूर करने के लिए कई विद्यालय खोले हैं।
    इन्हीं विद्यालयों मे से केपीएस भींटी का वार्षिकोत्सव इसी सप्ताह मंगलवार से बृहस्पतिवार तक मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम मे कौशाम्बी के होनहार अपना जौहर दिखाएंगे। प्रथम दो दिन स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाना है। इस एनुअल मीट में स्कूल के बच्चे खेल-कूद में अपना ज़ोर आज़माइश करते नज़र आएंगे साथ ही विद्यालय के वे छात्र जिन्होंने विभिन्न प्रान्तों मे खेल पदक हासिल किए हैं वो प्रतिभाग करते नज़र आएंगे।
    कार्यक्रम के तीसरे दिन 22 नवम्बर को विद्यालय के फ़ाउंडर देव बाबू के जन्म दिन के मौक़े पर कल्चरल नाइट का कार्यक्रम होगा। इस कल्चरल प्रोग्राम में विशेष ट्रेनिंग प्राप्त बच्चों के प्रदर्शन लोगों को चौंकाने वाले होंगे। बच्चों के तैयारियों को ध्यान मे रखकर कालेज के चेयरमैन श्री गुप्ता ने मुंबई से ट्रेनिंग टीम को बुलवाया है। इस कल्चरल नाइट में पूरे विश्व संस्कृति का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगा। पूरे कार्यक्रम के आयोजन का स्तर बेहतर से बेहतर करने की कोशिश की गई है जिससे कि छात्रों के आत्मविश्वास को नई उड़ान दी का सके। संजय गुप्ता ने बताया कि आत्मविश्वास सफलता के लिए अति आवश्यक है।
    इस तरह के विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस कार्यक्रम छात्रों के आत्मविश्वास मे इज़ाफ़ा करेंगे और ये आत्मविश्वास विश्व के किसी भी मंच पर केपीएस के बच्चों से प्रदर्शन कराके देखा जा सकता है। सोमवार को हुई प्रे स वार्ता मे कॉलेज चेयरमैन के अलावा केपीएस भीटी प्रधानाचार्य सीमा पवार और केपीएस भरवारी के प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र ने विस्तार से कार्यक्रम की रूपरेखा को साझा किया।

  • एन0डी0आर0एफ0 के कुशल मास्टर ट्रेनरो द्वारा कुम्भ मेला आपदा एवम भीड नियंत्रण हेतु प्रशिक्षण

    [object Promise]
    रिपोर्टर राकेश कुमार केसरवानी 
    प्रयागराज। विकास भवन के सरस केन्द्र में प्रशिक्षण सत्र का शुभारम्भ करते हुए मेलाधिकारी श्री विजय किरन आनन्द ने कहा कि दिव्य कुम्भ, सुरक्षित कुम्भ के उद्देश्य से सिविल डिफेन्स के जांबाज वार्डन्स के बिना कुम्भ मेला आयोजित करा पाना असंभव है। कुम्भ 2019 में देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं किसी भी प्रकार की आपदा से बचाव का प्रशिक्षण सिविल डिफेन्स की बिना वर्दी वाली फोर्स मिलने से जिला प्रशासन, मेला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का मनोबल कई गुना बढ़ जाता है। मैंने जिन जिलों में कार्य किया, वहां के सिविल डिफेन्स के वार्डन्स का कार्य प्रशासन के सहयोग से सराहनीय रहा है।
    नागरिक सुरक्षा को कुम्भ मेला प्राधिकरण द्वारा 21 लाख रूपये का बजट पास किया है। डिप्टी कंट्रोलर श्रीमती अनुराधा सिंह, डिप्टी चीफ वार्डन श्री सादिक हुसैन सिद्दीकी ने मुख्य अतिथि श्री विजय किरन आनन्द को बुके देकर स्वागत किया। डिप्टी कंट्रोलर ने बताया कि बजट में मुख्य रूप से लाइफ जैकेट्स, वाॅकी-टाॅकी, लाइन ब्वाय रिंग, पोर्टेबल साउण्ड सिस्टम, फायर सामान्य क्रय किये जायेंगे। मास्टर टेªनर श्री अमोल कुमार ने सत्र के प्रारम्भ में यातायात प्रबन्धन, आपात कालीन सेवा आपात कालीन संचार व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, घाटों की क्षमता, ट्रांसपोर्ट एवं ट्रैफिक, ग्रीन काॅरीडोर के विषय में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिप्टी कंट्रोलर श्रीमती अनुराधा सिंह, चीफ वार्डन श्री अनिल कुमार, श्री सादिक हुसैन सिद्दीकी, वरिष्ठ ए0डी0सी0 श्री राकेश कु0 तिवारी, श्री योगेश कुमार श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, विष्णु शर्मा, योगेश कुमार, एल0के0 अहेरवार एवं अन्य वार्डन्स उपस्थित रहे।
    देव दीपावली के आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक 20 नवम्बर को
    अपर जिलाधिकारी(नगर), अशोक कुमार कनौजिया ने बताया है कि जनपद प्रयागराज में दिनांक 23 नवम्बर 2018 को देव दीपावली का आयोजन किया जाना है, जिसके प्रबन्ध व तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 20 नवम्बर 2018 को सायं 06 बजे संगम सभागार में एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी है।
    अपर जिला मजिस्ट्रेट ने उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत की कार्रवाही 24 घण्टे के भीतर जनपद की सीमाओं को छोड़ने के दिये निर्देश
    अपर जिला मजिस्ट्रेट(प्रशासन), ने सूरज मिश्रा पुत्र शिवमूरत मिश्रा निवासी रामपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज, नीरज मिश्रा पुत्र शिवमूरत मिश्रा निवासी रामपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज, अनुराग श्रीवास्तव पुत्र राजेन्द्र नारायण निवासी मनौरी गांव थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम-1970 की धारा-3 की उपधारा 3(क) के अन्तर्गत आदेश देता हूॅं कि 24 घण्टे के अन्दर जनपद की सीमाओं को छोड़ कर बाहर चले जाये और इस आदेश की तिथि से 06 माह की अवधि तक जनपद प्रयागराज की सीमाओं में प्रवेश न करें।
    उपरोक्त तीनों लोगो की छवि दबंग एवं शातिर किस्म की है तथा ये भा0द0ंवि0 के अध्याय 15,17 एवं 22 में वर्णित अपराधों की श्रेणी में आते है तथा इनकी छवि आम जनता के मध्य गुण्डे के रूप में है।

  • जिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण

    [object Promise]
    रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी श्रीमती शकुन्तला गौतम ने आज अमेठी स्थित धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।

    निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि अभी तक कुल 09 किसानों से 386 कुन्तल की खरीद की जा चुकी है।डीएम ने कर्मचारियों को निर्देश देते हुये कहा कि किसान लोगो को कोई समस्या न उठानी पड़े।

  • खुलासा: जीएसटी ठगों ने ऐसे लगाया सरकार को करीब 1.5 अरब रुपये का चूना

    [object Promise]

    लखनऊ। एसटीएफ ने डेढ़ अरब (150 कारोड़) रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है। विभूतिखंड थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में 142 फर्जी फर्में बनाकर लोहे के कच्चे माल की आपूर्ति में इस चोरी को अंजाम देने की बात कही गई है। इसके पीछे किसी संगठित गिरोह के हाथ होने की आशंका जताई गई है।

    मनोज कुमार दीक्षित वाणिज्य कर अधिकारी ने बताया यूपी में लोहे का कच्चा माल ज्यादातर झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से आता है। इन प्रदेशों से टीएमटी बार, एंगल व पट्टी जैसा तैयार माल भी आता है। ठग व्यापारियों ने वाणिज्य कर विभाग की ऑनलाइन स्व पंजीयन प्रणाली का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फर्मों का पंजीकरण कराया। इसके लिए 112 पैन, बिजली के बिल, मोबाइल नंबर और किराये के कार्यालयों का इस्तेमाल किया। फर्जी फर्म बनाकर ठगों ने 3023 ई-वे बिल डाउनलोड किए और विभिन्न प्रदेशों में 850 करोड़ रुपये की खरीद-फरोख्त की। सारे दस्तावेज फर्जी होने से ठगों ने उक्त खरीद-फरोख्त पर न तो कोई रिटर्न दाखिल किया और न ही इसे घोषित किया।

    इस तरह से ठगों ने सरकार को करीब 1.5 अरब रुपये का चूना लगाया। मनोज ने बताया कि यूपी में फर्जी फर्में बनाकर 370 करोड़ रुपये की खरीद-फरोख्त दिखाकर 65 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी की गई। इस चोरी में माल की ढुलाई के लिए ई-वे बिल पर जिन ट्रांसपोर्ट कंपनियों के वाहनों का प्रयोग दिखाया गया है, वे भी फर्जी पाई गईं हैं।एसटीएफ ने माल ढुलाई के लिए इस्तेमाल किए गए विभिन्न ट्रांसपोर्ट कंपनियों के 1591 ट्रकध्वाहन अब तक चिह्नित किए हैं। वाणिज्य कर अधिकारी का कहना है कि जांच जारी है और यह संख्या बढ़ सकती है।  विभूतिखंड थाना के प्रभारी निरीक्षक डीके उपाध्याय ने बताया कि एफआईआर पर विवेचना शुरू कर दी गई है।

    वाणिज्य कर अधिकारी ने बताया कि ई-वे बिल अनिवार्य होने के बाद हर खरीद-फरोख्त की सूचना विभाग को मिलने लगी। ऐसी स्थिति में कर चोरी का माल एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए ठगों ने ई-वे बिल हासिल करने की कोशिशें शुरू कर दीं। ठगों का सिर्फ एक मकसद है कि ई-वे बिल हासिल हो जाए और किसी का नाम भी सामने न आए। इसके लिए ठग व्यापारियों ने ऑनलाइन पंजीयन प्रणाली का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फर्मों का जीएसटीएन पंजीकरण कराया। पंजीकरण होते ही फर्मों ने खरीद-फरोख्त की जानकारी देकर ई-वे बिल हासिल कर लिए। इसके बाद फर्जी फर्मों पर माल इधर से उधर भेजकर जीएसटी कर चोरी कर डाली।

  • नन्दी के कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़, लोगों ने ‘बधाई हो’ फ़िल्म का जमकर उठाया

    [object Promise]
    रिपोर्टर राकेश कुमार केसरवानी 
    प्रयागराज l  प्रदेश के स्टाम्प एवं नागरिक उड्डयन मंत्री और प्रयागराज दक्षिण से विधायक श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा सोमवार को पार्टी के बूथ अध्य्क्ष, कार्यकर्ता एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित कार्यक्रम काफी शानदार रहा। बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम के तहत नन्दी ने महानगर प्रयागराज के तीनों विधानसभा के समस्त बूथ अध्य्क्ष एवं उनके परिवार जनों को ‘बधाई हो’ फ़िल्म साथ मे देखने के लिए आमंत्रित किया था।
    इस दौरान करीब 4000 की संख्या में लोग सम्मिलित हुए और फ़िल्म का जम कर लुत्फ उठाया। सिविल लाइन्स पर पी वी आर सिनेमा में सुबह 10 बजे से ही फ़िल्म का शो शुरू हो गया था और इसके लिए लोगों का तांता लग गया था।
    सभी में कार्यक्रम को लेकर गज़ब का उत्साह देखने को मिला। इस फ़िल्म के बहाने लोगों को एक दूसरे के साथ काफी खुशनुमा पल बिताने का भी मौका मिला। इस मौके पर शहर की मेयर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी सुबह से ही लोगों के स्वागत सत्कार और तमाम व्यस्थाओं के इंतज़ाम में लगी हुई थी। इतनी बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करना भी इतना आसान नही था, लेकिन उन्होंने बखूबी सब कुछ संभाला।  इस बीच छत्तीसगढ़ से चुनाव प्रचार खत्म करके सूबे के मंत्री नन्दी भी कार्यकर्ताओं के बीच उनके उत्साह को और दोगुना करने के लिए सीधे ही सिनेमा हॉल पहुँच गए। उन्हें देखते ही सभी में हर्ष एवं उल्लास की लहर दौड़ गई। सभी ओर से नन्दी भैया जिंदाबाद की गूंज सुनाई देने लगी। हालांकि इस पर माहौल को और भी खुशनुमा करने के लिए उन्होंने सभी से कहा कि ये कोई चुनाव प्रचार नहीं है और वो भाषण देने यहां नही आये है। आप सभी के साथ फ़िल्म को एन्जॉय करने आये है। उन्होंने कहा कि ‘बधाई हो’ एक बेहद ही मनोरंजक फ़िल्म है और चलिये सब साथ मिलकर इसका आंनद उठाते है।
    सभी बूथों से आए तमाम अध्यक्ष एवं उनके परिवार जनों का स्वागत करते हुए एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री ने सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। नन्दी ने कहा की असली लड़ाई कार्यकर्ता लड़ते है और हम सभी को विधायक चुनते है और उनका सम्मान हम सभी के लिए गर्व की बात है। सभी को परिवार का अंग मानकर ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि वो हमेशा इस मौके की तलाश में रहते है कि अंतिम पंक्ति पर बैठा हुआ व्यक्ति जो हमारे लिए काम करता है, उसका सम्मान और आदर सत्कार कैसे करें। साथ ही नन्दी एवं महापौर ने 30 नवंबर को आयोजित होने वाले संगीत संध्या, शॉपिंग फेस्टिवल एवं डिनर के लिए पार्टी के समस्त बूथ अध्य्क्ष एवं उनके परिजनों को सादर आमंत्रित किया l

  • ‘Dream Girl’ ने की मोटरसाइकिल की सवारी

    [object Promise]

    मथुरा। साल 1970 और 80 के दशक में बॉलिवुड फिल्मों की ड्रीम गर्ल रहीं और वर्तमान में मथुरा की सांसद  हेमा मालिनी वर्षों बाद शनिवार को एक बार फिर मोटरसाइकिल पर दिखाई दीं। लगभग 47 साल पहले 1971 में पहली बार मोटरसाइकिल पर सवारी करने वाली स्वप्न सुंदरी के लिए यह कुछ और ही मौका था। इसबार वह किसी फिल्म की शूटिंग के लिए नहीं, अपनी पार्टी के एक अभियान के तहत एक पार्टी नेता की बुलेट मोटरसाइकल पर हेल्मेट पहनकर पीछे की सीट पर विराजमान थीं।

    तीन दिवसीय दौरे में शनिवार को मौका था पार्टी की  रैली  का। रामलीला मैदान से शहर के सभी प्रमुख बाजारों से होकर सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर वह खुद बीजेपी नेता नरेंद्र सैनी की बाइक पर सवार हो गईं।

    हेमा मालिनी ने बताया कि 47 वर्ष पूर्व 1971 में आई फिल्म ‘अंदाज’ में राजेश खन्ना के साथ ‘जिंदगी इक सफर है सुहाना’ गाने की शूटिंग के दौरान वह पहली बार मोटरसाइकल पर बैठी थीं। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र आदि के साथ कई फिल्मों में कभी पीछे की सीट पर, तो कभी खुद बाइक चलाते हुए कई बार शूटिंग की।

  • और जब न्याय के लिए कुशीनगर मे मां-बेटे ने की आत्मदाह की कोशिश

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर  : जिला मुख्यालय पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब न्याय के लिए मां-बेटे ने शरीर पर मिट्टी तेल उड़ेल कर आत्मदाह करने की कोशिश की। इस हरकत को देख वहां मौजूद लोग एवं सुरक्षा कर्मियों ने आग लगाने के पहले उनके हाथों से माचिस छीन लिया। दोनों पहले से ही जहरीला पदार्थ खाकर जिला मुख्यालय पहुंचे थे। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देख बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
    जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुम्हाटाड़ निवासी बेगलाल के साथ उर्मिला देवी की शादी हुई थी। उर्मिला का आरोप है कि उसके पति का उनके भाभी के साथ अवैध संबंध है। इसका विरोध करने पर पति और उनकी भाभी उसे प्रताड़ित करने लगे। बाद में पति ने अपनी संपत्ति अपनी भाभी के नाम कर दिया और उसे और उसके पुत्र संतोष को घर से बाहर निकाल दिया। मां-बेटा दोनों गांव में ही दूसरे जगह रहकर किसी तरह गुजर-बसर करते हैं। उर्मिला का आरोप है कि पति बेगलाल गांव के अन्य लोगों के साथ गांव छोड़कर चले जाने के लिए दबाव बनाता है और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी देता है।
    आर्थिक कमजोरी के चलते 30 साल के उम्र में भी उसके बेटे संतोष की शादी नहीं हो पा रही है। इसी को लेकर उर्मिला पिछले 8 महीने से थाने से लगायत जिला मुख्यालय तक न्याय की गुहार लगा रही थी। सोमवार को दोपहर मां-बेटे दोनों हाथ में मिट्टी तेल का गैलन लिए जिला मुख्यालय पहुंचे। दोनों ने जहरीला पदार्थ भी खा रहा था। जिला मुख्यालय पहुंचते ही दोनों शरीर पर मिट्टी तेल उड़ेल कर आग लगाने के लिए माचिस जलाने जा रहे थे कि उनके तरफ लोगों की नजर पड़ गयी। अफरा-तफरी के बीच कुछ लोग और सुरक्षा कर्मी उनके पास पहुंच हाथ से माचिस छीन ली।

  • राजस्व निरीक्षकों ने मांगों को लेकर बुलंद की आवाज

    [object Promise]
    By Reporter
    फतेहपुर। नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर प्रोन्नति,वेतनमान निर्धारण भत्तो समेत अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर उत्तर  प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी के अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों ने कार्य बहिष्कार करते हुए सदर तहसील परिसर में में धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की। धरने को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि राजस्व निरीक्षकों की समस्याओं को कई बार प्रदेश नेतृत्व के समक्ष उठाये जाने के बाद भी  सरकार द्वारा राजस्व निरीक्षकों की समस्याओं को सरकार द्वारा गंभीरता से न लेकर उसका निस्तारण नही किया गया जिससे अपनी मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक धरना देने को बाध्य हो गए है उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निदान नही करती तो 30 नवम्बर से प्रदेश के सभी राजस्व निरीक्षक कार्य बहिष्कार कर धरना देने पर बाध्य हो जायँगे।
    धरने के पश्चात प्रमुख सचिव राजस्व को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर समस्याओ के निस्तारण किये जाने की मांग किया। प्रमुख सचिव को भेजे 11 सूत्रीय मांग पत्र में मांग किया कि राजस्व निरीक्षकों की अन्तिम ज्येष्ठता सूची प्रकाशित की जाए,प्रदेश में नायब तहसीलदार के 500 पद रिक्त पदों पर राजस्व निरीक्षकों को 41 प्रतिशत के आधार पर कराने की व्यस्वस्था की जाए, राजस्व निरीक्षकों के पद के समकक्ष पदों के बराबर ग्रेड वेतन 2800 के स्थान पर 4200 करने,यात्रा भत्ते के रूप में मिलने वाली राशि 25 रूपये से बढ़ाकर 3 हजार रुपये किये जाने समेत अन्य मांगे शामिल रही।