Category: uttar-pradesh

  • बल्दीराय एसडीएम नें ओडीएफ हुए गावों  का निरीक्षण किया

    [object Promise]
    रिपोर्टर- मकसुदुल हसन

    इसौली-सुल्तानपुर – बल्दीराय तहसील क्षेत्र के दो गावों में ओडीएफ का निरीक्षण किया। एसडीएम प्रतिपाल सिंह के साथ ग्राम विकास अधिकारी रवि कुमार नें ओडीएफ हुए गावों के निरीक्षण के दौरान ग्राम सभा भखरी में 253 लक्ष्य का दिया गया था जिसमें 221शौचालयों का निर्माण कराया गया है लगभग 32 शौचालयों का निर्माण होना बाकी रह गया है बाकी बचे शौचालयों का निर्माण जल्द से जल्द कराये जाने के लिए ग्राम प्रधान को कहा। वही ग्राम पंचायत इसौली में 532 के सापेक्ष सिर्फ 100 शौचालयों का निर्माण पाया गया बाकी का निर्माण 31नवंबर तक पूरा करने का दिशानिर्देश दिया गया है इक्तीस नवंबर के बाद फिर से इसकी जांच की जायेगी।

    एसडीएम प्रतिपाल सिंह नें कहा कि शौचालयों के निर्माण में कोई कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य का निर्वहन किया जायेगा। यही कारण बीतें महीनों में जिला मुख्यालय से आयीं जांच टीम ने बल्दीराय ब्लाक में ओडीएफ हुए गांवों की हकीकत बयान की थी सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर 92%ओडीएफ दिखा दिया गया था जांच टीम नें खामियों को पकड़ा इसी कारण ब्लाक के कई कर्मचारियों के जद में आने से ब्लाक बल्दीराय का नाम रोशन हो गया था।

  • कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कस्बे में  बड़े ही धूमधाम से मनाई गई मोदनसेन महराज की जयंती

    [object Promise]
    रिपोर्टर विकास कुमार गौतम

    कौशांबी। कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समाज के तत्वावधान में शनिवार को कौशाम्बी जिले के मंझनपुर करारी सहित विभिन्न कस्बो में बड़े ही धूमधाम से मोदनसेन की जयंती मनाई गई। मंझनपुर कस्बे के मन्नू बाबा गेस्ट हाउस में मोदन वाल समाज का कार्यक्रम आयोजित किया गया जहाँ मोदन सेन के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अनुष्ठान कट समाज के लोगो ने उन्हें नमन कर उनके बारे में बिस्तार से चर्चा कर कहा कि कार्तिक मास की अक्षत नवमी के दिन मोदन सेन जयंती मनायी जाती हैं और सामाजिक एकता प्रेम भाईचारा बनाये रखना ही जयन्ती मनाने की मूल सफलता होगी

    इस मौके पर नीरज मोदनवाल सुरेश मोदनवाल सुभाष मोदनवाल रामबाबू उमेश चंद्र उर्फ बच्चा राजेश कुमार मूलचंद मोदनवाल गुरु जी अशोक कुमार जयशंकर प्रसाद गुप्ता एडवोकेट मुन्नू लाल पुन्नू लाल भोला मोदनवाल भगवत प्रसाद बद्री प्रसाद एडवोकेट अनूप कुमार परमेश कुमार किशन शंकरलाल उर्फ पप्पू सचिन कुमार गोपी पप्पू मोदनवाल सहित सैकड़ो महिला पुरुष कार्यक्रम में मौजूद रहे।

  • अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक स्वामी अलोकानंद महाराज ने भक्तो को कथा का रसपान हुए

    [object Promise]

    रिपोर्टर – मोहित गुप्ता

    मुसाफिरखाना-अमेठी। सच्चे मन से एवम सच्चे भाव से जब भक्त भगवान को पुकारता है

    तब भगवान को भक्त की रक्षा के लिए नंगे पांव आना पड़ता है ये उक्त बातें हनुमान गंज चौराहे पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस बृंदाबन धाम से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक स्वामी अलोकानंद महाराज ने भक्तो को कथा का रसपान कराते हुए कही।

  • संगम नगरी से शुरू हुई बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा पहले दिन 170 यात्रियों ने भरी उड़ान

    [object Promise]
    रिपोर्टर – अजीत सोनी

    प्रयागराज। आगामी कुंभ मेले से पहले प्रयागराज से इंडिगो एयरलाइंस ने बेंगलुरु के लिए अपनी हवाई सेवा शुरू की है। इसका शुभारंभ आज प्रदेश के उड्डयन मंत्री और शहर पश्चिमी के विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया। आगामी कुंभ के मद्देनजर प्रयागराज से ‘उड़ान’ योजना के तहत रीजनल कनेक्टिविटी एक शहर से दुसरे शहर को जोड़ा जा रहा है । बता दें बेंगलुरु हवाई सेवा शुरू होने के साथ ही संगम नगरी अब 6 शहरों से सीधे जुड़ गई है। यही नहीं आगामी कुंभ मेले से पहले प्रयाग से कई और अन्य शहरों को जोड़ने की तैयारी जोर.शोर से चल रही है। गुरुवार की दोपहर उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी बमरौली एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली एयरलाइंस का उद्घाटन किया। साथ ही पहली फ्लाईट में जाने वाले यात्रियों को शुभकामनाएं दी।

    प्रदेश को कई नई हवाई सेवाएं देने की योजना बेंगलुरु के लिए बमरौली एयरपोर्ट से मंगलवार छोड़कर सप्ताह के हर दिन फ्लाइट उपलब्ध होगी।फ्लाइट के जाने का समय 4:40 पर होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को कई नई हवाई सेवाएं देने की योजना पर सरकार काम कर रही है।इसके लिए प्रदेश सरकार एयरलाइंस कम्पनियों को पूरा सहयोग देगी। यूपी के 9 एयरपोर्ट और 22 एयर रूट का चयन मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत दूसरे दौर की वेंडिंग में यूपी के 9 एयरपोर्ट और 22 एयर रूट का चयन किया गया है।इसमें प्रयागराज से 13 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होनी है। जेट एयरवेज ने पहले ही प्रयागराज से लखनऊ, पटना, नागपुर और इंदौर के बीच हवाई सेवाएं देना शुरू किया है।

    इंडिगो द्वारा प्रयागराज से भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, देहरादून, लखनऊ, गोरखपुर, कोलकाता, पुणे, रायपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होनी है। पहले दिन 170 यात्रियों के साथ रवाना हुई फ्लाईट बेंगलुरु के लिए शुरू हुई फ्लाइट 4.10 पर आएगी और 4.40 पर रवाना होगी।उद्घाटन समारोह में पंहुचें उड्डयन मंत्री का जोरदार स्वागत हुआ।एयरलाइन्स के अधिकारीयों ने प्रयागराज से अपनी सेवाएँ शुरू करने को अपनी उपलब्धी बताया।वही नंद गोपाल गुप्ता ने शहर वासियों को बधाई दी। डायरेक्टर एयरपोर्ट सुनील यादव ने बताया की बेंगलूर से पहले दिन 163 यात्री प्रयागराज पंहुचें और प्रयाग से बेंगलुरु के लिए 170 यात्री जा रहे है। बता दें की एयरलाइन्स की 180 सीटर फ्लाईट उड़ान भरेगी ।

  • डिप्टी CM केशव मौर्य ने प्रयागराज कोर्ट में किया सरेंडर , आचार संहिता उल्लंघन का है आरोप

    [object Promise]

    चुनाव आचार संहिता उल्लंघन और दुर्गा पूजा पंडाल समिति विवाद से जुड़े केस में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दुर्गा पूजा पंडाल समिति दस साल पुराना मामला है। इसके बाद अब मौर्य जमानत के लिए अर्जी लगाएंगे। इन दोनों ही केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट कर रही है। जिसका गठन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद किया गया था।

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में प्रयागराज अदालत में समर्पण कर दिया। उनके उपर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े 2 मामलों सहित 10 साल पुराने दुर्गा पूजा पांडाल समिति में हुए विवाद मामले में केस दर्ज है।

    समर्पण करते ही मौर्य के वकील ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की है जिसमें कुछ ही देर में सुनवाई होगी। इन दोनों मामलों की सुनवाई स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट करेगी। जिसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गठित किया गया है।

    अदालत ने सितंबर 2008 के मामले में उपमुख्यमंत्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे, जहां उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी कि दुर्गा पूजा समिति के फर्जी कागजात तैयार करने के बाद जनता से धन इकट्ठा किया गया। हालांकि केशव प्रसाद मौर्य के वकील ने दोनों ही आरोपों को गलत बताया है।  जोर देकर कहा कि वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा झूठे मामलों में उन्हें तैयार करके तैयार किए गए थे। बीजेपी नेता का कहना है कि शिकायतें राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं।

  • व्यापार-मण्डल के पदाधिकारियों ने रोडवेज बसों का संचालन नगर के अन्दर से करवाया

    [object Promise]

    रिपोर्टर – रामजी साहू

    ए.आर.एम.के आदेश का रोडवेज बसों के चालक एवं परिचालक कर रहे थे अवेहलना
    खागा(फतेहपुर),रोडवेज बसों का संचालन नगर के अन्दर से ना होकर बाईपास से होने पर आज व्यापार-मण्डल(कंछल-गुट) के पदाधिकारियों द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए अध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल की अगुवाई में सर्वप्रथम नौबस्ता बाईपास चौराहे पर पहुंचे जहां पर सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस भी इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार राय के साथ में मौजूद रही।

    इसके बाद अध्यक्ष एवं इंस्पेक्टर की अगुवाई में इलाहाबाद एवं बनारस से आने वाली सभी रोडवेज बसों को सख्ती के साथ में नगर के अन्दर प्रवेश करवाया गया। नौबस्ता बाईपास पर यह अभियान घण्टों चलाने के उपरांत सभी व्यापार-मंडल के सभी पदाधिकारीगण अध्यक्ष की अगुवाई में पश्चिमी बाईपास पहुंचकर कानपुर की तरफ से आने वाली सभी रोडवेज बसों को भी सख्ती के साथ में नगर के अन्दर करवाया गया, यहां पर भी यह अभियान घण्टों चलाया गया।

    जब यह देखा गया कि अब सही मायने पर रोडवेज बसों का संचालन नगर के अन्दर से होने लगा तब जाकर अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी वापस लौट आए। इस मौके अध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल ने कहा कि ए. आर.एम फतेहपुर द्वारा दिये गए आदेशों के बावजूद भी रोडवेज बसों के चालक एवं परिचालकों द्वारा ए. आर.एम. के आदेश की अवहेलना कर बाईपास से ही रोडवेज बसों का संचालन किया जाता रहा, जो कि कतई आमनागरिकों एवं नगरवासियों व व्यापारी भाइयों के हित में नहीं था,इसलिये मजबूरी में आज हमें एवं हमारे व्यापार-मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा आमनागरिकों, व्यापारी भाइयों, महिलाओं विकलांगों को हो रही परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए कड़ा रुख अपनाते हुए यह कदम उठाया गया।

    उन्होंने बताया कि हमारे व्यापार-मण्डल द्वारा पहले भी स्थानीय प्रशासन को उपरोक्त समस्या को ज्ञापनों के माध्यम से अवगत भी करवाया गया था।जिस पर स्थानीय तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग सरहानीय रहा है,मैं इसके लिये उपजिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा जी एवं क्षेत्राधिकारी अंशुमान मिश्र जी व प्राभारी निरीक्षक सुरेशचन्द्र ओमहरे जी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ शुक्ल,महामन्त्री अनिल साहू,मन्त्री मनोज शुक्ल, संरक्षक कमलेश बाजपेयी,युवा अध्यक्ष विजय अग्रहरी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ल,मन्त्री आर.पी.कैथल,अशोक कुमार, अनिल कुमार अग्रहरी,कमल सिंह मलिक,सानू वारसी,मन्सूर आलम,रशीद अहमद रहे।तो वहीं हेड कांस्टेबल हरिप्रताप सिंह,महेश सिंह,विजय प्रकाश सिंह जी का भी सहयोग रहा।

  • सीमा शर्मा बनी कुशीनगर की महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : पूर्वी उ०प्र० की महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहला अहरारी ने कुशीनगर जनपद में महिला कांग्रेस विंग को मजबूत बनाए जाने की कड़ी में कदम उठाते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सीमा शर्मा को महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए कुशीनगर में महिला कांग्रेस के मजबूती की उम्मीद जतायी है।
    कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि सीमा जी पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ पार्टी को शक्तिशाली बनाने का कार्य करेंगी। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सीमा शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि अब संगठन से महिलाओं के जुड़ने की गति अवश्य तेज होगी। जिला कोआर्डिनेटर संतोष श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए पार्टी नेतृत्व का भी आभार जताया।
    जिला उपाध्यक्ष पंचानंद मिश्र ने इसे एक अच्छा निर्णय बताते हुए कहा कि सीमा शर्मा में संगठन के मामले में अद्भुत क्षमता है और इसका लाभ पार्टी को अवश्य मिलेगा। नबीज आलम, मीडिया प्रभारी शमसेर मल्ल, व्यास ओझा, गुड्डू मल्ल आदि तमाम कांग्रेसियों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया।

  • वीरांगना लक्ष्मी बाई की जयंती पर एबीपी ने किया सम्मान समारोह

    [object Promise]

    कौशाम्बी। धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन में वीरांगना लक्ष्मी बाई की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की ओर से मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी सिराथू ज्योति मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। रायफल शूटिंग प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय की छात्रा जागृति सिंह का चयन होने पर तथा अन्य छात्रा खुशबू देवी का राज्य स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन होने पर सम्मानित किया गया।

    साथ ही कोच के रूप में श्री राम शंकर सिंह  (वरिष्ठ शिक्षक) को सम्मानित किया गया। समारोह में जिला संयोजक आलोक शुक्ला, जिला छात्रा प्रमुख ऋचा पाण्डेय,जिला प्रमुख आयुष साहू, जिला संगठन मंत्री सचिन गोस्वामी, सह प्रमुख नीलम यादव उपस्थित रही।

     

    विशिष्ठ अतिथि के रूप में ज्योति केशरवानी,सोनिया राजपूत एवं प्रतिभा कुशवाहा ने भी अपना उद्बोधन किया मुख्य वक्ता के रूप में श्री चंद्रदत्त शुक्ल ने अपना वक्तव्य दिया। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.रामकिरण त्रिपाठी ने आये हुये अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • नोटबन्दी से राहुल की चार पीढ़ी हो गई बेकार-स्मृति ईरानी

    [object Promise]
    जिला मुख्यालय-गौरीगंज नवोदय विद्यालय में केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी जी एवं विजय सांपला जी ,प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी,प्रदेश सरकार के मंत्री महेन्द्र सिंह जी,श्रीकांत शर्मा जी, मोहसिन रजा जी,सुरेश पासी जी,साथ ही सांसदअशोक बाजपेई,सभी बिधायक गण कई परियोजनाओ का आज लोकार्पण किया गया l
    साथ ही दिव्याअंग जनो को निशुल्क उपकरण बितरण किया गया । वही गौरीगंज स्थित नवोदय स्कूल के कैम्पस में आयोजित रोजगार मेले के शुभारंभ करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अमेठी जिसकी चर्चा पूरे देश में होती है। लेकिन जब मैनें समीक्षा की तो 13 ऐसे गांव मिले, जिसमें 250 लोग थे, उनके लिए सड़को की बात यहां के सांसद ने कभी नहीं की। हमारी सरकार ने अमेठी की 55 सड़कों में 35 करोड़ रुपए खर्च करके बनवाने का काम किया है। उन्होंने कहा के सेंट्रल फंड का पैसा खर्च करने की जिम्मेदारी राहुल की होनी चाहिए थी, लेकिन उसकी चिंता स्मृति जी को है।
    नोटबन्दी से राहुल की चार पीढ़ी की काली कमाई हो गई बेकार
    राहुल गांधी पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी एक मशीन लाए, जिसमें एक तरफ से आलू डालकर सोना निकालते हैं, अबकी झूठ की मशीन लाए हैं। जिसमें राफेल डाला और जीजा निकल आए। जिन्हें खेती किसानी का पता नहीं, वह किसान का क्या विकास क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि राहुल ने गरीबी हटाने की बात की थी। अमेठी की गरीबी क्यों नहीं हटी? राहुल गांधी आजकल नोटबन्दी के बहाने प्रदर्शन करते हैं। लेकिन नोटबंदी से उनकी चार पीढ़ी की काली कमाई बेकार हो गई।
    स्मृति ईरानी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री गण श्री विजय सांपला केन्द्रीय राज्यमंत्री,श्री श्रीकांत शर्मा जी-ऊर्जा मंत्री, श्री महेंद्र सिंह राज्यमंत्री जी साथ ही साथ जनपद के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्व• सावित्री कुमार पांडे जी के घर पिंडोरिया जाकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया।आज स्मृति जुबिन ईरानी  जी ,विजय सांपला जी केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मा0 केशव प्रसाद मौर्य जी , कैविनेट मंत्री श्री महेंद्र सिंह जी , पण्डित श्रीकांत शर्मा जी , अमेठी के प्रभारी मंत्री श्री मोहसिन रज़ा साहब के अतिरिक्त कई और मंत्री ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया और सौगातें प्रदान की।इस मौके पर जिला अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय,दुर्गेश त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धनवंत सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश कुमार अग्रहरि,कृष्ण कुमार तिवारी पिंकू,कालिबख़्स सिंह,अतुल सिंह,अरुण मिश्र आदि कई दिग्गज नेता रहे मौजूद।

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

    [object Promise]
    कौशाम्बी l भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को कौशाम्बी में कमल रैली निकालने के परिप्रेक्ष्य में जनपद  भर में  रैली निकाली गई।  कमल संदेश बाइक रैली पूरे जनपद के कोने-कोने निकाली गई जो विभिन्न मार्गो से होती हुई मुख्यालय के डायट मैदान पहुंची।
    पार्टी नारों का  उदघोष हुआ । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पासी,  सांसद विनोद सोनकर, विधायक सदर लाल बहादुर ,विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल, विधायक चायल संजय गुप्ता, सहित पार्टी के सैकड़ो  पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।