Category: uttar-pradesh

  • अमेठी कोतवाली मे जन सुनवाई के दौरान डी एम का कडा तेवर बिना बस्ता आने वाले लेखपाल होंगे निलंबित

    [object Promise]
    रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन

    अमेठी। अमेठी कोतवाली मे जन सुनवाई के लिए आज आयी डीएम शकुंतला गौतम का कडा तेवर दिखा डी एम ने कहा कि लेखपाल कानून गो के पास बस्ता हमेशा होना चाहिए

    इसमे लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी जिलाधिकारी ने एस डी एम अमेठी को निर्देश दिया की आगे से समाधान दिवस मे बिना बस्ता के आने वाले लेखपाल कानून गो को निलंवित कर दिया जाय। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ईश्वर चंद,एएसपी बी सी दूबे,एस डी एम डी के सिंह,सी ओ पीयूष कांत राय मौजूद थे।

  • कुशीनगर मे ठण्ड की दस्तक के साथ चोरी और लूट पर पुलिस कप्तान राजीव नारायण मिश्रा का सभी थानेदारो को अलर्ट जारी

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : ठण्ड के दस्तक के साथ ही पुलिस कप्तान ने कुशीनगर के सभी थानेदारो को निर्देश कर चोरी और लूट की घटनाओं के बढ़ने पर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने सड़क किनारे बसे और घुमंतु लोगों की जांच करने का आदेश दिया। भीख मांगने वालों पर भी नजर रखने को कहा गया है। एसपी राजीव नारायण मिश्रा का मानना है कि ठण्ड में चोर लुटेरे गिरोह सक्रिय हो जाते है।

    इस कार्रवाई से उनपर अंकुश लगाया जा सकता है। पुलिस पुरानी घटनाओं पर नजर दौड़ाया जाए तो चोर गिरोह की वारदातें सिर्फ ठंड के मौसम में ही होती है। पुलिस की सक्रियता कम होने का फायदा चोर गिरोह वाले उठाते है। जब भी गिरोह का पर्दाफाश भी हुआ है यह गैर प्रदेश या जिले के ही होते है। इस वजह से वारदात से पहले यह शहर में ठहराव बना लेते हैं।

    एसपी राजीव नारायण मिश्रा की माने तो यदि जिले के सभी पुलिस लगातार सड़क किनारे या अस्थायी तौर पर रहने वालों की निगरानी करें तो इन वारदातों को होने से रोका जा सकता है। सभी थानेदारो को निर्देश कर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और ऐसे लोगों के निवास स्थान के सत्यापन करने को कहा गया है। जिनके आवास का पता नहीं है उनकी पुलिस लगातार निगरानी करेगी।

  • कुशीनगर मे कमल संदेश बाइक रैली मे सीएम की नसीहत नही आ सका काम मंत्री सासंद को छोड बीना हेल्मेट के ही शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : लोक सभा क्षेत्र कुशीनगर में बाइक रैली के दौरान भले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य संगठन के सभी कार्यकर्ताओ को मोदी सरकार की  की उपलब्धिया गिनाते हुए  सरकार के साढ़े चार सालों में प्रदेश के अंदर एक नया वातावरण बता श्री मौर्य  कार्याकर्ताओं को जो नसीहत दी कि आप अपना हेलमेट पहनकर बिना धक्का मुक्की के रैली में शामिल हो लेकिन यहा के भाजपा कार्यकर्ता तो यातायात नियमो का धज्जिया उडाते हुए मीडिया के सामने फोटो खिचवाने वाले सांसद मंत्री को छोड सभी ने बीना हेलमेट लगाए ही रैली मे शामिल होकर सरकार की उपलब्धिया गिनाते अपने,अपने इलाके मे नजर आए |
    इस दौरान बाईक रैली को सम्बोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि कुशीनगरवासियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है,मोदी योगी की हमारी सरकार सबका साथ सबका बिकास के साथ जो काम कर रही है। प्रदेश में हर वर्ग के लिए हमारी सरकार विकास योजनाओ का सबका लाभ मिल रहा है, हमारी सरकार में हर किसी का उत्थान हो रहा है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि कुशीनगर के संसदीय क्षेत्र में सांसद राजेश पांडेय के साथ हमको काम करने का मौका मिला है।

  • सुबह से शाम तक बिजली विभाग में चक्कर लगाते हैं किसान

    [object Promise]

    दलालों का है बोलबाला नहीं है कोई रोकने वाला

    किसानों के प्रति दुर्व्यवहार करते हैं एग्रीमेंट स्वीट के बाबू

    रिपोर्टर रामजी साहू

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभी हाल ही में अपना एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश कृषि प्रधान देश है यहां किसानों को होने वाली समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण करें किसानों को निरंतर बिजली मिलनी चाहिए किसानों के प्रति व्यवहार कर्मचारी अच्छा रखें पर उनका यह बड़ा बयान भले ही अन्य जनपदों में लागू हो रहा हो और जनपद के ईमानदार जिला अधिकारी की ईमानदारी की प्रशंसा पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और उनकी ईमानदारी वाकई में जिले में दिखाई भी पढ़ रही है पर जिला अधिकारी की नजर विद्युत विभाग के कर्मचारियों के ऊपर क्यों नहीं पड़ रही है ।

    जहां जनपद फतेहपुर में विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता प्रथम के यहां एग्रीमेंट सीट पर तैनात ऋषभ दुबे नाम के बाबू पहली बार देखने को मिला की एक बाबू दो जगह ड्यूटी कर रहा है यह ऋषभ दुबे सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक अधिशासी अभियंता द्वितीय यहां ड्यूटी करते हैं उसके बाद 2:00 बजे से 5:00 बजे तक अधिशासी अभियंता प्रथम के यहां अपनी ड्यूटी करते हुए नजर आते हैं अब बात रही किसान की तो किसान जब ट्यूबवेल के कनेक्शन के लिए आता है तो पहले वह बिजली विभाग के जेई फिर बिजली विभाग एसडीओ उसके बाद अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट लगवाता है ऐसा ही एक मामला रामखेलावन पुत्र राम कृष्ण खाडेपुर मजरे कोडाई ब्लाक तेलियानी के किसान ने अधिशासी अभियंता प्रथम से लायन ऑर्डर की फाइल पास करा लिया उसके बाद वह एग्रीमेंट सीट पर बैठे रिशब बाबू के पास जा पहुंचा तो उन्होंने कहा कि इसमें एक साइड रिपोर्ट जेई और एसडीओ साहब से साइड रिपोर्ट लगवा कर ले आएं ।

    अब किसान कनेक्शन कराने के लिए इधर उधर भटक रहा है हालांकि यह कार्य बिजली विभाग के कर्मचारियों का है यह उनकी जिम्मेदारी बनती है कि उस फाइल पर साइड रिपोर्ट लगवाएं सूत्रों का कहना है कि यह कार्य सिर्फ 10 मिनट का है बिजली विभाग के कर्मचारी ऋषभ बाबू चाहे तो बिजली विभाग के जेई से पूछ कर रिपोर्ट लगा सकते हैं ऑनलाइन ऑर्डर बना सकते हैं पर किसान के द्वारा उनको किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल रहा है ना किसी प्रकार की कोई रिश्वत मिल रही है तो वह इस कार्य को क्यों करें वहीं ऋषभ बाबू के कमरे में सुबह से शाम तक दलालों का आवागमन जारी रहता है और दलालों की फाइलें होती रहती है अब आप खुद ही देख सकते हैं की बाबू के सामने वाली कुर्सी पर बैठा व्यक्ति आपको प्रतिदिन अधिशासी अभियंता प्रथम के कार्यालय में दिखाई देगा अगर देखा जाए तो ना तो वह कोई संविदा कर्मचारी है और ना ही कोई अधिकारी पर वह बिजली विभाग का सरकारी रजिस्टर इस तरीके देख रहा है जैसे वह स्वयं एक अधिकारियों हो वहीं एग्रीमेंट सीट पर बैठे ऋषभ बाबू का किसानों के प्रति अच्छा बर्ताव नहीं किया जाता है ।

  • कलश यात्रा की जलभरी में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

    [object Promise]

    मुसाफिरखाना ।  निजामुद्दीनपुर चौराहे पर शुक्रवार से आयोजित हो रही सात दिवसीय संगीत मई श्री मद भागवत कथा  की जलभरी के लिये कलश यात्रा सुबह से ही चौराहे से गाजे बाजे के सैकड़ो वाहन के साथ यात्रा दादरा स्तिथि माता हिंगलाज धाम पहुची।जहाँ उपस्थिति कॉंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने अपने साथियो संग यात्रा का स्वागत किया वही हिंगलाज पुजारी पं शेषराम मिश्र ने कलश यात्रा का बैदिक मंत्रों चारण द्वारा पूजन कराया वहा से कलश यात्रा माँ हिंगलाज माता का आशीर्वाद ले पूरे सधई,भददौर होते हुए गोमती घाट निजामुद्दीनपुर पहुँची जहाँ ग्राम वासियो ने शोभायात्रा यात्रा का स्वागत किया।

    और डीजे की धुन पर भक्तगण खूब थिरके और अबीर गुलाल उड़ाए। साथ मे उपस्थिति महंत स्वामी अलोकानंद महाराज ने घाट पर सभी महिलाओं को विधि विधान से उनके कलश में जल भरी कराई,और गोमती माता की आरती भी। यात्रा की देख रेख कर रहे शिवकांत पांडेय ने सभी भक्तों का यात्रा में सम्मिलित होने का आभार प्रगट करते हुए कथा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आग्रह भी किया।शोभायात्रा में सम्मिलित राम सुमिरन पांडेय,कृपाशंकर सिंह,मोहित गुप्ता,उमाकांत,राम सजीवन यादव,नकछेद पांडेय, रोहित,बिजय गुप्ता,उग्रसेन,बबलू यादव,प्रशांत,सर्वेश,अंजनी श्रीवास्तव सिंह,विपुल,रामभवन,आदि सैकड़ो संख्या में श्रद्धयालु उपस्थित रहे।

  • पिछले दिनों हुई घटना के संबंध में दो अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्टर–तकी मेंहदी

    बल्दीराय । थाना बल्दीराय में हुयी घटना के सम्बन्ध में थाना बल्दीराय में मु0अ0सं0 256/18 धारा 147, 148, 302, 34 भा0द0वि0 व 7 सीएलए एक्ट 17 नामजद व 05 अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था l

    जिस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिये गये थे जिसके अनुपालन में पूर्व में 08 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है एवं थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा आज 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। जिसका नाम अमरजीत गुप्ता पुत्र राम सजीवन गुप्ता नि0 पुरे नरेश पाण्डेय,राम निवास गुप्ता पुत्र राम धीरज गुप्ता नि0 पुरे नरेश पाण्डेय, है।

  • रेलमंत्री पर रेलकर्मियों का हमला, जानिये पूरा मामला

    [object Promise]

    लखनऊ. शुक्रवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए रेलमंत्री पीयूष गोयल को लोगो की नाराजगी का सामना करना पड़ गया. लोगों को संबोधित करने के लिए रेल मंत्री ने जैसे ही भाषण शुरु किया वहां कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. इसके बाद भी जब रेल मंत्री ने बोलना बंद नहीं किया तो गुस्साए रेलकर्मियों ने वहां लगे गमले फेंकने शुरू कर दिए.

    जिससे उन्हें मामूली चोट आई और वह सिर सहलाते हुए देखे गए. इस गमले से उनके सुरक्षाकर्मी पंकज शुक्ल को भी चोट आई. मिली जानकारी के अनुसार लोगों को संबोधन के दौरान पीयूष गोयल ने कहा कि यूनियन लोगों को गुमराह कर रही है और यह युवाओं को गलत राह पर ले जा रही है.गोयल के इस बयान के बाद वहां हंगामा शुरू हो गया औऱ यूनियन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी.

    हालात गंभीर होते देख सुरक्षाकर्मियों ने मंत्री को वहां से बाहर निकालने के लिए कार तक पहुंचाया. लेकिन मुसीबत ने मंत्री का पीछा यहां भी नहीं छोड़ा. नाराज कर्मियों ने रेल मंत्री की कार का शीशा तक तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि पीयूष गोयल ने रेलवे कर्मचारियों की मांगों को लेकर टिप्पणी की थी.

  • स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जिलाधिकारी ने की समीक्षा ,अधिकारियो एंव पंचायत प्रतिनिधियो को सुनाई खरी खरी

    [object Promise]
    अमेठी । जिलाधिकारी  शकुन्तला गौतम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा की बैठक में जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण व ओ0डी0एफ0 की समीक्षा में लापरवाह अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई । समीक्षा बैठक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सबसे धीमी प्रगति सिंहपुर, जामों तथा भादर में पायी गयी जिस पर जिलाधिकारी ने इन तीनों विकास खण्डों के ग्राम पंचायत अधिकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि शौचालय निर्माण में तेजी लाये नही तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।
    समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान स्वयं कार्य करेगें तथा जिन लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा जा चुका है तथा वे शौचालय का निर्माण नहीं कराये हैं उनको प्रेरित कर शौचालय का निर्माण तथा उसके प्रयोग करने के लिए प्ररित करे।
    जिलाधिकारी ने कहा कि इज्जतघर का निर्माण कराने के लिए ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करते हुए सीधे लाभार्थी के खाते में पैसा भेजा जाए। उन्होंने कहा कि बार-बार निर्देश के बावजूद भी अधिकारियों द्वारा सरकार के अति महत्वाकांक्षी योजना अभियान में रूचि नहीं ली जा रही है जिससे इन दिनों विकास खण्डों की प्रगति बहुत ही खराब है यदि इस कार्य में लापरवाही बरती जायेगी तो संबंधित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी के विरूद्ध  कठोर कार्यवाही की जायेगी।
    शौचालय निर्माण में जो विकास खण्ड धीमी प्रगति पर हो वहां पर ज्यादा से ज्यादा मिस्त्री व मजदूर लगाकर मानक के अनुसार कार्य पूर्ण कराये। उन्होंने कहा कि जिन शौचालयों की अब तक जियो टैंगिगं नहीं हुई है उनकी जल्द से जल्द जियो टैंगिगं कराये। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, परियोजना निदेशक सहित्य प्रकाश मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।

  • चायल के उपजिलाधिकारी पर कोइलहा हल्का के लेखपाल धर्मराज ने लगाया दलित उत्पीड़न का आरोप

    रिपोर्टर – विकास कुमार गौतम

    चायल S D M पर दलित होने की वजह से प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाने वाले लेखपाल ने चायल S D M के उत्पीड़न करने की वजह से मौत की इजाजत मांगी है। मंगलवार के दिन उसने संगठन अध्यक्ष को इच्छा मृत्यु का पत्र दिया है,साथ ही दी गयी तहरीर पत्र को राष्ट्रपति तक भेजवाने के लिए पैरवी की है। इसकी भनक लगते ही जिला प्रशासन सकते में आ गया है ।

    रसूलाबाद कोइलहा गांव में तैनात लेखपाल धर्मराज ने बताया कि दलित होने की वजह से S D M उसको प्रताड़ित करते हैं।०2 नवम्बर S D M ने देर रात तक अपने कार्यालय में बैठाकर उससे कम करया। इस दौरान बिरोध करने पर S D M के द्वारा लेखपाल को अपशब्दों का प्रयोग किया गया।लेखपाल के मुताबित वर्ष 2014 में दिनदहाड़े मौत के घाट उतारे गए चायल के पूर्व ब्लाक प्रमुख रामसरन के परिजनों को भूमि का पट्टा दिया जाना है।

    S D M प्रस्तावित जमीन पर आई० टी० आई० कॉलेज खुलवाने के लिए रिपोर्ट बनवाने का दबाव बना रहे हैं।पीड़ित लेखपाल ने शनिवार को इसकी शिकायत S.P. को और सोमवार को जिलाधिकार से की थी इसके बाद मंगलवार को SDM ने लेखपाल धर्मराज को निलंबित कर दिया। ऐसे में परेशान लेखपाल ने मंगलवार को अपने संगठन अध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया।इस पत्र में लेखपाल ने मौत की अनुमति मांगी है और अध्यक्ष जी से पत्र को राष्ट्रपति तक भेजने की पैरवी की है। वहीं दूसरी ओर संगठन अब आंदोलन करने की बात कह रहा है। माना जा रहा है कि किसी भी दिन से हड़ताल शुरू हो सकती है।

  • Video : BJP की महिला MLA की इंस्पेक्टर को जूते से मारने की धमकी

    [object Promise]

    लखीमपुर । सत्ता के नशे में अभी तक तो भारतीय जनता पार्टी के पुरुष विधायक ही बहक रहे थे, लेकिन एक महिला विधायक ने भी अपना अलग रंग दिखा दिया है। श्रीनगर विधान सभा से भाजपा विधायक मंजू त्यागी ने तो हद ही पार कर दी उन्होंने एक मामले में उनकी न सुनने पर फूलबेहड़ के प्रभारी विद्या सागर दिवाकर को जूते से मारने की धमकी दे डाली ।

    भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश के 80 लोकसभा क्षेत्र में कमल संदेश बाइक रैली आयोजित की। इसी बीच लखीमपुर में श्रीनगर से भारतीय जनता पार्टी की विधायक मंजू त्यागी ने एक इंस्पेक्टर से साथ वार्ता के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अपने किसी खास के पक्ष में पैरवी के दौरान मंजू त्यागी ने इंस्पेक्टर से बातचीत के दौरान जूता से मारने की बात कही। विधायक मंजू त्यागी ने फूलबेहड कोतवाली के इंस्पेक्टर दिवाकर को बातों ही बातों में जूतों से मारने की धमकी दी। विधायक ने कहा कि तुम पागल के पागल ही रहोगे क्या, यहीं से तुम्हारे ऊपर जूता चलाएं क्या।

    आडियो के वायरल होने को एसपी ने अनुशासनहीनता माना है।इसलिए विद्या सागर दिवाकर को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने कोई आडियो वायरल नहीं किया है। भाजपा समाज के आखिरी छोर पर खड़े हर व्यक्ति को कमल संदेश रैली से केंद्र सरकार की उपलब्धि पहुंचाने में लगी है। भाजपा का मकसद केंद्र के साथ राज्य सरकार के हर काम को जनता के बीच ले जाने का है। इसी बीच महिला विधायक का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह वह एक कोतवाल को धमका रही हैं, जूतों से मारने की धमकी दे रही हैं।

    अपनी सफाई में विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि वह इंस्पेक्टर बहुत अच्छा है। यह तो मैं जानती हूं। मैं उसको डांट क्यों नहीं सकती हूं। गलत काम पर डांट तो पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता का सम्मान हमारे लिए तो सर्वोपरि है।