शंकरगढ़, प्रयागराज। विद्युत सबस्टेशन रीवाँ रोड के संविदा कर्मी के साथ हुई मारपीट और आरोपी की गिरफ्तारी ना होने के विरोध में आज यमुनापार के समस्त बिजली संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहे। इन्होंने मांग किया कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, हड़ताल जारी रहेगी। [object Promise]बता दें कि मंगलवार को मामा भांजे विद्युत सबस्टेशन के संविदा कर्मचारी राकेश कुमार साहू पर रीवा रोड कमला नगर मोहल्ले में दबंग लोगो द्वारा अवैध लाइन शिफ्ट करने के लिए लाइनमैन को शट डाउन के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
लाइनमैन का आरोप है कि शट डाउन न देने पर मुझको मारा पीटा गया। जिसके विरोध में उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में समस्त जे ई और समस्त टी जी 2 और लाइनमैन नैनी थाने में गिरफ्तारी की मांग को लेकर एकत्र हुए और गिरफ्तारी न होने तक समस्त स्टाफ कार्य बहिष्कार किये।
इसी तरह यमुनापार के विद्युत सब स्टेशन शंकरगढ़, बारा,गौहनिया,जारी, रीवा रोड , आदि जगहों के सभी संविदा कर्मी हड़ताल पर धरना देकर पावर हाउस परिसर में बैठे रहे। इनकी मांग है कि जब तक उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी नही होगी उपखण्ड के अंतर्गत रीवा रोड भीटा गौहनिया बारा शंकरगढ़ के कोई भी स्टाफ लाइन संबंधी कार्य नही करेंगे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊके हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा भवन में जुआ का अड्डा चल रहा था। हजरतगंज पुलिस ने छापेमारी के दौरान जुआ खेल रहे कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस इन सभी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मौके से मालफड़ पर नगदी और ताश के पत्ते बरामद किये हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस देख कई जुआरी भाग गए।
भगदड़ के दौरान ही पुलिस ने कई लोगों को घेरकर पकड़ लिया। इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इन्दिराभवन में करीब एक दर्जन से अधिक तलों पर सरकारी विभाग हैं। यहाँ पुलिस विभाग से लेकर खुपिया एजेंसियों के भी कार्यालय हैं। गुरुवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने कई कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है। इन सभी से पुलिस पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि दीपावली पर लोग जुआ खेलते हैं लेकिन इन कर्मचारियों की खुमारी अभी तक नहीं उतरी है। राजधानी के कई सरकारी कार्यालयों में लोग झुंड बनाकर जुआ खेलते दिखाई दे जायेंगे। लेकिन कोई शिकायत इसलिए नहीं करता कि ये जुआरी शिकायतकर्ता को पीट सकते हैं। फिलहाल जुआरियों से पूछ्ताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही थी।
पडरौना,कुशीनगर। लोक आस्था का महापर्व छठ बुधवार को भगवान उगते हुए सूर्य को अघर्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। इस महापर्व के आखिरी दिन भगवान उदीयमान के अध्य के बाद व्रतीय माताओ ने अन्न जल ग्रहण कर व्रत का ” पाराणय” किया। भगवान भास्कर व षष्ठी मइया के पर्व छठ को लेकर चार दिनो तक पूरा कुशीनगर जनपद भक्तिमय रहा पडरौना शहर से लेकर कस्बा,गांव,जवार से लगायत नदी,तालाब व पोखरे छठ पूजा की पारंपरिक गीत से गूजते रहे।
यूपी और बिहार मे मनाये जाने वाला छठ महापर्व अब पूरे देश मे आस्था व विश्वास के साथ मनाया जाता है। सोमवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ भगवान तपन का यह महापर्व बुधवार को उगते हुए भगवान रवि को अध्य के बाद कुल चार चरणो मे संपन्न हुई। नहाय-खाय से लेकर डूबते व उगते हुए भगवान लोकप्रकाशक को अध्य देने के पश्चात पूर्णाहुति वाले इस महापर्व की तमाम धार्मिक मान्यता और एतिहासिक महत्व है। भगवान मर्तड ( सूर्य)की पूजा की परम्परा है शास्त्रों के अनुसार शुक्ल पक्ष मे षष्ठी तिथि को इस पूजा का विशेष महत्व है।
कोसी भरने की परंपरा है खास
कोसी भरने वाली व्रती माताए मंगलवार की रात्रि के दुसरे पहर से ही घाटों पर पहुंचने लगे थे। कोसी भरने की महान परंपरा संपन्न कराने के लिए लोग जल्दी छठ घाटों पर पहुंच रहे थे मान्यता है कि ऐसे व्रती जिनके घर में उस साल खुशियां या प्रगति होती है वह कोसी भरते हैं। कुछ लोगों ने अपने घर के बाहर में कुंड बनाकर छठ पूजा किया। बुधवार को प्रातं: काल के तीसरे पहर से ही नदी -तालाब और पोखरो के तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई थी।
भगवान सूर्य और माता षष्ठी को समर्पित छठ पर्व
सूर्य षष्ठी (छठ) पूजा 13 अक्टूबर से प्रारंभ हुई और 14 अक्टूबर को इस व्रत की पूर्णाहुति की गई। पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन अस्त होते त्रिलोकेश(सूर्य )को अर्घ्य तो चौथे दिन उगते हुए भगवान लोक साक्षी ( सूर्य ) को अर्घ्य दिया गया। मान्यता है कि संतान की रक्षा एवं पुत्र प्राप्ति के साथ -साथ परिवार मे खुशहाली के लिए छठ पूजा की जाती है। इसमें 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर पूजन किया जाता है।
ज्योतिषाचार्य पण्डित आशूतोष मिश्रा के अनुसार सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) व्रत भगवान गृहेश्वर (सूर्य देव) और उनकी बहन माता षष्ठी देवी को समर्पित है। इस व्रत के माध्यम से इनकी उपासना कर हर मनोकामना पूर्ण की जा सकती है।
छठी मईया पूरी करती हैं पुत्र प्राप्ति की कामना
छठ महापर्व को मन्नतों और मुरादों का पर्व कहा गया है। छठ पर्व में मान्यता है कि इस पर्व में गलती की कोई जगह नहीं है। इसलिए इस पर्व में शुद्धता का बेहद खास खयाल रखा जाता है। छठ में डूबते और उगते दोनों समय भगवान तापन (सूर्य )को अर्घ्य दिया जाता है। भगवान कर्ता-धर्ता(सूर्य ) की आराधना का इतिहास बहुत ही पुराना है।
छठ पूजा 2018: महत्वपूर्ण पूजन सामग्री. छठ पर्व की मान्यता के विषय में पुराणों में ऐसी कई कथाएं हैं जिसमें मां षष्ठी के साथ-साथ सूर्यदेव की पूजा की बात कही गई है। फिर चाहे वो त्रेतायुग में भगवान राम हों या फिर सूर्य के समान पुत्र कर्ण की माता कुंती। छठ पूजा को लेकर परंपरा में कई …
छठ मैया के व्रत से होती है हर मनोकामना
वेद-पुराणो के मुताविक छठ पर्व पर भगवान सूर्य देव के साथ उनकी बहन छठी माता की पूजा की जाती हैं और छठी माता बच्चों की रक्षा करती हैं। इस व्रत को विधि-विधान पूर्वक करने से संतान प्राप्ति के साथ साथ हर मनोकामनाए पूरी होती है। छठ पूजा के दिन भगवान भास्कर की विधि-विधान से पूजा की जाती है ।सूर्य देव जिनकी कृपा से ही इस पृथ्वी पर जीवन संभव हो पाया है और जो हमें आरोग्य प्रदान करते हैं। ये त्यौहार यूपी, बिहार, झारखंड सहित पड़ोसी देश नेपाल में भी बडी आस्था और धुमधाम से मनायी जाती है।
आकर्षक व मनमोहक सजे थे पडरौना शहर व गांव के छठ घाट
छठ पर्व को लेकर स्थानीय व समाजसेवी लोगो द्वारा घाटो को दुल्हन की तरह आकर्षक व मनमोहक तरीके से सजाया गया था जो घाट पर मौजूद हर किसी को अपनी आकर्षित कर रहा था। इसमे नगर के रामकोला रोड चित्रगुप्त मंदिर के सामने स्थित पोखरा, बेलवा जंगल धोबी घाट, बावली पोखरा, रामधाम पोखरा, छावनी पोखरा, कसया के राम जानकी पोखरा, शिव मंदिर पोखरा, सेवरही के शिवाघाट, रामकोला चीनी मिल पोखरा आदि प्रमुख है इसके अलावा जनपद के सभी छठ घाटो को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चारो ओर जगमगाती प्रकाश अपने आप मे मनभावन दिख रहा था।
इलाहाबाद के मुट्ठीगंज थाना के बाबूगंज खटाई मंडी में प्रशासन के दम पर होता है गैस रिफिलिंग का अवैध कार्य खूब फल-फूल रही है लोगों का कहना है कि मुट्ठी गंज थाना अध्यक्ष महोदय व गौ घाट चौकी इंचार्ज और एसओजी को हर महीने 20000 से ₹25000 प्रतिमाह दिया जाता है l
गैस रिफलिंग कराने वाला सरगना राजेंद्र गुप्ता जो कि हर सप्लायर से 4000 या ₹5000 प्रतिमाह लेता है इसके अंदर में 15 से 20 सप्लायर काम करते हैं l
यह सब सप्लायर 3 से 4 किलो गैस निकालकर फिर कनेक्शन धारक को घर पहुंच जाते हैं वहां की जनता कई मर्तबा शिकायत कर चुकी है लेकिन इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि सारा स्टाफ भ्रष्ट है भ्रष्टाचार में लिप्त है लोगों का कहना है कि कोई भी दुर्घटना कभी भी हो सकती है इसके जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी l
मुसाफिरखाना(अमेठी)। विकास खंड के निजामुद्दीनपुर चौराहे पर बिगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी गणेश-लक्ष्मी पूजा महोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। पांच दिन तक चलने वाले महोत्सव में क्षेत्र के लोगों ने माता लक्ष्मी गणेश सहित अन्य देवी प्रतिमाओ का दर्शन किया,सोमवार को माँ हिंगलाज धाम के पुजारी पं शेष राम मिश्र ने बैदिक मंत्रोचारण के उदबोधन के साथ बिधि बिधान पूर्बक हवन पूजन कराया।
हवन पूजन के बाद भक्तो ने शोभायात्रा निकाली,इसके बाद समिति की तरफ से छोले पूड़ी केले आदि का का बितरण चौराहे पर किया गया।देर रात शोभायात्रा, गाजे बाजे के साथ निजामुद्दीनपुर गांव स्तिथि गोमती घाट पहुँची, जहाँ श्राद्धलुओ ने बिसर्जन पूर्व लक्ष्मी गणेश की आरती उतारी और प्रतिमा को विसर्जित किया।
इस मौके पर संजय गुप्ता,हर्ष यादव,मोहित गुप्ता,अजीत यादव शुभम,शिवम,सर्वेश,विनीत,आकाश,विकास,मनोज,राजेन्द्र गुप्ता,राहुल,रोहित,धीरेन्द्र,डॉ रिपन,डॉ प्रदीप,रामभवन यादव,रामसरन,सुनील,बिजय,रामधीरज आदि सम्मिलित रहे।
हरदोई। यूपी पुलिस के एक दरोगा का वीडियो विवादों में है। दरोगा शराब पीकर कैमरे पर लोगों को गालियां दे रहा है। दरोगा ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए काफी अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि हरदोई पुलिस का कहना है कि आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
शराब के नशे में धुत एक दरोगा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दरोगा शराब के नशे में धुत होकर लोगों को जमकर गाली दे रहा है। इतना ही नहीं ,दरोगा ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस पर लोगों ने जब दरोगा की शिकायत करने की बात कही तो दरोगा राजेंद्र सिंह लोगों पर भड़क गया और धमकी देने लगा।
लोगों ने इस पूरे प्रकरण का वीडियो बनाकर सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया है और आरोपित दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
मामला हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र का है। यहां तैनात दरोगा राजेंद्र सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस सम्बंध में एएसपी ज्ञानजय सिंह ने बताया कि दरोगा को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच सीओ करेंगे।
खागा 17 नवम्बर कोतवाली क्षेत्र के इस्कुरी गांव निवासी सोनिया (21) (काल्पनिक) पत्नी छेदीलाल राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है मामला पारिवारिक कलह का है या कुछ और अभी यह स्पष्ट नही हो पाया है । परिवार के लोगों ने खागा कोतवाली में सूचना दी मौके से कोतवाली पुलिस ने पहुँच कर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है ।
हमारी टीम ने हल्का इंचार्ज अमीर उद्दीन से बात की तो उन्होंने बताया कि मौके से पहुँच कर देखा तो शव के पास में डाई का पाउच मिला है प्रथम दृष्ट्या यह प्रतीत होता है कि महिला ने आत्महत्या की है घटना के संज्ञान होते ही उच्चाधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा कोतवाली पुलिस का कहना है जांचोपरांत विधिक कार्यवाही की जाएगी।
कौशांबी। जनपद कौशांबी के अंतर्गत पूरामुफ्ती थाना मे एक दबंग होमगार्ड के तेवर इतने बढ़ गए हैं की वह अपने आप को किसी थानाध्यक्ष से कम नहीं समझता है । उसका रुतबा इतना है कि होमगार्ड अपने मनचाहे जगह पर सिपाहियों की ड्यूटी लगवाने के दबाव बनाता है ।
होमगार्ड इसी थाना क्षेत्र का है जिसके चलते उसकी राजनैतिक पकड़ मजबूत है और यदि थाने में उसकी मनमानी में किसी ने अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश की तो उसकी खैर नही होती है और आरोप है कि दबंग होमगार्ड की दबंगई इन दिनों इतनी ज्यादा बढ़ गई कि महिला कांस्टेबल के साथ भद्दा मजाक के बहाने छेड़छाड़ करने से पीछे नहीं हटता, महिलाओं को देख उनके साथ भी बदतमीजी से पेश आने की चर्चा आम होती जा रही है।
जानकारी के मुताबिक कौशांबी जिले का पूरामुफ्ती का स्थानीय निवासी रहने वाला दबंग होमगार्ड पप्पू पाठक इतना मनबढ हो गया है कि पुरामुफ्ती थाने में तैनात एक सिपाही रमेश चंद्र तिवारी के साथ अभद्रता एवं गाली गलौज,मारपीट भी कर चुका है। सिपाही ने होमगार्ड के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया है कि होमगार्ड उसकी ड्यूटी अपनी मर्जी के अनुसार लगवाता है एवं मना करने पर उसके साथ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी भी देता है।भुक्तभोगी ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष एवं कौशांबी एसपी को दी है।
कौशांबी – सिराथू ब्लाक के ग्राम पंचायत गम्भीरा पूरब मे सफाई कर्मी की मनमानी चल रही है उसका न आने का टाइम है न जाने का सूत्रो की माने तो सफाई कर्मी ग्राम प्रधान के कार्य तथा प्रधान के घर तक ही सफाई का कार्य सीमित है।
जिससे गांव तथा नालियो मे गन्दगी फैली है जिससे गांव मे बिमारिया फैल रही है गन्दगी के कारण डेंगू तथा मलेरिया जैसी बिमारी गांव मे व्याप्त हो रही है जिससे लोगो को आर्थिक एवं शारीरिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।सरकार का सपना था स्वच्छ एवं स्वास्थ्य भारत जिस पर अधिकारियो तथा कर्मचारियो की मनमानी चल रही है जिनका उन पर कोई असर नही है।
ग्राम प्रधान द्वारा किसी हैंडपंप मे फाउंडेशन तथा शोकफिट नही बनवाया गया है।इस वर्ष के लगभग आधा दर्जन से अधिक रिबोर है जो लगभग छः महीने से ज्यादा हो गये जिन पर किसी भी हैंडपंप मे न तो फाउंडेशन बनवाया गया है और न ही शोकफिट बनवाया गया है जिससे हैंडपंपो के पास भी जल भराव व गन्दगी फैली रहती है डेंगू व मलेरिया जैसे खतरनाक मच्छर जन्म लेते है शटऔर बिमारी फैलने का कारण बनते है जिससे लोगो का आर्थिक एवं शारीरिक नुकसान पहुँचता है जन जीवन संकट मय बन जाता है
पडरौना,कुशीनगर। भारत सरकार ने मिजिल्स रूबेला खसरा नामक दो जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत की है। यह टीकाकरण अभियान 26 नवम्बर 18 से शुरू होगा। जिसमें 9 माह से 15 वर्ष तक के लगभग साढे तेरह लाख बच्चों मे टीकाकरण कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
उक्त बातें शुक्रवार को कलेक्टेट सभागार मे मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए समस्त जिम्मेदारो की बैठक को सम्बोधित करते हुए सीएमओ हरिचरण सिह ने कही। उन्होने कहा कि मिजिल्स एक जानलेवा बीमारी है और जिसे 2020 तक पूरे भारत से एलिमिनेट कराने का लक्ष्य है। इस नियमित टीकाकरण अभियान मे सभी सरकारी व अर्द्ध सरकारी स्कूल मे पढने वाले बच्चों को खसरा जैसे जानलेवा बीमारी से बचाव हेतु बौद्धिक जानकारी दी जायेगी ताकि यह टीकाकरण अभियान सफल हो सके।
सीएमओ सिंह ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने हेतु 9 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चो का टीकाकरण अवश्य कराए। अगर किसी बच्चो को मिजिल्स का टीका पूर्व मे लगा है। उसे भी इस अभियान मे टीका लगना आवश्यक है। बैठक मे समस्त एबीएसए, सीडीपीओं, ए0डब्लू0डब्लू0, आशा, एएनएम, स्टार्फ नर्स, एचबी, फर्मासिष्ट, एलटी आदि मौजूद रहे |